CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG : दो बच्चों की जान बचाने 10किमी दौड़कर रक्तदान करने पहुंचे जवान

CG : दो बच्चों की जान बचाने 10किमी दौड़कर रक्तदान करने पहुंचे जवान

 नारायणपुर। दो बच्चों की जान बचाने 10किमी दौड़कर रक्तदान करने पहुंचे जवान जिला अस्पताल नारायणपुर में विगत चार दिनों से मलेरिया व खून की कमी होने से भर्ती रोहित दुग्गा व रोशन दुग्गा पिता रामलाल दुगा निवासी कातुलबेड़ा (एड़का) नारायणपुर से हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा खून की कमी होने से शरीर में सूजन आ गया था। इस बीच डॉक्टर ने बच्चों को खून चढ़ाने के लिए शीघ्र खून की व्यवस्था करने की बात कही रामलाल दुग्गा ने बच्चों के लिए खून की व्यवस्था को लेकर पत्रकार संतोष नाग से चर्चा किया, इस पर पत्रकार संतोष नाग ने खून की आवश्यकता को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

उस पोस्ट के आधार पर 29वीं वाहिनी COB कमांडेड दुष्यंत राज जयसवाल के निर्देशानुसार दोनों बच्चे रोहित दुग्गा रोशन दुग्गा को रक्तदान करने के लिए 29वीं वाहिनी COB नेलवाड़ से दो जवानों को तैयार कर जिला अस्पताल नारायणपुर भेजा गया। इस पर 29वीं वाहिनी के दो जवान सुवेन्द्र घोष व निलेश कुमार दिल में देशभक्ति लिए देश की रक्षा के साथ-साथ मानवता का परिचय देते हुए बच्चे, रोहित दुग्गा व रोशन दुगा को रक्तदान करने COB नेलवाड़ से लगभग 10 किलोमीटर दौड़ते हुए जिला अस्पताल नारायणपुर पहुंचे, और बच्चों को रक्तदान किया। रक्तदान पश्चात बच्चों के माता-पिता ने जवानों की ऐसी जन सेवा और मानवता को दिल से नमन करते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं जवान निलेश कुमार व सुवेन्द्र घोष ने बच्चों से मिलकर बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य व उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

 
सुकमा में 1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की नीतियों से हुए प्रभावित

सुकमा में 1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की नीतियों से हुए प्रभावित

 सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को कुल 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

हार्डकोर नक्सली भी शामिल
आत्मसमर्पण करने वालों में 8 हार्डकोर नक्सली PLGA बटालियन से जुड़े हुए थे, जबकि शेष विभिन्न नक्सली संगठनों में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 1 डीव्हीसीएम, 6 पीपीसीएम, 4 एसीएम और 12 पार्टी सदस्य शामिल हैं। इनमें 9 महिलाएं और 14 पुरुष हैं, जिनमें 3 नक्सली दंपत्ति भी शामिल हैं।

सरकारी योजनाओं का असर और पुलिस दबाव बना कारण
नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के पीछे राज्य सरकार की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार योजना” को मुख्य कारण बताया है। इसके साथ ही सुदूर क्षेत्रों में सुरक्षा कैंपों की स्थापना और पुलिस के बढ़ते दबदबे ने भी इस फैसले को प्रभावित किया।

घोषित इनामी राशि विवरण:

  • 11 नक्सलियों पर ₹8 लाख का इनाम
  • 4 नक्सलियों पर ₹5 लाख का इनाम
  • 1 नक्सली पर ₹3 लाख का इनाम
  • 7 नक्सलियों पर ₹1 लाख का इनाम

इस तरह कुल ₹1.18 करोड़ की इनामी राशि इन नक्सलियों पर घोषित थी।

सरकार और पुलिस की बड़ी उपलब्धि
यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ सरकार के नक्सल उन्मूलन अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इससे प्रभावित होकर अन्य नक्सलियों के भी आत्मसमर्पण की संभावना जताई जा रही है।

हादसा: कुएं की सफाई के दौरान दो सगे भाइयों की मौत, इलाके में फैली सनसनी

हादसा: कुएं की सफाई के दौरान दो सगे भाइयों की मौत, इलाके में फैली सनसनी

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां कुएं की सफाई के दौरान दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि कुएं के भीतर ऑक्सीजन की कमी के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बेलगहना पुलिस की जांच में जुट गई है। यह घटना कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करही कछार के आश्रित मोहल्ला डिपरापारा में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बेलगहना चौकी क्षेत्र के डिपरापारा में रहने वाला दिलीप पटेल शुक्रवार की शाम घर के कुएं की सफाई के लिए कुएं में उतरा। सफाई के दौरान वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका सगा भाई दिनेश पटेल भी कुएं में उतर गया। ऐसी आशंका है कि कुएं के भीतर ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से निकाला गया। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।

