नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
राजधानी के एक युवक से नौकरी लगवाने का लालच देकर लाखों रुपयों की ठगी, जाने पूरी खबर...

राजधानी के एक युवक से नौकरी लगवाने का लालच देकर लाखों रुपयों की ठगी, जाने पूरी खबर...

रायपुर। नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी किये जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सहायक विस्तार अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख 20 हजार रुपए की ठगी की गई है। कृष्णानगर निवासी नरेन्द्र देवांगन ने साल 2017-18 में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सहायक विस्तार अधिकारी के पद पर परीक्षा में शामिल हुआ था। चयन कराने के नाम पर उसके ही परिचित खमतराई निवासी बी. ईश्वर राव ने विभाग में रसूख होने का हवाला देकर नाम चयन सूची में डलवाने का भरोसा हासिल कर लाखों रूपए ले लिए जिसके बाद चयन सूची में नाम नहीं आने पर पीडि़त ने पद के लिए दी रकम के वापसी की मांग की। जिसे लौटाने से आरोपी ने इंकार कर दिया है। जिसके कारण पीडि़त ने रायपुर एसएसपी आरिफ शेख के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जांच में शिकायत सही पाये जाने पर गंज थाने में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी बी ईश्वर राव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पिकअप की ठोकर से स्कूटी सवार महिला इंजीनियर की मौके पर मौत, पढ़े पूरी खबर...

पिकअप की ठोकर से स्कूटी सवार महिला इंजीनियर की मौके पर मौत, पढ़े पूरी खबर...

बालोद। जिले के डौंडी में तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार, डौंडी से भानुप्रतापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बिना नंबर के पिकअप ने बंधिया टोला के पास डौडी जनपद में अपने ड्यूटी पर जा रही स्कूटी सवार रीना केराम को अपनी चपेट में ले लिया. डौंडी जनपद की मनरेगा शाखा में इंजीनियर के पद पर कार्यरत रीना केराम को दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट पहुंची.

आसपास के लोगों ने 108 की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डौंडी पुलिस ने मामले के आरोपी पिकअप ड्राइवर को पकड़ लिया है, वहीं मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई में जुट गई है।
जमीन बेचने व रजिस्ट्री कराने के नाम पर लाखो की धोखाधड़ी, 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज...

जमीन बेचने व रजिस्ट्री कराने के नाम पर लाखो की धोखाधड़ी, 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज...

महासमुंद। जमीन बेचने व रजिस्ट्री कराने के नाम पर करीब 13 लाख की धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट पर तुमगांव पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 4 लोगों के खिलाफ चारसौबीसी का मामला दर्ज किया है। 


पुलिस के अनुसार- प्रार्थी विनय कुमार अग्रवाल पिता जगदीश अग्रवाल रायपुर निवासी के साथ आरोपी नंदू साहू खैरझिटी, चंद्रशेखर साहू पिता दुर्जन साहू भोरिंग तथा लल्लू धृतलहरे पिता रतन दास भालेपुर थाना सुहेला बलौदाबाजार निवासी ने जमीन बेचने का सौदा किया था। यह सौदा 22 जुलाई 2015 में किया गया था। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी से जमीन बिक्री करने के लिए 10 लाख रुपए में सौदा किया और जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए 8 लाख रुपए नकदी रकम ले लिया। लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और उक्त रकम हड़प कर धोखाड़ी की। इसी प्रकार एक अन्य मामले में प्रार्थी विनय कुमार अग्रवाल पिता जगदीश अग्रवाल रायपुर निवासी के साथ आरोपी रिपन साहू पिता रोहित साहू भोरिंग तथा लल्लू धृतलहरे पिता रतन दास भालेपुर बलौदाबाजार निवासी ने 17 जून 2015 को 5 लाख रुपए में सौदा कर जमीन की बिक्री और उसकी रजिस्ट्री कराने के लिए प्रार्थी से 4 लाख 90 हजार रुपए नकदी रकम ले लिया और जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। आरोपियों ने उक्त नकदी रकम हड़प कर धोखाधड़ी की। दोनों ही मामलों में थाना सिविल लाइन रायपुर में जीरो में अपराध कायम कर तुमगांव भेजा गया, जहां दोनों मामलों में अलग-अलग धारा 420, 34 के तहत असल नंबरी अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। 
आमने-सामने दो बाईकों की भिड़त में 2 की मौत, 3 रिफर 1 गंभीर रूप से घायल, जाने कहा की है यह घटना...

आमने-सामने दो बाईकों की भिड़त में 2 की मौत, 3 रिफर 1 गंभीर रूप से घायल, जाने कहा की है यह घटना...

कांकेर। जिले के ग्राम पटौद के पास आमने-सामने दो बाईकों में भिड़त होने से 06 युवक घायल हुए थे जिनको बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की उपचार के दौरान मौत हो गई है, वहीं 03 को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है, और 01 अन्य की स्थिती गंभीर है। घटनास्थल पर दो एंबुलेंस पहुंंची थी जिनकी मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल साम 06 बजे एक बाईक में दो लोग टिकेश्वर सिन्हा पिता गैंद राम सिन्हा चवांड निवासी और दीपक कुमार बघेल पिता प्रदीप कुमार डब्बीपानी निवासी दोनो कांकेर से सरोना की ओर जा रहे थे, वहीं दूसरी बाईक में सवार 04 युवक विकास साहू एमजी वार्ड निवासी, कैलाश नरहरपुर निवासी, गुलाब गौतम सिंगारभाट निवासी और मनी नरहरपुर निवासी सिंगारभाट में कबाड़ के दुकान में काम करते है। जो सरोना मेला से वापिस कांकेर आ रहे थे। एक बाईक में जो दो युवक सवार थे, वहीं एक बाईक चार युवक सवार थे, उनकी हालत ज्यदा गंभीर थी। 
ज्वेलर्स व्यापारी ने खुद के दुकान से की जेवरात की चोरी और लिखा दी झूठी रिपोर्ट, पढ़े फिर क्या हुआ आगे...

ज्वेलर्स व्यापारी ने खुद के दुकान से की जेवरात की चोरी और लिखा दी झूठी रिपोर्ट, पढ़े फिर क्या हुआ आगे...

