नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 भाजपा का तीखा हमला: कोरोना की रोकथाम के लिए ठोस काम करने सरकार और कितनी मौतों का इंतज़ार कर रही है

भाजपा का तीखा हमला: कोरोना की रोकथाम के लिए ठोस काम करने सरकार और कितनी मौतों का इंतज़ार कर रही है

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और उससे हो रहीं मौतों के आँकड़ों के मद्देनज़र प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम की दिशा में पूरी ईमानदारी के साथ ठोस और सार्थक काम करने के लिए प्रदेश सरकार और कितनी मौतों का इंतज़ार कर रही है?
 
 
साय ने कहा कि रायपुर अब कोरोना कैपिटल बन चुका है जहाँ रोज़ लगभग दो सौ कोरोना संक्रमितों की पहचान हो रही है, लेकिन उससे भी ज़्यादा चिंताजनक तो इस संक्रमण से हो रहीं मौतों के बढ़ते आँकड़े हैं। गुरुवार को ही राजधानी में आठ कोरोना मरीजों की मौत हुई है, बावज़ूद सरकार हालात को संज़ीदगी से नहीं ले रही है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों मौतों का मातम पसरा नज़र आ रहा है और प्रदेश सरकार अपने सियासी पाखंड रचने में ही तल्लीन है।
 
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि इस अगस्त माह में ही प्रदेश में औसतन 372 मरीज प्रतिदिन के हिसाब से कुल 4,466 मरीज मिले और अगर यही रफ़्तार रही तो माह के ख़त्म होते तक इस आँकड़े में 6,324 नए मरीजों की संख्या और जुड़ जाएगी। इस तरह अगस्त तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हज़ार तक पहुँचने की आशंका घनीभूत होती दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर पलटवार कर साय ने कहा कि जो सरकार कभी छत्तीसगढ़ की तुलना न्यूज़ीलैंड से करके कोरोना संक्रमण में अपनी बेहतरी के दंभपूर्ण दावे करती फिर रही थी, उस सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अब भी केंद्र सरकार के विरुद्ध सियासी प्रलाप कर इस बात पर खुश हो रहे हैं कि प्रदेश में केंद्र के अगस्त महीने में 63 हज़ार के अनुमान से कम मरीज मिलेंगे।
 
 
साय ने तंज कसते हुए पूछा कि कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और मौतें क्या प्रदेश सरकार को झकझोरने के लिए पर्याप्त नहीं हैं? न्यूज़ीलैंड से तुलना करके छत्तीसगढ़ को बेहतर स्थिति में बताते हुए पूरी बेशर्मी के साथ श्रेय लूटने के लिए टूट पड़े प्रदेश कांग्रेस के नेता और सरकार के ‘स्वनामधन्य व स्वयंभू कोरोना प्लेयर्स’ अब कहाँ मुँह छिपाए बैठ गए हैं? हालात इतने बदतर हो चले हैं नारकीय यंत्रणा के प्रतीक बन चुके क्वारेंटाइन सेंटर्स के बाद अब कोविड-19 अस्पताल में भी लोग आत्महत्याएँ कर रहे हैं, इलाज के अभाव में मरीज तड़प-तड़कर मरने के ले विवश हो रहे है, लेकिन नाकारा प्रदेश सरकार इसकी ज़िम्मेदारी तक लेने में अब कतरा रही है।
 
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि कोरोना संक्रमण के शुरुआती दौर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विपक्ष की चिंताओं व सुझावों की खिल्ली उड़ाते हुए और ‘परिवार’ की चाटुकारिता करते हुए प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिए टिप्स की माला जपते घूम रहे थे, वे टिप्स अब प्रदेश में कारग़र सिद्ध क्यों नहीं हो रहे हैं? साय ने सवाल किया कि केंद्र सरकार को इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की सलाह देने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ज़रा छत्तीसगढ़ में इन्फ्रास्ट्रक्चर की दुर्गति पर भी कुछ ज्ञान बाँटें जहाँ गुरुवार को ही राजधानी में एक गर्भवती महिला की एंबुलेंस में ही मौत हो जाने की घटना सामने आई है।
 
 
राजधानी के पंडरी सिथित ज़िला अस्पताल में शिफ्ट किए गए अंबेडकर अस्पताल के गायनिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की तरफ से बरती गई लापरवाही प्रदेश सरकार की संवेदनशून्य कार्यप्रणाली का एक और कलंकपूर्ण नमूना है। एम्बुलेंस में गर्भवती महिला का शव डेढ़ घंटे तक पड़ा रहा लेकिन डॉक्टर्स ने गर्भ में पल रहे शिशु को बचाने की कोई कोशिश ही नहीं की। मृत महिला के शव तक को डॉक्टर्स ने हाथ भी नहीं लगाया और आपात चिकित्सा के बजाय ओपीडी में ही मशगूल रहे। साय ने कहा कि प्रदेस में स्वास्थ्य सेवाएँ बदहाली और बदइंतज़ामी के चलते ध्वस्त हो चली हैं। आयुष्मान भारत और स्मार्ट कार्ड से इलाज की सुविधा छीन लेने वाली सरकार अपने वादे और दावे के बावज़ूद अब ग़रीबी रेखा वाले परिवारों को राशन कार्ड से भी इलाज की सुविधा नहीं दे रही है।
 एसीबी की कार्यवाही: रिश्वत लेते सहायक संचालक गिरफ्तार

एसीबी की कार्यवाही: रिश्वत लेते सहायक संचालक गिरफ्तार

जगदलपुर। एसीबी ने जगदलपुर में खादी ग्रामोद्योग के सहायक संचालक नितिन बैस को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने प्रधानमंत्री रोजगार निर्माण कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत सब्सिडी लोन पास कराने की एवज में रुपए मांगे थे। एसीबी टीम ने पहली किश्त के 5 हजार रुपए लेते पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, केशकाल निवासी जुबेर मेमन ने प्रधानमंत्री रोजगार निर्माण कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। इसके लिए उसका संपर्क खादी ग्रामोद्योग के सहायक संचालक नितिन बैस से हुआ। आरोप है कि उसने लोन पास कराने की एवज में 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

