नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़ : शिक्षार्थियों का ऑनलाईन मूल्यांकन 28 फरवरी से, ऑनलाईन बाहय मूल्याकंन में 1800 शिक्षार्थी होंगे शामिल

गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़ : शिक्षार्थियों का ऑनलाईन मूल्यांकन 28 फरवरी से, ऑनलाईन बाहय मूल्याकंन में 1800 शिक्षार्थी होंगे शामिल

रायपुर | ई-साक्षरता केन्द्रों में ऑनलाईन बाह्य मूल्यांकन 28 फरवरी से एक मार्च 2020 तक निर्धारित किया गया है। ‘‘गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़‘‘ मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के ई साक्षरता केन्द्रों में आयोजित ऑनलाइन बाहय मूल्यांकन में लगभग एक हजार आठ सौ शिक्षार्थी शामिल होंगे। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह के कुशल मार्गदर्शन में देश में पहली बार शहरी क्षेत्र के डिजिटल असाक्षरों के लिए गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 36 केन्द्र तथा 14 नवीन ई साक्षरता केन्द्र सहित कुल 50 केन्द्रों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक एवं सदस्य सचिव श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने एक जानकारी में बताया कि नवाचारी कार्यक्रम गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़ में 15 से 60 आयु समूह के डिजिटल असाक्षरों को प्रशिक्षित ई-एजुकेटर द्वारा एक माह में डिजिटल उपकरणों के उपयोग करना सिखाया जाता है। डिजिटल साक्षरता के अंतर्गत कम्प्यूटर, मोबाइल सहित डिजिटल डिवाइस को चलाना, कम्प्यूटर के पुर्जे का उपयोग, मोबाइल फोन का उपयोग, टेबलेट की जानकारी व उपयोग, इंटरनेट का उपयोग, सर्च इंजन का उपयोग ईमेल का परिचय, सोशल मीडिया, फेसबुक, ट्वीटर, व्हाटसअप का उपयोग। विभिन्न सेवाओं का ऑनलाइन भुगतान, ऑनलाइन बुकिंग, रेल, बस टिकिट बुक करना, मोबाइल रिचार्ज, टीवी रिचार्ज, बिजली बिल इत्यादि का भुगतान तथा विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन फार्म भरना सिखाया जाता है। विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों में पॉवर पाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। डिजिटल साक्षरता के अलावा भारत का संविधान, व्यक्तिगत स्वच्छता, व्यक्तित्व विकास, चुनावी साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, विधिक साक्षरता, श्रेष्ठ पालकत्व, आत्मरक्षा, कौशल विकास, नागरिक कर्त्तव्य, जीवन कौशल आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
डिजिटल साक्षरता के पाठ्यक्र पूर्ण होने के पश्चात् जिले द्वारा आंतरिक मूल्यांकन किया जाता है। तत्पश्चात् छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी 
(Chips) द्वारा ऑनलाइन बाहय मूल्यांकन किया जाता है। जिसमें अब तक लगभग सात हजार सात सौ  शिक्षार्थी सफल हो चुके है।


सवारी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दर्जनों यात्री हुए घायल

सवारी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दर्जनों यात्री हुए घायल

रायपुर। सवारी उतारने सड़क किनारे खड़ी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया जिसके चलते बस का पिछे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया व बस में बैठे सवारी घायल हो गये। घटना की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नायकसार खरोरा निवासी दुर्गा प्रसाद 39 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी बस कंडेक्टर है 24 फरवरी को मंडी रोड के पास ग्राम बाना खरोरा में तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमबी 4477 का चालक ने सड़क किनारे खड़ी बस को पीछे से टक्कर मार दिया इस वजह  से बस 30 से 40 फीट आगे बढ़ गया व प्रार्थी के सिर में चोट लगने से उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करना पड़ा वही बस में बैठे सवारी राधेश्याम यादव, टिकेश्वर निषाद, जेठू वर्मा, रजिया यादव, भुनेश्वर उर्फ डुमेश्वर धीवर, केजाबाई धीवर को भी एक्सीडेंट में चोटे आयी है। ईलाज कराने के बाद घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

राजधानी में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोपेड सवार महिला की मौत, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

राजधानी में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोपेड सवार महिला की मौत, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर | तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोपेड सवार महिला की मौत हो गई वहीं अन्य दो लोग घायल हो गये। घटना की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिव मंदिर र्वा 14 चरोदा धरसींवा निवासी श्रवण सेन 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गुरुवार को जिज्ञासा पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 04 एलसी 5080 का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये मोपेड के पीछे बैठी रोहणी सेन 20  पति अजय सेन को टक्कर मार दिया। जिसके चलते घटना स्थल पर ही रोहणी सेन की मौत हो गई व अजय सेन व सरोजनी वर्मा निवासी चरोदा धरसींवा घायल हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के जुर्म में धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। 

 

 
राजधानी में फिर हुई चोरी की वारदात, कमरे में रखा 4 नग गैस सिलेण्डर व एक नग मोबाइल फोन चोरी, मामला दर्ज

राजधानी में फिर हुई चोरी की वारदात, कमरे में रखा 4 नग गैस सिलेण्डर व एक नग मोबाइल फोन चोरी, मामला दर्ज

रायपुर | कबीरनगर एवं तेलीबांधा क्षेत्र में 4 नग गैस सिलेण्डर सहित एक नग मोबाईल फोन घर के बरामदे से चोरी किये  जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार एचडी 34 फेस-1कबीरनगर  निवासी उत्तम जयसवाल 33 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 26 फरवरी को प्रार्थी के घर के बरामदा में रखे 1 नग इण्डेन कंपनी का गैस सिलेण्डर कीमत 3 हजार रुपये को किसी ने चोरी कर लिया। इसी तरह सतनामीपारा तेलीबांधा निवासी दुलीचंद कुुर्रे 21 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 26 से 27 फरवरी के मध्य प्रार्थी के घर में लगे चैनलगेट खोलकर कोई चोर कमरे में प्रवेश कर 3 नग इण्डेन कंपनी का गैस सिलेण्डर व एक नग एमआई कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 

