नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
गोधन न्याय योजनांतर्गत आर्थिक तरक्की के लिए वर्मी कम्पोस्ट बनाने में जुटी समूह की महिलाएं

गोधन न्याय योजनांतर्गत आर्थिक तरक्की के लिए वर्मी कम्पोस्ट बनाने में जुटी समूह की महिलाएं

नारायणपुर | कोविड-19 के कारण देश-दुनिया का जन-जीवन प्रभावित हुआ लेकिन अगर कोई एक बात प्रभावित नहीं हुई, तो वो थी मुख्यमंत्री बघेल की पशुपालक ग्रामीणों एवं किसानों के प्रति संवेदनशील मानसिकता और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में उनकी जिद। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोधन के संरक्षण, सवंर्धन और वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन को बढावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देष्य से गोधन न्याय योजना की शुरुआत की है।

READ : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: मिल गई लापता 9 साल की प्रियंका, फरार आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस 

नारायणपुर जिले के स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपने आर्थिक संबलीकरण के लिए बुलंद हौसलों के साथ वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के काम में जुटी हुई है। महिलाएं अपने तथा अपने परिवार के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने तथा जैविक उपज को बढ़ावा देने के लिए लगन के साथ लगी हुई है। इन महिलाओं को समूहों में जोड़कर विविध गतिविधियों से जोड़ा गया है तथा वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने प्रशिक्षण भी दिया गया है। नारायणपुर विकासखंड के ग्राम भाटपाल के माँ दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट बनाने के कार्य से जोड़ा गया है। बिहान के तहत गठित समूह की महिलाएं उत्साह के साथ गौठानो में वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने का कार्य कर रही हैं।

READ : बहन ने की आत्महत्या: भाई-भाभी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर किया शारीरिक व मानसिक रुप से पताडि़त

    समूह की महिलाओं का कहना है कि वे अपने गाँव और परिवार के लिए कुछ करना चाहती हैं। गौठान में भी कुषल मजदूरों की आवश्यकता थी और महिलाओं को भी आर्थिक मोर्चे पर कुछ कर गुजरने की जरूरत है, इसलिए शासन ने पहल करते हुए समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के कार्य से जोड़ा है। माँ दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह, भाटपाल की महिलाओं ने बताया कि समूह द्वारा अब तक कुल 47 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार कर विक्रय करने से 37 हजार रूपये प्राप्त हुए हैं। समूह की महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांव के आर्थिक विकास के लिए गौठान का निर्माण किया है तथा गोधन न्याय योजना लागू की है ताकि गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट बना सके।

READ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनते ही हमारे गांव में गौठान स्थापित की गई थी। लेकिन गोबर कम मात्रा में मिलने या नहीं मिलने से वर्मी कम्पोस्ट बनाने का काम निरंतर नहीं हो पा रहा था। गोधन न्याय योजना के लागू हो जाने से अब वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए गोबर की कमी नही हो रही है, पर्याप्त मात्रा में गोबर मिल रहा है। गोधन न्याय योजनांतर्गत भाटपाल गौठान में 6 क्विंटल गोबर की खरीदी की गयी है। इस गोबर को वर्मी कम्पोस्ट खाद बनने हेतु टांका में डाला गया है। निर्धारित समय के बाद उसे निकाल कर कृषि आधारित कार्यालयों, किसानों आदि को 8 रूपये प्रति किलो की दर से बेचा जायेगा।

READ : अब शिक्षा मंत्रालय के नाम से जाना जाएगा एचआरडी मंत्रालय- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी
 महिला समूह को गौठान में काम करने का लंबे समय से अनुभव है, समूह की महिलाओ का कहना है कि वे पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रही हैं। गोधन न्याय योजना से जो उम्मीद है और शासन की जो मंशा है, उसके अनुसार निश्चित रूप से आने वाले समय में महिलाओं को आर्थिक रूप से बड़े लाभ मिलेंगे, वे अपने परिवार की तरक्की में सहायक बनेंगी।


शासकीय आई.टी.आई. में सत्र अगस्त 2020-21 एवं 2020-22 में प्रवेश हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 अगस्त

शासकीय आई.टी.आई. में सत्र अगस्त 2020-21 एवं 2020-22 में प्रवेश हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 अगस्त

रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित प्रदेश के समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं एवं विशेष (आदिवासी) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र अगस्त 2020-21 एवं 2020-22 में प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदक 25 अगस्त तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन (आवेदन) करा सकते हैं। संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। 

READ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

 जारी सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ स्थित शासकीय आईटीआई में संचालित एनसीव्हीटी/एससीव्हीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदक, स्वयं अथवा छत्तीसगढ़ स्थित किसी भी लोक सेवा केन्द्र (च्वाइस सेंटर) के माध्यम से संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की वेबसाईट cgiti.cgstate.gov.in के ’ऑनलाईन एप्लिकेशन 2020’ पर क्लिक कर अपना पंजीयन एवं प्रवेश हेतु व्यवसाय का चयन कर सकते हैं। आवेदकों के पंजीयन के लिए वेबसाईट पर यूजर मैन्यूवल दिया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है। 

READ : बंद ट्रेलर को चालू करने के दौरान चालक आया चक्के के नीचे हुई मौत, पढ़े पूरी खबर

 पंजीयन के पूर्व, प्रवेश विवरणिका जो कि cgiti.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास विभाग के अधीन संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित विभिन्न व्यवसायों में सत्र अगस्त 2020-21 एवं 2020-22 में प्रवेश हेतु निर्धारित संस्थावार/व्यवसायवार सीटों एवं आवश्यक शैक्षणिक अर्हता एवं अन्य समस्त जानकारी दर्शित है, उसे डाउनलोड कर आवेदक उसका सावधानी पूर्वक अध्ययन कर लें। 

READ : मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोला मनाने का ये द्वितीय वर्ष महिलाएं बहुत ही उत्साहित - वंदना राजपूत

 छत्तीसगढ़ शासन के विद्यमान नियमों एवं नीति के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2020 तक निर्धारित है। आवेदक को ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन (पंजीयन) के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति के आवेदक को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुल्क 40 रूपए तथा पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के आवेदक को 50 रूपए देना होगा। वेबसाईट पर पंजीयन के दौरान रजिस्ट्रेशन शुल्क लोक सेवा केन्द्र (च्वाइस सेंटर) में नगद अथवा स्वयं ऑनलाईन पेमेंट द्वारा शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। ऑनलाईन भुगतान हेतु निम्न सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम सह डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य किसी ऑनलाईन पेमेंट माध्यम से शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। एक बार आवेदन रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात अपने आवेदन में मोबाइल नम्बर को छोड़कर आवेदन भरने की अंतिम तिथि तक सुधार कर सकते हैं। यदि आवेदक ने अनुसूचित जाति या जनजाति के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया है और सुधार के पश्चात अनारक्षित (सामान्य) या अन्य पिछड़ा वर्ग करना चाहता है तो उसे आवेदन शुल्क के अंतर की राशि जमा करनी होगी। व्यवसाय ड्रायवर कम मैकेनिक में प्रवेश के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2020 को 18 वर्ष एवं शेष व्यवसायों के लिए 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उच्चतम आयु सीमा का बंधन नही है। प्रवेश हेतु स्थानों की संख्या परिवर्तनीय है। चूंकि चयन संबंधी जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजी जाती है, अतः ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के समय आवेदक अपना मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आईडी की जानकारी अवश्य दें, ताकि प्रवेश हेतु चयन संबंधी जानकारी एस.एम.एस. के माध्यम से प्राप्त हो सके। आवेदक का चयन होने पर आवेदक को संबंधित संस्था में आवश्यक समस्त अभिलेखों, प्रमाण पत्रों एवं निर्धारित शुल्क सहित स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश लेना होगा। आवेदन हेतु वेबसाईट का लिंक इस प्रकार है- https://slcm.cgstate.gov.in/ITI_OnlineApplication/