हालांकि सब्सिडी वाले लोन के लिए दोनों के बीच 15 हजार रुपए देना तय हुआ। इसके बाद जुबेर ने एसीबी से शिकायत कर दी। एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। इसकी पुष्टि होने पर ट्रैप का आयोजन किया। पहली किश्त के रूप में 5 हजार रुपए देने के लिए जुबेर को आरोपी ने अपने कोंडागांव स्थित आवास पर बुलाया। वहीं एसीबी ने उसे पकड़ लिया।
 धमतरी पुलिस की कार्यवाही: जुआ खिलाते एक महिला सहित चार रंगेहाथ गिरफ्तार

धमतरी पुलिस की कार्यवाही: जुआ खिलाते एक महिला सहित चार रंगेहाथ गिरफ्तार

धमतरी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर सट्टा खिलाते हुए 1 महिला सहित 4 सटोरियों को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से कुल 4700 रुपए नगद, हजारो रुपए की सट्टा-पट्टी एवं 5 नग मोबाइल जप्त किया है7 कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
 
 
ये लोग हाईटेक तरीके अपनाते हुए मोबाइल का उपयोग कर अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे थे।पकड़े गए आरोपियों में से दो आरोपियों के विरुद्ध हाल ही में कार्यवाही की गई थी। उक्त आरोपियों को प्रतिबंधित किए जाने हेतु उनके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।
 
 
सुरेश सिन्हा पिता रामसुंदर सिन्हा उम्र 43 वर्ष साकिन मकेश्वर वार्ड धमतरी, व्यास कामडे पिता दीनदयाल कामडे उम्र 42 वर्ष साकिन हटकेसर वार्ड धमतरी, मोहम्मद अली पिता स्वर्गीय महबूब अली उम्र 36 वर्ष साकिन आधारी नवागांव धमतरी, सुल्ताना बेगम पति फिरोज खान उम्र 38 वर्ष साकिन रामबाग धमतरी शामिल है। 
कलेक्टर ने शर्तो के साथ जिले में प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक सैलुन व ब्यूटी को खुलने की दी अनुमति

कलेक्टर ने शर्तो के साथ जिले में प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक सैलुन व ब्यूटी को खुलने की दी अनुमति

सूरजपुर। कलेक्टर रणबीर शर्मा के आदेश पर जिला में सैलुन और ब्यूटी पार्लर प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सामान्य निर्देशों का पालन करते हुए संचालन करने की अनुमति शर्तों के अधीन दी गई हैं।
 
 
जारी आदेष के अनुसार दुकान में सेनेटाईजर एवं हाथ धोने के लिए साबुन एवं पानी की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। दुकान में आने वाले सभी ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सेलून एवं ब्यूटी पार्लर में ग्राहकों को अपॉइन्टमेंट के आधार पर सेवा दी जाये। दुकान में वेटिंग करने हेतु अलग से कुर्सी नहीं रखा जायेगा। सैलुन संचालक को प्रत्येक व्यक्ति के शेविंग एवं बाल कटिंग के पश्चात् कैंची, उस्तरा, शेविंग ब्रश, कंघी एवं कुर्सी को सेनेटाईज करना अनिवार्य होगा।
 
 
ब्लेड जैसी वस्तु जिसका उपयोग एक ही व्यक्ति पर किया जाना चाहिए, अन्य व्यक्ति पर उपयोग नहीं किया जा सकेगा। डिस्पोजेबल सामग्रियों का उपयोग किया जावेगा। संचालक द्वारा आने वाले सभी ग्राहकों एवं अन्य व्यक्तियों की सम्पूर्ण जानकारी जैसे- नाम, पता, मोबाईल नम्बर आदि का ब्यौरा अनिवार्यत: रजिस्टर में लिखना होगा। बाल कटिंग, शेविंग एवं डाई के समय ग्राहक को स्वयं के द्वारा टॉवेल एवं कपड़ा लाना अनिवार्य होगा। एक ग्राहक के लिए उपयोग किए गए टॉवेल एवं कपड़ा को दूसरे ग्राहक के लिए उपयोग नहीं किया जायेगा।
 
 
कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु आवश्यक सूचना एवं जानकारी सम्बन्धी पोस्टर, पम्पलेट, फ्लैक्स का दुकान में सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाना अनिवार्य होगा । कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु भारत सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के लिए सेलून एवं ब्यूटी पार्लर संचालक जिम्मेदार होगा।  उपरोक्त दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुये पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम , 2005 की धारा 51 से 60 , भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188, महामारी एक्ट तथा अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों जैसे लागू हों, के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। जिले में कन्टेनमेंट जोन घोषित होने की दशा में शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रतिबंध के संबंध में जारी निर्देश पूर्वानुसार प्रभावी होंगे तथा इन अतिरिक्त गतिविधियों को निष्पादित करने की अनुमति कंटेनमेंट जोन में कदापि नहीं होगी।
पत्रकारों की लेखनी-विचारों से समाज को मिली रचनात्मक दिशा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पत्रकारों की लेखनी-विचारों से समाज को मिली रचनात्मक दिशा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त और गरिमामय समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी दैनिक ‘हितवाद’ के स्थानीय सम्पादक श्री ई. वी. मुरली को 20 वें ’वसुंधरा सम्मान’ से सम्मानित किया। स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित यह सम्मान विगत 20 वर्षों से लोकजागरण के लिए दिया जा रहा है।

READ : रोजगार : थल सेना में भर्ती हेतु युवतियों के लिए सुनहरा अवसर, ऐसे करे आवेदन

वसुंधरा सम्मान समारोह का आयोजन स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे की पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाता है। मुख्यमंत्री ने श्री मुरली को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने की। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, विधायक श्री मोहन मरकाम, स्वर्गीय देवीप्रसाद चौबे के पुत्र श्री प्रदीप चौबे, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैयर, छत्तीसगढ़ राज्य वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री अरूण बोरा, इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति श्रीमती ममता चंद्राकर, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री बी.के.एस.रे, साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरीश पंकज और श्री गिरीश मुक्तिबोध, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री रूचिर गर्ग इस अवसर पर उपस्थित थे। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउन्डेशन के सहयोग से लोकजागरण की पत्रिका ‘वसुंधरा’ द्वारा इस समारोह का आयोजन किया गया।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री चौबे सही मायने में ठेठ छत्तीसगढ़िया थे। सहज, सरल और मिलनसार स्वर्गीय श्री चौबे ने हमेशा किसानों, मजदूरों और गरीबों के हित की लड़ाई लड़ी। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए हर वर्ष पत्रकारों को वसुंधरा सम्मान प्रदान किया जाता है। उन्होंने न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र में ही कार्य किए अपितु दुर्ग जिले की राजनीति को भी प्रभावित किया।