 
कृषि महाविद्यालय को खाली करने डाइट ने थमाया नोटिस, बच्चों में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर

कृषि महाविद्यालय को खाली करने डाइट ने थमाया नोटिस, बच्चों में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद | कृषि महाविद्यालय में पढऩे वाले छात्र-छात्राएं इन दिनों परेशान हैं। महाविद्यालय के पास खुद का भवन नहीं होने के कारण यहां न तो पढ़ाई हो पा रही है और न ही छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल कर पा रहे हैं। यही नहीं जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के जिस महिला छात्रावास में कृषि महाविद्यालय संचालित किया जा रहा है, उसे खाली करने का नोटिस भी मिल चुका है। इसी पुष्टि महाविद्यालय के डीन डॉ एएल राठौर ने भी की है। यही कारण है कि कॉलेज के फस्र्ट और सेकंड ईयर के छात्र-छात्राएं परेशान हैं। इन्हीं विषयों को लेकर छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को कलेक्टर सुनील कुमार जैन को ज्ञापन सौंपा। 

कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं संजय पटेल, अभिषेक, रीमा ने बताया कि प्रथम वर्ष में 29 एवं द्वितीय वर्ष में 20 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। पिछले दो वर्षों से छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ाई के न तो भवन है और न ही कृषि संबंधित प्रायोगिक कार्य के लिए जगह। साथ ही प्रक्षेत्र में प्रयौगिक कार्य के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। कांपा के समीप पर्यटन विभाग का मोटल भवन खाली पड़ा है, जिसे उपलब्ध कराने की शासन से बार-बार मांग कर रहे है, लेकिन नहीं मिल पा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इन्हीं मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 
नहीं है प्रैक्टिकल लैब
विद्यार्थियों ने बताया कि प्रैक्टिकल लैब नहीं होने के कारण उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय के डीन डॉ एएल राठौर का कहना है कि प्रायोगिक कक्ष सहित विभिन्न सुविधाओं को लेकर समय-समय में शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं हुई है। यह सारी व्यवस्था शासन स्तर पर होनी है। 
कृषि मंत्री से मिलने जाएंगे छात्र-छात्राएं
महाविद्यालय में पढ़ाई, भवन, प्रैक्टिकल सहित अन्य मांगों को लेकर छात्र-छात्राएं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से मुलाकाल करेंगे। भाजपा नेता योगेश्वर चंद्राकर ने बताया कि कृषि मंत्री से मिलने का समय मिल चुका है। कॉलेज सहित अन्य मुद्दों पर कृषि मंत्री से उनके निवास स्थान में मुलाकात की जाएगी। 
 
राजधानी में साउंड सिस्टम बजाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मामला दर्ज

राजधानी में साउंड सिस्टम बजाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मामला दर्ज

रायपुर | जन्म दिन के अवसर पर साउंड सिस्टम बजाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट किये जाने की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सूर्यानगर गोगांव गुढिय़ारी निवासी आसुतोष सोनोने 27 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी देव यादव के जन्म दिन के अवसर पर घर के सामने साउंड सिस्टम बजा रहा था,इसी दौरान मनोज साहु 25 वर्ष व चैतुराम साहु एवं अजय साहु निवासी सूर्यानगर गोगांव ने गाली-गलौच कर साउंड सिस्टम का तार निकाल दिया मना करने पर मारपीट कर चोट पहुंचाया। इसी तरह मनोज साहू 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि देव यादव के जन्म दिन के अवसर पर घर के पास साउण्ड सिस्टम लगाकर बजा रहा था तभी आसुतोष सोनोने 27 वर्ष एवं अभिषेक आकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर दूसरा गाना बजाने को बोला नही बजाने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो पक्षों के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट करने के जुर्म में मामला कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है। 

 

 
विधानसभा में उठा रिसाली दशहरा मैदान में बासी खाना खाने से हुई मवेशियों की मौत का मुद्दा, पढ़ें पूरी खबर

विधानसभा में उठा रिसाली दशहरा मैदान में बासी खाना खाने से हुई मवेशियों की मौत का मुद्दा, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | भिलाई के रिसाली दशहरा मैदान में बासी खाना खाने से 09 मवेशियों की मौत हुई है। इनमें 06 गाय, 02 बछिया और 01 सांड है। उक्त मामले में नगर पालिका निगम भिलाई के जोन क्रमांक -6 रिसाली द्वारा पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उक्त जानकारी कृषि व पशुधन विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने विधानसभा में जनता कांग्रेस छग के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के लिखित प्रश्रों के लिखित उत्तर में दी है। 

  मंत्री श्री चौबे ने भाजपा सदस्य ननकीराम कंवर के अन्य एक लिखित प्रश्नों के उत्तर में यह भी जानकारी दी है कि कोरबा जिले के पाली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नुरेरा में विगत माह में हुए मवेशियों की मौत मामले में जिम्मेदार व्यक्ति के विरूद्ध 12 जनवरी 2020 को नायब तहसीलदार पाली द्वारा एफआईआर दर्ज कराया गया है। मंत्री ने यह भी बताया कि वहां 10 मवेशियों की मौत हुई है जिसे नायब तहसीलदार की उपस्थिति में दफनाया गया। मृत मवेशियों की संख्या के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा को प्रस्तुत प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है। 
 