महासमुंद। एक दिन पहले तेंदूकोना में ज्वेलर्स दुकान में हुई कथित चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। चोरी का अरोपी व्यापारी ही निकला। व्यापारी के निशानदेही पर पुलिस ने दुर्ग से कथित चोरी का माल बरामद कर लिया है। अब पुलिस व्यापारी के खिलाफ ही झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला दर्ज करने की तैयारी में है। 


बागबाहरा एसडीओपी लितेश सिंह ने बताया कि तेंदूकोना मेन रोड पर जितेंद्र सोनी की ज्वेलरी दुकान है। उसने 28 फरवरी को दुकान में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। शुरुआती पूछताछ में ही समझ में आ गया था कि मामला चोरी का नहीं है और दुकानदार झूठ बोल रहा है। आखिरकार उसने अपना अपराध कबूला और कथित रूप से चोरी हुए जेवरात दुर्ग के शंकर नगर से जितेंद्र के मौसी के घर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने अनुसार जितेंद्र कर्ज में डूबा हुआ था, इसलिए उसने खुद चोरी का प्लान बनाया, ताकि घर वाले उसकी मदद कर सके और वह कर्ज अदा कर सके। जब्त जेवरात में 82.630 ग्राम सोना कीमत 2.57 लाख और 14.396 किग्रा चांदी कीमत 3.98 लाख रुपए शामिल है। 

 न दुकान का ताला टूटा न ही तिजोरी खुली, फिर कैसे हुई चोरी-
ज्वेलर्स दुकान में चोरी की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दुकान का ताला टूटा नहीं था, बल्कि चाबी से खोला गया था। यही नहीं जितेंद्र जिस लॉकर से जेवरात चोरी होने की बात कर रहा था, वह काफी हाइटेक था और चार चाबियों से एक साथ उसे खोला जा सकता था। चोरी दिखाने के लिए तिजोरी के कुछ पाट्र्स को पेचकश से खोला गया था और लॉक वाले स्थान को डैमेज किया गया था। इन सब को देखकर पुलिस समझ गई थी कि जितेंद्र झूठ बोल रहा है। पुलिस ने आखिरकार जितेंद्र से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और चोरी की झूठी रिपोर्ट लिखाने की बात स्वीकार की। 

जानिए, उस दिन क्या हुआ था-
पुलिस की पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि 27 फरवरी की रात उसने ही लॉकर से जेवरात एक बैग में भरकर दुकान बंद कर दिया। उसने चाबी दुकान में काम करने वाली लक्ष्मी नामक वर्कर के घर छोड़ दिया और उसे बताया कि वह अपनी वाइफ को लेने नागपुर जा रहा है। वह सुबह जाकर दुकान खोल ले। इसके बाद वह अपनी मौसी के घर दुर्ग पहुंचा। वहां वह अक्सर आता-जाता है और उक्त मकान में ऊपर के कमरे में रहता है। वहां उसने जेवरात से भरे बैग को रखा और मौसी के लड़के के साथ अपनी पत्नी को लेने नागपुर चला गया। लक्ष्मी सुबह जब दुकान पहुंची तो दुकान का शटर आधा खुला हुआ था और भीतर सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद लक्ष्मी ने फोन पर जितेंद्र को चोरी की जानकारी दी और जितेंद्र ने नागपुर से ही फोन कर मामले के बारे में पुलिस को बताया। ]

इसलिए बनाई चोरी की झूठी कहानी-
जितेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसने दुकान खोलने के लिए अपने बचपन के दोस्त नरपत से 14 लाख रुपए उधार लिया है। वह हर महीने उसे 35 हजार रुपए किश्त देता है, लेकिन पिछले एक साल से वह रुपए अदा नहीं कर पा रहा है। चूंकि उधारी चुकाने के नाम पर वह घरवालों से पैसे मांगता तो घरवाले उसे नहीं देते। इसलिए उसने चोरी का प्लान बनाया, ताकि मार्केट की उधारी चुकाने के लिए उसके घर वाले उसे पैसे दे देते और वह जेवरात बेचकर नरपत को पैसे लौटा देता। 
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया के घर फिर पहुंची आईटी की टीम, बंगले में लगे सील को तोड़कर जांच में जुटी टीम...

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया के घर फिर पहुंची आईटी की टीम, बंगले में लगे सील को तोड़कर जांच में जुटी टीम...

भिलाई। मुख्यमंत्री सचिवालय की उपसचिव सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित सूर्या रेसीडेंसी में स्थित आवास को सील करने के बाद आज केन्द्रीय आयकर विभाग की टीम फिर से सौम्या चौरसिया के घर पहुंचे हैं। बताया जाता है कि सौम्या चौरसिया व उसके पति ने स्वयं से आईटी अफसरों को फोन किया तथा जांच के लिए घर आने कहा। इसके बाद आयकर विभाग की टीम के चार अफसर बंगले में पहुंचे हैं। 


ज्ञात हो कि राजधानी रायपुर में ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही के बाद केन्द्रीय आयकर विभाग की टीम ने भिलाई स्थित सौम्या चौरसिया के घर में भी दबिश दी थी। लेकिन तब उनके निवास में कोई भी नहीं मिला था, इसके बाद आयकर विभाग की टीम ने लंबे इंतजार के बाद उनके घर को सील कर दिया था। इधर जब सौम्या चौरसिया और उसके पति को आयकर विभाग द्वारा छापा मारे जाने की जानकारी मीडिया से मिली तो उन्होंने भिलाई पहुंचकर घर में चिपके नोटिस को पढ़ा और इसके बाद आईटी अफसरों को फोन कर आज सुबह निवास स्थान पहुंचकर जांच-पड़ताल करने के लिए कहा। इस बीच बताया जाता है कि सौम्या चौरसिया व उनके परिजनों ने विधिक सलाहकार से चर्चा भी की है। आज सुबह जब आईटी के अफसर सूर्या रेसीडेंसी पहुंचे तो यहां काफी गहमागहमी का माहौल बना रहा। आयकर विभाग की टीम ने नियमों का पालन करते हुए घर में लगा सील तोड़ा और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इधर मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ सौम्या चौरसिया के परिजनों ने आरोप लगाया है कि चूंकि सौम्या मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव के पद पर पदस्थ हैं, लिहाजा उन्हें जानबूझकर परेशान करने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक सूर्या रेसीडेंसी स्थित सौम्या चौरसिया के घर में जांच शुरू हो गई थी। 
हिन्दी विशिष्ट भाषा पर्चा के साथ 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से प्रारंभ, राज्य के कुल 2 लाख 77 हजार 475 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी...