 बहन ने की आत्महत्या: भाई-भाभी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर किया शारीरिक व मानसिक रुप से पताडि़त

बहन ने की आत्महत्या: भाई-भाभी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर किया शारीरिक व मानसिक रुप से पताडि़त

रायपुर। युवती द्वारा आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतिका के भाई व भाभी एवं भाई के तीन बच्चों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घरेलू हिंसा से तंग आकर बबीता बेले 31 जुलाई को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की रिपोर्ट पर पुलिस के जांच में सामने आया कि गुढिय़ारी कुन्दरापारा निवासी बबीता बेले 38 वर्ष पिता स्व.झाडुराम बेले अपने पैतृक मकान में पिता के देहान्त के बाद आधे-आधे हिस्से में भाई का परिवार व मृतिका रहते थे।मृतिका को घर से निकालने के लिये आये दिन भाई व उसके परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा शारीरिक व मानसिंक रुप से प्रताडि़त किया जा रहा था। 30 जुलाई को मृतिक को भाई-भाभी एवं भाई के बच्चों ने एक राय होकर बाल पकड़कर घर से निकाल दिया था। इससे क्षुब्ध होकर मृतिका 31जुलाई को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
 
 
ज्ञातव्य हो कि मृतिका द्वारा सन् 2019 मे न्यायालय रायपुर मंजूषा टोप्पो के न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत करने पर न्यायालय द्वारा घरेलू हिंसा करने के संबंध मे मनोज बेले को 10 हजार रुपये देने के लिये आदेशित करते हुए पुस्तैनी मकान में रहने आने जाने देने का निर्णय आदेशित किया गया था। उसके बाद भी मृतिका का भाई व भाभी सहित भाई के तीनों बच्चें शारीरिक मानसिक रूप से प्रताडित करते थे। घटना की जांच के बाद मृतिका के भाई मनोज बेले,भाभी श्रीमती सरला बेले एवं शुभम बेले,कु.लीना बेले,कु.यामिनी बेले के खिलाफ धारा 306,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
हल्दी ने किसानों के जीवन में बिखेरी खुशियों के रंग

हल्दी ने किसानों के जीवन में बिखेरी खुशियों के रंग

रायपुर | राज्य सराकार प्रदेश के किसानों को संबल बनाने के लिए फसल परिवर्तन सहित अन्य अधिक आययुक्त खेती-किसनी पर जोर दे रही हैं। इसी कड़ी में कोरिया जिले के किसान हल्दी के औषधीय गुणों एवं आर्थिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की मदद से शासकीय भूमि को चिन्हाकित कर सामूहिक रूप से हल्दी की खेती कर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी योजना- नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी के अंतर्गत बाड़ी विकास की संकल्पना को साकार करने के लिए जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चयनित गौठान ग्राम सोरगा, जामपानी, कोडिमार छरछा, रोझी, कुशहा, उमझर, दुधनिया, बरबसपुर व अमहर में गौठान समितियों द्वारा चयनित शासकीय भूमि और स्वयं की सामूहिक बाड़ियों में जिला पंचायत और कृषि विज्ञान केंद्र की एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अभिसरण से तकनीकी कार्ययोजना बनाकर लगभग 50 एकड़ में हल्दी की खेती की जा रही हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी ने बताया कि हल्दी की 10 महीने की फसल होती है। इसे अप्रैल-जून में लगाकर फरवरी-मार्च में इसे इस्तेमाल में ले सकते हैं। बीज के लिए अप्रैल तक रूक सकते है। हल्दी को मेड़ या फिर जमीन पर उगा सकते है। हर पौधे के बीच 50 सेंटीमीटर और लाइन के बीच की दूरी 20 सेंटीमीटर होनी चाहिए। हल्दी उत्पादन से शुद्ध लाभ 90 हजार से एक लाख रूपये तक हो सकता है। एक हेक्टेयर भूमि में 5 से 6 क्विंटल बीज की जरूरत होती है, जिससे 50 से 60 क्विंटल फसल प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि हल्दी की पत्तियों से तेल निष्कासन भी किया जा सकता है। पत्तियों में 2.5 से 3 प्रतिशत तक इन्सेंसियल ऑइल होता है।
हल्दी में कुर्कमिन या करक्यूमिंन औषधीय तत्व पाया जाता है जिसकी वजह से हल्दी का रंग पीला होता है। हल्दी की राइजोम या गांठ का प्रयोग पाउडर में किया जाता है। वही इसकी पत्तियों में भी इरोलियल ऑइल मिलता है, जिसका उपयोग अरोमा और कास्मेटिक इंडस्ट्री मे होता है। इसी महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले के अंतर्गत गौठान ग्रामों का चयन कर हल्दी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही कृषकों को भी सामुहिक बाड़ियों में हल्दी उत्पादन हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे कि कृषकों को अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो सके।

 रमन सिंह को छत्तीसगढ़ी भाषा-संस्कृति से नफरत क्यों: कांग्रेस

रमन सिंह को छत्तीसगढ़ी भाषा-संस्कृति से नफरत क्यों: कांग्रेस

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने के लिए प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र का रमन सिंह द्वारा विरोध किये जाने को कांग्रेस ने रमन का छत्तीसगढ़ी विरोधी चरित्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करते हैं ? 
 
 
इसी छत्तीसगढ़ के वे पन्द्रह साल मुख्यमंत्री रहे है। छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची  में शामिल करने के लिए उन्होंने कभी कोई सार्थक और ठोस पहल नही किया। रमन चाहते तो तो अपने शासन के पन्द्रह सालो में केंद्र सरकार पर इस हेतु दबाव बना सकते थे लेकिन कुछ नही किया। यह रमन और भाजपा की छत्तीसगढ़ की भाषा और संस्कृति के प्रति दुराव को जताता है।
 
 
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आज जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी भाषा को देश की अधिकृत भाषाओं के बीच प्रतिष्ठा दिलवाने प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहे तो इसमें भी रमन सिंह को पीड़ा हो रही वे इस पत्र का विरोध कर रहे जबकि चाहिए तो यह था कि जिस छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें तीन बार का मुख्यमंत्री बनाया उस छत्तीसगढ़ी भाषा को उसका सम्मान दिलाने वे भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के समर्थन में प्रधानमंत्री को पत्र लिखते। यहाँ रमन सिंह की दलीय दुर्भावना छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति के ऊपर हावी हो गयी।
 
 
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता है सम्भवत: उन्होंने अपने ही केंद्र सरकार की शिक्षा नीति का अध्ययन नही किया है। नई शिक्षा नीति में स्थानीय मातृ भाषा में अध्ययन पर जोर दिया गया है। जब छत्तीसगढ़ी भाषा देश की मान्यता प्राप्त संविधान की आठवीं अनुसूची के भाषाओं में शामिल ही नही रहेगी तब ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ी माध्यम में पढ़ाई का प्रश्न ही नही उठता।
 
 
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाषा संस्कृति तीज त्योहार को बढ़ावा दिया जा रहा उनका संरक्षण किया जा रहा है। रमनराज के पन्द्रह सालो में छत्तीसगढ़ की भाषा संस्कृति तीज त्योहार सब को हासिये में डाल दिया गया था। रमन सिंह को इसी बात की पीड़ा है कि जो वे दबाते रहे कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल उसी छत्तीसगढ़ी पहचान को प्रश्रय क्यां दे रहें