पत्थर कटिंग मशीन बेचने का सौदा कर 10 लाख की धोखाधड़ी, 420 का मामला दर्ज

पत्थर कटिंग मशीन बेचने का सौदा कर 10 लाख की धोखाधड़ी, 420 का मामला दर्ज

रायपुर | पत्थर कटिंग करने का मशीन बेचने का सौदा कर खाते में 10 लाख रुपये लेकर मशीन नही दिया। घटना की रिपोर्ट मोवा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आर्टरमोरर 204 डाल्फीन प्रा.वीआईपी एरेस्ट पण्डरी निवासी अंसुल जिंदल 30 वर्ष पिता निरंजनलाल जिंदल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 5 अप्रैल 2018 में चंद्रप्रकाश शर्मा निवासी डायरेटर रोशामा इंजिनियरिंग प्रा.लि.एस.पी भामा साह इण्डस्ट्रीयल एरिया उदयपुर राजस्थान ने प्रार्थी को पत्थर कटिंग करने का मशीन बेचने के लिये आफिस में आकर मोनो ब्लेड मशीन पेनल सहित उच्च गुणवत्ता का बताया व मशीन का सौदा 12 लाख 98 हजार रुपये में करने के बाद एडवांस के तौर पर 10 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिया व मशीन भेजने के नाम पर बहानाबाजी कर घुमाने लगा। इस तरह से आरोपी ने प्रार्थी का 10 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 

 
सहकारी बैंक से निकाले गए 90 हजार रुपये बाइक के बैग से उठाईगिर ले भागे, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा वाक्या, जाने कहा की है एक खबर

सहकारी बैंक से निकाले गए 90 हजार रुपये बाइक के बैग से उठाईगिर ले भागे, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा वाक्या, जाने कहा की है एक खबर

कोरबा | एक ग्रामीण के बाइक के बैग से बदमाशों ने 90 हजार की उठाईगिरी कर ली। ग्रामीण बैंक से रुपये निकालकर बैग में रखा था। हेलमेट भूल जाने के कारण बैंक के अंदर गया। इस बीच एक उठाईगिर बैग से रुपए निकाल भागने लगा। जैसे ही लोगों ने उसे पकडऩे की कोशिश की, वह दौड़कर बाइक में पहले से ही तैयार खड़े अपने साथी के साथ बैठकर चंपत हो गया।

जानकारी के अनुसार पाली थानांतर्गत चैतमा के बम्हनीखुर्द में रहने वाला अमर सिंह कंवर पिता विशंभर सिंह कंवर 61 वर्ष अपनी बाइक से पाली के सहकारी बैंक पहुंचा था। धान बेचने के बाद उसने पैसे बैंक में जमा किए थे। घर में शादी होने से पैसा निकालने गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे बैंक पहुंचा था। अमर सिंह बैंक से 90 हजार रुपये निकालने के बाद उसे गमछे में लपेटकर बाइक के बैग में रख दिया। इस बीच उसे याद आया कि वह हेलमेट बैंक में भूल गया है। हेलमेट लेने वह बैंक के अंदर गया। वापस लौटने पर उसने देखा कि बाइक के बैग से 25 से 30 साल का युवक नकदी निकाल रहा था। यह देख अमर सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ ही दूर पर उठाईगिर का एक और साथी हेलमेट पहनकर बाइक में बैठा हुआ था। उसने भी हेलमेट पहना और अपने साथी के साथ बैठकर फ रार हो गया। अमर सिंह ने उसका पीछा किया, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद दोनों उसकी नजर से ओझल हो गए। निराश अमर ने इसकी शिकायत पाली पुलिस से की है। पाली थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में उठाईगिर की तस्वीर सामने आई है। इस आधार पर उनकी पतासाजी की जा रही है। पुलिस आरोपित युवकों के खिलाफ  धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। दो दिन पहले ही पाली के तीन मोबाइल दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था। इसके बाद उन्होंने कटघोरा के भी एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए मोरगा की ओर निकल गए। पुलिस अभी इन चोरों की तलाश कर ही रही थी कि इस बीच यह हादसा हो गया।
 
सतरेंगा के नीली झील में भूपेश सरकार के कैबिनेट बैठक 29 को, तैयार हुआ फ्लोटिंग हॉल, जाने पूरी खबर

सतरेंगा के नीली झील में भूपेश सरकार के कैबिनेट बैठक 29 को, तैयार हुआ फ्लोटिंग हॉल, जाने पूरी खबर

कोरबा | छोटे-बड़े द्वीपों से घिरे सतरेंगा की गहरी नीली झील के बीच प्रकृति की मनमोहक वादियों को निहारते हुए भूपेश सरकार की केबिनेट बैठक होने जा रही है। इस आयोजन के लिए खास तौर पर फ्लोटिंग जैटी के ऊपर फ्लोटिंग हॉल बनाया जा रहा है। 20 बाई 40 के कमरे में 40 लोगों की क्षमता होगी, पर 30 वीवीआईपी की बैठक व्यवस्था होगी। कमरे के बाहर ढाई फीट के गलियारे में 10 सशस्त्र जवान सीएम समेत मंत्रिमंडल के लिए बनने वाले पहले सुरक्षा घेरे के रूप में तैनात रहेंगे। मोटर बोट से खींचकर तट से करीब 100 मीटर दूर पानी के बीच लंगर डाला जाएगा। जिसके इर्द-गिर्द फ्लोटिंग जैटी तैरती रहेगी।

29 फरवरी को सतरेंगा में होने वाली कैबिनेट बैठक की तैयारियां अन्तिम चरण पर हैं। कलेक्टर, एसपी समेत प्रशासन एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने गुरुवार को भी यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। झील में फ्लोटिंग जैटी के ऊपर फ्लोटिंग हॉल का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रिमंडल के साथ सवार होकर केबिनेट की बैठक करेंगे।
 
रायपुर पुलिस ने केन्द्रीय आयकर टीम की कई वाहनों को किया जब्त, पुलिस ने कहा नो पार्किंग में खड़ी थी गाडिय़ां, जाने पूरी खबर

