BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG – प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी : प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

CG – प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी : प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

 बीजापुर। जिला मुख्यालय बीजापुर से सनसनी खेज मामला सामने आया है। ग्राम तुरनाम के जंगल में युवक-युवती का शव पेड़ पर लटका मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शवों से दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों के बताए अनुसार दोनों शव पेड़ पर लटके रहे हैं। बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मामला प्रेम- प्रसंग का है। इस मामले से पुलिस के हाथों मोबाइल से एक वीडियो भी हाथ लगा है।

टीआई ने बताया, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शवों को सौंप दिया गया है। युवती नाबालिग है और जंगला की रहने वाली थी। वहीं युवक शंकर मंडावी बस्तर के कोंडागांव थाना क्षेत्र के तुरंग्गुर का रहना वाले था। बीजापुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

CG – झोलाछाप डॉक्टर के लापरवाही की भेंट चढ़ी युवक की जिंदगी, मल द्वार में गलत तरीके से चीरा लगने से गई जान

CG – झोलाछाप डॉक्टर के लापरवाही की भेंट चढ़ी युवक की जिंदगी, मल द्वार में गलत तरीके से चीरा लगने से गई जान

 गरियाबंद। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्रा में फर्जी डॉक्टरों की लापरवाही ने आदिवासी युवक की जिंदगी छीन ली। पाइल्स का इलाज करने के लिए दो झोलाछाप डॉक्टरों ने 30 हजार रुपए में सौदा किया था। लेकिन इलाज के दौरान युवक को अधमरा छोड़कर दोनों भाग गए। युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की मौत को लेकर आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा ग्राम निवासी पुरुषोत्तम ध्रुव (40 वर्षीय) को बवासीर की शिकायत थी, जिसका इलाज कराने के लिए उसने ओडिसा सीमा में रहने वाले झोला छाप डॉक्टरों को संपर्क किया। बबलू टांडी और संजू राजपुत नाम के दो युवक पुरुषोत्तम के घर पहुंचे। उन्होंने इलाज के लिए 30 हजार में सौदा किया और फिर उपचार शुरू किया। तीन दिन तक चले उपचार के अंतिम दिन बीमार शख्स को अधमरा छोड़ झोला छाप भाग गए।

उन्होंने युवक के परिजनों को गुप्त रोग का हवाला देकर इलाज वाले कमरे में अंदर नहीं घुसने मना कर दिया। इसी बीच दोनों मौका देखकर इलाज के 10 हजार रुपए लिए बिना ही वहां से भाग गए। मृतक की बड़ी बेटी को आशंका हुई तो उसने कमरा खोला तो उसके पिता खून से लथपथ कराहते हुए दिखे। आनन फानन में गरियाबंद सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मल द्वार में गलत तरीके से चीरे लगाने के कारण खून बह चुका था, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी।

आदिवासी समाज में आक्रोश

घटना के बाद आदिवासी समाज में आक्रोश है। समाज के प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। आदिवासी समाज ने इलाज के नाम पर हत्या करने वालों पर एफआईआर दर्ज और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की मुआवजा की मांग की है।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चौहान ने बताया कि गांव के झोलाछाप डॉक्टरों ने पाइल्स के इलाज के दौरान चीरा लगाया था। परिजनों के अनुसार, इसके बाद मरीज को अत्यधिक ब्लीडिंग और दर्द होने लगा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पेरिएनल क्षेत्र में चोट के निशान पाए गए हैं।

एडिशनल एसपी गरियाबंद जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर मर्ग कायम कर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CG- मासूमों की थाली में परोसी मौत, शिक्षक ने 426 बच्चों के भोजन में मिलाई फिनाइल गोली, मचा हड़कंप…..

CG- मासूमों की थाली में परोसी मौत, शिक्षक ने 426 बच्चों के भोजन में मिलाई फिनाइल गोली, मचा हड़कंप…..

 सुकमा। मासूमों की थाली में मौत परोसने की साजिश… सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन सच्चाई यही है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत पाकेला पोटाकेबिन में 426 बच्चों के भोजन में कथित तौर पर फिनाइल (जहर) मिलाने की कोशिश की गई। सजग अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई के कारण भोजन को बाहर फेंक दिया गया, जिससे बच्चों की जान बच गई। इस घटना के पीछे एक शिक्षक पर बदले की भावना से यह कृत्य करने का आरोप है, जिसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कलेक्टर ने गठित की जांच समिति

