5 April को एक साथ लाइट बंद करने से ग्रीड नहीं ले पाएंगे लोड और खराब हो जाएंगे टीवी, फ्रीज? पढ़िए सरकार की सफाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि 5 अप्रैल, रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए पूरे घर की लाइटें बंद करके दीपक या मोम बत्ती जलाई जाए। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखने के लिए पीएम ने अपने देश से यह अपील की है। इसके बाद से आशंका जताई जा रही है कि यदि पूरा देश एक साथ बिजली बंद करेगा और एक साथ चालू करेगा तो इसका असर ग्रीड पर हो सकता है। ग्रीड फेल हो सकते हैं, जिससे अगले कुछ दिनों तक देश को अंधेरे में रहना पड़ सकता है। वहीं यह भी कहा गया कि वॉल्टेज कम ज्यादा होने से टीवी, फ्रीज और पंखे कराब हो सकते हैं। बहरहाल, अब भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने इन आशंकाओं को खत्म कर दिया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ऐसा कुछ नहीं होगा। ये सभी आशंकाएं गलत हैं।
फ्रीज, टीवी नहीं, सिर्फ घर की लाइट बंद करें
ऊर्जा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पीएम मोदी ने घरों की लाइट बंद करने की अपील की है, अन्य बिजली उपकरण नहीं। साथ ही इस दौरान स्ट्रीट लाइट्स भी चालू रहेंगी, ताकि आमजन की सुरक्षा के समझौता न हो। स्ट्रीट लाइट्स चालू करने को लेकर राज्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन नौ मिनट के लिए बिजली मंत्रालय चौकस
इससे पहले शुक्रवार को केंद्र सरकार के बिजली मंत्रालय में हुई एक अहम बैठक में सभी पहलुओं पर चर्चा की गई है। मोटे तौर पर माना गया है कि सिर्फ लाइट्स बंद होने से बिजली की मांग इतनी कम नहीं होगी कि ग्रिड के फेल होने की स्थिति आए। इसके बावजूद सभी वैकल्पिक व्यवस्था को तैयार रखा जाए कि किसी आपातकालीन स्थिति का सामना किया जा सके। वैसे ग्रिड को लेकर समस्या भले ही नहीं आये लेकिन लॉकडाउन की वजह से पहले से ही देश में बिजली की मांग जितनी नीचे जा चुका है उसमें और गिरावट आने की संभावना है।
विद्युत मंत्रालय ने स्पष्ट किया
स्ट्रीट लाइट या घरों में उपकरणों को बंद करने के लिए कोई कॉल नहीं। केवल रोशनी को बंद किया जाना चाहिए। अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं में रोशनी चालू रहेगी। स्थानीय निकायों को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट रखने की सलाह दी गई है
No call to switch off street lights or appliances in homes. Only lights should be switched off. The lights in hospitals &other essential services will remain on. Local bodies have been advised to keep street lights on for public safety: Ministry of Power https://t.co/l3cY8ajwH9
— ANI (@ANI) April 4, 2020







.jpeg)












