CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर: कई जिलों में अलर्ट जारी, अगले तीन घंटों में तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर: कई जिलों में अलर्ट जारी, अगले तीन घंटों में तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। मौसम की इस बदली हुई स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है।

येलो अलर्ट वाले जिले:

इन जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है:

* बस्तर

* नारायणपुर

* कोंडागांव

* उत्तर बस्तर कांकेर

* धमतरी

* बालोद

* राजनांदगांव

* गरियाबंद

* महासमुंद

* रायपुर

* बलौदाबाजार

* रायगढ़

* दुर्ग

* बेमेतरा

खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:

इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है:

* बीजापुर

* दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा

* बस्तर

* नारायणपुर

* कोंडागांव

* राजनांदगांव

* बलौदाबाजार

* जांजगीर-चांपा

* रायगढ़

* बिलासपुर

* कोरबा

* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

* बेमेतरा

* कबीरधाम

* मुंगेली

मौसम विभाग की अपील:

* बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलें

* पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें

* वाहन चलाते समय सतर्क रहें, सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं

* किसान और निर्माण कार्यों में लगे मजदूर विशेष सावधानी बरतें

मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम अपडेट पर ध्यान दें और सतर्क रहें।

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दर्जनभर निरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दर्जनभर निरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

 दुर्ग : जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने 13 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। इनमें 8 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं। यह तबादले प्रशासनिक कारणों से किए गए हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

छत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी: राष्ट्रीय DG-IG सम्मेलन पहली बार राज्य में, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

छत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी: राष्ट्रीय DG-IG सम्मेलन पहली बार राज्य में, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पहली बार राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित DG-IG सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। यह तीन दिवसीय सम्मेलन दिसंबर में आयोजित किया जाएगा, जिसकी संभावित स्थल नया रायपुर स्थित IIM परिसर होगा।

सम्मेलन की अध्यक्षता स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री, देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी, और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे।

सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, तटीय सुरक्षा और अन्य राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इससे पहले यह सम्मेलन असम, गुजरात, तेलंगाना, मध्यप्रदेश के ग्वालियर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा में हो चुका है। अब छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण आयोजन का अवसर मिला है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, ‘जनता के नाम देंगे संदेश‘ आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, ‘जनता के नाम देंगे संदेश‘ आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी

 रायपुर।  राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को प्रदेशभर में गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में बीते दिनों राज्य स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वातावरण में किया जाए।

राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा जनता के नाम संदेश देंगे। समारोह में संयुक्त परेड द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया जाएगा।

रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह की परेड का दायित्व पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधीन रहेगा। परेड में बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ., सी.आई.एस.एफ., आई.टी.बी.पी., एस.एस.बी., छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला एवं पुरुष), नगर सेना, एन.सी.सी. कैडेट्स आदि की टुकड़ियाँ सम्मिलित होंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा पदक एवं पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके लिए विभागों को जूरी गठित कर 29 जुलाई 2025 तक चयनित नामों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग को भिजवाना होगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य समारोह में ‘जनता के नाम संदेश‘ देंगे। यह संदेश दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के माध्यम से पूरे प्रदेश में प्रसारित किया जाएगा। मुख्य समारोह पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति आधारित समूह-नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किए जाएंगे। स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जूरी का गठन किया जाएगा तथा कार्यक्रम स्थल पर ही पुरस्कार वितरण होगा। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम आयुक्त रायपुर को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह व्यवस्था के संबंध में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

प्रदेश के सभी सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय स्मारकों पर 15 अगस्त की रात प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। निजी संस्थानों से भी ध्वजारोहण एवं रोशनी करने की अपील की गयी है। जिला, विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों और प्रदर्शनी के आयोजन हेतु कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा।

 
CG – बांध किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या या फिर…इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

CG – बांध किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या या फिर…इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

 बालोद। जिले के आमाडुला बांध क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक का खून से सना शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चिहरो निवासी प्रीत राम गोटा पिता हीरा राम गोटा के रूप में हुई है। युवक के चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से कई बार वार के निशान मिले है। घटना के बाद मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक प्रीत राम के परिजनों के अनुसार, वह घर पर मोबाइल छोड़कर दोस्तों के साथ मछली पकड़ने की बात कहकर निकला था। जब वह देर रात तक नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद सुबह आमाडुला बांध किनारे मंशा राम मंडावी के खेत में उसका शव मिला। घटना स्थल पर तीन जोड़ी चप्पलें भी पड़ी मिली हैं, जिससे यह संदेह गहराया है कि घटना में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

पुलिस डॉग स्क्वायड की ले रही मदद

गौरतलब है कि घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है ताकि सुराग जुटाए जा सकें। प्रारंभिक जांच में किसी विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ब्रेकिंग : तहसीलदारों के कार्यविभाजन में हुआ बदलाव, देखें आदेश…..

ब्रेकिंग : तहसीलदारों के कार्यविभाजन में हुआ बदलाव, देखें आदेश…..

