पुल से गिरकर हुई मजदूर की मौत, कंपनी ने किया इस घटना से साफ इनकार.......
हिंगना नागपुर : नागपुर से मुंबई तक बन रहे समृद्धि महामार्ग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। महामार्ग अंतर्गत पीपलधरा गांव के समीप दो पहाड़ियों को जोड़ने के लिए बन रहे वाइल्ड लाइन ओवर पास का काम शुरू है। इस काम के दौरान सोमवार तड़के यहां हादसा होने की जानकारी है। मुंबई कॉरिडोर के आर्चेस पर कांक्रीट का काम शुरू था।
इस दौरान 17 आर्चेस डैमेज हो गए। इस घटना में पुल से गिरकर एक मजूदर की मौत की जानकारी है। मृतक मो. नौशाद मो. हुसैन (24) बिहार निवासी बताया गया है। हिंगना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की है, लेकिन अब इस पूरी घटना से कंपनी साफ इनकार कर रही है।
मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि. के प्रकल्प व्यवस्थापक द्वारा जारी अपने बयान में दावा किया गया है कि सोमवार की तड़के कॉरिडोर के 17 आर्चेस अचानक डैमेज हुए, लेकिन इसमें किसी भी तरह जीवित हानि नहीं हुई है। कंपनी ने अपनी जांच का हवाला देते हुए कहा कि मजूदर की मौत की खबर सरासर गलत है।
ऐसे में अब पुलिस और कंपनी आमने-सामने आ गई है। हिंगना पुलिस ने मजदूर की मौत का मामला दायर कर उसका पोस्टमार्टम भी किया है। मृतक का शव उसके निवास स्थान बिहार भी भेजे जाने की जानकारी है। इस बीच कंपनी द्वारा मजूदर की मौत से साफ इनकार करने के दावे से अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार हादसे में मरने वाला शख्स कौन था। फिलहाल इस हादसे के बाद राज्य सरकार ने समृद्धि महामार्ग के उद्घाटन का मुहूर्त टाल दिया है।







.jpeg)












