नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 बड़ी खबर: ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक स्तर पर चलाने की कलेक्टर ने दी अनुमति

बड़ी खबर: ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक स्तर पर चलाने की कलेक्टर ने दी अनुमति

धमतरी। डीजे साऊंड एंड लाईट यूनियन धमतरी द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचार करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक स्तर पर चलाने की अनुमति दी है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार द्वारा जारी एस.ओ.पी. के अनुसार बड़ी सभाएं निषिद्ध की गई हैं।
 
 
उन्होंने कहा कि संक्रमण फैलने के संभावित खतरे के मद्देनजर जहां तक संभव हो, रिकॉर्ड किए गए संगीत अथवा गाने बजाए जा सकते हैं, गाना बजाने वालों अथवा गायन समूहों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
 
 
दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक स्तर पर चलाने की अनुमति है। किसी भी परिस्थिति में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित ध्वनि मानक का उल्लंघन नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाए। सभी को मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
 
 
आयोजन समिति द्वारा पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग किया जाएगा। पिकअप, टाटाएस (छोटा हाथी) से बड़े वाहन का उपयोग प्रतिबंधित होगा। इन सभी शर्तों के अतिरिक्त भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के तहत जारी एसओपी एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदेश का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा। 
रायपुर का समता कॉलोनी बना हॉट स्पॉट, देखें और किन क्षेत्रों से मिले मरीज

रायपुर का समता कॉलोनी बना हॉट स्पॉट, देखें और किन क्षेत्रों से मिले मरीज

रायपुर | कल राजधानी रायपुर में विभिन्न बस्तियों-कॉलोनियों से बीती रात में कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें समता कॉलोनी से 17, देवेंद्र नगर से 15, चौबे कॉलोनी से 7, पुलिस लाइन, बीएसएफ व एम्स से 4-4 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा गोल बाजार थाना से 2, सेंट्रल जेल से 1 मरीज मिले हैं। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।

 

जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है-फरिश्ता कॉम्पलेक्स, संजय नगर, आरडीए कॉलोनी-बोरियाखुर्द, पचपेड़ीनाका, कंकालीपारा, राजातालाब, नेहरू नगर-बूढ़ातालाब, धनलक्ष्मी नगर-भनपुरी, निक्को सोनकर, लक्ष्मी नगर-भनपुरी (3 लोग), राठौर चौक-रामसागरपारा, सोनडोंगरी, अवध्यापारा-दुर्गा चौक पुरानी बस्ती, ट्रेनिंग सेंटर-सेंट्रल जेल, प्रोफेसर कॉलोनी, कमल विहार, बैजनाथपारा, तेलीबांधा, मॉर्डन कॉम्पलेक्स, देवेंद्र नगर (15 लोग), संतोषी नगर, कुशालपुर, वाल्फोर्ड सिटी-भाठागांव, विजेता कॉम्पलेक्स-न्यू राम नगर, राज भवन कॉलोनी, कोटा कॉलोनी, शंकर बाजार चौक-धरसींवा, जेके वीडियो हॉल शंकरा (3 लोग), सिलतरा-पचपेड़ी चौक, समता कॉलोनी (17 लोग), हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोरियाकला 2, करबला तालाब-चौबे कॉलोनी (7 लोग), डीडी नगर, वीआईपी-सड्डू (5 लोग), महर्षि बालमिकी वार्ड, मोवा, दलदल सिवनी, वीआईपी स्टेट, चांदनी पैलेस-सिविल लाइन,आरोग्य डेंटल हॉस्पिटल, ब्राम्हणपारा, खो-खो पारा-ठाकुर पारा (3 लोग), देवांगन मोहल्ला-मठपुरैना, आशादीप स्कूल-न्यू चंगोराभाठा, बीएसयूपी कॉलोनी-महावीर नगर, शिव मंदिर-तेलीबांधा, भगतसिंह चौक-मठपारा, दानीबाड़ा-बूढ़ापारा, टूरीहटरी-पुरानी बस्ती, बीएसएफ-पालूद (4 लोग), संतोषी नगर, रावतपुरा, गोपालपारा-आरंग, विनोबा भावे नगर-कुशालपुर, उज्जाला विहार-मोवा, जयसवाल नर्सिंग होम-फाफाडीह, आरबीएच कॉलोनी, लोधीपारा, न्यू राजेंद्र नगर, मरीन ड्राइव-तेलीबांधा, पलाश हाइट्स-महावीर नगर, कटोरा तालाब, करन नगर, भैरव सोसायटी-पचपेड़ीनाका, गुमा रोड, आमानाका, आनंद नगर, बढ़ईपारा, महावीर नगर, गुढिय़ारी, डुंडा, डंगनिया, एम्स (4), भवानी नगर, रामकृष्णा, शुकवारी बाजार-गुढिय़ारी, तेलीबांधा(2), शंकर नगर, उरला, गोकुल नगर-राम नगर, सेजबहार, बीएसयूपी कॉलोनी-सड्डू, मोतीलाल नगर-कोटा, कलेक्टर ऑफिस-दलदल सिवनी, बैरनबाजार, आजाद चौक, राज्य सूचना आयोग-नवा रायपुर (7 लोग), सुंदर नगर, शांति विहार कॉलोनी (4 लोग), डायमंड ड्री-मोवा, निर भवन-सिविल लाइन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कापा, गायत्री नगर, अमलीडीह, शिव मंदिर लाइन-अवंति विहार, न्यू राजेंदग नगर, वल्लभ नगर, खम्हारडीह, शास्त्री नगर, सत्यम नगर (3 लोग), मठपुरैना (3 4 लोग), बोरियाकला, संजय नगर, कैलाशपुरी-बूढ़ातालाब, आईजीपी ऑफिस-न्यू रायपुर, गोल बाजार थाना (2 लोग), पुलिस लाइन (4 लोग), गांधी चौक, परसुलडीह, चंगोराभाठा, कंकालीपारा, अश्विनी नगर, लाभांडी, बोरियाखुर्द, अशोक रतन-शंकर नगर, पेंशनबाड़ा, शैलेंद्र नगर, बाड़ा अशोक नगर, आदर्श नगर, जेलघर मार्ग, स्वामी नारायण मंदिर, कपील विहार (4 लोग), मोती नगर, पंडरी, फॉरेस्ट कॉलोनी, उमरिया, दंतेश्वरी मंदिर-भाठागांव, हाउसिंग बोर्ड-बोरियाकला (4 लोग), पीटी जेएनएमसी-न्यू पीजी गल्र्स, धीरत बोथरा-भाठागांव, गुलशन अपार्टमेंट-नूरानी चौक, धमतरी, गांधी नगर-पंडरी, निमोरा, कृषि केंद्र-बांसटाल, कचना, तिलक नगर, कबीर नगर, राजेंद्र नगर, दया नगर-दलदल सिवनी, लोधीपारा, अशोका रतन, शिवानंद नगर, कुम्हारपारा, कैलाशपुरी, वाल्फोर्ड सिटी, डीडीयू नगर, पेंशनबाड़ा, विधानसभा रोड, विधायक कॉलोनी, अग्रसेन भवन-टाटीबंध, एमजी रोड, शंकर नगर, जनता कॉलोनी-गुढिय़ारी, न्यू शांति नगर-शंकर नगर, आरडीए कॉलोनी-नूतन हाईस्कूल टिकरापारा, टैगोर नगर, अग्रसेन चौक, राजातालाब, मठपुरैना, प्रोफेसर कॉलोनी, गुढिय़ारी, संजय नगर, भाठागांव, राधिका नगर, चंगोराभाठा, श्याम नगर, सुंदर नगर, एश्वर्या रेसिडेंसी, दुर्गा नगर, राजकुमार कॉलेज, वैभव नगर, बैरन बाजार, लाखे नगर ईदगाहभाठा, सन्यासीपारा, सेमरिया-विधानसभा, सूर्या नगर-गोगांव, शिव वाटिका-टिचर कॉलोनी, बिरगांव, रामजानकी मंदिर (6 लोग), कैलाश नगर, हनुमान नगर, उरकुरा शक्तिपारा, एसीएमएल कॉलोनी, अवधपुरी-भाठागांव, जोरापारा-डीडी नगर, साइंस सेंटर, ज्योति पेट्रोल पंप-माना, अवंति विहार, इनकम टैक्स कॉलोनी-सिविल लाइन, कालीबाड़ी-नेहरू नगर, डूमरतराई, सिटी चौक-सरोरा, बजरंग चौक, गोकुल नगर, लालपुर, विकास नगर, बैजनाथपारा, आमानाका बंगालीपारा-कुकुरबेड़ा, निरोगधाम हॉस्पिटल-सेजबहार, नहरडीह-तिल्दा (8 लोग), अवंति विहार 2, पीएचक्यू-नया रायपुर, भेलवाडीह एबीपी, सिंचाई कॉलोनी, पुरानी धमतरी रोड-डूंडा, बीटीआई ग्राउंड-शंकर नगर, संतोषी नगर-भिलाई, काशीराम नगर, जगदम्बा कॉलोनी-भाठागांवा, स्वास्थ्य केंद्र के पास-प्रगति नगर, नयापारा-बेंदरी, नवरंग स्कूल-मठपुरैना, खरोरा, अडानी पॉवर प्लांट, जेल रोड, कैपिटल सिटी, दीक्षा नगर-गुढिय़ारी, नयापारा-महासमुुंद, पंडरी तराई।

