रायपुर | अलग रहने की बात को लेकर पति ने गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है।
पढ़ें : सड़क हादसे में ढाबाकर्मी की हुई दर्दनाक मौत, जाने कहा की है यह खबर
रायपुर | अलग रहने की बात को लेकर पति ने गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है।
पढ़ें : सड़क हादसे में ढाबाकर्मी की हुई दर्दनाक मौत, जाने कहा की है यह खबर
रायपुर | रायपुर जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि फीस विनियामक आयोग के गठन की मांग एनएसयूआई विगत कई वर्षों से करते आ रही है , जिसके लिये लाठी डंडे के साथ साथ NSUI के छात्र नेता जेल तक जा चुके हैं , भाजपा शाशन काल मे कई बार NSUI ने सड़क पर उतर के जंगी प्रदर्शन तक किया था लेकिन उस समय की सरकार को पालको से ज्यादा निजी स्कूलों की चिंता थी इसलिए उन्होंने ने कभी हमारी माँगो को अनसुना कर दिया जिसके कारण लाखो पालको को निजी स्कूलों के मनमानी के आगे झुकना पड़ता था हमारी माँगो का समर्थन माननीय भूपेश बघेल जी शुरू से कर रहे थे | नतीजा स्वरूप कांग्रेस पार्टी और माननीय भूपेश बघेल जी ने इस मांग को अपने 2018 के विधानसभा चुनाव के जनघोषणा पत्र में भी सम्मिलित किया था और वादा किया था कि सरकार बनने के साथ ही साथ जल्द से जल्द NSUI की इस मांग को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा और किसी भी पालको के साथ अत्यचार नही किया जायेगा जिसका परिणाम कल की विधानसभा के कार्यवाही में देखने को मिला और जिस प्रकार से माननीय शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस मुद्दे को प्रमुखता से विधानसभा की कार्यवाही में उठाया और इस आयोग के गठन का प्रस्ताव पास हुआ |

जिसके बाद NSUI के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा एवं कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास के माहौल बन गया क्योकि इस मांग को सबके पहले रायपुर जिला NSUI ने ही उठाया था और सरकार के इस जनमानस फैसला के बाद छात्रों और पालको में खुशी की लहर उठी जिसके लिए आज रायपुर जिला NSUI के अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का धन्यवाद ज्ञापित करने उनके बंगले पहुंचे और उन्हें प्रदेश के लाखों छात्रों के ओर से NSUI का पटका पहना कर गर्मजोशी से शीर्षनेतृत्व के साथ माननीय मुख्यमंत्री , शिक्षा मंत्री एवं छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी का धन्यवाद ज्ञापित किया ...और मंत्री जी ने वादा किया कि वे हमेशा छात्रहितों कार्यो के लिए प्रदेश के छात्रों के साथ खड़े है और NSUI की इस लंबी लड़ाई की उन्होंने सहराना भी की..!!
इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव हेमंत पाल , निखिल वंजारी , संकल्प मिश्रा ,मेहताब हुसैन,आमिर अली , प्रशांत गोस्वामी ,हरिओम तिवारी,राजकुमार , सिद्धांत ,आदर्श , वैभव , अमन , इमरान ,आलोक , शुभांशु , सोनू एवं अन्य छात्रनेता उपस्थित थे ।
रायपुर | भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार के पास न विजन है, न नीति और न प्रबंधन है।
पढ़ें : BIG BREAKING : कोरोना संक्रमण से जिले के इस थाने के TI की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर
.@bhupeshbaghel सरकार के पास न 'विजन" है, न 'नीति' है, न 'प्रबंधन' है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 29, 2020
एक तरफ सरकार कहती है कि खजाने में पैसा नहीं है इसलिए रुकी हुई भर्तियां और नई नौकरियां नहीं दे सकते।
दूसरी तरफ ऐसे संकट के समय में 'विधानसभा भवन' का निर्माण, संसदीय सचिवों की नियुक्ति समझ से परे है।
