रायपुर. राजधानी में बजरंग दल के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और अश्लील इशारा करने के आरोप में बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा, गोल्डी शर्मा, अजय नेताम समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है.
रायपुर :- मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। CM साय ने ट्वीट करते हुए कहा – सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं।सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं।

मंत्रिपरिषद और उनके विभाग :
- विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री – सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण व अन्य विभाग
- अरुण साव, उप मुख्यमंत्री – लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण
- विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री – गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- राम विचार नेताम, मंत्री – आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास
- दयाल दास बघेल, मंत्री – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
- केदार कश्यप, मंत्री – वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य
- लखन लाल देवांगन, मंत्री – वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम
- श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन
- ओ.पी. चौधरी, मंत्री – वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
- लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री – महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण
- टंकराम वर्मा, मंत्री – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा
- गजेन्द्र यादव, मंत्री – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य
- गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास
- राजेश अग्रवाल, मंत्री – पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व
रायपुर: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट का चिर प्रतिक्षित विस्तार हो गया। तीन विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली। दुर्ग संभाग से गजेंद्र यादव, रायपुर संभाग से गुरु खुशवंत साहब और सरगुजा संभाग से राजेश अग्रवाल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। पहले पहले गजेंद्र यादव ने शपथ लिया, उन्होंने अपने नाम के साथ अपने पिता के नाम को जोड़कर शपथ ली। उनके बाद आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहब ने शपथ लिया। आखिर में सरगुजा से विधायक राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद तीनों नए मंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले और शुभकामनाएँ दी।
सीएम ने कहा – आज शपथ लेने वाले मेरे कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएँ। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा कर विकास और सुशासन का सुनहरा अध्याय रचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त मंत्रीगण अपनी समर्पित निष्ठा और कार्यकुशलता के साथ जनसेवा के लिए पूर्ण तत्परता से कार्य करेंगे तथा छत्तीसगढ़ राज्य को विकास और सुशासन की दिशा में नए आयाम प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी मंत्रियों के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सामूहिक सहयोग और प्रतिबद्धता के बल पर जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
तीनों मंत्रियों को आज दोपहर बाद विभागों का बंटवारा कर दिया जायेगा। कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किये जायेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के पास शिक्षा जैसे विभाग भी अन्य मंत्रियों को बांटे जायेंगे।
कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्म, संस्कृति और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी गुरु खुशवंत साहब को मिल सकती है। वहीं गजेंद्र यादव को शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग दिया जा सकता है। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को परिवहन और खनिज संसाधन विभाग मिलने की संभावना जताई जा रही है।
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में इस बार धान खरीदी का पैसा सीधे किसानों की बैंक खातों में आएगा. बतातें चले कि राज्य सरकार ने खरीफ विपणन सत्र 2025-26 के तहत खरीदी गई धान के भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव करने का फैसला किया है. सरकार इस बार धान खरीदी का पैसा सीधे किसानों को उन खातों में ट्रांसफर करेगी जो आधार कार्ड से लिंक होंगे, इससे किसानों को समय से भुगतान भी मिल जाएगा.