 रायपुर। तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यविभाजन आदेश में आंशिक संसोधन किया गया है। अभनपुर एसडीएम ने अभनपुर एवं गोबरा नवापारा तहसील में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के मध्य नया कार्यविभाजन आदेश जारी किया है।

देखें आदेश…

ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता गिरफ्तार, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता गिरफ्तार, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

 रायपुर। यूथ कांग्रेस नेता आशीष शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। आशीष शिंदे पर घोटाले के आरोपी को भगाने का संगीन आरोप है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और तांत्रिक केके श्रीवास्तव की गिरफ्तारी महीनों तलाश के बाद पुलिस ने की थी। आरोप था कि केके श्रीवास्तव को भगाने में कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने मदद की है। रिमांड के दौरान पूछताछ में केके श्रीवास्तव ने आशीष शिंदे का नाम लिया था।

जिसके बाद अब आशीष शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। करोड़ों के घोटाले में केके श्रीवास्तव के बाद ये दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है। इससे पहले कल ही केके श्रीवास्तव की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्याययिक रिमांड पर जेल भेजा था। कांग्रेस शासनकाल में काफी धाक रखने वाले कथित तांत्रिक और कारोबारी केके श्रीवास्तव पर करोड़ो की ठगी का आरोप है।

बताया जा रहा है केके श्रीवास्तव ने पूछताछ में 300 करोड़ के ट्रांजेक्शन और प्रॉपर्टी की जानकारी जांच एजेंसी को दी है। पूछताछ में ये भी बताया गया है कि केके को भगाने में आशीष शिंदे ने मदद की थी। जिसके बाद आशीष शिंदे को गिरफ्तार किया गया, आशीष से पुलिस पूछताछ कर रही है

बताया जा रहा है कि शिंदे ने केके को फरार कराने में मदद की थी। इसके अलावा आरोपी केके श्रीवास्तव को अपनी गाड़ी में लगातार घुमा रहा था। कुछ लोगों से टिकट दिलाने के नाम पर इसके द्वारा पैसे भी लिए गए थे। केके ने रिमांड में पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया कि उसने म्यूल बैंक खातों के माध्यम से देशभर से करोड़ों रुपये की ठगी की। उसने यह भी बताया कि वह नकदी में कई बड़े नेताओं को पैसा पहुंचाता था। हालांकि पुलिस को इस मामले में अब तक कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं मिले है।

नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प

नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प

 रायपुर, 08 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को रासायनिक उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। खरीफ 2025 के दौरान डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) की कमी को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने इसके व्यवहारिक विकल्प के रूप में नैनो डीएपी के भंडारण एवं वितरण की विशेष व्यवस्था की है। इसके साथ ही एनपीके और एसएसपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों का भी लक्ष्य से अधिक मात्रा में भंडारण कराया गया है। खेती में ठोस डीएपी उर्वरक की कमी को पूरा करने के लिए किसानों को उसके विकल्प के अनुरूप कृषि वैज्ञानिकों के सुझाव के अनुरूप नैनो डीएपी अथवा एनपीके और सिंगल सुपर फास्फेट खाद की मात्रा का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।

नैनो डीएपी एक आधुनिक, किफायती और प्रभावशाली तरल उर्वरक है, जो पारंपरिक डीएपी की तुलना में कहीं अधिक उपयोगी और पोषक तत्वों से भरपूर है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के वैज्ञानिकों ने नैनो डीएपी का समर्थन करते हुए कहा है कि इसके उपयोग से खेती की लागत में कमी आती है। नैनो डीएपी खेत में पोषण की कमी को प्रभावी ढंग से पूरा करता है और उत्पादन की गुणवत्ता को भी बढ़ाता है। नैनो डीएपी पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। एक एकड़ धान की फसल के लिए एक बोरी ठोस डीएपी का उपयोग होता है। जिसकी लागत 1350 रूपए होती हैै, जबकि एक एकड़ में 25 किलो ठोस डीएपी और 500 मिली नैनो डीएपी के मिश्रण का उपयोग किया जाए तो इसकी लागत घटकर 1275 रूपए आती है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने एक एकड़ धान की खेती के लिए नैनो डीएपी की उपयोग की विधि की विस्तार से जानकारी दी है। इसके अनुसार नैनो डीएपी की मात्र साढ़े 600 मिली मात्रा एक एकड़ धान की खेती में लगती है। धान की बुआई से पहले एक एकड़ के लिए 30 किलो बीज को 150 मिली नैनो डीएपी को तीन लीटर पानी में घोलकर उसमें बीज उपचारित कर आधा घंटा छाव में सुखाने के बाद बुआई की जाती है। रोपा के समय 50 लीटर पानी में 250 मिली नैनो डीएपी को मिलाकर उसमें थरहा की जड़ों को आधा घंटा डूबाकर रखने के बाद रोपाई तथा फसल बोआई के तीस दिन बाद 125 लीटर पानी में 250 मिली नैनो डीएपी को घोलकर खड़ी फसल पर इसका छिड़काव करना होता है। इससे फसलों को पोषक तत्व मिल जाते है।

नैनो डीएपी फसलों को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करने के लिए बेहतर विकल्प है। यह पारंपरिक डीएपी के मुकाबले लागत कम और प्रभाव अधिक है। पारंपरिक डीएपी की एक बोरी की कीमत लगभग 1350 रूपए होती है, वहीं नैनो डीएपी की एक बोतल से कई एकड़ भूमि को लाभ पहुंचाया जा सकता है। यह स्प्रे के माध्यम से सीधे पौधों पर छिड़का जाता है, जिससे पोषक तत्वों का त्वरित अवशोषण होता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के अनुरूप राज्य शासन द्वारा किसानों को डीएपी उर्वरक के विकल्प के रूप में नैनो डीएपी सहित वैकल्पिक उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण समितियों में किया जा रहा है। किसानों को इसके उपयोग के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। कृषि विभाग ने किसानों से नैनो डीएपी तथा एनपीके, एसएसपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की है।