READ : लगातार गिर रही सोने की कीमतों में आज फिर आई गिरावट


मुख्यमंत्री ने देश और समाज के लिए पत्रकारों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकारों ने देश और समाज के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अपने विचारों और अपनी लेखनी से उन्होंने समाज को रचनात्मक दिशा देने का काम किया है। ऐसे पत्रकारों का नाम देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाता है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग खबरों के लिए अखबारों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहारा लेते हैं, लेकिन हमारी वर्तमान पीढ़ी मोबाइल पर सोशल मीडिया को देखकर अपनी मानसिकता बनाती है। उन्होंने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए अनेक नियामक कानून हैं, लेकिन सोशल मीडिया के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नही है।

READ : ईडी प्रकरण में आईएएस आलोक शुक्ला-अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत 

सोशल मीडिया के लिए न किसी प्रशिक्षण की जरूरत है और न किसी मर्यादा की। सोशल मीडिया पर लोगों को ट्रोल करने के बढ़ते चलन पर चिन्ता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की नकारात्मक टिप्पणियां लोगों को हतोत्साहित करती हैं, इसीलिए अनेक अच्छे विचारक और संवेदनशील लोग ट्वीटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म को छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से वर्तमान पीढ़ी दिग्भ्रमित हो रही है, इससे कैसे बचा जा सकता है, इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़खानी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई इतिहास बनाता है, तो यह अच्छी बात है, लेकिन इतिहास बदलने की कोशिश दुर्भाग्य जनक है।

READ : गली-मोहल्लों व बाजारों में पहुंची कोरोना योद्धाओं की टीम: बिना मास्क बाइक पर घूमने वालों के सीधे घर पर नोटिस भेज रही ट्रैफिक पुलिस
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा को गांवों तक पहुँचाने का काम किया। उन्होंने पदयात्रा की, साहित्य में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक भी रहे। उनकी पुण्यतिथि पर वसुंधरा सम्मान का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के परिपालन में 14 अगस्त को संस्कृति विभाग के सहयोग से वसुंधरा सम्मान का आयोजन किया जा रहा है।

पढ़ें : नशे में धुत्त ग्रामीण ने कर दी उप सरपंच पति की पिटाई, पढ़े पूरी खबर 
वसुंधरा सम्मान निर्णायक समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैयर ने कहा कि स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे ने उस भारतीय परम्परा का निर्वाह किया जिसमें राजनीति और पत्रकारिता एक साथ चला करते थे। वसुंधरा सम्मान से सम्मानित श्री ई.वी. मुरली ने कहा कि महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह आंदोलन का जैसा व्यापक प्रभाव देश के स्वतंत्रता संग्राम में रहा, वैसे ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रारंभ की गई गोधन न्याय योजना के भी दूरगामी सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे। गोधन न्याय योजना ग्रामीण स्वावलम्बन की एक बड़ी योजना सिद्ध होगी।  

पढ़ें : बहन के साथ छेडख़ानी का विरोध करने पर आरोपी ने ईट से किया वार, मामला दर्ज 
इस कार्यक्रम का संचालन वसुंधरा सम्मान समिति के संयोजक श्री विनोद मिश्र ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री अरुण श्रीवास्तव भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वसुंधरा पत्रिका के 49 वें अंक का लोकार्पण भी किया। समारोह का आयोजन कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की गाईड लाइन का पालन करते हुए किया गया।

 ईडी प्रकरण में आईएएस आलोक शुक्ला-अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

ईडी प्रकरण में आईएएस आलोक शुक्ला-अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय के मामले में आईएएस आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने अधिवक्ता अवि सिंह और आयुष भाटिया के तथ्यों को स्वीकार करते हुए दोनों को अग्रिम जमानत दे दी है। 
 
 
सूत्रों ने बताया कि आईएएस अनिल टुटेजा और आईएएस डॉ आलोक शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत का लाभ मिल गया है। न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल की एकल पीठ ने प्रवर्तन निदेशालय के मामले में अधिवक्ता अवी सिंह और अधिवक्ता आयुष भाटिया द्वारा कोर्ट में प्रस्तुत दलीलों को स्वीकार कर लिया है। 
 
 
ज्ञात हो कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला जनवरी, 2019 को दर्ज किया गया था जो कि एन्टी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा द्वारा वर्ष 2015 में पंजीकृत अपराध से उत्त्पन्न हुआ है जिसमे नागरिक आपूर्ति निगम के 28 ठिकानों पे छापा मार कर करोड़ो रूपये बरामद किए थे, इस मामले में 28 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसमे अनिल टुटेजा और डॉ आलोक शुक्ला का नाम नही था। एन चुनाव के पहले करीब ढाई साल बितने के बाद राज्य सरकार ने पुरक चलान पेश करते हुए दोनों ही अधिकारी के नाम शामिल किए थे।
 केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री को सीएम भूपेश बघेल ने लिखा पत्र: ईआईए अधिसूचना मसौदे पर मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री को सीएम भूपेश बघेल ने लिखा पत्र: ईआईए अधिसूचना मसौदे पर मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिख कर पर्यावरण प्रभाव आंकलन (ईर्आए) अधिसूचना के मसौदा पर सवाल उठाए हैं। श्री बघेल ने कहा कि यह मसौदा सतत विकास की प्रक्रिया को बाधित करेगा। उन्होंने पत्र के माध्यम से मसौदे को लेकर कुछ सुझाव और आपत्ति भी दर्ज कराई है।
 
 
बघेल ने केंद्रीय मंत्री को पत्र में लिखा है कि मैं पर्यावरण मंजूरी देने की नई प्रक्रिया को अधिक समीचीन और ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस से जोडऩे के आपके उद्देश्य को समझता हूं। लेकिन ईआईए अधिसूचना, 2020 के मसौदे के प्रावधान पर्यावरणीय न्यायशास्त्र के अनुरूप नहीं हैं और ये सतत विकास 'और ईआईए प्रक्रिया के अपने उद्देश्यों को पूरी नहीं करता है। सीएम बघेल ने लिखा है कि ईआईए अधिसूचना 2020 के मसौदा में पर्यावरण मंजूरी देने के संबंध में प्रदेश सरकार के विचारों और राय को शामिल नहीं किया गया है।
 