 

 

बड़ी खबर: भारी बारिश से मकान हुआ धराशायी: 9 साल के बालक की मौत, मां की हालत गंभीर

बड़ी खबर: भारी बारिश से मकान हुआ धराशायी: 9 साल के बालक की मौत, मां की हालत गंभीर

जशपुर। जशपुर जिले मे दो दिनो से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोग अपने घरो से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इस बारिश से खासकर वे लोग परेशान हैं जिनका कच्चे का मकान है। लगातार हो रही बारिश के कारण एक गरीब का आशियाना आज सबेरे धराशायी हो गया। इसके मलबे मे दबकर एक नौ साल के बच्चे की अकाल मौत हो गई वहीं उसकी मां कि स्थिति गंभीर है।
 
 
जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील के डूमरिया गांव मे रहने वाला जोधन राम के परिवार के लिय यह बारिश कहर बन कर टूटा और और उसके ईकलौते संतान को लील लिया। आज सबेरे लगभग 7 बजे जब जोधन राम कि पत्नी सुकांती बाई अपने कच्चे मकान मे खाना बनाने के लिये चूल्हे मे आग जला रही थी इसी दौरान मकान भर-भरा कर गिर गया। इस मलबे मे जोधन राम और सुकांती का पुत्र तिलक राम की मौत हो गई वहीं उसकी मां सुकांती बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोस की बच्ची दिव्या भी सबेरे तिलक के घर आ गई थी जो इस घटना के चपेट आ गई जिसका हाथ फेक्चर हो गया। सूचना मिलते ही फरसाबहार पुलिस डूमरिया पहुंच गई थी। पुलिस गंभीर रूप से घायल सुकांती बाई को ईलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार भर्ती कराया था।
 
 
डाक्टरो ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अच्छे ईलाज के लिये कुनकुरी रिफर कर दिया है। आपको बता दे जोधन राम का परिवार बहुत ही गरीब है। गरीबी का दंश झेल रहा जोधन इस कोरोना काल मे भी अपने और परिवार का पेट पालने के लिये अपने गृह ग्राम डूमरिया से सैकड़ो किलोमीटर दूर कमाने गया है। डूमरिया ग्राम पंचायत का सचिव भगत राम ने बताया कि जोधन राम पांच दिन पहले गांव मे था। कमाने के लिये बाहर गया हुआ है। उसके पुत्र के मौत कि सूचना दे दी गई है। जोधन रायपुर पहुंच गया है। सबरे तक गांव पहुंच जायेगा। मिली जानकारी मुताबिक आज जब यह हादसा हुआ उस दौरान घर मे जोधन का पुत्र तिलक, उसकी पत्नी सुकांती व उसकी वृद्ध मां थी।
साक्षात्कार चयन और पदोन्नति समिति में महिला सदस्य अनिवार्य: राज्य शासन ने जारी किया आदेश

साक्षात्कार चयन और पदोन्नति समिति में महिला सदस्य अनिवार्य: राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य शासन के समस्त विभागों के अधीन गठित साक्षात्कार, चयन, पदोन्नति एवं छानबीन समिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का पृथक-पृथक प्रतिनिधित्व अनिवार्य किया गया है। इन समितियों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए एक महिला सदस्य को रखा जाना अनिवार्य कर दिया गया है।
 
 
गत दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया था, जिसके परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर सहित शासन के समस्त विभाग, सभी विभागाध्यक्ष, सभी संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भेजा गया हैं।
 नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक में छत्तीसगढ़ भूमि से घिरे राज्यों में चौथे स्थान पर

नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक में छत्तीसगढ़ भूमि से घिरे राज्यों में चौथे स्थान पर

रायपुर। प्रमुख निर्यातक राज्य बनने की क्षमता सम्पन्न होने के लिए नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ को भूमि से घिरे राज्यों में चौथे स्थान पर रखा गया है। नीति आयोग द्वारा कल जारी किए गए निर्यात तैयारी सूचकांक 2020 के अनुसार, छत्तीसगढ़ भूमि से घिरे राज्यों की श्रेणी में चौथे स्थान पर है। राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों की शुरुआत की गयी है। इस श्रेणी में राजस्थान, तेलंगाना और हरियाणा छत्तीसगढ़ से आगे हैं।
 
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि समान सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का सामना करने वाले अन्य राज्य छत्तीसगढ़ द्वारा उठाए गए उपायों को देख सकते हैं और अपने निर्यात को बढ़ाने के लिए उन्हें लागू करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान के साथ भागीदारी में नीति आयोग ने पहला निर्यात तैयारी सूचकांक (ईपीआई) 2020 जारी किया है। सूचकांक में राज्यों को चार श्रेणियों : तटीय, हिमालयी, भूमि से घिरे, केंद्र शासित प्रदेश/शहरी राज्य के तहत चार पैमानों- नीति, व्यवसाय परितंत्र, निर्यात परितंत्र और निर्यात निष्पादन के अनुसार रैंकिंग जारी की गयी है।
 
 
ओवरऑल रैंकिंग में छत्तीसगढ़ शीर्ष दस की सूची में शामिल है। छत्तीसगढ़ 55.95 फीसदी के साथ आठवें स्थान पर है। सूचकांक ने 11 उप-स्तंभों को भी ध्यान में रखा है, जिनमें - निर्यात संवर्धन नीति;  संस्थागत संरचना; व्यवसाय वातावरण; अधोसंरचना; परिवहन कनेटिविटी; वित्त की सुविधा; निर्यात अधोसंरचना; व्यापार सहायता;अनुसन्धान एवं विकास अधोसंरचना; निर्यात विविधीकरण और विकास उन्मुखीकरण शामिल हैं।
 बड़ी खबर: रायगढ़ में हो रही मुसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, केलो नदी उफान पर, देखें विडियो

बड़ी खबर: रायगढ़ में हो रही मुसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, केलो नदी उफान पर, देखें विडियो

रायगढ़। जिले में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर जाने की जानकारियां आ रही है। जल भराव से नगर निगम क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाको में गुजराती पारा, पैठु डबरी, बंगाली पारा, बोईरदादर मोदीनगर, पहाड़ मंदिर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और कृष्णा नगर सहित शहर के मुख्य मार्ग गोपी टॉकीज, श्याम टॉकीज में भारी जल भराव हो गया है। इसके अलावा में नगर निगम क्षेत्र के कई अन्य वार्डों में जहां पानी के निकासी की व्यवस्था नही है वहां भी पानी भर जाने की वजह से लोगो के घरों में नाले का गंदा पानी घुस गया है।