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने तत्काल तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की, जिसमें एसडीएम सूरज कश्यप, डीएमसी उमाशंकर तिवारी और एपीसी आशीष राम शामिल हैं। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू की और संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए। कलेक्टर ध्रुव ने कहा, “इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भोजन में बदबू ने बचाई 426 बच्चों की जान

घटना तब सामने आई जब भोजन की बदबू और असामान्य स्थिति को अधीक्षक ने समय रहते पहचान लिया। तत्काल भोजन को नष्ट कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। यदि यह भोजन बच्चों तक पहुंच जाता, तो 426 मासूमों की जान खतरे में पड़ सकती थी। जिला प्रशासन ने आरोपी शिक्षक और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच तेज कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ सप्ताह से विज़न 2047 को मिलेगा वैश्विक आयाम

रायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की आगामी यात्रा और ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की सहभागिता पर कहा कि “हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बहुत जल्द जापान आ रहे हैं। भारत और जापान की मित्रता ऐतिहासिक और गहरी है। उनके इस दौरे से यह संबंध और भी मजबूत होंगे और हमारे देश को अनेक लाभ प्राप्त होंगे।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की यात्रा भारत और जापान के बीच तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाएगी। इससे दोनों देशों की जनता को लाभ होगा और साझा समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 के संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “कल हमने छत्तीसगढ़ को समर्पित सप्ताह का शुभारंभ किया है। यह वर्ल्ड एक्सपो भारत की संस्कृति को विश्व के सामने प्रस्तुत करने का एक बड़ा प्रयास है। छत्तीसगढ़ का सप्ताह न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए लाभकारी रहेगा।”

उन्होंने कहा कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और औद्योगिक प्रगति को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। इससे निवेश और सहयोग के अवसर भी बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि जापान यात्रा और ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी प्रदेश और देश दोनों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी।

राजधानी में दो दिनों तक मांस-मटन की बिक्री पर बैन, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

राजधानी में दो दिनों तक मांस-मटन की बिक्री पर बैन, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

 रायपुर। राजधानी रायपुर में अगले दो दिन यानी 26 अगस्त और 27 अगस्त को मांस-मटन की बिक्री पर रोक रहेगी। ऐसे में शहर की सभी चिकन-मटन की ब्रिकी वाली सभी दुकानें बंद रहेंगी। दरअसल, 26 अगस्त को गणेश चतुर्थी है, इस दिन बप्पा विराजेंगे और 27 अगस्त को पर्युषण का आखिरी दिन है। ऐसे में सभी मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि, रायपुर नगर निगम के संपूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशु वध गृह और सभी मांस बिक्री दुकानों को बंद रखा जाएगा। साथ ही किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती और कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस संबंध में महापौर मीनल चौबे ने सख्त चेतावनी दी है कि, बंद के दौरान मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की है। यदि कोई व्यक्ति नॉनवेज की बिक्री करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG - मरही माता दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं पर टूटा बाढ़ का कहर, 4 बच्चे बहे, 3 की मौत, एक लापता

CG - मरही माता दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं पर टूटा बाढ़ का कहर, 4 बच्चे बहे, 3 की मौत, एक लापता

 बिलासपुर। इन दिनों प्रदेशभर में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। जगह-जगह बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। तो वहीं छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां उफनते नाले में एक ही परिवार के चार सदस्य बह गए। जिनमे से 3 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश जारी है।

बता दें कि, ये पूरा मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है। जहां एक परिवार मरहीमाता दर्शन कर लौट रहा था। लगातार बारिश होने के चलते नाला उफान पर आ गया। तभी नाला पार करते समय अचानक आए तेज बहाव के कारण तीन बच्चे नाले के तेज बहाव में बह गए जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि चौथे व्यक्ति अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू शुरू किया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चार लोगों के नाले में बहने से परिवार और रिश्तेदारी में कोहराम मच गया। पिछले 24 घंटे में सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर संभाग के कई हिस्सों और रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। जिस वजह से तेज बारिश और रात होने के कारण रेस्क्यू कार्य रोक दिया गया था, जिसे सुबह होते ही फिर से शुरू कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़: बारिश दिखाएगी रौद्र रूप, जान लें पूरा अपडेट

छत्तीसगढ़: बारिश दिखाएगी रौद्र रूप, जान लें पूरा अपडेट

 रायपुर. प्रदेशभर में विभिन्न मौसम प्रणालियों के चलते बारिश की गतिविधि जसरी है. अब अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. अगले एक सप्ताह तक पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं कल से बारिश की एक्टिविटी में तेजी आ सकती है.रविवार को लगभग सभी 5 संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर में 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. वहीं एक द्रोणिका हरियाणा से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के केंद्र तक समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर तक बनी हुई है. मानसूनी रेखा बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज, डाल्टनगंज, जमशेदपुर और दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. इन सभी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बस्तर संभाग और उससे लगे जिले में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है.

