BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्य में चीफ जस्टिस के निर्देश के बाद दर्जनों सिविल जजों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूची

राज्य में चीफ जस्टिस के निर्देश के बाद दर्जनों सिविल जजों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूची
Share

बिलासपुर-रायपुर | चीफ  जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन के निर्देश पर सिविल जजों का थोक में तबादला आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल कार्यालय से जारी आदेश में सिविल न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी हो गया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रम न्यायाधीश राजनादगांव विवेक गर्ग को द्वितीय सिविल जज क्लास वन राजनादगांव,
श्रम न्यायाधीश बिलासपुर गंगा पटेल को तृतीय सिविल जज क्लास वन बिलासपुर,
श्रम न्यायाधीश अंबिकापुर दुलार सिंह को द्वितीय सिविल जज क्लास वन अंबिकापुर,
श्रम न्यायाधीश रायपुर ओम प्रकाश साहू को चतुर्थ सिविल जज क्लास वन रायपुर,
श्रम न्यायाधीश महासमुंद श्रुति दुबे को द्वितीय सिविल जज क्लास वन मुंगेली में पदस्थ किया गया है।
श्रम न्यायाधीश दुर्ग यशोदा नाग को प्रथम सिविल जज क्लास वन एवं अतिरिक्त सीजेएम दुर्ग,
श्रम न्यायाधीश कोरबा रूपनारायण पठारे को प्रथम सिविल जज एवं एडिशनल सीजेएम कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।
बेमेतरा की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मती ममता पटेल को एफ टीसी जज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी संजय अग्रवाल को एफटीसी विशेष पाक्सो एक्ट बेमेतरा और प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर प्रबोध टोप्पो को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी विशेष पाक्सो एक्ट कोर्ट मुंगेली में पदस्थ किया गया है।
सप्तम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबिकापुर मती किरण थवाईत को सरगुजा, बलरामपुर व् सूरजपुर में श्रम न्यायाधीश,
अष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर ओम प्रकाश जसवाल को श्रम न्यायाधीश कोर्ट नंबर में पदस्थ किया गया है।
इनके क्षेत्राधिकार में राजस्व जिला रायपुर, रायपुर म्युनिसिपल काउन्सिल क्षेत्र, बिरगांव म्युनिसिपल, धरसींवा ब्लॉक आयेगा। इसके अलावा इनके पास कोर्ट नंबर दो जिसमे रायपुर एवं गरियाबंद का अतिरिक्त चार्ज रहेगा। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर गणेश राम पटेल को श्रम न्यायाधीश लेबर कोर्ट बिलासपुर एवं मुंगेली के पद में पदस्थ किया गया है। द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार श्याम सुंदर कश्यप को श्रम न्यायाधीश लेबर कोर्ट बलौदाबाजार-भाठापारा में पदस्थ किया गया है। प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा प्रवीण कुमार प्रधान को श्रम न्यायाधीश कोरबा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धमतरी ग्रेगोरी तिर्की को श्रम न्यायाधीश धमतरी एवं उत्तर बस्तर कांकेर के पद में पदस्थ किया गया है।
 

Share

Leave a Reply