दिल दहला देने वाला मामला : कुएं में मरे मेंढ़क को निकालने उतरे बाप बेटे की मौत, गांव में पसरा मातम

दिल दहला देने वाला मामला : कुएं में मरे मेंढ़क को निकालने उतरे बाप बेटे की मौत, गांव में पसरा मातम

 बिलासपुर। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों कुएं में मरे मेंढ़क को निकालने उतरे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

घटना, बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र का है। बीते सोमवार को उनी गांव में पिता-पुत्र मरे मेंढ़क को निकालने के लिए कुएं में उतरे थे। इसी दौरान समर्सिबल पंप के खुले तार कुएं के पानी की चपेट में आ गये। पिता-पुत्र को इसकी जानकारी नहीं थी। दोनों जैसे ही पानी में उतरे और करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में पिता-पुत्र की कुएं में ही मौत हो गई।

परिजनों को जानकारी मिलते ही चीख-पुकार मच गई। गांव वालों ने इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और समर्सिबल पंप की लाइन बंद करवाकर शव को कुएं से निकाला गया। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं, इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पिता-पुत्र की मौत से परिजन सदमे में है। साथ ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है।

 
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मैनपाट भाजपा प्रशिक्षण शिविर में अब वर्चुअल जुड़ सकते हैं

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मैनपाट भाजपा प्रशिक्षण शिविर में अब वर्चुअल जुड़ सकते हैं

 सरगुजा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा आखिरी समय में रद्द कर दिया गया है। वे बुधवार को मैनपाट में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे। लेकिन अब वे इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ सकते हैं।

तैयारियों पर फिरा पानी

शाह के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा से लेकर मंच सज्जा तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता कई दिनों से इस आयोजन को लेकर सक्रिय थे, लेकिन दौरा रद्द होने की पुष्टि से कार्यक्रम का स्वरूप बदल गया है।

 शिविर का दूसरा दिन योगाभ्यास से शुरू

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन मंगलवार को योगाभ्यास से शुरू हुआ। इस सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, समेत सभी मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए।

योग प्रशिक्षकों ने फेफड़ों को स्वस्थ रखने और तनाव प्रबंधन के लिए विभिन्न आसन और प्राणायाम कराए। नेताओं ने पूरे समर्पण के साथ योग मुद्राओं का पालन किया।

समापन सत्र में BL संतोष और शिव प्रकाश रहेंगे मौजूद

अब बुधवार को होने वाले समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री शिव प्रकाश प्रशिक्षण देंगे। वे पार्टी के मूल विचार, रणनीति और प्रधानमंत्री मोदी के पंच प्रण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

CG : क्लब के बाहर नशे में धुत युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, दो गुटों में जमकर मारपीट, पुलिस से भी की बहस

CG : क्लब के बाहर नशे में धुत युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, दो गुटों में जमकर मारपीट, पुलिस से भी की बहस

 कोरबा। जिले के वन नाइट क्लब के बाहर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पॉम मॉल में संचालित वन नाइट क्लब के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और थार वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। नशे में चूर युवती ने हाई वोल्टेड ड्रामा किया और पुलिस से भी बहस की।

बताया जा रहा है कि सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर में पब में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष बाहर आए और जमकर मारपीट हुई। वाहन में तोड़फोड़ की गई। दोनों ही पक्ष का बीच सड़क पर हाई प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। जहां सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझने का प्रयास कर रही थी। लेकिन दोनों एक दूसरे की बात नहीं मान रहे थे और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से बहस करते नजर आए।
 
युवती शराब के नशे में थी और पीछे बैठे युवक को अपना पति बता रही थी। जहां पुलिस से बहस करते नजर आई। इसका हाई प्रोफाइल ड्रामा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वन नाइट क्लब शराबियों का अड्डा बन चुका है, जहां आए दिन युवक-युवतियां शराब के नशे में निकलते हैं और हंगामे करते हैं।

मारपीट और युवती के ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पब में मारपीट का कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसके शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस से की जा चुकी है।

पुलिस मारपीट करने वाले पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कह रही है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। पुलिस को वन नाइट क्लब पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है ताकि नशे की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।

CG - राज्य में पहली बार हुई गले के नस की दुर्लभ सर्जरी, 70 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी

CG - राज्य में पहली बार हुई गले के नस की दुर्लभ सर्जरी, 70 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी

 रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में एक दुर्लभ और जोखिमपूर्ण सर्जरी कर 70 वर्षीय मरीज की जान बचाई गई। मरीज के गले की नस कैरोटिड आर्टरी में 95 प्रतिशत ब्लॉकेज था, जिसे कैरोटिड एंडआर्टरेक्टॉमी नामक जटिल सर्जरी से सफलतापूर्वक हटाया गया। यह सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू एवं उनकी टीम द्वारा की गई। डॉ. साहू के अनुसार यह सर्जरी राज्य में इस प्रकार की प्रथम एवं अत्यंत दुर्लभ सर्जरी है।