राजधानी रायपुर में आज भी बादल छाए रहें और बूंदबांदी की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

90% बच्चों के आधार कार्ड हो गए रिजेक्ट, क्या इस लिस्ट में आपके बच्चे का नाम भी तो नहीं!

90% बच्चों के आधार कार्ड हो गए रिजेक्ट, क्या इस लिस्ट में आपके बच्चे का नाम भी तो नहीं!

 रायपुर. राज्य में नई शिक्षा नीति के तहत स्कूली बच्चों का अपार आईडी के लिए फार्म भरवाया जा रहा है, ताकि उनके सभी सर्टिफिकेट एक डिजीटल लॉकर में सुरक्षित रहे. इसके लिए स्कूली बच्चों का आधार कार्ड पंजीयन अनिवार्य है. राजधानी में पालकों के सामने यह समस्या आ रही है कि स्कूल खुलने से पहले जिन बच्चों के आधार कार्ड के लिए मार्च महीने में एप्लाई किया गया था, उसमें से 90 फीसदी रिजेक्ट हो गए हैं. राजधानी के अधिकांश आधार सेवा केंद्रों में इन दिनों पालकों की बड़ी भीड़ नजर आ रही है, जहां फिर से बच्चों को लेकर आधार कार्ड बनवाने कतार में खड़े हैं.

मोवा स्थित आधार सेवा केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 100 बच्चों में से 90 बच्चों के आवेदन रिजेक्ट हो गये हैं. इसे लेकर पालकों में आक्रोश है. पालकों का कहना है कि आधार कार्ड के लिए आवेदन क्यों रिजेक्ट हुआ है? इसकी कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है. मजबूरी में फिर से आधार कार्ड के लिए नए सिरे से आवेदन करना पड़ रहा है. यदि एक आधार सेवा केंद्र में 100 में से 90 बच्चों का आवेदन रिजेक्ट हुआ है, तो पूरे प्रदेश का आंकड़ा चौंकाने वाला हो सकता है. पालकों का कहना है कि इतना ही नहीं आधार कार्ड एप्लाई के लिए 50 रुपए का शुल्क भी डूब गया. चूंकि स्कूलों का दबाव है, इसलिए मजबूरी में अपार आईडी के लिए पुनः आवेदन करना पड़ रहा है.

बालको अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा, अब चेहरे और शरीर से जुड़ी जटिल सर्जरी के लिए मिलेगी आधुनिक सेवाएं

बालको अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा, अब चेहरे और शरीर से जुड़ी जटिल सर्जरी के लिए मिलेगी आधुनिक सेवाएं

 बालकोनगर। बालको अस्पताल में अब प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल के नए प्लास्टिक सर्जन डॉ. सी. साई कुमार अब मरीजों को अत्याधुनिक प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी की सेवाएं प्रदान करेंगे। अब चेहरे और शरीर से जुड़ी जटिल सर्जरी की आधुनिक सेवाएं बालको अस्पताल में उपलब्ध हैं।

डॉ. कुमार प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी में प्रशिक्षित विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपनी डीआरएनबी ट्रेनिंग शिजा हॉस्पिटल एडं रिसर्च इंस्टिट्यूट, इम्फाल से पूरी की है। छह साल के अनुभव के साथ उन्हें चेहरे की पुनर्निर्माण सर्जरी, जन्मजात विकृतियों का उपचार जैसे कटे होंठ, जलने के बाद सुधारात्मक सर्जरी, ट्रॉमा एवं दुर्घटना के बाद इलाज एवं कॉस्मेटिक सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल हैं।

बालको के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा ने कहा कि नए विशेषज्ञ के जुडऩे से मरीजों को अब प्लास्टिक सर्जरी के लिए बड़े शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सर्जरी से केवल मनचाहा बदलाव ही नहीं मिलता, बल्कि इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

इस सर्जरी के जरिए नाक, चेहरे, गाल, कान, ठुड्डी, होंठ और ब्रेस्ट को परफेक्ट शेप दिया जा सकता है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं अथवा गंभीर बीमारियों के कारण प्रभावित लोगों में खोए हुए चेहरे के साथ खोया हुआ आत्मविश्वास भी वापस लौट आता है। उन्होंने कहा कि बालको अस्पताल का उद्देश्य है कि जिले के लोगों को घर के नजदीक ही सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों।