 
वहीं, ईआईए अधिसूचना, 2020 के मसौदे में कोई ऐसा प्रावधान नहीं है, जो अनुसूची ङ्क और ङ्कढ्ढ के तहत संवैधानिक अधिकारों की गारंटी देता हो। श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि ईआईए अधिसूचना के प्रारूप में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक संवेदनशीलता को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। पत्र में श्री बघेल ने उम्मीद जताई है कि ईआईए अधिसूचना 2020 के प्रारूप को अंतिम रूप देने से पहले उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा।
  गली-मोहल्लों व बाजारों में पहुंची कोरोना योद्धाओं की टीम: बिना मास्क बाइक पर घूमने वालों के सीधे घर पर नोटिस भेज रही ट्रैफिक पुलिस

गली-मोहल्लों व बाजारों में पहुंची कोरोना योद्धाओं की टीम: बिना मास्क बाइक पर घूमने वालों के सीधे घर पर नोटिस भेज रही ट्रैफिक पुलिस

रायपुर। कोरोना की रोकथाम के लिए कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के मार्गदर्शन में संचालित जागरूकता महा-अभियान में कोविड स्पेशल फोर्स और सामाजिक संगठन लगातार शहर की बस्तियों में भी पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देश पर बिना मास्क बाइक में सड़कों पर निकलने वालों पर अब यातायात पुलिस भी हाईटेक कैमरे से निगरानी कर उनके घर के पते पर नोटिस थमा रही है।
 
 
नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार के निर्देशन में सभी जोन कमिश्नर और उनके साथ संलग्न स्व सहायता समूह की महिलाएं और नगर निगम का दस्ता भी पूरे शहर में घूम कर जुर्माने की कार्यवाही कर रहा है।
 
 
जिला प्रशासन, जिला पुलिस, नगर निगम की संयुक्त टीम लगातार चौक-चौराहों पर चालानी कार्यवाही कर लोगों को सजग कर रही है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में इस महा-अभियान से अब सामाजिक संस्थाओं के साथ वेलफेयर एसोसिएशन, मोहल्ला समितियों के साथ ही एक बड़ा जागरूक वर्ग लोगों को सजग करने अपनी बड़ी भूमिका निभा रहा है।
 
 
कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने, दूरी बनाए रखने व भीड़-भाड़ में जाने से बचने की अपील भी आम लोगों से की जा रही है। इन सामूहिक प्रयासों से रायपुर के व्यवसायियों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने दुकानों में बिना मास्क के आने पर रोक-टोक कर रहे हैं एवं दुकानों पर रस्सियों के सहारे बेरिकेटिंग कर सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित कर रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर दुकानों पर विक्रय या नि:शुल्क वितरण हेतु 50 मास्क रखने हेतु भी विक्रेता जागरुक हैं।
 
 
कोविड स्पेशल फ़ोर्स आज कई रिहायशी व व्यावसायिक परिसरों, सब्जी बाजारों में पहुंची और लोगों को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक किया। स्वयंसेवी संगठनों के साथ जिला व पुलिस अधिकारियों का विशेष दस्ता न्यू राजेंद्र सब्जी बाजार, अमलीडीह बाजार, तेलीबांधा सब्जी बाजार और बीटीआई बाजार क्षेत्र में गई। दोपहिया वाहनों पर बिना मास्क के घूमने वालों पर आई.टी.एम.एस. के हाईटेक कैमरों से निगरानी की जा रही है। समझाइश के बाद भी लापरवाही बरतने वालों को यातायात पुलिस नोटिस भेज रही है।
मेयर ने दिया निर्देश: निगम के बड़े बकायादारों से अभियान चलाकर करें वसूली, 2019-20 के बकायादारों की भी लिस्ट हो रही है तैयार

मेयर ने दिया निर्देश: निगम के बड़े बकायादारों से अभियान चलाकर करें वसूली, 2019-20 के बकायादारों की भी लिस्ट हो रही है तैयार

रायपुर। नगर निगम के बड़े बकायादारों से जल्द ही सख्ती से निपटते हुए बकाया वसूल किया जाएगा। बकायदा इसके लिए अभियान चलेगा। निगम प्रशासन ने बड़े बकायादारों की सूची भी बना ली है। 
 
 
महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने समीक्षा बैठक में महापौर को इस बात की जानकारी दी थी कि बड़े बकायादारों से वसूली बाकी है। यदि इन लोगों से वसूली हो गई तो निगम के राजस्व में एक बड़ी राशि आएगी जिससे आगामी दिनों में विकास कार्यों व अन्य विकास की योजनाओं में खर्च किया जा सकता है।
 
 
महापौर श्री ढेबर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे बड़े बकायादारों की तत्काल सूची तैयार करने कहा है। श्री ढेबर ने बड़े बकायादारों से वसूली के लिए जल्द से जल्द अभियान चलाने की बात भी कही है। इस लिस्ट में वित्तीय वर्ष 2018-19 के बकायादारों के भी नाम शामिल हैं। इसके बाद वर्ष 2019-20 के बकायादारों की भी लिस्ट तैयार हो रही है। अब नगर निगम प्रशासन अभियान चलाकर इन बकायादारों से राजस्व वसूली करेगी। 
 राजधानी के आरडीए कालोनी के पास निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर लगायी रोक

राजधानी के आरडीए कालोनी के पास निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर लगायी रोक

रायपुर। आज नगर निगम रायपुर के जोन 10 नगर निवेश विभाग के अमले ने जनशिकायत मिलते ही जोन 10 कमिश्नर अरूण साहू के नेतृत्व एवं जोन कार्यपालन अभियंता शिबू लाल पटेल, सहायक अभियंता फत्ते लाल साहू, उपअभियंता लोचन चौहान की उपस्थिति में जोन 10 के तहत आने वाले कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 में आरडीए कालोनी के पास कांदुल रोड पर 2 विभिन्न स्थानों में पृथक- पृथक नागरिक द्वारा पृथक-पृथक लगभग 5 एकड एवं 2 एकड के क्षेत्र की निजी भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग के कार्य की वस्तुस्थिति को प्रत्यक्ष देखा।
 
