नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली बैकफुट पर आ गए है और सरकार से सीजफायर की अपील की है. वहीं इसी बीच नारायणपुर में 5 महिला सहित कुल 12 माओवादियों ने सरेंडर किया है. सभी माओवादियों पर कुल 18 लाख का इनाम घोषित था. इस दौरान BSF, व ITBP के अधिकारी भी मौजूद रहे.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित थी।
मुख्यमंत्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश की प्रगति और निर्माण के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को जाता है। विश्वकर्मा जयंती का यह अवसर हम सभी को समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री साय ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे और इसमें सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वप्रेरणा से जुड़ाव समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव स्वच्छता की बात करते हैं और उन्होंने देश को स्वच्छ बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए अपनी जिम्मेदारी प्राथमिकता से निभानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके आजीविका मूलक कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, सीएसपीडीसीएल, क्रेडा की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा संग्रहण एवं उसके प्रबंधन की प्रक्रिया संबंधी मॉडल तथा स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टालों का भी अवलोकन किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने “खुशियों का ठेला” के अंतर्गत महिला वेंडर्स को भी प्रोत्साहित किया और उन्हें ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स डिवाइस प्रदान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
रायपुर। 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। ऐसे में मां दुर्गा के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जगह-जगह पंडाल बनाए जा रहे हैं। तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं हर साल शहर के माना कैंप, माना बाजार और डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के पंडाल ऐसे हैं। जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां हर साल नए-नए थीम पर पंडाल तैयार किए जाते हैं, जो की प्रदेशभर में चर्चा में रहते हैं।
बता दें कि, माना कैंप में 1964 से पूजा की शुरुआत हुई, इस साल यहां अक्षरधाम की तर्ज पर 70 फीट ऊंचा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत डे ने बताया कि 40 लाख का बजट रखा गया है। कोलकाता के 30 कारीगर 1 महीने से पंडाल बनाने में जुटे हैं। यहां 27 सितंबर से दर्शन होंगे।
वहीं माना में ही माना बाजार में दक्षिणेश्वर काली मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाए जा रहे हैं। जिसे करीब डेढ़ महीने से कोलकाता के 20 कारीगर काम में लगे हैं। माना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के मणितोष विश्वास ने बताया कि, इस साल 25 लाख के बजट से उत्सव मनाया जाएगा। 27 से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
घटना अरनपुर थाना क्षेत्र के निलावाया गांव की है। मृतक की पहचान ग्राम निलावाया के रहने वाले बंडी कोर्राम के रूप में हुई है। धारदार हथियार से वार कर बंडी कोर्राम की जान लेली। जानकारी के मुताबिक़, देर रात नक्सलियों का समूह गाँव पहुंचा था। उन्होंने बंडी कोर्राम को घर से बाहर बुलाया।
चार साल पहले ली थी मृतक के बेटे की जान
उसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। ग्रामीण की हत्या से गाँव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीँ, घटना को लेकर पूछताछ करने पर पता चला करीब चार साल पहले नक्सलियों ने बंडी कोर्राम के बेटे हरेंद्र कोर्राम की भी हत्या कर दी थी। फ़िलहाल अरनपुर थाना पुलिस और सुरक्षा बल मामले की जांच में जुट गयी है। नक्सलियों पर नजर रखा जा रहा है।
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का परिचालन का राजिम रेलवे स्टेशन से 18 सितम्बर, 2025 से शुभारंभ किया जा रहा है। साथ ही रेल यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा रायपुर एवं अभनपुर के मध्य चल रही 68760/68761 एवं 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन राजिम तक विस्तार किया जा रहा है।
यह गाड़ी 06767 राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल सेवा का परिचालन राजिम रेलवे स्टेशन से दिनांक 18 सितम्बर, 2025 से शुभारंभ किया जाएगा। यह गाड़ी दिनांक 19 सितम्बर, 2025 से नियमित समय सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा प्रतिदिन दोनों छोर से राजिम और रायपुर से संचालित की जाएगी।

रायपुर :- महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर के हिंदी विभाग द्वारा आज हिंदी दिवस के अवसर पर एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात समीक्षक, भाषाविद् एवं पूर्व प्राचार्य, शहीद राजीव पांडेय शासकीय महाविद्यालय, भाठागांव, रायपुर के डॉ. राजेश दुबे ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
बस्तर :- छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य तय है। इसी मिशन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ ऑपरेशन जारी है। इन लगातार सफल ऑपरेशनों का असर अब नक्सल संगठन पर साफ दिखाई देने लगा है। डर और दबाव में नक्सली संगठन ने अब शांति वार्ता की बात कही है।

सोशल मीडिया पर नक्सल संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता अभय का एक कथित पत्र वायरल हुआ है। इसमें अभय ने कहा है कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार की ओर से सीजफायर घोषित किया जाए।