प्लास्टिक सर्जरी में शरीर के किसी भी अंग का टिश्यू लेकर दूसरे अंग को ठीक किया जाता है, जिससे किसी भी महिला या पुरुष के शरीर को आकर्षक और नया रूप दिया जा सकता है। किसी दुर्घटना में अपना अंग क्षतिग्रस्त होने पर यह सर्जरी मददगार साबित होती है। साथ ही आग और तेजाब से घायल होने वालों के लिए भी प्लास्टिक सर्जरी वरदान साबित हुई है।

हालांकि, प्लास्टिक सर्जरी का दायरा केवल उपचार तक सीमित नहीं है। आजकल इसका सबसे ज्यादा प्रयोग लोगों द्वारा अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। आंकड़ों के अनुसार, हमारे देश ने प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में काफी प्रगति की है।

शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने नई याचिका दाखिल करने की दी छूट

शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने नई याचिका दाखिल करने की दी छूट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल की याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल को ईओडब्ल्यू की एफआईआर के मामले में नई याचिका दायर करने की छूट दी है।

हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि वे चाहें तो फिर से याचिका दाखिल कर सकते हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगली बार याचिका केवल चैतन्य बघेल की ओर से होनी चाहिए, किसी और की नहीं।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच में चैतन्य बघेल की तरफ से पक्ष रखा गया। चैतन्य ने ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को गलत बताया है। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी हिरासत गैरकानूनी है और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया।

इस दौरान सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए तर्क रखा। वहीं, सीनियर एडवोकेट एन. हरिहरन और हर्षवर्धन परगनिया ने चैतन्य बघेल की ओर से पैरवी की।

सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में गिरफ्तारी को चुनौती दी है। बता दें कि चैतन्य बघेल को श्वष्ठ ने बीते 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। वे 39 दिनों से जेल में बंद है।

Breaking : भाजपा ने बलौदाबाजार के लिए की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

Breaking : भाजपा ने बलौदाबाजार के लिए की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

 बलौदाबाजार। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा ने बलौदाबाजार जिले के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की है।

देखें सूची –

High Court में स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

High Court में स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

 रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने समारोह में विशेष योगदान देने वाले अधिकारियों और एनसीसी-एनएसएस से जुड़े प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में डी.पी. विप्र कॉलेज के एनसीसी कैप्टन आशीष शर्मा, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस मनोज सिन्हा, पीएनएस कॉलेज, बिलासपुर की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मोना केवट और उच्च न्यायालय के उप पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) धर्मेन्द्र सिंह बैस शामिल रहे।

इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने कंपनी कमांडर सरबराज सिन्हा (बी कंपनी, 12वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उच्च न्यायालय आवासीय परिसर), कंपनी कमांडर बाबूलाल सोनवानी (दूसरी वाहिनी छसबल, कैंप-उच्च न्यायालय सुरक्षा कंपनी), जू.यू.ओ. आदित्य गिरी गोस्वामी (7वीं वाहिनी एनसीसी सीनियर डिवीजन, बिलासपुर) और कैडेट अमर यादव (एनएसएस, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय) को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों को उनकी श्रेष्ठ परेड के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, रजिस्ट्री के अधिकारी-कर्मचारी और उच्च न्यायालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों में होगी कैशलेस व्यवस्था, आबकारी मंत्री ने दिए 100% ऑनलाइन भुगतान के निर्देश….

छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों में होगी कैशलेस व्यवस्था, आबकारी मंत्री ने दिए 100% ऑनलाइन भुगतान के निर्देश….

 रायपुर: आबकारी विभाग द्वारा ऑनलाइन पेमेट को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानों में जल्द ही कैशलेश व्यवस्था लागू होगी। शराब दुकानों में अब आनलाइन भुगतान कर शराब क्रय किया जा सकेगा। आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में इस संबंध में कहा कि शराब दुकानों में ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहित किया जाए। शराब दुकानों में शत्-प्रतिशत भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से होना चाहिए।

आबकारी मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप मदिरा दुकानों में सीसी टीवी कैमरा स्थापित कर मुख्यालय से 24 घंटे सतत निगरानी रखी जाए। अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दिए निर्देश

बैठक में आबकारी मंत्री श्री देवांगन ने होटल एवं ढाबों, फॉर्म हाउस में मदिरा की अवैध बिक्री, सेवन न हो इस पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके आलावा उन्होंने मदिरा दुकानों की व्यवस्था सहित लायसेंस व्यवस्था, मार्केटिंग कार्पाेरेशन और बार-क्लब की जानकारी ली। उन्होंने फॉर्म हाउस में होने वाले शराब की पार्टियों पर कारवाई करने निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

