नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 छत्तीसगढ़ विधानसभा: मानसून सत्र का हुआ आगाज, पहले दिन अजीत जोगी सहित हिंसक झड़प में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ विधानसभा: मानसून सत्र का हुआ आगाज, पहले दिन अजीत जोगी सहित हिंसक झड़प में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि

रायपुर। कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु पूरी व्यवस्थाओं के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज से मानसून सत्र का आगाज हो गया। सत्र के पहले दिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, पूर्व मंत्री डेरहू प्रसाद धृतलहरे, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री बलिहार सिंह, लोकसभा के पूर्व सांसद रजनीगंधा देवी के साथ भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि दी गई।
  
चार दिवसीय मानसून सत्र की पहली बैठक आज शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सबसे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, पूर्व मंत्री डेरहू प्रसाद धृतलहरे, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री बलिहार सिंह, लोकसभा के पूर्व सांसद रजनीगंधा देवी के साथ भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प में शहीद हुए जवान के निधन का उल्लेख करते हुए उन्हें अपने और सदन की ओर से श्रद्धांजलि दी। डा. महंत ने दिवंगत नेताओ के व्यक्तिगत व राजनैतिक जीवन को भी याद किया। विधानसभा अध्यक्ष के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित सदन के कई सदस्यों ने दिवंगतों को प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मानसून सत्र के शुरू होने से पहले विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री टीएस सिंहदेव, मोहम्मद अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया मौजूद थे।
प्रदेश के इस बैंक के सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

प्रदेश के इस बैंक के सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

भिलाई| छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा का पूरे स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बता दे कि भिलाई—3 स्थित बैंक में एक दिन पहले बैंक के ब्रांच मैनेजर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद बैंक में कार्यरत अन्य कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। कोरोना टेस्ट में बैंक के सभी सात कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब ग्रामीण बैंक की भिलाई-3 शाखा को अनिश्चित काल के लिए बंद रखा गया है।
कोरोना संक्रमित भागने की कोशिश में हुआ घायल, प्रभारी डॉक्टर ने थाने में की शिकायत

कोरोना संक्रमित भागने की कोशिश में हुआ घायल, प्रभारी डॉक्टर ने थाने में की शिकायत

बिलासपुर। अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित युवक भागने के प्रयास में घायल हो गया। डॉक्टरों ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। अस्पताल प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ  महामारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। 
 
 
बता दे कि डॉ. सौरभ शर्मा बिल्हा उप स्वास्थ केंद्र में पदस्थ हैं। उनकी ड्यूटी पं. सुंदरलाल शर्मा चित्रकोट छात्रावास के कोविड केयर सेंटर में है। बीते 18 अगस्त को जूना बिलासपुर निवासी 24 वर्षीय युवक को कोरोना संक्रमित होने पर सेंटर में भर्ती किया गया था। इस बीच युवक बाहर में उपचार कराने हंगामा करने लगा।
 
 
साथ ही स्टाफ के साथ दुव्र्यवहार कर रहा था। इसी बीच युवक ने भागने के प्रयास में सेंटर के पार्टीशन को तोड़ दिया। इससे कांच से युवक के हाथ में चोट लग गई थी। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. सौरभ शर्मा की शिकायत पर कोनी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।
अनियंत्रित होकर केशकाल घाट में गिरी ट्रक, ट्रक के उड़ गए  परखच्चे

अनियंत्रित होकर केशकाल घाट में गिरी ट्रक, ट्रक के उड़ गए परखच्चे

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल घाट में आज सुबह-सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर घाट के नीचे जा गिरी, जिसकी वजह से ट्रक के परखच्चे उड़ गए लेकिन ट्रक के चालक एवं परिचालक बचने में कामयाब रहे जिससे कोई जनहानी नही हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह ट्रक क्रमांक सीजी 08 एन 2222 मक्का लेकर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, तभी केशकाल घाट के तीसरे मोड़ में अचानक ब्रेक फैल होने से ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसकी वजह से ट्रक में भरा मक्का बिखरने के साथ ही ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक की हालत देखकर ऐसा लग रहा है मानो कोई बचा ही न हो, लेकिन ठीक इसके विपरीत ट्रक में सवार चालक व परिचालक को कोई गंभीर चोट नही आई है।
ऑनलाइन ऑर्डर करने पर रात दस बजे तक होगी खाने की होम डिलीवरी, जारी हुआ आदेश

ऑनलाइन ऑर्डर करने पर रात दस बजे तक होगी खाने की होम डिलीवरी, जारी हुआ आदेश

कोरबा। कोरोना संक्रमण को थामने के लिए कलेक्टर किरण कौशल ने जिले में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित करने के निर्देश पहले जारी किए हैं। इस निर्देश में होटल-रेस्टोरेंटो के संचालन का समय भी सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने अब अलग से आदेश जारी कर तीन बजे के बाद होटल-रेस्टोरेंटो से ऑनलाइन डिलीवरी की अतिरिक्त छूट रात दस बजे तक दे दी है। होटल-रेस्टोरेंटो को केवल ऑनलाइन माध्यम से मिले ऑर्डरों पर ही होम डिलीवरी की यह छुट लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त पहले की तरह ही सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक होटल-रेस्टोरेंटो से पार्सल सुविधा, डाइनिंग और होम डिलीवरी भी यथावत चालू रहेगी। सभी संस्थानो को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही संचालन की अनुमति होगी। प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर संबंधित संस्थान होटल-रेस्टोरेंट के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
 साथ रहने से इंकार करने पर पत्नी को पेचकस मारकर किया घायल, मामला दर्ज