बिलासपुर | सीपत थाना के टीआई मानसिंह राठिया की आज सुबह एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई, मालूम हो कि मानसिंह राठिया को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रायपुर स्थित एम्स में भर्ती किया गया था, उनकी हालत बहुत खराब थी, कोरोना संक्रमण की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सीपत थाना को आगामी आदेश तक बन्द कर दिया था।
बताया जा रहा है, कि आज सुबह करीब 6 और 7 के बीच सीपत थानेदार मान सिंह राठिया का रायपुर में निधन हो गया, पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने के इस बात की पुष्टि की है। मानसिंह को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमण रिपोर्ट के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। मानसिंह राठिया सीपत थाना प्रभारी थे, कोरोना टेस्ट में पाजीटिव पाए जाने के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सुरक्षा के लिहाज से आगामी आदेश तक थाना को बन्द करने का आदेश दिया था, साथ ही पुलिस महकमा मानसिंह के स्वस्थ्य होने की दुआ भी कर रहा था, पर तमाम प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।
ज्ञात हो कि , मानसिंह राठिया 1982 में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे और 2013 में नगर निरीक्षक बने थे। वे मौजुदा समय में सीपत के थानेदार थे। धरमजयगढ के नागदरहा निवासी 58 वर्षीय मानसिंह राठिया को 26 अगस्त को भर्ती कराया गया था।
रायपुर, प्रदेश में 101 लोग और कोरोना संक्रमित मिले, जो कि एम्स में VRD लैब में किए गए परीक्षणों के दौरान सकारात्मक पाए गए। ये इस प्रकार हैं:
रायपुर-55, दुर्ग- 37, बेमेतरा- 7, बिलासपुर – 1, राजनंदगांव -1 है|
इस तरह प्रदेश में आज 1258 नए मरीजो कि संख्या हो गयी है, वही रायपुर में 456 हो गयी है|
रायपुर, फ़ीस विनियामक आयोग के गठन की मांग एनएसयूआई विगत कई वर्षों से करते आ रही है , जिसके लिये लाठी डंडे के साथ साथ NSUI के छात्र नेता जेल तक जा चुके हैं , भाजपा साशन काल मे कई बार NSUI ने सड़क पर उतर के जंगी प्रदर्शन तक किया था जिसका समर्थन माननीय भूपेश बघेल जी शुरू से कर रहे थे , नतीजा स्वरूप कांग्रेस पार्टी और माननीय भूपेश बघेल जी ने इस मांग को अपने 2018 के विधानसभा चुनाव के जनघोषणा पत्र में भी सम्मिलित किया था और वादा किया था कि सरकार बनने के साथ ही साथ जल्द से जल्द NSUI की इस मांग को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा जिसका परिणाम काल की विधानसभा के कार्यवाही में देखने को मिला और जिस प्रकार से माननीय शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस मुद्दे को प्रमुखता से विधानसभा की कार्यवाही में उठाया और इस आयोग के गठन का प्रस्ताव पास हुआ जिसके बाद रायपुर जिला NSUI के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा एवं कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास के माहौल बन गया क्योकि इस मांग को रायपुर जिला NSUI ने ही उठाया था और कई बार रमन सरकार ने कानूनी कार्यवाही भी की थी जिसके बाद छात्रों और छात्रनेताओं में खुशी की लहर उठी जिसके लिए आज रायपुर जिला NSUI के अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का धन्यवाद ज्ञापित करने उनके बंगले पहुंचे और गर्मजोशी से शीर्षनेतृत्व के साथ माननीय मुख्यमंत्री , शिक्षा मंत्री एवं छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी का धन्यवाद ज्ञापित किया|
इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव हेमंत पाल, जिला महासचिव संकल्प मिश्रा, हरिओम तुवारी, निखिल वंजारी, आमिर अली, प्रशांत गोस्वामी, मेहताब ,राजकुमार , सिद्धांत ,आदर्श , वैभव , अमन , इमरान , आलोक , शुभांशु , संस्कार द्विवेदी , सोनू एवं अन्य छात्रनेता उपस्थित थे ।