पत्र में नक्सली प्रवक्ता ने दावा किया है कि उनकी पार्टी मार्च 2025 से ही गंभीरता के साथ शांति वार्ता की कोशिश कर रही है। लेकिन इसके उलट, सरकार की ओर से जनवरी 2024 से चल रहे घेराव और उन्मूलन अभियान को और तेज कर दिया गया। अभय ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि 21 मई को माड क्षेत्र के गुंडेकोट में हुए बड़े मुठभेड़ में उनके महासचिव बसवाराजू सहित केंद्रीय कमेटी के 28 सदस्य मारे गए।
पत्र के मुताबिक,अब संगठन ने यह तय किया है कि अधूरी पड़ी शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा और भविष्य में नक्सली हथियार छोड़कर जनसमस्याओं को लेकर राजनीतिक दलों और संघर्षरत संगठनों के साथ मिलकर काम करेंगे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी। अब दोनों अधिकारियों को ईडी की कस्टडी में जाना पड़ सकता है।
सुप्रीम कोर्ट के अदेशानुसार दोनों अधिकारियों को पहले दो हफ्ते ईडी की हिरासत और उसके बाद दो हफ्ते न्यायिक हिरासत में रहना होगा। इसके बाद ही उन्हें जमानत मिल सकेगी। अदालत ने यह भी कहा कि आरोपियों ने 2015 में दर्ज नान घोटाला मामले और ईडी की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी। उस समय दोनों अधिकारी महत्वपूर्ण पदों पर तैनात थे।
राज्य सरकार के लिए आसान कार्रवाई
अदालत के इस फैसले से राज्य सरकार के लिए आरोपियों की गिरफ्तारी का रास्ता आसान हो गया है। अब सरकार बिना किसी कानूनी अड़चन के टुटेजा और शुक्ला को गिरफ्तार कर सकती है।
आबकारी घोटाले में भी बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी घोटाले से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई की। अब तक आबकारी घोटाले में छह आरोपियों को नो कोर्सिव एक्शन यानी गिरफ्तारी से सुरक्षा मिली हुई थी। लेकिन अदालत ने साफ किया कि छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के आबकारी घोटाले एक ही प्रकृति के मामले नहीं हैं। इस आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कर दीं।
शीर्ष अदालत ने ईडी और ईओडब्ल्यू को जांच पूरी करने के लिए तय समय सीमा दी है। जस्टिस सुंदरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने ईडी को तीन महीने और ईओडब्ल्यू को दो महीने में जांच पूरी करने के निर्देश दिए। अदालत ने कहा कि लंबित मामलों का निपटारा समय पर होना चाहिए।
रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित नवीन विश्राम गृह में पोस्टर एवं इन्वायरोथान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि ओजोन परत का संरक्षण केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सबके लिए समान है अमीर, गरीब, विद्वान या साधारण व्यक्ति और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सबकी है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भारतीय परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलते रहे हैं। पीपल, आंवला नवमी, गोवर्धन पूजा जैसी परंपराएं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल हैं। पश्चिमी देशों का विकास मॉडल केवल संसाधनों के अंधाधुन दोहन पर आधारित है, जो टिकाऊ नहीं है। अब आवश्यकता सस्टेनेबल डेवलपमेंट की है ताकि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटा जा सके।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिये हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। ओजोन परत का संरक्षण केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। हम सभी इस दिशा में आगे आयें और ओजोन क्षरण पदार्थ व इसके उपयोग से बने उपकरणों का उपयोग ना करें। पर्यावरणीय चेतना से ही इस देश का हरित और सुरक्षित भविष्य बन सकता है।
शिक्षा क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। नया रायपुर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) के कैंपस खोले जा रहे है। इन संस्थानों की स्थापना से प्रदेश के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और शोध के अवसर अपने ही राज्य में उपलब्ध होंगे। साथ ही राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (निलेट) का स्थायी केंद्र भी छत्तीसगढ़ में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों की स्थापना से प्रदेश के युवाओं को तकनीकी, व्यावसायिक और शोध आधारित शिक्षा के नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों को टेक्नोलॉजी और स्किल्स पर भी ध्यान देना होगा। इस अवसर पर उन्होंने अजीज प्रेम जी स्कॉलरशिप का उल्लेख किया, जिसके तहत शासकीय स्कूलों से 10वीं-12वीं पास कर चुके जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
इस वर्ष दोगुना अगले वर्ष तीन गुना मिलेगी पुरस्कार राशि: मंत्री श्री चौधरी
मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम में पोस्टर एवं इन्वायरोथॉन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही इस दौरान उन्होंने पुरस्कार राशि को इस वर्ष दोगुना और अगले वर्ष 3 गुना करने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालयीन एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को ओजोन परत सरंक्षण हेतु शपथ भी दिलायी।