साथ रहने से इंकार करने पर पत्नी को पेचकस मारकर किया घायल, मामला दर्ज

रायपुर। साथ रहने से इंकार करने पर पत्नी को पति ने पेचकस से जानलेवा हमला कर हत्या की नियत से घायल कर दिया।। घटना की रिपोर्ट पर पण्डरी थाने में अपराध दर्ज किया गया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दलदल सिवनी निवासी रानी रंजना 22 वर्ष पति नरेश रजक ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया अपने पति से अलग रहती है 24 अगस्त को पति नरेश रजक 22 वर्ष ने महिला के घर पहुंचकर साथ चलने को कहने पर इंकार दिया। जिसके बाद पति ने गाली-गलोच कर पेचकस से हत्या करने की नीयत से जानलेवा हमला कर गले व सिर पर मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

रायपुर, NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
उन्होंने ट्वीट कर दी जानकारी देते हुए कहा
आज मैंने रैपिड टेस्ट किट से COVID19 का टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है।
जिन लोगों से भी मैं सम्पर्क में आया हुँ उनसे मेरा निवेदन है, कृपया वे भी लोग आइसोलेट हो जाए और जल्द से जल्द अपना टेस्ट करवाए।
आपको बता दें कि शर्मा कल मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मौजूद थे, साथ ही उन्होंने अनेक जगहों पर जाकर कार्यक्रम भी संचालित किए है, जो भी उनके साथ विगत कुछ दिनों से संपर्क में आये है वे भी सावधान रहें व सतर्क रहें।


 

कैट पदाधिकारियों ने मंत्री चौबे से मिल कर जिले में लाॅकडाउन की अवधि को आगे न बढ़ाने किया निवेदन, रात 8 के बाद कर्फ्यू लगाने का रखा प्रस्ताव

कैट पदाधिकारियों ने मंत्री चौबे से मिल कर जिले में लाॅकडाउन की अवधि को आगे न बढ़ाने किया निवेदन, रात 8 के बाद कर्फ्यू लगाने का रखा प्रस्ताव

रायपुर । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि आज कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारवानी के नेतृत्व मे प्रतिनिधी मंड़ल माननीय मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात कर रायगढ़ जिलें में लाॅकड़ाउन अवधि को आगे न बढाये जाने का आग्रह किया । 

पढ़ें : कोरोना कहर छत्तीसगढ़: दुकान एवं प्रतिष्ठानों को प्रात: 09 बजे से सायं 5 बजे तक संचालन की अनुमति 

कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने रायगढ़ जिला प्रभारी मंत्री चौबे को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल के विकट एवं विपरित परिस्थितियों में भी उनके द्वारा व्यापारी वर्ग के साथ-साथ आम नागरिकों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से लाक-डाउन की अवधि में सीमित समयाअवधि में व्यापार हेतु अनुमति प्रदान की गई थी। लाकडाउन की इस अवधि में व्यापारी वर्ग द्वारा शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों का पूरा पालन किया गया और आगामी दिनों में भी कोरोना रोकथाम हेतु जो भी निर्णय लियाा जावेगा उसका पूरा पालन व्यापारी वर्ग द्वारा किया जावेगा, साथ ही करोना महामारी रोकथाम रोकने हेतु जो भी जनजागरण अभियान शासन-प्रशासन द्वारा चलाया जायेगा उसमें व्यापारी वर्ग शासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा। 

पढ़ें : सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, संतुलन बिगड़ जाने से हुआ दुर्घटना का शिकार

श्री पारवानी ने कहा कि रायगढ़ जिले में 16 से 23 अगस्त तक लाकडाउन किया गया था, ऐसे में एक और सप्ताह के लिए लाक-डाउन बढ़ाने से जिले में आर्थिक गतिविधी थम जाएगी एवं व्यापारियों को शून्य व्यापार में भी सभी स्थायी खर्चे वहन करने की बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुऐं कैट ने मंत्री चौबे से अनुरोध किया है कि कोरोना रोकथाम के साथ-साथ प्रदेश में आगामी त्यौहारी सीजन को घ्यान में रखते हुए राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बनाये रखने के लिए 24 अगस्त से पूरे जिले में सुबह से शाम 7 बजे तक व्यापार की अनुमति दी जाए और शाम 8 बजे के पश्चात कर्फ्यू लगा दिया जावे । चूंकि शनिवार एवं रविवार दोनो दिनों में पूर्ण बाजार बंद करने से सोमवार को बाजारों में भीड बढ़ जाती है एवं कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है,अतः शनिवार को दोपहर 2 बजे तक व्यापार अनुमति देना लाभकारी होगा, शनिवार को दोपहर 2 बजे तक व्यापार करने की अनुमति दी जावे एवं शनिवार शाम 4 बजे के पश्चात सोमवार सुबह तक बाजार पूर्णतः बंद रहे । इससे जहां एक ओर कोरोना का संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी वहीं दूसरी ओर आर्थिक गतिविधियां तेज होने से राज्य के राजस्व में भी व्द्धि होगी । 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारवानी ने मंत्री चौबे से आग्रह किया कि वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने लिए गए लाकडाउन के फैसले के पश्चात त्यौहारी परिपेक्ष्य में बाजार खोलने का उक्त निर्णय व्यापार जगत के साथ-साथ जन सामान्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होगा। वही मंत्री चौबे ने कहा कि वे इस सम्बंध में रायगढ जिले के कलेक्टर से चर्चा करेगें तथा जिले में लाॅकडाउन की अवधि को आगे न बढ़ाने हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया । प्रतिनिधी मंडल में अमर पारवानी, राम मंधान, सुरिन्द्रर सिंह, विजय शर्मा एवं जनक वाधवानी सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

कोरोना कहर छत्तीसगढ़: दुकान एवं प्रतिष्ठानों को प्रात: 09 बजे से सायं 5 बजे तक संचालन की अनुमति

कोरोना कहर छत्तीसगढ़: दुकान एवं प्रतिष्ठानों को प्रात: 09 बजे से सायं 5 बजे तक संचालन की अनुमति