रायपुर पुलिस ने केन्द्रीय आयकर टीम की कई वाहनों को किया जब्त, पुलिस ने कहा नो पार्किंग में खड़ी थी गाडिय़ां, जाने पूरी खबर

रायपुर | केन्द्रीय आयकर विभाग द्वारा कल की गई छापेमार कार्यवाही के बाद राजधानी पुलिस ने आयकर विभाग द्वारा उपयोग में लाई गई दर्जनों गाडिय़ों को नो पार्किंग में खड़े रहने का हवाला देकर जब्त कर लिया है। 

सूत्रों ने ब ताया कि राजधानी पुलिस ने आयकर विभाग द्वारा उपयोग में लाई गई करीब 30 गाडिय़ों को नो पार्किंग में खड़े होने का कारण बताते हुए जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा यह कार्यवाही किए जाने के बाद सवाल उठता है कि आखिर  इतनी अधिक गाडिय़ां नो पार्किंग में कैसे खड़ी हो गई। इधर इस कार्यवाही के बाद यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब राज्य की कांग्रेस सरकार और केन्द्र की भाजपा सरकार में सीधे टकराव हो रहा है। जिस तरह से कल केन्द्रीय आयकर विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही की है और इसमें लोकल पुलिस को शामिल नहीं किया, इससे स्पष्ट है कि यह कार्यवाही पहले से ही तय कर ली गई थी। स्थानीय पुलिस की इस कार्यवाही को नाराजगी की वजह से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि कल केन्द्रीय आयकर विभाग की टीम ने राजधानी के कई रसूखदारों के निवास, कार्यालयों में एक साथ छापामार कार्यवाही की थी, लेकिन इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी। कार्यवाही शुरू होने के बाद लोकल पुलिस को आईटी के छापा की जानकारी मिली और इसके बाद से ही तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। 
 
विधायक विकास उपाध्याय एवं निगम आयुक्त ने फीता काटकर वार्ड कार्यालय का लोकार्पण किया

विधायक विकास उपाध्याय एवं निगम आयुक्त ने फीता काटकर वार्ड कार्यालय का लोकार्पण किया

रायपुर | नगर निगम रायपुर द्वारा नगर निगम जोन 5 के तहत आने वाले ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड के रहवासियों को वार्ड क्षेत्र की सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, टैक्स, राशन कार्ड एवं विभिन्न संधारण कार्यो से संबंधित जनसमस्याओं के त्वरित निदान की स्थल पर कार्यवाही करने वार्ड कार्यालय एवं पार्षद कार्यालय का शुभारंभ कर शानदार सौगात दी गई है। डंगनिया पानी टंकी के नीचे ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड के वार्ड कार्यालय एवं पार्षद कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने वार्ड पार्षद एवं लोककर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेष शर्मा और आयुक्त सौरभ कुमार की उपस्थिति किया।  इस अवसर पर वार्ड के रहवासी गणमान्यजन निगम जोन 5 के कार्यपालन अभियंता डॉ. बीपीके राही, सहायक अभियंता आरएन पटेल उपस्थित थे। 

रायपुर पश्चिम विधायक उपाध्याय ने निगम जोन 5 के ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड के रहवासियों को निगम के वार्ड कार्यालय एवं पार्षद व एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा के पार्षद कार्यालय के वार्ड में डंगनिया पानी टंकी परिसर में खुलने पर बधाई दी एवं बताया कि वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य शर्मा वार्ड के पार्षद कार्यालय में नागरिको की समस्याओं को सुनने एवं निगम जोन 5 के प्रशासनिक अमले के अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से राज्य शासन की लोककल्याणकारी मंषा के अनुरूप वार्ड में ही समस्या के त्वरित निदान हेतु प्रतिदिन उपस्थित रहेंगे। एमआईसी सदस्य शर्मा नागरिको की जनसमस्याएं प्रतिदिन कार्यालय में सुनकर उनके निदान हेतु आवश्यक निर्देश जोन 5 के अमले को देंगे। 
विधायक उपाध्याय ने नागरिको की सुविधा हेतु जोन 5 के ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड कार्यालय को जोन 5 कार्यालय का उपकार्यालय बनाने के निर्देश दिये। इस पर त्वरित कार्यालय के निर्देश दिये गये। जोन 5 के उपकार्यालय का प्रमुख उद्देश्य वार्ड के रहवासी लोगो की छोटी-छोटी समस्याओं को सुनकर स्थल पर त्वरित निदान करना रहेगा एवं जोन के वार्डो के रहवासियों की जनसमस्याओं का वार्ड के कार्यालय में त्वरित निदान की व्यवस्था प्रशासनिक रूप से पश्चिम विधायक उपाध्याय एवं निगम आयुक्त कुमार के निर्देश पर जनहितार्थ दी जायेगी।  
 
निगम ने मुख्य मार्ग में भवन सामग्रियां रखने पर उसकी जप्ती कर श्री राम बिल्डकॉन पर 5 हजार रू. का जुर्माना किया

निगम ने मुख्य मार्ग में भवन सामग्रियां रखने पर उसकी जप्ती कर श्री राम बिल्डकॉन पर 5 हजार रू. का जुर्माना किया

रायपुर | नगर निगम जोन 2 के जोन कमिश्नर एनआर चंद्राकर के निर्देश पर जनशिकायतों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 2 नगर निवेष विभाग के अमले ने जोन 2 के तहत आने वाले महात्मा गांधी वार्ड के मुख्य मार्ग पंडरी में जाकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान श्रीराम बिल्डकॉन द्वारा पंडरी मुख्य मार्ग में बडी मात्रा में भवन निर्माण सामग्री डाले जाने की जनशिकायत पूरी तरह सही पायी गयी। इससे यातायात बाधित हो रहा था। स्थल पर तत्काल जोन कमिश्नर के निर्देश पर संबंधित बिल्डर श्रीराम बिल्डकॉन द्वारा प्रितपाल सिंग होरा पंडरी रायपुर पर 5 हजार रू. जुर्माना किया गया एवं भवन निर्माण सामग्रियों को तत्काल जप्त कर लिया गया एवं जनशिकायतों का त्वरित निदान जोन स्तर पर जनहित में जनसुविधा हेतु किया गया। 

