BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Aaj Ka Panchang 3 November 2022: कुंभ राशि में चंद्रमा का गोचर, जानें आज की तिथि,नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 3 November 2022: कुंभ राशि में चंद्रमा का गोचर, जानें आज की तिथि,नक्षत्र और राहुकाल

 Today Panchang, Aaj Ka Panchang 3 November 2022: पंचांग के अनुसार 3 नवंबर 2022, गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. आज दशमी की तिथि है. इस दिन को कंस वध के रूप में भी मनाया जाता है. गुरुवार के दिन और क्या विशेष है? आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 3 नवंबर 2022, गुरुवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि है. जो रात्रि 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी.कार्तिक शुक्ल की एकादशी को देव उठनी एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
3 नवंबर 2022 को पंचांग के अनुसार शतभिषा नक्षत्र रहेगा. शतभिषा नक्षत्र आकाश मंडल का 24वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी राहु है. ज्योतिष शास्त्र में राहु का एक मायावी ग्रह बताया गया है, जो शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान करता है. इस ग्रह के बारे में ये भी कहा जाता है ये राजा का रंक और रंक को राजा बनाने की क्षमता रखता है. इस ग्रह के कारण ही कालसर्प दोष और चांडाल दोष जैसे अशुभ योग कुंडली में बनते हैं. राहु की शांति के लिए आज का दिन शुभ है.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 3 नवंबर 2022, गुरुवार को राहुकाल दोपहर: 1 बजकर 27 मिनट से दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. 

3 नवंबर 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 November 2022)

  • विक्रमी संवत्: 2079
  • मास पूर्णिमांत: कार्तिक
  • पक्ष: शुक्ल
  • दिन: गुरुवार
  • ऋतु: हेमंत
  • तिथि: दशमी - 19:32:37 तक
  • नक्षत्र: शतभिषा - 24:49:34 तक
  • करण: तैतिल - 08:20:20 तक, गर - 19:32:37 तक
  • योग: वृद्धि - 07:48:45 तक, घ्रुव - 29:24:18 तक
  • सूर्योदय: 06:34:09 AM
  • सूर्यास्त: 17:34:52 PM 
  • चन्द्रमा: कुम्भ राशि - 14:17:09 तक
  • राहुकाल: 13:27:06 से 14:49:41 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
  • शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:42:29 से 12:26:32 तक
  • दिशा शूल: दक्षिण

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त: 10:14:23 से 10:58:26 तक, 14:38:41 से 15:22:44 तक
  • कुलिक: 10:14:23 से 10:58:26 तक
  • कंटक: 14:38:41 से 15:22:44 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम: 16:06:47 से 16:50:50 तक
  • यमघण्ट: 07:18:11 से 08:02:14 तक
  • यमगण्ड: 06:34:09 से 07:56:44 तक
  • गुलिक काल: 09:19:20 से 10:41:55 तक
Horoscope Today 3 November 2022: वृष, तुला, मकर, कुंभ राशि वालों को हो सकती है हानि, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 3 November 2022: वृष, तुला, मकर, कुंभ राशि वालों को हो सकती है हानि, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 3 November 2022, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार आज का दिन विशेष है. इस दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. शतभिषा नक्षत्र और चंद्रमा शनि की राशि कुंभ में विराजमान रहेगा. सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा है? किस्मत के सितारे क्या कहते हैं, इन सभी प्रश्नों का उत्तर जानने के लिए आइए जानते हैं राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि- आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा . विद्यार्थियों को आज बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा. आपका कोई निर्णय आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके समय पर कोई निर्णय लेकर अपना नुकसान होने से बचा सकते हैं. आपको आज आय के अन्य स्त्रोत प्राप्त होंगे. आज आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे.

वृषभ राशि- बिजनेस कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपके विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे और आपको किसी मामले में अपने साथी पर विश्वास नहीं करना है, नही तो वह आपके साथ धोखा कर सकता है. आपको व्यापार की कोई डील बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करेनी होगी. आपकी माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है.

मिथुन राशि- आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है. राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई नया पद मिल सकता है. आपको भाग्य का साथ मिलने का कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.आप अपने किसी मित्र से मिलने जा सकते है.परिवार के सदस्य आपके परिवार के सदस्य आज आपके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं. विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान अपने सीनियर्स की मदद से मिल सकता है.

कर्क राशि- आज का दिन सावधानी बरतने के लिए रहेगा. आप आज  किसी भूमि, वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचनां होगा व डील बहुत ही सावधानी से करें. वाहन चलाते समय सावधान रहे, नही तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है, इसलिए सावधान रहें. आप  संतान के कैरियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं.

सिंह राशि- दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन सुखमय रहने वाला है. आप अपनी संतान की किसी फरमाइश को पूरा करेंगे. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आज आप अपने मन की बातें शेयर करने से बचें, नहीं तो बाद में वह आप का मजाक बना सकते हैं. यदि आप से कोई गलती हुई थी, तो आपको उसके लिए आपको माफी मांगनी होगी. भाइयों से चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा.

कन्या राशि- किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा. आप  किसी काम को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन आप उसे समय से पूरा करके देंगे. कार्यक्षेत्र में भी  आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे. आपको अपने कर्तव्यो को पूरा करना होगा.  आप अपनी मेहनत व सूझबूझ से अपने सभी कार्यों को पूरा करें, नहीं तो आपको समस्या आ सकती है.

तुला राशि- आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं. धन का लेनदेन करते समय आज अपनी आंख व काम दोनों खुले रखें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है. वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत लोग सावधान रहें. आज आपके स्वभाव में कुछ चिडचिडापन बना रहेगा.

वृश्चिक राशि- आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको अपने अंदर अहंकार की भावना को ला सकते हैं. जल्दबाजी में आज कोई कार्य ना करें, नहीं तो आपको समस्या होगी. आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. वाहन आज बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है.

धनु राशि- आज का दिन पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा. आपकी कोई नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा तो पूरी होगी. आपको  किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन संतान आज आपकी किसी बात से नाराज हो सकती है, इसलिए आपको अपने सभी कामों को अच्छे से करना होगा. सामाजिक क्षेत्रो में हाथ आजमा रहे लोगों को आज कोई नया पद मिल सकता है.

मकर राशि- आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपको अपने रुके  हुए कार्य को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी लेकर आ सकते हैं. आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमानी दिन करेगे और अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे. घर परिवार में चल रहे समस्याएं आज आपको परेशान  करेंगे, लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे।

कुंभ राशि- विद्यार्थी जातकों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है, क्योंकि वह अपनी वाणी की मधुरता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे और आप  सामाजिक क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाएगे. आपको बिजनेस के मामले में किसी को साझेदार नहीं बनाना है. शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपका कोई पहला लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या दे सकता है.

मीन राशि- आज का दिन कुछ खर्चे लेकर आ सकता है. आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा. कार्य क्षेत्र में आपका कोई मित्र आपके चुगली लगा सकता है, जिससे आपको बाद में समस्या होगी. आज आप किसी यात्रा पर जाने से पहले सावधानी बरते, नहीं तो आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व  चोरी होने का भय सता रहा है.

आज का पंचांग, 02 November 2022: देखें आज के शुभ योग और मुहूर्त, आज है शुभ रवि योग और अशुभ पंचक

आज का पंचांग, 02 November 2022: देखें आज के शुभ योग और मुहूर्त, आज है शुभ रवि योग और अशुभ पंचक

 Aaj Ka Panchang, 02 November 2022: 02 नवंबर 2022- आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी है. आज बुधवार का दिन हैं. आज के पंचांग में आप शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat) और अशुभ मुहूर्त जान सकते हैं. आज रवि शुभ योग है और अशुभ पंचक.

पंचांग में आप शुभ योग जैसे सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ब्रम्‍ह मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, विजय महूर्त, गोधूलि मुहूर्त, अमृतकाल, निशिता मूहूर्त पर विचार करके सभी महत्‍वपूर्ण कार्य करने का समय सुनिश्‍च‍ित कर सकते हैं. 

भारतीय वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार, उपरोक्‍त मुहूर्त शुभ मुहूर्त के अंतर्गत आते हैं. सर्वार्थ सिद्ध‍ि योग और रवियोग, पुष्‍कर योग विषेष शुभ योग माने जाते हैं. 

वहीं, राहुकाल, आडल योग, विडाल योग, गुलिक काल, वर्ज्‍य, यमगंड, दुर्मुहूर्त और भद्रा आदि अशुभ योग माने जाते हैं, इनसे बचने के लिए समय को दृष्टिगत रखते हुए अपने महत्‍वपर्ण कार्यों का निर्धारण सुनिश्‍चित करना चाहिए. भद्रा विशेष अशुभ माना जाता है.