रायपुर | कल राजधानी रायपुर में विभिन्न बस्तियों-कॉलोनियों से बीती रात में कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें समता कॉलोनी से 17, देवेंद्र नगर से 15, चौबे कॉलोनी से 7, पुलिस लाइन, बीएसएफ व एम्स से 4-4 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा गोल बाजार थाना से 2, सेंट्रल जेल से 1 मरीज मिले हैं। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।
जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है-फरिश्ता कॉम्पलेक्स, संजय नगर, आरडीए कॉलोनी-बोरियाखुर्द, पचपेड़ीनाका, कंकालीपारा, राजातालाब, नेहरू नगर-बूढ़ातालाब, धनलक्ष्मी नगर-भनपुरी, निक्को सोनकर, लक्ष्मी नगर-भनपुरी (3 लोग), राठौर चौक-रामसागरपारा, सोनडोंगरी, अवध्यापारा-दुर्गा चौक पुरानी बस्ती, ट्रेनिंग सेंटर-सेंट्रल जेल, प्रोफेसर कॉलोनी, कमल विहार, बैजनाथपारा, तेलीबांधा, मॉर्डन कॉम्पलेक्स, देवेंद्र नगर (15 लोग), संतोषी नगर, कुशालपुर, वाल्फोर्ड सिटी-भाठागांव, विजेता कॉम्पलेक्स-न्यू राम नगर, राज भवन कॉलोनी, कोटा कॉलोनी, शंकर बाजार चौक-धरसींवा, जेके वीडियो हॉल शंकरा (3 लोग), सिलतरा-पचपेड़ी चौक, समता कॉलोनी (17 लोग), हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोरियाकला 2, करबला तालाब-चौबे कॉलोनी (7 लोग), डीडी नगर, वीआईपी-सड्डू (5 लोग), महर्षि बालमिकी वार्ड, मोवा, दलदल सिवनी, वीआईपी स्टेट, चांदनी पैलेस-सिविल लाइन,आरोग्य डेंटल हॉस्पिटल, ब्राम्हणपारा, खो-खो पारा-ठाकुर पारा (3 लोग), देवांगन मोहल्ला-मठपुरैना, आशादीप स्कूल-न्यू चंगोराभाठा, बीएसयूपी कॉलोनी-महावीर नगर, शिव मंदिर-तेलीबांधा, भगतसिंह चौक-मठपारा, दानीबाड़ा-बूढ़ापारा, टूरीहटरी-पुरानी बस्ती, बीएसएफ-पालूद (4 लोग), संतोषी नगर, रावतपुरा, गोपालपारा-आरंग, विनोबा भावे नगर-कुशालपुर, उज्जाला विहार-मोवा, जयसवाल नर्सिंग होम-फाफाडीह, आरबीएच कॉलोनी, लोधीपारा, न्यू राजेंद्र नगर, मरीन ड्राइव-तेलीबांधा, पलाश हाइट्स-महावीर नगर, कटोरा तालाब, करन नगर, भैरव सोसायटी-पचपेड़ीनाका, गुमा रोड, आमानाका, आनंद नगर, बढ़ईपारा, महावीर नगर, गुढिय़ारी, डुंडा, डंगनिया, एम्स (4), भवानी नगर, रामकृष्णा, शुकवारी बाजार-गुढिय़ारी, तेलीबांधा(2), शंकर नगर, उरला, गोकुल नगर-राम नगर, सेजबहार, बीएसयूपी कॉलोनी-सड्डू, मोतीलाल नगर-कोटा, कलेक्टर ऑफिस-दलदल सिवनी, बैरनबाजार, आजाद चौक, राज्य सूचना आयोग-नवा रायपुर (7 लोग), सुंदर नगर, शांति विहार कॉलोनी (4 लोग), डायमंड ड्री-मोवा, निर भवन-सिविल लाइन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कापा, गायत्री नगर, अमलीडीह, शिव मंदिर लाइन-अवंति विहार, न्यू राजेंदग नगर, वल्लभ नगर, खम्हारडीह, शास्त्री नगर, सत्यम नगर (3 लोग), मठपुरैना (3 4 लोग), बोरियाकला, संजय नगर, कैलाशपुरी-बूढ़ातालाब, आईजीपी ऑफिस-न्यू रायपुर, गोल बाजार थाना (2 लोग), पुलिस लाइन (4 लोग), गांधी चौक, परसुलडीह, चंगोराभाठा, कंकालीपारा, अश्विनी नगर, लाभांडी, बोरियाखुर्द, अशोक रतन-शंकर नगर, पेंशनबाड़ा, शैलेंद्र नगर, बाड़ा अशोक नगर, आदर्श नगर, जेलघर मार्ग, स्वामी नारायण मंदिर, कपील विहार (4 लोग), मोती नगर, पंडरी, फॉरेस्ट कॉलोनी, उमरिया, दंतेश्वरी मंदिर-भाठागांव, हाउसिंग बोर्ड-बोरियाकला (4 लोग), पीटी जेएनएमसी-न्यू पीजी गल्र्स, धीरत बोथरा-भाठागांव, गुलशन अपार्टमेंट-नूरानी चौक, धमतरी, गांधी नगर-पंडरी, निमोरा, कृषि केंद्र-बांसटाल, कचना, तिलक नगर, कबीर नगर, राजेंद्र नगर, दया नगर-दलदल सिवनी, लोधीपारा, अशोका रतन, शिवानंद नगर, कुम्हारपारा, कैलाशपुरी, वाल्फोर्ड सिटी, डीडीयू नगर, पेंशनबाड़ा, विधानसभा रोड, विधायक कॉलोनी, अग्रसेन भवन-टाटीबंध, एमजी रोड, शंकर नगर, जनता कॉलोनी-गुढिय़ारी, न्यू शांति नगर-शंकर नगर, आरडीए कॉलोनी-नूतन हाईस्कूल टिकरापारा, टैगोर