जगदलपुर | आयकर विभाग के अधिकारियों ने जगदलपुर शहर के अलग-अलग चार प्रतिष्ठानों में पर एक साथ दबिश देकर शहर के जाने-माने हार्डवेयर व्यवसाई प्रकाश हार्डवेयर सर्किट हाउस के समीप चिखलीकर स्कैन एंड रिसर्च सेंटर बेला बाजार पारा ठेकेदार रूपेश झा व वृंदावन कॉलोनी स्थित ठेकेदार गुलजार सिंह के निवास पर पुलिस बल के साथ अलग-अलग संस्थानों में एक ही समयावधी पर आईटी के 80 अफसरों की टीम ने दबिश दी थी, लेकिन इस छापेमारी में क्या हासिल हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। आईटी के अधिकारियों ने पूछताछ पर बताया कि यह हमारी रूटिंग चेकिंग है समय-समय पर की जाती है कहते हुए जानकारी देने से इनकार किया। कुछ जगहों पर आज भी आईटी की टीम कार्यवाही में जुटी हुई है।
रायपुर | नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार ने भारत गणराज्य के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दिनांक 1 एव 2 मार्च 2020 को राजधानी रायपुर आगमन एवं राजभवन में उनके ठहरने व रायपुर प्रवास अवधि में नगर निगम रायपुर की ओर से प्रशासनिक व्यवस्था हेतु निगम अधिकारियों को प्रशासनिक कार्य दायित्व सौप दिये है। आयुक्त ने अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य को व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया है। वे संबंधित समस्त अधिकारियों से कार्य संपादन करायेंगे। स्वास्थ्य अधिकारी ए.के. हलदार को राजभवन परिसर के अंदर व परिसर के बाहर तथा आस पास साफ सफाई की व्यवस्था, दवाईयों का छिड़काव, पर्याप्त मात्रा में सफाई, सफाई कर्मी स्वच्छ वर्दी में तैनात करने, विमानतल से राजभवन तक सफाई कार्य, उपायुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक को आवारा मवेशियों को पकडने का कार्य, कार्यपालन अभियंता विद्युत लोकेश चंद्रवंशी एवं जोन 3 के जोन कमिश्रर अरूण कुमार साहू को राजभवन परिसर तथा आस पास के मार्गो की सभी स्ट्रीट लाईट चालू हालत में रखने तथा यह सुनिश्चित करने कि स्ट्रीट लाईट के कांच के अंदर कीड़े न हों, जोन 3 कमिश्रर को राजभवन से लगे चौराहो की साफ सफाई, पेंटिंग, रोड मार्किंग एवं विद्युत खंभो की पेंटिंग करवाने, कार्यपालन अभियंता बद्री चंद्राकर को राजभवन के अंदर अग्निशमन यंत्र, रेत की बाल्टी एवं अन्य उपकरण उपलब्ध कराने हेतु कमांडेंट होम गार्ड से समन्वय करने, कार्यपालन अभियंता जल को राजभवन परिसर में पानी के टैंकरो की व्यवस्था करवाने एवं नगर निगम रायपुर के समस्त 8 जोन कमिश्ररों को दिनांक 3 मार्च 2020 तक ऐसा कोई भी निर्माण न करने, जिससे टेलीफोन केबल कटने की संभावना हो एवं आवश्यकता के अनुसार मार्गो की मरम्मत करने से संबंधित कार्यो का प्रशासनिक कार्य दायित्व दिया गया है। आयुक्त ने उपरोक्त आदेश का कडाई से पालन करने संबंधित निगम अधिकारियों को आदेशित किया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ की एसबीआई शाखाओं में ग्राहकों के साथ दुव्र्यवहार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर स्थित, पंडरी शाखा में सामने आया. जहां चार चक्कर काटने के बाद भी एक पत्रकार अपने ही खाते का पता नहीं बदलवा सका, बल्कि खाते से पता बदलवाने आए पत्रकार को बैंक कर्मचारियों ने धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।
दुर्ग | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के भिलाई के सूर्या रेसीडेंसी स्थित बंगले में केंद्रीय आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को दबिश दी थी । मिली जानकारी के अनुसार सौम्या चौरसिया के बंगले पर ताला लगा होने के कारण आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात बंगले के सामने बिस्तर लगा कर गुजारी ।
छत्तीसगढ़: इनकम टैक्स विभाग की टीम कल (28.02.2020) भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित बंगले पर छापा मारने पहुंची थी। कल दोपहर दो बजे से अब तक 18 घंटे बीत जाने के बाद भी आयकर विभाग सौम्या चौरसिया के घर का दरवाजा खुलवाने में असफल रहा। pic.twitter.com/mJb1hfXrRv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 29, 2020