वाणिज्य कर आबकारी विभाग की सचिव श्रीमती आर. शंगीता ने विभागीय गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी। बैठक में आबाकारी विभाग के विशेष सचिव श्री देवेन्द्र कुमार भारद्वाज, अपर आयुक्त श्री आशीष श्रीवास्तव, श्री पी.एल. साहू, श्री जी. के. भगत छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के अधिकारी उपस्थित थे।

CRIME : शराबी बेटे की करतूतों से तंग आकर मां बनी हत्यारिन, टंगिया से किया सौतेले पुत्र का कत्ल

CRIME : शराबी बेटे की करतूतों से तंग आकर मां बनी हत्यारिन, टंगिया से किया सौतेले पुत्र का कत्ल

 महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरीपाली में रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक सौतेली मां ने अपने शराबी पुत्र की टंगिया से निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला रुखमणी सोरी को गिरफ्तार कर लिया है और बीएनएस की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ ने जीता निवेशकों का भरोसा, 100 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बड़े पैमाने पर होगा रोजगार सृजन

छत्तीसगढ़ ने जीता निवेशकों का भरोसा, 100 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बड़े पैमाने पर होगा रोजगार सृजन

 Investor Connect Program: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान ओसाका में आयोजित प्रतिष्ठित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, प्रतिभाशाली मानवबल और उद्योग-अनुकूल नीतियों का सशक्त संगम है। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत और जापान विश्वास एवं साझा मूल्यों की गहरी डोर से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने जापानी साझेदारों से आह्वान किया कि वे नवाचार, अवसर और साझा समृद्धि से आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में भागीदार बनें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरताज फूड्स, ओसाका को छत्तीसगढ़ में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए 11.45 मिलियन डॉलर (₹100 करोड़) का निवेश प्रस्ताव दिया। यह परियोजना राज्य के फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र को नई ऊँचाई देगी, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करेगी और किसानों को नए अवसर प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस पहल से छत्तीसगढ़ की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकों के अंतर्गत मुख्यमंत्री साय ने मोराबु हंशिन कंपनी के प्रेसिडेंट एवं रिप्रेजेंटेटिव डायरेक्टर नाओयुकी शिमाडा से भी भेंट की। यह कंपनी कुशल इंजीनियरों, सिस्टम डेवलपमेंट और वर्कफोर्स सॉल्यूशंस के क्षेत्र में अग्रणी है। बैठक में कौशल प्रशिक्षण और वर्कफोर्स एक्सचेंज के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा और राज्य का कौशल तंत्र और अधिक सशक्त बनेगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने राज्य की प्रतिस्पर्धात्मक विशेषताओं को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रचुर खनिज संपदा, सक्रिय सिंगल-विंडो क्लियरेंस सिस्टम, विश्वस्तरीय औद्योगिक ढाँचा और वैश्विक निवेशकों को सहज वातावरण उपलब्ध कराना छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत है। राज्य में किए जा रहे सुधारों और निवेशकों के लिए प्रोत्साहन योजनाओं की जापानी प्रतिनिधियों ने सराहना की। विशेषकर फूड प्रोसेसिंग, प्रौद्योगिकी और उन्नत वर्कफोर्स सॉल्यूशंस के क्षेत्र में निवेश की इच्छुक कंपनियों ने छत्तीसगढ़ को उपयुक्त अवसरों का प्रदेश बताया।

Investor Connect Program: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ निवेश-अनुकूल इकोसिस्टम प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ वैश्विक साझेदारों को अवसर और सहयोग दोनों मिलते हैं। जापान के साथ हमारी साझेदारी विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित है। ओसाका में हुई चर्चाएँ न केवल निवेश लेकर आएँगी, बल्कि हमारे किसानों को सशक्त बनाएँगी, युवाओं के लिए रोजगार उत्पन्न करेंगी और विकसित छत्तीसगढ़ की नींव को और अधिक मजबूत करेंगी।”

BREAKING : बोरे में बंद मिली युवक की लाश, सिर पर गंभीर चोट के निशान, इलाके में फैली सनसनी

BREAKING : बोरे में बंद मिली युवक की लाश, सिर पर गंभीर चोट के निशान, इलाके में फैली सनसनी

 रायपुर। शहर के उरला थाना इलाके में बोरे में बंद एक युवक की लाश मिली है, लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पंचनामें की कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल रवाना किया।

सिर पर गंभीर चोट के निशान

प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई और इसके बाद शव को बोरी में भरकर मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके।

