BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 3 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 3 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Share

आज 3 मई का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक आज जो भी निर्णय लेंगे वह कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला होगा। धन समृद्धि पाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। खर्च भी आपके कंट्रोल में रहेगा। इसलिए खुलकर अपने जीवन का मजा लें।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मन को शांति देने वाला है सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे खर्च तो अधिक है। धन प्राप्ति के योग भी हैं तो आपका काम आसानी से चलता रहेगा। आपको परेशान होने की बजाए अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। उनकी सलाह से धन प्राप्ति के उत्तम अवसर उपलब्ध होंगे। खर्च को नियंत्रित करने की कोशिश में असफल रहेंगे।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को अपनी ऊर्जा का उपयोग कार्यक्षेत्र में करना सफलता दिलाएगा। परंतु अगर वह इसका प्रयोग वाणी में करेंगे तो इससे उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी। अत: बोलते समय सावधानी रखें। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।

सिंह:

सिंह राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नए प्रयोग करेंगे जो कि सफल रहेंगे आपके आइडिया आपके बॉस को पसंद आएंगे। फाइनेंस के लिए दिन अच्छा है। ज्यादा खर्चों से बचना भी जरूरी है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कन्या:

कन्या राशि के लोग कार्यक्षेत्र में नियमानुसार काम करके सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। लेकिन भावनाओं में बहकर अधिक खर्च से बचना चाहिए।

तुला:

तुला राशि के जातकों का आज सारा ध्यान अधिक से अधिक पैसा एकत्रित करने पर रहेगा। सभी लोग इस वक्त ऐसा ही कर रहे हैं। जिसमें परिवार के सहयोग से धन प्राप्ति के उत्तम योग बनेंगे। जरूरी चीजों पर धन खर्च होगा। आपकी अपने आप को अवलोकन करने की प्रवृत्ति आपके लिए बहुत सहायक होगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखते हुए काम पर सारा ध्यान रखना चाहिए। तभी उन्हें सफलता मिलेगी। एनर्जी बहुत उच्च की रहेगी। सरकारी सेवाओं से धन प्राप्ति के योग हैं।

धनु:

धनु राशि के जातक जो कि सरकारी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं उनके लिए यह मान सम्मान तथा नए अनुबंध पाने का दिन है। फंसे हुए पैसों को वापस लाने के लिए भी एक अच्छा दिन है और अगर इसके लिए कुछ कड़े फैसले लेने पड़ें तो उन्हें लेने से भी ना हिचकें।

मकर:

मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ी हुई कुछ समस्याएं कार्यक्षेत्र में व्यवधान पैदा करेंगी। मन मुताबिक धन प्राप्ति में मुश्किलें आएंगी।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक अपने भाइयों सहयोग मिलेगा काम आसानी से पूरे होंगे। धन प्राप्ति के लिए दिन उत्तम है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

मीन:

मीन राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी काम आसानी से पूर्ण होंगे। एक से ज्यादा स्रोत से धन प्राप्ति होगी। कलात्मक क्षमता निखर कर आएगी।

    


Share

Leave a Reply