नगर, अग्रसेन चौक, राजातालाब, मठपुरैना, प्रोफेसर कॉलोनी, गुढिय़ारी, संजय नगर, भाठागांव, राधिका नगर, चंगोराभाठा, श्याम नगर, सुंदर नगर, एश्वर्या रेसिडेंसी, दुर्गा नगर, राजकुमार कॉलेज, वैभव नगर, बैरन बाजार, लाखे नगर ईदगाहभाठा, सन्यासीपारा, सेमरिया-विधानसभा, सूर्या नगर-गोगांव, शिव वाटिका-टिचर कॉलोनी, बिरगांव, रामजानकी मंदिर (6 लोग), कैलाश नगर, हनुमान नगर, उरकुरा शक्तिपारा, एसीएमएल कॉलोनी, अवधपुरी-भाठागांव, जोरापारा-डीडी नगर, साइंस सेंटर, ज्योति पेट्रोल पंप-माना, अवंति विहार, इनकम टैक्स कॉलोनी-सिविल लाइन, कालीबाड़ी-नेहरू नगर, डूमरतराई, सिटी चौक-सरोरा, बजरंग चौक, गोकुल नगर, लालपुर, विकास नगर, बैजनाथपारा, आमानाका बंगालीपारा-कुकुरबेड़ा, निरोगधाम हॉस्पिटल-सेजबहार, नहरडीह-तिल्दा (8 लोग), अवंति विहार 2, पीएचक्यू-नया रायपुर, भेलवाडीह एबीपी, सिंचाई कॉलोनी, पुरानी धमतरी रोड-डूंडा, बीटीआई ग्राउंड-शंकर नगर, संतोषी नगर-भिलाई, काशीराम नगर, जगदम्बा कॉलोनी-भाठागांवा, स्वास्थ्य केंद्र के पास-प्रगति नगर, नयापारा-बेंदरी, नवरंग स्कूल-मठपुरैना, खरोरा, अडानी पॉवर प्लांट, जेल रोड, कैपिटल सिटी, दीक्षा नगर-गुढिय़ारी, नयापारा-महासमुुंद, पंडरी तराई।
नीति आयोग की (Export Preparedness Index) निर्यात की तैयारी सूचकांक के हिसाब से स्थल-सीमा से घिरे राज्यों में छत्तीसगढ़ चौथे स्थान पर। नीति आयोग ने राज्यों की भौगोलिक स्थिति के आधार पर स्थलीय भूभाग से घिरे (Landlocked) राज्यों में छत्तीसगढ़ को 55.95 अंकों के साथ चौथा रैंक दिया है। pic.twitter.com/eo0VbHaZFV
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 26, 2020

महासमुंद। कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेंस व रजिस्ट्रेशन सहित अन्य दस्तावेजों की वैधता बढ़ा दी गई है। अब सभी दस्तावेजों की वैधता 31 दिसंबर तक है। इससे लाइसेंस बनाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी, लेकिन महासमुंद जिले में आदेश नहीं पहुंचने के कारण यहां वैधता नहीं बढ़ी है, इसलिए कोरोना काल में भी लोग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज बनाने के लिए दफ्तर पहुंच रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
पढ़ें : राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने ईलाज करवाने से किया इंकार, मामला दर्ज
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि वैधता बढऩे की जानकारी मिली है, लेकिन आदेश नहीं पहुंचा है। जैसे ही आदेश आएगा, लोगों को राहत दी जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण दफ्तर में भीड़ न हो इसलिए कम लोगों को बुलाकर दस्तावेजों का निराकरण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई के बाद जिनके दस्तावेजों की वैधता समाप्त हो गई है वे परिवहन कार्यालय पहुचंकर उनकी वैधता बढ़ाने में लगे हैं, लेकिन कोरोना के कारण उन्हें ऑनलाइन स्लॉट नहीं मिल पा रहा है, इसलिए वे दफ्तर में लाइसेंस नहीं बनाया पा रहे हैं, एवं अन्य काम भी तेजी से नहीं हो पा रहा है। इसके कारण लोग वैधता को लेकर परेशान है।
कांकेर | नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिले के नागरिकों से शिकायत, समस्या, मांग एवं अन्य विषयों से संबंधित आवेदन पत्र जिला कार्यालय कांकेर में प्रेषित किये जाने मोबाइल वाट्सएप नंबर एवं ई-मेल आईडी की सुविधा दी गई है। कलेक्टर श्री के.एल.चौहान ने जिले के नागरिकों से अपील किया है कि अपने आवेदन पत्र वाट्सएप नंबर 6261820886 एवं 9406146276 पर तथा ई-मेल आईडी Upper collector@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके अलावा जिला कार्यालय कांकेर के दूरभाष नंबर 07868-241938 पर भी सूचना दी जा सकती है।