छत्तीसगढ़ के तीन जिलों से इसकी शुरुआत होगी, सरकार ने यह व्यवस्था पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू करने की तैयारी की है, जिसमें कोंडागांव, कोरिया और गौरेला-पेंड्रा मरवाही में किसानों के खातों में सीधा पैसा भेजा जाएगा. इन जिलों प्रक्रिया सफलतम रहने पर 2026 से इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा. यह नई प्रणाली डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लागू की जा रही है. माइक्रो एटीएम से सीमित राशि (10,000 रुपये) ही निकाल पाने की सुविधा थी. अब यह बाध्यता खत्म हो जाएगी,
इस प्रक्रिया के लागू होने से भुगतान में पारदर्शिता बढ़ेगी जबकि दलालों और भ्रष्टाचार की संभावना घटेगी. सीधे खाते में बड़ी राशि आने से किसानों का भरोसा व्यवस्था में बढ़ेगा और प्रदेश में कृषि क्षेत्र को नई गति मिलेगी.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ के तीन विधायकों को बुधवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं इन दिनों मंत्रिमंडल विस्तार के खींचतान के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चाएं हो रही है।
इस खबर से राजनीतिक हलचल है। इसे इस तरह देखा जा सकता है कि मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी और अंतर्कलह को देखते हुए हाईकमान बड़े नेताओं को बड़ी और नई जिम्मेदारियां सौंपकर पार्टी में संतुलन बनाने प्रयास कर रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। जहां राजधानी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सीएम मुख्यरूप से शामिल हुए। वहीं आज वो दोपहर 12:00 बजे रायपुर से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे। जहां वे नवीन भाजपा जिला कार्यालय का लोकापर्ण करेंगे।
इसके साथ ही सीएम दोपहर 3:00 बजे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और शाम 4:00 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान उनके साथ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि, आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के तीन विधायक गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। जिन्हें राज्यपाल रमेन डेका ने तीनों विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान राजभवन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के तीन विधायक गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। जिन्हें राज्यपाल रमेन डेका ने तीनों विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान राजभवन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बता दें कि, इन तीन नवनिर्वाचित मंत्रियों के मंत्रिमंडल में शामिल होने से अब हरियाणा की तर्ज पर मंत्रिमंडल की कुल संख्या 14 हो जाएगी। वहीं शपथ लेने के बाद तीनों मंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जल्द ही विभागों का विभाजन होगा।
रायपुर से मंत्री बनाए गए गुरु खुशवंत साहब को संस्कृति पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है तो इसके साथ ही मंत्री राजेश अग्रवाल को पीएचई व आबकारी मंत्री बनाए जाने का अनुमान है और गजेंद्र यादव शिक्षा पशुपालन मछली पालन और उच्च शिक्षा मंत्री हो सकते हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज साय मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में साय कैबिनेट के तीन नए मंत्री शपथ लेंगे. राज्यपाल रमेन डेका आज अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. इस शपथ ग्रहण सामारोह में सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष समेत प्रदेश के अन्य मंत्री, BJP के विधायक भी शामिल होंगे.
रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें अब खत्म हो गई हैं, क्योंकि आज सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने भी लेटर जारी करके मंत्रिमंडल विस्तार की पुष्टि कर दी है. तीन नए विधायक मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, जिसके लिए राजभवन की तरफ से विधायकों के पास फोन पहुंच गया है. सुबह साढ़े 10 रायपुर स्थित राजभवन में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जहां तीन नए विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसके बाद सीएम साय के मंत्रिमंडल में कुल 13 मंत्री हो जाएंगे. मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंगलवार को सीएम विष्णुदेव साय ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रामेन डेका से भी मुलाकात की थी.
रायपुर में 10 बजे होगा शपथ ग्रहण