इसके अलावा भी शहर के कई हिस्सों में पानी भरने की खबर हर साल की तरह इस बार भी मिल रही है। हम बात करें शहर के मुख्य मार्ग गोपी टॉकीज की तो शहर के इस मार्ग के किनारे बनी नालियों की बरसात से पहले सफाई नहीं करने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर ही तेजी से बह रहा है। जिससे सड़क पर आने जाने वाले लोगों को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क के हालात तब से ऐसे है जब से शहर की सरकार में चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस हो किसी ने जिम्मेदारी के साथ समश्या के स्थाई समाधान का प्रयास नही किया। इस साल रायगढ़ की जनता को बरसात के समय वापस मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ही जानकरी नगर निगम सभापति आयुक्त एवं कर्मचारियों को चली उन्होंने आधी-अधूरी तैयारियों के सांथ जलभराव मोहल्ले का जायजा लेने का काम किया।
विधानसभा: प्रवासी मजदूरों को गृहग्राम पहुंचाने में खर्च हुए 65 करोड़ रूपए: शिव डहरिया

विधानसभा: प्रवासी मजदूरों को गृहग्राम पहुंचाने में खर्च हुए 65 करोड़ रूपए: शिव डहरिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज जनता कांग्रेस के सदस्य धर्मजीत सिंह ने प्रवासी मजदूरों को लेकर सवाल उठाया। इस पर श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने सदन में बताया कि कोरोनाकाल के बीच प्रवासी व अप्रवासी श्रमिकों को लाने में राज्य सरकार ने 65 करोड़ रुपए खर्च किया है। श्रम मंत्री डॉ.शिव डहरिया ने विधानसभा में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 95 हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार मूलक कार्यों में लगाया गया है।
 
 
जनता कांग्रेस के सदस्य धर्मजीत सिंह के सवाल के जवाब में श्रम मंत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में 6 लाख 37 हजार 423 प्रवासी-अप्रवासी श्रमिकों और व्यक्तियों को उनके गृह जिले में पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के आवागमन-खानपान 65 करोड़ 14 लाख से अधिक की राशि खर्च की गई है। इस कार्य के लिए आईएएस अफसरों को नोडल अफसर बनाया गया था।
 
 
डॉ. डहरिया ने एक पूरक सवाल के जवाब में बताया कि बाहर से आए लोगों में एक लाख 10 हजार 523 अन्य लोग-विद्यार्थी थे। जो कि मजदूरों के साथ रेल में आए थे। 95 हजार 962 प्रवासी मजदूरों को रोजगार मूलक कार्यों में नियोजन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया गया कि मजदूरों को फिर से अन्य प्रदेशों में शिकायत नहीं मिली है। धर्मजीत सिंह ने सुझाव दिया कि बाहर जाने वाले मजदूरों का पूरा ब्यौरा होना चाहिए। अभी फिर से उनके बाहर जाने की जानकारी मिल रही है। इस पर श्रम मंत्री ने बताया कि पंचायतों में पूरा ब्यौरा उपलब्ध रहता है।  
 विधानसभा: शराब विक्रय व्यवस्था को लेकर आबकारी मंत्री को घेरने का प्रयास, मंत्री कवासी लखमा ने विपक्ष के सवालों पर दी बिंदुवार जानकारी

विधानसभा: शराब विक्रय व्यवस्था को लेकर आबकारी मंत्री को घेरने का प्रयास, मंत्री कवासी लखमा ने विपक्ष के सवालों पर दी बिंदुवार जानकारी

रायपुर। विधानसभा में आज प्रश्रकाल के दौरान शराब विक्रय और मौजूदा व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा को घेरने का प्रयास किया। कौशिक ने शराब विक्रय के लिए प्लेसमेंट एजेंसी से कर्मचारी रखने, अधिक दर पर शराब बेचने, गबन करने जैसे कई गंभीर सवाल दागे। सदन में विभागीय मंत्री कवासी लखमा ने सभी सवालों के क्रमवार जवाब भी प्रस्तुत किया। 
 
 
सदन में विधायक संतराम नेताम के सवाल पर आबकारी मंत्री श्री लखमा ने बताया कि-वर्ष 2019 से लेकर जून 2020 तक शासन को शराब की बिक्री से 6831 करोड़ 71 लाख रुपए राजस्व  के रूप में मिला। प्रदेश में 337 देशी व 321 विदेशी दुकाने संचालित हो रही है। यह भी बताया कि अधिक दर पर शराब बेंचने वाले व गबन करने वाले 7 सौ कर्मचारी नौकरी से निकाले गए। प्रदेश की शराब दुकानों में अधिक दर पर शराब बेचने और गबन आदि के मामले में प्लेसमेंट एजेंसी के 7 सौ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह जानकारी आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने गुरूवार को विधानसभा में दी। 
 
 
सदन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आबकारी मंत्री को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी संरक्षण में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। दूकानों में अधिक दर पर शराब बिक्री की जा रही है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक के सवाल के जवाब में आबकारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में एक जनवरी 2019 से अब तक अधिक दर पर शराब बेचने की 5551 शिकायतें आई हैं। उन्होंने कहा कि अधिक दर पर शराब बेचने और गबन आदि की शिकायत पर 7 सौ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। आबकारी मंत्री ने पूरक सवाल के जबाव में बताया कि गड़बड़ी के आधार पर दंड का निर्धारण किया गया है।
 
 
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि सरकार ने प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ  एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई। जबकि सारे कर्मचारी प्लेसमेंट एजेंसी के थे? आबकारी मंत्री ने कहा कि भले ही प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारी हैं, लेकिन विभाग के लोग इसकी मॉनिटरिंग करते हैं, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार की देखरेख में अधिकारी और प्लेसमेंट एजेंसी की मिलीभगत से शराब में पानी मिलाकर बेचा गया है। उन्होंने इस पर कार्रवाई को लेकर जानकारी चाही। उन्हे बताया गया कि शराब में पानी मिलाकर बेचने पर 20-22 कर्मचारियों के खिलाफ  कार्रवाई की गई है। लखमा ने बताया जो भी शिकायते सही रूप से मिल रही है सरकार तत्काल में सख्त कार्रवाई कर रही है। 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 50 हजार रूपये रिश्वत लेते तहसीलदार हुआ गिरफ्तार, 5 लाख रूपये मांगी थी रिश्वत

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 50 हजार रूपये रिश्वत लेते तहसीलदार हुआ गिरफ्तार, 5 लाख रूपये मांगी थी रिश्वत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पदस्थ तहसीलदार को एन्टीकरप्शन ब्यूरों के टीम ने 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।  एसीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी तहसीलदार का नाम कमलेश कुमार मीरे है जो कि जशपुर के ही तहसील कार्यालय में पदस्थ है।
 
 
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने 10 डिस्मिल जमीन खरीदी थी और उसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी थी। लेकिन तहसीलदार नामांतरण के नाम पर पैसे की डिमांड कर रहा था। आरोपी कमलेश मीरे ने 5 लाख की डिमांड की थी। पीडि़त ने इसकी शिकायत एसीबी में दर्ज कराई एसीबी की टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और 50 हजार रूपये रिश्वत लेते आरोपी तहसीलदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एसीबी की टीम भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विभिन्न धाराओं के मद्देनजर कार्यावाही कर रही है। 
 


 

 
 ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेंस व रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कार्यों की वैधता 31 दिसबंर तक बढ़ा

ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेंस व रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कार्यों की वैधता 31 दिसबंर तक बढ़ा

महासमुंद। कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेंस व रजिस्ट्रेशन सहित अन्य दस्तावेजों की वैधता बढ़ा दी गई है। अब सभी दस्तावेजों की वैधता 31 दिसंबर तक है। इससे लाइसेंस बनाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी, लेकिन महासमुंद जिले में आदेश नहीं पहुंचने के कारण यहां वैधता नहीं बढ़ी है, इसलिए कोरोना काल में भी लोग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज बनाने के लिए दफ्तर पहुंच रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