जलवायु परिवर्तन के कारण एवं निदान तथा ओजोन परत संरक्षण- मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में लगभग 550 एवं इन्वायरोथॉन के विषय वेस्ट टू वेल्थ में लगभग 350 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में 12-17 वर्ष वर्ग में बी.पी. पुजारी स्कूल, रायपुर की कु. नेहा कोसले, 18-22 वर्ष वर्ग में शास. नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर के श्री रोहित कुमार साहू और दिव्यांग वर्ग में शा. दिव्यांग महाविद्यालय, माना, रायपुर के श्री अनमोल पटले प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार इन्वायरोथान प्रतियोगिता में 12वीं तक वर्ग में राज कुमार कॉलेज के श्री स्वर्णिम कुंज (ए.आर.बी. ग्रुप), स्नातक वर्ग में आईआईआईटी नवा रायपुर की कु. अनुष्का एक्का तथा स्नातकोत्तर वर्ग में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के श्री निखिल कसेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव श्री राजिव अगसिमनि सहित बड़ी संख्या में स्कूलीं एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षकगण एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर: सशक्त भारत-सशक्त छत्तीसगढ़ की प्रेरणादायक यात्रा विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन 17 सितंबर किया जा रहा है। आदि सेवा पर्व के तहत जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियाँ और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व को रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया है।
इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सौभाग्य योजना का क्रियान्वयन, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, सेना का सम्मान और सशक्तिकरण, वन रैंक वन पेंशन योजना, रक्षा निर्यात और सेना को आधुनिक हथियार व तकनीक मुहैया कराने की पहल का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी में आतंकवाद एवं माओवादी हिंसा के खिलाफ मोदी सरकार ने दृढ़ नीति, उरी और पुलवामा हमले के बाद निर्णायक सैन्य कार्रवाई और ठोस न्यायिक सुधारों से आतंकवाद के खिलाफ मजबूत पहल को प्रदर्शित किया गया है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती मिली है। प्रदर्शनी के माध्यम से गरीबों को मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और जनधन खातों जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों का जीवन में आए बदलाव, छत्तीसगढ़ राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को मिल रही आर्थिक मदद के बारे में जानकारी दी गई है।
इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणादायक जीवन यात्रा, बचपन, ईमानदारी और साहस की कहानियां भी विशेष रूप से शामिल की गई हैं, जिससे युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में नवचेतना और विकास की भावना को मजबूत करना है।
रायपुर। भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से एक साल के भीतर बस्तर जिले की 3399 महिलाओं के नाम हटाए गए हैं। इनमें से 1 हजार 923 हितग्राही वे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। जबकि बाकी महिलाओं के दस्तावेज में गड़बड़ी पाए गए या वे सरकारी सेवा में रहते हुए भी योजना का लाभ ले रही थीं।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी मनोज सिन्हा का कहना है कि कई मामलों में मृत्यु की जानकारी देर से मिलने के कारण राशि जारी हो गई थी। जिसे अब रिकवरी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत पिछले साल काशी से की थी और पहले ही महीने जिले की करीब 1 लाख 94 हजार महिलाओं को पहली किस्त दी गई थी। इस माह 19वीं किस्त जारी की जा चुकी है, लेकिन अब भी सैकड़ों महिलाएं पंजीयन कराने से छूट जाने, आधार कार्ड निष्क्रिय होने या हाल ही में पात्रता हासिल करने की वजह से योजना से वंचित हैं।
नक्सल प्रभावित इलाकों में शुरू हो चुका है पंजीयन का काम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि पंजीयन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। महिला बाल विकास अधिकारी के अनुसार बस्तर जिले में नए पंजीयन तो नहीं हो रहे हैं, लेकिन नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल पीड़ितों का पंजीयन किया जा रहा है। फिलहाल विभाग ने संदेहास्पद हितग्राहियों को जांच सूची में डाल दिया है और जिसने गलत तरीके से लाभ लिया है, उनसे राशि वसूली जा रही है।
बालोद। बालोद जिला के गुरुर थाना क्षेत्र में महिला से अनाचार करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नीलकंठ यादव ने उस महिला को शादी करने का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। महिला जब 4 माह की गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित महिला द्वारा गुरूर थाना में शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने 14 सितंबर को गुरूर थाना में लिखित शिकायत दी है कि नीलकंठ यादव उर्फ नीलू यादव द्वारा वर्ष 2019 में शादी करने का झांसा देकर उससे पहली बार शारीरिक संबंध बनाया गया। उसके बाद लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़ित महिला चार माह की गर्भवती होने पर आरोपी द्वारा उसे अपना बच्चा नहीं है कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे प्रताड़ित होकर थाना गुरूर में अपनी आप बीती बताते हुए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी नीलकंठ उर्फ नीलू यादव को उसके घर से आज गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय की शरण में भेज दिया है। जहां से उसे जेल भेजा गया। यह जानकारी देवांश राठौर, उप पुलिस अधीक्षक, बालोद ने दी है।
रायपुर. छठ पूजा के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा और अधिकतम कन्फर्म बर्थ/सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर और हडपसर (पुणे) के बीच एक फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन नंबर 08265 (बिलासपुर-हडपसर) और 08266 (हडपसर-बिलासपुर) के बीच चलेगी. ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआर (सामान यान), 03 सामान्य श्रेणी, 04 शयनयान (स्लीपर), 08 एसी-थ्री, 02 एसी-थ्री इकोनॉमी और 01 एसी-टू कोच होगी.