रायपुर :- शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर (छ. ग.) में सत्र 2025-26 के B. Tech. प्रथमवर्ष में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 15 दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का आज भव्य शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों का शैक्षणिक पंजीयन हुआ, जो संस्थान से जुड़ने की पहली औपचारिक प्रक्रिया थी। समारोह का शुभारम्भ में ज्ञानदायनी माँ सरस्वती तथा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण प्राचार्य डॉ. एम.आर. खान, डॉ. श्वेता चौबे, विभागाध्यक्ष, बेसिक साइंसेज एवं मानविकी, डॉ. आर. एस. परिहार, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, डॉ. अजय गर्ग, विभागाध्यक्ष, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, डॉ. अजय त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, श्री रवि कुमार, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस विभाग, एवं श्रीमती सुमन दास, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेली-कम्युनिकेशन विभाग की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ । जिसमे सभी अतिथियों का पुध्प गुच्छ से क्रमागत स्वागत किया गया, एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वागत नृत्य तथा संगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. डॉ श्वेता चौबे द्वारा आयोजित हो रहे 15 दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम की रूपरेखा का विस्तृत परिचय देते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि, “ आपका सर्वांगीण विकास ही हमारा परम दायित्व है, जिसके निर्वहन हेतु यह इंडक्शन प्रोग्राम हमारा प्रथम प्रयास है, जिसमें हम आपकी प्रतिभाओं जैसे कि, आपकी क्रिएटिविटी, तकनीकी ज्ञान, कला और साहित्य आदि क्षेत्रों के समूचे ज्ञान को मिलाकर आपके बहुर्मुखी बनाने हेतु तत्पर हैं |”
विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों का परिचय प्रस्तुत किया, जिससे छात्रों को अपने अकादमिक वातावरण, शिक्षकों और प्रयोगशालाओं के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. एम.आर. खान ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा नई जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों को इंजीनियरिंग के गूढ़ रहस्यों से अवगत करते हुए कहा कि, “प्रोफेशनल सोच और प्रोफेशनल अप्रोच लेकर ही आप इस तकनीकी प्रोफेशन में अपनी जगह बनाकर खुद को स्थापित कर सकते हैं|”विद्यार्थियों को उनके विशेष उपदेशकों (मेंटर शिक्षकों) से परिचय कराया गया। यह वे शिक्षक होते हैं जो विद्यार्थियो को विशेष रूप से अध्ययन तथा अन्य समस्याओं में मार्गदर्शन देते है।दिन का समापन पालकों तथा छात्रों से फीडबैक प्राप्त कर एवं उनकी प्रतिक्रियाओं को संकलित कर किया गया। प्रथम दिवस नवप्रवेशित छात्रों ने सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी दिखाते हुए संस्था के प्रति आत्मीयता की भावना विकसित की । कार्यक्रम में मंच सञ्चालन आशीष सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक, अंग्रेज़ी विभाग ने किया एवं डॉ शशिबाला किंडो सहायक प्राध्यापक रसायनशास्त्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।
"पिक एंड ड्रॉप" की मानसिकता से बाहर निकलकर "पिक एंड चूज़" तक आना है:- डॉ. वर्णिका शर्मा
रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों में दोपहिया चालकों की सिर पर चोट से लगातार हो रही मौतों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने शहर के सभी दोपहिया वाहन शोरूम संचालकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब हर नए वाहन के साथ हेलमेट देना अनिवार्य होगा। आदेश की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर पुलिस के मुताबिक, बीते 7 महीनों में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के 20,495 से भी ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं। जागरूकता अभियान और हेलमेट वितरण जैसे प्रयासों के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अभी भी सुरक्षा नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे। इसी कारण सड़क दुर्घटनाओं में केवल सात महीने के भीतर 190 लोगों की मौत हो चुकी है। कानून के मुताबिक, मोटरयान अधिनियम 1989 की धारा 138 में यह स्पष्ट है कि दोपहिया वाहन विक्रेता हर वाहन के साथ हेलमेट देना अनिवार्य है, लेकिन इसके बावजूद कई शोरूम संचालक दोपहिया वाहन खरीदने वालों को हेलमेट नहीं दे रहे हैं।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर शोरूम संचालकों पर मोटरयान नियम 33 से 44 के तहत कार्रवाई होगी, जिसमें व्यवसाय प्रमाण पत्र निलंबित करना या रद्द करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह कदम लोगों को हेलमेट की अहमियत समझाने और हादसों में होने वाली जनहानि को कम करने के लिए उठाया गया है।
एसएसपी ने वाहन विक्रेताओं और नागरिकों से की ये अपील
एसएसपी सिंह ने इसके साथ ही वाहन विक्रेताओं से अपील की है कि वे प्रत्येक वाहन के साथ हेलमेट अनिवार्य रूप से दें और नागरिकों से भी आग्रह किया कि सड़क पर निकलते समय हेलमेट पहनना अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि “सड़क पर कब हादसा हो जाए, यह कोई नहीं जानता। लेकिन हेलमेट जैसी सुरक्षा ढाल से जान बचाई जा सकती है। समझदारी दिखाएं, हेलमेट पहनें और सुरक्षित घर लौटें।”
कवर्धा. जिले की पुलिस ने करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने निवेशकों को 10 प्रतिशत प्रतिमाह लाभांश और एक वर्ष बाद मूल राशि लौटाने का लालच देकर करोड़ों की धोखाधड़ी की थी।मामला अक्टूबर 2024 का है, जब कवर्धा निवासी शिव सोनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि DYPDHURWE BROTHERS CONSULTANTS PVT. LTD./निवेश किंग नामक कंपनी के संचालक धर्मेश धुर्वे (35), यतीन्द्र धुर्वे (29) और नारायण प्रसाद धुर्वे (56) निवासी मठपारा कवर्धा ने झूठे वादे कर करोड़ों रुपये हड़प लिए। इसके बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