हिन्दी विशिष्ट भाषा पर्चा के साथ 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से प्रारंभ, राज्य के कुल 2 लाख 77 हजार 475 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से प्रारंभ हो गई है। बोर्ड ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए उडऩदस्तों का भी गठन किया है। परीक्षार्थियों को तनाव से मुक्त रखने के उद्देश्य से पहला पर्चा विशिष्ट हिन्दी अथवा चयनित भाषा का है। 


माशिमं द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से प्रारंभ हो गई है। बोर्ड की ओर से आयोजित इस परीक्षा में राज्य से कुल 2, 77, 475 परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया था। इन परीक्षार्थियों के लिए राज्य में कुल 2304 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। राज्य में सबसे अधिक परीक्षा केन्द्र राजनांदगांव जिले में बनाया गया है। राजनांदगावं में सर्वाधिक 166 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में इस वर्ष 16000 परीक्षार्थी 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे हंै। रायपुर जिले में परीक्षार्थियों के लिए 144 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसी तरह बिलासपुर में 154, रायगढ़ में 143 व दुर्ग में 124 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। माशिमं की ओर से नकल प्रकरण में नाम शामिल होने वाले तथा विभिन्न कारणों को ध्यान में रखते हुए पूर्व में बनाए गए 5 परीक्षा केन्द्र केा बंद कर दिया है, इनके स्थान पर 77 नए विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिका, प्रश्रपत्र आदि पहले से ही परीक्षा केन्द्र के निकट स्थित पुलिस थानों के स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया था। ज्ञात हो कि आज 12वीं बोर्ड की परीक्षा के ठीक बाद कल 03 मार्च से 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो जाएगी। 10वीं की परीक्षा में इस बार राज्य भर से कुल 03 लाख 92 हजार 68 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 
 राजधानी में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर खेल रही मासूम को तेज रफ्तार टाटा एस वाहन ने कुचला, हुई मौत...

राजधानी में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर खेल रही मासूम को तेज रफ्तार टाटा एस वाहन ने कुचला, हुई मौत...

रायपुर। घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को तेज रफ्तार टाटा एस वाहन ने रौंद दिया जिसके चलते घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिंगरिया खरोरा निवासी त्रिलोक कुमार धीवर 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी पारथी खुंटे 1 साल 6 माह अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी तेज रफ्तार टाटा एस क्रमांक सीजी 04 एम. जी. 0512 के चालक ने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। इलाज के लिये मासूम को नजदीकी कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने टाटा एस वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर मर्ग कायम कर लिया है। 
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 10 निरीक्षकों की पदस्थापना में किया गया फेरबदल, पाली थाना प्रभारी समेत चार भेजे गए पुलिस लाइन...

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 10 निरीक्षकों की पदस्थापना में किया गया फेरबदल, पाली थाना प्रभारी समेत चार भेजे गए पुलिस लाइन...

कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने बड़ी सर्जरी करते हुए 10 निरीक्षकों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। पाली में एक ही रात हुई तीन चोरी और उठाईगिरी की घटना के बाद थाना प्रभारी राजेश कुमार पटेल को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उरगा, करतला, पसान, दर्री व दीपका थाना के प्रभारी बदल दिए गए हैं। पुलिस के कामकाज में कसावट के साथ अपराध में अंकुश लगाने यह कवायद की गई है।


पिछले कुछ दिनों से चोरी व उठाईगिरी की लगातार हो रही वारदात से पुलिस के अफसर चिंतित थे। काफी समय से थाना प्रभारियों की पदस्थापना में भी फेरबदल नहीं हुआ था। लिहाजा पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टि से एक साथ कई नगर निरीक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। चार नगर निरीक्षकों को वापस रक्षित केंद्र भेज दिया गया है, जिसमें पहला नाम पाली थाना प्रभारी राजेश पटेल का है। उनकी जगह पसान थाना प्रभारी लीलाधर राठौर को पदस्थ किया गया है। वहीं पसान थाना का प्रभार रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक रामकुमार सिंह राणा को दिया गया है। करतला थाना प्रभारी आनंदराम, उरगा थाना प्रभारी हरीशचंद्र टांडेकर और दीपका थाना प्रभारी सनत कुमार सोनवानी को रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। वहीं रक्षित केंद्र में पदस्थ अविनाश सिंह को करतला, अभय सिंह बैस को उरगा व सुमतराम सोनवानी को दर्री थाना का प्रभारी बनाया गया है। दर्री थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार सिंह को करतला थाना प्रभारी दिया गया है। कटघोरा थाना क्षेत्र में भी एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोर दुस्साहसिक ढंग से दो लाख 80 हजार का मोबाइल ले भागे। यहां भी पुलिस की रात्रि गश्त की लुंज-पुंज व्यवस्था उजागर हुई थी। हालांकि इस थाने में अभी फेरबदल नहीं किया गया है।
15 लोगों के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी, लाखो का टैक्स बकाया...

15 लोगों के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी, लाखो का टैक्स बकाया...

कोरबा। नगर निगम संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चला रहा है। बकायादारों के नाम उजागर करने के बाद भी सकारात्मक पहल नहीं होने पर निगम ने 15 बकायादारों के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया है। इन बकायादारों से 35 लाख रुपये निगम को टैक्स के रूप में लेना है।


वित्तीय वर्ष समापन में एक माह का वक्त शेष रह गया है। ऐसी स्थिति में सभी विभाग अपना टारगेट हासिल करने जुटे हैं। नगर निगम भी संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। जगह-जगह शिविर लगाने के बाद निगम ने बड़े बकायादारों के नाम भी उजागर किए। वहीं कई दुकानों को सीलबंद भी किया, पर निगम शत प्रतिशत राशि वसूल नहीं कर पा रही। अब बकायादारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए निगम ने नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत कोरबा तथा टीपी नगर जोन से की गई। बताया जा रहा है कि निगम आयुक्त राहुल देव के निर्देश पर कोरबा जोन के 15 तथा टीपी नगर जोन के पांच बकायादारों के खिलाफ  कुर्की नोटिस जारी किया गया है। इन बकायादारों से लगभग 35 लाख रुपये टैक्स के रूप में निगम को लेना है। इनकी ओर से राशि जमा नहीं की जाती है तो निगम से कुर्की का आदेश जारी किया जाएगा। नोटिस जारी होने के बाद कई बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है।
 बेटे से मारपीट करने का विरोध करने पर दंपति की पिटाई, पढ़े पूरी खबर...

बेटे से मारपीट करने का विरोध करने पर दंपति की पिटाई, पढ़े पूरी खबर...