कांकेर। नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण से जिले के कुछ क्षेत्रों में विशेषकर कांकेर, कोरर, भानुप्रतापपुर एवं अंतागढ़ में आमजनोंं में भी कोरोना वायरस के धनात्मक प्रकरण पाये जा रहे हैं, जिसे नियंत्रित करने के लिए गत दिवस हुई जनप्रतिनिधिगण एवं व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में नगरीय निकाय कांकेर, भानुप्रतापपुर एवं अंतागढ़ तथा ग्राम पंचायत कोरर सीमा क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों को प्रात: 09 बजे शाम 05 बजे तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

READ : बड़ी खबर: राजधानी में लॉकडाउन को लेकर आज आ सकता है फैसला, पढ़े पूरी खबर 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के.एल. चौहान द्वारा उक्त बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर कोरोना वायरस के संभाव्य संक्रमण को रोकने एवं जनहित में नगरीय निकाय कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ एवं ग्राम पंचायत कोरर में आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानों एवं प्रतिष्ठानों- पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर्स, पैथालॉजी लैब, दुग्ध दुकान, फल दुकान को समय-सीमा के बंधन से मुक्त रखते हुए शेष सभी प्रतिष्ठानों एवं दुकानों को 24 अगस्त 2020 से आगामी आदेश पर्यन्त प्रात: 09 बजे से सायं 05 बजे तक ही संचालन की अनुमति दी गई है।
 
 
नगरीय निकाय कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ एवं ग्राम पंचायत कोरर के साप्ताहिक बाजार में प्रात: 08 बजे से शाम 05 बजे तक केवल सब्जी के विक्रय की अनुमति होगी, अन्य वस्तुओं के विक्रय की अनुमति नहीं होगी। नगरीय निकाय कांकेर, भानुप्रतापपुर एवं ग्राम पंचायत कोरर में आवश्यक सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर्स, पैथालॉजी लैब, दुग्ध दुकान, फल दुकान को छोड़कर शेष सभी प्रतिष्ठान व दुकान सप्ताह में एक दिन मंगलवार को पूर्णत: बंद रहेगी तथा नगरीय निकाय क्षेत्र अंतागढ़ में सप्ताह में एक दिन रविवार को पूर्णत: बंद रहेगी। चाय-नाश्ता, गुपचुप, चाट ठेले एवं पान दुकान को प्रात: 09 बजे से सायं 7 बजे तक ही संचालन की अनुमति होगी। होटल एवं रेस्टोंरेंट को ग्राहकों का नाम, पता एवं मोबाईल नंबर प्रतिदिन पंजी में संधारण किये जाने पर प्रात: 09 बजे से रात्रि 09 तक संचालन की अनुमति होगी।
 
 
संचालन हेतु अनुमति प्राप्त प्रतिष्ठान एवं दुकानों में व्यापारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बिना मास्क लगाए सामग्री का विक्रय नहीं किया जावेगा एवं बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामग्री भी नहीं दिया जावेगा। प्रतिष्ठान एवं दुकान संचालकों को सोशल एवं फिजीकल डिस्टेंश रखने के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं दुकान निर्धारित समय से पूर्व अथवा पश्चात् संचालन करते पाए जाने पर नियमानुसार चालानी एवं सील किये जाने की कार्यवाही की जावेगी।
 
 
नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए जिले में सभी निर्माण कार्य यथावत संचालित रहेंगे और केन्द्र एवं राज्य शासन के अधीन सभी शासकीय एवं अद्र्धशासकीय कार्यालय पूर्ववत्  समयानुसार संचालित रहेंगे। नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु शासन तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय कांकेर द्वारा पूर्व में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश की शर्ते यथावत रहेंगी।
छत्तीसगढ़: बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़: बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में स्थित बाल संम्प्रेक्षण गृह में सोमवार की सुबह एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, तहसीलदार तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह सोमवार की सुबह भी सभी बच्चे योगा करने के लिए उठकर नित्य क्रिया करने एक-एक कर बाथरूम जाकर वापस लौट आए। लेकिन दो दिनों पहले ही कोंडागांव से यहां लाया गया 14 वर्षीय बच्चा बाथरूम जाने के बाद बाहर ही नही निकला, इसी बीच एक अन्य बच्चा बाथरूम पहुंचा। उस बच्चे के होश तब उड़ गये, जब उसने कोंडागांव से पहुंचे बच्चे की लाश को गमछे से बने फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा। घबराकर उस बच्चे ने घटना की जानकारी अन्य लोगों की दी। इस घटना से बाल सम्प्रेक्षण गृह में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बोधघाट पुलिस, तहसीलदार, फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई में जुट गए है।
 शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी  गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मगरलोड। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज न्यायालय में पेश किया। इस सम्बन्ध मे टीआई विनोद कतलम ने बताया कि एक युवती ने 11 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नगरी के जंगलपारा निवासी घनश्याम नेताम पिता भूरू राम उम्र 28 वर्ष अपना ससुराल आता जाता था। उसने उसी गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उससे शारिरिक संबंध बनाया। जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई और 19 जुलाई को बच्चे को जन्म दिया।
 
 
परिजनों ने लड़के के बाप के बारे में पूछा तो घनश्याम नेताम का नाम बताया। अब युवती की उम्र 18 वर्ष हुई।पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी घनश्याम नेताम के खिलाफ धारा 376, 506, पॉस्को एक्ट 4 ,6 अपराध दर्ज कर तलाश में जुटी थी। आरोपी को पकडऩे एसआई सुभाष लाल, एएसआई सूरजपाल साहू, आरक्षक ओमप्रकाश जांगड़े  जुटे थे। आरोपी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया|
 कांग्रेस को राहुल गांधी के मजबूत नेतृत्व की जरूरत: विकास उपाध्याय

कांग्रेस को राहुल गांधी के मजबूत नेतृत्व की जरूरत: विकास उपाध्याय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय दिल्ली में कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने जाने की अटकलों के बीच रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की जब-जब गांधी परिवार से हट कर कांग्रेस को चलाने की बात हुई है पार्टी कमजोर हुआ है और आज की स्थिति व हालात में ऐसा हुआ तो कांग्रेस और भी कमजोर होगा। 
 