 
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में अगले 4 दिन तक भारी बारिश की संभावना

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में अगले 4 दिन तक भारी बारिश की संभावना

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आज फिर बदलेगा. प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. दुर्ग, रायपुर और बस्तर के जिलों में वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना जताई गई है. वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभागों में एक-दो स्थानों पर अगले 4 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास स्थित है तथा यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, देवमाली, हमीरपुर, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद दक्षिणपूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम उत्तरप्रदेश से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. दूसरा द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से उत्तर छत्तीसगढ़ में स्थित ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तक, दक्षिण गुजरात, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश होते हुए 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है. भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः चरम उत्तर छत्तीसगढ़ संभावित है. प्रबल मानसूनी तंत्र के उत्तर छत्तीसगढ़ के उपर स्थित होने के कारण वर्षा की गतिविधि में कमी होने की उम्मीद है.

रायपुर में आज का मौसम 

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ बार वर्षा की संभावना है. इस दौरान तापमान 24 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 

 

फ्री फायर खेलते-खेलते दे बैठी दिल, नाबालिग लड़के को भगा ले गई 25 साल की युवती, फिर जो हुआ…

फ्री फायर खेलते-खेलते दे बैठी दिल, नाबालिग लड़के को भगा ले गई 25 साल की युवती, फिर जो हुआ…

 जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती पर नाबालिग बालक से अनाचार करने का आरोप लगा है। पीड़ित बालक की शिकायत पर युवती को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिग बालक को युवती के कब्जे से छुड़ा लिया गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला जांजगीर चांपा क्षेत्र का है। 1 जुलाई को नाबालिग बालक के परिजनों ने पुत्र के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि 28 जून से उनका बेटा लापता है। पुलिस ने नाबालिग के लापता होने की शिकायत को गंभीरता से लिया और इसकी जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि एक 25 वर्षीय युवती बालक को अपने साथ भगा कर ले गई है। पुलिस ने युवती के काॅल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी सहायता से पुलिस को पता चला कि युवती बालक के साथ जगदलपुर में रह रही है। पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर नाबालिग बालक को युवती के कब्जे से मुक्त कराया।

पीड़ित बालक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि फ्री फायर गेम खेलने के दौरान युवती से जान-पहचान हुई थी, फिर धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी। इसी बीच युवती ने बालक से प्यार का इजहार किया और जून में रिश्ता लेकर उसके घर पहुंच गई। युवती ने नाबालिग के परिजनों को पूरी कहानी बताई और शादी करने की बात कही। परिजनों ने बालक के नाबालिग होने की बात कहते हुये शादी करने से मना कर दिया।

इसके बाद युवती अपने घर आ गई थी। थोड़े दिनों बाद युवती ने नाबालिग से फिर से संपर्क किया और शादी करने के झांसा देकर उसे अपने साथ भगाकर जगदलपुर ले गई थी। यहां पर उसके साथ अनाचार भी किया। पुलिस ने मामले में युवती के खिलाफ धारा 137 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की रणनीतिक बैठक 13 जुलाई को, भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की रणनीतिक बैठक 13 जुलाई को, भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। इसी सिलसिले में 13 जुलाई को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में भाजपा सरकार को सदन के भीतर घेरने की रणनीति तय करना है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सरकार को कई ज्वलंत मुद्दों पर कठघरे में खड़ा करने की तैयारी कर चुकी है। जिन प्रमुख विषयों को लेकर विपक्ष हमलावर रहेगा, उनमें शामिल हैं:

  • बिजली दरों में 8-12% तक की प्रस्तावित बढ़ोतरी
  • स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं की बिगड़ती स्थिति
  • 3200 करोड़ का शराब घोटाला और प्रशासनिक भ्रष्टाचार
  • कृषि योजनाओं की बदहाली और किसानों की उपेक्षा

सदन में गरमाने वाला है माहौल

हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ की राजनीति में कई अहम घटनाएं हुई हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि यह मानसून सत्र बेहद गर्म रहने वाला है। कांग्रेस जहां आक्रामक विपक्ष की भूमिका में नजर आएगी, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा भी पलटवार की रणनीति बना रही है।

संगठन और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा

बैठक में केवल सत्र की रणनीति पर ही नहीं, बल्कि संगठन और विधायकों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विचार होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जनता से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाया जाए।

यह बैठक कांग्रेस के लिए न सिर्फ आगामी सत्र, बल्कि आने वाले स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों की दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है।

Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट…!!

Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट…!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने 22 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तबादले सूची में सहायक उप निरीक्षक से लेकर महिला आरक्षक तक शामिल हैं।

देखें लिस्ट-

Crime – गर्भवती पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाना चाहता था सनकी पति, इंकार किया तो दी ये खौफनाक सजा, जानकर कांप उठेगी रूह….

Crime – गर्भवती पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाना चाहता था सनकी पति, इंकार किया तो दी ये खौफनाक सजा, जानकर कांप उठेगी रूह….

 रायपुर-तिल्दा नेवरा। रायपुर जिले के ग्राम छतौद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहित गर्भवती महिला की लाश कमरे में मिली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतिका के पीएम रिपोर्ट में मृत्यु दम घुटने से होना और प्रकृति हत्यात्मक होना पाया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अंधे कत्ल की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकान्त तिवारी को अज्ञात आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

हत्यारा मृतिका सुरूज निर्मलकर का हत्या पति प्रदुम निर्मलकर ही निकला। हत्यारे ने हत्या की जो वजह बताई वह चिंतनीय है, आरोपी प्रदुम निर्मलकर ने बताया की पत्नि ने शारीरिक परेशानियों के कारण संबंध बनाने से किया था। इसलिए गुस्से में उसकी जान ले ली।

पुलिस ने आरोपी को धारा 103(1) बी.एन.एस.के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर के वाणिज्य शोध केंद्र द्वारा ऑनलाईन व्याख्यान का आयोजन किया गया

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर के वाणिज्य शोध केंद्र द्वारा ऑनलाईन व्याख्यान का आयोजन किया गया

 माँ के दूधपान से  बच्चों में आक्रमकता में कमी प्रो उषा

रायपुर। वाणिज्य शोध केंद्र, महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे गूगल मीट प्लेटफार्म पर एक शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने की। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता प्रोफेसर (डॉ.) उषा किरण अग्रवाल, प्राचार्य, चंदूलाल चंद्राकार कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, धमधा (छत्तीसगढ़) रहीं। उन्होंने “अनुसंधान समस्या का निर्माण एवं अनुसंधान डिज़ाइन” विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया।
डॉ. अग्रवाल ने शोध प्राविधि, अनुसंधान के महत्व, उसके उद्देश्य, तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के हॉलमार्क्स की चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने "हाइपोथेसिस" की परिभाषा, उसकी आवश्यकता एवं विभिन्न प्रकारों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की अनुसंधान डिज़ाइन किसी भी शोध कार्य की प्रारंभिक और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है। अनुसंधान समस्या वह स्थिति होती है जो जिज्ञासा उत्पन्न करती है और समाधान की अपेक्षा करती है। एक उपयुक्त अनुसंधान समस्या का चयन करते समय शोधकर्ता को अपने विषय में रुचि, सामाजिक उपयोगिता, पूर्ववर्ती शोधों की सीमाएँ तथा उपलब्ध संसाधनों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, शोध में परिकल्पना का विशेष स्थान होता है, जो एक संभावित उत्तर या समाधान प्रस्तुत करती है। परिकल्पनाएँ शून्य या वैकल्पिक रूप में हो सकती हैं और इनका परीक्षण शोध की दिशा को प्रभावित करता है। एक अच्छी परिकल्पना स्पष्ट, संक्षिप्त एवं परीक्षण योग्य होती है। अनुसंधान डिज़ाइन के माध्यम से शोधकर्ता न केवल अनुसंधान की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है, बल्कि वैज्ञानिक तथ्यों की विश्वसनीयता एवं सटीकता को भी प्रमाणित करता है। इस प्रकार अनुसंधान समस्या का उचित निर्माण एवं सुदृढ़ डिज़ाइन, किसी भी सफल शोध परियोजना की नींव होते हैं।  उन्होंने रिसर्च के कुछ रोचक उदाहरण प्रस्तुत किये एवम कहा कि माँ के दूधपान से बच्चों में आक्रमकता में कमी आती है बनिस्बत डब्बे वाली दूध के, कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. शांतनु पॉल ने प्रमुख वक्ता का परिचय प्रस्तुत किया तथा डॉ. श्वेता महाकालकर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया । इस ज्ञानवर्धक व्याख्यान में 50 से अधिक प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन वाणिज्य शोध केंद्र की सराहनीय पहल रही, जिसने शोध के क्षेत्र में नई दृष्टि प्रदान की।
 
ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

1. राज्य पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा

राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 2005 से 2009 बैच के अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 30 नए सांख्येतर पद सृजित किए जाएंगे, जिससे लंबे समय से लंबित पदोन्नति की मांग पूरी हो सकेगी।

2. वंचित समुदाय के सशक्तिकरण के लिए PanIIT के साथ संयुक्त उपक्रम

SC, ST, गरीब, महिलाएं और तृतीय लिंग समुदाय के लिए सरकार और PanIIT एलुमनी रीच फॉर इंडिया फाउंडेशन के बीच गैर-लाभकारी संयुक्त उद्यम कंपनी स्थापित की जाएगी। यह कंपनी कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और ग्रामीण उद्यमिता के माध्यम से आजीविका और सामाजिक-आर्थिक बदलाव पर कार्य करेगी।

3. मोटर यान कराधान अधिनियम में संशोधन को मंजूरी

राज्य में पुराने वाहनों से होने वाले हादसे और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 में संशोधन का निर्णय लिया गया है। इससे सुरक्षित और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

4. पुराना फैंसी नंबर अब नए वाहन पर भी संभव

अब वाहन स्वामी अपने पुराने वाहन का फैंसी या चॉइस नंबर नए वाहन या अन्य राज्य से लाए गए वाहन में उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। शासकीय वाहनों के लिए यह सुविधा निःशुल्क होगी।

5. निजी विश्वविद्यालयों से जुड़े कानून में संशोधन को मंजूरी

छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2025 के प्रारूप को कैबिनेट से स्वीकृति मिली है, जिससे उच्च शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर किया जा सकेगा।

6. छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति लागू

राज्य के छात्रों के लिए नई स्टार्टअप और इनोवेशन नीति लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य 50 हजार छात्रों तक पहुंचना, 500 प्रोटोटाइप्स और 150 स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट करना है। विशेष रूप से कृषि, हरित ऊर्जा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर रहेगा।

7. कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन

किसानों की सुविधा और कृषि विपणन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कृषि उपज मंडी अधिनियम, 2025 में संशोधन को मंजूरी दी गई है।

8. राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की स्थापना

रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नया रायपुर को मिलाकर छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास हेतु एक नया प्राधिकरण गठित किया जाएगा। यह प्राधिकरण योजनाबद्ध शहरी विकास, निवेश प्रोत्साहन और भूमि उपयोग को नियंत्रित करेगा।

9. जीएसटी कानून में संशोधन

छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 के प्रारूप को मंजूरी दी गई है। यह केंद्र सरकार के वित्तीय संशोधनों के अनुरूप अंतरराज्यीय लेन-देन में सुधार लाएगा।

10. कर विवादों के निपटारे के लिए संशोधन विधेयक

छोटे और मध्यम व्यापारियों को राहत देने और लंबित कर मामलों के शीघ्र समाधान के लिए छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति निपटान संशोधन विधेयक को मंजूरी मिली है।

11. भू-राजस्व संहिता में व्यापक संशोधन

छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में बदलाव कर भूमि अभिलेख अद्यतन, नामांतरण प्रक्रिया को सरल किया जाएगा। अवैध प्लॉटिंग पर रोक और जियो-रेफरेंस मैप से कानूनी विवादों में कमी आएगी।

12. पत्रकारिता विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 में संशोधन को भी मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी है, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी।

आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा: टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा मुफ्त में मिलेगी

आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा: टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा मुफ्त में मिलेगी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए एक ऐतिहासिक और मानवीय निर्णय लिया है। अब ऐसे पूर्व नक्सली, जिनकी नसबंदी कर दी गई थी और वे जैविक रूप से माता-पिता नहीं बन सकते, उन्हें सरकार टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराएगी।

राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नक्सल संगठनों ने न केवल युवाओं को उनके परिवारों से दूर किया, बल्कि उन्हें पिता बनने का अधिकार भी छीन लिया। उन्होंने कहा कि कई नक्सलियों की जबरन नसबंदी कर दी गई थी, लेकिन अब राज्य सरकार उन्हें फिर से सामान्य पारिवारिक जीवन जीने का अवसर दे रही है।