रायपुर। दंपत्ति के बेटे के साथ मारपीट करने पर मना करने पर आरोपियों ने दंपत्ति के परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुशालपुर साहू पारा निवासी अखिलेश त्रिपाठी 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी परिवार समेत पुरानी बस्ती साहू पारा में रहता है व सदगुरू सेल्स सर्विसेस तेलीबांधा में काम करता है 1 मार्च को रात्रि करीब 8.30 बजे बेटा धनंजय त्रिपाठी उम्र 13 वर्ष घर आकर बताया कि पिंकी का भाई मार रहा है एवं कपड़ा फाड दिया है। इस पर प्रार्थी व पत्नि सुषमा त्रिपाठी बाहर निकल कर गये तो पटेल किराना दुकान के पास पिंकी यादव का भाई को देखकर मारपीट के बारे में पूछने पर पिंकी यादव एवं उसके भाई ने गाली गलौज करने लगा मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर मुझे हाथ मुक्के से मारपीट किया जिससे पीठ में दाहिने भुजा में लगकर दर्द हो रहा है मेरी पत्नि सुषमा त्रिपाठी एवं लड़का धनंजय त्रिपाठी छुड़ाने आये तो पिंकी यादव व उसके भाई ने मां बहन की अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। मारपीट से प्रार्थी की पत्नी के मेरी पत्नि के दाहिने हाथ कलाई में एवं लड़के के सीना बांये कान के पास चोट लगा है। घटना की रिपोर्ट पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी पिंकी यादव एवं उसके भाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
छतीसगढी़ कलेवा तिहार 2020 का शुभारंभ आज, पुर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह होंगे मुख्य अतिथि

छतीसगढी़ कलेवा तिहार 2020 का शुभारंभ आज, पुर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। छत्तीसगढ़ी कलेवा तिहार 2020 के शुभारंभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा व नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेवा तिहार के प्रेरक व मार्गदर्शक महामंडलेश्वर राजेश्री डॉ.रामसुंदर दास जी करेंगे। नगर के सुंदर जोगी, अनेक पार्षद सहित गणमान्य जन उद्र्रघाटन के अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी खान-पान, व्यंजन, तथा छत्तीसगढ़ी थाली को प्रचारित व स्थापित करने के लिए वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति द्वारा 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ी कलेवा तिहार 2020 का आयोजन दूधाधारी मठ के महंत राजेश्री डॉ. रामसुंदर दास जी की अध्यक्षता में किया जा रहा है। कलेवा तिहार में राज्य के ख्यातिनाम ब्लागर्स, यू टयूबर्स, तथा लेखक इस आयोजन का सोशल मीडिया पर लाईव प्रसारण करेंगे। आयोजन स्थल में बच्चों के मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी लोक खेलों का आयोजन किया गया हे। आयोजन में सम्मिलित होकर आमजन छत्तीसगढ़ के पारंपरिक भोजन तथा विभिन्न व्यंजनों से रूबरू हो सकेंगे। साथ ही व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। तिहार प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। नाचा, गम्मत सहित अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन स्थल पर होंगे। महोत्सव में आगंतुकों के लिए विभिन्न आकर्षण जैसे लकी ड्रा, गिफ्ट वाउचरों तथा पुरस्कार आदि की व्यवस्था रखी गयी है। आयोजन के संयोजक आदेश ठाकुर ने बताया कि कलेवा तिहार मेला स्थल में छत्तीसगढ़ी थाली की उपलब्धता रहेगी। इस दौरान आगंतुकों से छत्तीसगढ़ी खानपान संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे तथा सही जवाब देने वालों को पुरस्कार दिए जाने की व्यवस्था है। बस्तर, सरगुजा, जशपुर क्षेत्रों के खान-पान से जुड़े महिला स्वसहायता समूह द्वारा अनेक प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। 
मुख्यमंत्री की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया पहुंची घर, आज आईटी की टीम करेगी जांच

मुख्यमंत्री की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया पहुंची घर, आज आईटी की टीम करेगी जांच

रायपुर। मुख्यमंत्री की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया रविवार शाम को अपने भिलाई स्थित निवास पहुंच गई है। उन्होंने सबसे पहले अपने घर पर आईटी द्वारा चस्पा किए नोटिस को अवलोकन किया तथा मीडिया से भी चर्चा की। 

ज्ञात हो कि दो दिनों तक सौम्या चौरसिया का इंतजार करने के बाद आयकर विभाग की टीम ने उनके घर को सील कर दिया था। रविवार को सबसे पहले सौम्या के पति सौरभ मोदी अपने घर पहुंचे थे। इसके बाद शाम लगभग सात बजे सौम्या चौरसिया घर पहुंची। घर पहुंचते ही उन्होंने घर पर आयकार विभाग द्वारा चस्पा किये गए नोटिस का अवलोकन किया तथा मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आगे की कार्रवाई कानूनी सलाह लेने के बाद की जाएगी। जानकारी मिली है कि आयकर विभाग की टीम को सौम्या के घर पहुंचने की सूचना मिल गई तथा सोमवार सुबह आठ बजे आयकर विभाग की टीम सौम्या के घर पहंंचेगी तथा सौम्या की उपस्थिती के अपनी जांच पड़ताल शुरू करेगी। इधर घर सील बंद होने के चलते सौम्या करीब में ही रहने वाले अपने रिश्तेदारों की घर पर रात को रूकेंगी इसके बाद सुबह आयकर विभाग की टीम के पहुंचने पर घर खोला जाएगा। 

NSUI द्वारा छत्तीसगढ़ में लगातार आयकर छापों को लेकर मोदी और शाह का किया पुतला दहन

NSUI द्वारा छत्तीसगढ़ में लगातार आयकर छापों को लेकर मोदी और शाह का किया पुतला दहन