08265 बिलासपुर-हडपसर स्पेशल ट्रेन
प्रस्थान समय
रुकने का समय
रुकने का स्टेशन
08266 हडपसर-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन
प्रस्थान समय
—
16:30
—
बिलासपुर
20:50
—
18:05
18:10
—
रायपुर
18:35
18:40
19:10
19:12
—
दुर्ग
17:48
17:50
19:33
19:35
—
राजनांदगांव
16:12
16:14
19:58
20:00
—
डोंगरगढ़
15:58
15:50
21:19
21:20
—
गोंदिया
14:45
14:50
23:40
73:50
—
नागपुर
12:30
12:40
00:50
00:52
—
वर्धा
10:48
10:50
02:57
03:00
—
बादरा
08:47
08:50
04:00
04:03
—
अकोला
07:10
07:12
05:15
05:17
—
जलगांव
05:58
06:00
06:20
06:25
—
भुसावल
05:00
05:05
06:40
06:42
—
मनमाड
04:28
01:30
10:20
10:25
—
दौंड
01:50
01:55
11:18
11:20
—
कुरकुंभ
23:50
23:52
12:10
12:12
—
वडगांव
22:48
22:50
13:25
13:27
—
अहमदनगर
21:38
21:40
15:00
15:02
—
दौड कर्द लाइन
20:20
20:22
16:30
—
—
हडपसर (पुणे)
—
19:30
ये ट्रेन 22 अक्टूबर 2025 को बिलासपुर से और ट्रेन नंबर 08266 (हडपसर-बिलासपुर) यह ट्रेन 23 अक्टूबर 2025 को हडपसर से रवाना होगी.
रायपुर । छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य के कवि, धमतरी जिला हिंदी साहित्य समिति के संरक्षक सुरजीत नवदीप के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि, अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों के लोकप्रिय मंच संचालक, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व सदस्य और धमतरी जिला हिंदी साहित्य समिति के संरक्षक सुरजीत नवदीप के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। यह हिंदी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
सीएम ने कहा, नवदीप जी की सहज हास्य-व्यंग्य शैली, समाज की विसंगतियों पर गहरी दृष्टि और मंचीय उपस्थिति ने हिंदी साहित्य को नई ऊंचाइयां दी। आपकी रचनाएं और आपका व्यक्तित्व सदैव साहित्य प्रेमियों को प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में लगातार रिश्वतखोरों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक (DGM) विजय दुबे को साढ़े 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सौदागर गुप्ता निवासी तिलाईपाली, थाना तमनार, जिला रायगढ़ ने एंटी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके ग्राम तिलाईपाली स्थित मकान का मौखिक बंटवारा कर तीन हिस्से किए गए थे, जिसमें वह और उनके दो पुत्र अलग-अलग हिस्सों में निवासरत हैं। एनटीपीसी द्वारा मकान और जमीन का अधिग्रहण किए जाने पर उन्हें मुआवजा राशि मिल चुकी है, लेकिन पुनर्वास के लिए उनके पुत्रों को करीब 30 लाख रुपये और मिलना था। इसमें से 14 लाख रुपये मिल चुके थे, जबकि शेष 16 लाख रुपये दिलाने के एवज में आरोपी उप महाप्रबंधक विजय दुबे ने 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।
आरोपी पहले ही 50 हजार रुपये अग्रिम के रूप में ले चुका था। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज 16 सितंबर को ट्रैप कार्रवाई की गई, जिसमें प्रार्थी से 4.50 लाख रुपये लेते हुए एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक विजय दुबे को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी ने अपराध छिपाने के लिए प्रार्थी को एक पेट्रोल पंप के पास बुलाकर रिश्वत की रकम ली थी।
मामले में ACB की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद एसीबी की यह अब तक की सबसे बड़ी राशि की ट्रैप कार्रवाई है। इतनी बड़ी कार्रवाई पूर्व में कभी नहीं हुई। गौरतलब है कि एसीबी द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज भी यह बड़ी कार्रवाई की गई। एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। लगभग एक साल में रायगढ़ जिले में एसीबी बिलासपुर की यह 8वीं ट्रैप कार्रवाई है। आरोपी की अन्य संपत्तियों की भी जांच एसीबी द्वारा की जा रही है।
मुख्यमंत्री साय 17 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के 1 लाख 84 हजार श्रमिकों के खाते में डालेंगे 65.16 करोड़ रूपए