 

मुख्यमंत्री 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 19 लाख किसानों के खातों में अंतरित करेंगे 1500 करोड़ रूपए की दूसरी किश्त

मुख्यमंत्री 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 19 लाख किसानों के खातों में अंतरित करेंगे 1500 करोड़ रूपए की दूसरी किश्त

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने मंत्री मण्डल के सहयोगियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 1500 करोड़ रूपए की दूसरी किश्त की राशि का ऑनलाईन अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2018 के प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में 232.81 करोड़ की राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं को दूसरे पखवाड़े में बेचे गए गोबर की राशि का अंतरण भी करेंगे।

READ : राजधानी का मंगलबाजार 30 दिन बाद हुआ अनलॉक, इलाके में मिले थे दर्जनों की संख्या में कोरोना के मरीज


    छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 5750 करोड़ की अनुदान सहायता राशि दी जा रही है। जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ की राशि राजीव गांधी जी के शहादत दिवस 21 मई को प्रदान की गई थी वहीं इस योजना के तहत दूसरी किश्त के रूप में 1500 करोड़ की राशि 20 अगस्त को प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में गोधन न्याय योजना के तहत दो रूपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। इस योजना के तहत 2 अगस्त से 15 अगस्त तक खरीदे गए गोबर की राशि भी विक्रेताओं को उनके खातों में अंतरित की जाएगी।

READ : रायपुर में आज मौदहापारा बना नया हॉटस्पॉट उसके साथ ही इन जगहों से भी मिले है मरीज


    इस अवसर पर प्रदेश के 114 विकासखण्डों के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2018 सीजन में 728 समितियों के 11 लाख 46 हजार 626 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 232 करोड़ 81 लाख रूपए की प्रोत्साहन पारिश्रमिक की राशि वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल यह राशि सीधे तेंदूपत्ता संग्राहकों के खाते में आर.टी.जी.एस. के जरिए अंतरित करेंगे। तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक वितरित करने के लिए संबंधित जिलों में जिला स्तर पर और 114 विकासखण्डों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विकाखण्ड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में अधिकतम प्रोत्साहन पारिश्रमिक की राशि प्राप्त करने वाले 10 संग्राहक सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

READ : छत्तीसगढ़ बीजेपी के ये विधायक भी आये कोरोना के चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी 


    उल्लेखनीय है कि तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2018 सीजन में प्रदेश की 880 प्राथमिक वन समितियों द्वारा कुल 14.85 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया था। संग्रहण पारिश्रमिक की दर वर्ष 2018 में 2500 रूपए प्रति मानक बोरा थी। वर्ष 2018 में 11 लाख 98 हजार 673 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 371.15 करोड़ रूपए की राशि संग्रहण पारिश्रमिक के रूप में वितरित की गई थी। इन 880 समितियों में से 854 समितियों के तेंदूपत्ता का निर्वर्तन निविदा के माध्यम से किया गया है। इनमें से 728 समितियां लाभ की स्थिति में रहीं। तेंदूपत्ता व्यापार से शुद्ध लाभ की 80 प्रतिशत राशि प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरण करने का प्रावधान राज्य शासन की नीति में है।

READ : नेताप्रतिपक्ष कौशिक ने कोरोना से जीती जंग, एम्स प्रबंधन का माना आभार 


    लाभ की स्थिति वाले 728 समितियों के 11 लाख 46 हजार 626 तेंदूपत्ता संग्राहकों को कुल 232.81 करोड़ रूपए की राशि प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में वितरित की जाएगी। ये समितियां प्रदेश के 114 विकासखण्डों के अंतर्गत स्थित है। जिन संग्राहकों के बैंक खातों का विवरण प्राप्त हो गया है, उनके खाते में यह राशि सीधे एक्सिस बैंक के माध्यम से आर.टी.जी.एस से भेजी जाएगी।

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: मिल गई लापता 9 साल की प्रियंका, फरार आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: मिल गई लापता 9 साल की प्रियंका, फरार आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में सोमवार को दोपहर से गायब इस 9 साल की प्रियंका एक्का नामक बच्ची के परिजनों ने रात आठ बजे पुलिस थाना पहुंच कर मामले की सूचना दी थी। पुलिस ने तीन अलग अलग टीम बना कर खोजबीन की है इस मामले में पुलिस को कामयाबी मिल गई है। बच्ची रायगढ़ के धरमजयगढ़ के बोंकि थाना इलाके से मिली है।
 
 
पढिये पूरी खबर
नौ साल की प्रियंका के माता पिता मजदूरी का काम करते हैं। कल भी वे एक किसान के खेत में निंदाई का काम करने गए थे। इस दौरान घर पर उनकी बेटी प्रियंका और बेटा प्रकाश घर में खेल रहे थे।
 
 
गुमशुदा बच्ची के भाई का कहना है कि दोपहर में एक व्यक्ति उनके घर पर आया था। उसने पास के तालाब में मछली पकडऩे की बात कह कर प्रियंका को अपने साथ ले गया था। इस आरोपी ने दोनों बच्चों को साइकिल और खिलौने देने का भी प्रलोभन दिया था। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर उसके भाई ने अपने माता पिता को सूचना दी।
 

 पुलिस ने टीम बनाकर खोज बिन शुरू की जीसके बाद बच्ची का पता लगाने में पुलिस कामयाब रही। बच्ची रायगढ़ के धरमजयगढ़ के बोंकि थाना इलाके से मिली है। वहीं पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी में आरोपी बच्ची को ले जाते कैद हुआ था। पत्थलगांव और जशपुर पुलिस की संयुक्त टीम इस मामले की जांच कर रही है। 
 बीजापुर-सुकमा में भारी बारिश: नुकसान का आंकलन करने मंत्री कवासी लखमा-जय सिंह अग्रवाल बीजापुर रवाना

बीजापुर-सुकमा में भारी बारिश: नुकसान का आंकलन करने मंत्री कवासी लखमा-जय सिंह अग्रवाल बीजापुर रवाना

रायपुर। राज्य में लगातार हुई बारिश और इससे सर्वाधिक प्रभावित बीजापुर इलाके में बारिश से हुई तबाही का आंकलन करने आज आबकारी मंत्री कवासी लखमा और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बीजापुर रवाना हो गए हैं। वे यहां का हवाई सर्वे करने तथा जिला प्रशासन से जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। 
 
 
बीजापुर में बारिश से हुई तबाही का आंकलन करने आज राज्य के आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल बीजापुर रवाना हो गए हैं। राजधानी रायपुर से मंत्री द्वय हेलीकॉप्टर से बीजापुर के लिए रवाना हुए हैं। बताया जाता है कि बीजापुर में वे सबसे पहले जिला कलेक्टर से जिले में हुई भारी बारिश के बाद उपजे हालात, परेशानियों व आम जनजीवन पर हुए इसके असर को लेकर जानकारी लेंगे।
 
 
इसके बाद जिले का हवाई सर्वे का बाढ़ से होने वाले नुकसान का आंकलन करेंगे। बीजापुर के हालातों का जायजा लेने के बाद दोनों मंत्री सुकमा के लिए रवाना हो जाएंगे। सुकमा में भी भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बारिश से दोनों जिलों में कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन करने के बाद एक रिपोर्ट तैयार करेंगे और इसे राज्य के मुखिया भूपेश बघेल को सौंप देंगे। 
 पोला पर्व गौ-वंश के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है-रमन सिंह

पोला पर्व गौ-वंश के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है-रमन सिंह

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने ट्वीट कर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व पोला पर आज प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
 