 

 
राजधानी में एक युवक ने बेइज्जत करने की नियत से महिला का हाथ बांह पकड़ा, अपराध दर्ज

राजधानी में एक युवक ने बेइज्जत करने की नियत से महिला का हाथ बांह पकड़ा, अपराध दर्ज

रायपुर | बेइज्जत करने की नियत से महिला का हाथ बांह पकड़ा मना करने पर जान से कारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार डीडी नगर निवासी पीडि़ता 36 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मंगलवार को चंगोराभाठा में परशूराम नगर रायपुर निवासी विजय कुमार दास ने प्रार्थियां का बाहथ बांह पकड़कर खींच रहा था। मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 506 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया हैं। 

 

 
 प्रेमी से हुआ झगड़ा तो प्रेमिका ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, प्रेमिका के पास से मिला सुसाइड नोट...

प्रेमी से हुआ झगड़ा तो प्रेमिका ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, प्रेमिका के पास से मिला सुसाइड नोट...

जांजगीर-चांपा| प्रेमी जोड़े अक्सर किसी न किसी तरह से चर्चो में बने होते है कहा जाता है जब प्यार सर चढ़ कर बोलता है तो प्रेमी जोड़े कुछ भी करने को आतुर हो जाते है| इसी कड़ी में एक खबर सामने आई है जहां एक छात्रा ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली|

पढ़े पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी का है जहां एक छात्रा ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। छात्रा कक्षा दसवीं की छात्रा थी। प्रेम प्रसंग में असफलता की वजह से अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल गई। बताया जाता है कि वह प्रेम प्रसंग के अलावा पारिवारिक कारणों से भी परेशान थी। गुरुवार को घर में कोई नहीं था। नाबालिग घर में अकेली थी और फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक गांव की कक्षा दसवीं की छात्रा एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद नाबालिग परेशान थी। आखिरकार नाबालिग ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग के कब्जे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है। इसके अलावा वह पारिवारिक कारण भी दर्शाया है। घटना के बाद से नाबालिग के घर में मातम पसरा हुआ है। इस कारण परिजनों से पूछताछ नहीं की जा सकी है। माहौल शांत होने के बाद नाबालिग के खुदकुशी का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
 
 गणित विषय में कमजोर होने के चलते छात्रा ने कर ली आत्महत्या, पिता के लिए लिखा एक पत्र, पढ़े पूरी खबर...

गणित विषय में कमजोर होने के चलते छात्रा ने कर ली आत्महत्या, पिता के लिए लिखा एक पत्र, पढ़े पूरी खबर...

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक 6वी की छात्रा ने गणित विषय में कमजोर होने के कारण आत्महत्या कर लिया है। उसने आत्महत्या से पहले अपने परिजनों के लिए बहुत ही मार्मिक खत भी लिखा है। 

पढ़े पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के नरौतीकापा गांव की रहने वाली 12 साल की दीपिका मरावी हसरत कांवेंट स्कूल में 6वीं कक्षा की छात्रा थी। रविवार को वह अचानक घर से गायब हो गयी। काफी ढूंढने के बाद परिजनों ने मंगलवार को उसके लापता होने की सुचना थाने में दी।

पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि उसकी लाश उसके घर के पास के एक तालाब में मिली। लाश फुल कर ऊपर आ गयी थी। ग्रामीणों ने इसकी सुचना बच्ची के परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने बच्ची की शिनाखत की।

मिला एक सुसाइड नोट-
बच्ची के घर से अपने पिता के लिए लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि-
आपकी बेटी दीपिका मरावी पढ़ नहीं सकती। स्कूल वाले गणित का बस एक सवाल बताते हैं और बाकी के सवाल घर से कर के लाने के लिए कहते है। सभी के घर वाले उन्हें पढ़ाते है लेकिन मेरे घर में पढ़ाने वाला कोई नहीं है इसीलिए मै सवाल नहीं हल कर पाती। मुझे खोजना मत: दीपिका मरावी।
 
 डांस करने को लेकर विवाद के बाद बलवा की हुई घटना, कई युवकों ने घर के सदस्यों को रॉड व डंडे पीटा

डांस करने को लेकर विवाद के बाद बलवा की हुई घटना, कई युवकों ने घर के सदस्यों को रॉड व डंडे पीटा

कोरबा। बालको थाना ग्राम लालघाट में बारात जाने के एक दिन पहले हल्दी रस्म में डांस करने को लेकर विवाद के बाद बलावा की घटना हुई। 8 से अधिक युवकों ने घर के सदस्यों को रॉड व डंडे से पिटाई कर दी। इसकी शिकायत बालको थाना में की गई। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम लालघाट बालको निवासी गिरधारी लाल साहू रहता है। घर में उसके पुत्र डिलेश्वर साहू के शादी का कार्यक्रम चल रहा है। बारात जाने के पहले रस्म निभाई गई। 26 फरवरी को हल्दी रस्म के बाद घर के सदस्य डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। मोहल्ले के ही कुछ युवक साथियों के साथ डांस करते वक्त महिलाओं से अलग होकर डांस करने की बात घर के सदस्यों ने कही तो विवाद हो गया। इसके बाद योगेश साहू, जग्गू केंवट, छवि वैष्णव, मोंटी सोनी, भोपू सोनी, शोलू साहू, सतीश साहू, भुनेश्वर केंवट व अन्य साथी घर घुसकर लात-घूसों व रॉड, डंडे से गिरधारी साहू समेत घर के अन्य सदस्यों से मारपीट की। इसकी शिकायत बालको थाना मे की गई। मामले में पुलिस बलवा को अंजाम देने वाले योगेश साहू, जग्गू केंवट, छवि वैष्णव, मोंटी सोनी, भोपू सोनी, शोलू साहू, सतीश साहू, भुनेश्वर केंवट व अन्य साथी के विरूद्ध धारा 147, 148, 149, 294, 323 के तहत कार्रवाई की है।