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितम्बर को अपरान्ह 2 बजे राजधानी रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के एक लाख 84 हजार 220 श्रमिकों को 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार 456 रूपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी रहेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के श्रमवीरों को आर्थिक मदद एवं उन्हें संबल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मंडल द्वारा 01 लाख 77 हजार 049 निर्माण श्रमिकों को 58 करोड़ 32 लाख 38 हजार 136 रूपए, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा 3 हजार 839 हितग्राहियों के खाते में 4 करोड़ 77 लाख 50 हजार 750 तथा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा 3 हजार 332 हितग्राहियों के खाते में 2 करोड़ 06 लाख 72 हजार 570 रूपए डीबीटी के जरिए अंतरित करेंगे।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जहां एक होटल में पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस की इस छापेमारी से आसपास के होटलों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि, यह मामला वैशाली नगर थाना इलाके का है।
दरअसल, जिले के सुपेला के गदा चौक स्थित होटल ईशा से कई दिनों से अवैध धंधे की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने एक सितंबर की देर रात छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान टल के मालिक, मैनेजर और ग्राहक को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 2 मोबाइल भी बरामद किया। वहीं पूछताछ में होटल के मालिक ने बताया कि, वह दूसरे राज्य से लड़किया बुलाता था और ग्राहकों को वॉट्सऐप पर उनकी फोटो और डिटेल्स भेजकर रेट तय करता था।
बता दें कि, पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे होटल मालिक निखिल मेश्राम उर्फ निक्कू को कल गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। होटल में दबिश के दौरान पुलिस ने मैनेजर शिव कुमार कुर्रे के पास से 500-500 रुपए के 2 नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा होटल से निजी कंपनी के 5 डिब्बे आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए गए। ग्राहक मोहम्मद शोएब खान को गिरफ्तार कर इस मामले की जांच कर रही है।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। तेज बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति देखी जा रही है। कवर्धा जिले में घुमाछापर गांव के पास बारिश के कारण टमरू नाले में का एकाएक जलस्तर बढ़ गया, जिससे नाले में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई। इस दौरान ट्रॉली में सवार 7 मजदूर भी बह गए। बताया जा रहा है कि किसी तरह सभी मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचा सकें।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम कवर्धा के घुमाछापार गांव के नजदीक नाले का है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में रेत घाट बंद होने के बाद भी जिले में अवैध रेत खनन का काम धड़ल्ले से जारी है। सोमवार को भी इस क्षेत्र मेें नाले से अवैध रेत खनन के लिए कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। ट्रैक्टर में रेत लोड करने के दौरान ही एकाएक तेज बारिश के कारण नाले का जल स्तर बढ़ गया।
नाले में पानी के तेज उफान और बाढ़ की चपेट में आने पर रेत से भरी ट्रैक्टर और ट्रॉली जहां पूरी तरह से डूब गये। वहीं पानी के तेज बहाव में ट्रॉली मेें सवार 7 मजदूर बह गये। बताया जा रहा है कि किसी तरह सभी मजदूरों ने तैरकर किनारे पहुंचकर अपनी जान बचायी। उधर लगातार हो रही बारिश से सूरजपुर जिले में 7 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं 6 अन्य झूलसे हुए लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा, नया विधानसभा भवन बनकर तैयार हो गया है.
इसका उद्घाटन एक नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. इस दौरान कई कार्यक्रम भी होंगे. डॉ. रमन सिंह ने कहा, सुबह 11 से 12 बजे के बीच कार्यक्रम होगा. इस मौके पर पीएम मोदी विधानसभा परिसर में वृक्षारोपण भी करेंगे.