पढ़ें : राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने ईलाज करवाने से किया इंकार, मामला दर्ज

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि वैधता बढऩे की जानकारी मिली है, लेकिन आदेश नहीं पहुंचा है। जैसे ही आदेश आएगा, लोगों को राहत दी जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण दफ्तर में भीड़ न हो इसलिए कम लोगों को बुलाकर दस्तावेजों का निराकरण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई के बाद जिनके दस्तावेजों की वैधता समाप्त हो गई है वे परिवहन कार्यालय पहुचंकर उनकी वैधता बढ़ाने में लगे हैं, लेकिन कोरोना के कारण उन्हें ऑनलाइन स्लॉट नहीं मिल पा रहा है, इसलिए वे दफ्तर में लाइसेंस नहीं बनाया पा रहे हैं, एवं अन्य काम भी तेजी से नहीं हो पा रहा है। इसके कारण लोग वैधता को लेकर परेशान है।


दो बार बढ़ी थी लॉकडाउन के दौरान वैधता-
कोरोना संक्रमण के चलते 23 मार्च से प्रदेश में लॉकडाउन किया गया था। इसके साथ ही सारे सरकारी दफ्तर बंद हो गए थे। 23 मार्च के बाद जिनकी दस्तावेजों की समय सीमा समाप्त हो गई थी। उनके लिए 30 जून तक वैधता बढ़ाई गई थी। जून के बाद दफ्तर खुलने लगे, लेकिन काम-काज के चलते संक्रमण न बढ़े इसलिए दस्तावेजों की समय-सीमा 31 जुलाई तक फिर से बढ़ाई गई थी। 31 जुलाई के बाद भी संक्रमण के चलते दफ्तरों में लोग पहुंच नहीं रहे है, लेकिन पेनाल्टी लगने की चिंता सता रही है। वहीं स्थाई लाइसेंस बनाने वाले भी परेशान है। क्योंकि उन्हें ऑनलाइन स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में पुराने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए जिन्हें स्लाट मिला है, उनकी बारी-बारी से लाइसेंस बनाया जा रहा है। प्रतिदिन 60 से 70 लोगों को ही बुलाया जा रहा है। जबकि सामान्य दिनों में 200 लोगों को लाइसेंस बनाने के लिए दफ्तर बुलाया जाता था।  
मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले फिर पकड़े गए सगे भाई, जेवरात खरीदने वाला भी गिरफ्तार

मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले फिर पकड़े गए सगे भाई, जेवरात खरीदने वाला भी गिरफ्तार

महासमुंद। दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो सगे भाई एवं चोरी के सामान खरीदने वाले एक युवक पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी के जेवरात बमराद किए है। चोरो के खिलाफ पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
 
 
खास बात यह है कि पकड़े गए दोनों सगे भाई एक महीने पूर्व मंदिर में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। जेल से छुटकर फिर से दोनों भाइयों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी एनके स्र्णकार ने बताया कि फारेस्ट आफिस स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी तेज प्रताप तिवारी ने थाने ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी 25-26 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर चांदी का चक्र, सोने की बिंदिया, नथनी, लॉकेट व दान पेटी में रखे चिल्हर रूपये को चुरा लिया है।
 
 
एफआईआर दर्ज के बाद आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, तभी पता चला कि पूर्व में मंदिरों में चोरी करने वाले दो सगे भाई रानीसागर पारा निवासी नकुल पटेल एवं गोकुल पटेल जेल से छुट गए है। इसके बाद टीम ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। इस दौरान चोरी का अपराध कबूल करते हुए चोरी की घटना को स्वीकार किया और सोने के जेवरात को संजीत मरकाम उर्फ सालिया देवार के पास बेचना बताया। टीम ने संजीत मरकाम को हिरासत में लिया और उसके पास से चोरी के जेवरात बरामद किए। वहीं आरोपियों ने चांदी के चक्र को बाद में बेचने के लिए अपने घर में गड्ढा खोदकर पाठ दिया था। इसे भी टीम ने बरामद कर लिया है। 

पकड़े गए आरोपी है आदतन अपराधी-
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों सगे भाइयों को एक महीने पूर्व दुर्गा मंदिर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ ही दिन हुए है, दोनों भाइयों को जेल से छुटे। ये दोनों आतदन चोरी के आरोपी है। क्षेत्र में स्थित मंदिरों को आए दिन निशाना बनाते है।
बाढग़्रस्त इलाकों में प्रदेश सरकार का आपदा प्रबंधन भी विफल साबित हुआ: भाजपा

बाढग़्रस्त इलाकों में प्रदेश सरकार का आपदा प्रबंधन भी विफल साबित हुआ: भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने प्रदेश में लगातार बारिश के चलते बस्तर संभाग समेत प्रदेश के दीगऱ इलाकों में बाढ़ के हालात निर्मित होने पर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार के आपदा प्रबंधन की ढुलमुल व्यवस्था पर निशाना साधा है। गागड़ा ने कहा कि बस्तर संभाग के कई इलाके बाढ़ के चलते टापू बन गए हैं। प्रदेश सरकार इन बाढग़्रस्त इलाकों की कोई सुध नहीं ले रही है।
 
 
पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार की आपदा प्रबंधन में विफलता के चलते आदिवासियों के सामने रहने-खाने का गंभीर संकट पैदा हो गया है और वे बाढ़ से घिरे हुए जीवन की लड़ाई लडऩे को मज़बूर हैं। उनके सामने अब खाने तक के लाले पड़ गए हैं और प्रदेश सरकार सियासी नौटंकियों व शराब बेचने में इतनी तल्लीन है कि उसे इन आदिवासियों की तक़लीफ़ दूर करने की सुध ही नहीं रह गई है।
 
 
बाढ़ के चलते बस्तर के आदिवासी किसानों की पूरी फसल डूबकर तबाह हो गई है। गागड़ा ने ऐसे विकट हालात में बाढग़्रस्त लोगों व आदिवासियों की सहायता के काम में शासन-प्रशासन की उदासीनता पर नाराजग़ी जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की सबसे पहली प्रथमिकता बाढग़्रस्त लोगों की सहायता करना होनी चाहिए। प्रदेश सरकार को इन बाढग़्रस्त लोगों के लिए भरपेट भोजन व अनाज के साथ पर्याप्त मुआवजा देने की तत्काल घोषणा करनी चाहिए। 
 राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने ईलाज करवाने से किया इंकार, मामला दर्ज

राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने ईलाज करवाने से किया इंकार, मामला दर्ज

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड 19 से संक्रमित मरीजों द्वारा बीमारी छुपाकर स्वस्थ्य लोगों को संक्रमित करने के प्रयास कुछ मरीजों द्वारा किये जा रहे है। जो स्वस्थ्य लोगों के लिए खतरे का सबब बन रहे हैं।
 
 
तेलीबांधा थाने से मिली जानकारी के अनुसार जान जोसेफ निवासी 279 चौक बेड रोड ग्रेनाइड विला साउथ कैरोलीना भोपाल निवासी ओंकारनाथ उपाध्याय आयु 25 वर्ष पिता लल्लन उपाध्याय कामकाज के सिलसिले में रायपुर आए हुए थे। उक्त प्रवास के दौरान होटल बेबीलोन में उनकी तबियत नासाज होने पर कोरोना वायरस टेस्ट किया गया जिसमें दोनों बार उपाध्याय की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई।
 
 
उक्त रिपोर्ट को छिपाकर कोरोना संक्रमित ने होटल के कर्मचारियों से गाली गलौज किया एवं वहां निर्मित अस्थायी अस्पताल से बिना बिल दिये भाग गया। उक्त प्रकरण में होटल प्रबंधन द्वारा शिकायत करने पर कोरोना संक्रमित के खिलाफ विधिवत इलाज नहीं करवाने पर तेलीबांधा थाने ने आईपीसी की धारा 269 एवं 270 के तहत अपराध कायम किया है। 
 सावधान: रायपुर के साथ-साथ इन जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी

सावधान: रायपुर के साथ-साथ इन जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। राज्य में आगामी दो दिनों तक रायपुर, बिलासपुर तथा दुर्ग संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। इधर राजधानी में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। 
 
 
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट के अनुसार एक सुस्पष्ट चिन्हित  निम्न दाब का क्षेत्र झारखंड के दक्षिण पश्चिम भाग में स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। मानसून द्रोणिका बहराइच, वाराणसी से होते हुए दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व दिशा की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
 
 
प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी तथा एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। आज 27 अगस्त को प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में मुख्यत: भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। कल दिनांक 28 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
 
 
प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी तथा एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। 28 अगस्त को प्रदेश के उत्तर पश्चिम में स्थित जिले (बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग, रायपुर संभाग के जिले ) और इससे लगे जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। ज्ञात हो कि इस समय मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश के लिए जरूरी सिस्टम भी बना हुआ है। यही वजह है कि पिछले दो दिनों से प्रदेश के मैदानी इलाकों याने रायगढ़ से दुर्ग तक के इलाकों में रूक-रूककर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। इधर मौसम विभाग ने अभी 48 घंटों तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बने रहने के आसार जताए हैं। खाड़ी और इसके आसपास बना सिस्टम इस समय पूरी तरह से एक्टिवेट है और इसके आगामी चौबीस घंटों के दौरान पूरी तरह से सक्रिय रहने की उम्मीद जताई गई है। इस लिहाज से अभी आने वाले चौबीस घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश तथा कहीं-कहीं पर भारी से अतिभारी बारिश के आसार बने हुए हैं। 
शिकायत, समस्या, मांग संबंधी आवेदन के लिए वाट्सएप नंबर एवं ई-मेल आईडी जारी

शिकायत, समस्या, मांग संबंधी आवेदन के लिए वाट्सएप नंबर एवं ई-मेल आईडी जारी

कांकेर | नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिले के नागरिकों से शिकायत, समस्या, मांग एवं अन्य विषयों से संबंधित आवेदन पत्र जिला कार्यालय कांकेर में प्रेषित किये जाने मोबाइल वाट्सएप नंबर एवं ई-मेल आईडी की सुविधा दी गई है। कलेक्टर श्री के.एल.चौहान ने जिले के नागरिकों से अपील किया है कि अपने आवेदन पत्र वाट्सएप नंबर 6261820886 एवं 9406146276 पर तथा ई-मेल आईडी Upper collector@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके अलावा जिला कार्यालय कांकेर के दूरभाष नंबर 07868-241938 पर भी सूचना दी जा सकती है।

स्वास्थ विभाग ने होम आइसोलेशन के नियमो में किया बदलाव, जारी हुआ आदेश

स्वास्थ विभाग ने होम आइसोलेशन के नियमो में किया बदलाव, जारी हुआ आदेश

रायपुर, स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्टरों द्वारा होम आइसोलेशन के लिए अनुमति देने हेतु प्रत्येक जिले के लिए निर्धारित मरीजों की संख्या की सीमा हटा दी है। अब कलेक्टर होम आइसोलेशन के लिए उपयुक्त पाए जाने वाले कोविड-19 के लक्षणरहित मरीजों को संख्या-सीमा की बाध्यता के बिना इसकी अनुमति दे सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर नए दिशा-निर्देशों के अनुरूप होम आइसोलेशन की अनुमति देने कहा है। उन्होंने इसके लिए विभाग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों और शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

 छत्तीसगढ़ सरकार ने अन्तर्राज्यीय एवं अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाले यात्री वाहनों के संचालन की दी अनुमति 


उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में इलाज और प्रबंधन के लिए सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। सभी जिलों को एक निर्धारित संख्या में ही होम आइसोलेशन की अनुमति देने कहा गया था। होम आइसोलेशन के लिए उपयुक्त पाए गए मरीजों को उनकी इच्छानुसार जिला स्तर पर इसकी अनुमति दी जाती है।
 

छत्तीसगढ़ सरकार ने अन्तर्राज्यीय एवं अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाले यात्री वाहनों के संचालन की दी अनुमति

छत्तीसगढ़ सरकार ने अन्तर्राज्यीय एवं अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाले यात्री वाहनों के संचालन की दी अनुमति

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आम जनता की आवश्यकताओं को देखते हुए एक राज्य से दूसरे राज्य एवं अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाले यात्री वाहनों के संचालन की अनुमति दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज प्रदेश के परिवहन आयुक्त द्वारा इन बसों के संचालन की अनुमति देने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। यात्री बसों के परिचालन के लिए परिवहन आयुक्त द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन करना जरूरी है।

बड़ी खबर: रायपुर के ये कांग्रेस नेता भी हुए कोरोना से संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी 


जारी गाईडलाईन के अनुसार यात्री वाहनों को जारी अनुज्ञापत्र के सभी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा और केवल निर्धारित स्टापेज पर ही वाहनों को रोका जा सकेगा। यात्रा के दौरान बसों के चालक, परिचालक एवं समस्त यात्रियों को अनिवार्य रूप से चेहरे पर मास्क लगाना होगा। परिचालक के द्वारा यात्रियों के बस में चढ़ते, बैठते व उतरते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बस संचालक नियमित अंतराल में वाहनों को सैनेटाईज कराएंगे। बसों के सैनेटाईजेशन के लिए सोडियम हाईपोक्लोराईट के जैसे रसायनों का छिडकाव किया जा सकता है। वाहन चालक एवं परिचालक को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सभी सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। बस में यात्रा के दौरान सोशल, फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 के नियंत्रण हेतु शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना जरूरी है। यात्रा के दौरान यात्रियों, चालक द्वारा धुम्रपान, पान, गुटका, खैनी इत्यादि खाना एवं थुकना प्रतिबंधित रहेगा। चालक के केबिन में प्रवेश वर्जित होगा। बस में केबिन नहीं होने की दशा में प्लास्टिक अथवा पर्दे से केबिन का निर्माण कर चालक को यात्रियों के संपर्क से अलग रखा जाना सुनिश्चित करेंगे।

सुंदर नगर में हुए हत्याकाण्ड के आरोपी उदयन को आजीवन कारावास की सजा, गर्लफ्रेंड और माता-पिता की हत्या कर किया था दफन 


गाईडलाईन के अनुसार बस मालिक के द्वारा बसों के संचालन के मार्ग अनुसार एवं तिथिवार चालक एवं परिचालक का रिकार्ड संधारित करेंगे। यात्रियों को यात्रा के दौरान ई-पास प्राप्त करने की बाध्यता नहीं रहेगी। बस में यात्रा करने वाले यात्रीगण किस स्थान से किस गंतव्य स्थान तक यात्रा कर रहे हैं उसकी नामजद सूची बनाकर रखेंगे जिसे प्रशासन द्वारा मांगे जाने पर कांन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए उपलब्ध कराएंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के तहत सभी अन्तर्राज्यीय सार्वजनिक परिवहन सेवाओं, साधनों के संचालन को स्थगित रखा गया था।
 

बड़ी खबर: रायपुर के ये कांग्रेस नेता भी हुए कोरोना से संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

बड़ी खबर: रायपुर के ये कांग्रेस नेता भी हुए कोरोना से संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना के लक्षण दिखने के बाद टेस्ट करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पिछले 5 दिनों से वो घर में ही थे, लेकिन उससे पहले उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट कर टेस्ट कराने की अपील की है. 