शुक्रवार दोपहर दो बजे से अब तक 18 घंटे बीत जाने के बाद भी आयकर विभाग सौम्या चौरसिया के घर का दरवाजा खुलवाने में असफल रहा है । केन्द्रीय आयकर विभाग के टीम की सुरक्षा में सीआरपीएफ की टीम तैनात रही है ।
नारायणपुर | नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले का एक बड़ा हिस्सा विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आज भी मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ पाया है। अबूझमाड़ वह क्षेत्र है, जहां वनांचल और नदी-नाले बहुत हैं। यही कारण है कि लोगों को शासन की मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। स्वास्थ्य सेवाओं की सरलता से उपलब्धता को ध्यान में रखकर बाइक एम्बुलेंस का प्रयोग किया गया। जिले में शुरूआती दौर में पहले दो बाइक एम्बुलेंस अंदरूनी ईलाकों के छोटे नदी-नालों, पगडंडियों, उबड़-खाबड़ रास्तों में दौड़ायी गयी, जो सफल हुई। इसकी सफलता को देखकर कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के विषेष प्रयास से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए मोटर बाईक एम्बुलेंस की सेवाओं का विस्तार किया है। कलेक्टर श्री एल्मा ने इस वर्ष खनिज न्यास निधि से 4 नई मोटर बाईक एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग को दी है। जिससे अंदरूनी क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य केन्द्रों तक लाने-ले-जाने में सुविधा होगी।
विशेष पिछड़ी जनजाति माड़िया बाहुल्य ओरछा विकासखण्ड के सुदूर और दुर्गम वनांचल में रहने वाले बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए बाईक एम्बुलेंस वरदान साबित हो रही है। प्रसव पीड़ा गर्भवती महिलाओं के लिए कठिन समय होता है और यह उनके जीवन-मरण का काल बन सकता है। अंदरूनी ईलाके के ऐसे गांव जहां बड़ी एम्बुलेंस न पहुंच पाये या सड़क मार्ग न हो उन जगहों की महिलाओं को प्रसव काल में मुसीबत से
उबारा जा सके, इसके लिए जिले में बाइक एम्बुलेंस का सहारा लिया जा रहा है। यह प्रसवकाल में महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है।
बाईक एम्बुलेंस की सेवाओं का जिक्र करते हुए वनांचल क्षेत्र की मितानिनों से चर्चा करने पर बताया कि बाइक एंबुलेंस की सेवा मिलने से वनांचल गांवों में सदियों से चली आ रही झाड़-फूक की सामाजिक कुरीतियों को तोड़ने और अंध विश्वास को दूर करने में मदद मिल रही है। मितानिनों का कहना है कि वनांचल गांवों में पहले जब मोटर बाईक एम्बुलेंस संचालित नहीं थी तब प्रसव घर पर ही गांव की स्थानीय महिलाओं के सहयोग से किया जाता था, जिससे माता एवं बच्चे की जान को खतरा रहता था। बाईक एम्बुलेंस के आने से यह समस्या अब दूर हुई है और संस्थागत प्रसव में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही मौसमी बीमारियां जैसे चिकनपॉक्स (माता), मलेरिया, डायरिया, उल्टी-दस्त और अन्य बीमारियां के साथ ही सांप-बिच्छू के काटने पर, तब यहां के लोग पहले स्थानीय बैगा-गुनिया, सिरहा के पास जाकर अपना ईलाज कराते थे। उनका कहना है, कि अब बाईक एम्बुलेंस की सेवाएं इन क्षेत्रों में मिलने से वनांचल ग्रामों में जागृति आयी है। बाईक एम्बुलेंस की सेवा मिलने से झाड़-फूक जैसे अंधविश्वास को दूर करने और गांव-घर में ही प्रसव करने जैसे सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में मदद मिल रही है।
बता दें कि बाईक एम्बुलेंस की सेवाएं मिलने से अब तक 234 मरीजों को इस सुविधा का सीधा लाभ मिला है। बाईक एम्बुलेंस के माध्यम से वनांचल क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए स्वास्थ्य केन्द्र तक लाया जाता है तथा शिशुवती माताओं को प्रसव के बाद सुरक्षित घर पहुंचाया भी जाता है। इसके साथ ही गर्भवती माताओं को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों का टीकाकरण एवं मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए भी बाईक एम्बुलेंस का उपयोग किया जाता हैं। बाईक एम्बुलेंस के आने से शिशु एवं मातृ मृत्युदर में भी कमी आई है।