घोघा गौठान के महिला समूह ने 58 क्विंटल वर्मी खाद बेच कर कमाया लाभ : सुराजी गांव योजना का सपना होने लगा साकार

घोघा गौठान के महिला समूह ने 58 क्विंटल वर्मी खाद बेच कर कमाया लाभ : सुराजी गांव योजना का सपना होने लगा साकार

रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी से ग्रामीणों को अब लाभ मिलने लगा है। कबीरधाम जिले के आदर्श गौठान घोंघा विकासखण्ड बोड़ला में रविदास स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौठान के गोबर से वर्मीकम्पोस्ट खाद बेचकर आर्थिक लाभ लिया जा रहा है। उद्यानिकी विभाग को समूह ने 55 क्विंटल वर्मीकम्पोस्ट 10 रूपये प्रति किलो के दर से विक्रय किया है। समूह द्वारा निर्मित खाद की मांग शासकीय विभागों के साथ-साथ निजी संस्थानों द्वारा भी की गई है। मुख्य रूप से जिले में काम करने वाले सामर्थ्य स्वसहायता  समूह के द्वारा 1 टन वर्मी खाद की मांग रखी गई है। सुराजी गांव योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए बहुत से कार्य किये जा रहें है।  गौठान में उपलब्ध गोबर से ग्रामीणो को आमदनी के लिए बहुत से स्त्रोत मिल गये है जिसमें वर्मीकम्पोस्ट खाद प्रमुख रूप से शामिल है। रविदास महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति विमला बाई ने बताया कि उद्यानिकी विभाग को 55 क्विंटल खाद बेच कर समूह को लगभग 55 हजार रूपये की आमदनी होगी। विगत कुछ समय पहले इसके अतिरिक्त 3 क्विंटल वर्मीकम्पोस्ट खाद को बाजार में विक्रय किया जा चुका है, जिससे 3000 रूपये का लाभ पूर्व में लिया जा चुका है। समूह की सचिव श्रीमति पुष्पा बाई ने बताया कि घोघा के गौठान में समूह द्वारा 10 क्विंटल खाद तैयार किया जा रहा है, जो आने वाले समय में विक्रय करने के लिए उपलब्ध होगा। समूह के सदस्य अपने गांव से ही इस काम को कर रहें है जिसमें बहुत अच्छा आमदनी मिल रहा है।

    महिला समूह द्वारा प्रतिदिन गौठान में उपलब्ध गोबरों को एक जगह में रख कर वर्मी खाद तैयार किया जा रहा है। इस खाद को केचूआ के द्वारा पूर्णतः जैविक बनाया जाता है जो सभी किस्म के फसलों एवं साग सब्जियों के लिए बहुत उपयोगी है, जिसमें किसी भी प्रकार का केमिकल का उपयोग नहीं होता है। समूह द्वारा बनाये जा रहें खाद की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है क्योंकि इसके फायदे लोगो को मिल रहे है। वर्मी खाद का उपयोग शासकीय उद्यान रोपणी एवं नर्सरी में हो रहा है। कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं वन विभाग के द्वारा समूह से वर्मीकम्पोस्ट खाद बड़ी मात्रा मे क्रय किया जा रहा है जो 10 रूपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध हो रहा है। इस काम में लगे महिला समूह को बहुत अच्छा लाभ मिलने लगा है क्योंकि गौठान से ही सामग्री विक्रय की जा रही है। ज्ञात हो कि गांव में नया गौठान बनने के बाद इसे बहुत से आर्थिक गतिविधियों के साथ जोड़ा गया है। गौठान के गोबरों से महिला समूह द्वारा वर्मीकम्पोस्ट खाद, गमले, दीये जैसे उपयोगी वस्तुओं को बनाकर बाजार में विक्रय करते हुए अच्छा लाभ कमा रहीं है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के तहत स्वसहायता समूह का गठन किया गया है। समूह के महिलाओं को विभाग द्वारा प्रशिक्षित किया गया है, जिससे कि इनका काम गुणवत्ता पूर्ण हो। यही कारण है कि समूह के बनाये खाद की अत्यधिक मांग है। सुराजी गांव योजना से न केवल ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ीकरण की ओर अग्रसर है।


 बड़ी खबर: बलरामपुर में बालिका के साथ हुए बलात्कार मामले में टीआई सहित 7 पुलिसकर्मी निलंबित...

बड़ी खबर: बलरामपुर में बालिका के साथ हुए बलात्कार मामले में टीआई सहित 7 पुलिसकर्मी निलंबित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बलरामपुर जि़ले के टांगरमहरी में विगत दिनों एक नाबालिग बालिका से हुए गैंगरेप का मामला उठाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे गंभीरता से लेते हुए सदन में टीआई सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की घोषणा की।

पढ़े पूरी खबर-
बता दें इस मामले को विधानसभा में आज गंभीरता से उठाया गया। कांग्रेस के बृहस्पत सिंह ने बलरामपुर जिले के ग्राम टांगरमहरी में एक बालिका के साथ हुए बलात्कार का मामला ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया और लापरवाही बरतने वाले पुलिसवालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। मामले में लापरवाही बरतने वाले 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की गई थी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वहीं बृहस्पत सिंह ने बयान दिया था कि गृह मंत्री की कोई नहीं सुनता। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, शैलेश पांण्डेय ने भी दोषी अफ़सरों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल ने भी कहा था कि पुलिस द्वारा लापरवाही बरती गई है। उन्होंने बयान दिया था कि विधायक और मंत्री की न सुने तो गलत बात है इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

 खबरों के अनुसार- उमेश बघेल टीआई बलरामपुर, अखिलेश सिंह एसआई बलरामपुर, के पी सिंह एसआई बलरामपुर, जोहन टोपो आरक्षण बलरामपुर, सुधीर सिंह आरक्षक साइबर सेल, अजय प्रजापत आरक्षक, शशि तिर्की महिला आरक्षक, पर कार्रवाई की गई है।
  ट्रेन से कटकर मजदूर की हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस...