 
इस दौरान जनशिकायते सही मिलने पर जोन 10 नगर निवेश अमले ने अवैध प्लाटिंग करने हेतु बनायी गयी अवैध मुरूम रोड को तत्काल थ्रीडी स्थल पर बुलवाकर कटवाया एवं वहां के लिए की गई आवागमन की व्यवस्था को तोडकर पूरी तरह बाधित किया। इसके साथ ही निगम अमले ने वहां अवैध प्लाटिंग करने बनायी गयी अवैध प्लींथ एवं प्लाट कटिंग क्षेत्र को थ्रीडी से कटवाकर तोड़ा। अभियान चलाकर जोन 10 नगर निवेश की टीम ने जोन कमिष्नर के नेतृत्व में कांदुल रोड के 2 भिन्न स्थानों पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर कारगर रोक लगायी। 
 
 
जोन 10 कमिश्नर साहू ने बताया कि नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर संबंधित दोनो स्थान की निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी शीघ्र निगम जोन 10 को उपलब्ध करवाने अनुरोध किया गया है। निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलने पर अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में निगम जोन 10 नगर निवेष विभाग के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी। 
15 अगस्त को प्रदेश के पर्यटक व धार्मिक स्थलों में कोरोना को लेकर जारी गाईड लाइन की उड़ सकती है धज्जियां, पढ़े पूरी खबर

15 अगस्त को प्रदेश के पर्यटक व धार्मिक स्थलों में कोरोना को लेकर जारी गाईड लाइन की उड़ सकती है धज्जियां, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। कोरोना महामारी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 15 अगस्त को मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को बिना सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कम उपस्थिति में मनाये जाने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए है, वहीं इस दिन छुट्टी को एन्जॉय करने के लिए कई लोग प्रदेश के विभिन्न जिलों के पर्यटक व धार्मिक स्थलों में जाने की तैयारियों में होंगे।
 
 
जिसके चलते इस दिन उन स्थलों पर कोरोना की रोकथाम हेतु जारी किए गए सरकार के गाईड लाईनों की धज्जियां उड़ाई जा सकती है और अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हो सकता है। क्योंकि जिस तरह से प्रदेश में इन दिनों कोरोना संक्रमितों के साथ मौतों की संख्या बढ़ रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक दिन का एन्जाय करना प्रदेश के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। 
 
 
ज्ञात हो कि स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्थित पर्यटक व धार्मिकों स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ पहुंचती है। पर्यटक व धार्मिक स्थलों के अलावा शॉपिंग मॉल, जू  व उद्यानों में भी लोगों की भारी रहती है। ऐसे में लोग उन जगहों पर एन्जाय करने के लिए सेल्फी, फोटो खिंचवाने के साथ, झरने, नदियों में नहाकर भी एन्जॉय करते है।
 
 
जाहिर है एन्जॉय करते समय लोग सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सेनेटाइजर आदि का उपयोग करने से बचेंगे। चूंकि प्रदेश में इन दिनों कोरोना अब महामारी का रूप ले लिया है और ऐसे हालात में कोरोना को लेकर जारी गाईड का पालन नहीं करना, कोरोना  संक्रमण को बढ़ावा देना साबित होगा। लोगों की इस बड़ी लापरवाही से प्रदेश में कोरोना का सबसे बड़ा शक्तिशाली विस्फोट हो सकता है। जिसके बाद प्रदेश में बननी वाली स्थिति को संभालना सरकार के लिए भी बहुत मुश्किल हो जाएगा। 
  कोरोना संकट: पुलिस परेड ग्राउंड में नही होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोरोना संकट: पुलिस परेड ग्राउंड में नही होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में इस बार कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। यहां सादगीपूर्ण तरीके से ध्वजारोहण व मार्चपास्ट के बाद आयोजन समाप्त हो जाएगा। 

सूत्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगी के साथ मनाया जाएगा। आयोजन में कोई विशेष अथवा बड़ा आयोजन न करते हुए केवल ध्वजारोहण व मार्चपास्ट आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। इस बार ध्वजारोहण, मुख्य अतिथि के संबोधन, मार्चपास्ट के बाद आयोजन समाप्त हो जाएगा। जबकि गत वर्षों में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विविध कार्यक्रम आयोजित होता था। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यहां बैठक व्यवस्था को भी बदला गया है। दो अतिथियों के मध्य एक मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए मैदान में बैठक व्यवस्था बदली गई है। वहीं दर्शकों के मध्य भी एक मीटर की दूरी बनी रहे, इसके लिए सीमित संख्या में ही दर्शकों को प्रवेश देने का मन बना लिया गया है। मैदान में प्रवेश करने के पूर्व दर्शकों को कड़ी सुरक्षा से गुजरना होगा। मैदान आने वाले दर्शकों को मेटल डिटेक्टर द्वार से होकर गुजरना होगा तथा यहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद उन्हें सेनेटाइज किया जाएगा और इसके बाद ही उनकी मैदान में एंट्री होगी। इसी तरह इस बार मुख्य समारोह में सीमित संख्या में ही अतिथियों को बुलाया जा रहा है। आयोजन को ध्यान में रखते हुए मैदान की सुरक्षा सख्त करते हुए सील कर दिया गया है। मैदान को 24 घंटे सुरक्षा घेरे में रखा गया है। आयोजन के दिन भी मैदान की त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बना रहेगा। 
 स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, शहर में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच-पड़ताल

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, शहर में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच-पड़ताल

रायपुर। राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। इसके पूर्व पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों में सघन जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर में प्रवेश करने अथवा निकलने वाली सभी गाडिय़ों की जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं शहर के अंदर भी भीड़भाड़ वाले इलाकों पर सतत निगाह रखी जा रही है। 
 
 
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित है। इसके लिए मैदान को भव्य ढंग से सजाया गया है। मैदान में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाते हुए मैदान को सील कर दिया गया है तथा इसकी सुरक्षा सख्त कर दी गई है।
 
 
इसी तरह शहर के अंदर भी सुरक्षा को सख्त करते हुए बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। शहर में प्रवेश करने अथवा निकलने वाले सभी मार्गों में बेरिकेटिंग कर वाहनों की व आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच-पड़ताल की जा रही है। एक तरह से शहर को सील कर दिया गया है और वैध कारण बताने पर ही शहर में प्रवेश करने अथवा निकलने की अनुमति दी जा रही है। इधर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों में भी पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। ऐसे इलाकों पर विशेष निगाह रखी जा रही है जहां दिन भर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। खासकर बाजारों, बड़े शोरूम, मॉल आदि में विशेष सावधानी बरती जा रही है और यहां आने-जाने वाले लोगों पर निगाह रखते हुए सघन जांच-पड़ताल भी की जा रही है। 
नशे में धुत्त ग्रामीण ने कर दी उप सरपंच पति की पिटाई, पढ़े पूरी खबर