 
डा. सिंह ने बधाई संदेश में कहा कि यह पर्व बैलों की पूजा करके खेती-किसानी मेें योगदान के लिए सम्पूर्ण गौ-वंश के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। 
 
 
डा. रमन सिंह ने एक और ट्वीट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने स्वाधीनता संग्राम में तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर देश के युवाओं में आजादी के लिए अलख जगाई थी। आजाद हिन्द फौज का नेतृत्व कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन किया। ऐसे महान सेनानी को कोटि-कोटि नमन। 
 बंद ट्रेलर को चालू करने के दौरान चालक आया चक्के के नीचे हुई मौत, पढ़े पूरी खबर

बंद ट्रेलर को चालू करने के दौरान चालक आया चक्के के नीचे हुई मौत, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। रास्तें में बंद ट्रेलर को ड्राईवर नीचे उतरकर सेल्फ मारकर चालू करते समय ट्रक अचानक चालू हो जाने से चालक ट्रक के नीचे दब गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था,जहा उपचार के दौरान मौत हो गई। 
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदा सिंह पिता गुरमुख सिंह आयु 35 वर्ष निवासी खुर्सीपार जिला दुर्ग अपनी ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सी 9101 में माल लोड़ करके तिरुपति स्टीट धर्मकांटा हीरापुर में कांटा कराने जा रहा था तभी ट्रेलर अचानक बंद हो जाने पर मृतक ट्रक के सामने बोनट खोलकर सैल्फ मारकर गाड़ी चालू कर रहा था, अचानक ट्रेलर चालू होकर आगे बढ़ जाने की वजह से मृृतक उसके चक्के के नीचे दब जाने से गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के लिये उसे एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उसकी मौत हो जाने पर पुलिस धारा 279,304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुटी हुई थी।
 
 
पुलिस ने जांच के दौरान परिजनों व गवाहों से मृतक की पहचान करने के बाद घटना स्थल पर लगे सीसीटीव्ही फुटेज घटना स्थल का निरक्षण करने व पीएम रिपोर्ट के जांच के बाद  मृतक द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्रेलर वाहन चालू करने की वजह से वह गाड़ी के नीचे दब जाने की वजह से उसकी मौत होने की जानकारी सामने आने पर सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 150 मौतें, प्रदेश सक्रिय मरीजों की संख्या 5277

कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 150 मौतें, प्रदेश सक्रिय मरीजों की संख्या 5277

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 08 संक्रमित मरीजों की मौत होने के बाद प्रदेश में मृतकों का आकड़ा बढ़कर 150 पहुंच गया है, जिसमें सर्वाधिक 79 मौतें राजधानी रायपुर जिले में हुई है। इन मौतों के साथ पिछले 24 घंटे में 404 नये कोरोना संक्रमित मरीज भी मिले है, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 5277 पहुंच गई है।
 
 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 08 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, इनमें 04 जिला दुर्ग निवासी, 03 जिला रायपुर निवासी एवं 01 जिला महासमुंद का मरीज शामिल है। इन मौतों के बाद प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 150 पहुंच गया है, जिनमें सर्वाधिक 79 मौतें रायपुर जिले में हुई है। रायपुर जिले में पिछले 24 घंटे में 190 नये संक्रमित मिले है, वहीं 212 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। इस तरह प्रदेश में अब तक मिले संक्रमितों का आकड़ा 5626 पहुंच गया है जिनमें से 3296 लोग स्वस्थ हो चुके है, वहीं वर्तमान में 2232 सक्रिय मरीज है। इसी प्रकार पूरे प्रदेश में संंक्रमितों का आकड़ा 16025 पहुंच गया है, जिनमें से 10598 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वर्तमान में प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 5277 है, जिनका ईलाज जारी है। 
 प्रदेश में पोला की धूम: ग्रामीण क्षेत्रों में बैलों का श्रृंगार कर किसानों ने की पूजा

प्रदेश में पोला की धूम: ग्रामीण क्षेत्रों में बैलों का श्रृंगार कर किसानों ने की पूजा

रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भादो कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के अवसर पर प्रदेश में मनाये जाने वाला पर्व आज ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों द्वारा अपने बैलों का श्रृंगार कर विधिवत पूजा कर मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी कोविड 19 की केंद्र सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए इस वर्ष अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माधवलाल यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परंपरागत बैल दौड़ का आयोजन कोरोना संक्रमण के कारण रावण भांठा मैदान में आयोजित नहीं किया जाएगा।

READ : राजधानी का मंगलबाजार 30 दिन बाद हुआ अनलॉक, इलाके में मिले थे दर्जनों की संख्या में कोरोना के मरीज 

उक्त आयोजन विभिन्न संस्थाओं द्वारा ऑन लाइन प्रतियोगिता के माध्यम से किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि पोला प्रदेश की संस्कृति से ओतप्रोत ग्रामीण क्षेत्र के किसानों का प्रमुख उत्सव है जिसमें फसल की पूजा के साथ ही बैलों का श्रृंगार, पूजन एवं बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ी व्यंजन के साथ ही लकड़ी के बने बैलों को दौड़ाकर अन्य खिलौनों के साथ बच्चे पोला पर्व का पूरा आनंद उठाते हैं। 


छत्तीसगढ़ राज्य भारत देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जो पूर्णत: कृषि कार्य प्रधान राज्य है। यहाँ के निवासी पूरे वर्ष भर खेती कार्य मे लगे रहते है। धान की खेती यहाँ की प्रमुख फसल है। यहाँ के निवासियों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को कुछ इस तरह संजोकर रखा है, कि कृषि कार्यो के दौरान साल के विभिन्न अवसरों पर-खेती कार्य आरंभ होने के पहले अक्ती, फसल बोने के समय सवनाही, उगने के समय एतवारी-भोजली, फसल लहलहाने के समय हरियाली, आदि अवसरों व ऋतु परिवर्तन के समय को धार्मिक आस्था प्रकट कर पर्व-उत्सव व त्योहार के रूप मे मनाते हुए जनमानस मे एकता का संदेश देते है। राज्य के निवासी, पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं तथा प्रकृति को भी भगवान की ही तरह पूजते है। 

बैलो के श्रृँगार व गर्भ पूजन का पर्व-पोला-
पोला पर्व के अवसर पर तरह तरह के व्यंजन बनाए जाते है। पोला को छत्तीसगढी मे पोरा भी कहते है। पोला पर्व में बैलों के श्रृँगार व गर्भ पूजन किया जाता है। किसान अपने गौमाता व बैलों को नहलाते है । उनके सींग व खूर में पेन्ट या पालिश लगाकर कई प्रकार से सजाते है। गले मे घुंघरू, घंटी या कौंडी से बने आभूषण पहनाते है। तथा पूजा करके आरती उतारते है।

बैलों की पूजन कर मनाते है यह त्योहार-
भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला यह पोला त्योहार, खरीफ फसल के द्वितीय चरण का कार्य (निंदाई कोडाई ) पूरा हो जाने तथा फसलों के बढऩे की खुशी मे किसानों द्वारा बैलो की पूजन कर कृतज्ञता दर्शाते हूए प्रेम भाव अर्पित करते हुए यह त्योहार मनाते है क्योंकि बैलो के सहयोग द्वारा ही खेती कार्य किया जाता है।

पोला पर्व की पूर्व रात्रि को गर्भ पूजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन अन्न माता गर्भ धारण करती है। अर्थात धान के पौधों मे दूध भरता है। इसी कारण पोला के दिन किसी को भी खेतों मे जाने की अनुमति नही होती।