इसके अलावा राज्योत्सव का भी शुभारंभ करेंगे. सेवा पखवाड़ा को लेकर डॉक्टर रमन सिंह ने कहा, सेवा पखवाड़ा कल से शुरू हो रहा है. राजनांदगांव में बड़ा हेल्थ कैंप लगाएंगे. कितनी भी बड़ी बीमारी हो उसका इलाज कैंप में होगा. हार्ट जैसे मरीजों का चेकअप कराकर इलाज कराया जाएगा.
रजत जयंती को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे और एक नवंबर को नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अलग-अलग जगह पर सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. हेल्थ कैंप, सेवा पखवाड़ा सहित अन्य कार्यक्रम होंगे.
राजनांदगांव. एसपी मोहित गर्ग ने जिले के 11 टीआई और एक उपनिरीक्षक का तबादला आदेश जारी किया है. बता दें कि गृह मंत्रालय ने 15 सितंबर को जिले के 12 निरीक्षकों का अन्य जिलों में तबादला आदेश जारी किया था, जिसके बाद आज एसपी ने जिले के थानों में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है.
देखें लिस्ट –

रायपुर। GPF सामान्य भविष्य निधि खातों के उचित रख-रखाव व संधारण को लेकर वित्त विभाग के सचिव मुकेश बंसल ने जरुरी गाइड लाइन जारी किया है। जीपीएफ अकाउंट से कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं का जिक्र करने के साथ ही सुविधा लेने वाले कर्मचारियों की फाइल निपटारे के संबंध में प्रदेशभर के सभी सरकारी कार्यालयों के विभाग प्रमुख को निर्देश जारी किया है। कर्मचारियों व अधिकारियों के रिटायरमेंट के दौरान सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ देने के अलावा अगर किसी कर्मचारी से सरकार को राशि वसूलनी है तो इस संबंध में रिकवरी नोटिस को लेकर जरुरी दिशा निर्देश जारी किया है।
सामान्य भविष्य निधि नियम 1955 के नियम 11 के उप नियम (1) (ख) में विहित प्रावधानुसार परिलब्धियों emoluments के 12 प्रतिशत के समान न्यूनतम कटौती किये जाने का प्रावधान है, परन्तु शासन आदेश द्वारा अभिदाता को निधि में अधिक रकम जमा किये जाने का निर्देश दे सकेगा जो उनकी परिलब्धियों से अधिक नहीं होगी। परिलब्धि की गणना हेतु वेतन, अवकाश वेतन अथवा निर्वाह अनुदान जैसा की सेवा नियमों में परिभाषित है तथा बाह्य सेवा के दौरान वेतन के रूप में पात्र कोई पारिश्रमिक शामिल होगा। महंगाई भत्ता शामिल नहीं है।
- GPF सामान्य भविष्य निधि खाताें से इन कामों के लिए मिलती है राशि
- स्वयं तथा बच्चों के विवाह संबंधी व्यय हेतु।
- स्वयं पति, पत्नी, बच्चों तथा आश्रित माता-पिता के चिकित्सा व्यय हेतु।
- आवासीय भवन के निर्माण, मरम्मत हेतु।
- शासकीय सेवक अथवा उसके किसी बच्चे की हाई स्कूल स्तर के बाद मेडिकल, इंजिनियरिंग अथवा तकनीकी / विशेषज्ञता कोर्स हेतु विदेश यात्रा व्यय सहित व्यय की पूर्ति हेतु।
- शासकीय सेवकों को स्वयं के लिए आवासीय भू-खण्ड तथा बने बनाये मकान क्रय करने हेतु।
समाान्य भविष्य निधि खातों के रख रखाव संबंधी गाइड लाइन
सामान्य भविष्य निधि वाले शासकीय सेवकों का लेखा, विभागीय भविष्य निधि DPF वाले खातों के साथ रखने की मनाही है। विभागीय भविष्य निधि खातों का लेखा कार्यालय प्रमुख को अलग से संधारित करना होगा।
प्रत्येक वित्तीय वर्ष की समाप्ति उपरांत संबंधित शासकीय सेवकों की विभागीय भविष्य निधि की लेखा पर्ची (ब्याज की गणना सहित) जारी करेंगे एवं इसकी ब्याज गणना की एक समेकित Consolidated सूची प्रतिवर्ष 30 अप्रैल तक विभागाध्यक्ष को भेजना होगा। मई महीने के वेतन देयक के साथ प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि उनसे संबंधित पूर्व वित्तीय वर्ष के ब्याज पत्रक विभागाध्यक्ष को भेज दिये गये हैं। विभागाध्यक्ष को भी अपने अधीनस्थ समस्त कार्यालयों से प्राप्त ब्याज पत्रकों को समेकित कर 31 मई तक महालेखाकार को भेजना होगा। जून महीने के वेतन देयक के साथ यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि उनसे संबंधित पूर्व वित्तीय वर्ष के ब्याज पत्रक महालेखाकार को भेजे जा चुके है।
शासकीय सेवा में आते ही करना होगा नामांकन