रायपुर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया दरअसल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होने के कारण हाली में सारे नगर निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत दर्ज की जिसको देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर छत्तीसगढ़ सरकार की छवि को खराब करने के लिए लगातार बेबुनियाद तरीकों से बिना कोई ठोस सबूत के पिछले 3 दिनों से हिटलर मोदी सरकार के आदेश पर आईटी के अफसरों द्वारा छापेमारी की जा रही है।राज्य सरकार को बिना जानकारी दिए परामिलिट्री फ़ोर्स प्रदेश में दहशत का मोहोल बनाया जा रहा है। जिसको देखते हुए आज एनएसयूआई ने पूरे प्रदेश में मोदी-साह का पुतला दहन किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के नेतृत्व में रायपुर के बूढा पारा धरना स्थल में उग्र प्रदर्शन किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया और साथ ही साथ सारे कार्यकर्ताओं द्वारा नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मे निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ी सफलता मिली है और प्रदेश में आम जनता बहुत ज्यादा खुश है भूपेश बघेल जी के सरकार से यही बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रास नहीं आ रही है इसी को देखते हुए वे गलत तरीकों से आयकर के छापे प्रदेश में करवा रहे हैं और इसका हम पूरे तरीके से विरोध करते हैं
इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश शुक्ला रायपुर जिला अध्य्क्ष अमित शर्मा, प्रदेश सचिव हनी बग्गा,रायपुर कार्यकारी अध्य्क्ष कृष्णा सोनकर , युवा नेता करण शर्मा, प्रदेश सह-सचिव जयेश तिवारी,जिला महासचिव संकल्प मिश्रा शुभम पांडे, महिताब,अभिनव शर्मा,भूपेन्द्र साहू, विशाल दुबे,मनीष पटेल,अभिषेक साहूसहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति थे। 

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह रिहर्सल से लौट रही छात्रा गायब,अपहरण की आशंका

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह रिहर्सल से लौट रही छात्रा गायब,अपहरण की आशंका

बिलासपुर, गुरुघासीदास केंद्रीय विवि के प्रावीण्य सूची में स्थान पाकर गोल्ड मैडल पाने वाली एक छात्रा रविवार को विवि में आयोजित दीक्षांत समारोह के रिहर्सल से लौटते वक्त गायब हो गई है, परिजनों ने सिविल लाइन थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, और अपहरण की आशंका जताई है। बताया जा रहा है, कि छात्रा का लास्ट लोकेशन व्यापार विहार है। बहरहाल पुलिस उसके परिचितों से पूछताछ कर उसकी तलाश में जुटी है।
गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 8 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शहर में हैं, और कल गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी पूरे कार्यक्रम के लिए रविवार को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया, जिसमें लॉ की भूतपूर्व छात्रा रामेश्वरी राव मराठा ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम रिहर्सल के बाद शाम 4 बजे रामेश्वरी ने परिजनों को अपने घर वापस लौटने की सूचना देते हुए बताया, कि वह अभी नेहरू चौक में ही और जल्द ही घर पहुंच जाएगी, लेकिन जब वह शाम 5:30 बजे तक घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने चिंतित होकर उसे दोबारा फोन लगाया, लेकिन बात होने के पूर्व ही फोन को काट दिया गया। परिजनों ने आशंका जताई है, कि हो सकता है, किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा उस फोन को डिस्कनेक्ट किया हो, और अपहरण की चिंता जताते हुए छात्रा के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रारंभिक सूचना के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है, और गुमशुदा छात्रा को जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास जारी है। वहीं दूसरी ओर छात्रा के भाई ने ट्वीट कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित तमाम आला अधिकारियों से अपनी बहन को जल्द से जल्द ढूंढ कर लाने की गुजारिश की है।
बताया जा रहा है, कि लापता छात्रा ने अपने परिजनों से बात की, फिर अपनी एक सहेली से कहा, कि वह बहुत डिप्रेशन में है, और अपने घर न जाकर कहीं और जाएगी। छात्रा का लास्ट लोकेशन व्यापार विहार में मिला है, पुलिस उसकी सहेली से पूछताछ कर उसकी तलाश कर रही है।

 

सब्जी खरीदने गये युवक की जेब से मोबाइल निकालकर बाइक सवार हुआ फरार, मामला दर्ज

सब्जी खरीदने गये युवक की जेब से मोबाइल निकालकर बाइक सवार हुआ फरार, मामला दर्ज

रायपुर, सब्जी खरीदने गये युवक के जेब से मोबाइल फोन निकालकर बाइक सवार फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिकरीडीह गोबरानवापारा निवासी कोमल साहू 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि शनिवार को अभनपुर शनिचरी बाजार में सब्जी खरीदने गया हुआ था इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 एक्स 4256 के चालक ने प्रार्थी की जेब से एक नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन कीमत 6 हजार 5 सौ रुपये को निकालकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने पल्सर चालक के खिलाफ बाइक नंबर के आधार पर धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।  

शराब के नशे में धुत्त सौतेले पिता ने 4 वर्षीय पुत्र की कर दी बेदम पिटाई, हुई मौत

शराब के नशे में धुत्त सौतेले पिता ने 4 वर्षीय पुत्र की कर दी बेदम पिटाई, हुई मौत

भिलाई, नेवई भाठा में शराब के नशे में सौतेले पिता ने अपने चार साल के मासूम बेटे सलमान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जब पुलिस आरोपी को पकडऩे पहुंची तो पिता मौके से फरार हो गया। नेवई थाना पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार-रविवार देर रात की है। नगर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार यादव ने बताया कि मां सलमा बेगम की शिकायत पर आरोपी पिता शर्मा कालोनी छावनी थाना क्षेत्र निवासी विजय बर्राल के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। मासूम के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। शराब के नशे में नशेड़ी पति का पत्नी से देर रात विवाद हो गया। नशे में धुत्त पति इसी बीच मासूम बेटे को पीटने लगा। जब पत्नी ने विरोध किया तो पति ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। पिता की मार से बेटा बेहोश हो गया। तब किसी तरह पत्नी उसे उतई सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।उल्लेखनीय हैं कि मृत बच्चे का पिता विजय श्रीवास्तव ने 4 महीने पहले पत्नि व बच्चे को छोड़ दिया है उसके बाद आरोपी विजय बर्राल ने महिला को रख लिया है। 

रायपुर में आयकर की टीम ने विकास अग्रवाल का फ्लैट किया सील,लाखो का माल किया जब्त

रायपुर में आयकर की टीम ने विकास अग्रवाल का फ्लैट किया सील,लाखो का माल किया जब्त

रायपुर, केन्द्रीय आयकर की टीम शहर में लगातार छापामार कार्यवाही जारी रखे हुए हैं। इसी क्रम में एक और नए व्यक्ति के यहां टीम ने दबिश देकर उसके एक फ्लैट को सील कर दिया है।
सूत्रों ने बताया कि आईटी की टीम ने अब गोलछा अपार्टमेंट में रहने वाले विकास अग्रवाल के यहां दबिश देकर उसके फ्लैट को सील कर दिया है। विकास अग्रवाल के यहां से लाखों के जेवरात आदि मिलने की जानकारी भी निकलकर सामने आई है। बताया जाता है कि आईटी की टीम के पहुंचने के बाद से ही विकास अग्रवाल गायब हो गए हैं। इस पर आयकर की टीम ने सील किए गए फ्लैट को सील कर एक समय-सीमा निश्चित कर विकास अग्रवाल को उपस्थित होने का फरमान भी जारी किया है। यदि इस समायावधि में विकास अग्रवाल स्वयं से उपस्थित नहीं होते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी भी तय है। ज्ञात हो कि आयकर विभाग की जांच की दिशा अब बदल रही है, पहले बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी गई और इसके बाद अब उनके निकटतम सहयोगियों और कर्मियों के निवास व कार्यालयों में भी दबिश दी जा रही है।
 

