BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शासकीय दू ब महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर के संयुक्त तत्वाधान में "महिला एवं शिशु देखभाल" विषय पर आयोजित हुआ वेबिनार

शासकीय दू ब महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर के संयुक्त तत्वाधान में "महिला एवं शिशु देखभाल" विषय पर आयोजित हुआ वेबिनार
Share

रायपुर | शासकीय दू ब महिला स्नातकोत्तर स्वशासी  महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ डब्ल्यूएस सी, आई.क्यू.ए.सी, एवं गृह- विज्ञान विभाग तथा शासकीय महिला महाविद्यालय देवेंद्र नगर के संयुक्त तत्वावधान में "महिला एवं शिशु देखभाल" कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर नंदा गुरवारा ने महिला एवं शिशु देखभाल की जानकारी देते हुए कार्यक्रम का संचालन किया।  महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रद्धा गिरोलकर ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला डॉ अमिताभ बैनर्जी प्राचार्य छत्तीसगढ़ कॉलेज ने प्रेरणात्मक उद्बोधन दिया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ रीना बाबा साहेब कंगाले "मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं महिला बाल विकास सचिव" ने अपने उद्बोधन में कहा कि, राज्य में 45% जनसंख्या एनीमिया से ग्रसित है जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कुपोषण दूर करने के अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमें महिलाओं के लिए विशेष रूप से महतारी जतन योजना तथा रेडी टू ईट योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सचिव महोदय ने यह भी बताया कि राज्य में 5000 से अधिक महिलाएं स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई है एवं स्वयं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने में लगी हुई है। इस कार्यक्रम से बेरोजगार प्राप्त कर रही हैं।

                    मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर प्रिया राव ने महिला एवं अधिकार विषय पर महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े सामाजिक आर्थिक राजनीतिक और कानूनी मुद्दे पर संवेदनशीलता और सरोकार एवं महिलाओं से संबंधित कानून की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सह संयोजक डॉ संध्या वर्मा, डॉ उषा  किरण अग्रवाल आई क्यू एसी इनचार्ज 214 तकनीकी प्रमुख डॉक्टर रिचा टिकरिया  मीडिया इचार्ज डॉ सविता मिश्रा, धन्यवाद ज्ञापन डॉ तपेश गुप्ता ,विभिन्न जिलों से प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया डॉ अलका जैन अंबिकापुर डॉक्टर संध्या मदन मोहन भिलाई डॉक्टर मेनका देवी राजनांदगांव रश्मि शुक्ला जगदलपुर डॉ सुनीता बिलासपुर से उपस्थित रहे इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गणों ने अपनी सहभागिता दिखाइए।

Share

Leave a Reply