मरीज को थी लकवे और दृष्टिदोष की शिकायत
बालाघाट निवासी 70 वर्षीय मरीज को पिछले दो वर्षों से बार-बार लकवा, चक्कर, एक आंख से धुंधला दिखना और सुनाई न देने जैसी समस्याएं हो रही थीं। प्रारंभिक जांच के बाद कैरोटिड सीटी एंजियोग्राफी कराई गई, जिसमें पता चला कि मरीज की दाहिनी कैरोटिड आर्टरी में 95% से अधिक रुकावट थी। इससे मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति बाधित हो रही थी।
Chhattisgarh : राज्य में पहली बार हुई गले के नस की दुर्लभ सर्जरी, 70 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी

सर्जरी थी बेहद जोखिमभरी
डॉ. के.के. साहू ने परिजनों को स्पष्ट किया कि इस सर्जरी में जान का खतरा हो सकता है, क्योंकि ऑपरेशन के दौरान यदि कोई भी प्लाक का टुकड़ा या हवा का बुलबुला मस्तिष्क में चला जाता तो मरीज ब्रेन डेड हो सकता था। इसके बावजूद मरीज एवं परिजनों ने ऑपरेशन की सहमति दी।
सर्जरी के दौरान कैरोटिड शंट नामक विशेष उपकरण का प्रयोग किया गया ताकि मस्तिष्क में रक्त प्रवाह लगातार बना रहे। ब्लॉकेज हटाने के बाद नस को बोवाइन पेरीकार्डियम पैच से मरम्मत कर पुनः सामान्य किया गया। सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मरीज अब स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने की स्थिति में है।
डॉ. साहू के मुताबिक, गले की नस के ब्लॉकेज खोलने की अन्य विधि कैरोटिड आर्टरी स्टेंटिंग है पर सर्जरी जिसको कैरोटिड एंडआर्टरेक्टॉमी कहा जाता है, वह सुरक्षित होता है।

क्या होती है कैरोटिड आर्टरी और क्यों होता है ब्लॉकेज?
कैरोटिड आर्टरी वह मुख्य धमनी होती है जो गले से होते हुए मस्तिष्क तक रक्त पहुंचाती है। इसमें रुकावट का मुख्य कारण होता है — धूम्रपान, तंबाकू सेवन, अनियंत्रित डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल का जमा होना।

50% तक ब्लॉकेज होने पर आमतौर पर लक्षण स्पष्ट नहीं होते, परंतु 70-80% से अधिक ब्लॉकेज पर ट्रांजिएंट इस्केमिक अटैक (टीआईए) या छोटे स्ट्रोक जैसे लक्षण सामने आते हैं — जैसे अचानक एक आंख से दिखना बंद होना, मुंह टेढ़ा होना, बोलने में दिक्कत या संतुलन बिगड़ना।

बचाव के उपाय
इस बीमारी को रोका जा सकता है — धूम्रपान और तंबाकू छोड़कर, ब्लड प्रेशर और शुगर नियंत्रित रखकर, और संतुलित आहार व नियमित व्यायाम के माध्यम से। जिन मरीजों को कोरोनरी आर्टरी डिजीज होती है, उनमें 8-10% मामलों में कैरोटिड आर्टरी में भी ब्लॉकेज होता है।

हाईकोर्ट का अहम फैसला: पुजारी मंदिर की संपत्ति के मालिक नहीं, केवल सेवक

हाईकोर्ट का अहम फैसला: पुजारी मंदिर की संपत्ति के मालिक नहीं, केवल सेवक

 बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि मंदिर की संपत्ति पर पुजारी का स्वामित्व नहीं होता। कोर्ट ने कहा कि पुजारी केवल देवता की पूजा करने और मंदिर के सीमित प्रबंधन के लिए नियुक्त प्रतिनिधि होता है, न कि संपत्ति का स्वामी।

यह फैसला हाईकोर्ट के जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने धमतरी जिले के श्री विंध्यवासिनी मां बिलाईमाता मंदिर के पुजारी परिषद अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा की याचिका पर सुनाया। शर्मा ने राजस्व मंडल बिलासपुर के 3 अक्टूबर 2015 के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी गई थी

कहां से शुरू हुआ विवाद?

मुरली मनोहर शर्मा ने तहसीलदार से अनुरोध किया था कि उनका नाम मंदिर ट्रस्ट के रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए। तहसीलदार ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया, लेकिन एसडीओ ने उसे रद्द कर दिया। इसके बाद शर्मा ने अपर आयुक्त रायपुर के समक्ष अपील की, जिसे खारिज कर दिया गया। उन्होंने राजस्व मंडल में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की, जिसे भी अस्वीकार कर दिया गया। इसके विरुद्ध शर्मा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट की टिप्पणी

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि विंध्यवासिनी मंदिर ट्रस्ट समिति 23 जनवरी 1974 से विधिवत पंजीकृत संस्था है और मंदिर की संपत्ति का वैधानिक प्रबंधन उसी के पास है। कोर्ट ने 21 सितंबर 1989 को सिविल जज, वर्ग-2, धमतरी द्वारा पारित फैसले का हवाला देते हुए कहा कि ट्रस्ट समिति किसी व्यक्ति को प्रबंधक नियुक्त कर सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह संपत्ति का मालिक बन जाएगा।

न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि पुजारी एक **“ग्राही”** (धारक) होता है, जो पूजा-पाठ की जिम्मेदारी निभाता है। यदि वह अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करता है, तो यह अधिकार उससे छीना भी जा सकता है।