 
विकास ने गांधी परिवार के हाथों ही नेतृत्व सौंपे जाने की वकालत करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सार्वजनिक जगहों से लेकर कई मौकों पर यह कहना कि वो कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं, दरअसल ऐसा नहीं असल में वो गांधी परिवार मुक्त कांग्रेस की बात करते हैं। इस बात को कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता व पार्टी के नेताओं को समझ जाना चाहिए। मोदी कांग्रेस से नहीं बल्कि ज्यादा गांधी परिवार के मजबूत नेतृत्व क्षमता से डरते हैं।
 
 
विकास उपाध्याय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि देश के मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का पुराना जनाधार पिछले कई वर्षों में काफी कम हुआ है। यह भी सच है कि इतने वर्षों के बाद पिछले दो लोकसभा चुनावों में पार्टी की बड़ी हार हुई है और पहली बार 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में सौ से भी कम सीटें कांग्रेस को मिली है। पिछले लोकसभा चुनाव के समय राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष थे और उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए लिखा था कि अध्यक्ष के नाते हार के लिए मैं जिम्मेदार हूँ। इसलिए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूँ। पार्टी को जहाँ भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं मौजूद रहूँगा।
 
 
विकास उपाध्याय ने आगे कहा इस बीच सार्वजनिक तौर पर पार्टी को बहुत बार देश के वर्तमान हालात के लिए मोदी सरकार को सजग करने राहुल की जरूरत महसूस हुई और उन्होंने एक मजबूत विपक्ष की तरह देश के सामने हर मुद्दे पर अपनी बात रखी और ऐसा कर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ही नहीं बल्कि पूरे विपक्ष को भी इस बात का एहसास दिलाया कि मोदी जो कह रहे हैं या कर रहे हैं वही सही है मान लेना सही नहीं होगा। विकास उपाध्याय ने कहा कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी में उम्मीद नजर आती है क्योंकि वो वास्तव में नरेंद्र मोदी का एक विकल्प पेश करते हैं।
 
 
मोदी की हर नीति को राहुल गांधी चुनौती देते नजर आते हैं। उन्होने कहा पिछले कुछ वर्षो में यदि विभिन्न राज्यों में हुये विधानसभा चुनाव कि स्थति के बारे में भी यदि ध्यान दिया जाये तो गुजरात समेत मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक, मणिपुर, पंाडिचेरी एवं छत्तीसगढ में पार्टी ने मजबूत स्थति कायम की इसमें गुजरात में तो राहुल गांधी के ताबडतोड प्रचार के चलते लगभग कांग्रेस पार्टी का बराबरी का मुकाबला रहा है। इन चुनावो में भी मतदाताओ ने राहुल गांधी के चेहरे को सामने में रख मतदान किया था, इससे इनकार नही किया जा सकता।
 
 
विकास उपाध्याय ने कहा बीजेपी एक चुनौती है कहना गलत है ये भी हमें नहीं भूलना चाहिए कि पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली और झारखंड में बीजेपी की हार भी हुई् इसलिए यह बात नहीं है कि कांग्रेस या फिर विपक्ष बीजेपी को टक्कर नहीं दे सकते या फिर उसका विकल्प नहीं बन सकते। आज मोदी और पूरा उनका सिस्टम साथ में भाजपा मिल कर देश के पूरे माहौल को सोशल मीडिया से लेकर प्रचार के पूरे तंत्र को हाइजेक कर देश को वास्तविकता से दूर कर दी है। ये जो दिखाते हैं जनता उसे ही सही समझ रही है और उसी को देख रही है। राहुल गांधी एक मात्र नेता हैं जो इसके वास्तविकता का लगातार खुलासा कर सामने आ रहे हैं और इसीलिए मोदी को भय है तो बस इस गांधी परिवार से जिसे कांग्रेस को भी असली ताकत के रूप में अख्तियार करना चाहिए।
 राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा से बच रही है राज्य सरकार: धरमलाल कौशिक

राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा से बच रही है राज्य सरकार: धरमलाल कौशिक

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से प्रारंभ होगा। इस बीच नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने एक बार फिर से राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कौशिक ने कहा कि राज्य में इतने ज्वलंत मुद्दे हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर चर्चा कराने से बच रही है। 

एक बयान जारी करते हुए कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नजर नहीं आ रही है। राज्य में जिस तरह से करंट लगाकर हाथियों को मारा जा रहा है। राज्य में बाढ़ से कई परिवार तबाह हो चुके हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए न तो कोई सर्वे कराया है और न ही प्रभावित लोगों की कोई मदद की है। किसानों के फसल तबाह हो गए हैं, सब्जियों का फसल बाढ़ में बह गया है। मगर राज्य सरकार ने अभी तक प्रभावित किसानों के लिए कोई मदद व मुआवजा की घोषणा तक नहीं की है। राज्य में किसान, गरीब सभी बेहाल हैं। राज्य में धड़ल्ले से अवैध उत्खनन जारी है, अवैध शराब बिक्री भी बेरोकटोक जारी है। इसके अलावा भी कई बड़े मुद्दे हैं, अब देखने वाली बात यह है कि सीमित सत्र में राज्य सरकार किन मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार होती है। यदि इन सभी मुद्दों पर चर्चा होती है तो यह जनहित के लिए काफी अच्छा होगा। विपक्ष ने अपनी तैयारी कर रखी है, यदि इन विषयों पर चर्चा होती है तो निश्चित रूप से विपक्ष राज्य सरकार पर हावी रहेगा। मगर राज्य सरकार इन विषयों पर चर्चा कराने से बचना चाहती है। राहुल गांधी के पुन: कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर कौशिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को मिली पराजय के बाद राहुल गांधी ने ही स्वयं कहा था कि अब गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं बनेगा, अब देखने वाली बात यह है कि राहुल गांधी अपने बयान पर कितना खरा उतरते हैं। 
 सपना सोनी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रपति पुरस्कार से होंगी सम्मानित

सपना सोनी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रपति पुरस्कार से होंगी सम्मानित

