BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गली-मोहल्लों से लेकर रिहाइशी क्षेत्रों में संचालित दुकानें होगी नियमित, चैंबर की मांग पर मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति, 8 लाख से अधिक व्यापारी होंगे लाभान्वित

गली-मोहल्लों से लेकर रिहाइशी क्षेत्रों में संचालित दुकानें होगी नियमित, चैंबर की मांग पर मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति, 8 लाख से अधिक व्यापारी होंगे लाभान्वित
Share

रायपुर, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस के दिन राज्य सरकार ने व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है। इससे 8 लाख व्यापारी लाभान्वित होंगे।


प्रदेश के गली, मोहल्लों से लेकर रिहाइशी क्षेत्रों में संचालित दुकानें अब नियमित होगी। चैंबर की मांग पर मुख्यमंत्री ने इस महती योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितिकरण की घोषणा का चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने स्वागत किया है। कुछ दिनों पूर्व रिहाइशी, आवासीय और गैर व्यवसायिक इलाकों में चल रही दुकानों को वैध मान्यता देने हेतु चेम्बर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन दिया था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने आज 26 जनवरी को घोषणा करते हुए प्रदेश के लाखों व्यापारियों को सौगात दी है। रिहाइशी क्षेत्रों में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितिकरण हेतु आवश्यक प्रावधान करने की घोषणा की है। इस घोषणा से व्यापार जगत में हर्ष व्याप्त है।

26 जनवरी के पावन दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने चेम्बर के निवेदन पर व्यापारियों को यह बहुत बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा प्रारंभ की गई अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्य के सभी वर्गों, आम जनता एवं व्यापारी वर्ग को लाभ हो रहा है।


चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लगभग हर जिले में बड़ी संख्या में रिहाइशी कालोनी मोहल्लों में छोटी-बड़ी दुकानें चल रही है और रहवासी क्षेत्रों में सामानों के आवश्यकतानुसार यहां दुकानें /व्यवसायिक प्रतिष्ठानें खुल गये हैं जिसके परिणामस्वरूप आवासीय क्षेत्रों में दुकानों /व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का संचालन हो रहा है जिसके जरिये आसपास के लोगों को जरूरतों के सामान उपलब्ध होने के साथ ही प्रदेश में लगभग 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार भी मिल रहा है । सरकार के इस कदम से व्यापारियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी और व्यापारी भयमुक्त एवं तनावमुक्त व्यापार कर सकेंगे। रिहाइशी क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के नियमितिकरण की यह योजना व्यापारीवर्ग के लिये बहुत बड़ी सौगात है जिसके लिये छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मुख्यमंत्री बघेल का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करता है।
 


Share

Leave a Reply