आज विशेष: अक्षय नवमी, जगद्धात्री पूजा, सत युग,
आज विशेष मुहूर्त- आज रवि शुभ योग और अशुभ-पञ्चक, रवि योग, विडाल योग

02 नवंबर अक्टूबर 2022- आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 02 November 2022)

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय : 06:34 ए एम
सूर्यास्त : 05:35 पी एम
चंद्रोदय : 02:09 पी एम
चंद्रास्त : 01:15 ए एम, नवंबर 03

तिथि: नवमी – 09:09 पी एम तक
: दशमी

आज का वार: बुधवार
पक्ष : शुक्ल पक्ष

शक संवत: 1944
विक्रम संवत: 2079
गुजराती संवत: 2078

नक्षत्र : धनिष्ठा – 01:43 ए एम, नवंबर 03 तक
: शतभिषा

आज का योग: गंड – 10:27 ए एम तक
: वृद्धि

करण: बालव – 10:05 ए एम तक
: कौलव – 09:09 पी एम तक
:तैतिल

चंद्रमास : कार्तिक – पूर्णिमान्त
: कार्तिक – अमान्त

आज के शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

ब्रम्‍ह मुहूर्त: 04:50 ए एम से 05:42 ए एम
प्रात: संध्‍या: 05:16 ए एम से 06:34 ए एम
संध्‍यान्‍ह संध्‍या: 05:35 पी एम से 06:53 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:35 पी एम से 06:01 पी एम

अभिजीत मुहूर्त: –
विजय महूर्त: 01:55 पी एम से 02:39 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:39 पी एम से 12:31 ए एम, नवंबर 03

रवि योग: पूरे दिन
सर्वार्थ सिद्ध‍ि योग:
अमृत काल :
अमृत सिद्धि योग :

आज के अशुभ योग ( Todays Ashubh yog)

राहुकाल: 12:04 पी एम से 01:27 पी एम
यमगंड: 07:56 ए एम से 09:19 ए एम
गुलिक काल: 10:42 ए एम से 12:04 पी एम
दुर्मुहूर्त: 11:42 ए एम से 12:26 पी एम

आडल योग:
विडाल योग: 06:34 ए एम से 01:43 ए एम, नवंबर 03

वर्ज्य : 06:41 ए एम से 08:13 ए एम
गंड मूल:
भद्रा:
पंचक: 02:16 पी एम से 06:34 ए एम, नवंबर 03
दिशाशूल: उत्तर

Horoscope Today 2 November 2022: वृष, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को हो सकती है हानि, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 2 November 2022: वृष, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को हो सकती है हानि, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 2 November 2022, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: मेष, मकर और मीन राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत है. आज का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. आज कार्तिक शुक्ल की नवमी तिथि है. चंद्रमा 2 नवंबर 2022, बुधवार को मकर राशि में विराजमान रहेगा. इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेगा. सभी 12 राशियों का आइए जानते हैं. आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि- आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है आज आपको अपने मन में चल रहे हो जनों के लिए परिवार के किसी सदस्य से बातचीत करनी पड़ेगी आपका कोई पुराना कर्जा आज आपसे वापस मांग सकता है आपको आप किसी नए निवेश की योजना बहुत ही सूची चक्कर बनानी होगी नहीं तो आप किसी को लाभ योजना में धन लगा सकते हैं

वृषभ राशि- आज दिन सामान्य रहने वाला है आज आप अपनी किसी बात को लेकर परेशान करेंगे जिसके करण आप अपने परिवार के किसी सदस्य से भला बुरा बोल सकते हैं लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा आज आपकी किसी नई वस्तु की प्राप्ति के अभिलाषा पूरी ह वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन सुख में रहेगा आपका कोई संतान पक्ष में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है

मिथुन राशि- आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा आज आपको परिवार के किसी सदस्य के कैरियर से संबंधित कोई फैसला लेते समय वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा भाग्य के दृष्टिकोण से हर दिन बेहतर रहने वाला है क्योंकि भाग्य का साथ मिलने से आपकी कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे विद्यार्थी आज अपने सीनियर से किसी बात को लेकर सला मशवरा कर सकते हैं

कर्क राशि- आज दिन क्षमा खिलाफ दिलाने वाला रहेगा बिजनेस कर रहे लोग आज अपनी आंख में कान खुले रखें नहीं तो उनके शत्रु उनका कोई बनता वह काम बिगाड़ सकते हैं आज आपको किसी डील को फाइनल करते समय अपने किसी परिजन की बातों में नहीं आना है आज आपको कोई सलाह मशवरा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा परिवार में चल रही कल है आज आपके लिए समस्या बन सकती है

सिंह राशि- आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा आज आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करके उसमें योग व व्यायाम को अवश्य शामिल करना होगा भाई बहनों से चल रहे अनबन आजाब बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे आज जीवन साथी को तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा आपको आज कुछ रुके हुए कामों के पूरा होने से प्रसन्नता होगी लेकिन आपको अपने किसी काम को कल पर नहीं डालना है

कन्या राशि- आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा आज आपको रुपए पैसे के किसी मामले में परिवार के सदस्यों से लार राय लेना बेहतर रहेगा संतान से आज आप यदि किसी वस्तु की फरमाइश करेंगे तो वह आपकी फरमाइश को अवश्य पूरा करेंगे कार्यक्षेत्र में आज आप मेहनत से मान सम्मान और नए पद की प्राप्ति कर सकते हैं आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा.

तुला राशि- आज आप अपने मित्रों के साथ छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं. आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आ सकता है लेकिन आपको आज अपने शत्रुओं से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे आपको आज कोई सिर दर्द बदन दर्द आदि जैसी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है.

वृश्चिक राशि- प्रेक्टिकल आशिक जातकों के लिए आज दिल खुश मामा रहेगा क्योंकि कार्यक्षेत्र में आज उनके साथी उनका पक्का रहने पूरा साथ देंगी और नितिन सकते तेरे काम करने का मौका मिलेगा जीवन साथी से आज आपकी किसी बात पर झलक हो सकती है लेकिन आपको उनसे भला बुरा नहीं बोलना है आप आज किसी ने ही संपत्ति की प्राप्ति कर सकते हैं माता जी को आज कोई कष्ट होने से आप भागदौड़ में लगे रहेंगे

धनु राशि-  आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. आज आपको  कार्य क्षेत्र में किसी पुराने गलती से सबक लेना होगा मैं आज लोगों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं आज आपको आपके कोई मित्र निवेश संबंधी कोई सूचना दे सकता है आप आज धार्मिक कार्यों के प्रति अग्रसर रहेंगे

मकर राशि- आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आएगा. बैंकिंग क्षेत्रों से जुड़े लोग आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं, लेकिन आपको अपने किसी शारीरिक कष्ट के कारण समस्या रहेगी. आपकी उपर को जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. आपका कोई परिजन आज आपसे किसी बात पर बहस बाजी में पड़ सकते है. प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने प्रिय को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं.

कुंभ राशि- आज का दिन खुशियां भरा रहेगा. आज आपको किसी रुके हुए काम के पूरा होने से प्रसंन्ता बनी रहेगी, लेकिन विद्यार्थियों के लिए  दिन बेहतर रहने वाला है, उन्हें किसी परीक्षा में सफलता मिलने से उनका व उनके परिवार का नाम रोशन होगा. आपका कोई मित्र  आपके घर दावत पर आ सकता है. आप अपने रुके हुए कार्य को भी समय रहते पूरा करेंगे.

मीन राशि- आज दिन प्रसंन्ता दिलाने वाला रहेगा.आज आपको  व्यवसाय में यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी.आज आप काम के सिलसिले में छोटी दुरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी. आपको अपने कुछ खर्चे में  लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है.

Aaj Ka Panchang 01 November: आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 01 November: आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 01 नवंबर 2022 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि   

अष्टमी

23:05 तक
नक्षत्र   श्रावण 26:45 तक
करण 

विष्टि
बावा

12:08 तक
23:05 तक

पक्ष शुक्ल   
वार    मंगलवार  
योग   शुला  13:12 तक
सूर्योदय 06:36  
सूर्यास्त 17:32  
चंद्रमा    मकर  
राहुकाल 14:48 − 16:10  
विक्रमी संवत्   2079  
शक सम्वत 1944   
मास कार्तिक  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:42 − 12:26


पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम - प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार। 

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

Aquarius Horoscope Today: आज का कुंभ राशिफल 01 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

Aquarius Horoscope Today: आज का कुंभ राशिफल 01 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

 Horoscope Today 1 November 2022, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार आज रात्रि 11:04 तक अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी. आज पुरे दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, शूल योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग व मालव्य योग का लाभ मिलेगा. वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा. चन्द्रमा मकर राशि में रहेगे. आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा. जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)- 

मेष राशि- लक्ष्मीनारायण और बुधादित्य योग के बनने से आर्युवैदिक, ऐलोपैथी, होम्योपैथी दवाओं के कारोबार में लाभ के आसार बनेंगे. साथ ही व्यावसायिक यात्रा के योग बन सकते है. नया कार्य आरंभ करने वाले हैं, तो दोपहर 12:15 से 2:00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभफलदायी रहेगा. ऑफिस पर अपनी गलतियों में सुधार करते हुए आप अपने कार्यों को अंजाम देंगे. नौकरी में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. परिवार में आ रही समस्यां को सुलझान के लिए बुजुर्गों का सहारा लेंगें और किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा. विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे. सेहत को लेकर सतर्क रहें. 

वृषभ राशि- वासी योग व शूल योग के बनने से बिजनेस में आत्मविश्वास से काम लेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में आपके अथक प्रयास और कड़ी मेहतत की बदोलत आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे. संतान से आपको हौसला मिलेगा. परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं. मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे. खांसी-झुखाम से परेशान रहेंगे. 

मिथुन राशि- भाग्य का साथ नहीं मिलने से व्यवसाय ठीक नहीं चलेगा, दौड़धूप अधिक होगी. धैर्य रखें. कोई घाटे की खबर मिल सकती है. विष दोष के बनने से नौकरीपेशा लोगों के बनते कामों में अड़चनें आएंगी. वर्कस्पेस पर शरीर में थकान और आलस्य महसूस करेंगे. जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. संतान की विद्या प्राप्ति में बाधाएं आ सकती है. परिवार के साथ इन कठिन परिस्थितियों में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे.

