जिला प्रशासन का आदेश रायपुर में सब्जी और किराना दुकाने रविवार को रहेंगी बंद,तो क्या चालू रहेगा पढ़े ये खबर
रायपुर: लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं लेने वाले और बेवजह घर से बाहर निकालने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शाम से ही शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद हो गई है। इसी बीच प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि रविवार को सिर्फ दूध, दवा और पेट्रोल की दुकानें ही खुली रहेंगी। वहीं, सब्जी और किराना की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है सड़कों में भीड़ कम करने के लिए ऐसा फैसला लिया गया।
SSP आरिफ शेख ने कहा- पिछले कुछ दिनों में राजधानी पुलिस लोगों को समझाने और सहयोगात्मक रूप से लॉकडाउन का पालन कराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसका कुछ लोगों ने गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया, इसलिए हमने ये सख्ती की है, कल राजधानी में सिर्फ दवा, दूध और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।







.jpeg)












