BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अमरनाथ यात्रा पर मंडरा रहा आतंकी खतरा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बना सकते हैं निशाना

 अमरनाथ यात्रा पर मंडरा रहा आतंकी खतरा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बना सकते हैं निशाना
Share

जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। कश्मीर में आतंकी अमरनाथ यात्रियों पर हमला कर सकते हैं। साउथ कश्मीर के हाइवे पर आतंकी हमले का खतरा है। आतंकी कश्मीर में हाइवे नंबर-44 पर अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश कर सकते हैं। हालांकि, आतंकियों की ये नापाक साजिश कभी कामयाब नहीं होगी क्योंकि सेना और सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। कुलगाम में पाकिस्तानी जैश कमांडर वालिद समेत तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद सेना की 9 आरआर के कमांडर ब्रिगेडियर वीएस ठाकुर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। हालांकि बाबा बर्फानी के भक्त 21 जुलाई से पूरे जोश के साथ पवित्र गुफा के दर्शन करेंगे।
 
बिग्रेडियर ठाकुर ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में इस समय 130 आतंकी मौजूद है। इनमें 30 पाकिस्तानी हैं। ये दहशतगर्द जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को निशाना बनाने की फिराक में है। नेशनल हाईवे 44 पर हमले की योजना बना रहे हैं, उन्होंने कहा कि ये पूरा इलाका बेहद संवेदनशील है और सेना अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्वक कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने फिलहाल यात्रा की आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि यात्रा 21 जुलाई से शुरू हो सकती है। हाईकोर्ट ने भी सरकार से इस पर तत्काल फैसला लेने को कहा है। इस बार प्रतिदिन सिर्फ 500 लोगों को यात्रा पर भेजने की तैयारी है।

Share

Leave a Reply