नशे में धुत्त ग्रामीण ने कर दी उप सरपंच पति की पिटाई, पढ़े पूरी खबर

महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली में एक नशे में धुत्त ग्रामीण को समझाना उप सरपंच के पति को महंगा पड़ गया। नशे में धुत्त ग्रामीण ने उसे अपशब्द कहते हुए उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर ग्रामीण के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसा ग्राम सोनािसल्ली निवासी कन्हैया लाल पटेल उप सरपंच का पति है। वह 11 अगस्त दोपहर दो बजे पंचातय का काम समाप्त कर घर जा रहा था। तभी पंचायत तालाब के पास ग्राम पंचायत सोनासिल्ली के सरपंच चोपलाल चौधरी और गांव के लीलाराम ध्रुव के बीच बहस हो रही थी।
 
 
लीलाराम ध्रुव नशे में धुत्त था। प्रार्थी द्वारा लीलीराम ध्रुव को अपशब्द व बहस करने से मना किया तो, उसी की ही पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दिया। वहीं लीलीराम ध्रुव ने भी कन्हैया पटेल के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
चाकू मारकर युवक से की मोबाईल व नगदी की लुट-पाट, मामला दर्ज

चाकू मारकर युवक से की मोबाईल व नगदी की लुट-पाट, मामला दर्ज

रायपुर। मोबाईल पर बात कर रहे युवक को चाकू मारकर एक्टीवा सवार तीन व्यक्तियों ने नगदी रुपये एवं मोबाईल छीनकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट माना कैम्प थाने में दर्ज की गई है।
 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माना कैम्प रायपुर निवासी विपलव दास 39 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गुरुवार को प्रार्थी मोबाईल पर बात कर रहा था तभी टेमरी चौक के आगे एक्सप्रेस-वे पर एक्टीवा सवार तीन व्यक्ति आकर चाकू से दाहिने भूजा एवं बाये जांघ मारकर चोट पहुंचाया व पीडि़त के जेब में रखे तीन सौ रुपये एवं मोबाईल वीवो कंपनी कीमत 10 हजार रुपये को लूटकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 के तहत अपराध कायम कर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। 
राजधानी से फिर लापता हुए दो नाबालिग, मामला दर्ज

राजधानी से फिर लापता हुए दो नाबालिग, मामला दर्ज

रायपुर। गुढिय़ारी क्षेत्र में नाबालिग लड़के-लड़कियों की लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनगर नाहरपारा गुढिय़ारी निवासी पीडि़त 36 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का लड़का 14 वर्ष 8 माह 12 अगस्त को 1 बजे घर से गया था उसके बाद वापस नही आया।
 
 
पीडि़त को संदेह है कि किसी ने बहला-फुसलाकर बेटे का अपहरण कर लिया है। इसी तरह भरत नगर झण्डा चौक गुढिय़ारी निवासी पीडि़त 45 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की लड़की 16 वर्ष 11 माह गुरुवार को घर से बिना बताये कही चली गई है। पीडि़त को संदेह है कि मुकेश कुर्रे ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। 

 

बहन के साथ छेडख़ानी का विरोध करने पर आरोपी ने ईट से किया वार, मामला दर्ज

बहन के साथ छेडख़ानी का विरोध करने पर आरोपी ने ईट से किया वार, मामला दर्ज

रायपुर। बेईज्जत करने की नियत से युवती का हाथ-बांह पकड़ा लिया व शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता 19 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गुरुवार को पैदल जाते समय परसराम यादव ने प्रार्थिया का हाथ-बांह पकड़ लिया। चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया।

READ : शहर में जोन की टीम पुलिस के साथ मिलकर कर रही है नियम तोडऩे वालों पर कार्यवाही 

घटना की जानकारी पीडि़ता ने अपने भाई को दिया जिसके बाद आरोपी से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर आरोपी ने युवती के भाई के साथ गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर ईट से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354,294,506,323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 

 जिले में तेंदुआ का आतंक जारी, महिला पर किया हमला फिर दो बछड़े का किया शिकार

जिले में तेंदुआ का आतंक जारी, महिला पर किया हमला फिर दो बछड़े का किया शिकार

कांकेर। जिले के दुधावा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सालेटोला धनोरा में बीती रात तेंदुआ ने एक किसान के घर में बंधे दो बछड़े को अपना शिकार बनाया है। वहीं साल्हेटोला निवासी वृद्ध पीलाबाई नाग के ऊपर भी हमला कर घायल कर दिया है। पीला बाई की सिर पीठ पर नाखून का निशान है। पीलाबाई बाल-बाल बच गई क्योंकि उनके पुत्र मौके पर पहुंचे और शोर मचाया तब तेंदुआ भाग गया। 
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग इस मामले में प्रकरण तैयार कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। इस सबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश पटेल ने बताया कि तेंदुआ के हमले की जानकारी के बाद वन अमले ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वन विभाग व पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है यदि एक दो दिन में तेंदुआ गांव से नहीं जाता है तो रायपुर से टीम बुलाई जाएगी। तेंदुआ के हमले व क्षेत्र में ही घूमने से गांव में दहशत का व्याप्त है।
बड़ी खबर: नगर पंचायत के कई शासकीय कार्यालयों के टूटे ताले, किसी खास दस्तावेज की तलाश में थे चोर

बड़ी खबर: नगर पंचायत के कई शासकीय कार्यालयों के टूटे ताले, किसी खास दस्तावेज की तलाश में थे चोर

कांकेर। जिले के पखांजुर नगर पंचायत में बीतीे रात चोरों ने एक साथ कई शासकीय कार्यालयों जिसमें पखांजुर तहसील कार्यालय, पखांजुर नगर पंचायत कार्यालय, राजस्व निरीक्षक और महिला बाल-विकास कार्यालयों का ताला तोडऩे के बाद अलमारियों और संदूको का ताला तोड़कर शासकीय दस्तावेज मौके पर मिले बिखरे हुए मिले हैं। आश्चर्य की बात है कि इन कार्यालयों में कंप्यूटर और अन्य महंगे उपकरण को चोरों ने हाथ भी नहीं लगाया इससे ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों को किसी खास दस्तावेज की जरूरत थी। 