दुर्ग। जेवरा सिरसा में पदस्थ भौतिक शास्त्र की व्याख्याता सपना सोनी को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। सपना ने अपने शैक्षणिक हुनर और इस क्षेत्र में किये जा रहे लगातार प्रयास के माध्यम से यह सफलता हासिल की है। प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया जाता है।
 
 
इस साल पूरे देश से 47 शिक्षकों को चयनित किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र शिक्षिका सपना सोनी हैं। श्रीमती सोनी  शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा-सिरसा में व्याख्याता (भौतिक शास्त्र) के रूप में पदस्थ हैं। पूरे देश से विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेश एवं स्वतंत्र एजेंसियों से 153 शिक्षकों का राष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा साक्षात्कार लिया गया। जिसके बाद सपना सोनी को चयनित किया गया।
 
 
सपना सोनी ने अपने समर्पित शिक्षण-कौशल के साथ नवीन व आधुनिक अध्यापन विधियों का उपयोग करते हुए एक नवाचारी शिक्षण विधि विकसित की जिसकी मदद से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। 
 
 
उल्लेखनीय है कि जनसहयोग से सन् 2014 में जिले के शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना हुई। इस अवसर का उपयोग करते हुए वर्ष 2014 से ही श्रीमती सपना ने आई सी टी के माध्यम से नवीन शिक्षण प्रविधियों द्वारा अध्यापन, हिन्दी माध्यम में ई- कन्टेंट विकसित कर विद्यार्थियों के अधिगम को सरल, रूचिकर व प्रभावशाली बनाया। उन्होंने एजुकेशनल विडियोज के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाने से लेकर संस्था में अंतरिक्ष विज्ञान क्लब के स्थापना व क्रियान्वयन द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिवृत्ति उत्पन्न करने में सफलता प्राप्त की। संस्था में विज्ञान कार्नर जैसे नवाचार से विज्ञान के विद्यार्थियों को काफी मदद मिली।
 
 
परिणामत: विगत् 12 वर्षों से संस्था के विद्यार्थीगण उनके उत्कृष्ठ मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले से विद्यार्थी साइंस के क्षेत्र में नवाचार का प्रदर्शन कर रहे हैं, सपना जैसे शिक्षकों की मदद से विज्ञान को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाकर रोचक ढंग से विज्ञान सीख और समझ रहे हैं। यहाँ के विद्यार्थी न केवल देश में बल्कि जापान जैसे देश में भी विज्ञान का मॉडल प्रदर्शित कर चुके हैं। इसके पीछे सपना जैसे शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान है।
सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, संतुलन बिगड़ जाने से हुआ दुर्घटना का शिकार

सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, संतुलन बिगड़ जाने से हुआ दुर्घटना का शिकार

बीजापुर। जिले के ग्राम तोयनार थाना क्षेत्र अंतर्गत पापन पाल मोड़ पर उदित झाड़ी नामक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। थाना प्रभारी संतोष ठाकुर ने बताया कि घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना 23 अगस्त रात्रि लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। बाईक सवार पापन पाल मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना हुई है। विदित हो कि मृतक युवक के पिता झाड़ी ऐमैया की बम विस्फोट में शहीद होने के पश्चात अनुकंपा नियुक्ति शिक्षा विभाग में कार्यरत था, परिवार में पालन पोषण करने वाला यही एक युवक था। उदित के मौत के बाद झाड़ी परिवार में गम का माहौल बना हुआ है।
 बड़ा दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये नगद जब्त

बड़ा दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये नगद जब्त

रायपुर। गुल के माध्यम से जुआ खेलते पाये जाने पर पुलिस ने 6 जुआरियों को जुआ खेलते रेड मारकर गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से गुल गोटी व नगदी लाखों रुपये जब्त किया है। 
 
 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने महासमुंद जिले के सराईपाली झिलमिला के पास बेदपाली में रविवार को गुल जुआ खेलते  हुए रंगे हाथ 6 जुआरियों को रेड मारकर गिरफ्तार किया है।
 
 
पकड़े गए जुआरियों में आवेश मेमन 39 वर्ष पिता बशीर मेमन निवासी,रामिस बेग 27 वर्ष पिता रहमत वार्ड 2,दलजीत सिंह 42 वर्ष पिता गुरुचरण ,ताराचंद साहू 40 वर्ष पिता कार्तिक राम साहु ,हरविंदर सिंह 35 वर्ष पिता अमर, आजम मेमन 21 वर्ष पिता रियाज मेमन इनके पास  3 लाख 64 हजार 640 रुपए जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 188, 269, 270 दर्ज की है।
 लंबे लॉकडाउन के चलते फुटकर दुकानदारों की हालत खराब, अवैध कब्जों के नाम पर रसूखदारों के निगम कर्मी नहीं कर रहे कार्यवाही

लंबे लॉकडाउन के चलते फुटकर दुकानदारों की हालत खराब, अवैध कब्जों के नाम पर रसूखदारों के निगम कर्मी नहीं कर रहे कार्यवाही

रायपुर। अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से रायपुर शहर में अधिकतम हिस्से में अवैध कब्जों की भरमार से शासकीय भूमि को मुक्त कराना नगर निगम कर्मचारियों के लिए पेचीदा समस्या रही है। वहीं आज 20 वर्ष उपरांत भी पूर्व की भांति नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी फुटकर व्यापारियों यथा ठेला गुमटी आदि को ही अपना निशाना बनाकर शासन के समक्ष वाह-वाही लूटने में लगा हुआ है।
 
 
ज्ञातव्य है कि शहर के प्रमुख बाजार स्थल मालवीय रोड सदर बाजार गोल बाजार एमजी रोड एवं गुढिय़ारी के आंतरिक क्षेत्रों में रसूखदारों द्वारा लम्बे समय से अवैध कब्जा कर बहुमंजिला इमारतें तानी गई है। उक्त कार्यवाही पर आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. चन्द्रमणी तिवारी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए आयुक्त नगर निगम एवं महापौर को सदर एवं मालवीय रोड के अवैध कब्जों को तोड़वाकर यातायात सुगम करने की मांग की है। 
 