कई जिलों में लगातार दबिश देने और बैंक लेन-देन की जांच के बाद पुलिस ने 19 अगस्त को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपियों के ठिकानों से ठगी से खरीदी गई संपत्तियों और गाड़ियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। जांच में अब तक यह सामने आया है कि कबीरधाम जिले में करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपये की ठगी हुई, जबकि पूरे छत्तीसगढ़ में यह रकम 50 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है।
निवेशकों को ठगने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी
आरोपियों ने ठगी की रकम से बिलासपुर में 57 लाख की जमीन, कवर्धा में 1 करोड़ 10 लाख की भूमि और टाटा हैरियर व अर्टिगा जैसी लग्जरी गाड़ियां खरीदी। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आर्थिक अपराधियों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है। निवेशकों को ठगने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। पुलिस टीम ने इस कार्रवाई के लिए कई जिलों में छापेमारी की और सबूत जुटाए। इसमें थाना कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा, पांडातराई थाना प्रभारी कमलाकांत शुक्ला, साइबर प्रभारी मनीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों की हिंसा का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की परतापुर एरिया कमेटी से जुड़े नक्सलियों ने एक आदिवासी युवक को पुलिस का मुखबिर बताकर मौत के घाट उतार दिया। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा गांव में सोमवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने कथित जन अदालत लगाकर आदिवासी युवक मनेश नुरुटी को मौत की सजा सुनाई और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इसके साथ ही माओवादियों ने कई ग्रामीण नेताओं और पुलिस अधिकारियों को भी खुली धमकी दी है।
बताया जा रहा है कि बिनागुंडा गांव के मनेश नुरुटी पर नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया। उसे सोमवार की रात उसके घर से उठाकर गांव के बीच ले गए, जहां ग्रामीणों को मीटिंग के नाम पर पहले से ही इकट्ठा किया गया था। इस कथित जन अदालत में माओवादियों ने दो आदिवासी युवकों की पिटाई की। उन पर पुलिस को जानकारी देने और माओवादी गतिविधियों के बारे में सूचना देने का आरोप लगाया। उसके बाद माओवादियों ने मनेश नुरुटी को मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने परतापुर थाना इलाके में बैनर लगाकर यह जानकारी दी है।
माओवादियों की परतापुर एरिया कमेटी ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए पखांजूर थाना के प्रभारी लक्षण केंवट और अन्य पुलिस अधिकारियों पर आदिवासियों को गोपनीय सैनिक के रूप में काम कराने का आरोप लगाया है।
इसके साथ ही नक्सलियों ने कोंगे पंचायत के सरपंच रामजी धुर्वा, डीआरजी के जोयो, बुद्धु, आयतू, टुब्बा कोरेटी, धनी और अर्जून ताती को चेतावनी देते हुए उन्हें मौत की सजा देने की धमकी दी है।
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादलिये गये हैं। हेमंत उपाध्याय दुर्ग संभाग के नये जेडी होंगे। वहीं दुर्ग जेडी रूपलाल ठाकुर को डीपीआई बुला लिया गया है। वहीं कई जिलों के डीईओ के भी तबादले हुए हैं।
देखें लिस्ट…


रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर सरकार ने फैसला ले लिया है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की। दो प्रतिशत की होगी वृद्धि, अब केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
1) मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया है कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हर माह वितरित किए जाने वाले 2 किलो चना की आवश्यक मात्रा नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से खरीदी जाएगी। यह खरीदी वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 0.25 प्रतिशत या इससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज पर की जाएगी।
इसके साथ ही मंत्रिपरिषद ने कहा है कि जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों ने चना नहीं लिया है, उन्हें पात्रतानुसार यह चना दिसंबर 2025 तक वितरित कर दिया जाए।
2) मंत्रिपरिषद ने नवा रायपुर में सूचना प्रौद्योगिकी (IT/IITS) उद्योग की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए 90 एकड़ भूमि के भूखंड को रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया है। इस फैसले का उद्देश्य आईटी क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करना और औद्योगिक विकास को गति देना है। रियायती दर पर भूमि उपलब्ध होने से निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
इस पहल से नवा रायपुर में न सिर्फ तकनीकी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यहां की बसाहट और शहरीकरण की प्रक्रिया को भी बल मिलेगा। आईटी कंपनियों की स्थापना से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाएं विकसित होंगी, जिससे स्थानीय निवासियों को भी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा, एटीएम और डिपॉजिट मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन के कर्मचारियों, नवा रायपुर के आसपास निवासरत नागरिकों तथा बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पहले योजनाओं की राशि का वितरण नगद रूप में किया जाता था, जिससे लीकेज की समस्या बनी रहती थी, लेकिन अब बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हितग्राहियों तक राशि सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुँच रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापना के साथ-साथ बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार भी तीव्र गति से हो रहा है। सरगुजा और बस्तर अंचल के दूरस्थ गाँवों में बैंक शाखाओं की स्थापना से सरकार का “अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधा पहुँचाने” का संकल्प साकार हो रहा है।

वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में गुड गवर्नेंस की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में प्रदेश के बैंकिंग सेक्टर और अर्थव्यवस्था के लिए अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और उन्होंने बैंकों से भी इस दिशा में अपनी सक्रिय व प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुकेश बंसल और पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक श्री अशोक चंद्र सहित अन्य अधिकारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
बिलासपुर। हाईकोर्ट में आज रायपुर के बहुचर्चित सूदखोर तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज 7 FIR पर सवाल उठाते हुए रायपुर एसपी से पूछा कि किस आधार पर एक साथ इस तरह का केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
बता दें कि रायपुर के तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाने में सूदखोर वीरेंद्र तोमर व उसके भाई रोहित तोमर पर एक्साटर्शन और सूदखोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके घर में दबिश दी तब चेक और जमीनों के दस्तावेज मिले। जांच में यह पता चला कि मामला आर्गेनाइज क्राइम से जुड़ा हुआ है। लिहाजा पुलिस ने तोमर बंधुओं के खिलाफ अलग-अलग 7 एफआईआर दर्ज कर सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी।
इस कार्रवाई के दौरान वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार रोहित ने अपनी पत्नी भावना के नाम से ऑफिस खोला था, जहां से सूदखोरी का धंधा ऑपरेट करता था। दो माह से पुलिस उनकी तलाश कर रही है। साथ ही दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयों की जानकारी देने पर रायपुर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया है।
पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए तोमर बंधुओं ने वकील सजल गुप्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई है। मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने पुलिस पर दबाब और दुर्भावनापूर्वक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें सूदखोरी और आर्गेनाइज क्राइम जैसे केस में फंसाया गया है। इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने केस डायरी तलब किया था।
जांजगीर-चांपा। 12वीं बोर्ड परीक्षा की फर्जी मार्कशीट के सहारे सरकारी नौकरी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी अंकसूची के आधार पर नौकरी पाने वाले सहायक शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। नवागढ़ ब्लॉक के बेल्हा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी जनकराम चौहान को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।
इस गड़बड़ी का पर्दाफाश तब हुआ जब किसी ने इसकी शिकायत डीईओ कार्यालय में की। शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच की गई। जनपद पंचायत नवागढ़ से मिली रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि जनकराम चौहान द्वारा जमा की गई अंकसूची जाली है। उसे 13 मई 2024 को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। उनके जवाब में दी गई जानकारी असंतोषजनक पाई गई। जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेखित है कि अंकसूची का क्रमांक और सत्र 2003 से संबंधित विद्यार्थी उस परीक्षा में शामिल ही नहीं हुआ था।
जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश में कहा कि जनकराम चौहान द्वारा फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर सेवा में नियुक्ति प्राप्त करना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। साथ ही छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण तथा अपील नियम 1966 की धारा 10 के तहत यह गंभीर कदाचार है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त कर दिया गया है।
रायपुर। 19 अगस्त 2025 :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
पीडीएस में चना वितरण पर बड़ा निर्णय
1) मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया है कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हर माह वितरित किए जाने वाले 2 किलो चना की आवश्यक मात्रा नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से खरीदी जाएगी। यह खरीदी वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 0.25 प्रतिशत या इससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज पर की जाएगी।
इसके साथ ही मंत्रिपरिषद ने कहा है कि जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों ने चना नहीं लिया है, उन्हें पात्रतानुसार यह चना दिसंबर 2025 तक वितरित कर दिया जाए।
नवा रायपुर बनेगा आईटी हब