पड़ोसी थानों में भेजी गई फोटो

अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस ने पड़ोसी थानों को मृतक की तस्वीर भेजी है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गई और आरोपी शव को बोरी में भरकर सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

BREAKING : एनीकट पार करने के दौरान बहा नाबालिग, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम

BREAKING : एनीकट पार करने के दौरान बहा नाबालिग, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम

  जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसीर के ढाबाडीह टांगर डैम के पास एनीकट को पार करते समय एक नाबालिग पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना आज सोमवार सुबह 11 बजे की है। सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है, स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा खोजबीन की गई, लेकिन बालक का पता नहीं चला है, एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है, मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। एनीकट के ऊपर बच्चे का सायकिल और चप्पल दिख रहा है। बच्चे की खोजबीन जारी है।

Crime : तीन दोस्तों ने साथ बैठकर पी शराब, फिर कुल्हाड़ी मारकर शख्स की हत्या

Crime : तीन दोस्तों ने साथ बैठकर पी शराब, फिर कुल्हाड़ी मारकर शख्स की हत्या

 दुर्ग।  जिले के अंजोरा गाँव में एक ईंट-भट्ठे पर देर रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। मृतक की पहचान किसन साहू के रूप में हुई है, जो अंजोरा चौकी क्षेत्र में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात किसन साहू तीन अन्य परिचित लोगों के साथ ईंट-भट्ठे के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों ने मिलकर किसन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में किसन गंभीर रूप से घायल हो गया।

दरअसल, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही अंजोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कई सबूत जुटाए हैं और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वहीं एएसपी पद्मश्री तंवर ने कहा कि हत्या का कारण प्रारंभिक रूप से आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक वजह का खुलासा पूछताछ के बाद ही होगा। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का दावा पुलिस ने किया है

इस निर्मम हत्या से अंजोरा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण की सूची जारी, 77 खिलाड़ी होंगे सम्मानित

छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण की सूची जारी, 77 खिलाड़ी होंगे सम्मानित

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. खेल विभाग ने इस वर्ष सम्मानित किए जाने वाले खिलाड़ियों की अनंतिम सूची जारी कर दी है. इस सूची में 77 खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं जिन्हें विभिन्न खेल पुरस्कारों से नवाजा जाएगा.

बता दें, खिलाड़ियों का यह सम्मान समारोह 3 सितंबर को आयोजित होगा. इससे पहले खेल अलंकरण समारोह की तारीख 29 अगस्त को तय हुई थी, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश प्रवास के चलते कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ा दी गई है.

खेल संचालक तनुजा सलाम ने खिलाड़ियों की सूची जारी करते हुए बताया कि इस बार खिलाड़ियों को शहीद राजीव पांडे पुरस्कार, शहीद कौशल पांडे पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी और ओलंपिक खेल सम्मान जैसे प्रतिष्ठित अलंकरणों से सम्मानित किया जाएगा.

देखें सूची:

a

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे छत्तीसगढ़ पैवेलियन: वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखी प्रदेश की संस्कृति और समृद्धि की अद्भुत झलक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे छत्तीसगढ़ पैवेलियन: वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखी प्रदेश की संस्कृति और समृद्धि की अद्भुत झलक

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ओसाका (जापान) में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 के भारत मंडपम के अंतर्गत स्थापित छत्तीसगढ़ पैवेलियन पहुंचे. यहाँ उन्होंने प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आधुनिक प्रगति को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

 

उल्लेखनीय है कि उद्घाटन दिवस पर ही छत्तीसगढ़ पैवेलियन में 22 हजार से अधिक दर्शक पहुँचे. यहाँ आने वाले लोग प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आदिवासी लोककला, उद्योग और पर्यटन की अनूठी झलक देखकर उत्साहित हुए.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज अपनी परंपरा और आधुनिकता के अनूठे संगम के साथ दुनिया के सामने उभर रहा है. “हमारी पहचान केवल धरोहर और लोकसंस्कृति तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्योग, नवाचार और वैश्विक सहयोग की दिशा में भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.”

पवेलियन में छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला, बुनाई, हस्तनिर्मित उत्पाद, हर्बल आइटम्स और पर्यटन स्थलों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है. साथ ही, प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेश अवसर और भविष्य की संभावनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है.

जापान और अन्य देशों से आए आगंतुकों ने छत्तीसगढ़ के पैवेलियन की सराहना करते हुए विशेष रूप से हस्तशिल्प और बांस उत्पादों, बस्तर आर्ट और लोकसंगीत पर आधारित प्रस्तुतियों की प्रशंसा की. इससे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच प्रदेश की एक सकारात्मक छवि बनी.