 
गौरतलब है कि कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते लम्बे समय तक शहर एवं प्रदेश में लगे लॉकडाउन के कारण रोज खाने कमाने वाले दुकानदारों के समक्ष निगम की अचानक की गई कार्यवाही से हालत खराब हो रही है वहीं फुटकर व्यापार के जरिये सब्जी बेचने वाली कमला चन्द्राकर ने निगम कर्मियों से  अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत दोहरा मापदण्ड न अपनाने की मांग करते हुए अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ एक समान कार्यवाही नहीं करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए निगम कर्मियों को बड़े अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है। 
 बड़ी खबर: रात भर शराब पी और करेंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

बड़ी खबर: रात भर शराब पी और करेंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के  सिरगिट्टी थाना अंतर्गत ग्राम कोरमी निवासी चार युवकों ने शराब पी, उसके बाद देर रात गांव में मुर्गा चोरी करने गए, मुर्गों पर हाथ मारकर लौटते समय इनमें से दो युवकों ने एक किसान के खेत में लगे करंट प्रवाहित फेंसिंग पर हाथ लगा दिया, कंरट से दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 
सिरगिट्टी थाना प्रभारी यूएन शांत कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोरमी यादव मोहल्ला निवासी परमेश्वर यादव पिता उमाशंकर यादव 21 साल, नंद कुमार मरकाम पिता राजाराम मरकाम 20 साल ने अन्य दो दोस्तों के साथ शराब पी। इसके बाद देर रात वे गांव में मुर्गा चोरी करने गए। मुर्गा चोरी करने के बाद चारों घर लौट रहे थे। रात 12 बजे रास्ते में जंगली धूरी के खेत की फेंसिंग को परमेश्वर यादव, नंद कुमार मरकाम ने पकड़ा, तो उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से घबराए अन्य दो युवकों ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
 
 
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां दोनों युवक मृत पड़े थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को जिला अस्पताल की मरच्यूरी में रखवाया। रविवार को पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन को सौंप दिया है। फेंसिंग में करंट लगाया गया था या कोई तार टूटकर उस पर गिर गया था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
 पिता ने शराब पीकर किया बवाल तो बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पिता ने शराब पीकर किया बवाल तो बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सुकमा। जिले के तोंगपाल सगुनघाट में शराब के नशे में धुत शांति के पिता दुलाराम घर पहुंचकर सहपरिवार को गाली गलौज करने लगा जिससे दुखी होकर शांति ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतिका शांति के पिता दूलाराम के शराब के नशे में आए दिन सभी को गाली गलौज करता था। इससे शांति नाराज हो कर घर से निकलकर कहीं चले गए।
 
 
जिसके बाद पिता अपने बेटे को गाली देना शुरू कर दिया। अगले दिन मृतिका का भाई बाड़ी में पहले से गिरे हुए इमली के पेड़ पर शांति को उसके दुप्पटे से फांसी में लटकता पाया। इमली के गिरे हुए पेड़ पर शान्ति द्वारा डन्गाल पर अपना दुपट्टा से फांसी लगा कर आत्महत्या करने की रिपोर्ट कोसाराम मरकाम, हरीश मरकाम, हड़मा राम मांडवी (सरपंच) के द्वारा तोंगपाल थाना में एसआई भीमसेन भारती के उपस्थिति में दर्ज करवाया।
 सहकर्मी ने डरा-धमका कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

सहकर्मी ने डरा-धमका कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

रायपुर। सहकर्मी द्वारा डरा-धमका कर लगातार शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट मंदिरहसौद थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंदिरहसौद निवासी पीडि़ता 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 1 सितंबर 2018 से 16 अगस्त 2020 के मध्य साथ काम करने वाले नवनीत प्रणय बारीक 42 वर्ष घर में अकेली पाकर डरा-धमका कर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 
विधानसभा का 4 दिवसीय मानसून सत्र 25 से

विधानसभा का 4 दिवसीय मानसून सत्र 25 से

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से प्रारंभ हो जाएगा। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस सत्र में सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। केवल प्रश्रकर्ता व जवाब देने वाले विधायकों को ही सदन में की कार्यवाही में शामिल होने दिया जा रहा है।
 
 
इधर संक्रमण के मद्देनजर विधानसभा में तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का सबसे पहले कोरोना टेस्ट हुआ है, इसमें एक सिपाही के पॉजीटिव आने के बाद उसकी ड्यूटी रद्द कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विधानसभा में ही रहने कहा गया है। 
 
 
छत्तीसगढ़ का मानसून सत्र इस वर्ष बेहद खास है। खास इसीलिए भी कि अब तक ऐसा कोई सत्र आयोजित ही नहीं हो पाया है। प्रदेश में व्याप्त कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों के सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किया गया है। विधानसभा परिसर में किसी को भी प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। यहां तक कि इस बार मीडिया को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है।
 
 
विधानसभा सत्र में केवल वही सदस्य शामिल होंगे, जो प्रश्रकर्ता हैं अथवा जवाब देने वाले। इसके अलावा अन्य सदस्यों को सत्र में शामिल नहीं होने दिया जा रहा है। सत्र के दौरान ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट किया गया है। बताया जाता है कि इसमें से एक सिपाही की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उसकी ड्यूटी रद्द कर उसे जहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं अन्य लोगों को विधानसभा परिसर में ही रहने कहा गया है।
 
 
अब ये अधिकारी व जवान विधानसभा सत्र समाप्ती तक विधानसभा परिसर में ही रहेंगे। दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों के लिए उनके टेबल में ही ग्लास कव्हर बनाया गया है। सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए इस बार केवल चुनिंदा सदस्यों को ही विधानसभा सत्र में शामिल होने दिया जा रहा है।
 प्रेमजाल में फंसाकर तीन वर्ष तक बनाया शारीरिक संबंध, शपथपत्र के समक्ष रचाया शादी और तीन दिन बाद किया संबंध विच्छेद