2) मंत्रिपरिषद ने नवा रायपुर में सूचना प्रौद्योगिकी (IT/IITS) उद्योग की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए 90 एकड़ भूमि के भूखंड को रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया है। इस फैसले का उद्देश्य आईटी क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करना और औद्योगिक विकास को गति देना है। रियायती दर पर भूमि उपलब्ध होने से निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
इस पहल से नवा रायपुर में न सिर्फ तकनीकी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यहां की बसाहट और शहरीकरण की प्रक्रिया को भी बल मिलेगा। आईटी कंपनियों की स्थापना से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाएं विकसित होंगी, जिससे स्थानीय निवासियों को भी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज दिल्ली दौरे पर है, जहाँ उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के उद्घाटन में आने का आमंत्रण दिया। रमन सिंह ने अपने ऑफिशल सोशल मीडिया X हैंडल पर पोस्ट शेयर कर जानकारी साझा की है।
उन्होंने लिखा कि- आज दिल्ली प्रवास के दौरान, संसद भवन में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी से मेरी हार्दिक मुलाकात हुई और मैंने उन्हें नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधान सभा भवन के उद्घाटन हेतु सादर आमंत्रित किया।
हमारे राज्य के रजत जयंती वर्ष में, हमारी विधान सभा अपने नए भवन में प्रवेश करेगी और इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के हाथों विधानसभा का उद्घाटन हम सभी विधान सभा सदस्यों के लिए गौरव का दिन होगा।
बलरामपुर - छग के बलरामपुर से दिल दहला देने वाली खबर कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसने अपने प्रेमी का कॉल उठाना बंद कर दिया था।
चाकू से गोदकर मौत
पुलिस ने मामले में आरोपी युवक चंदर सोनवानी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और करीब 5 साल से युवती के साथ प्रेम प्रसंग चला रहा था। लेकिन पिछले एक महीने से दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। युवती ने उससे बात करना और फोन उठाना बंद कर दिया था।
मोबाइल छीनने की कोशिश
करीब 15 दिन पहले आरोपी ने युवती का मोबाइल छीनने की कोशिश भी की थी। इसके बाद से विवाद और गहरा गया। घटना वाले दिन युवती घर पर अकेली थी। पिता खेत पर गए हुए थे।
लहूलुहान हालत में मिली लाश
दोपहर को जब पिता लौटे तो उन्होंने बेटी को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। यह दृश्य देख गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के दौरान आरोपी युवती के घर पहुंचा था और दोनों में विवाद हुआ। युवती ने साफ कह दिया कि वह न तो फोन उठाएगी और न ही बात करेगी। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी ने किचन से चाकू उठाया और वारदात को अंजाम दिया।
आर्थिक मदद भी करता था प्रेमी
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी युवती के आर्थिक खर्च का भी वहन करता था। यह रिश्ता आखिरकार खौफनाक मोड़ पर खत्म हुआ।
गांव में गुस्सा, कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वाड्रफनगर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां वाड्रफनगर में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। युवक ने हत्या के बाद अपने चाचा के शव को जमीन में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
भतीजे ने की चाचा की हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के पण्डरी गांव का है। यहां भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। भतीजे ने पहले चाचा को शराब पिलाई और उसके बाद टांगी से वार कर दिया। इस घटना में युवक के चाचा की मौत हो गई। युवक ने हत्या के बाद अपने चाचा के शव को जमीन में ही दफना दिया था।
पुलिस ने आरोपी भतीजे को किय्या गिरफ्तार
इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जमीन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम विष्णुदेव साय 21 अगस्त से 31 अगस्त तक विदेश दौरे पर रहेंगे। मालूम हो कि, बतौर सीएम यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। इस दौरान वे जापान और दक्षिण कोरिया से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश लाएंगे। उनका यह दौरा प्रदेश के विकास के लिए काफी मायनों में खास माना जा रहा है।
बता दें कि, सीएम पहले जापान उसके बाद दक्षिण कोरिया में उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे से छत्तीसगढ़ में निवेश,रोजगार,तकनीकी और उद्योग जगत में इजाफा होगा। उनका मकसद उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों को लेकर बातचीत करना होगा।
दरअसल, सीएम के दौरे को लेकर राज्य सरकार का मानना है कि, खनिज, ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना जरूरी है। तो वहीं उनका यह दौरा प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए नई दिशा तय कर सकता है।
Vishnu deo Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक मंगलवार, 19 अगस्त को होगी. यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई है. बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू होगी. इसमें सीएम मंत्रियों से चर्चा कर कई अहम फैसले ले सकते हैं.














.jpg)