कर्क राशि- व्यवसाय में वृद्धि होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. लेन-देन के मामले में सावधानी रखनी होगी. सुनफा और वासी योग के बनने से पूर्वकालिक बेहतर कार्यों की वजह से जॉब में मान-सम्मान मिलेगा. वर्कस्पेस पर कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है जिससे प्रसन्नता में वृद्धि होगी. आप अपने जीवन की रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें समय व्यतीत कर सकें. यह समय दाम्पत्य जीवन को समर्पित करने का है, ऐसा महसूस होगा. विद्यार्थियों को किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और आपके हृदय में उनके लिए सम्मान बढ़ेगा. गले में खरास और जुखाम की समस्या से आप परेशान रहेंगे.   

सिंह राशि- सुनफा योग के बनने से साझेदारी में बिजनेस करना थोड़ा मुश्किल महसूस होगा. नौकरी में किसी प्रॉजेक्ट पर आपका नियंत्रण ज्यादा रहेगा. जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. वर्कस्पेस पर दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं. सुख के साधन प्राप्त होंगे. संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी. दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा. लेकिन शाम को पार्टनर का व्यवहार हृदय को चोट पहुंचा सकता है. 

कन्या राशि- लक्ष्मीनारायण और बुधादित्य योग के बनने से बिजनेस शानदार चलेगा, आप उसमें कुछ नई मशीन लेने की योजना भी बना सकते है. बिजनेस ठीक चलेगा. लाभ की संभावना बन सकती है. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. नौकरी में अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा. वर्कस्पेस पर किसी से बहस करके अपना किमती समय खराब न करें. बेहतर रहेगा कि आप अपने कार्य पर करें. कुछ पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी पर आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा. अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे. हो सकता है वो बहुत बिजी हों, तो आप जीवनसाथी को तरजीह दें, घर में आनंद का माहौल बनेगा. विद्यार्थियों का अपने क्षेत्र की तरफ झुकाव परिवार और शिक्षक का दिल जीत लेगा. सेहत में सुधार आएगा. 

तुला राशि- विष दोष के बनने से बिजनेस में समस्या के चलते आप चिंता और तनाव में बने रहेंगे. वर्कस्पेस पर मन को जैसे-तैसे शांत रखकर काम करने की कोशिश करेंगे. नौकरी में आपके लिए मानसिक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है. अपनी संतान की सेहत का ख्याल रखें. प्रेम संबंध में चिंता का माहौल बन सकता है. परिवार के साथ बैठकर आ रही समस्याओं के बारे वार्तालाप करें, परिवार वालों से सलाह-मशविरा लें. परीक्षा की डेट आगे बढ़ने पर विद्यार्थियों को परेशानी होगी. श्वास संबंधित तकलीफ महसूस कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि- वासी योग व बुधादित्य योग के बनने से कानूनी अड़चने दूर होने से आपका ध्यान अपने बिजनेस की तरफ ज्यादा होगा जिससे आपका बिजनेस अच्छा चलेगा. वर्कस्पेस में वाणी पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी से बचें. अपने विरोधी को आप अपने कौशल से जीत लेंगे. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. संभव है आप किसी विशेष व्यक्ति को अपने दिल का हाल बताएंगे, जिससे आपके जीवन के नए चरण की शुरुआत होगी. जीवनसाथी के साथ कुछ समय बीता सकते है. विद्यार्थी अपने करियर को संवारने के लिए पढ़ाई में जुट जाएंगे. सेहत के मामले में शारीरिक कष्ट संभव है.

धनु राशि- बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से फल आदि से जुड़े बिजनेस ठीक चलेगा. आय बढ़ोतरी होगी. साथ ही आपका फैमली बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे. नौकरी में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं. वर्कस्पेस पर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. प्रतिद्वंद्वी कुछ सक्रिय रहेंगे. करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी. आत्मनिरीक्षण के लिए एकांत उपयोगी होगा. विद्यार्थियों को अगर अगर दूसरो से अलग दिखना हो या अलग बनना हो तो परिणाम भी अलग देना होता है. कुछ अलग करना होता है जो दूसरे लोग नहीं करते है. मौसम परिवर्तन का असर आपकी सेहत पर देखने को मिलेगा. 

मकर राशि- आईटी बिजनेस में आपको स्वयं को अपडेट रखने से लाभ प्राप्त होगा. बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा. नौकरी में शांत रहें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रख सकें. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे. प्रेम सम्बन्धों में सुरक्षित विकल्प खोज सकेंगे.  विद्यार्थियों को समय की महत् समझनी होगी. मां-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं.

कुंभ राशि- विष दोष के बनने से आर्टिफिशियल ज्वेलरी से जुड़े बिजनेस में अधिकतम लाभ के लिए प्रयास नहीं कर पाने से आप चिंतित रहेंगे. वर्कस्पेस पर समय पर काम पूरा करने के लिए बेहतर होगा कि मन को केंद्रित करें. नौकरी में विवाद से बचें और वाणी पर पूरा संयम रखें. पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता महसूस होगी. दाम्पत्य में विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा अन्यथा सफलता पाना कठिन होगा. सिरदर्द की शिकायत रह सकती है.

मीन राशि- पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ कड़वे निर्णय लेने पड़ सकते है. नौकरी में अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे. परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. प्रभु का ध्यान मानसिक सुकून देगा. प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे प्रतिभागी सफलता हासिल करेंगे. आपकी अच्छी फिटनेस दूसरों को प्रेरित करेगी.

आज का हिन्दी पंचांग 31 अक्टूबर 2022: जानिए राहु काल, तिथि और शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें सोमवार का पंचांग

आज का हिन्दी पंचांग 31 अक्टूबर 2022: जानिए राहु काल, तिथि और शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें सोमवार का पंचांग

 Aaj Ka Panchang, 31 October 2022: 31 अक्टूबर 2022- आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी है. आज सोमवार का दिन हैं. आज के पंचांग (Aaj Ka Panchang) में आप शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat) और अशुभ मुहूर्त जान सकते हैं.

पंचांग में आप शुभ योग जैसे सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ब्रम्‍ह मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, विजय महूर्त, गोधूलि मुहूर्त, अमृतकाल, निशिता मूहूर्त पर विचार करके सभी महत्‍वपूर्ण कार्य करने का समय सुनिश्‍च‍ित कर सकते हैं

भारतीय वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार, उपरोक्‍त मुहूर्त शुभ मुहूर्त के अंतर्गत आते हैं. सर्वार्थ सिद्ध‍ि योग और रवियोग, पुष्‍कर योग विषेष शुभ योग माने जाते हैं.

वहीं, राहुकाल, आडल योग, विडाल योग, गुलिक काल, वर्ज्‍य, यमगंड, दुर्मुहूर्त और भद्रा आदि अशुभ योग माने जाते हैं, इनसे बचने के लिए समय को दृष्टिगत रखते हुए अपने महत्‍वपर्ण कार्यों का निर्धारण सुनिश्‍चित करना चाहिए. भद्रा विशेष अशुभ माना जाता है.

आज विशेष: कार्तिक अष्टाह्निका विधान प्रारम्भ,
आज विशेष शुभ मुहूर्त- सर्वार्थ सिद्धि योग और अशुभ योग भद्रा व आडल योग

31 अक्टूबर 2022- आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 Otober 2022)

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय : 06:32 ए एम
सूर्यास्त : 05:37 पी एम
चंद्रोदय : 12:36 पी एम
चंद्रास्त : 11:00 पी एम

तिथि: सप्तमी – 01:11 ए एम, नवम्बर 01 तक
: अष्टमी

आज का वार: सोमवार
पक्ष : शुक्ल पक्ष

शक संवत: 1944
विक्रम संवत: 2079
गुजराती संवत: 2078

नक्षत्र : मूल – 07:26 ए एम तक
: उत्तराषाढा – 04:15 ए एम, नवंबर 1 तक
: श्रवण
आज का योग: धृति – 04:13 पी एम तक
: शूल
करण: गर – 02:18 पी एम तक
: वणिज – 01:11 ए एम, नवंबर 01 तक

चंद्रमास : कार्तिक – पूर्णिमान्त
: कार्तिक – अमान्त

आज के शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

ब्रम्‍ह मुहूर्त: 04:49 ए एम से 05:40 ए एम
प्रात: संध्‍या: 05:15 ए एम से 06:32 ए एम
संध्‍यान्‍ह संध्‍या: 05:37 पी एम से 06:54 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:37 पी एम से 06:03 पी एम

अभिजीत मुहूर्त: 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
विजय महूर्त: 01:55 पी एम से 02:40 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:39 पी एम से 12:31 ए एम, नवंबर 01

सर्वार्थ सिद्ध‍ि योग: – 04:15 ए एम, नवम्बर 01 से 06:33 ए एम, नवंबर 01
रवि योग:
अमृत काल :
अमृत सिद्धि योग :

आज के अशुभ योग ( Todays Ashubh yog)

राहुकाल: 07:55 ए एम से 09:18 ए एम
यमगंड: 10:41 ए एम से 12:04 पी एम
गुलिक काल: 01:28 पी एम से 02:51 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:27 पी एम से 01:11 पी एम
: 02:40 पी एम से 03:24 पी एम

आडल योग: 06:32 ए एम से 10:38 पी एम
विडाल योग: 07:26 ए एम से 05:48 ए एम, अक्टूबर 31

वर्ज्य : 01:17 पी एम से 02:47 पी एम
गंड मूल:
भद्रा: 01:11 ए एम, नवंबर 01 से
:06:33 ए एम, नवम्बर 01
पंचक:

दिशाशूल: पूर्व

Horoscope Today 31 October 2022: मेष राशि से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 31 October 2022: मेष राशि से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल

  Horoscope Today 31 October 2022, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर 2022, सोमवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. आज चंद्रमा गुरु की राशि धनु में गोचर कर रहा है. इस दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं, आइए जानते हैं, आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि- आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपका कोई पारिवारिक संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है. यदि उसमें लंबे समय से कोई डील लटकी हुई थी, तो आज वह पूरी हो सकती है. आपको  किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा. आपका कोई संतान के कैरियर से संबंधित मसला सुलझने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा.