महासमुंद | होली के लिए करीब 10 दिन ही शेष रह गए है। इसके मद्देनजर शहर में होली का बाजार भी सजना शुरू हो गया है। होली के बाजार में नगाड़ा पहुंच चुका है। बाजार में आने के साथ ही इसकी पूछ-परख भी शुरू हो गई है।
महासमुंद | कृमि और फाइलेरिया की दवा खिलाने से बच्चे की तबीयत बिगडऩे से आक्रोशित पालक ने शिक्षक के घर पहुंच अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामला बसना थाना क्षेत्र के टिकरापारा प्राथमिक शाला का है। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने पालक के खिलाफ 294, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। पीडि़त शिक्षक आशीष कुमार सोनी ने पुलिस को बताया है कि 26 फरवरी को उनके शाला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं फाइलेरिया की दवा स्कूल के सभी बच्चों को खिलाई गई। स्कूली छात्रा प्राची नायक को घर पहुंचने के बाद उल्टियां होने पर पिता राजू नायक ने उनके घर पहुंच गाली-गलौज कर मारपीट की।
महासमुंद | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुनील कुमार जैन ने परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं की तैयारी में व्यवधान ना हो इसे दृष्टिगत रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 18 के तहत 27 फरवरी 2020 से 05 मई 2020 तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर जिला महासमुन्द क्षेत्रांतर्गत प्रतिबंध लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम 2020 के तहत हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल मुख्य परीक्षा एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा 02 मार्च से 31 मार्च2020 तक एवं विश्वविद्यालयीन परीक्षाएं 03 मार्च से 04 मई 2020 तक आयोजित की जाएगी। अगर इस बीच ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किए जाएंगे तो विद्यार्थियों को व्यावधान उत्पन्न होगा। उन्होंने विशेष परिस्थियों एवं शासकीय कार्यों के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग करने की अनुमति संबंधित अनुभाग के अनुभागीय दण्डाधिकारी उपरोक्त अधिनियम में उल्लेखित शर्तों के अधीन दे सकते हैं ।
जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर में स्कूली छात्रा का अवैध गर्भपात कराने वाले नर्सिंग होम में प्रशासन ने सरकारी ताला जड़ दिया है ।ख़बर ये भी है कि गर्भपात मामले में विराज नर्सिंग होम का नाम आने के बाद डॉक्टर सुरेन फरार हो गयी है । शुक्रवार की देर शाम कलेक्टर जशपुर के निर्देश पर पूलिस अमला,बीएमओ ,एवं तहसीलदार कार्यवाही के लिए नर्सिंग होम में दविश दिया था लेकिन नर्सिंग होम में डॉक्टर नही मिली उंसके बाद प्रशासन ने नर्सिंग होम में ताला जड़ दिया ।
रायपुर | शहर के नवनिर्वाचित महापौर एजाज ढेबर के साथ ही शहर के अन्य रसूखदारों के यहां आईटी के छापे के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर कल रात श्री ढेबर के निवास में चल रही जांच-कार्यवाही आधी रात को पूरी कर आईटी टीम वापस होटल लौट गई है। वहीं महापौर श्री ढेबर ने पूरी कार्यवाही को लेकर कहा कि वे जल्द ही प्रेसवार्ता लेकर अपनी बात रखने वाले हैं।
जांजगीर-चाम्पा | जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के शासकीय स्कूल में पढऩे वाली एक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में मुलमुला थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर | ग्लोबल वार्मंग और मौसम चक्र में आ रहे बदलाव के बीच इस वर्ष छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पडऩे की संभावना अभी से बननी शुरू हो गई है। केन्द्र मौसम विभाग ने भी इस बात का संकेत दे दिया है।