रायपुर शहर का टैगोर नगर बना हॉट स्पॉट, शहर के इन इलाको से निकले है कोरोना के मरीज

रायपुर शहर का टैगोर नगर बना हॉट स्पॉट, शहर के इन इलाको से निकले है कोरोना के मरीज

रायपुर, कल शहर सहित आसपास की बस्तियों-कॉलोनियों से बीती रात लगभग 500 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें टैगोर नगर से 23, सीआरपीएफ व एम्स से 11-11, पचपेड़ीनाका से 12, तेलीबांधा से 6, पुलिस लाइन व शैलेंद्र नगर से 5-5 मरीज शामिल हैं।
जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है-एम्स (11 लोग), मठपुरैना-भाठागांव, तेलीबांधा (6), सरोरा, मोतीबाग, पुरानी बस्ती, बुढ़ातालाब (5 लोग), पचपेड़ीनाका (8 लोग), कबीर नगर, टाटीबंध कॉलोनी, बटालियन-माना कैंप, हर्षित टावर-टाटीबंध, राम जानकी मंदिर के पास, गोपाल भवन राम मंदिर-फाफाडीह, शंकर नगर (8 लोग), टैगोर नगर (23 लोग), ऑफिसर्स कॉलोनी-देवेंद्र नगर, चौपाटी हनुमान मंदिर के पास-शंकर नगर, मंदिरहसौद गैस प्लांट, मारूति लाइफ स्टाईल-कोटा, शैलेंद्र नगर (5 लोग), सेक्टर-17 सीआरपीएफ-नया रायपुर (11 लोग), जोरापारा, जयहिंद चौक-न्यू बस्ती राजातालाब, हनुमान नगर-कालीबाड़ी, सेक्टर-1 दीनदयाल उपाध्याय रविशंकर यूनिवर्सिटी, दलदल सिवनी-सड्डू, सिंधी कॉलोनी रविग्राम-तेलीबांधा, ठक्करपारा शिवमंदिर चौक, काशीराम नगर, अमन नगर-मोवा, वीर नारायणा सिंह नगर, जवाहर नगर (3 लोग), चौबे कॉलोनी (4 लोग), बूढ़ापारा, गुढिय़ारी, शिवानंद नगर, देवेंद्र नगर, जेल रोड-गंज, समता कॉलोनी, माना कैंप, टिकरापारा, भाठागांव, न्यू शांति नगर, देवपुरी, राजीव नगर, मोती नगर, लालपुर, जनता कॉलोनी, कृष्णा नगर, राम नगर-करमा चौक, शिववाटिका-टिचर कॉलोनी कोटा, अवंति विहार रतन आपर्टमेंट-आनंद निकेतन, मूर्रा भट्ठी-गांधी नगर, गोंदवारा, गोगांव-बजरंग नगर, संतोषी नगर, सुंदर नगर, गोविंद नगर, पंडरी, तरूण नगर-लोधीपारा, सड्डू, कमल विहार, राजातालाब, कुशालपुर-ज्ञायत्री नगर, पुलिस लाइन, धरम नगर-पचपेड़ीनाका, भनपुरी, शीतला चौक-टिकरापारा, डंगनिया, अवधपुरी-भाठागांव, महावीर नगर, हीरापुर, चंगोराभाठा, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, भवानी नगर-कोटा, आयोध्या नगर, सिमरन सिटी-संतोषी नगर, सेक्टर-17 आईजी ऑफिस, राजातालाब, आनंदम वल्र्ड सिटी-कचना, भीम नगर सुंदर नगर, न्यू शांति नगर, पाटीदार भवन-फाफाडी चौक, होटल अमित रेजेंसी, विनोबा भावे नगर, आम्रपाली सोसायटी-पचपेड़ी नाका (4 लोग), होटल कृष्णा प्लाजा कटोरा तालाब, कादुल-बोरियाकला, अभनपुर, खल्लारी मंदिर, बजरंग प्लांट-तिल्दा, सत्यम विहार, डब्ल्यूआरएस-रेलवे कॉलोनी, वीआईपी सिटी उरकुरा रोड-सड्डू, छोटापारा, गायत्री नगर, सतनामीपारा, भीम नगर, डूंडा, खम्हतराई, प्रोफेसर कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी-सेजबहार, न्यू राजेंद्र नगर, सीता निवास-खम्हारडीह, राठौड़ चौक, दुबे कॉलोनी-मोवा, कृष्णा नगर-डंगनिया, कबीर नगर, हिमालया हाई-देवपुरी, शांति नगर-कुंदरापारा, लक्ष्मण नगर, धोबीपारा-ब्राम्हणपारा, आमापारा, तेलीबांधा, हलवाई लाइन-सदरबाजार (4 लोग), लालपुर, विधानसभा रोड-मोवा, गांधी मैदान-पेंशनबाड़ा, पुलिस लाइन ऑफिसर्स, सुभाष नगर-मौदहापारा, आमानाका-कुकुरबेड़ा, माना, कोटा-न्यू सांईनाथ कॉलोनी, जेएनएम कॉलेज, रामकुंड, डीडीयू नगर, अवंति विहार रतन आपर्टमेंट-आनंद निकेतन, अशोक नगर-गुढिय़ारी, सत्यम विहार कॉलोनी, पीजी ब्यॉज हॉस्टल पीटीजेएनएमसी, अमलीडीह, सिद्धार्थ चौक, सूर्या नगर गोगांव, महाराष्ट्र मंडल-चौबे कॉलोनी, बीएसयूपी कॉलोनी-तेलीबांधा, महावीर नगर-रिद्धी-सिद्धी गार्डन, पुलिस लाइन (5 लोग), रोणिपुरम, सेंट्रल जेल, थाना मौदहापारा, मठपारा, बनारशी माना, भाठागांव-रावतपुरा कॉलोनी, बैजनाथपारा, मंगलबाजार, माहमाईपारा, अविनाश केपिटल सिटी, बोरियाखुर्द-श्रद्धा विहार, फरिश्ता कॉम्पलेक्स, शांति कॉलोनी अभनपुर।
 

 जिले के इन चिन्हित क्षेत्रों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

जिले के इन चिन्हित क्षेत्रों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

गरियाबंद। जिले के राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम परतेवा के वार्ड क्रमांक-8 सुदामा नगर, बेलटुकरी के वार्ड क्रमांक-1, धुमा के वार्ड क्रमांक-14 अमर चैक तथा गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम दर्रीपारा के वार्ड क्रमांक-1 बाजार चैक पुलिस कैम्प, छुरा विकासखण्ड के ग्राम अकलवारा के वार्ड क्रमांक 3 भवानी चैक, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के वार्ड-10 अम्बेडकर चौक तथा मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम गुरजीभांठा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित चौहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।
 
उक्त पाये गये सभी पॉजिटिव मरीजो के आवास के पूर्व दिशा, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण दिशा के चिन्हित चौहद्दी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। आदेश के तहत उक्त क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस पैट्रोलिंग सुनिश्चित की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस, कान्टेक्ट, ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकटिंग हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रवेश एवं निकास सहित क्षेत्र की सेनिटाइजिंग व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद को दायित्व सौंपा गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य टीम को दवा, मास्क, पीपीई कीट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बॉयोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक को घरों का एक्टिव सर्विलांस व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को खंड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपा गया है। पुलिस विभाग के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को दुकाने बन्द करवाने और आवागमन प्रतिबंधित करने दायित्व सौंपा गया है। संबंधित क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) को संबंधित क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार का दायित्व सौपा गया है। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आवश्यकता पडऩे पर उपरोक्त कार्यो हेतु अन्य स्थानीय अमलों की ड्यूटी लगाने हेतु अधिकृत होंगे।
 खैरागढ़ जल आवर्धन योजना में मनमाने तरीके से हो रहा काम:  डॉ. रमन सिंह

खैरागढ़ जल आवर्धन योजना में मनमाने तरीके से हो रहा काम: डॉ. रमन सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में आज पूर्व मुख्यमंत्री  डॉ. रमन सिंह ने खैरागढ़ में जल आवर्धन योजना के तहत बिना जांच के पाईप लाइन बिछाने व ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किए जाने का मामला ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया। 