नाबालिग लड़की हुई गर्भवती, तबियत खराब होने पर अस्पताल में हुआ गर्भपात, आरोपी के खिलाफ बलात्कार व पास्को एक्ट में मामला दर्ज

नाबालिग लड़की हुई गर्भवती, तबियत खराब होने पर अस्पताल में हुआ गर्भपात, आरोपी के खिलाफ बलात्कार व पास्को एक्ट में मामला दर्ज

रायपुर, शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग लड़की के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया। गर्भ ठहरने के बाद तबियत खराब होने अस्पताल में गर्भपात हो गया। घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उरला निवासी युवक 33 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की नाबालिग बहन 16 वर्ष को शादी का प्रलोभन देकर राजीव पाटिल निवासी कैलाश नगर बिरगांव ने 29 अगस्त 2019 से 12 फरवरी 2020 के मध्य लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा व गर्भ ठहरने पर तबियत बिगडऩे के दौरान मेकाहरा अस्पताल में गर्भपात हो गया। वहीं आरोपी ने शादी से इंकार कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा सहित 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।  

नये लैपटॉप में निकली गंभीर तकनीकी त्रुटि, जिला उपभोक्ता फोरम ने लगाया 53 हजार हर्जाना

नये लैपटॉप में निकली गंभीर तकनीकी त्रुटि, जिला उपभोक्ता फोरम ने लगाया 53 हजार हर्जाना

दुर्ग, नये लैपटॉप में खरीदने के तीन चार दिनों में ही गंभीर तकनीकी त्रुटि आ गई, जिसके बाद लगातार शिकायतें करने पर ना तो समस्या दूर की गई और ना ही लैपटॉप बदला गया। इसे व्यवसायिक कदाचरण और सेवा में निम्नता मानते हुए जिला उपभोक्ता फोरम दुर्ग के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये व लता चंद्राकर ने निर्माता कंपनी डेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (बेंगलुरु), सर्विस सेंटर की कम्प्यूटर्स (रायपुर) एवं दुकानदार जैनेक्स लैपटॉप एंड कंप्यूटर वल्र्ड (दुर्ग) पर 52501 रुपये हर्जाना लगाया।

 

ग्राहक की शिकायत

बी-फार्मेसी की पढ़ाई एवं प्रोजेक्ट कार्य के लिए शिवपारा दुर्ग निवासी प्रफुल्ल जैन ने जैनेक्स लैपटॉप एंड कंप्यूटर वल्र्ड दुर्ग से दिनांक 29 जनवरी 2016 को 39501 रुपये में डेल कंपनी का लैपटॉप खरीदा, जिसमें 2 साल की वारंटी दी गई थी और यह आश्वासन दिया गया था कि लैपटॉप में कोई समस्या नहीं आएगी यदि कोई तकनीकी समस्या आती है तो पूर्ण सर्विस दिया जाएगा। लेकिन खरीदने के तीन-चार दिन बाद ही लैपटॉप में समस्या आने लगी जिसे दुकानदार को दिखाने पर उसने सॉफ्टवेयर अपडेट करके दिया इसके बाद भी समस्या दूर नहीं होने पर परिवादी ने कंपनी के टेक्निकल टीम को मेल किया और सर्विस सेंटर में दिखाया लेकिन समस्या दूर हुई, इसके बाद लैपटॉप के पाट्र्स भी बदले गए फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। परिवादी ने लगातार कंपनी में ईमेल से भी शिकायत की। लैपटॉप में डीवीडी ड्राइवर, स्पीकर, कीबोर्ड के बटन तथा कनेक्टिविटी की प्रॉब्लम के साथ साथ रैम की स्पीड भी नहीं थी। जब परिवादी ने लैपटॉप बदल कर दूसरा लैपटॉप देने की बात कही तो इंकार कर दिया गया।

अनावेदकगण का जवाब

प्रकरण में दुकानदार उपस्थित नहीं हुआ जबकि सर्विस सेंटर और कंपनी ने कहा कि जब-जब परिवादी लैपटॉप सुधार हेतु लेकर आया उसे सुधार कर प्रदान किया गया था लैपटॉप में किसी प्रकार की हार्डवेयर समस्या नहीं है और जो सॉफ्टवेयर की समस्या है वह परिवादी द्वारा लैपटॉप के असुरक्षित उपयोग का परिणाम है।

फोरम का फैसला

उभयपक्ष के तर्को एवं दस्तावेजों आधार पर प्रकरण का विचारण कर जिला उपभोक्ता फोरम दुर्ग के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये व लता चंद्राकर ने यह प्रमाणित पाया कि लैपटॉप में सर्विस सेंटर द्वारा सुधार किया गया था साथ ही रिपेयर ऑर्डर फॉर्म में लैपटॉप की समस्या एवं उसके पाट्र्स बदले जाने की प्रविष्टियां भी दर्ज है। लैपटॉप खरीदी दिनांक 29 जनवरी 2016 से 8 अगस्त 2017 तक लगातार समस्याग्रस्त था इस दौरान लैपटॉप वारंटी अवधि में ही था। जब लैपटॉप में विद्यमान समस्या गंभीरतम प्रकृति की थी और इसका समाधान किया जाना संभव नहीं था तो परिवादी को लैपटॉप बदलकर नया लैपटॉप देना था या उसकी कीमत वापस लौटायी जानी थी परंतु ऐसा नहीं करके अनावेदकगण ने परिवादी के साथ व्यवसायिक दुराचरण एवं सेवा में निम्नता की है।

जिला उपभोक्ता फोरम  के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये, व लता चंद्राकर ने अनावेदकगण पर 52501 रुपये हर्जाना लगाया, जिसके तहत निर्माता कंपनी सर्विस सेंटर और दुकानदार लैपटॉप की कीमत 39501 रुपये, मानसिक कष्ट की क्षतिपूर्ति स्वरूप 12000 रुपये, तथा वाद व्यय 1000 रुपये परिवादी को देंगे। साथ में लैपटॉप की कीमत पर 6 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज भी देना होगा।