रायपुर | शहर में गुुंडागर्दी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था लचर होने के कारण गुंडा तत्वों के हौसले बुलंदी पर है। उरला थाने से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार साहू आयु 30 वर्ष पिता मूलचंद साहू निवासी सिंघानिया चौक उरला को मोबाइल फोन धारक राजकुमार कोसले पिता समयदास कोसले द्वारा अकारण मोबाइल फोन पर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में उरला थाने ने आरोपी के खिलाफ 506 के तहत मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार मानकूंवर साहू पति गोवर्धन साहू आयु 42 वर्ष निवासी मुर्राभट्टी प्रेमनगर गुढिय़ारी को दुर्गा राजपूत, सुनील नितिन ने अकारण घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ा करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के पाइप से मारपीट कर चोट पहुंचाया। उक्त मामले में गुढिय़ारी थाने ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 427 एवं पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रायपुर | मोबाइल फोन पर एटीएम कार्ड का ओटीपी नंबर पूछकर 44 हजार 189 रुपये का आहरण कर धोखाधड़ी किये जाने की जानकारी आजाद चौक थाने से मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सुंदर लाल साहू आयु 27 वर्ष पिता स्व. गनपत राम साहू निवासी ब्राम्हणपारा आजाद चौक, सुहागा मंदिर के पास ने अज्ञात मोबाइल फोन धारक 85091 34500 द्वारा स्वयं को इंडियन ओवरसीज बैंक का मैनेजर बताकर इनसास बैंक के नाम पर नये एटीएम कार्ड बनाने के लिए ओटीपी नंबर पूछकर उक्त धोखाधड़ी की है। ज्ञात हो कि अज्ञात फोन धारक ने दोनों बैंक के खाते से पैसे निकालकर प्रार्थी को गुमराह किया है। उक्त मामले में आजाद चौक थाने ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर | केन्द्रीय आयकर विभाग द्वारा राजधानी रायपुर सहित भिलाई आदि जगहों पर ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही से यह स्पष्ट हो गया है कि इस घटनाक्रम के बाद केन्द्र सरकार और राज्य सरकार आमने-सामने हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अचानक दिल्ली दौरा भी इस बात का संकेत है कि सीएम इस बात की सीधे आलाकमान से चर्चा करने वाले हैं।


दुर्ग। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर भी आयकर विभाग ने छापा मारा है। पांच गाड़ियों में आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।
खबर मिल रही है की भिलाई के सूर्या रेजीडेंसी में रहने वाली सौम्या चौरसिया के घर में आईटी ने दबिश दी है। साथ ही मुख्यमंत्री के OSD अरुण मरकाम के घर में भी आईटी ने दबिश दे दी है. दोनों के घरो में आईटी की टीम पहुँच चुकी है, और आधा दर्जन CRPF के जवान भी तैनात है। इस दबिश में भी आईटी ने क्षेत्रीय पुलिस की मदद नहीं ली है।
महासमुंद| सेना की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है आपको बता दे की भारतीय थल सेना में छत्तीसगढ़ राज्य के युवा आगामी 16 अप्रैल से कबीरधाम (कवर्धा) के आउटडोर स्टेडियम में 8 विभिन्न पदों के लिए प्रारम्भ हो रहे भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे। इस भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी से प्रारंभ हो गया है।
धमतरी| छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक खबर सामने आ रही है जहां पति ने अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करते हुए मौत के घाट उतर दिया| आपको बता दे की चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले पति अशोक मेश्राम को सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक हजार रुपए अर्थदंड से भी दंडित किया है।