मंदिरों से जुड़े विवादों के लिए मार्गदर्शक

कोर्ट का यह फैसला उन मामलों के लिए मिसाल बन सकता है, जहां पुजारियों और मंदिर ट्रस्टों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद होता है। अदालत ने कहा कि धार्मिक सेवा का अधिकार और संपत्ति पर स्वामित्व – दोनों अलग-अलग बातें हैं। पुजारी केवल धार्मिक सेवा के लिए नियुक्त होता है, उसे संपत्ति पर कोई स्वामित्व नहीं होता।

भाजपा का पोस्टर अटैक: कांग्रेस की किसान-जवान-संविधान सभा को बताया ढोंग, कहा- “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं”

भाजपा का पोस्टर अटैक: कांग्रेस की किसान-जवान-संविधान सभा को बताया ढोंग, कहा- “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं”

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर कांग्रेस पर पोस्टर वार के जरिए निशाना साधा है। रायपुर में आयोजित कांग्रेस की किसान, जवान और संविधान सभा को भाजपा ने ढोंग करार देते हुए कटाक्ष किया है कि कांग्रेस अब फिर से जनता को बरगलाने निकली है।भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाथों में तख्तियां लिए नजर आ रहे हैं। एक तख्ती पर लिखा है “किसान, जवान, संविधान” और दूसरी पर “संविधान बचाओ”।

पोस्टर में दो आम लोग आपस में बातचीत करते दिखाए गए हैं। एक कहता है, “देखो, कांग्रेसी फिर ढोंग करने निकले हैं”, तो दूसरा जवाब देता है, “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।”

भाजपा ने इस पोस्ट के साथ टिप्पणी की है कि कांग्रेस कभी किसी की हितैषी नहीं रही और अब फिर से किसान, जवान और संविधान के नाम पर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

प्राचार्य पदोन्नति केस में आज हो सकता है बड़ा फैसला: हाईकोर्ट में फाइनल सुनवाई की संभावना, शाम 4 बजे फिर होगी सुनवाई

प्राचार्य पदोन्नति केस में आज हो सकता है बड़ा फैसला: हाईकोर्ट में फाइनल सुनवाई की संभावना, शाम 4 बजे फिर होगी सुनवाई

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित प्राचार्य पदोन्नति मामले में आज बड़ा अपडेट सामने आया है। बिलासपुर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में लंबित याचिका WPS 3997/2025 — नारायण प्रकाश तिवारी बनाम छत्तीसगढ़ शासन की सुनवाई आज सुबह न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की कोर्ट में होनी थी, लेकिन याचिकाकर्ता की अधिवक्ता के स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह 10:40 बजे तक अदालत में उपस्थित नहीं हो सकीं।

इस बीच प्राचार्य पदोन्नति फोरम की ओर से इंटरवीनर याचिका के अधिवक्ता श्री आलोक बख्शी और श्री राहुल झा कोर्ट में उपस्थित हुए और इस केस को दोबारा सुनने के लिए निवेदन किया। न्यायमूर्ति अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसे आज ही फाइनल डिस्पोजल के लिए दोपहर 4 बजे सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

गौर करने वाली बात यह है कि यह केस सुनवाई के लिए सूची में 104वें स्थान पर था, लेकिन विशेष प्रयासों के बाद इसे पांचवें नंबर पर मेंशन कराकर सूची में लाया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अब इस मामले के निपटारे की दिशा में निर्णायक पहल हो रही है।

फोरम की ओर से जताई गई उम्मीद:
छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम के संयोजक अनिल शुक्ला ने बताया कि यदि आज यह मामला अंतिम रूप से निपट जाता है तो शासन द्वारा प्राचार्य पदस्थापना की प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। यह निर्णय सैकड़ों वरिष्ठ व्याख्याताओं के भविष्य को सीधे प्रभावित करेगा, जो वर्षों से प्राचार्य बनने की प्रतीक्षा में हैं।

क्या है मामला?
इस याचिका में प्राचार्य पदोन्नति को लेकर उठे विवाद और नियमों की व्याख्या से जुड़े मुद्दों पर न्यायालय में विचार चल रहा है। लंबे समय से यह मामला लंबित है, जिससे पदोन्नति प्रक्रिया अटकी हुई है।

आज का दिन हो सकता है निर्णायक:

  • सुबह की सुनवाई टली, अब दोपहर 4 बजे फिर से होगी पेशी

  • स्वास्थ्य कारणों से याचिकाकर्ता पक्ष अनुपस्थित

  • इंटरवीनर अधिवक्ताओं की सक्रियता से पुनः सुनवाई तय

  • फाइनल डिस्पोजल की उम्मीद

अब सबकी निगाहें दोपहर 4 बजे की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां से छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदोन्नति की राह स्पष्ट हो सकती है। यह फैसला प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

प्रदेश भर में लाखों राशन कार्डधारी नदारद, इनके नाम पर हर महीने राशन का हो रहा आबंटन, सत्यापन के बाद हटाए जायेंगे नाम

प्रदेश भर में लाखों राशन कार्डधारी नदारद, इनके नाम पर हर महीने राशन का हो रहा आबंटन, सत्यापन के बाद हटाए जायेंगे नाम

 रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश भर में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा BPL कार्डधारियों को मुफ्त में राशन दिया जाता है। इस मुफ्त के राशन के चक्कर में बड़ी संख्या में फर्जी तरीके से दुकानदारों और आम लोगों द्वारा राशन कार्ड बनवा लिए जाने के मामले प्रकाश में आते रहे हैं। इस व्यवस्था में बड़ी खामी उजागर हुई है। प्रदेश भर में 3 लाख 27 हजार 945 राशनकार्डधारियों का कोई पता नहीं चल रहा है। यही वजह है कि अब विभाग ने सत्यापन कराने की प्रक्रिया शुरू की है।