शासकीय सेवा में आते ही शासकीय सेवक द्वारा सामान्य भविष्य निधि के लिए भी अनिवार्यतः नामांकन करना होगा। इसे पूरा कराने की जिम्मेदारी कार्यालय प्रमुख को दी गई है। नामांकन में विवाहोपरांत होने वाले परिवर्तनों को तत्काल कार्यालय प्रमुख के माध्यम से महालेखाकार को जानकारी देनी होगी और इसे अपडेट कराना होगा। इसके लिए नियम-8 की प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया है। अनुपस्थिति, अनधिकृत अनुपस्थिति आदि के प्रकरणों में यदि वेतन रोका गया हो तो वेतन जारी होने के समय सामान्य भविष्य निधि की कटौती वेतन से करने का निर्देश दिया है।
रिटायरमेंट के चार महीने पहले कटौती बंद
छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य नियम 10 (1) अनुसार कर्मचारी की सेवा निवृत्ति के चार माह पूर्व वेतन से सामान्य भविष्य निधि का कटौती बंद कर दिया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी को एक से अधिक सामान्य भविष्य निधि खाता क्रमांक महालेखाकार द्वारा त्रुटिवश आबंटित कर दिए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में पहला खाता क्रमांक को मान्य करते हुए अन्य आबंटित खाता क्रमांक को तत्काल निरस्त करना होगा।
ये जरूरी शर्त
शासकीय सेवक की सेवानिवृत्ति पश्चात पुनर्नियुक्ति के समस्त प्रकरणों में शासकीय सेवक के सेवाकाल में उसे आबंटित सामान्य भविष्य निधि खाते को सेवा निवृत्ति के बाद अंतिम भुगतान उपरांत बंद किया जायेगा। इसके उपरांत नया सामान्य भविष्य निधि खाता खोलकर उसमें अंशदान की राशि जमा की जायेगी।
सेवानिवृत्ति के 01 वर्ष पूर्व से ही सामान्य भविष्य निधि पासबुक को अद्यतन करने की कार्यवाही की जाएगी।
कर्मचारी द्वारा सेवानिवृत्ति के पूर्व सामान्य भविष्य निधि के पास बुक में संपूर्ण प्रवृष्टियां (पूर्ण सेवा अवधि की कटौती एवं आहरण के संबंध में पूर्ण विवरण- व्हाउचर क्रमांक, दिनांक, सकल राशि, शुद्ध राशि, अग्रिम/आंशिक अंतिम आहरण) पूर्ण कर विभाग प्रमुखख् आहरण एवं संवितरण अधिकारी से सत्यापित कराना होगा।
चार महीने बंद होगी अंशदान की कटौती
सेवानिवृत्ति के 04 माह पूर्व कर्मचारी के खाते से अंशदान की कटौती बंद कर दी जाएगी।
शासकीय सेवक के सामान्य भविष्य निधि खाते में पूर्व वर्षों में कोई गुमशुदा क्रेडिट्स Missing Credits की राशि हो तो उसे यथा शीघ्र उचित कार्यवाही करते हुए अपने खाते में जमा कराना होगा, ताकि अंतिम भुगतान के समय नुकसान न हो।
यह भी जरूरी
ऐसे शासकीय सेवक जो पहले विभागीय भविष्य निधि DPF के सदस्य थे एवं बाद में GPF सामान्य भविष्य निधि के सदस्य बनें, उन्हें तय समय पर अपनी विभागीय भविष्य निधि DPF की राशि को सामान्य भविष्य निधि GPF में स्थानांतरित कराना होगा। ऐसा इसलिए कि सामान्य भविष्य निधि के अंतिम भुगतान के समय किसी तरह की दिक्कतें ना आए। कर्मचारी के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति, सेवा से पृथक्कीकरण, पदत्याग या मृत्यु की स्थिति में एक माह के भीतर महालेखाकार कार्यालय को अनिवार्य रूप से जानकारी देनी होगी। दिवंगत शासकीय सेवकों के अंतिम आहरण हेतु कर्मचारी के मृत्यु प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति तथा वैध नामांकन (विवाद रहित) नामांकित व्यक्ति के पक्ष में होना अनिवार्य है। इसके अभाव में सक्षम उत्तराधिकार प्रमाण पत्र Succession Certificate संलग्न करना अनिवार्य है।
सामान्य भविष्य निधि पर ब्याज का भुगतान,
जिस महीने राशि का भुगतान किया जाता है उसके पूर्ववर्ती महीने तक अथवा जिस माह राशि भुगतान योग्य होती है (सेवानिवृत्ति, मृत्यु, त्यागपत्र इत्यादि के फलस्वरूप) उस माह के पश्चात् 6 माह की समाप्ति तक, दोनों में जो भी पहले हो, ब्याज की पात्रता होगी। विशिष्ट मामलों में जहां अपरिहार्य कारणों से सेवानिवृत्ति के 6 माह के भीतर सामान्य भविष्य निधि का अंतिम भुगतान आदेश जारी करना संभाव न हो सका हो, विलंब का स्पष्ट कारण बताते हुए 6 माह की अवधि के उपरांत ब्याज स्वीकृति का अधिकार प्रशासकीय विभाग को होगा।
एक साल के अंतराल में रिटायर होने वाले कर्मचारियों की भेजनी होगी सूची