 डॉ. सिंह ने ध्यानाकर्षण में कहा कि-खैरागढ़ जल आवर्धन योजनांतर्गत शासन ने राशि रूपए 31 करोड़ 35 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की एवं निविदा के अनुसार मेसर्स मनीष पाईप लिमिटेड रायपुर को यह कार्य लगभग 40 प्रतिशत ऊंचे दर पर देने संबंधी कार्यादेश दिनांक 7 मार्च 2019 को जारी किया गया। उपरोक्त कार्य में गुणवत्ता का ध्यान न रखते हुए पाईप बिना जांच परीक्षण के बिछाया जा रहा है। इसमें मुरुम, रेत आदि का प्रयोग नहीं किया गया है, परंतु मुरुम रेत का भी भुगतान लगभग रूपए 11.67 लाख ठेकेदार को किया गया है। जनप्रतिनिधियों को डीपीआरएवं माप पुस्तिका की वास्तविक जानकारी नहीं होने के कारण ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से लापरवाहीपूर्वक कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही रानी रश्मि देवी जलाशय से गंजीपारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट खैरागए़ को अंडर ग्राउंड पाईप लाइन द्वारा पानी उपलबध कराने हेतु तत्कालीन सरकार द्वारा राशि स्वीकृत की गई, परंतु उक्त कार्य के बदले वर्तमान में पानी टंकी से शहर में जल प्रदान हेतु विभिनन वार्डों में सड़क खोदकर पुन: पाईप लाईन बिछाई जा रही है जो पहले से ही बिछी हुई है जिससे क्षेत्र की जनता में रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। 
इसके जवाब में भारसाधक सदस्य डा. शिव कुमार डहरिया ने अपने वक्तव्य में सदन को जानकारी देते हुए बताया कि-खैरागढ़ जल आवर्धन योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा राशि रूपए 3314, ,90 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी एवं मेसर्स मनीष पाईप प्रायवेट लिमिटेड रायपुर को यह कार्य 39.99 प्रतिशत अधिक एसओआर दर पर कार्यदेश दिनांक 7 मार्च 2019 को जारी किया गया था। परंतु यह सही नहीं है कि उक्त कार्य में गुणवत्ता का ध्यान न रखते हुए पाईप बिना जांच परीक्षण के बिछाया जा रहा है। बल्कि तथ्य यह है कि समस्त पाईप तृतीय पक्ष निरीक्षण (स्टैण्डर्ड ग्लोबल सर्विसेस) के पश्चात ही उपयोग में लाया जा रहा है एवं कार्य के गुणवत्ता की निगरानी परियोजना प्रबंधन सलाहकार द्वारा भी की जा रही है। यह कथन भी सही नहीं है कि बिना मुरूम, रेत आदि का प्रयोग किए रूपए 11.67 लाख ठेकेदार को भुगतान किया गया है अपितु तथ्य यह है कि ठेकेदार द्वारा 1883.68 घन मीटर मुरूम, रेत का उपयोग किया गया है, जिसके एवज में ठेकेदार को भुगतान किया गया है। योजना से संबंधित डीपीआर एवं सुसंगत ड्राईग डिजाईन का अवलोकन कार्यलय में किया जा सकता है। अत: यह कथन कि जनप्रतिनिधियों को डीपीआर एवं माप पुस्तिका की जानकारी नहीं होने से ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से लापरवाहीपूर्वक कार्य किया जा रहा है यही नहीं है। रानी रश्मि देवी जलाशय का पानी जल आवर्धन योजना हेतु नगर के वार्ड क्रमांक 03, गंजीपारा पर निर्मित एनीकट से पानी उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित था। योजना के अनुसार ही शहर में पाईप लाइन विस्तार का कार्य किया जा रहा है। यह कथन भी पूर्णत: असत्य है कि पहले से बिछे हुए पाईप लाइन के स्थान पर नई पाईप लाइन डाला जा रहा है अपितु यह तथ्य यह है कि ठेकेदार द्वारा सर्वेक्षण के पश्चात बनाई गई योजना के अनुसार ही पाईप लाइन बिछाया जा रहा है। अत: खैरागढ़ जल आवर्धनन योजना का कार्य सुसंगत ड्राईंग डिजाइन एवं डीपीआर अनुसार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता में किसी भी प्रकार का असंतोष व्याप्त नहीं है। 
छत्तीसगढ़ के शांत वातावरण को दूषित करने की किसी को भी इजाजत नहीं : शैलेष नितिन त्रिवेदी

छत्तीसगढ़ के शांत वातावरण को दूषित करने की किसी को भी इजाजत नहीं : शैलेष नितिन त्रिवेदी

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जशपुर में और प्रदेश में किसी भी स्थान पर मूर्ति चोरी की कोई घटना प्रकाश में आती है तो छत्तीसगढ़ सरकार उसकी जांच कराएगी और मूर्तिचोरों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

मूर्ति चोरी की घटना का लाभ उठाकर धर्म से धर्म के बीच वैमनस्यता फैलाने के प्रयासों की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मांग की है कि भ्रम और झूठ का सहारा लेकर धर्म से धर्म को लड़ाने की कोशिश करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह पर मामला दर्ज किया जाए। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनहित में लोकहित में किसान हित में और छत्तीसगढ़ हित में लागू की जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं और इन योजनाओं की सफलता से भाजपा बौखला गई है और अब भाजपा ने सांप्रदायिकता फैलाने के अपने राष्ट्रीय एजेंडे पर छत्तीसगढ़ में भी अमल करना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और मजदूरों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं की सफलता से चिढ़कर भाजपा ने नफरत फैलाने की अपनी नीति पर काम करना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश है। छत्तीसगढ़ के वातावरण को दूषित करने और वैमनस्यता फैलाने की अनुमति किसी को भी नहीं दी जानी चाहिए।
 राज्य में बीज प्रदायकर्ता बरत रहे लापरवाही: कौशिक

राज्य में बीज प्रदायकर्ता बरत रहे लापरवाही: कौशिक

रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक एवं सौरभ सिंह ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से प्रदेश में बीज प्रदायकर्ताओं द्वारा अनियमितता बरते जाने का मामला सदन में लाया। 

कौशिक व सौरभ सिंह ने ध्यानाकर्षण में बताया कि-प्रदेश में धान का बीज वैरायटी जेकेआरएच 3333 एवं मक्का के बीज वैरायटी जेकेएमएच 2222 का क्रय आदेश बीज निगम के द्वारा प्रदायकर्ता को देने के पश्चात भी प्रदायकर्ता द्वारा बीजों की आपूर्ति न करना व निगम के द्वारा इनके विरुद्ध कोई कार्यवाही न करना भारी अनियमितता को इंगित करता है। बीीज निगम के द्वारा जो रेट कॉन्टै्रक्ट, हाइब्रिड धान व क्का के बीज हेतु विगत व इस वित्तीय वर्ष में किए गए हैं, उनमें नोटिफाइड प्रयोगशाला से निविदाकर्ताओं को टेस्टिंग रिपोर्ट दिया जाना अनिवार्य था। निविदाकर्ताओं के द्वारा नोटिफाइड प्रयोगशाला के स्थान पर अन्य प्रयोगशालाओं से टेस्टिंग रिपोर्ट प्राप्त कर दी गई है तथा इसी प्रकार त्रिमूर्ति प्लांट साइंस लिमिटेड द्वारा हाईब्रिड धान बीज कि किस्म का डीएनए व मार्कर अभी तक टेस्टिंग हेतु उपलब्ध नहीं कराया गया है। लगातार इस हेतु इन्हें स्मरण पत्र दिए गए हैं, इसके बिना ही उन्हें लगातार आदेश दिए जा रहे हैं। बीज निगम के क्रय आदेश में व रेट कान्टे्रक्ट में स्पष्ट है कि 15 दिवस के अंदर यदि बीज प्रदाय नहीं किया जाता है तो संबंधित फर्म को ब्लैड लिस्ट किया जाएगा व उसकी अमानती राशि जब्त की जाएगी। लेकिन समस्त जिलों में 15 दिवस के अंदर बीज नहीं देकर 15 दिवस के बाद बीज प्रदान किया गया है और बीज निगम के द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं करना अनियमितता किए जाने की ओर इंगित करता है। इस वर्ष सोयाबीन व स्वर्णा धान के गुणवत्ताहीन बीजों के वितरण से किसानों को भारी आर्थिक हानि हुई व इससे जनता में भारी रोष व्याप्त है। 