ट्रेन से कटकर मजदूर की हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस...

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल में गुरूवार की सुबह एक मजदूर आयतु भास्कर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। यह हादसा किरंदुल के लोडिंग रेलवे यार्ड में हुआ है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार किरंदुल लोडिंग रेलवे यार्ड में संचालित ब्रुक्स कंपनी में कार्यरत मजदूर आयतु भास्कर निवासी ग्राम कामलूर की आज सुबह लगभग 04 बजे ट्रेन की चपेट में आ जाने से ट्रेन से कटकर मजदूर की मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर किरंदुल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है। ज्ञात हो कि किरंदुल लोडिंग रेलवे यार्ड में हजारों मजदूर काम करते हैं। देश में सबसे अधिक आयरन का उत्पादन यहां से ही होता है, जहां से देश ही नहीं विदेशों में लौह अयस्क का परिवहन रेलवे के माध्यम से किया जाता है। 

पुलिस जता रही आत्महत्या की आशंका-
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां लोडिग़ रेलवे यार्ड में ये हादसा हुआ है। आसपास के लोगों का कहना है कि, आयतु ने अपने साथियों से साथ रेलवे पटरी इलाके में बैठकर पहले शराब पी और उसी तरफ पटरी में घूम रहा था। वहीं ट्रेन जब रिवर्स ले रही थी। तब ये हादसा हुआ है। हालाकि पुलिस ने इस मामले पर आत्महत्या की आशंका भी जता रही है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नक्सली कैंप में चल रहा है ट्रेनिंग, पढ़े पूरी खबर...

अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नक्सली कैंप में चल रहा है ट्रेनिंग, पढ़े पूरी खबर...

 दंतेवाड़ा। जिले की पुलिस को तब बड़ी सफलता मिली जब दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले के सरहदी क्षेत्र के तामोड़ी के जंगलों से नक्सली लीडरों द्वारा उपयोग की जाने वाली लैपटॉप, कलर प्रिंटर, बैटरी, कंपास, इंवेटर सहित कई अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नक्सली कैंप से बरामद किया गया। इस नक्सली कैंप में नक्सली नेता गणेश उइके, पापा राव, देवा और बिज्जा के द्वारा यहां रहकर नक्सली ट्रेनिंग देने का दावा किया जा रहा है। प्राप्त अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक डिवाइस के जांच के बाद महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद की जा रही है। 


गौरतलब है कि नक्सलियों के कोर एरिया दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी बासागुड़ा और गंगालूर के जंगलो की सर्चिंग के साथ आगे बढ़ते हुए तामोड़ी के जंगल में बड़े नक्सली लीडरों की उपस्थिति के इनपुट मिलने के बाद पुलिस और फोर्स के द्वारा जंगलों में लगातार दो दिन तक ऑपरेशन लांच किया गया था। जवानों के द्वारा लगातार मुस्तैदी से दो दिनों तक जंगलों में स्थापित नक्सली कैंप तक पहुंचने में सफल हुए। जहां नक्सली पुलिस और फोर्स के दबाव के चलते कैंप में सारी व्यवस्था को छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। लैपटॉप, कलर प्रिंटर, बैटरी, कंपास, इंवेटर सहित कई अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नक्सली कैंप से बरामद होने के बाद यह तो स्पष्ट हो गया है कि नक्सली आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बिहड़ जंगलों में ट्रेनिंग के लिए करने लगे हैं। कम्प्यूटर, प्रिंटर का उपयोग नक्सली बड़ी संख्या में नक्सली पर्चे बनाने के लिए कर रहे हैं, जिसके कारण नक्सलियों के द्वारा विगत कुछ अर्से से पर्चावार अधिक देखने को मिल रहा है। 
राजधानी में किराये के मकान में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंदा, पुलिस ने छापा मारकर किया खुलासा...

राजधानी में किराये के मकान में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंदा, पुलिस ने छापा मारकर किया खुलासा...

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से खबर मिल रही है की पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफास किया है| आपको बता दे की देह व्यापार का धंधा करने वाली कोरबा की एक महिला को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस महिला को कोरबा पुलिस भी दो साल पहले जिश्म व्यापार के आरोप में पकड़ चुकी है। गिरोह में शामिल एक अन्य महिला भी कोरबा में पकड़ी गई थी।


पढ़े पूरी खबर-
पिछले एक माह से रायपुर में किराये के मकान में रहकर महिला सेक्स रैकेट चला रही थी। शाम होते ही लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता था। देर रात तक गाडिय़ां खड़ी रहती थी। क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को महिला की कार्यप्रणाली संदिग्ध लगने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के बाद राजेंद्र नगर पुलिस रायपुर ने छापा मार कार्रवाई की। मौके पर पुलिस ने महिला दलाल सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

