छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

रक्षाबंधन की खुशियां हुई मातम में तब्दील: दो बाइक की भिड़ंत में 1 महिला और 3 युवकों की मौत

रक्षाबंधन की खुशियां हुई मातम में तब्दील: दो बाइक की भिड़ंत में 1 महिला और 3 युवकों की मौत
Share

 कोंडागांव: कोंडागांव धनोरा के कररापारा गांव के पास हए सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और तीन युवक शामिल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी।

रक्षाबंधन की खुशियां हुई मातम में तब्दील
दरअसल, एक बाइक में सवार होकर तीन युवक फरसगांव के मोदे से केशकाल के इरागांव राखी बंधवाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान कररापारा गांव के पास सामने से आ रही बाइक के साथ जबर्दस्त भिडंत हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये। वहीं बाइक सवार लहुलुहान हालत में सड़क पर ही गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तो दो बाइक सवार चार लागों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सभी मृताकों के शव् को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल एक युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। यहां पर घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।



Share

Leave a Reply