मुख्यमंत्री साय ने पवेलियन में मौजूद मेहमानों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश और साझेदारी के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को प्रदेश के साथ जुड़कर विकास की नई दिशा में कदम बढ़ाने का आमंत्रण दिया.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “वर्ल्ड एक्सपो जैसे वैश्विक मंच पर हमारी भागीदारी यह संदेश देती है कि छत्तीसगढ़ केवल भारत का ही नहीं, बल्कि वैश्विक साझेदारी का भी एक मजबूत केंद्र बन सकता है.”

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न देशों से आए निवेशकों और प्रतिनिधियों से भी चर्चा की. औद्योगिक विकास, पर्यटन संवर्द्धन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर केंद्रित इन मुलाकातों ने भविष्य में सहयोग के नए अवसर खोले.

छत्तीसगढ़ पवेलियन की भव्यता और उसमें प्रदर्शित सामग्री ने यह संदेश दिया कि प्रदेश न केवल अतीत की सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध है, बल्कि आने वाले कल का भविष्य-रेडी हब भी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह प्रवास छत्तीसगढ़ को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

छत्तीसगढ़ में सुहागिनों का सबसे बड़ा तीजा पर्व, निर्जला व्रत रखकर करतीं हैं अखंड सुहाग की कामना

छत्तीसगढ़ में सुहागिनों का सबसे बड़ा तीजा पर्व, निर्जला व्रत रखकर करतीं हैं अखंड सुहाग की कामना

 इस वर्ष 2025 में तीजा पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 25 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर हो रही है, जिसका समापन 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर होगा। चूंकि उदयातिथि यानी सूर्योदय के दौरान पड़ने वाली तिथि को महत्व दिया जाता है, इसलिए 26 अगस्त को तीजा पर्व का पूजन किया जाएगा। इस बार पूजन के लिए 26 अगस्त को सुबह दो घंटे 35 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 56 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक है।

सुहागिनों का सबसे बड़ा तीजा पर्व

छत्तीसगढ़ में यह पर्व तीजा के रूप में और देश के अन्य राज्यों में हरतालिका तीज के रूप में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में सुहागनिों का यह सबसे बड़ा पर्व है। यह पर्व माता पार्वती से जुड़ा है। मां पार्वती ने भगवान शंकर को पति रूप में पाने के लिए व्रत रखा था। पर्व की तैयारियां घर-घर में शुरू हो चुकीं हैं। विवाहित बेटियों को माता-पिता ससम्मान मायके आमंत्रित करते हैं। बेटियों को मायके बुलाकर आवभगत करने की परंपरा हर घर में निभाई जाती है। तीजा पर्व मनाने के लिए सुहागिनें अपने मायके पहुंचने लगी है।

कड़ू भात का सेवन की परंपरा

पर्व से एक दिन पूर्व रात्रि में कड़ू भात यानी करेला-चावल मिश्रित व्यंजन पकाकर सेवन करतीं हैं। कड़ू भात का सेवन करने के पश्चात निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। लगभग 40 घंटे तक बिना पानी पिए व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख, समृद्धि की कामना की जाती है। व्रत के दौरान परिवार में पूरी रात भजन-कीर्तन से भक्तिभाव का माहौल छाया रहता है। गणेश चतुर्थी के दिन सुबह भगवान गणेश, शंकर-पार्वती की पूजा करके प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारणा करतीं हैं। तीजा पर्व मनाने के पश्चात सुहागिनें वापस अपने ससुराल लौटतीं हैं।

रेत-मिट्टी से बनाएंगी शिव-पार्वती की प्रतिमा

हिंदू संवत्सर के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का व्रत करने की परंपरा है। सुहागिनें भगवान शंकर और मां पार्वती की प्रतिमा रेत अथवा मिट्टी से बनाएंगी। विधिवत पूजा-अर्चना करके पति की दीर्घायु की कामना करेंगी। ऐसी मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है और रिश्तों में आ रही कड़वाहट दूर होती है।

हरतालिका तीज पूजन विधि

हरतालिका तीज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। शुभ मुहूर्त में पूजा स्थल पर चौकी लगाएं। भगवान शिव, माता पार्वती और गणेशजी की मिट्टी से बनी मूर्तियां स्थापित करें। भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा करके फिर माता पार्वती की पूजा-अर्चना करें। मां गौरी को 16 श्रृंगार की सामग्री और फल, फूल, मिठाई आदि अर्पित करें। हरतालिका तीज व्रत की कथा सुनें।

