छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

Brecking news: छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेल में गई एक और जान, कबड्डी खेलने के दौरान खिलाड़ी महिला की मौत

Brecking news: छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेल में गई एक और जान, कबड्डी खेलने के दौरान खिलाड़ी महिला की मौत
Share

 कोण्डागांव। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान एक और कबड्डी खिलाड़ी महिला की मौत हो गई। इस घटना पर सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है। साथ ही मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। कबड्डी खिलाड़ी का नाम शांति मंडावी था।

दरअसल, 14 अक्टूबर को माकड़ी के मांझीबोरण्ड में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान  शांति मंडावी घायल हो गई थी। जहां से उन्हें माकड़ी सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के उपरांत हालात सामान्य ना होने पर उच्चस्तरीय इलाज हेतु रायपुर के निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान आज शांति मंडावी की मृत्यु हो गयी। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक महिला के गृह ग्राम पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

सीएम भूपेश ने महिला खिलाड़ी की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । उन्होंने शांति मंडावी के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।



Share

Leave a Reply