BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हनीट्रैप में फंसा 700 लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाला गिरोह हुआ बेनकाब, लड़की बनकर करते थे चैटिंग

हनीट्रैप में फंसा 700 लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाला गिरोह हुआ बेनकाब, लड़की बनकर करते थे चैटिंग
Share

हनीट्रैप गैंग में फंसाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर कुनबे का खुलासा करते हुए गाजियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी आरोपी ने अपने कुबने के भाइयों के साथ मिलकर गैंग बनाया हुआ था। कोई भाई लड़की बनकर चैटिंग करता था तो कोई भाई क्राइम ब्रांच अधिकारी और यू-ट्यूब मैनेजर बनकर ब्लैकमेल करता था। अधिकारियों का कहना है कि तीन साल से सक्रिय गैंग देशभर के 700 से अधिक लोगों से साढ़े तीन करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि थाना फिरोजपुर झिरका, नूंह के गांव बाईखेड़ा निवासी जासिम को गिरफ्तार किया गया है। जासिम दसवीं फेल है, जिसने हनीट्रैप गैंग चलाने का तरीखा इसने अपने जीजा से सीखा था। जासिम ने ब्लैकमेलिंग के इस धंधे में अपने चचेरे, फुफेरे, ममेरे और तहेरे भाइयों को भी शामिल कर लिया था। कोई भाई लड़की के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों के पास फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। इसके बाद वॉट्सऐप नंबर मिलने के बाद दूसरा भाई लड़की बनकर चैटिंग करता था। बातों ही बातों में आरोपी पहले से डाउनलोड अश्लील वीडियो को वीडियो कॉलिंग के दौरान दिखाते थे और सामने वाले व्यक्ति को भी ऐसा ही करने के लिए बोलते थे। सामने वाला व्यक्ति जैसे ही अश्लील वीडियो कॉल करता तो उसे स्क्रीन रिकॉर्डर ऐप से रिकॉर्ड करके यह गैंग ब्लैकमेलिंग शुरू कर देता था।
क्राइम ब्रांच अधिकारी और यू-ट्यूब के मैनेजर बनकर देते थे धमकी
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गैंग पीड़ित व्यक्ति से 50 हजार से 10 लाख रुपये तक की मांग करता था। जेल भेजने की धमकी देने के लिए गैंग का एक सदस्य दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर कॉल करता था। इसके अलावा गैंग का कोई सदस्य यू-ट्यूब मैनेजर बनकर वीडियो अपलोड करने से रोकने के लिए पैसों की मांग करता था। इस तरह आरोपी ठगी को अंजाम देते था। चैटिंग करने तथा रकम मंगाने के लिए आरोपी फर्जी आईडी के जरिए ली गई सिम और बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे।
क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी का कहना है कि गैंग में शामिल कुनबे के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ठगी का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
 


Share

Leave a Reply