 

आयकर के शिकंजे में शराब ठेकेदार संजय दीवान, घर और दफ्तर से मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज

आयकर के शिकंजे में शराब ठेकेदार संजय दीवान, घर और दफ्तर से मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज

रायपुर, आयकर विभाग की टीम ने शराब ठेकेदार संजय दीवान के ठिकानों पर देर शाम छापामार कार्यवाही की है। सूत्रों की माने तो दीवान के घर और दफ्तर में छापामार कार्यवाही के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले है।
सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा—व्यवस्था में टीम संजय दीवान के घर पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी। दीवान 5000 बीयर का डीलर रह चुका है। वर्तमान में दीवान शराब दुकान में लेबर सप्लाई का काम करता है। शराब दुकानों में कैश कलेक्शन तक जांच की आंच पहुंच गई है। इसी के साथ ही आयकर की छापामार कार्यवाही के बाद बैंक प्रबंधकों को भी नोटिस जारी किया गया है। दीवान के समस्त ठिकानों से मिली पासबुक से अकाउंट स्टेटमेंट और लॉकर की जानकारी मांगी गई है। जांच के दौरान दीवान का लॉकर भी खोला जाएगा। फिलहाल आयकर विभाग की कार्यवाही जारी है।
 

नियम विरुद्ध शिक्षाकर्मियों को क्रमोन्नति का लाभ देने वाले जनपद सीईओ पर जिला पंचायत ने जारी किया कारण बताओ नोटिस ,बड़ी कार्रवाई होना तय

नियम विरुद्ध शिक्षाकर्मियों को क्रमोन्नति का लाभ देने वाले जनपद सीईओ पर जिला पंचायत ने जारी किया कारण बताओ नोटिस ,बड़ी कार्रवाई होना तय

गरियाबंद , शासन के नियम विरुद्ध 52 शिक्षाकर्मियों को क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ देने का आदेश जारी करने वाले छुरा जनपद सीईओ नारद कुमार मांझी पर जिला पंचायत गरियाबंद का शिकंजा कस गया है । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद जनपद सीईओ नारद कुमार मांझी को कारण बताओ नोटिस जारी करके 3 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है और जवाब प्रस्तुत न करने की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई की चेतावनी भी दे दी गई है।
दरअसल जनपद पंचायत सीईओ नारद कुमार मांझी ने 19 दिसंबर 2019 को नियम विरुद्ध छुरा ब्लाक के 52 शिक्षाकर्मियों को क्रमोन्नत वेतनमान दिए जाने का आदेश जारी किया था और उसके बाद शिक्षाकर्मियों के बीच न्यायालय जाकर आदेश लाने की होड़ मच गई थी शिक्षाकर्मी नेता इदरीश खान समेत 37 शिक्षाकर्मियों ने भी जो कि गरियाबंद जिले के ही हैं न्यायालय से वही आदेश हासिल कर लिया इसके बाद सोशल मीडिया में वायरल हुए पे स्लिप और सवालों ने जिला पंचायत के संज्ञान में यह सारी बात ला दीज्. आनन-फानन में जब जिला पंचायत ने पूरे मामले की जांच कराई तो प्रकरण को सही पाया और उसके बाद तत्काल नारद कुमार मांझी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है ।
आखिर न्यायालय के आदेश के बाद भी क्यों नहीं दिया जा रहा है क्रमोन्नत वेतनमान!
दरअसल हाइकोर्ट ने आज तक किसी भी शिक्षाकर्मी को क्रमोन्नत वेतनमान दिए जाने का स्पष्ट आदेश जारी ही नहीं किया है जो भी आदेश जारी हुआ है उसमें याचिकाकर्ताओं को विभाग के समक्ष अभ्यावेदन सौंपने और विभाग को उसमें नियमानुसार निर्णय लिए जाने का डिसीजन देते हुए याचिका को निराकृत किया गया है , इस पूरे मामले में जिस पंचायत विभाग को निर्णय लेना है उसने आज तक शिक्षाकर्मियों को क्रमोन्नति वेतनमान दिए जाने का कोई आदेश जारी किया ही नहीं है बावजूद इसके हाईकोर्ट के निर्णय को बिना ढंग से अध्ययन किए कई जनपद पंचायतों ने इस प्रकार के आदेश जारी कर दिए थे जो बाद में निरस्त भी किए गए और विभाग की इसके कारण किरकिरी भी हुई बाद में डीईओ हेमंत उपाध्याय समेत कई अधिकारियों ने स्पष्ट आदेश भी जारी किया था कि शिक्षाकर्मियों को क्रमोन्नत वेतनमान की पात्रता नहीं है।