वृषभ राशि- आज दिन उत्तम संपत्ति में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा. आज आपकी किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी और आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है. आपको भाईचारे को बढ़ावा देना होगा व भाइयों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए ही समाप्त करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है. पारिवारिक कलह के कारण आपके ऊपर कुछ तनाव रहेगा.

मिथुन राशि- आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा. जीवनसाथी के कैरियर को लेकर समस्याएं आ रही थी, तो वह भी समाप्त होंगी.  आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा और परिवार मे कोई सदस्य  आपको खरी-खोटी सुना सकता है.  आप यदि वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत है, तो आपको उसे पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है.

कर्क राशि- आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आएगा. आज आपने कार्यक्षेत्र  में अपने मन की बात किसी से शेयर की तो है, वह आपके अधिकारियों से चुगली लगा सकते है. आपको आज कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आज आपको  कुछ उलझजनों के बावजूद समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करुं और किसे बाद में.

सिंह राशि- आज का दिन कुछ खर्चा भरा रहने वाला है. आज आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपके लिए समस्या पैदा कर सकते हैं. आप आज संतान की किसी इच्छा की पूर्ति के लिए कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी. आपको आप किसी लेनदेन के मामले में ढिलाई नहीं बरतनी है, नहीं तो समस्या हो सकती है.

कन्या राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आज आपको उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. विद्यार्थी आज बौद्धिक व मानसिक बहुत से छुटकारा पाकर प्रसन्न रहेंगा, लेकिन उनकी कोई पुरानी गलती आज उनके लिए सिरदर्द बन सकती है. आपको आज अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनकी  आपको धन संबंधित मदद भी करनी पड़ सकती हैं.

तुला राशि- आज दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आज आपको अपने घर परिवार में चल रहे वाद विवाद को बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा, जो लोग किसी महत्वपूर्ण काम को करने की योजना बना रहे हैं, तो वह किसी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें, नहीं तो आपको बाद में समस्या आ सकती है. आपका आज कोई रुका हुआ काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा.

वृश्चिक राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज आपको कार्यक्षेत्र  में यदि पुरानी की हुए गलती के लिए किसी अधिकारी से माफी मांगने पड़े, तो अवश्य मांगे, नहीं तो आपकी कोई बात  उनको बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता मिलने से किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगने से आपका मन दुखी रहेगा।

धनु राशि- आज का दिन खुशियों भरा रहेगा, क्योंकि आज वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे और आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी. आपको आज कोई कार्य क्षेत्र में कोई नया तरक्की का ऑफर आ सकता है, जिसे आपको तुरंत लपक कर लेना होगा. आपको आज कार्यक्षेत्र  में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे.

मकर राशि- आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आज आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आपका कोई मित्र आज आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकता है, जो आपकी प्रसंन्ता का कारण बनेगा. विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता में जीत मिलने से प्रसन्न रहेंगे.

कुंभ राशि- आज का दिन कुछ प्रसन्नता भरा रहने वाला है. आज आपको अपने रोजगार में आ रही समस्याओं के लिए अपने भाइयों से बातचीत करनी पड़ सकती है. जीवन साथी के सहयोग से आज आप किसी धन संबंधित समस्या से बाहर निकाल सकते हैं. आप  आज किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरे से अपनी निजी जिंदगी में चल रहे तनाव को समाप्त करना होगा.

मीन राशि- किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है. आज आपको एक से अधिक स्रोतों से धन मिलने से आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी और परिवार के सदस्य आपस में मिलजुल कर रहेंगे. आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आज कानूनी हो सकता है.

आज का पंचांग, 30 October 2022: देखें शुभ योग और मुहूर्त, आज हैं सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग समेत ये विशेष शुभ योग

आज का पंचांग, 30 October 2022: देखें शुभ योग और मुहूर्त, आज हैं सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग समेत ये विशेष शुभ योग

 Aaj Ka Panchang, 30 October 2022: 30 अक्टूबर 2022- आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी है. आज रविवार का दिन हैं. आज के पंचांग में आप शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat) और अशुभ मुहूर्त जान सकते हैं. आज विशेष पर्व में स्कंद षष्ठी, छठ पूजा है. आज सर्वार्थ सिद्ध‍ि योग सुबह 6:31 बजे से 07:26 बजे सुबह तक है, जबकि रवि योग सुबह 07:26 बजे लेकर से सोमवार को अक्टूबर 31 को सुबह 05:48 बजे तक

पंचांग में आप शुभ योग जैसे सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ब्रम्‍ह मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, विजय महूर्त, गोधूलि मुहूर्त, अमृतकाल, निशिता मूहूर्त पर विचार करके सभी महत्‍वपूर्ण कार्य करने का समय सुनिश्‍च‍ित कर सकते हैं. 

भारतीय वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार, उपरोक्‍त मुहूर्त शुभ मुहूर्त के अंतर्गत आते हैं. सर्वार्थ सिद्ध‍ि योग और रवियोग, पुष्‍कर योग विषेष शुभ योग माने जाते हैं. 

वहीं, राहुकाल, आडल योग, विडाल योग, गुलिक काल, वर्ज्‍य, यमगंड, दुर्मुहूर्त और भद्रा आदि अशुभ योग माने जाते हैं, इनसे बचने के लिए समय को दृष्टिगत रखते हुए अपने महत्‍वपर्ण कार्यों का निर्धारण सुनिश्‍चित करना चाहिए. भद्रा विशेष अशुभ माना जाता है.

आज विशेष: आज सर्वार्थ सिद्ध‍ि योग सुबह 6:31 बजे से 07:26 बजे सुबह तक है, रवि योग सुबह 07:26 बजे लेकर से सोमवार को अक्टूबर 31 को सुबह 05:48 बजे तक है.

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2022 (Aaj Ka Panchang 30 Otober 2022)

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय : 06:31 ए एम
सूर्यास्त : 05:38 पी एम
चंद्रोदय : 11:38 ए एम
चंद्रास्त : 09:53 पी एम

तिथि: 03:27 ए एम, अक्टूबर 31 तक
: सप्तमी

आज का वार: रविवार
पक्ष : शुक्ल पक्ष

शक संवत: 1944
विक्रम संवत: 2079
गुजराती संवत: 2078

नक्षत्र : मूल – 07:26 ए एम तक
: पूर्वाषाढा – 05:48 ए एम, अक्टूबर 31 तक
उत्तराषाढा

आज का योग: सुकर्मा – 07:16 पी एम तक
: धृति
करण: कौलव – 04:38 पी एम तक
: तैतिल – 03:27 ए एम, अक्टूबर 31 तक
: गर

चंद्रमास : कार्तिक – पूर्णिमान्त
: कार्तिक – अमान्त

आज के शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

ब्रम्‍ह मुहूर्त: 04:48 ए एम से 05:40 ए एम
प्रात: संध्‍या: 05:14 ए एम से 06:31 ए एम
संध्‍यान्‍ह संध्‍या: 05:38 पी एम से 06:55 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:38 पी एम से 06:03 पी एम

अभिजीत मुहूर्त: 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
विजय महूर्त: 01:56 पी एम से 02:40 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:39 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 31

अमृत काल – 01:19 ए एम, अक्टूबर 31 से 02:49 ए एम, अक्टूबर 31
सर्वार्थ सिद्ध‍ि योग: – 06:31 ए एम से 07:26 ए एम
– 05:48 ए एम, अक्टूबर 31 से 06:32 ए एम, अक्टूबर 31
रवि योग:  07:26 ए एम से 05:48 ए एम, अक्टूबर 31
अमृत सिद्धि योग :

त्रिपुष्कर योग:-05:48 ए एम, अक्टूबर 31 से 06:32 ए एम, अक्टूबर 31

आज के अशुभ योग ( Todays Ashubh yog)

राहुकाल: 04:14 पी एम से 05:38 पी एम
यमगंड: 12:05 पी एम से 01:28 पी एम
गुलिक काल: 02:51 पी एम से 04:14 पी एम
दुर्मुहूर्त: 04:09 पी एम से 04:53 पी एम

आडल योग: 05:48 ए एम, अक्टूबर 31 से 06:32 ए एम, अक्टूबर 31
विडाल योग: 07:26 ए एम से 05:48 ए एम, अक्टूबर 31

वर्ज्य : 04:22 पी एम से 05:52 पी एम
गंड मूल: 06:31 ए एम से 07:26 ए एम
भद्रा:
पंचक:

दिशाशूल: पश्चिम

Horoscope Today 30 October 2022: तुला, मकर, कुंभ राशि हो सकती है हानि, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 30 October 2022: तुला, मकर, कुंभ राशि हो सकती है हानि, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 30 October 2022, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal:  मेष राशि से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए आज यानि 30 अक्टूबर 2022, रविवार का दिन विशेष है. इस दिन सूर्य षष्ठी है. इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है. छठ महापर्व का आज विशेष दिन है. इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है. आइए जानते हैं, आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि- आज का दिन कुछ खास रहने वाला है. आज कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से आप किसी अपने मन की बात के लिए हां करवा सकते हैं. आप यदि नौकरी में बदलाव चाहते हैं, तो अभी आपको कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा. भाग्य के दृष्टिकोण से आपकी यदि कोई समस्या को लंबे समय से जुड़े हुए थी, तो आज आपको उससे निजात मिलेगी.