बता दें कि बिलासपुर जिले के 21 हजार 992 कार्डधारियों का महीनों से कोई पता नहीं चल रहा है। वे ऐसे कार्डधारी हैं जिन्होंने 6 से 18 महीनों तक एक बार भी सरकारी राशन नहीं उठाया है, जबकि इनके नाम पर राशन का आबंटन विभाग से होता रहा है। खाद्य विभाग ने अब इन कार्डधारियों को अंतिम मौका देते हुए उनसे सत्यापन कराने की अपील की है। समय रहते यदि कार्डधारी दुकान जाकर अपना सत्यापन नहीं कराते हैं तो उन्हें राशन कार्ड से हाथ धोना पड़ सकता है.

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बिलासपुर जिले में लगभग 6 लाख राशन कार्डधारी हैं, जिनके माध्यम से करीब 17 लाख सदस्य हर महीने सरकारी राशन का लाभ उठा रहे हैं। लेकिन हाल ही में हुई जांच में यह सामने आया कि जिले में बड़ी संख्या में लोग पिछले 6 साल से डेढ़ साल के दरमियान बिना किसी सूचना के राशन नहीं ले रहे हैं। विभाग का मानना है कि इन निष्क्रियता के पीछे डुप्लीकेट आधार, उम्रदराज सदस्यों का निधन, उनके घर में 18 वर्ष से ऊपर कोई बालिग सदस्य न होना या आधार अपडेट न होना, जैसे कारण हो सकते हैं।

प्रदेश भर में ऐसे 3 लाख राशनकार्डधारी हैं, जिनका कुछ भी पता नहीं है। खाद्य विभाग ऐसे लोगों का पता लगा कर ऐसे कार्डधारियों की सूची संबंधित पीडीएस दुकानदारों को सौंप रहा है और निर्देश दिया है कि वे लाभार्थियों से संपर्क कर जल्द से जल्द उनका स्थानीय सत्यापन कराएं।

Promotion : छतीसगढ़ सचिवालय सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Promotion : छतीसगढ़ सचिवालय सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर. राज्य सरकार ने छतीसगढ़ सचिवालय सेवा के वरिष्ठ सचिवालय सहायक और सहायक अनुभाग अधिकारियों का प्रमोशन किया है. इसका आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है. पदोन्नत अधिकारी वर्तमान पदस्थापना में यथावत कार्य करते रहेंगे.

Nava Raipur: नवा रायपुर में बनेगी फिल्म सिटी, जल्द जारी होगा टेंडर

Nava Raipur: नवा रायपुर में बनेगी फिल्म सिटी, जल्द जारी होगा टेंडर

 रायपुर - अटल नगर के माना-तूता में राज्योत्सव स्थल के सामने करीब 70 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ को निजी कंपनी बनाएगी. मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी फिल्म सिटी निर्माण के लिए पीपीपी मॉडल को मंजूरी दे चुकी है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने फिल्म सिटी निर्माण के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. अब अनुबंध व टेंडर की शर्तें फाइनल होने के बाद निर्माण एजेंसी चयन के लिए माहभर के भीतर टेंडर बुलाने की तैयारी है. करीब 95 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित फिल्म सिटी निर्माण का कार्य अगले कुछ महीनों में प्रारंभ हो जाएगा.

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारियों के मुताबिक फिल्म सिटी में पीपीपी मॉडल पर निजी निवेशकों को स्टूडियो व अन्य अधोसंरचना निर्माण के लिए भूमि आवंटित की जाएगी. वहीं, फिल्म सिटी में ई-बसें भी चलेंगी. फिल्म सिटी में करीब 400 करोड़ रुपए निवेश की उम्मीद है. इससे सैकड़ों स्थानीय कलाकारों व युवाओं को रोजगार उपलब्ध होंगे. सरकार का दावा है कि फिल्म सिटी में फिल्म उद्योग से जुड़े निजी निवेशकों, निर्माताओं, कलाकारों को प्रोत्साहित किया

जाएगा. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी निर्माण व पर्यटन विकास के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने 147 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है. फिल्म सिटी निर्माण से छत्तीसगढ़ी फिल्मों, छत्तीसगढ़ी नाटकों तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत पर्यटन परियोजनाओं के लिए 95.79 करोड़ की लागत से माना-तूता रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण तथा 51.87 करोड़ रुपए की लागत से जनजातीय व सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है.

कई बड़े फिल्मकारों की रुचि

फिल्म सिटी निर्माण को लेकर पर्यटन मंडल के अधिकारियों व स्टेक होल्डरों के बीच कई दौर की चर्चा भी हो चुकी है. कई मुंबइया बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं व निवेशकों ने फिल्म सिटी निर्माण में रुचि दिखाई है. मुंबई के कुछ बड़े फिल्मकार व निवेशक नवा रायपुर में प्रस्तावित स्थल का अवलोकन भी कर चुके हैं. प्रस्तावित स्थल बेहद सुंदर लोकेशन – चित्रोत्पला फिल्म सिटी के लिए प्रस्तावित स्थल पर बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगे हुए हैं और यह स्थल प्राकृतिक सौंदर्य व हरियाली से भरा-पूरा है. फिल्म निर्माण के लिए कई सुंदर लोकेशन भी मौजूद हैं और यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी चुकी है. पर्यटन विभाग की स्वामित्व वाली इस भूमि पर फिल्म सिटी बनने से आसपास बसाहट, निवेश व अन्य व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