दलाल सहित तिन युवती व् तिन युवक गिरफ्तार-
पुलिस के मुताबिक महावीर नगर के प्रेम पार्क में फ्लैट नंबर 101 में कोरबा की एक महिला पिछले एक माह से देह व्यापार चला रही थी। आसपास के लोगों की शिकायत पर मंगलवार की देर रात सीएसपी केके पटेल के नेतृत्व में राजेंद्र नगर पुलिस ने पाइंटर भेजकर फ्लैट में छापा मारा। मौके पर महिला दलाल के अलावा तीन युवतियां और तीन युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई युवतियां मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की है। ग्राहक के रूप में पकड़े गए आरोपी मोहम्मद तैयब उर्फ आशू, अशोकदास मानिकपुरी और मोहम्मद रजा शामिल है।

पुलिस ने बताया कि महिला ग्राहकों के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था, जिसमें कॉलगर्ल की फोटो व रेट की जानकारी दी जाती थी। इसके बाद ग्राहकों को जगह उपलब्ध कराई जाती थी। महिला करीब एक माह पहले रायपुर आई थी और किराए का फ्लैट लेकर यह गोरखधंधा कर रही थी। सभी के खिलाफ पीटा एक्ट और आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


 
शराब बिक्री व खरीदी के मुद्दे पर गरमाया सदन, शासकीय शराब दुकानों में अवैध शराब बिक्री के मामले में भाजपा का वॉकआउट..

शराब बिक्री व खरीदी के मुद्दे पर गरमाया सदन, शासकीय शराब दुकानों में अवैध शराब बिक्री के मामले में भाजपा का वॉकआउट..

महासमुंद। बजट सत्र के चौथे दिन विधानसभा में आज सरकार द्वारा संचालित शराब दुकानों में अवैध शराब बिक्री और खरीदी का मामला छाया रहा। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने शासकीय शराब दुकानों में अवैध शराब की बिक्री पर जमकर हंगामा करते हुए सदन से बहिर्गमन किया, वहीं एक अन्य प्रश्र में बसपा विधायक ने भी कंपनियों से खरीदी जाने वाली शराब के मामले में आबकारी मंत्री को घेरा। 


प्रश्रकाल में आज भाजपा सदस्य सौरभ ने जांजगीर-चांपा जिले में अंग्रेजी और देशी शराब की बिक्री का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि जिले के शासकीय शराब दुकानों में बाहर से शराब लाकर अवैध रूप से बेची जा रही है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने इस मामले में आबकारी मंत्री को निर्देशित किया कि वे उडऩदस्ता बनाकर इसकी जांच कराए। इस मामले में नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पूरक प्रश्र करते हुए आरोप लगाया कि शासकीय शराब दुकानों में बाहर से शराब लाकर अवैध रूप से सिर्फ बेची नहीं जा रही है, बल्कि शराब दुकानों में अवैध शराब बिक्री के लिए अलग से गल्ला भी रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में शासकीय दुकानों में ऐसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में शराब दुकानों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। कौशिक ने आसंदी से मांग की कि सभी जिलों में इसकी जांच के लिए विधायकों की समिति गठित की जानी चाहिए जिसमें विपक्षी दल के विधायकों को भी शामिल किया जाना चाहिए। भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने भी मांग की कि इसकी जांच विधानसभा की संदर्भ समिति से कराई जाए। इसके अलावा नारायण चंदेल, शिवरतन, सौरभ सिंह ने भी विधायक दल समिति से इस मामले की जांच की मांग की। इसके बाद भी जब आसंदी से कोई व्यवस्था नहीं दी गई तो सभी भाजपा सदस्यों ने मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से बहिर्गमन किया। 

बसपा विधायक केशव प्रसाद चंद्रा ने भी आज शासकीय शराब दुकानों में बेची जाने वाली शराब की खरीदी का मामला उठाया। उन्होंने आबकारी मंत्री से पूछा कि पिछले दो वषों में शराब की खरीदी के लिए कितनी कंपनियों ने पंजीयन कराया था और कितनी कंपनियों से शराब खरीदा गया। इसके जवाब में आबकारी मंत्री कवासी लखमा के स्थान पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि कुल 77 कंपनियों ने पंजीयन कराया था। इनमें 2018 में 42 एवं 2019 में 47 कंपनियों से शराब खरीदी गई। इन कंपनियों में छत्तीसगढ़ की 10 कंपनियां है। केशव चंद्रा ने पूरक प्रश्र करते हुए मंत्री से पूछा कि क्या कारण है कि पंजीकृत अन्य कंपनियों से शराब खरीदी नहीं गई। इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि कंपनियों के पास माल नहीं था और डिमांड के अनुसार शराब मंगाई जाती है। 

विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने सदन में शराब बंदी पर जारी बहस को यह कहते हुए विराम लगा दिया कि सत्ता और विपक्षी दोनों दलों की यहीं मंशा है कि प्रदेश में शराब बंदी होनी चाहिए, जब दोनों की मंशा एक है तो इस मुद्दे पर बहस करने का अर्थ नहीं है।
राजधानी में फिर एक बार किशोरी के साथ युवक ने की बलात्कार करने की कोशिश, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

राजधानी में फिर एक बार किशोरी के साथ युवक ने की बलात्कार करने की कोशिश, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर | जबरन खेत में ले जाकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का कोशिश करने की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद निवासी महिला 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि बुधवार को नवागांव छापर खेत में प्रार्थियां की बेटी 12 वर्ष को जितेंद्र यादव 28 वर्ष पिता ईश्वर यादव निवासी नवागांव मंदिर हसौद ने जबरन खेत में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा 376 के तहत अपराध कायम कर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 

 

 
पुरानी रंजिश के चलते महिला से मारपीट व् दी जान से मारने की धमकी, मामला हुआ दर्ज...

पुरानी रंजिश के चलते महिला से मारपीट व् दी जान से मारने की धमकी, मामला हुआ दर्ज...

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बैतारी में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने गांव के सुधीर तांडी के खिलाफ 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पीडि़ता बिलासनी सेठ पति विनोद सेठ (35)ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।