वृषभ राशि- बजट प्लान करने पर जोर देंगे. आज के दिन हिसाब-किताब बनाने में व्यस्त रहेंगे. आज आपके कुछ खाने पीने की आदत आपको समस्या दे सकते हैं, जिसके बाद आपको कोई पेट संबंधित समस्या घेर सकती है. आज आप अपने कामों को पूरा महत्व देंगे और उन्हें समय से पूरा करके देंगे. कार्य क्षेत्र में  आपसे आज कोई गलती होने से आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है.

मिथुन राशि- आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों का दिन आज थोड़ा कमजोर रहने वाला है, उनको अपने बिजनेस में किसी को साझीदार बनाने से बचना होगा व आपको आज यदि किसी से धन उधार लेना पड़े, तभी वह आपको आसानी से मिल जाएगा.

 

कर्क राशि- आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. आज व्यापार कर रहे लोगों को उतम लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन पर अमल करके वह अच्छा लाभ कमा सकते हैं. आपको आज लोगों से अपना काम निकलवाने के लिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा. राजनीति में कार्यरत लोग आज किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं.

सिंह राशि- आज अध्ययन व अध्यापन के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपकी संतान के धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. आपको घर परिवार को लेकर कुछ समस्या चल रही है, तो आप उसके लिए अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं. आपको आज किसी व्यक्ति की मदद के लिए कुछ रूपयो का इंतजाम भी करना पड़ सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

कन्या राशि- आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है, क्योंकि उनको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जो आपकी प्रसंन्ता का कारण बनेगी, लेकिन माता जी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से आप का मन दुखी रहेगा. आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण आप उन्हें आसानी से कर पाएंगे.

तुला राशि- आज का दिन प्रताप व प्रभाव वृद्धि लेकर आएगा. आज आप किसी धार्मिक आयोजन से जोड़कर अच्छा नाम व दौलत कमा सकते हैं और घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोग फोन व वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं. आपको संतान से संबंधित कोई भी निर्णय जीवनसाथी से बातचीत करके ही लेना होगा. आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है.

वृश्चिक राशि- आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा. आप अपने किसी मित्र से अपने मन में चल रही उलझनो पर बातचीत कर सकते हैं. आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आज आपको हैरान करेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश तो करेंगे, लेकिन फिर भी आप लगाम लगा नही पाएंगे. आपका कोई मित्र आज आपका शत्रु बन सकता है.

धनु राशि- आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपका कोई परिचित आपके घर मेल मुलाकात करने आ सकता है, जो लोग नौकरी के साथ साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. आपका उधार दिया हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा.

मकर राशि- आज किसी भी लेनदेन की समस्या को लेकर कोई निर्णय बहुत ही सावधानी से लेना होगा. आज किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त में आपके साथ कोई धोखा हो सकता है. आज कार्य क्षेत्र में आपके शत्रु भी प्रबल रहेंगे, जो आप पर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको आज अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करना होगा.

कुंभ राशि- आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है. आपको परिवार के सदस्यों के साथ कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाए, तो  उसमें सभी को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा और संतान के कैरियर की आज आपको चिंता सता सकती है. विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

मीन राशि- नौकरी की तलाश में जो लोग इधर-उधर भटक रहे हैं, तो उन्हें भी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही उन्हें अपनी समस्या का समाधान मिल पाएगा. आज आपके मित्र आपके लिए कोई सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकते हैं. आपका कोई परिचित आज आपसे किसी बात पर वाद विवाद मे पड सकते है, जिसके बाद आपको कुछ तनाव होगा, लेकिन  जीवनसाथी से बात करके वह समाप्त हो जाएगा.

Aaj Ka Panchang 29 October 2022: छठ पूजा में आज है खरना, जानें इसदिन की तिथि, नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 29 October 2022: छठ पूजा में आज है खरना, जानें इसदिन की तिथि, नक्षत्र और राहुकाल

 Today Panchang, Aaj Ka Panchang 29 October 2022: पंचांग के अनुसार 29 अक्टूबर 2022, शनिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. आज छठ महापर्व का दूसरा दिन है. चंद्रमा का गोचर आज वृश्चिक राशि में हो रहा है. इस दिन चतुर्थी का समापन होगा और पंचमी तिथि प्रारंभ होगी. इस दिन शनि देव की पूजा का संयोग बना है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 29 अक्टूबर 2022, शुक्रवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी की तिथि है. जो प्रात: 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ होगी.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
29 अक्टूबर 2022 को पंचांग के अनुसार ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. अनुराधा नक्षत्र आकाश मंडल का 18वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी मंगल है. मंगल को सभी ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त है. मंगल का गोचर आज मिथुन राशि में हो रहा है. मंगल साहस के भी कारक हैं. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठा नक्षत्र प्रात: 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 29 अक्टूबर 2022, शनिवार को राहुकाल प्रात: 9 बजकर 17 मिनट से प्रात: 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. 

29 अक्टूबर 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 October 2022)

  • विक्रमी संवत्: 2079
  • मास पूर्णिमांत: कार्तिक
  • पक्ष: शुक्ल
  • दिन: शनिवार
  • ऋतु: हेमंत
  • तिथि: चतुर्थी - 08:15:15 तक, पंचमी - 29:51:38 तक
  • नक्षत्र: ज्येष्ठा - 09:06:10 तक
  • करण: विष्टि - 08:15:15 तक, बव - 19:03:31 तक
  • योग: अतिगंड - 22:22:03 तक
  • सूर्योदय: 06:30:35 AM
  • सूर्यास्त: 17:38:48 PM 
  • चन्द्रमा: वृश्चिक राशि - 09:06:10 तक
  • राहुकाल: 09:17:39 से 10:41:10 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
  • शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:42:25 से 12:26:58 तक
  • दिशा शूल: पूर्व

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त: 06:30:35 से 07:15:08 तक, 07:15:08 से 07:59:41 तक
  • कुलिक: 07:15:08 से 07:59:41 तक
  • कंटक: 11:42:25 से 12:26:58 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम: 13:11:31 से 13:56:04 तक
  • यमघण्ट: 14:40:36 से 15:25:09 तक
  • यमगण्ड: 13:28:13 से 14:51:45 तक
  • गुलिक काल: 06:30:35 से 07:54:07 तक
Horoscope Today 29 October 2022: मेष, कर्क, तुला, मीन राशि वाले सावधान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 29 October 2022: मेष, कर्क, तुला, मीन राशि वाले सावधान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 29 October 2022, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: पंचाग के अनुसार आज सुबह 08:13 तक चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी. आज सुबह 09:05 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा. चन्द्रमा सुबह 09:05 के बाद धनु राशि में रहेगे. आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त और दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक लाभ-अमृत का मुहूर्त रहेगा. वहीं सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा. आइए अब जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि- इस विकेंड पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि की उम्मीद भी आप इस दौरान कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. कार्यों से अलग कुछ नई चीजें सीखने सीखने का भी मौका मिलेगा. बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से फैशन बुटिक के व्यवसाय में तेजी आ सकती है. आर्थिक स्थिति में भी कुछ सुधार के संकेत मिलेंगे. वेतनभोगी लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा. पारिवारिक और सामाजिक मेल-मिलाप बढेगा. धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे. परिवारिक जिम्मेदारियों के लिए भी आपका योगदान रहेगा. घर के बड़े बुजुर्गों के स्नेह व आशीर्वाद द्वारा उचित व्यवस्था बनी रहेगी. विद्यार्थी भाग्य भरोसे न बैठें.  अपनी सेहत का ख्याल रखें.

वृषभ राशि- बिजनेसमैन अपनी जिम्मेदारियों से भागें नहीं. आपके व्यावसायिक भागीदारों के साथ आपके संबंधों में डिफरेंस बढ़ेगा. मोटी रकम गंवाने की संभावना है. मेहनत से ही व्यवसाय में उन्नति पा सकते है. “मेहनत का फल और समस्या का हल देर से ही सही पर मिलता जरूर है.” जॉब में काम की गति के मामले में ज्यादा उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है. वर्कस्पेस पर आप कमजोर और बीमार महसूस करेंगे. आपके आराम और भौतिक सुखों में कमी होगी. किसी पारिवारिक समस्या को लेकर आपके मन में तनाव रहने से आप उदास रहेंगे.

मिथुन राशि- विद्यार्थियों का आत्मविश्वास उच्च बना रहेगा. लक्ष्मीनारायण योग के बनने से रियल एस्टेट बिजनस में कोई फायदेमंद डील फाइनल हो सकती हैं. नौकरी में आपकी आय के साथ पद एवं प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी. वर्कस्पेस पर आपके काम की तारीफ होगी. जीवनसाथी की अस्वस्थता के कारण आपका घर के काम में सहयोग देना उचित व्यवस्था बनाकर रखना आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा. सेहत के मामले में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत अधिक थकान महसूस करेंगे. इस विकेंड कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकाले.