डिप्टी सीएम ने कहा, “हमारे पुनर्वास प्रावधानों में यह शामिल किया गया है कि आत्मसमर्पण करने के बाद जो नक्सली माता-पिता बनना चाहते हैं, उन्हें टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक की मदद दी जाएगी।”

उन्होंने आगे बताया कि सरकार सिर्फ पुनर्वास केंद्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के विवाह की भी जिम्मेदारी उठा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सामूहिक विवाह भी आयोजित किए जाएंगे, जो सामाजिक पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

यह योजना उन हजारों आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए नई आशा लेकर आई है, जो हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं और सामान्य जीवन जीने की इच्छा रखते हैं।

लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 ₹37.50 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर 11 जुलाई 2025/ नारायणपुर जिले में ₹37 लाख 50 हजार के इनामी कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के ऊपर ₹50 हजार रुपए से लेकर ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि “लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं।” हमारी सरकार में अब तक कुल 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की सकारात्मकता का प्रमाण है। ‘नियद नेल्लानार’ जैसी योजनाओं ने विश्वास जगाया है, लोग हिंसा छोड़कर विकास की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनरुत्थान हेतु हम पूर्णतः संकल्पित हैं। डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नया विधानसभा भवन तैयारियों की अंतिम दौर में, 1 नवंबर को हो सकता है उद्घाटन, शीतकालीन सत्र यहीं होगा आयोजित

नया विधानसभा भवन तैयारियों की अंतिम दौर में, 1 नवंबर को हो सकता है उद्घाटन, शीतकालीन सत्र यहीं होगा आयोजित

 नवा रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में बन रहा नया विधानसभा भवन अब अंतिम चरण में है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने 10 जुलाई को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और बताया कि सितंबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा, वहीं 1 नवंबर को इसके लोकार्पण की तैयारी है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य स्थापना दिवस के मौके पर इस ऐतिहासिक भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कराए जाने की संभावना है। 2025 में छत्तीसगढ़ के गठन को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसे यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

सीट पर बैठकर देखा डिप्टी सीएम ने अनुभव

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने विधानसभा सदन में लगने वाली विधायक की सीट पर बैठकर उसका अनुभव लिया, ताकि कोई असुविधा न हो। साथ में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी मौजूद थे।

सितंबर तक पूरा होगा काम, इंटीरियर तेजी से जारी

डिप्टी सीएम ने बताया कि सिविल कंस्ट्रक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब इंटीरियर कार्य तेजी से चल रहा है। ब्लॉक A (विधानसभा सचिवालय) और ब्लॉक C (मंत्रियों के चैंबर) में इंटीरियर लगभग पूरा हो चुका है। मुख्य सभागार और ब्लॉक B (मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय) में कार्य प्राथमिकता से हो रहा है।

भवन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झलक

अरुण साव ने कहा कि नया विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की संस्कृति और शिल्पकला की झलक को दर्शाएगा, जो राज्य ही नहीं बल्कि देशभर के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

छत्तीसगढ़ में 270 करोड़ में बनेगा नया विधानसभा भवन, भूमि पूजन आज -  Chhattisgarh: new assembly building to be built at a cost of 270 crores,  today Sonia-Rahul will do Bhoomipujan

भवन की खासियतें:

  • 52 एकड़ क्षेत्र में फैला विशाल परिसर
  • 200 सदस्यों की बैठक क्षमता वाला सदन
  • 500 दर्शकों के लिए ऑडिटोरियम
  • 700 कारों की पार्किंग, दो 1.5 एकड़ के सरोवरों का प्रस्ताव
  • 24 मंत्रियों के लिए अलग चैंबर, एंट्री और एग्जिट के लिए अलग द्वार
  • तीन विंग: A (सचिवालय), B (सदन व सीएम/अध्यक्ष कार्यालय), C (मंत्रियों के कार्यालय)

मानसून सत्र पुरानी विधानसभा में

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें कुल 5 बैठकें होंगी। यह सत्र फिलहाल पुरानी विधानसभा में आयोजित किया जाएगा।

शीतकालीन सत्र से नई विधानसभा में विधायकों की बैठक की शुरुआत होगी, जिससे छत्तीसगढ़ विधानसभा को एक नया स्थायी “पता” मिलेगा।

नारायणपुर में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 8 महिला नक्सली भी शामिल, 37.50 लाख रुपये का इनाम था घोषित