READ : पुलिस अधिक्षक दंतेवाड़ा का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत पखांजुर में बीते रात चोरों ने लगातार हो रही रुक रुक कर बारिश का फायदा उठा कर पखांजुर के तहसील कार्यलय, महिला वाल विकास एवं राजस्व निरीक्षक कार्यलय का ताला तोड़ कर दस्तावेजों को बिखेर दिया है। इस तरह शासकीय कार्यालयों का ताला तोड़कर दस्तावेजों का बिखरा हुआ मिलना कई तरह के संदेह को जन्म दे रहा है।
 
 
दस्तावेजों की हेराफेरी करने के लिए  शासकीय कार्यालयों के ताला तो नहीं तोड़ा गया। पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर किन दस्तावेजों तलाश के लिए चोरों ने इसको अंजाम दिया, फिलहाल पखांजुर पुलिस जांच कर रही है। 
 कोरोना से छत्तीसगढ़ में अब तक 117 मौत, 4255 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी

कोरोना से छत्तीसगढ़ में अब तक 117 मौत, 4255 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतों की कुल संख्या 117 पहुंच गई, जिनमें से केवल रायपुर जिले में 57 मौत हो चुकी है। वहीं पूरे प्रदेश में कुल संक्रमितों का आकड़ा भी 14030 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 9658 लोग स्वस्थ हो चुके है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 4255 है, जिनका उपचार जारी है।
 
 
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त को सुबह से देर रात तक प्रदेश में 478 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई, वहीं 08 लोगों की मौत भी हुई है, जिनमें से 07 संक्रमित मरीजों की मौत रायपुर जिले में हुई है। इस तरह प्रदेश में मौतों का आकड़ा जहां 117 पहुंच गया है, वहीं सर्वाधिक 57 मौतें रायपुर जिले में हुई है।
 
 
हालांकि विभाग के अनुसार अब तक हुई मौतों में ज्यादातर मौतें उन लोगों की हुई है जो कोरोना वायरस के अलावा अन्य दूसरी गंभीर बीमारियों से भी पीडि़त थे। प्रदेश में कोरोना के अब तक कुल 14030 संक्रमित पाये गये है, जिनमें से 9658 मरीज स्वस्थ हो चुके है, वहीं वर्तमान में 4255 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है।
 महापौर ने वर्ष 2018 -19 के बड़े बकायेदारों पर तत्काल कार्यवाही करने के दिए निर्देश

महापौर ने वर्ष 2018 -19 के बड़े बकायेदारों पर तत्काल कार्यवाही करने के दिए निर्देश

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष कुमार मेनन की विशेष उपस्थिति में नगर निवेष विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यो की समीक्षा कर अधिकारियों को निगम हित में आवश्यक निर्देश दिये। 
 
 
महापौर ढेबर ने नगर निवेष विभाग के अधिकारियों को वर्ष 2019-20 के दौरान नगर निगम के नगर निवेष विभाग द्वारा जिन बकायेदारों पर कार्यवाही की गई है उसकी सूची बनाकर तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। महापौर ने निगम के राजस्व हित में वर्ष 2018 -19 के बडे बकायेदारों पर अभियान चलाकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश नगर निवेष विभाग के संबंधित अधिकारियों को दिये। महापौर ढेबर ने बैठक के दौरान वर्ष 2019-20 के निगम नगर निवेष विभाग के सबसे बडे बकायेदार मेसर्स एएसए कंपनी प्रबंधन पर अगले 3 दिनों के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश नगर निवेष विभाग के अधिकारियों को दिये। 
 
 
बैठक में नगर निवेष विभाग के अधिकारियों ने महापौर ढेबर एवं नगरीय नियोजन और भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष  मेनन को बताया कि होर्डिंग कंपनी के सदस्यों ने वर्ष 2018-19 की बकाया राषि का भुगतान माह अगस्त 2020 में करने एवं 2019 -20 की बकाया राषि का भुगतान लॉकडाउन होने के कारण किष्तो में करने को स्वीकृति देने की मांग की है। महापौर  ढेबर ने नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग की अगली बैठक में उक्त मांग को चर्चा एवं विचार विमर्ष हेतु एजेण्डे में नियमानुसार निगम हित में निर्णय लेने हेतु रखा जाना सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निवेष विभाग के अधिकारियों को दिये।

 

शहर में जोन की टीम पुलिस के साथ मिलकर कर रही है नियम तोडऩे वालों पर कार्यवाही

शहर में जोन की टीम पुलिस के साथ मिलकर कर रही है नियम तोडऩे वालों पर कार्यवाही

रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त  सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो के नगर निवेष, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की टीमों द्वारा पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जोन स्तर पर जोन के बाजारों में रायपुर शहर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम कारगर तरीके से करने निरंतर मास्क नहीं लगाने वाले, सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले एवं लॉकडाउन नियम तोडने वाले लोगो व दुकानदारों पर जुर्माना कार्यवाही उन्हें कडी हिदायत देकर निरंतर जारी है। 
 

आज भी लगातार नियम तोडने वालो पर जुर्माना कार्यवाही जारी रही। जोन 1 की टीम ने 107 लोगो पर 7050 रू. नियम तोडने वालों पर जुर्माना वसूला। जोन 2 की टीम ने जोन कमिश्नर के नेतृत्व में अभियान चलाकर 27 लोगो व दुकानदारों से नियम तोडने पर 19620 रू. जुर्माना किया। इसमें से 10 दुकानदारों पर लॉकडाउन नियम तोड़कर बिना अनुमति दुकान संचालित करने पर लगाया गया 18000 रू. का जुर्माना सम्मिलित है। जोन 3 की टीम ने जोन कमिश्नर की अगुवाई में पुलिस प्रशासन की टीम के साथ 109 लोगो पर नियमों को तोडने के कारण 15720 रू. का जुर्माना किया। इसमें जोन 3 की टीम द्वारा 11 दुकानदारों पर लॉकडाउन नियम तोडते हुए बिना अनुमति दुकान संचालित करने पर लगाया गया 11500 रू. का जुर्माना सम्मिलित है। 
 

वहीं जोन 4 की टीम ने आज जोन कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर नियमों को तोडने वाले 27 लोगो पर 4000 रू. जुर्माना किया। जोन 5 ने आज 65 लोगो पर 4800 रू. जुर्माना नियम तोडने पर किया। जोन 7 ने नियम तोडने वाले 47 लोगो से आज अभियान चलाकर 8730 रू. जुर्माना वसूला। 