रायपुर | पारिवारिक विवाद के चलते अक्सर संपत्ति संबंधी मामलों में सगे-संबंधी ही माता अथवा पिता की मृत्यु होने के उपरांत चल-अचल संपत्ति में काबिज होने के लिए निम्न स्तर पर उतरकर सारी मानवीयता को ताक में रखकर संपत्ति हड़पने में कोई शर्म महसूस नहीं करते हैं। प्रेसक्लब रायपुर में आज ऐसा ही एक मामला कुमारी नेहा पुरोहित पिता स्वर्गीय भानुशंकर पुरोहित समता कालोनी निवासिनी ने प्रेसवार्ता में व्यथित होते हुए प्रस्तुत किया। नेहा के अनुसार वे जेल रोड स्थित होटल गिरीराज कीडायरेक्टर है। उनके पिता की मृत्यु ेके दौरान उनके भाई नीतेश पुरोहित भाभी श्रीमती योगेश्वरी पुरोहित भतीजे यश एवं आदित्य पुरोहित द्वारा होटल को अपने नाम पर दर्ज करवाने के लिए शहर के एक मशहूर प्रापर्टी डीलर का संरक्षण लेकर दुव्र्यवहार की सारी सीमाएं त्याग दी गईं। नेहा के अनुसार उनके एवं उनकी बेटी के साथ बाहरी गुंडों ने आकर 27 नवंबर 2019 को बेरहमी से पिटाई करते हुए उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद 21 जनवरी 2020 को होटल गिरीराज में बातचीत करने के लिए गई मां-बेटी के साथ ग्राहकों की उपस्थिति में उपरोक्त तत्वों द्वारा खुलेआम मारपीट गाली-गलौच की गई। दोनों ही मामलों में आजाद चौक थाना एवं गंजथाना के प्रभारियों ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। उक्त मामले को लेकर नेहा एवं उनकी मां जब-जब थाने में उन्हें निराश लौटना पड़ा। नेहा ने बताया कि 2 फरवरी को उनकी पुत्री के साथ यश पुरोहित ने गंदी हरकतें करते हुए उन्हें अश्लीलम एवं गंदी-गंदी गालियां दी। उक्त मामले में भी पास्को एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। 21 जनवरी, 3 फरवरी एवं 22 फरवरी को घर में घुसकर पुन: हिंसात्मक वारदात की गई किंतु सीसीटीवी के फुटेज होने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वार्ताकारों ने इस मामले में डीजीपी छत्तीसगढ़ पुलिस,पुलिस जवाबदेही आयोग के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक रायपुर, आईजी रायपुर, राज्यपाल छत्त्ीसगढ़, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, राष्ट्रपति भारत गणराज्य, मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़, मानव अधिकार आयेाग एवं महिला आयोग को लिखित में ज्ञापन सौंपकर उन्हें न्याय प्रदान करने की तत्काल मांग की है। पत्रकारवार्ता में मां-बेटी ने बताया कि वह दहशतजदा हैं। बिल्डर के संरक्षण से उनके भाई भाभी कभी भी उनकी हत्या करवा सकते हैं।
महासमुद। क्षेत्र के बरबसपुर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। कुत्तों के आतंक से गांव में घूमना और घरों के बहार निकलना हुआ मुश्किल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवारा कुत्तों ने पिछले दिनों बरबसपुर के ग्रामीण अशोक साहू बाइक से जा रहा था, तभी कुत्तों ने उसे दौड़ाकर काट लिया। इसी तरह बुदधा निषाद, फगनी निषाद, रामचरण केंवट को कुत्ते ने काट लिया। इसी तरह दो बच्चे मेघा यादव, काजल यादव अपने घर के पास खेल रही थी, जिन्हें कुत्ते ने दौड़ाकर काट लिया। गांव के ही दुर्गेश साहू, खेलावन, राजेश निषाद, जो काम करके घर लौट रहे थे उन्हें भी कुत्ते ने काटकर घायल किया। कुत्तों के आतंक के बाद से गांव के लोग रात में घर से अकेले निकलने में घबराने लगे हैं। नव निर्वाचित सरपंच महेंद्र सोनवानी ने इस संबंध में बताया कि पागल कुत्ते के आतंक से राहगीर व लोग परेशान हैं। आवारा कुत्ते मुसीबत बनते जा रहे हैं। रात के अंधेरे में कुत्ते बाइक, साइकिल, पैदल चलने वालों पर हमला कर रहे हैं। सरपंच ने प्रशासन से इस संंबंध में उचित कार्रवाई की मांग की है।
महासमुंद। सड़क पर निर्माण सामाग्री रखने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण में ऐसे भवन स्वामियों को समझाइश दी जाएगी। समझाइश देने के बाद भी दोबारा ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शहर में जितने भी भवन निर्माण हो रहे हैं, उनकी सूची तैयार की जाएगी। गुरुवार को पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने नगर पालिका के स्वच्छता प्रभारी को इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के दौरान सड़क पर निर्माण सामाग्री रखने वालों को पहले समझाएं। समझाइश के बाद भी नहीं मानने वालों के सामाग्री की जब्त करें।





















.jpg)


