BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्य सरकार का बड़ा फैसला : अंगूर से बनी शराब को दिया जायेगा बढ़ावा, अब ऑनलाइन खरीद सकते है शराब, जाने पूरी खबर

राज्य सरकार का बड़ा फैसला : अंगूर से बनी शराब को दिया जायेगा बढ़ावा, अब ऑनलाइन खरीद सकते है शराब, जाने पूरी खबर
Share

भोपालमध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में देशी-विदेशी शराब की दुकानों की नीलामी के लिए सरकार ने आबकारी नीति घोषित कर दी है। खास बात यह है कि प्रदेश में शराब की दुकानें नहीं खोली जाएंगी, आबकारी विभाग ने पहले प्रस्ताव दिया था कि पांच किलोमीटर के दायरे में यदि कोई शराब की दुकान नहीं है तो ठेकेदार को उप दुकान खोलने की अनुमति दी जाए।

इस प्रस्ताव पर कैबिनेट ने आपत्ति ली थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुनर्विचार कर नीति लागू करने के निर्देश दिए हैं। नई नीति के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए शराब दुकानें 25 फीसदी बढ़ोतरी से नीलाम होंगी। प्रदेश के चार बड़े महानगर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में दुकानों के दो-दो समूह बनाए जाएंगे। नगर निगम वाले 12 जिलों में दुकानों का एक समूह बनाया जाएगा।

इसी के ही साथ अंगूर की खेती कर रहे किसानों की आय बढाने और अंगूर की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में अंगूर से बनाई जा रही वाइन के प्रसार के लिए पर्यटन स्थलों पर 15 नए आउटलेट खोले जाएंगे। साथ ही अब विदेशी शराब को ऑन-लाइन भी लिया जा सकेगा।


Share

Leave a Reply