इसके जवाब में प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने अपने वक्तव्य में बताया कि-छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा धान बीज वैरायटी जेकेआरएच 3333 एवं मक्का बीज की वैरायटी जेकेएमच 2222 के प्रदाय एवं आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती गई है। वर्ष 2019-20 में हायब्रीड धान एवं मक्का बीज की आपूर्ति हेतु आमंत्रित निविदा में सभी इच्छुक कंपनियों अथवा प्रदायकर्ताओं को प्रजातिवार मॉल्युक्युलर टेस्ट रिपोर्ट ऑनलाइन निविदा में अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। निविदा हेतु तकनीकी समिति द्वारा निर्धारित की गई शर्तों में निविदाकर्ताओं को नोटिफाईड प्रयोगशाला से टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने संबंधी कथन आधारहीन है। सभी निविदाकर्ताओं द्वारा भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त स्वयं के अनुसंधान एवं विकास इकाई (आर एंड डी यूनिट) के प्रयोगशाला का टेस्ट रिपोर्ट आनलाइन निविदा में अपलोड किया गया था। त्रिमूर्ति प्लांट साइंस लिमिटेड द्वारा हाइब्रिज बीज हेतु डीएनए मार्करर उपलबध नहीं कराने के संबंध में संबंधित प्रदायकर्ता को निविदा अनुबंध शर्तों के प्रावधान अनुसार आरसीओ निरस्त करने के संबंध में कारण बताओ सूचना भी जारी किया गया है। छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा निविदा के माध्यम से निर्धारित दर पर अनुबंध में प्रदाय आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर सामग्री आपूर्ति करने का प्रावधान रहता है। समयावधि में साग्री की आपूर्ति असपुल रहने पर प्रदाय आदेश निरसत करने सुरक्ष्ज्ञा निधि राजसात करने एवं प्रदायक संस्था को काली सूची में डालने संबंधी प्रावधान किया गया है। बीज निगम द्वारा हायब्रिड बीजों की आूपर्ति हेतु अनुबंधित फर्मों द्वारा समयावधि के भीतर सामग्रियों की आपूर्ति की गई है अत: कार्यवाही संबंधी प्रश्र उपस्थित नहीं होता। 

चौबे ने सदन में बताया कि इस वर्ष बीज निगम के माध्यम से कृषकों को विपरीत स्वर्णा धान एवं सोयाबीन बीज के गुणवत्ताहीन होने संबंधी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। बल्कि प्रदेश के कुछ जिलों में कृषकों के खेतों में जलभराव होने के कारण धान बीज का अंकुरण नहीं होने की जानकारी प्राप्त हुई है। प्रदेश के पांच जिलों में सोसाबीन बीज में कम अंकुरण संबंधी मामला प्रकाश में आने पर 538 कृषकों को कुल 42, 56, 976 रूपए का मुआवजा प्रदान किया गया है। प्रदेश के किसान भाईयों को उच्च गुणवत्ता युक्त कृषि आदान सामग्रियां समय सीमा में प्रदान करने हेतु छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड प्रतिबद्ध है। बीज निगम द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया से जनता में किसी भी प्रकार का रोष एवं आक्रोश व्याप्त नहीं है। 
 राजधानी में फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को लिया चपेट में, एक की मौके पर मौत

राजधानी में फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को लिया चपेट में, एक की मौके पर मौत

रायपुर। शहर में इन दिनों तेज रफ्तार वाहनों की गति में विराम नहीं लगने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं के ग्राफ में काफी वृद्धि हो रही है। शायद ही ऐसा कोई दिन न हो जो मेन हाईवे पर दुर्घटना न घटती हो। मिली जानकारी के अनुसार आज राजधानी के टाटीबंध चौक में तेज रफ्तार से आते ट्रक ने बाईक सवार को जमकर मारी टक्कर जिसके चलते बाईक में सवार दो युवकों में एक गंभीर रूप से घायल हुआ और दूसरे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायल युवक को तत्काल प्रभाव से एम्स में इलाज हेतु भर्ती किया गया है। आमानाका क्षेत्र में घटी उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी ने मौके से फरार ट्रक चालक  के खिलाफ मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विधानसभा: विपक्ष ने विधानसभा में उठाया संसदीय सचिवों की नियुक्ति का मामला

विधानसभा: विपक्ष ने विधानसभा में उठाया संसदीय सचिवों की नियुक्ति का मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने संसदीय सचिवों की नियुक्ति का मामला जोरशोर से उठाया और सरकार से इस पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए संसदीय सचिवों को बनाया गया है। 


शून्यकाल में आज भाजपा सदस्य व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने संसदीय सचिवों का मामला उठाते हुए इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संसदीय सचिवों की नियुक्ति के खिलाफ मोहम्मद अकबर उच्च न्यायालय गए थे। भाजपा शासनकाल के दौरान  कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध किया था और अब कांग्रेस सरकार ने संसदीय सचिवों की नियुक्ति की है। इस संबंध में स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए, क्योंकि यह व्यवस्था का प्रश्न है। इस संबंध में स्थिति साफ  की जानी चाहिए।

सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का जो निर्देश आया हुआ है। उसका पालन करते हुए संसदीय सचिव बनाए गए हैं। इस पर भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संसदीय सचिवों के बारे में सदन को जानकारी दी ही नहीं गई है। संसदीय सचिव बनाए गए हैं तो वह संसदीय प्रक्रियाओं में मंत्रियों की मदद करने के लिए बनाए गए हैं। इसके संबंध में सदन को जानकारी दी जानी चाहिए कि उनका क्या काम होगा? कौन-कौन से अधिकार उन्हें दिए जाएंगे? सदन में यह जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री को देनी चाहिए। 

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी इस मामले में कहा कि रमन सरकार के कार्यकाल के दौरान संसदीय सचिवों बनाए जाने का विरोध कांग्रेस ने ही किया था और अब कांग्रेस की सरकार ने ही संसदीय सचिव बनाए हैं। इससे पूरे प्रदेश में भ्रम की स्थिति है। उन्होंने कहा कि सदन में संसदीय सचिवों का परिचय कराना चाहिए था। सदन में इस बात की जानकारी दी जानी चाहिए थी कि संसदीय सचिवों की वैधानिक स्थिति क्या है?

जनता कांग्रेस छग के विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा पूर्ववर्ती रमन सिंह कार्यकाल में संसदीय सचिव बनाए गए थे। इसके विरोध में मोहम्मद अकबर न्यायालय में गए थे। संसदीय सचिव के मामले में उच्च न्यायालय पर भी भरोसा नहीं था। सुप्रीम कोर्ट गए थे तो कम से कम संसदीय सचिव बनाने के पहले थोड़ा इंतजार कर लेते। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए और उनके अधिकारों से सदन को अवगत कराया जाना चाहिए।

इसके जवाब में मोहम्मद अकबर ने कहा कि संसदीय सचिव मंत्रियों को सहयोग करने के लिए बनाए गए हैं। मंत्रियों से संसदीय सचिवों का परिचय करा दिया गया है। संसदीय सचिव सदन में जवाब नहीं देंगे, इसलिए सदस्यों से उनका परिचय कराने की आवश्यकता नहीं है। संसदीय सचिवों को मंत्री का दर्जा प्राप्त नहीं है, इसलिए उन्हें यहां पर परिचय देने की भी आवश्यकता नहीं है।