नारायणपुर में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 8 महिला नक्सली भी शामिल, 37.50 लाख रुपये का इनाम था घोषित

नारायणपुर : राज्य में एक ओर जहां नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है, वहीं दूसरी ओर सरकार की पुनर्वास नीति भी असर दिखा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नारायणपुर में 22 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिनमें 8 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

ये सभी नक्सली अबूझमाड़ क्षेत्र में सक्रिय थे और आमदई, नेलनार तथा कुतुल एरिया कमेटी से जुड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार, पुलिस के लगातार दबाव, मुठभेड़ों में वरिष्ठ नक्सली नेताओं के मारे जाने और मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा के चलते इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया।

सुरक्षा बलों के अनुसार, ये नक्सली लंबे समय से संगठन में रहकर आईईडी प्लांट करने, पुलिस मूवमेंट ट्रेस करने और जनताना सरकार के विस्तार जैसी गतिविधियों में संलिप्त थे।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 110 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। आत्मसमर्पण करने वाले इन 22 नक्सलियों पर कुल मिलाकर 37.50 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 

IFS अधिकारी अरुण प्रसाद का इस्तीफा मंजूर, केंद्र सरकार ने मंजूरी के बाद किया आदेश जारी

IFS अधिकारी अरुण प्रसाद का इस्तीफा मंजूर, केंद्र सरकार ने मंजूरी के बाद किया आदेश जारी

 रायपुर : 2006 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण प्रसाद के इस्तीफे को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। भारत सरकार की स्वीकृति के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल (पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) में सदस्य सचिव के पद पर कार्यरत थे।

अरुण प्रसाद दंतेवाड़ा और राजनांदगांव जिलों में डीएफओ के रूप में सेवाएं दे चुके हैं और जंगलों के संरक्षण में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। चर्चा है कि इस्तीफे के बाद वे अब निजी क्षेत्र की ओर रुख कर सकते हैं और किसी बड़ी निजी कंपनी में प्रशासनिक व रणनीतिक सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं।

तीन सरकारों में बनी रही अहम मौजूदगी

अरुण प्रसाद ने रमन सिंह की सरकार, भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार और वर्तमान विष्णुदेव सरकार—तीनों ही सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे लगातार तीसरी सरकार में पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव पद पर कार्यरत रहे हैं। इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) और मंडी बोर्ड के प्रबंध निदेशक (MD) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।

अनुशासन और नीति-निर्माण में रहे सक्रिय

तमिलनाडु मूल के अरुण प्रसाद मुख्य वन संरक्षक (C.C.F.) स्तर के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उनकी कार्यशैली को अनुशासित, प्रभावशाली और नीतिगत मामलों में सक्रिय माना जाता है। उनके इस्तीफे के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि वे निजी क्षेत्र में किस भूमिका में नजर आते हैं।

Breaking : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, मानसून सत्र समेत कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Breaking : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, मानसून सत्र समेत कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में शुरू हो गई है। इस बैठक में मानसून सत्र किसानों के हित के लिए बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

ब्रेकिंग : खाई में गिरा बोर वाहन, 4 लोगों की मौके पर मौत, 5 घायल

ब्रेकिंग : खाई में गिरा बोर वाहन, 4 लोगों की मौके पर मौत, 5 घायल

 कवर्धा। जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां में कुकदूर थाना क्षेत्र के आगरपानी चाटा इलाके में एक बोर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वही पांच लोग घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि, बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। रास्ते में अनियंत्रित होकर वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोग वाहन के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

BREAKING : 10 तहसीलों के 121 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

BREAKING : 10 तहसीलों के 121 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 बस्तर।  छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. कलेक्टर हरीश एस ने जिले की सभी 10 तहसीलों के 121 पटवारियों का ट्रांसफर किया है. जारी आदेश में शामिल पटवारी 3 से 5 साल से एक ही जगह पदस्थ थे.