छत्तीसगढी पकवान-
सूबह होते ही गृहिणी घर मे गुडहा चीला, अनरसा, सोहारी, चौसेला, ठेठरी, खूरमी, बरा, मुरकू , भजिया, मूठिया, गुजिया, तसमई आदि छत्तीसगढी पकवान बनाने मे लग जाती है। इस दिन बच्चे मिट्टी के बैल दौड़ाते है। ग्रामीण अंचल में बैल दौड़ का आयोजन किया जाता है। साथ ही कई प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन किया जाता है।
 मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोला मनाने का ये द्वितीय वर्ष महिलाएं बहुत ही उत्साहित - वंदना राजपूत

मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोला मनाने का ये द्वितीय वर्ष महिलाएं बहुत ही उत्साहित - वंदना राजपूत

रायपुर। आज मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सुहागिन महिलाओं का मुख्य व्रत हरितालिका तीज माना जाता है। हरितालिका तीज व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। हरतालिका तीज का व्रत महिलाएं अपने पति की दीर्घायु होने की कामना से करती हैं और कुवारी युवतियां सुंदर पति पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। 
 

वंदना राजपूत ने कहा कि महिलाएं बहुत ही उत्साहित रहती है क्योंकि ये तीजा-पोला का पर्व मुख्यमंत्री निवास में मनाने को मिलता है। सभी माता बहनों को तीज पोला का उत्सव एक साथ मनाने को मिलता है। मुख्यमंत्री निवास में तीजा- पोला का आयोजन का ये दूसरा वर्ष है, जो पहले कभी भी ऐसा तीजा पोला का  आयोजन नही होता था। सुहागिन महिलाओं का मुख्य व्रत हरितालिका तीज है। पहले कामकाजी महिलाओं को तीजा उपवास में भी छुट्टी नहीं मिलता था, निर्जला उपवास रहकर भी काम में जाना पड़ता था बहनों के कष्ट को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समझा और तीजा पर्व के अवकाश दिलाया जिसके कारण नौकरी पर कार्यरत महिलाएँ टेंशन से फ्री होकर तीजा क उपवास रख पाते है।
 

वंदना राजपूत ने कहा कि तीजा त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश डेढ़ दशक पहले हो जाना चाहिये था, दुर्भाग्यजनक है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को राज्य के तीज त्योहार और स्थानीय लोगों की भावनाओं की कोई परवाह नहीं थी। इसीलिये इस दिशा में रमन सरकार ने कभी सोचा ही नहीं था। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राज्य की कामकाजी महिलाओं सहित तीजा उपवास रहने वाली तीजहारिनों में बहुत खुशी रहती है और अपने भाई भूपेश बघेल को धन्यवाद देती है।
राजधानी का मंगलबाजार 30 दिन बाद हुआ अनलॉक, इलाके में मिले थे दर्जनों की संख्या में कोरोना के मरीज

राजधानी का मंगलबाजार 30 दिन बाद हुआ अनलॉक, इलाके में मिले थे दर्जनों की संख्या में कोरोना के मरीज

 रायपुर। 30 दिन पहले शहर के मंगलबाजार, निगम कालोनी को कंटेनमेंट जोन बनाकर पूरी तरह से सील कर दिया गया था। यहां से दर्जनों की संख्या में कोरोना के मरीज सामने आए थे। अब कोरोना मरीजों के स्वस्थ्य होने तथा नए मरीज सामने नहीं आने के बाद इस इलाके को खोल दिया गया है। इससे यहां के हजारों परिवारों ने राहत की सांस ली है। 

पढ़ें : नेताप्रतिपक्ष कौशिक ने कोरोना से जीती जंग, एम्स प्रबंधन का माना आभार 

ज्ञात हो कि शहर के सबसे व्यस्त व सघन मोहल्लों में से एक मंगलबाजार और निगम कालोनी में पिछले दिनों एक-एक करके दर्जनों की संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की टीम ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मंगलबाजार व निगम कालोनी को चारों तरफ से सील कर दिया थाा। आलम यह था कि इस मोहल्लों से कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकल सकता था।
 
 
लगातार सीमित जगह में बंद होने के कारण यहां के रहवासियों ने पिछले दिनों जोरदार प्रदर्शन भी किया था तथा जिला प्रशासन से मोहल्ले में जारी कड़ाई खत्म करने की मांग की थी। लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन ने इलाके को खोलने से इंकार कर दिया था। इसके बाद कल शाम को मंगलबाजार व निगम कालोनी को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार खोल दिया गया है। यहां करीब 30 दिनों तक लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए थे। इलाके के खुलने के बाद अब लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखी जा सकती है। 
  इलाज में लापरवाही के कारण गर्भस्थ शिशु की मौत, डॉ. के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

इलाज में लापरवाही के कारण गर्भस्थ शिशु की मौत, डॉ. के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

कोरबा। सोमवार को नगर के नवजीवन नर्सिंग होम के संचालक डॉ.रोहित बंछोर व उनकी पत्नी के साथ उनके अस्पताल में एक महिला मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही के कारण गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप लगाकर हाथापाई की।

दरअसल दर्री रोड कोरबा निवासी अधिवक्ता विक्रम जायसवाल की बहन दंत रोग चिकित्सक श्रीमती प्रीति को प्रसव के लिए डॉ. बंछोर के कोसाबाड़ी क्षेत्र स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां प्रसव के दौरान नार्मल डिलीवरी कराने की बात परिजनों ने कही थी लेकिन यह सम्भव न होने पर ऑपरेशन से प्रसव कराने की तैयारी के दौरान ही गर्भ में शिशु ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर प्रीति के एक अन्य भाई विजय जायसवाल ने सोमवार शाम को डॉ.बंछोर के अस्पताल में पहुंचकर इलाज में लापरवाही और प्रसव कराने में देर करने से ही गर्भ में बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया। इस बात पर विवाद में डॉ.बंछोर, उनकी पत्नी और विजय के साथ हाथापाई भी हुई।

हंगामा होने की सूचना पर रामपुर चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची। कुछ देर में कोरबा सीएसपी राहुलदेव शर्मा भी यहां पहुंच गए थे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कोरबा के भी पदाधिकारियों ने पहुंचकर मध्यस्थता की व किसी तरह मामला शांत हुआ। इस मामले में पीडि़त पक्ष ने प्रसव हेतु ऑपरेशन में विलंब और लापरवाही करने के कारण बच्चे की गर्भ में ही मौत हो जाने का आरोप लगाते हुए डॉ. बंछोर के खिलाफ शिकायत पुलिस चौकी में की है।
बड़ी खबर: रायपुर में आज मौदहापारा बना नया हॉटस्पॉट उसके साथ ही इन जगहों से भी मिले है मरीज

बड़ी खबर: रायपुर में आज मौदहापारा बना नया हॉटस्पॉट उसके साथ ही इन जगहों से भी मिले है मरीज

रायपुर, रायपुर में आज 170 मरीजो कि हुई पहचान जिसमे से मौदहापारा बना नया हॉटस्पॉट आज वहां 16 से भी ज्यादा मरीजों की पहचान हुई है, इसके अलावा रायपुर में अरविंद नगर, सरोना, वॉलफोर्ट सिटी रायपुर, बेबीलॉन होटल, कचना, मठपुरैना, गोविंद नगर, राजा तालाब, आनंद विहार, बिरगांव, मोवा, लालपुर, डगनीया, देवेंद्र नगर, गोविंद नगर, देवपुरी, कोटा, टिकरापारा, बढ़ाई पारा, गुढ़ियारी, बुढ़ापारा, राजेंद्र नगर, ब्राह्मण पारा आदि स्थानों से मरीजों की पहचान हुई है 

छत्तीसगढ़ बीजेपी के ये विधायक भी आये कोरोना के चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी

छत्तीसगढ़ बीजेपी के ये विधायक भी आये कोरोना के चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी

भाटापारा से बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा कोरोना पॉजिटिव मिले है। संक्रमित होने के बाद विधायक इलाज के लिए रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं।
बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। इसके साथ ही रिपोर्ट आने तक खुद को क्वारेंनटाइन करने को कहा है। ट्विटर पर शिवरतन ने लिखा है कि 15 अगस्त की रात से बुखार आने के कारण मैंने अपनी कोरोना जांच कराई। आज आई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकले है। जिसके बाद रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हो गए हैं।
आपको बता दे आज भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट और फेसबुक पर दी है।
 

मुख्यमंत्री निवास में कल मनेगा ‘पोरा-तीजा‘ तिहार, कार्यक्रम में रइचुली-चकरी झूला और ठेठरी-खुरमी का इंतजाम , नांदिया-बैला के साथ सेल्फी के लिए बना जोन

मुख्यमंत्री निवास में कल मनेगा ‘पोरा-तीजा‘ तिहार, कार्यक्रम में रइचुली-चकरी झूला और ठेठरी-खुरमी का इंतजाम , नांदिया-बैला के साथ सेल्फी के लिए बना जोन

रायपुर, हरेली की तरह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में पोरा -तीजा का तिहार 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से मनाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोरा-तीजा तिहार के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री निवास में विशेष इंतजाम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास परिसर में छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं। मुख्यमंत्री 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से पोला का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर नांदिया-बैला की पूजा की जाएगी। तीजा महोत्सव का आयोजन होगा। पोरा -तीजा तिहार के लिए कार्यक्रम में बहनों को आमंत्रित किया गया है।


मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में एक सेल्फी जोन बनाया गया है, जहां नांदिया बैला के साथ लोग सेल्फी ले सकेंगे। कार्यक्रम में पोरा चुकी, शिवलिंग की पूजा की जाएगी। रइचुली झूला और चकरी झूला भी कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया है। इन झूलों का लोग आनंद ले सकेंगे। कोविड -19 के प्रकोप को देखते हुए आयोजन में सीमित संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से मास्क लगाकर आने तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई है।


छत्तीसगढ़ का पोरा-तिहार मूल रूप से खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है। खेती किसानी में बैल और गौवंशीय पशुओं के महत्व को देखते हुए इस दिन उनके प्रति आभार प्रकट करने की परम्परा है। छत्तीसगढ़ के गांवों में बैलों को विशेष रूप से सजाया जाता है। उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। घरों में बच्चे मिट्टी से बने नंदीबैल और बर्तनों के खिलौनों से खेलते हैं। घरों में ठेठरी, खुरमी, गुड़-चीला, गुलगुल भजिया जैसे पकवान तैयार किए जाते हैं और उत्सव मनाया जाता है। बैलों की दौड़ भी इस अवसर पर आयोजित की जाती है।


छत्तीसगढ़ में तीजा (हरतालिका तीज) की विशिष्ट परम्परा है, महिलाएं तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। तीजा मनाने के लिए बेटियों को पिता या भाई ससुराल से लिवाकर लाते है। छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व की इतना अधिक महत्व है कि बुजुर्ग महिलाएं भी इस खास मौके पर मायके आने के लिए उत्सुक रहती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करू भात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। तीजा के दिन बालू से शिव लिंग बनाया जाता है, फूलों का फुलेरा बनाकर साज-सज्जा की जाती है और महिलाएं भजन-कीर्तन कर पूरी रात जागकर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।

 

डीजीपी 19 अगस्त को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से वीडियो कॉल के जरिए करेंगे बात

डीजीपी 19 अगस्त को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से वीडियो कॉल के जरिए करेंगे बात

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप पुलिस जवानों में तनाव कम करने लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्पंदन कार्यक्रम के तहत डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने पुलिसकर्मियों के लिए वीडियो कॉल के जरिये बात रखने की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत श्री अवस्थी आगामी बुधवार 19 अगस्त को वीडियो कॉल के जरिये पुलिसकर्मियों से बात कर उनकी बात सुनेंगे।

READ : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का हुआ निधन 

उल्लेखनीय है कि पुलिसकर्मियों के लिए एक व्हाट्सएप नम्बर जारी किया गया है। जिस पर वे अपनी बात रख रहे हैं। विगत दो दिन में ही सैंकड़ो पुलिसकर्मी और उनके परिजन व्हाट्सएप कर अपनी बात रख चुके हैं। डीजीपी श्री अवस्थी इन सभी से 19 अगस्त को वीडियो कॉल के जरिये उनकी बात सुनेंगे। बहुत से नागरिकों द्वारा अनुरोध किया गया है कि उन्हें भी अपनी बात रखने के लिए इसी तरह का व्हाट्सएप नम्बर जारी किया जाए। इसके लिए डीजीपी श्री अवस्थी ने घोषणा की है कि सितम्बर माह से नागरिकों के लिए भी व्हाट्सएप नम्बर पर अपनी बात रखने की सुविधा शुरू की जाएगी। जिसके तहत डीजीपी वीडियो कॉल के जरिये नागरिकों से रूबरू होंगे।

READ : साथ में पढ़ने वाले युवाओं ने युवती को बनाया अपने हवस का शिकार: युवती को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म 


     उल्लेखनीय है कि पुलिसकर्मी और उनके परिजनों को अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस मुख्यालय तक नहीं जाना पड़े, इसलिए ये सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त से शुरू किया गया है। इस सुविधा के जरिए एएसपी से लेकर सिपाही, कार्यालयीन स्टॉफ एवं सीएएफ के जवान अपनी बात पुलिस महानिदेशक तक पहुंचा सकेंगे। वे अपनी समस्याओं से संबंधित जानकारी मोबाईल नंबर 9479194990 पर वाट्सअप कर सकते हैं।

READ : प्यार के झूठे जाल में फंसाकर कर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर ऐंठता रहा पैसे
कोरोना संक्रमण के चलते बहुत से पुलिसकर्मी और उनके परिजन अपनी समस्याएं लेकर पुलिस मुख्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। समस्याओं का निराकरण हो सके इसलिए उक्त निर्णय पुलिस महानिदेशक द्वारा लिया गया है।

जिले के सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज से ऑनलाईन पढ़ाई शुरू

जिले के सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज से ऑनलाईन पढ़ाई शुरू

महासमुंद | वैश्विक प्रतिस्पर्धा में राज्य के विद्यार्थी अच्छा मुकाम हासिल कर सके, इसके लिए राज्य के हर जिले में गवर्नमेंट उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना की जा रही है। कोरोना संकटकाल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसकी सार्थक पहल करते हुए जिला महासमुन्द में खोले गये गवर्नमेंट उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में सोमवार से ऑन लाईन कक्षा शुरू हो गयी है। 

READ : प्यार के झूठे जाल में फंसाकर कर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर ऐंठता रहा पैसे

    ऑनलाईन कक्षा की शुरूआत महासमुंद जिले के इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्या सुश्री अमी रूफस ने कक्षा 10 वीं के विधार्थियों को अंग्रेजी विषय की ऑन लाईन कक्षा लेकर की। प्राचार्या सुश्री रूफस ने बताया कि इस स्कूल में पहली कक्षा से लेकर 11 कक्षा तक कुल पुराने व नये 403 बच्चों ने दाखिला लिया है। इसके वर्तमान संचालन के लिए शिक्षकों की व्यवस्था हो गयी है। पहली से लेकर 11 वीं तक कक्षों के लिए 40-40 सीटें है। इसमें गणित, विज्ञान और कॉमर्स के विषय रखें गए है। उन्होंने बताया कि प्रवेश देते समय शासन से मिले दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है। स्कूल में स्टॉफ की तत्कालिक व्यवस्था हो गयी है। 