कर्क राशि- लव पार्टनर अब लाइफ पार्टनर बन सकता है व आपके प्रयास अब सफल होंगे. पार्टनरशिप बिजनस में जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप अभी तक प्रयत्न कर रहे थे, उससे संबंधित जानकारी मिलेगी. धन लाभ और कुछ अच्छी खबरें प्राप्त करेंगे. किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. खुद के लिए नया लक्ष्य तय कर पाने की वजह से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. युवाओं को करियर से संबंधित निर्णय लेते समय दूर-दृष्टि रखनी होगी. वेतनभोगी लोग कार्यस्थल पर उपलब्धि हासिल करेंगे और नई जिम्मेदारियाँ भी प्राप्त करेंगे. वासी और सुनफा योग के बनने से जॉब करने वालों को दुसरी जगह से ऑफर आएगें जो आपको बेहतर परिणाम देगे.
 
सिंह राशि- नौकरी में सकारात्मक स्थितियां बनेंगी और कार्यक्षेत्र में उन्नति भी होगी. नियमित जीवन में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें. अपने पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. “समस्याओं की अपनी कोई साइज नहीं होती हैं, वो तो सिर्फ हमारे हल करने की क्षमता के आधार पर छोटी और बड़ी हो जाती है.” भाई-बहन का समर्थन फायदेमंद साबित होगा. दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई  से ध्यान भटक सकता है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. बिजनस में दिन राहत कारी सिद्ध होगा.

कन्या राशि- कारोबारियों के लिए कुछ परेशानी भरा दिन रह सकता है. कुछ लोग जलन की भावना से आपके खिलाफ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकते हैं. जिसकी वजह से आपकी मानहानि भी संभव है. बेहतर होगा कि कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में सोच-विचार अवश्य कर लें. आपके दैनिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. वर्कस्पेस पर हालात सामान्य नहीं रहेंगे. मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे. अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें, इससे सुख शांति भंग हो सकती हैं. विद्यार्थियों पर परीक्षा का तनाव रहेगा. सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा.

तुला राशि- बिजनस में दिन मध्यम फलदायी होगा, कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. बुधादित्य योग के बनने से प्रोफेशनल लाइफ में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. कुछ नए प्रस्ताव भी हासिल होंगे. दूसरों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है. काम की अधिकता रहेगी, इसलिए अपने काम को दूसरों के साथ बांट लेने से काफी हद तक तनाव कम हो जाएगा. अपने बॉस के साथ संवेदनशील मामलों पर बहस न करें. सूझबूझ एवं धैर्य से ही कार्यक्षेत्र में प्रगति संभव है. परिवार में सुख, शांति और समृद्धि रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें. योगा और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

वृश्चिक राशि- परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे. बिजनस में कुछ हद तक तेजी आएगी और सकारात्मक वातावरण बनेगा. टैक्स, रिटर्न आदि से संबंधित मामलों को समय रहते निपटाने का प्रयत्न करें. लेकिन नए बिजनस मे ध्यान पूर्वक निवेश करना होगा. नौकरी में कुछ मामलों में आपको राहत मिलेगी. वर्कस्पेस पर अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है. काम से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. अपनी भावनाओं को पार्टनर के सामने खुलकर रखने की आवश्यकता है, तभी गलतफहमियां दूर होंगी. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि शरीर में कहीं दर्द आपको परेशान कर सकता है.

धनु राशि- परिवार में आप अपने सभी कर्तव्यों को बहुत अच्छे से निभाएंगे. जीवन साथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रह सकते हैं और उस पर पैसा भी खर्च कर सकते हैं. होटल एण्ड रेस्टोरेंट व्यवसाय में सुधार के योग बन रहे हैं. इस विकेंड नए ऑर्डर प्राप्त करने के लिए मोबाइल, इंटरनेट के माध्यम से लोगों के संपर्क में रहें. नौकरी में कार्य के मोर्चे पर अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी, साथ ही कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है. वर्कस्पेस पर आपके पदोन्नति के चांस रहेंगे. विद्यार्थियों को केवल परिश्रम करने की लगन रहेगी.

मकर राशि- व्यवसाय में मंदी की समस्या के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है. कोई अप्रत्याशित खर्चा सामने आ सकता है. इसलिए अपने बजट का निरीक्षण करते रहें. किसी को पैसे उधार न दें. नौकरी में आपके प्रयास निष्फल रहेंगे. वर्कस्पेस पर सुस्ती के कारण अपना काम पूरा करना मुश्किल होगा. इस विकेंड पर परिवार में चर्चा से दूर रहें. आप घर में कुछ अधिक धार्मिक गतिविधियां करेंगे. घरेलु समस्यां को लेकर विद्यार्थियों को अपनी स्टडी पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. स्वास्थ्य का पाया गड़बड़ा सकता है.

कुंभ राशि- आप के द्वारा की गई योजना से सफलता मिल सकती है. नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता अभी बनी रहेगी. नौकरी चेंजे़ज का मन बना सकते है. कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी पर्याप्त सहयोग करेंगे. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन सुस्ती एक चुनौती होगी. लक्ष्मीनारायण योग के बनने से प्रॉपर्टी रिलेटेड बिजनस में समस्याओं में कमी आने से अन्य कार्यों में सफलता मिलेगी. इस समय व्यवसाय में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे. इसलिए तुरंत निर्णय लें. आपको कुटुंब परिवार में अचानक कोई लाभ हो सकता है. प्रतिष्ठा अर्जित करने की संभावना रहेगी. मेहनत करने के मौके के साथ ही विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा.

मीन राशि- लगातार पढ़ाई से ही विद्यार्थियों को आनी वाली पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी.  नौकरी में कार्यभार की अधिकता के कारण आपकी वर्किंग स्किल्स बढ़ सकती है. काम की जगह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरी करने की आवश्यकता है. किसी भी काम को न टालें. ग्रोसरी बिजनस में बिक्री में कुछ वृद्धि होने स वित्तीय स्थिति में सुधार होगा. नई योजनाओं पर कार्य होने से बिजनस एक्सपैंड की स्थितियां बनेंगी, कुल मिलाकर व्यवसाय के लिए सकारात्मक माहौल बनेगा. परिवार में अत्यधिक खर्चों के कारण आप भ्रमित रह सकते हैं. हमसफर से बातचीत के दौरान शांति बनाए रखें. पेट से संबंधित बीमारी उत्पन्न हो सकती है.

Aaj Ka Panchang 28 October: आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 28 October: आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 28 अक्तूबर 2022 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। 

तिथि   

तृतीया

10:33 तक
नक्षत्र   अनुराधा 10:33 तक
करण 

गारा
वणिजा

10:33 तक
21:23 तक

पक्ष शुक्ल   
वार    शुक्रवार  
योग   शोभना 25:26 तक
सूर्योदय 06:34  
सूर्यास्त 17:35  
चंद्रमा    वृश्चिक  
राहुकाल 10:42 − 12:04  
विक्रमी संवत्   2079  
शक सम्वत 1944   
मास कार्तिक  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:42 − 12:26


पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम - प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार। 

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

Horoscope Today 28 October 2022: छठ महापर्व आज से शुरू, मेष से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 28 October 2022: छठ महापर्व आज से शुरू, मेष से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 28 October 2022, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार आज यानि 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार का दिन अत्यंत शुभ है. इस दिन छठ महापर्व का आरंभ हो रहा है. आज आपके किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आएगा, क्योंकि परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और यदि आज किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिले, तो आपको उन्हें जाने से नहीं रुकना है. आपकी कोई मन की बात यदि आप लोगों के सामने रखेंगे, तो लोग बाद में आपका मजाक बना सकते हैं. आपको आज कोई लेन-देन का मामला बहुत ही सावधानी से निपटाना होगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में जाने के लिए रहेगा. जीवन साथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको आज  किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा. आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपका कोई पहले से किया गया काम आपको समस्या दे सकता है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक यदि अपने कैरियर को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, तो आज उनकी वह समस्या समाप्त होगी, जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है. आज आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है. आप परिवार के सदस्यों से आज किसी बात को छुपा कर रखेंगे.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आज आप अपने परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आपको बहुत ही सावधानी से किसी से बातचीत करनी होगी, नहीं तो किसी से आपका वाद-विवाद पनप सकता है. किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में भी आपको चुप रहना होगा.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आज आप अपनी किसी बिजनेस डील को लेकर परेशान चल रहे थे,तो आप उसके लिए  अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं. भाई बहन का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाना होगा. यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें भी आप धैर्य बनाए रखें.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ खर्चा भरा रहने वाला है. आज आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसे आप अपनी जेब का ख्याल रख कर ही खर्च करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन आपको आय के अधिक स्त्रोत मिलने से आप अपने रुके हुए कामो को भी आसानी से पूरे कर पाएंगे.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करने के लिए रहेगा और आपको किसी कानूनी मामले में  किसी वकील से बातचीत करनी होगी, तभी वह सुलझेगा. दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन फिर भी आपके आसपास के लोग आज आपको अपनी मीठी बातों में फंसा कर किसी गलत बात के लिए हां करा सकते हैं. आज आपको किसी  परिवार के सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों के लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है. आज उन्हें अपने गुरुजनों से कुछ नया और अच्छा सीखने को मिलेगा. आपको किसी भी संपत्ति का सौदा आंख मूंदकर नहीं करना है. आपका कोई लेन-देन का मामला सुलझ सकता है. परिवार में लोगों को आप अपनी बातों से प्रसन्न रखेंगे, लेकिन संतान यदि आपसे किसी वस्तु की फरमाइश करें, तो आपको उन्हें वह अवश्य दिलानी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है.आज आप धन का निवेश दिल खोलकर करें, क्योंकि वह आपके लिए भविष्य में अच्छा लाभ लेकर आएगा. आपको आज संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आप जीवनसाथी की सेहत में गिरावट के कारण परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको कुछ भागदौड़ भी करनी होगी.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपनी कुछ समस्याओं को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे, जिसके कारण उनका कार्यक्षेत्र में भी मन नहीं लगेगा. आप आज नौकरी को छोड़ कर किसी बिजनेस की योजना बना सकते हैं, लेकिन अभी आपको नौकरी में ही टिके रहना बेहतर होगा. आपको  परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप चुप रहेंगे.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा. आज आपको कार्य क्षेत्र में भी आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपको प्रसन्नता बनी रहेगी, लेकिन आप अपने धन का कुछ हिस्सा परोपकार के कार्यों में लगाएंगे और नौकरी में आप अधिकारियों को आप अपनी मीठी बातों से प्रसन्न रखेंगे, जिससे वह आपके ऊपर भरोसा करके कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं. आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आज आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आज आप परिवार में चल रही किसी वाद विवाद को लेकर परेशान रहेंगे व परिवार में  वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझता दिख रहा है, जिसमे आपको उनसे राय लेनी होगी. आपकी किसी चीज को खरीदने की इच्छा पूरी होगी, लेकिन आपके कुछ शत्रु  आपकी तरक्की देखकर आपसे गुस्सा कर सकते हैं. कैरियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं,तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है.