फिल्म शूटिंग के लिए रहेंगी तमाम सुविधाएं

नई फिल्म सिटी में तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो फिल्म निर्माण व शूटिंग के लिए जरूरी है. यहां कई तरह के अस्थायी व स्थायी सेट्स होंगे, जिनमें गांव व शहर के सेट्स भी शामिल हैं. वहीं, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, जेल, फूड कोर्ट व रेस्टोरेंट जैसी तमाम सुविधाएं भी रहेंगी. तालाब, उद्यान, नदी, पर्वत, सहित अन्य लोकेशन भी बनाएंगे. शूटिंग के दौरान फिल्म निर्माताओं व कलाकारों के ठहरने के लिए सर्वसुविधायुक्त आवास की सुविधा रहेगी. वहीं, सर्वसुविधायुक्त स्टूडियो तथा प्री प्रोडक्शन व पोस्ट प्रोडक्शन के लिए भी बिल्डिंग रहेगी.

BREAKING : IAS यशवंत कुमार को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बनाए गए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

BREAKING : IAS यशवंत कुमार को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बनाए गए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वरिष्ठ IAS अधिकारी श्री यशवंत कुमार (बैच 2007) को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उन्हें यह दायित्व भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र के आधार पर सौंपा गया है।

वर्तमान में यशवंत कुमार सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पद पर कार्यरत हैं। वे इस नई ज़िम्मेदारी के साथ-साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी यथावत संभालते रहेंगे। साथ ही, हिमांशु गुप्ता (IAS, 2007) अब केवल सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रूप में कार्य करेंगे। उन्हें विभाग के प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है।

 
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन : मुख्यमंत्री साय के साथ विधायकों और सांसदों ने किया योगाभ्यास

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन : मुख्यमंत्री साय के साथ विधायकों और सांसदों ने किया योगाभ्यास

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया. इस शिविर का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ विधायकों और सांसदों ने योगाभ्यास किया.

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी. आज भी प्रशिक्षण शिविर चार सत्रों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन के वरिष्ठ नेता बी.एल. संतोष प्रशिक्षण देंगे. बता दें कि शिविर के पहले दिन 10 सांसद, 10 मंत्री और 52 विधायक शामिल हुए थे, जिन्हें पार्टी की कार्य नीति और संगठनात्मक दिशा को लेकर मार्गदर्शन दिया गया था.

 
 Weather Update : बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में होगी भारी बारिश, इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update : बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में होगी भारी बारिश, इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के अधिकतर क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो रही है, जिसके चलते नदी, नाले उफान पर हैं. कई शहरों के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो रही है. राजधानी रायपुर में आज भी सुबह से बारिश जारी है. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

सिनेप्टिक सिस्टम

दक्षिण-पश्चिम गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्र में एक निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके साथ ऊपरी वायुमंडल में लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है. यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रही है और अगले 24 घंटों के भीतर झारखंड तथा उत्तर छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है. इसके अतिरिक्त, मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, सिरसा, मेरठ, वाराणसी, डाल्टनगंज, पुरुलिया और दक्षिण-पश्चिम गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित निम्न दाब क्षेत्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है. साथ ही, एक और द्रोणिका दक्षिण राजस्थान से निकलकर मध्य मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और दक्षिण झारखंड को पार करती हुई, दक्षिण-पश्चिम गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित निम्न दाब केंद्र तक फैली है, जो 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक वायुमंडल में सक्रिय है. इन समग्र मौसमी प्रणालियों के कारण संबंधित क्षेत्रों में व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है.

कई जिलों में अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग और बेमेतरा में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है. वहीं बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, में हलकी वर्षा की संभावना है. 

रायपुर में आज का मौसम

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 15 ट्रेनें कैंसिल, इन ट्रेनों का बदला रूट

रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 15 ट्रेनें कैंसिल, इन ट्रेनों का बदला रूट

 रायपुर. रेल यात्रियों को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. दक्षिण पूर्व रेलवे ने 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दरअसल, चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना हैं. यार्ड के आधुनिकीकरण कार्य के लिए 16 अगस्त से 8 सितंबर तक 24 दिनों का प्री-एनआई और 9 सितंबर को 6 घंटे का पूर्ण यातायात ब्लॉक रहेगा. इसके अलावा 10  सितंबर को पोस्ट-एनआई कार्य किया जाएगा. जिसके कारण कई ट्रेनों रूट बदल कर चलेगी. 

ये ट्रेनें हुई कैंसिल 

रद्द होने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटा-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस-टाटा एक्सप्रेस 19 से 21 अगस्त तक, 24 अगस्त से 2 सितंबर तक व 5 से 10 सितंबर तक रद्द रहेगी. इसी प्रकार चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 अगस्त से 09 सितंबर तक, गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा- चर्लापल्ली एक्सप्रेस 29 अगस्त व 12 सितंबर को, गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 28 अगस्त को और गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 07051 चर्लापल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस 30 अगस्त को, गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल-चर्लापल्ली एक्सप्रेस 2 सितंबर को, गाड़ी संख्या 07005 चर्लापल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस 1 सितंबर को, गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-चर्लापल्ली एक्सप्रेस 4 सितंबर को, गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस 8 सितंबर को, गाड़ी संख्या 12768 संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 10 सितंबर को, गाड़ी संख्या 12768 संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 10 सितंबर को, गाड़ी संख्या 13425 मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस 6 सितंबर को, गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस 8 सितंबर को, गाड़ी संख्या 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 6 सितंबर को तथा गाड़ी संख्या 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस 8 सितंबर को रद्द रहेगी

इन ट्रेनों का बदला  रूट 

पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477) 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त और 8 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब होकर चलेगी.

योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) 26, 28, 30 अगस्त, 1, 8 और 9 सितंबर को ईब, झारसुगुड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी और कटक के रास्ते चलेगी.

बीच में रद्द ट्रेनें

आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288) 23, 25 अगस्त से लेकर 1, 8 और 9 सितंबर तक राउरकेला से दुर्ग के बीच रद्द रहेगी. दुर्ग-आरा एक्सप्रेस (13287) 24, 26 अगस्त और 2, 9, 10 सितंबर को दुर्ग से राउरकेला के बीच रद्द रहेगी.

देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें

  • पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस (22844) पटना से 3 घंटे की देरी से रवाना होगी.
  • हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस (12262) 26 अगस्त, 1 सितंबर और 8 सितंबर को हावड़ा से 5 घंटे विलंब से चलेगी.
  • छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-हावड़ा एक्सप्रेस (12261) 26, 28 अगस्त और 9 सितंबर को 6 घंटे की देरी से रवाना होगी.
  • हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस (12222) 28 और 30 अगस्त को हावड़ा से 5 घंटे देरी से चलेगी.
  • हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (12812) 30 अगस्त को हटिया से 3 घंटे देर से रवाना होगी.
  • पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस (12221) 30 अगस्त, 1 और 8 सितंबर को पुणे से 6 घंटे विलंब से चलेगी.
  • सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस (13426) 1 सितंबर को सूरत से 6 घंटे की देरी से रवाना होगी.
CG – दर्दनाक सड़क हादसा : स्कूटी से जा रहे नवदंपति को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, 2 महीने पहले हुई थी शादी..!!

CG – दर्दनाक सड़क हादसा : स्कूटी से जा रहे नवदंपति को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, 2 महीने पहले हुई थी शादी..!!

 दुर्ग। जिले में सड़क हादसे में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार तेज रफ्तार गाड़ी ने नवदंपति को अपना शिकार बनाया। स्कूटी से जा रहे नवदंपति को अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और कुचलकर फरार हो गया। दंपति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, भिलाई के वार्ड 13 कोहका निवासी शिवकुमार कुर्रे और उनकी पत्नी मुस्कान कुर्रे अपने रिश्तेदार लव कुमार डाहरे के घर से डिनर कर के लौट रहे थे। तभी रात 11 बजे खुर्सीपार में क्रॉस ओव्हर ब्रिज के पहले ही अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल में भेज दिया।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनो ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हाइवे पर चक्काजाम किया। पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी और मामले को शांत कराया।

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी नक्सल कमांडर ढेर…

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी नक्सल कमांडर ढेर…

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने PLGA बटालियन नंबर 01 की कंपनी नंबर 02 का डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना मुठभेड़ में मार गिराया। इस पर राज्य सरकार ने 8 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

बता दे कि, 4 जुलाई से नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान में डीआरजी बीजापुर-दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202, कोबरा 210 और सीआरपीएफ की यंग प्लाटून शामिल थी। ऑपरेशन के दौरान कई बार मुठभेड़ हुई। इसी बीच तलाशी में एक वर्दीधारी नक्सली का शव मिला, जिसकी पहचान सोढ़ी कन्ना के रूप में की गई। मौके से हथियार और भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद हुआ है।

हिडमा का करीबी और स्नाइपर था कन्ना

पुलिस के मुताबिक, कन्ना माओवादी नेता माड़वी हिडमा का करीबी और संगठन में स्नाइपर की भूमिका में था। वह कई हमलों में शामिल रहा है, जिनमें टेकलगुड़ियम और धरमारम कैंप पर हुए नक्सली हमले शामिल हैं।

बरामद सामान
303 रायफल – 1 नग, 5 जिंदा कारतूस
AK-47 की मैगजीन और 59 राउंड
नक्सली वर्दी – 1 जोड़ी
डेटोनेटर, वायर, सेफ्टी फ्यूज
पिट्ठू बैग, रेडियो, नक्सली साहित्य

Weather update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, नदी नाले उफान पर

Weather update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, नदी नाले उफान पर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के बाद लगातार अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस दौरान प्रदेश की राजधानी रायपुर में 68.01 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 7 जुलाई के लिए रायपुर में बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 3 दिन पहले भारी बारिश को लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा और बिलासपुर संभाग के लिए अलर्ट भी जारी किया था। उत्तर छत्तीसगढ़ सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर चल रहे हैं।

मध्य छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश की राजधानी रायपुर में 68.01 मिमी बारिश हुई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग और रायपुर संभाग में भारी वर्षा होने के साथ ही एक दो स्थानों पर रेड अलर्ट भी जारी किया है

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और द्रोणीका बनी हुई है जो पश्चिम बंगाल के मैदानी भाग और उसके आसपास के क्षेत्र से होते हुए उत्तर गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड तक फैला हुआ है. जो समुद्र तल से 3.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर के बीच स्थित है, जो लो प्रेशर बना रहा है। जिसके असर से लगातार बारिश हो रही है।