बैंक मेनेजर ने गर्ल्स होस्टल में घुस कर युवती से की मारपीट व गाली-गलौज, जाने कहा की है ये खबर
इंदौर | भंवरकुआ क्षेत्र के एक गर्ल्स होस्टल में एक व्यक्ति ने छात्राओं के साथ मारपीट की । पुलिस ने वीडियो फुटेज देखकर शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है । मिली जानकारी के अनुसारघटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है । खबर मिली है कि गर्ल्स होस्टल में रहने वाली छात्रा के साथ कॉलोनी में रहने वाले अमनजीत सिंह ने गाली-गलौज और मारपीट की।
जानकारी मिली है कि अमरजीत एक निजी बैंक में मैनेजर के पद पर है । अमनजीत ने छात्राओं के साथ बदतमीजी की । जब छात्राओं ने अमनजीत को समझाने का प्रयास किया तो उसने एक छात्रा को पकड़कर थप्पड़ मार दिया ।
अमनजीत का कहना था कि लड़कियां होस्टल के बाहर लड़कों से बात करती है । इससे कॉलोनी का माहौल खराब होता है। अमनजीत ने कहा कि होस्टल की लड़कियां अश्लीलता भी फैलाती हैं।
बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। लड़कियों से मिलने आए लड़कों के साथ भी अमरजीत ने मारपीट और गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया था।
इसके बाद छात्राओं ने आपत्ति ली थी। छात्राओं के वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।







.jpeg)