आज का पंचांग, 27 अक्टूबर 2022: आज है भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

आज का पंचांग, 27 अक्टूबर 2022: आज है भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

 आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang): आज 27 अक्टूबर दिन गुरुवार है. आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज यम द्वितीया है, जिसे भाई दूज भी कहते हैं. यम द्वितीया के अवसर पर चित्रगुप्त पूजा का भी आयोजन होता है. भाई दूज के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर जाते हैं. उन्होंने यमुना को वरदान दिया था कि इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाएगा, उसके यहां भोजन करेगा और तिलक लगवाएगा, उसे अकाल मृत्यु या यम का भय नहीं होगा. ठस वजह से हर साल भाई दूज पर भाई अपनी बहनों के घर जाते हैं और उनसे तिलक कराकर भोजन ग्रहण करते हैं. बहनें भाइयों की लंबी आयु और सुखी जीवन की प्रार्थना करती हैं.

यम द्वितीया के अवसर पर यमराज की पूजा के अलावा चित्रगुप्त पूजा करते हैं. कायस्थ समाज के लोगों के लिए यह एक बड़ा दिन होता है. चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर चित्रगुप्त, कलम, दवात और बहीखाता की पूजा करते हैं. इस दिन लेखन से संबंधित कोई कार्य नहीं किया जाता हे. चित्रगुप्त सभी के अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मृत्यु के बाद जब आत्माएं यमलोक जाती हैं तो चित्रगुप्त ही उनके कर्मों का लेखा-जोखा बताते हैं.

अजा गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा और व्रत के लिए है. उनकी कृपा से वैवाहि जीवन सुखमय होता है, विवाह योग्य लोगों के विवाह का योग बनता है. कुंडली में गुरु ग्रह प्रबल होता है. आज विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम और विष्णु मंत्रों का जाप करना लाभदायक होता है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की स्थिति.

27 अक्टूबर 2022 का पंचांग
आज की तिथि – कार्तिक शुक्ल द्वितीया
आज का करण – कौलव
आज का नक्षत्र – विशाखा
आज का योग – आयुष्यमान
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – गुरुवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:41:00 AM
सूर्यास्त – 06:05:00 PM
चन्द्रोदय – 08:16:00
चन्द्रास्त – 19:02:00
चन्द्र राशि– तुला

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 11:11:17
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – 11:42:28 से 12:27:14 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 10:12:58 से 10:57:43 तक, 14:41:29 से 15:26:14 तक
कुलिक– 10:12:58 से 10:57:43 तक
कंटक– 14:41:29 से 15:26:14 तक
राहु काल– 09:32 से 10:57 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 16:10:59 से 16:55:44 तक
यमघण्ट– 07:13:58 से 07:58:43 तक
यमगण्ड– 06:29:12 से 07:53:07 तक
गुलिक काल– 13:48 से 15:14 तक

 
Horoscope Today 27 October 2022: वृष, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि वालों को हो सकती है हानि, सभी राशियों का जानें राशिफल

Horoscope Today 27 October 2022: वृष, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि वालों को हो सकती है हानि, सभी राशियों का जानें राशिफल

 Horoscope Today 27 October 2022, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: 27 अक्टूबर 2022, गुरुवार का दिन पंचांग के अनुसार सभी 12 राशि के जातकों के लिए विशेष है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति लाभ और हानि का योग बना रही हैं. आज का दिन आपके लिए क्या कुछ लेकर आ रहा है? किस्मत के सितारे क्या कहते हैं, आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज कोई निर्णय बहुत ही सावधानी से लेना होगा. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है. आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे. भाग्य का साथ मिलने से आपके काफी सारे रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको किसी नए वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज ऊर्जावान रहने के कारण अपने सभी कामों को समय पर पूरा करेंगे और आज उन्हें कोई तरक्की भी मिलती दिख रही है. जीवनसाथी की सलाह आज आपके लिए हर मामले में कारगर सिद्ध होगी, इसलिए आप सावधान रहें. आपको किसी काम को पूरी मेहनत से करना होगा, तभी वह पूरा हो पाएगा,नही तो लंबा लटक सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा. आज आपको कार्य क्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकता हैं. आप आज शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रहेंगे, लेकिन आपका मन परेशान रहेगा. आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन बेवजह की चिंता लेकर आएगा. आज आपको किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कोई चिंता हो सकती है. घर परिवार में सदस्य आज आपकी बात का मान रखेंगे और आपको पूरी इज्जत देंगे. यदि आपने पहले कहीं धन का निवेश किया था, तो वह भी आज आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है. माताजी की सेहत के प्रति आज आप सावधान रहें.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों आज अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं. आप अपने साथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रख कर ही खर्च करना होगा. आज परिवार में छोटे बच्चे भी आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आज आपको सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है. आप अपने बिजनेस पार्टनर से बहुत ही सावधानी बरते, नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है. बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें उन्हें  कुछ अनुभवी व्यक्तियों के सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आज आप कार्य क्षेत्र में यदि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे, तो आप अच्छा नाम कमा सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोगो मे आज किसी बाहरी व्यक्ति के कारण मनमुटाव हो सकता है. आज आपके कुछ शत्रु आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन लेनदेन के मामले में मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. आज आपको अपने मित्रों के सहयोग से कुछ कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा और आपको आज धन ऐसे मिलेगा, जैसे पैसों की बरसात हो रही हो, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप खर्चे भी खुले हाथ से करेंगे. शादीशुदा लोग आज एक दूसरे को कोई उपहार दे सकते हैं.

धनु राशि

धनु राशि के जो जातक धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आज आप अपनी कुछ चिंताओं से भी मुक्ति पाएंगे और कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे काम करने के लिए कोई अवॉर्ड भी मिल सकता है, लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के आज ट्रांसफर के योग बन रहे हैं, जिसके लिए उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है.

मकर राशि

मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए आज दिन समस्याएं लेकर आ सकता है. यदि उन्हें किसी विषय में समस्या आ रही है, तो उसे वह अपने गुरुजनों से बातचीत करके समाप्त करेंगे. आपको आज भागदौड़ अधिक करनी होगी, उसके बाद ही सफलता पा सकेंगे, लेकिन किसी वाद विवाद की स्थिति में आज आपको माहौल को शांत करने की कोशिश करनी होगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. आज आप अपने मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य की और भी ध्यान देना होगा। यदि आपको आज कोई छोटी मोटी  समस्या हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। व्यापार कर रहे लोगों के लिए भी दिन थोड़ा कमजोर रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनका अपने साथी के कारण लड़ाई झगड़ा हो सकता है. आज परिवार में कोई छोटी सी बात भी लडाई झगड़े का कारण बन सकती है, इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. कलाक्षेत्र से जुड़े लोग आज अच्छा नाम कमा सकते हैं.

आज का पंचांग, 26 अक्टूबर 2022: आज है गोवर्धन पूजा, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

आज का पंचांग, 26 अक्टूबर 2022: आज है गोवर्धन पूजा, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

 आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang): आज 26 अक्टूबर दिन बुधवार है. आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज गोवर्धन पूजा है, जिसे अन्नकूट पूजा के नाम से भी जानते हैं. गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है. गोवर्धन पूजा प्रकृति से प्रेम और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण का पर्व है. भगवान श्रीकृष्ण ने जब इंद्र के अहंकार को चूर कर

दिया तो उसके बाद से गोकुलवासी गोवर्धन पूजा करने को लगे. इस दिन पूजा के लिए कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं, जो अन्नकूट कहलाता है. पूजा के समय भगवान श्रीकृष्ण को उसका ही भोग लगाते हैं. इस दिन मथुरा में विशेष आयोजन किए जाते हैं.

आज बुधवार के दिन आप विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करें. उनको लाल पुष्प, दूर्वा, अक्षत्, मोदक, बूंदी के लड्डू, चंदन, कुमकम, पान का पत्ता, सुपारी आदि अर्पित करें. इससे वे प्रसन्न होंगे और आपके मनोकामनाओं की पूर्ति करेंगे. गणेश जी के मंत्रों का जाप करनना भी लाभदायक होता है. इस दिन आप गणेश चालीसा का पाठ और गणेश जी की आरती करके भी उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं.