कौन सा आदेश है क्रमोन्नति के मार्ग में बाधक ,
दरअसल शिक्षाकर्मियों के मामले में छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा आदेश क्रमांक 1094 दिनांक 2/11/2011 के जरिए 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियों को क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ प्रदान करने का आदेश जारी किया गया था बाद में शिक्षाकर्मियों को पुनरीक्षित वेतनमान स्वीकृत होने के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेश क्रमांक 8244 दिनांक 14/11/2014 के द्वारा पूर्व में 2011 में जारी किए गए आदेश को भूतलक्षी प्रभाव से दिनांक 1/5/2013 से निरस्त कर दिया गया . यानी शिक्षाकर्मियों को केवल नवंबर 2011 से मई 2013 तक ही क्रमोन्नत वेतनमान की पात्रता दी गई और उसके बाद आदेश को निरस्त कर दिया गया और वर्तमान में ऐसा कोई भी आदेश प्रभावशील नहीं है, उसके बावजूद नियमों की अनदेखी करते हुए जिस प्रकार सीईओ ने क्रमोन्नत वेतनमान जारी किया है और अपने आदेश में केवल 2011 के आदेश का हवाला दिया है इसका सीधा सा मतलब यह है कि 2013 के आदेश के विषय में जनपद सीईओ को पता ही नहीं है और इसी को आधार बनाकर विभाग अब उन पर कार्रवाई करने के मूड में है । शासन के नियम विरुद्ध 52 शिक्षाकर्मियों को क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ देने का आदेश जारी करने वाले छुरा जनपद सीईओ नारद कुमार मांझी पर जिला पंचायत गरियाबंद का शिकंजा कस गया है । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद जनपद सीईओ नारद कुमार मांझी को कारण बताओ नोटिस जारी करके 3 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है और जवाब प्रस्तुत न करने की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई की चेतावनी भी दे दी गई है ।दरअसल जनपद पंचायत सीईओ नारद कुमार मांझी ने 19 दिसंबर 2019 को नियम विरुद्ध छुरा ब्लाक के 52 शिक्षाकर्मियों को क्रमोन्नत वेतनमान दिए जाने का आदेश जारी किया था और उसके बाद शिक्षाकर्मियों के बीच न्यायालय जाकर आदेश लाने की होड़ मच गई थी शिक्षाकर्मी नेता इदरीश खान समेत 37 शिक्षाकर्मियों ने भी जो कि गरियाबंद जिले के ही हैं न्यायालय से वही आदेश हासिल कर लिया इसके बाद सोशल मीडिया में वायरल हुए पे स्लिप और सवालों ने जिला पंचायत के संज्ञान में यह सारी बात ला दी आनन-फानन में जब जिला पंचायत ने पूरे मामले की जांच कराई तो प्रकरण को सही पाया और उसके बाद तत्काल नारद कुमार मांझी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है । इसके बावजूद इन सारे प्रकरणों से बेखबर गरियाबंद जिले के ब्लॉक सीईओ ने वहां के शिक्षाकर्मियों को क्रमोन्नत वेतनमान देने का आदेश जारी कर दिया और बाद में शिक्षाकर्मियों ने सोशल मीडिया में यह सवाल उठाए कि आखिर प्रदेश के 1 ब्लॉक में शिक्षाकर्मियों को क्रमोन्नत वेतनमान दिया कैसे जा रहा है। जिले से प्रदेश की राजनीति करने वाले नेता उसके बाद उसी आदेश को आधार बनाकर शिक्षाकर्मियों को कोर्ट से न्याय दिलाने का आह्वान करने लगे और बाकायदा शुल्क लेकर कोर्ट से क्रमोन्नति का आदेश दिलवाने का दावा करने लगे तब जाकर यह पूरा प्रकरण जिला पंचायत के नजर में आ गया जिसके बाद आनन-फानन में जिला पंचायत ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है इधर इस पूरे मामले से पंचायत विभाग में भी हड़कंप है ।
 

BREAKING NEWS : डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर को आयकर विभाग के अधिकारीयों ने किया सील, 24 घंटे से अधिक इंतजार के बाद अधिकारीयों ने लिया यह फैसला

BREAKING NEWS : डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर को आयकर विभाग के अधिकारीयों ने किया सील, 24 घंटे से अधिक इंतजार के बाद अधिकारीयों ने लिया यह फैसला

भिलाई | केन्द्रीय आयकर विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी पिछले 24 घंटे से अधिक समय से सौम्या चौरसिया के आने का इंतजार कर रहे थे | लेकिन उनके नहीं आने पर आईटी विभाग के अधिकारियों ने घर में दरवाजे को चपड़े से सील कर दिया है ।

जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को दोपहर करीब 1:00 बजे आईटी विभाग और ईडी की टीम सौम्या चौरसिया के भिलाई के सूर्या रेसीडेंसी स्थित बंगले पहुंची थी। जहां सीआरपीएफ के जवान भी तैनात थे । सौम्या चौरसिया एवं उनके परिवारों की अनुपस्थिति में आईटी अफसरों ने सौम्या के घर के बाहर बिस्तर लगाकर रात बिताए थे। जिनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात थे ।

 

जिला अस्पताल सुकमा में पहली बार किया गया सीजेरियन ऑपरेशन, पढ़ें पूरी खबर

जिला अस्पताल सुकमा में पहली बार किया गया सीजेरियन ऑपरेशन, पढ़ें पूरी खबर

सुकमा |  जिले के जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह के भीतर 03 सफल सीजेरियन ऑपरेशन किया गया। जिसमें एक काफी मुश्किल था। अगर समय रहते ऑपरेशन नही किया होता तो माँ और बच्चे दोनो के जान को खतरा हो सकता था। लेकिन डॉक्टर नरसिह और डॉक्टर एडी पुरैना ने तीनों सफल ऑपरेशन कर यहां के मरीजों का विस्वास जीता है। सुकमा के ग्रमीणों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। 

पिछले कई महीनों से जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण गर्भवती महिला को सीमावर्ती प्रदेश मलकानगिरी अस्पताल जाना पड़ता था या फिर सुविधाओ के अभाव में जगदलपुर रैफर करना पड़ता था। लेकिन अब धीरे-धीरे जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ रही है। 
सीएमचो डॉक्टर बंसोड़ ने बताया कि जिला अस्पताल में सुविधाए बढ़ रही है। एक सप्ताह में तीन सीजेरियन ऑपरेशन हुए है। अब रेफर करने के बजाय यही ऑपरेशन किया जा रहा है, आगे और चीजे बेहतर होगी।
 
मुख्यमंत्री ने अजमेर शरीफ के लिए चादर भेजी: अमन, चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाई-चारे के लिए मांगी दुआएं

मुख्यमंत्री ने अजमेर शरीफ के लिए चादर भेजी: अमन, चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाई-चारे के लिए मांगी दुआएं

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास से हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ हेतु चादर रवाना की। इस अवसर पर देश और छत्तीसगढ़ में अमन, चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाई-चारे के लिए दुआएं मांगी गई। 808 वें उर्स के मौके पर यह चादर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा अजमेर शरीफ ले जाकर दरगाह गरीब नवाज अजमेर शरीफ में पेश की जाएगी। साथ ही देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश की अमन, चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए दुआएं की जाएगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सलाम रिजवी, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के सदस्य श्री फैसल रिजवी, जिला पंचायत सदस्य श्री शेख अलीमुद्दीन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के अध्यक्ष श्री इम्तियाज हैदर,  छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री हाफिज खान, श्री अशरफ हुसैन, छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन के सचिव श्री मो ताहिर, श्री रउफ रजा, सुन्नी मस्जिद ट्रस्ट नयापारा के मुतवल्ली श्री हाजी जियाउर्रहमान, नगर निगम रायपुर के पार्षद श्री समीर अख्तर एवं श्री कामरान अंसारी,  समाजसेवी  श्री इरशाद खान (अच्छू), श्री शरीक राईस खान, श्री एस एम् हाशिम, श्री मो अमीन, श्री परवेज निजाम, श्री इमरान खान, श्री मो समीर, श्री शब्बीर खान, श्री मो सिद्दीक जी, श्री मो अरशद, श्री रिजवान खान, श्री मो रियाज, श्री आवेस अशरफी, श्री मो तारिक अशरफी, श्री आमिर खान उपस्थित थे।