 
देखें पूरी लिस्ट –
सावन के पहले दिन कुलेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, त्रिवेणी संगम में गूंजा “हर हर महादेव”

सावन के पहले दिन कुलेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, त्रिवेणी संगम में गूंजा “हर हर महादेव”

 राजिम। धर्म नगरी राजिम में सावन मास की पहली सुबह श्रद्धा, भक्ति और शिव आराधना से सराबोर रही। त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित प्राचीन श्री कुलेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए। पैरी, सोंढूर और महानदी के संगम पर विराजमान इस ऐतिहासिक मंदिर में अलसुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंजता रहा।

सावन के पहले सोमवार को मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन और भगवान कुलेश्वर नाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल, चंदन और पुष्पों से महादेव की आराधना की गई। मंदिर को आकर्षक फूलों, दीपों और रंगोली से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण दिव्यता से भर उठा।

रामायण काल से जुड़ा है मंदिर का इतिहास
स्थानीय पुरोहितों के अनुसार, कुलेश्वर नाथ मंदिर का संबंध रामायण काल से है। मान्यता है कि माता सीता ने वनवास के दौरान यहां रेत से शिवलिंग बनाकर पूजा की थी। आठवीं सदी की स्थापत्य कला में निर्मित यह मंदिर न केवल धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

शिववास योग में पूजा का विशेष फल
इस वर्ष सावन की शुरुआत शिववास योग में हुई, जिससे पूजन का महत्व और बढ़ गया। भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विविध अनुष्ठानों के माध्यम से भगवान शंकर की आराधना की। एक श्रद्धालु ने भावविभोर होकर बताया, “सावन में कुलेश्वर नाथ जी के दर्शन से आत्मिक शांति मिलती है और जीवन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।”

चार सोमवार और कांवड़ यात्रा के लिए विशेष तैयारियां
मंदिर समिति ने बताया कि सावन माह के चारों सोमवारों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। वहीं, कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए जलपान, विश्राम और चिकित्सा की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। नगर प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग मंदिर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में लगा हुआ है।

Good Governance : मंत्रालय से लेकर जिले तक E-ऑफिस लागू, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…

Good Governance : मंत्रालय से लेकर जिले तक E-ऑफिस लागू, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब जिला स्तर तक ई-ऑफिस के तहत कामकाज होगा। मंत्रालय के सभी विभागों में पहले से ई-ऑफिस से कामकाज हो रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अब सभी जिलाें के कलेक्टरों को डिजिटल पत्राचार का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि जिला स्तर के सभी प्रस्तावों जिसमें विभागाध्यक्ष या शासन स्तर से अनुमोदन की आवश्यकता होती है, ऐसी सभी प्रस्तावों को ई-ऑफिस के FILE के माध्यम से प्रेषित करें. जिला स्तरीय कार्यालय से विभागाध्यक्ष या शासन स्तर के लिए पत्राचार ई-ऑफिस के RECEIPT के माध्यम से करें। केवल अर्द्धशासकीय पत्र अथवा ऐसे वैधानिक दस्तावेज जिसमें मूलप्रति की आवश्यकता हो, हार्डकॉपी के रूप में भेजा जाए।

आगे कहा गया है कि ई-ऑफिस के ‘लेटर सेक्शन’ में फारवर्ड ऑप्शन नहीं है, अतः यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पत्र ई-ऑफिस में Dispatch कर LETTER सेक्शन के माध्यम से न भेजा जाए. शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए डिजिटल पत्राचार करने अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें।

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…

 Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 जुलाई को कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे से होने वाली इस बैठक में 14 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी।दरअसल, राज्य सरकार मानसून सत्र में कई संशोधन विधेयक पेश करने वाली है। कैबिनेट में इन विधेयकों को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा बजट सत्र में हुई घोषणाओं में एक-दो घोषणाओं को मंजूरी मिल सकती है।

इसके अलावा, बजट सत्र 2024-25 के दौरान की गई घोषणाओं में से एक-दो महत्वपूर्ण घोषणाओं को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इस बैठक को आगामी सत्र के दृष्टिकोण से नीति निर्धारण और रणनीति तय करने के लिए अहम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में इस डेट से शुरू होगा मॉनसून सत्र,इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में इस डेट से शुरू होगा मॉनसून सत्र,इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार विधानसभा के मानसून सत्र में जमकर हंगामा होने के आसार हैं। यह सत्र 14 से 18 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। समय कम होने की वजह से भाजपा सरकार को घेरने के लिए विपक्षी कांग्रेस हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इसकी अंतिम रणनीति कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बनेगी। विधानसभा सदन में विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायकों के भी तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं।

छत्तीसगढ़ मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 996 सवाल लगाए हैं। राज्य सरकार को करीब डेढ़ साल हो गए हैं, इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भाजपा सरकार में हुई गड़बड़ियों के सवाल को प्रमुखता से उठाया जाएगा। मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए इस बार मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी नहीं है। किसानों को खाद-बीज की समस्या, कानून व्यवस्था, शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण, पेड़ की कटाई, अवैध रेत उत्खनन और परिवहन, शराब की अवैध बिक्री, CGMSC दवा खरीदी आदि मुद्दों पर सवाल लगे हैं। रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कारिडोर यानी भारतमाला परियोजना पर भी सदन गरमा सकता है।