बुधवार का दिन ग्रहों के राजकुमार बुध से भी जुड़ा है. इस दिन आप बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करेंगे तो आपको बिजनेस और करियर में लाभ होंगे. इसके अलावा आप व्रत रख सकते हैं और बुध ग्रह से जुड़ी हुई वस्तुओं का दान भी कर सकते हैं. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की स्थिति.

26 अक्टूबर 2022 का पंचांग
आज की तिथि – कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा
आज का करण – नाग
आज का नक्षत्र – स्वाति
आज का योग – प्रीति
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – बुधवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:41:00 AM
सूर्यास्त – 06:05:00 PM
चन्द्रोदय – 07:09:00
चन्द्रास्त – 18:18:59
चन्द्र राशि– तुला

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 11:12:49
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – कोई नहीं

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 11:42:32 से 12:27:23 तक
कुलिक– 11:42:32 से 12:27:23 तक
कंटक– 16:11:40 से 16:56:31 तक
राहु काल– 12:23 से 13:49 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 07:13:24 से 07:58:15 तक
यमघण्ट– 08:43:06 से 09:27:58 तक
यमगण्ड– 07:52:39 से 09:16:45 तक
गुलिक काल– 13:49 से 15:14 तक

Horoscope Today 26 October 2022: मेष, मिथुन, कन्या, धनु राशि वाले न करें ये काम, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 26 October 2022: मेष, मिथुन, कन्या, धनु राशि वाले न करें ये काम, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 26 October 2022, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार 26 अक्टूबर 2022, बुधवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि समेत सभी 12 राशियों के लिए विशेष होने जा रहा है. जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है. किसी बिजनेस में चल रही समस्या को लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप अपने अधिकारियों की मदद से आसानी से सुलझा पाएंगे. संतान के कैरियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे उनका कैरियर चमकेगा. परिवार में  लोग आपकी बात का पूरा मान सम्मान रखेंगे.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन धन के मामले में कुछ खर्चा भरा रहेगा. आप के खर्चे बेतहाशा बढ़ सकते हैं, जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश तो करेंगे, लेकिन फिर भी आप उन्हें पूरे तरीके से नहीं रोक पाएंगे. यदि आप एक नौकरी को छोड़ कर दूसरे को करना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी, क्योंकि आपको कोई पुरानी नौकरी से आज फिर बुलावा सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आपको कार्य क्षेत्र में योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप अपने जूनियर से भी आसानी से काम निकलवा पाएंगे, लेकिन परिवार में  आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है. आपका कोई पुराना मित्र आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो जाएगा.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, लेकिन आप कोई मन की इच्छा अपने भाई-बहनों के सामने रखेगे, जो पूरी भी अवश्य होगी. आपको आज परिवार में मान सम्मान मिलने से आपकी प्रसंता बनी रहेगी. बिजनेस कर रहे लोगों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों भरा रहेगा. गृहस्थ जीवन में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा और जीवन साथी से आपके झड़प हो सकती है. यदि कार्य क्षेत्र में कोई आपसे मदद मांगे, तो आपको उन्हें पूरी अवश्य करना होगा. आपका कोई जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए अच्छा साबित होगा. परिवार में किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से परिवार के बाकी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आज आपको लाभ के अफसरों को पकड़कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह अच्छा लाभ कमा पाएंगे. माता-पिता आज आपसे किसी बात को लेकर नाराजगी जता सकते हैं. आपको उनकी बात अवश्य माननी होगी. आपका कोई पिछला कर्जा आपसे वापस मांग सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी बुद्धि से कार्यक्षेत्र में किसी ऐसे काम को करेंगे, जिससे अधिकारी भी आपकी वाहवाही करते नजर आएंगे, लेकिन आप  व्यस्तता के कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिसमे वह आपसे नाराज हो सकते हैं. परिवार में आप आज बच्चों के लिए  कोई उपहार लेकर जा सकते हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए देना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ समस्या लेकर आ सकता है. आज आप अपने किसी भी काम में बिल्कुल भी लापरवाही ना करे, नहीं तो समस्या आ सकती है. आपको आज खानपान की मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं बनती है. आपको किसी भी दर्द को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकता है.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिन व्यवसाय में कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए रहेगा. आपको कार्य क्षेत्र में किसी पर भी ज्यादा विश्वास नहीं करना है. आप किसी नए मकान, वाहन अथवा दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं और परिवार के लोगों आज आपसे किसी बात को लेकर ईष्या करेंगे. विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है. सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, लेकिन आप  किसी बड़े काम में हाथ ना डालें, नहीं तो आपका वह काम लटक सकता है. यदि परिवार में आपकी किसी परिजन से अनबन चल रही है, तो आपको उसे बातचीत के जरिए सुलझाना होगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन परोपकार के कार्यों में पर बढ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा.  आप किसी काम को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं और किसी नए काम की शुरुआत करना आज आपके लिए बेहतर रहेगा. आपको अपना कोई काम कल पर नहीं टालना है, नहीं तो समस्या आ सकती है. विद्यार्थियों को  किसी शिक्षा में आ रही समस्या का समाधान अपने गुरुजनों से मिल सकता है.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन  मुश्किलें लेकर आएगा. आप अपने कार्य क्षेत्र में काम की अधिकता होने के कारण परेशान रहेंगे और आपके कुछ  रुके हुए काम भी आज आपके सामने आ सकते हैं. आपको आज कोई शारीरिक कष्ट भी हो सकता है, जिसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और आप किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी.

आज का पंचांग, 25 अक्टूबर 2022: आज लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

आज का पंचांग, 25 अक्टूबर 2022: आज लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

 आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang): आज 25 अक्टूबर दिन मंगलवार है. आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष कीअमावस्या तिथि है. आज के दिन साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण आज शाम 04:28 बजे से हो रहा है. सूर्य ग्रहण का समापन शाम 05:30 बजे होगा. आज मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी की पूजा के लिए है. आज आप हनुमान जी की पूजा करके अपने मनोका​मनाओं की पूर्ति कर सकते हैं. हालांकि आज सूर्य ग्रहण है और सूतक काल सुबह से ही प्रारंभ है, इसलिए सूतक काल में पूजा पाठ वर्जित रहेगा. आज शाम को जब सूर्य ग्रहण समाप्त होगा, तब स्नान-दान के बाद पूजा पाठ होगा.

आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की स्थिति.

25 अक्टूबर 2022 का पंचांग
आज की तिथि – कार्तिक अमावस्या अमावस्या
आज का करण – नाग
आज का नक्षत्र – चित्रा
आज का योग – विष्कुंभ
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – मंगलवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:40:00 AM
सूर्यास्त – 06:06:00 PM
चन्द्रोदय – चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त – 17:42:59
चन्द्र राशि– तुला

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 11:14:24
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – 11:42:35 से 12:27:32 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:27:43 से 13:12:47 तक, 14:42:55 से 15:27:59 तक
कुलिक– 14:42:55 से 15:27:59 तक
कंटक– 08:42:24 से 09:27:28 तक
राहु काल– 15:15 to 16:40
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:12:32 से 10:57:36 तक
यमघण्ट– 11:42:40 से 12:27:43 तक
यमगण्ड– 10:40:42 से 12:05:12 तक
गुलिक काल– 12:23 to 13:49

Aaj ka Rashifal 25 अक्टूबर: सूर्यग्रहण के दिन इन राशियों को होगा लाभ और ये लोग रहें सतर्क, ज्योतिषाचार्य से जानें राशिफल

Aaj ka Rashifal 25 अक्टूबर: सूर्यग्रहण के दिन इन राशियों को होगा लाभ और ये लोग रहें सतर्क, ज्योतिषाचार्य से जानें राशिफल

  ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में हैं। मंगल मिथुन राशि में हैं। बुध कन्‍या राशि में हैं। सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और केतु ग्रहण योग बनाकर तुला राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।


राशिफल-

मेष-अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नए व्‍यवसाय की शुरुआत न करें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। मध्‍यम समय है। बहुत बचकर पार करें। काली वस्‍तु का दान करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृषभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। डिस्‍टर्ब रहेंगे थोड़ा सा लेकिन शत्रुओं पर विजय भी पा लेंगे। पैरों में चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी ठीक चलेगा। तांबे की वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। महत्‍वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार भी आपका मध्‍यम दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-सीने में विकार की आशंका है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। गृहकलह के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। काली वस्‍तु का दान करें। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। व्‍यापारिक नुकसान की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-धनहानि के संकेत हैं। पूंजी निवेश न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। नेत्रपीड़ा भी मिल सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान, व्‍यापार के दृष्‍टिकोण से मध्‍यम समय है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

तुला-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। जीवन में बहुत तरह की परेशानियां आ सकती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान पहले से बेहतर है। व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृश्चिक-नेत्रपीड़ा, सिरदर्द, कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्‍टिकोण से भी मध्‍यम समय कहा जाएगा। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम दिख रहा है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। सरकारी तंत्र से कोई खराब समाचार की प्राप्ति हो सकती है। किसी पर आर्थिक दबाव न बनाएं अन्‍यथा नुकसान होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-नए व्‍यापार की शुरुआत अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर हो चुका है। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संतान भी मध्‍यम दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-यात्रा में कष्‍ट दिख रहा है। अपमानित होने का भय दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

मीन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें। उनका जलाभिषेक करें। काली वस्‍तु का दान करें।