समस्त विभागाध्यक्ष तथा कार्यालय प्रमुख प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को सूची तैयार कर महालेखाकार को भेजना होगा। जिसमें आगामी 1 अक्टूबर से 12 माह के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों का नाम, लेखा क्रमांक तथा सेवानिवृत्ति का दिनांक अंकित हो।इसके पीछे सामान्य भविष्य निधि के खातों का समुचित रख-रखाव, सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को नियमानुसार निर्धारित समयावधि में भुगतान सुनिश्चित करना व ऋणात्मक शेष की स्थिति पर पूर्णतः रोक लग सके।
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले बड़ी खबर सामने आ रही है। शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई है। शराब पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। उन्हें सारंगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां आधे घंटे में दोनों ने दम तोड़ दिया। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है।
जहरीली शराब पीने से मौत
मृतक की पहचान मनोज कश्यप और सूरज यादव के रूप में हुई है। मनोज कश्यप और सूरज यादव गाँव की शराब पीने से मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक़, दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद धीरे धीरे उनकी तबियत बिगड़ने लगी।
मनोज कश्यप और सूरज यादव बेहोश हो गए। जैसे ही आसपास के लोगों ने उन्हें देखा इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया। उन्हें सारंगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी।
जांच में जुटी पुलिस
इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही सारंगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है प्राथमिक जांच में पता चला जहरीली शराब पीने से मौत हुई है हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। आरपीएफ पेंड्रा रोड पर पदस्थ जवान सड़क हादसे का शिकार हो गया। ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर आने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में जवान के सिर पर गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज आरपीएफ के अधिकारियों ने विधिवत मृतक जवान के शव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर गृह ग्राम यूपी के लिए रवाना कर दिया है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पेंड्रारोड आरपीएफ में पदस्थ जवान का सड़क हादसे में मौत हो गई है। जवान राम आसरे खोंगसरा रेलवे स्टेशन में तैनात थे और ड्यूटी के बाद अपनी बाइक से सड़क मार्ग से अपने रूम आने को निकले थे। लेकिन रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद पीछे आ रहे राहगीरों ने खून से लथपथ जवान को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने राम आसरे को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मृतक के शव का विधिवत पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव को आरपीएफ पोस्ट पेंड्रारोड लाया गया। जहां पर अधिकारियों ने मृतक जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जवान के शव को उनके गृह ग्राम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया। मृतक जवान बीते दो साल से पेंड्रारोड आरपीएफ में पदस्थ था। वहीं मामले में पुलिस मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
मोहला : छत्तीसगढ़ के मोहला जिले के ग्राम खैरी पांगरी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कारन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई., मृतकों में पति-पत्नी और बेटा शामिल है। इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना बीते सोमवार शाम 6 से 7 बजे की है, जब रात को पागरी गांव में निवास रत गोड आदिवासी बोगा परिवार गांव से दूर कोठार बाड़ी में गए हुए थे जहां मुखिया सुरतराम बोगा (उम्र 62 वर्ष) करंट की चपेट में आ गया। वही पिता को बचाने बेटा रूपलाल बोगा भी बिजली के चपेट में आ गया। बाप-बेटे के घर नहीं लौटने के बाद पत्नी भागबती बाई (58 साल) वहां पहुंची। पति और बेटे को बचने की कोशिश में महिला भी करंट की चपेट में आ गई। इस तरह तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।
गांव में शोक की लहर
इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी शवों को पीएम के लिए भेजवाकर मामले की जांच में जुट गई है।




