प्रेमजाल में फंसाकर तीन वर्ष तक बनाया शारीरिक संबंध, शपथपत्र के समक्ष रचाया शादी और तीन दिन बाद किया संबंध विच्छेद

कोरबा। युवक पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फांसता है फिर उससे शादी का वादा करके तीन वर्ष तक शारीरिक संबंध स्थापित करता है। युवती द्वारा जब शादी करने दबाव बनाया जाता है तब युवक शपथपत्र के समक्ष शादी तो रचाता लेकिन शादी के तीन दिन बाद शपथपत्र के ही माध्यम से युवती से दबावपूर्वक संबंध विच्छेद कर लेता है।
 
 
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध अनेक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया जाता है तथा आरोपी को जेल जाना पड़ता है। लेकिन जेल से छूटने के बाद आरोपी पुन: युवती के घर पहुँचकर डरा-धमका तथा मारपीट करते हुए बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाता है। पीडि़ता द्वारा इस बाबत न्याय की मांग लेकर पुलिस कप्तान कार्यालय तक दस्तक देती है लेकिन इस बार उसकी फरियाद पर कोई कार्यवाही नही किया जाता और ऐसे में आरोपी का हौसला बुलंद हो जाता है।
 

उक्त वाक्या है जिले के कटघोरा थानांतर्गत ग्राम कसनिया का जहाँ निवासरत युवती को गत 2016 में कटघोरा पुरानी बस्ती निवासी हासिम खान पिता अकरम खान द्वारा अपने प्रेमजाल में फं साकर और शादी करने का झांसा देते हुए लगातार तीन वर्ष तक शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा। इस बीच युवती द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने पर गत 03 दिसंबर 2019 को युवक द्वारा शपथपत्र के समक्ष शादी रचाया गया और शादी के तीन दिन बाद यानी 06 दिसंबर 2019 को शारीरिक एवं मानसिक यातना देते हुए नाटकीय ढंग से पुन: शपथपत्र के माध्यम से दबावपूर्वक संबंध विच्छेद कर लिया गया। पीडि़ता द्वारा मामले की शिकायत कटघोरा थाना में की गई जहाँ शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 376, 417, 506, 342, 06 बालक-बालिका संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
 
 
कुछ दिनों बाद आरोपी जमानत पर जेल से रिहा होने पश्चात पीडि़ता को बार-बार फोन करके अश्लील गाली-गलौज व मारने की धमकी देने लगा एवं 22 जून 2020 की रात लगभग 10.30 बजे आरोपी हासिम एकाएक युवती के घर आ धमका तथा अकेलेपन का फायदा उठाकर जेल भेजे जाने की बात कहते हुए गाली-गलौज के अलावा मारपीट करते हुए बलपूर्वक शारीरिक संबंध स्थापित किया। पीडि़ता ने 23 जून 2020 को कटघोरा थाना पहुँचकर इस बाबत लिखित शिकायत दी थी। जिस पर कोई कार्यवाही नही किये जाने के कारण बीते 01 जुलाई 2020 को पीडि़ता द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अपनी शिकायत पत्र सौंप उचित कार्यवाही एवं न्याय की मांग की गई। किंतु आज पर्यंत समय तक पीडि़ता युवती को न्याय नही मिल पाया है और वह न्याय की आस में इधर-उधर की ठोकरे खाते फि र रही है। इस विषय पर पीडि़ता का कहना है कि उक्त पूरे घटनाक्रम के बाद आरोपी का हौसला काफी बुलंद है जिससे वह भय भरे माहौल में जीवन व्यतीत कर रही है। ऐसे में कभी भी उसके साथ अनहोनी घटना घटित हो सकती है।
प्रेम-प्रसंग को छिपाने की नीयत से कर दिया छोटी बहन की हत्या, पढ़े पूरी खबर

प्रेम-प्रसंग को छिपाने की नीयत से कर दिया छोटी बहन की हत्या, पढ़े पूरी खबर

कोरबा। मोबाइल विवाद को लेकर नहीं, बल्कि किशोरी ने अपने छोटी बहन की हत्या अपने प्रेम प्रसंग को छिपाने की नीयत से की थी। घर पर परिजन नहीं थे, प्रेमी के साथ छोटी बहन ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। परिजनों को इसकी जानकारी न लगे, इसलिए किशोरी ने प्रेमी के साथ मिलकर बहन की हत्या कर दी और मोबाइल विवाद की वजह से हत्या किए जाने की बात कह पुलिस को गुमराह करती रही। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्दा गांव में रहने वाली 16 साल की किशोरी व उसकी 13 साल की बहन शुक्रवार की रात घर पर थे। माता-पिता पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे। शनिवार की सुबह किशोरी ने आसपास के लोगों को बहन की मौत हो जाने की सूचना दी। प्रथम दृष्टया ही हत्या का मामला स्पष्ट होने पर पुलिस ने किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो मोबाइल को लेकर विवाद होने की वजह से कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। पुलिस के गले भले ही यह बात नहीं उतर रही थी। पुलिस शुरू से ही इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही थी और यह अंदेशा अंतत: सही निकला। कड़ी पूछताछ में किशोरी ने स्वीकार करते हुए बताया कि उसका प्रेम संबंध कटघोरा के बंधन बैंक में आर ओ पद पर कार्यरत विनय कुमार जगत 23 के साथ है। माता-पिता के बाहर जाने की वजह से उसने रात करीब तीन बजे उससे संपर्क कर घर बुलाया। उस वक्त उसकी बहन सो रही थी, लेकिन अचानक उसकी नींद खुल गई और विनय के साथ बड़ी बहन को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस वजह से विनय और उसकी बहन के हाथ-पांव फू ल गए। परिजनों के सामने पोल न खुले, इसलिए विनय ने कहा कि इसकी हत्या कर देते हैं। बड़ी बहन काफी डरी हुई थी इसलिए वह भी राजी हो गई। दोनों ने मिलकर सुबह करीब 4.30 बजे उसकी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित विनय व मृतका की बहन को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक मूलत: पौंसरी गांव बिल्हा जिला बिलासपुर का रहने वाला है। कटघोरा के बंधन बैंक में आरओ के पद पर कार्यरत है। ऋ ण संबंधी बैंकिंग कामकाज के लिए वह अक्सर मल्दा आया करता था। इसी बीच उसका किशोरी से प्रेम संबंध स्थापित हो गया। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कटघोरा के ही एक गांव से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