व्रत का पारणा

हरतालिका तीज व्रत का पारणा चतुर्थी तिथि पर 27 अगस्त को किया जाएगा। 26 की रात भजन, कीर्तन के बाद अगले दिन 27 अगस्त को सूर्योदय के पश्चात जल और प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारणा करें।

इन मंत्रों का करें जाप

  • ओम पार्वत्यै नमः ओम उमाये नमः
  • या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
  • मां पार्वती को सिंदूर चढ़ाने का मंत्र- सिंदूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धन। शुभदं कामदं चौव सिंदूरं प्रतिगृह्यताम
  • मनचाहा वर के लिए मंत्र – गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया। मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम
सीएम साय के विदेश दौरे का चौथा दिन आज, ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो में शामिल होंगे

सीएम साय के विदेश दौरे का चौथा दिन आज, ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो में शामिल होंगे

 रायपुर। प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय 10 दिवसीय जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। वहीं आज उनके विदेश दौरा के चौथा दिन है। जहां वे ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो में शामिल होंगे और इसकी के साथ ही वे 27 अगस्त को दक्षिण कोरिया जाएंगे। वहीं 28-29 अगस्त को सियोल इन्वेस्टर्स से मुलाकात करेंगे।

 बता दें कि, सीएण साय इससे पहले जापान के दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने राजधानी टोक्यो में जेट्रो (जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन) इन्वेस्ट के नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू के साथ बैठक की। उन्होंने आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर जेट्रो को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया था।

सीएम विष्णुदेव साय ने डीप स्पेस – टू द मून एंड बियॉन्ड प्रदर्शनी का किया अवलोकन

सीएम विष्णुदेव साय ने डीप स्पेस – टू द मून एंड बियॉन्ड प्रदर्शनी का किया अवलोकन

 रायपुर/जापान। सीएम विष्णुदेव साय ने डीप स्पेस – टू द मून एंड बियॉन्ड प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ओसाका वल्र्ड एक्सपो में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 अगस्त को टोक्यो प्रवास की शुरुआत आध्यात्मिकता, तकनीक और व्यापार कूटनीति के संगम के साथ की।

मुख्यमंत्री ने यहां बैठकों का दौर शुरू होते ही छत्तीसगढ़ में डिजिटल इको सिस्टम विकसित करने को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एनटीटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कायो इतो से मुलाकात की।

एनटीटी विश्व की शीर्ष आइटी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल समाधान कंपनियों में से एक है, जिसकी वार्षिक आय 90 अरब अमेरिकी डॉलर है और जो 50 से अधिक देशों में कार्यरत है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में तकनीक आधारित निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

निवेश, तकनीक और अंतरिक्ष : सीएम विष्णुदेव साय की जापान यात्रा ने खोले नए आयाम

निवेश, तकनीक और अंतरिक्ष : सीएम विष्णुदेव साय की जापान यात्रा ने खोले नए आयाम

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गनाइजेशन (जेईटीआरओ) के वरिष्ठ प्रतिनिधियों नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू से भेंट कर निवेश एवं औद्योगिक सहयोग के संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया गया। मुख्यमंत्री ने जेट्रो के प्रतिनिधियों को प्रदेश की तेज़ी से प्रगति कर रही अर्थव्यवस्था में निवेश के नए अवसर तलाशने हेतु आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़, भारत के हृदय स्थल में स्थित एक उभरता हुआ औद्योगिक एवं निवेश गंतव्य है। राज्य सरकार पारदर्शी नीतियों, सुगम प्रक्रियाओं और मजबूत औद्योगिक आधारभूत संरचना के माध्यम से वैश्विक निवेशकों को आकर्षित कर रही है।

जेट्रो प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा से छत्तीसगढ़ और जापान के बीच आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आयोजित ‘Deep Space – To the Moon & Beyond’ प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचारों की यह समृद्ध झलक, आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भारत सरकार के सहयोग से विकसित किए जा रहे स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को नई दिशा और प्रेरणा देगी। मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि जापान प्रवास से छत्तीसगढ़ को निवेश, नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में ठोस परिणाम प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य प्रदेश को न केवल औद्योगिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है बल्कि उसे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व पटल पर एक सशक्त पहचान दिलाना भी है।

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट किया जारी

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट किया जारी

 छत्तीसगढ़/  में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला दी है। राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में रविवार की रात से ही तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में यह बरसात का दौर फिलहाल जारी रहेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को भी राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है। विभाग ने राज्य के उत्तरी हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है।