सरकार पूरी तरह से तैयारः CM साय

मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार कई विधेयक पेश भी कर सकती है, जिसमें राजस्व, आवास एवं पर्यावरण विभाग के विधेयक आने की संभावना है। वहीं राज्य सरकार द्वारा अन्य विषयों पर भी विधेयक लाया जा सकता है। सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट भी ला सकती है। इधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान विपक्ष के हमलों का सामना करने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं है। प्रदेश में भाजपा सरकार बेहतरी से काम कर रही है।

विपक्षी कांग्रेस के आक्रामक रहेंगे तेवर

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस मानसून सत्र के दौरान आक्रामक तेवर दिखाएगा। भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के कामकाज को लेकर कई सवालों के अलावा चर्चा के दौरान विभागों में चल रही गड़बड़ियों पर सवाल उठाएगा। कांग्रेस के शीर्ष संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद सदन में सरकार को घेरने विपक्ष तैयारी कर रहा है। आने वाले दिनों में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इसकी रणनीति तय होगी। दो दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की बड़ी बैठक ली थी। इसमें सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों पर घेरने की नसीहत भी दी गई है।

BREAKING: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी फेरबदल, 150 से ज्यादा अधिकारी – कर्मचारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी फेरबदल, 150 से ज्यादा अधिकारी – कर्मचारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग ने बड़ी संख्या में तबादले किये हैं। कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियोंका तबादला हुआ है। 183 शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी का एक साथ तबादला लिस्ट जारी हुई है।

देखिये पूरी लिस्ट..

विधानसभा के नए भवन में इंटीरियर और फर्नीचर का काम जोरों पर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया निरीक्षण

विधानसभा के नए भवन में इंटीरियर और फर्नीचर का काम जोरों पर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया निरीक्षण

 रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन तीनों विंगों के कार्यों का बारिकी से अवलोकन कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय में सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधानसभा के नवीन भवन का सिविल वर्क पूर्ण होने के बाद फर्नीचर और इंटीरियर का काम प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नए विधानसभा भवन में कार्यों के निरीक्षण के बाद कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां सभी कार्यों को सितम्बर माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। तदनुसार आगामी 1 नवम्बर को राज्योत्सव पर इसे छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित करने की तैयारी की जाएगी। नए भवन में विंग-ए जहां विधानसभा सचिवालय लगेगा और विंग-सी जहां उप मुख्यमंत्रियों एवं मंत्रियों के कार्यालय रहेंगे, का काम लगभग पूर्णता की ओर है। विधानसभा के सदन, सेंट्रल हॉल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय वाले विंग-बी में भी फर्नीचर और इंटीरियर का काम जल्दी चालू होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यों के निरीक्षण के दौरान विधानसभा के सदन में विधायकों के लिए लगने वाली कुर्सी का अवलोकन कर इसकी विशेषताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विधानसभा के नए भवन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और शिल्प की झलक मिलेगी। यह राज्य के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए दर्शनीय भवन होगा।

52 एकड़ में बन रहा विधानसभा भवन, 200 सदस्य बैठ सकेंगे सदन में
नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन 52 एकड़ में निर्माणाधीन है। इसके सदन में सदस्यों की बैठक क्षमता 200 होगी। नए विधानसभा भवन के एक विंग में विधानसभा सचिवालय, दूसरे में विधानसभा का सदन, सेंट्रल-हॉल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का कार्यालय तथा तीसरे विंग में मंत्रियों के कार्यालय होंगे। यहां 500 दर्शक क्षमता का ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा। 700 कारों की पार्किंग क्षमता वाले परिसर में डेढ़-डेढ़ एकड़ के दो सरोवरों का निर्माण भी प्रस्तावित है।

CG : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी, ACB ने 15 हजार रुपए के साथ किया गिरफ्तार

CG : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी, ACB ने 15 हजार रुपए के साथ किया गिरफ्तार

 बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आज एक पटवारी महेंद्र कुजूर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में 15 हजार रुपये लेते समय पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, पटवारी ने एक प्रार्थी से सीमांकन के एवज में 15 हजार रुपए की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन चलाकर आरोपी को पकड़ लिया।

वर्तमान में ACB आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।