BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, कई सिंधिया समर्थक बने मंत्री

मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, कई सिंधिया समर्थक बने मंत्री
Share

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज गुरुवार को शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। प्रदेश की राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) आनंदी बेन पटेल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में शिवराज सिंह चौहान के बहुचर्चित मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। गुरुवार को कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैें। इनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई बड़े नेता शामिल रहे। मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आदि उपस्थित थे। 

शिवराज मंत्रिमंडल में गैर विधायकों की भरमार है वही सांसद सिंधिया के दबाव के चलते भाजपा के केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भाई जालीम सिंह पटेल जो शिवराज के पिछले मंत्रिमंडल में मंत्री थे सहित मुख्यमंत्री के सहयोगी राजेन्द्र शुक्ला, रामपाल सिंह, गौरीशंकर विसेन ,संजय पाठक आदि जैसे भाजपा के नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जैसा का अब देखना यह है कि राज्य में होने वाले 24 विधानसभा के उप चुनाव के बाद इस मंत्रिमंडल में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया उनमें से कितने मंत्रिमंडल रह पाते हैं कि नहीं यह तो 24 विधानसभा के होने वाले उप चुनाव के परिणामों के बाद ही तय हो पाएगा। फिलहाल मध्यप्रदेश के राजनैतिक इतिहास में पहली बार इतनी भारी तदात में गैर विधायकों की भरमार वाला मंत्रिमंडल बनाया गया। इससे पूर्व दिग्विजय सिंह के शासनकाल में गैर विधायक के रुप में इब्राहिम कुरैशी को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधि के रुप में अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए शपथ दिलाई थी। इसके बाद अब प्रदेश में इतनी भारी संख्या में गैर विधायकों की भरमार देखने को मिली। इस शिवराज सिंह चौहान के पडते कुनबे के साथ ही भाजपा में असंतोष भी बढता नजर आरहा है। जिसे थामने के प्रयास भी जारी हैं। यह भविष्य के गर्भ में है कि यह असंतोष किस तरह से पार्टी के नेता कामयाब हो पाते हैं?

शिवराज कैबिनेट के विस्तार में आज 20 मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। इनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कंसाना, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया), प्रद्युमन सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, ऊषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग और राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव शामिल हैं।

प्रदेश कैबिनेट विस्तार में आज 8 मंत्रियों को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। इन मंत्रियों में भरत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामलेखावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया शामिल हैं।

आपको बता दे की ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों समेत 22 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 20 मार्च को कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था और 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार गिर गई थी। 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके 28 दिन बाद 5 मंत्रियों वाली मिनी कैबिनेट ने 21 अप्रैल को शपथ ली थी। मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य हैं। इस लिहाज से अधिकतम 35 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Share

Leave a Reply