इसी प्रकार जोन 8 की टीम ने नियम तोडने वाले 20 लोगो से 1350 रू, जोन कमिश्नर के नेतृत्व में बाजार में पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर संबंधितों को कडी हिदायत देते हुए वसूल किये। जोन 9 की टीम ने आज 83 लोगो पर नियम तोडने पर 5430 रू. जुर्माना जोन कमिश्नर के नेतृत्व में किया। जोन 10 की टीम ने नियम तोडने वाले 84 लोगो पर 9290 रू. जुर्माना किया। कुल 569 लोगो पर नियमों को तोडने के कारण निगम की टीमों ने पुलिस प्रशासन की टीमों के साथ मिलकर जोन कमिश्नर के नेतृत्व में बाजार में अभियान जारी रखते हुए कुल 75990 रू. जुर्माना वसूला। अभियान सभी 10 जोनो में नगर निगम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर चलाया जो कोविड 19 के संक्रमण के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रसार की कारगर रोकथाम करने जोन स्तर पर रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम प्रशासन के निर्देशानुसार निरंतर आगे भी जनस्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से जारी रहेगा। 
रायपुर के सुन्दरनगर में लगभग आधा एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर निगम ने रोक लगायी

रायपुर के सुन्दरनगर में लगभग आधा एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर निगम ने रोक लगायी

रायपुर, नगर निगम रायपुर के जोन 5 नगर निवेश विभाग के अमले ने जनशिकायत मिलते ही जोन 5 कमिश्नर चंदन शर्मा के नेतृत्व एवं जोन सहायक अभियंता आरएन पटेल, नगर निवेश उपअभियंता सैय्यद जोहेब, अतुल बंसल की उपस्थिति में जोन 5 के तहत आने वाले पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 66 के सुन्दर नगर क्षेत्र में एक नागरिक द्वारा लगभग आधा एकड क्षेत्र निजी भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग के कार्य की वस्तुस्थिति को प्रत्यक्ष देखा । इस दौरान जनशिकायते सही मिलने पर जोन 5 नगर निवेश अमले ने अवैध प्लाटिंग करने हेतु बनायी गयी अवैध मुरूम रोड को तत्काल थ्रीडी स्थल पर बुलवाकर कटवाया एवं अवैध प्लाटिंग के कार्य को करने हेतु रखवायी गयी ईट, गिट्टी आदि भवन निर्माण सामाग्रियों को स्थल पर जप्त करने की कार्यवाही करके अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी।


जोन 5 कमिश्नर शर्मा ने बताया कि नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर संबंधित निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी शीघ्र निगम जोन 5 को उपलब्ध करवाने अनुरोध किया गया है। निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलने पर अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।

 

अपने ही विभाग के सेवानिवृत चौकीदार से रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया लिपीक

अपने ही विभाग के सेवानिवृत चौकीदार से रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया लिपीक

अम्बिकापुर, एन्टी करप्शन ब्यूरो अम्बिकापुर की टीम ने जल संसाधन विभाग में पदस्थ आरोपी लिपिक विनय कुमार सिन्हा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लिपीक ने विभाग के ही चौकीदार से ग्रेच्यूटी एवं पेंशन देने की बदले रिश्वत की मांग की थी। रकम के साथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी लोचन सिंह ने उप पुलिस अधिक्षक, एन्टी करप्शन व्यूरो अम्बिकापुर को लिखित शिकायती पत्र दिया कि उसके पिता लरघुराम जो कि जल संसाधन विभाग से वर्ष 2015 में चौकीदार के पद से सेवानिवृत्त हो गये थे उनका आज तक ग्रेच्युटि एवं पेशन का पैसा नहीं मिला है। तथा उक्त रकम देने के लिए विभाग का लिपिक विनय सिन्हा ने 7000 रुपये की डिमांड कर रहा है। आवेदक ने बताया कि इस काम के एवज में उसके पिता लरघुराम ने 3000 रुपये पहले ही दे दिया था किंतु बाकी की रकम लिये बिना लिपिक काम के लिए तैयार नहीं था जिसके बाद लोचन सिंह ने एसीबी ने शिकायत की कर दी। इस मामलें की जांच कर रही एसीबी की टीम ने जांच में शिकायत को सही पाया और लिपीक को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए चौकीदार के बेटे को केमिकल लगे नोट का भुगतान करने के लिए कहा। प्लान के अनुसार लोचन ने रिश्वत की रकम जैसे ही लिपिक को दिये, तत्काल एसीबी ने छापा मारकर आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दी गयी रकम को भी बरामद किया गया। मामलें में आरोपी के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम 1988 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में तो बाकी मंत्री और संसदीय सचिव करेंगे इन जगहों पर ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में तो बाकी मंत्री और संसदीय सचिव करेंगे इन जगहों पर ध्वजारोहण

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन के लिए मंत्रिगणों एवं संसदीय सचिवों को नामांकित किया गया है।

also read:- - पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड, इस मामले में बने पहले प्रधानमन्त्री - 
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव बलौदाबाजार में, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग में, वन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा रायगढ़ में, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम बस्तर में, आबकारी मंत्री कवासी लखमा धमतरी में, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सरगुजा में, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बालोद में, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बिलासपुर में, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही में तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के पश्चात मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

read also:- - समाज कल्याण विभाग में नवीन पदस्थापना आदेश जारी, देखें आदेश 
इसी प्रकार संसदीय सचिव यू.डी. मिंज बलरामपुर में, विकास उपाध्याय बेमेतरा में, रेखचंद जैन बीजापुर में, इन्द्रशाह मंडावी दंतेवाड़ा में, विनोद सेवनलाल चन्द्राकर गरियाबंद में, चिन्तामणि महाराज जशपुर में, द्वारिकाधीश यादव कबीरधाम में, कुंवर सिंह निषाद कांकेर में, शिशुपाल सोरी कोण्डागांव में, पारसनाथ राजवाड़े कोरिया में,  शकुंतला साहू मुंगेली में, गुरूदयाल सिंह बंजारे नारायणपुर में, श्रीमती अम्बिका सिंहदेव सूरजपुर जिले में एवं चन्द्रदेव प्रसाद राय सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।