पढ़ें : राजधानी में आधी रात बदमाशों ने मचाया आतंक, वाहनों में की जमकर तोडफ़ोड़
 जिले के कलेक्टर ने पढ़ाई शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल सुचारू रूप से संचालित होने पर बच्चों को अच्छा वातावरण मिलेगा। जिले व शहरवासियों को इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में एक सौगात मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिला मुख्यालय में सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू होने से दूरगामी अच्छे परिणाम सामने आयेंगे। स्कूल में लैब, लाइब्रेरी हर तरह की सुविधा है। 

 प्यार के झूठे जाल में फंसाकर कर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर ऐंठता रहा पैसे

प्यार के झूठे जाल में फंसाकर कर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर ऐंठता रहा पैसे

भिलाई। आय दिन प्यार के झूठे जाल में फंसाकर या शादी का झांसा देकर रुपयों की मांग या दुष्कर्म का मामला सामने आते रहता है। इसी कड़ी में खबर है की युवती को प्यार में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 15 अगस्त के दिन युवक ने युवती का अश्लील वीडियो एक वॉट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया था।
 
 
लड़की के घर वालों को जब यह बात पता चली तो मामला थाने पहुंचा और अब युवक के खिलाफ पुलिस ने भी कार्रवाई की है। लड़के के परिजन से भी पूछताछ की जा रही है। 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- आरोपी युवक भिलाई तीन का रहने वाला डाकेश्वर बंजारे है। साल 2017 में वह गांव अपनी नानी के घर गया था। पड़ोस में रहने वाली 21 साल की युवती से दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद युवक ने प्यार का इजहार किया। फिर धीरे-धीरे फोन कॉल और वीडियो कॉल पर बातें होने लगीं। कुछ दिन युवक ने वीडियो कॉल पर युवती का नहाते हुए वीडियो फोन पर सेव कर लिया। इसके बाद वो रुपयों की मांग करने लगा, वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी महज एक हजार रुपए युवती से पहली बार मांगे।
 
 
युवती ने अपनी पॉकेट मनी से रुपए जमाकर युवक को दिए। बार-बार आरोपी रुपए की मांग करता, कभी 500 तो कभी 1 हजार रुपए वो युवती से लेता रहा। युवती ने कुछ महीने पहले रुपए देने से इंकार करते हुए युवक से बातचीत बंद कर दी। इसी बात से नाराज होकर युवक ने युवती के गांव के एक वॉट्सएप ग्रुप में वीडियो पोस्ट कर दिया। इस ग्रुप में युवती की बुआ का बेटा भी था। वीडियो देखने के बाद उसने घर पर सूचना दी। अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
 दुर्गा महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा "कोविड-19 एंड सोसाइटी" विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का हुआ आयोजन

दुर्गा महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा "कोविड-19 एंड सोसाइटी" विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का हुआ आयोजन

रायपुर। दुर्गा महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा 14-8-2020 को कोविड-19 एंड सोसाइटी विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया।  संयोजिका डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय वेबीनार की विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रोफेसर कीर्ति तिवारी और विशिष्ट वक्ता के रूप में आईयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए से प्रोफेसर कैरोलिन हेसिंग एवं बागपत उत्तर प्रदेश के डॉ प्रोफेसर राम शर्मा आमंत्रित थे।

अतिथि वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए संपोषक डॉ राकेश कुमार तिवारी प्राचार्य दुर्गा महाविद्यालय ने अपने अभिनंदन उद्बोधन में कहा कि आज कोविड-19 के कारण जो नहीं परिस्थितियां उभर कर आ रही है जिन्हें न्यू नॉर्मल कहां जा रहा है वह कदापि नॉर्मल नहीं है। अपनी परिस्थितियां असाधारण है इसलिए हमारी प्रतिक्रिया असाधारण होनी चाहिए। संयोजिका डॉ साहूकार ने विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर कीर्ति तिवारी का परिचय दिया। अपने आतिथ्य उद्बोधन में डॉ कीर्ति तिवारी ने  कहा कि कोविड-19 का प्रभाव इतना व्यापक है कि हमारी नई शिक्षा नीति इससे अछूती नहीं रही है। उन्होंने कोविड-19 और उत्तर कोविड-19 में शिक्षकों की बदलती भूमिका पर भी प्रकाश डाला। डॉ दीपाली शर्मा ने वक्ताद्वे का परिचय दीया। प्रोफेसर कैरोलन हेसिंह ने कोविड-19 के युद्ध में भारत के निर्णायक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति एवं प्राचीन संयुक्त परिवार की व्यवस्था ही भारतीयों की सबसे बड़ी शक्ति है। डॉ राम शर्मा ने वैदिक उपाय, योग, प्राचीन भारतीय जीवन शैली एवं प्रकृति से जुड़ाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्हीं जड़ों के कारण ही  भारत आज कोविड-19 के सामने मजबूती से खड़ा हुआ है।कार्यक्रम के सहसंयोजक प्रो. जीवन सागर ने बताया कि कार्यक्रम जूम एवं यूट्यूब पर निर्बाध गति से चला। अतिथियों एवं प्रतिभागियों का डॉ. मधु कामरा ने विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रो.कविता भारती एवं प्रो. अजय देवांगन ने वक्ताओं एवं प्रतिभागियों को तकनीकी माध्यम से संयोजित किया।
 
मौसम विभाग ने जारी किया रेड और येलो अलर्ट: लगातार जारी बारिश से दर्जनों गांव टापू में हुए तब्दिल

मौसम विभाग ने जारी किया रेड और येलो अलर्ट: लगातार जारी बारिश से दर्जनों गांव टापू में हुए तब्दिल

बीजापुर। जिले में लगातार हो रही बारिश अब मुसीबत का सबब बनती जा रही है। रविवार की दरम्यानी रात अंचल में हुई मूसलाधार बारिश के बाद दर्जनों गांवों के हालात टापू जैसे बन गए हैं। मौसम विभाग से जारी अलर्ट के अनुसार 17 अगस्त को दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे आंशिक लाभ होगा 16 अगस्त को इन जिलों में रेड अलर्ट होने से मूसलाधार बारिश हुइ थी, जिसके चलते बाढ़ की गंभीर स्थिति निर्मित हुई है। आज भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। 
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के चलते इंद्रावती, चिंतावागु, मिनगाचल नदियां उफान पर है तो वही नदियों में आई बाढ़ के कारण बीजापुर-गीदम, बीजापुर-भोपालपट्नम, बीजापुर-गंगालूर, बीजापुर-कुटरू मार्ग पर कई स्थानों पर पुल-रपटे डूब जाने से इन इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। लगातार एक सप्ताह से हो रही बारिश बीजापुर वासियों के लिए आफत बनी हुई है।
 
 
बारिश से भोपालपट्नम नेशनल हाईवे पर मोदकपाल पुल डूब गया। नदी का जलस्तर उंचा होने से पानी ना सिर्फ पुल के उपर बह रहा बल्कि मोदकपाल थाने के भीतर भी पानी घुस आया। अचानक आई बाढ़ में जवान संभल पाते कि इससे पहले थाना जलमग्न हो गया। जवानों ने पूरी रात छत पर बिताई लेकिन राशन सुरक्षित ठिकाने पर ले जाने असफल रहे। ठीक ऐसे ही हालत मिनगाचल में देखने को मिला। 
 
