लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

Today Gold-Silver Price : सोना-चांदी के आज गिरे भाव, जानें कितना कम हुआ गोल्ड-सिल्वर का रेट

Today Gold-Silver Price : सोना-चांदी के आज गिरे भाव, जानें कितना कम हुआ गोल्ड-सिल्वर का रेट
Share

नई दिल्ली : तीन दिन लगातार सोने के भाव में तेजी के बाद आज सर्राफा बजारों में थोड़ी गिरावट नजर आ रही है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा सोमवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्ध सोना शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 34 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49938 रुपये पर खुला । इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 51436 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी 46 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 63461 रुपये पर आ गई है। जीएसटी जोडऩे के बाद यह 65364 रुपये प्रति किलो मिलेगी।

24 कैरेट सोना 99.99 फीसद शुद्ध होता है और इसमें कोई दूसरी धातु नहीं पाई जाती है। इसका रंग चमकदार पीला होता है। 24 कैरेट का सोना 22 या 18 कैरेट सोने से बहुत अधिक महंगा होता है। यह इतना मुलायम और लचीला होता है कि इससे गहने नहीं बनाए जा सकते। इसके अलावा 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल सिक्कों व बार बनाने और इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल डिवाइसेज में उपयोग किया जाता है।


Share

Leave a Reply