 मोहल्ला क्लास में तेलीबांध स्कूल के बच्चे लाउडस्पीकर के बजाए ब्लूटूथ स्पीकर से कर रहे पढ़ाई

मोहल्ला क्लास में तेलीबांध स्कूल के बच्चे लाउडस्पीकर के बजाए ब्लूटूथ स्पीकर से कर रहे पढ़ाई

महासमुंद। ऑनलाइन व मोहल्ला क्लास में लाउडस्पीकर से पढ़ाई के बाद अब एक शिक्षक ने ऑडिया डिवाइस के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई कराने नवाचार किया है। शिक्षक ने गांव के बच्चों को टीम बनाकर ब्लूटूथ स्पीकर से पढ़ाई करा रहे हैं। इस डिवाइस में चीप लगा है। जिसमें शिक्षक द्वारा पढ़ाए गए सभी पाठ की ऑडियों को उस चीप में है। जिसे ब्लूटूथ स्पीकर के माध्यम से सुनकर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
 
 
यह नवाचार झलप संकुल केंद्र के ग्राम तेलीबांध स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल के शिक्षक खोरबाहरा सोनवानी द्वारा किया है। इस स्कूल की दर्ज संख्या 60 है। वह सभी बच्चों के लिए स्वयं के रूपये से खर्च कर ये ब्लूटूथ स्पीकर खरीदकर बच्चों को दिया हैं। जिसके माध्यम से बच्चे मोहल्ला क्लास में पढ़ाई कर रहे हैं। इस डिवाइस से कोरोना काम में भी शिक्षकों को मोहल्ला क्लास लेने में राहत मिलेगी। उन्हें हर दिन मोहल्ला क्लास लेने की जरुरत नहीं है।
 
 
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए ऐसा डिवाइस बनाया गया है। हाल ही में कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रही है, यदि मोहल्ला क्लास में जाकर शिक्षक बच्चों को पढ़ाते है तो, कोरोना संक्रमण फैलने का भय रहेगा। इसलिए ब्लूटूथ स्पीकर के माध्यम से बच्चो मोहल्ला क्लास में पढ़ाई कर सकते हैं।

चीप में सभी विषयों के पाठ का रिकार्डिंग- 
इस चीप में शिक्षक द्वारा सभी विषयों के पाठ को अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया है। चीप को ब्लूटूथ स्पीकर में डालकर बच्चे स्वयं मोहल्ला क्लास में पुस्तक देखकर व ऑडियो सुनकर पढ़ सकते हैं। वहां शिक्षकों की भीड़ बढ़ाने की जरुरत भी नहीं है। यदि बच्चे मोहल्ला क्लास के बजाए किसी घर के अंदर भी यदि पढ़ाई कर सकते हैं। उन्हें मोहल्ला या गलियों में बैठने की जरुरत नहीं है।
 
 
इस चीप में हिंदी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के पाठों को ऑडियों रिकार्डिंग शिक्षक द्वार किया गया है। शिक्षक ने पूरे गांव में 60 बच्चों के लिए स्वंय के खर्च से 6 स्पीकर बांटे हैं। जिसमें 10 बच्चे एक घर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पढ़ाई कर रहे हैं। मोहल्ला क्लास से अधिक सुरक्षित बच्चे अपने घर में ही टीम बनाकर पढ़ाई करेंगे, तो ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।

शिक्षक ने स्वंय के खर्च से बांटा वर्क बुक-
तेंलीबांध स्कूल के शिक्षक ने स्पीकर के साथ बच्चों को वर्क बुक का भी वितरण स्वयं के खर्च से किया है। यह वर्क बुक उन्होंने शिक्षा ज्योति पीएलसी समहू द्वारा तैयार किसया है। जिसमें बच्चों को हिंदी और गणित के लिए प्रति उत्साह का वर्क प्रदान किया गया है एवं शिक्षक संगवारी के द्वारा वर्क बुक को हल करने में बच्चों का सहयोग भी कर रहे हैं। शिक्षक द्वारा प्रत्येक बच्चों के घर जाकर वर्कबुक का मूल्यांकन भी कर रहे हैं। इस कार्य को प्रभारी प्रधानपाठक लव शुक्ला एवं संकुल समन्वयक सतीश तिवारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसमे गांव के पालकों द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जानिए इससे लाभ-
इस डिवाइस के माध्यम से बच्चे सुबह व शाम एक टीम बनाकर पढ़ाई कर सकते हैं। बच्चों को गांव के गलियों व मोहल्लों में खुले स्थान पर पढ़ाई करने से राहत मिलेगी। वहीं शिक्षकों को हर दिन मोहल्ला क्लास में आने की जरुरत नहीं होगी, क्योंकि कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है। यदि एक भी शिक्षक को कोराना हुआ तो, सीधे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। इसलिए इस डिवाइस के माध्यम से बच्चे घरों में रिकार्डिंग सुनकर पुस्तक के सहारे पढ़ाई कर सकते हैं।
  बालक व बालिका ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

बालक व बालिका ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जामड़ी एवं बिछियातार में 17 वर्षीय बालक व बालिका ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कामय कर जांच में जुट गई है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जामड़ी निवासी रजनी पिता ताराचंद निषाद (17) ने शुक्रवार रात अपने घर के सिलिंग फैन में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार ग्राम बिछियातार में रूपेश नायक पिता नंदलाल नायक (17) ने भी अपने घर के म्यांर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।