 
जहां मिनगाचल नदी किनारे स्थित कैम्प भी बाढ़ की जद में आ गया। किसी तरह जवान सुरक्षित ठीकाने तक पहुंचे। हालांकि मिनगाचल पर बने पुल के एप्रोच पर पानी आ जाने से बीजापुर-गीदम नेशनल हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। बीजापुर कुटरू मार्ग पर कई पेड़ धराशायी हो गए। इलाके के अधिकतर गांव बाढ़ की जद में है। 
 
 
जिला मुख्यालय से सटे गांवों में भी हालात बिगड़े हुए हैं। कोकड़ापारा में घर के बाहर खड़ी स्कार्पियों को को अचानक आई बाढ़ बहा ले गई। वाहन को सुरक्षित निकालने वाहन मालिकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इधर चिंतावागु नदी उफान पर होने से भोपालपट्नम-तारलागुड़ा-हैदराबाद रूट पूरी तरह से बंद हो गया। दूसरी ओर बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर पोंजेर और चेरपाल रपटा डूबा हुआ है। नतीजतन इस तरफ बसे दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। लोगों की बेबसी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिजली और नेटवर्क ठप होने से प्रशासन को अपनी परेशानी बताने में सक्षम नहीं हैं। 
 
 
जिले के चेरपाल, चेरकंटी, कोटेर, गंगालूर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूटा हुआ है। वहीं पोंजेर स्थित सीआरपीएफ कैम्प के जवान भी बाढ़ से जूझते दिखे। आधी रात नाले का पानी कैम्प में चढ़ जाने से सिक्योरिटी लाइट कट गई। जवानों के शौचालयों में पानी भर गया। पूरी रात जवान संघर्ष करते रहे। बाढ़ के चलते सुबह से अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ मोबाइल, इंटरनेट कनेक्टिविटी भी प्रभावित है।
छत्तीसगढ़ के कुरदर, सरोधा दादर और धनकुल रिसॉर्ट में जनजातीय संस्कृति से परिचित होंगे पर्यटक

छत्तीसगढ़ के कुरदर, सरोधा दादर और धनकुल रिसॉर्ट में जनजातीय संस्कृति से परिचित होंगे पर्यटक

रायपुर | छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना- ’’ट्राइबल टूरिज्म सर्किट’’ के तहत कुरदर, सरोधा दादर और धनकुल में रिसॉर्ट बनाए गए हैं। 28.91 करोड़ रूपए से निर्मित तीनों रिसॉर्ट का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विगत 14 अगस्त को अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया है। यहां पर्यटकों को जनजातीय संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा।  

READ : कोरोना के कारण जेईई और नीट एग्जाम रोकने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में खारिज 

 

 कुरदर हिल ईको रिसॉर्ट का निर्माण 4 करोड़ 69 लाख 45 हजार रूपए से किया गया है। यह बैगा विलेज कुरदर बिलासपुर से 52 किलोमीटर एवं बेलगहना से 12 किलोमीटर की दूरी पर अचानकमार टाईगर रिजर्व से लगी पहाड़ी पर स्थित है। ईको डेस्टीनेशन के रूप में कुरदर को विकसित किया गया है। घनें वनों से अच्छादित छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक सुंदरता और प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़े कुरदर हिल ईको रिसॉट पर्यटकों को आकर्षित करती है।


    बैगा एथनिक रिसॉर्ट सरोधादादर का निर्माण 13 करोड़ 28 लाख 89 हजार रूपए से किया गया है। धरती और आकाश को मिलते हुए देखने का रोमांचक एवं अद्भूत दृश्य सरोधा दादर में देखा जा सकता है। यह चिल्फी घाटी पर स्थित है। एथनिक रिसॉर्ट के व्यू प्वाइंट से सूर्याेदय और सूर्यास्त के समय कुदरत की खुबसूरती को बहुत ही करीब से देखा जा सकता है।

READ : प्यार के झूठे जाल में फंसाकर कर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर ऐंठता रहा पैसे

पहाड़ी पर स्थित एथनिक रिसॉर्ट में ट्राइबल थीम पर हट्स, कैफेटेरिया और इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण किया गया है। यहां से पर्यटक घनें वनों से अच्छादित छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक सुंदरता का लुफ्त  उठा सकते हैं। इस एथनिक रिसॉर्ट में छत्तीसगढ़ में पहली बार विदेशों के तर्ज पर पर्यटकों के आवास के लिए वूडन कॉटेज का निर्माण किया गया है। इस रिसॉर्ट में एक भव्य मुक्ताकाश मंच का भी निर्माण किया गया है।


    धनकुल एथनिक रिसॉर्ट का निर्माण 10 करोड़ 92 लाख 72 हजार रूपए से किया गया है। कोण्डागांव की खुबसूरत वादियों में पर्यटकों के लिए इस रिसॉर्ट का निर्माण किया गया है। धनकुल एथनिक रिसॉर्ट जनजाति सामुदाय की परंपरागत विशेषताओं को वृहद रूप से संजोएं हुए किसी भी ट्राइबल विलेज से कम नहीं है। यहां आगमन के साथ ही जगदलपुर पैलेस की प्रतिकृति में निर्मित भव्य प्रवेश द्वार अपने वैभवशाली अपने अतीत की कहानी खुद बयां करता है।

READ : भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट आई कोरोना पॉज़िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी 

इस रिसॉर्ट में जनजातीय परंपरागत शैली में संग्रहालय का निर्माण किया गया है। जहां जनजातीय सामुदाय के विभिन्न कालखण्ड़ों में दैनिक जीवन में उपयोग में लाए जाने वाले दुर्लभ वाद्ययंत्रों, कृषि उपकरण, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, ढोकरा शिल्प, टेराकोटा एवं बांस शिल्प से निर्मित विभिन्न कलाकृतियों को धरोहर के रूप में प्रदर्शित किया गया है।


 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्र सरकार से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को शामिल करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्र सरकार से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को शामिल करने का किया आग्रह

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर स्मार्ट सिटी मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को भी शामिल करने का आग्रह किया है।

READ : भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट आई कोरोना पॉज़िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी 

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री पुरी को आजादी के पर्व पर देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनका ध्यान केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी मिशन के क्रियान्वयन की ओर दिलाया है। इसमें उन्होंने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा चयनित 100 शहरों में स्मार्ट सिटी मिशन के क्रियान्वयन हेतु विशेष प्रयोजन यान, जो स्मार्ट सिटी लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है, के माध्यम से कराया जा रहा है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में स्मार्ट सिटी मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल प्रशासनिक अधिकारियों को रखा गया है किन्तु संचालक मंडल में जनप्रतिनिधियों के शामिल नहीं होने के कारण असंतोष व्यक्त करते हुए संचालक मंडल में प्रतिनिधित्व की मांग की जा रही है।

READ : एनएच 163 पर सिलेंडर से भरा वाहन पलटा, डीआरजी के दो जवान घायल 

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में आगे अवगत कराया है कि भारत के संविधान के 74वें संशोधन द्वारा नगरीय निकायों को सशक्त करने के उद्देश्य से सरकार के तीसरे स्तंभ के रूप में स्थान दिया गया है। शहरी प्रशासन में महापौर तथा महापौर परिषद को व्यापक अधिकार सौंपे गए हैं। जिनका स्मार्ट सिटी लिमिटेड में कोई भूमिका निर्धारित नहीं है। जनप्रतिनिधियों का संचालक मंडल में प्रतिनिधितव नहीं होने के कारण स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का जनता से जुड़ाव नहीं हो पा रहा है और योजनाओं के क्रियान्वयन में जमीनी बाधाएं परिलक्षित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री पुरी से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को शामिल किए जाने हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।