CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG – नक्सलियों की कायराना करतूत : पूर्व सरपंच का मर्डर कर सड़क पर फेंका शव, इलाके में भारी दहशत…

CG – नक्सलियों की कायराना करतूत : पूर्व सरपंच का मर्डर कर सड़क पर फेंका शव, इलाके में भारी दहशत…

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की हत्या कर दी है। मामला जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के चिन्नाकोडेपाल गांव का है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

मोदकपाल थाना क्षेत्र के चिन्नाकोडेपाल गांव के पूर्व सरपंच विजय जव्वा के घर पर नक्सली पहुंचे। सरपंच पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी और शव को गांव के रास्ते पर छोड़ दिया। जैसे ही इसकी खबर इलाके में फैली दहशत का माहौल देखा जा रहा है। बता दें कि बीजापुर जिले में ही अब तक सबसे ज्यादा नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया है। बौखलाए नक्सली इस इलाके में ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उनकी हत्या कर रहे हैं। चिन्नाकोडेपाल गांव में हुई घटना के बाद इलाके में भारी दहशत है।

CG – खाकी फिर बनी ठगी का शिकार : बदमाश ने एडिशनल एसपी बनकर ASI के साथ किया ये बड़ा कांड

CG – खाकी फिर बनी ठगी का शिकार : बदमाश ने एडिशनल एसपी बनकर ASI के साथ किया ये बड़ा कांड

 बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में ठग ने खुद को एडिशनल एसपी बताकर जीआरपी में पदस्थ एएसआई से 35 हजार रुपए ठग लिए। चोरी का खरीदने के लिए नाटक करने की बात कही और फिर क्यूआर कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर कराया। मामले में तोरवा थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जीआरपी में पदस्थ विश्वनाथ चक्रवर्ती पर अनजान नंबर से कॉल आया। आरोपी ने खुद को कॉल पर रायपुर का एडिशनल एसपी बताया। उसने बताया कि रायपुर में चोरी मामले में आरोपी पकड़ा गया है। वहीं उसका साथ तेन से बिलासपुर आकर चोरी का सोना बेचने की फिराक में है। इसलिए सोना खरीदने का नाटक करें और रंगे हाथ पकड़ने में मदद करें।

आरोपी ने एएसपी विश्वनाथ को दूसरे नंबर से एक लिंक और क्यूआर कोड भेज दिया। जिसमें एएसआई ने 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन कुछ देर बाद जब दोबारा उन नंबरों पर एएसआई ने कॉल किया तो वह बंद मिले। तब जाकर ठगी का एहसास हुआ। एसीआई ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी केस में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।

ब्रेकिंग : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, जाने वजह….

ब्रेकिंग : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, जाने वजह….

 अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट में 7 जुलाई और 8 को सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह निर्णय भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि इस दौरान मैनपाट क्षेत्र में किसी भी प्रकार की शराब बिक्री नहीं होगी। यह प्रतिबंध 7 जुलाई से लागू होकर 9 जुलाई दोपहर तक प्रभावी रहेगा। 9 जुलाई को दोपहर दो बजे तक शराब दुकानों को बंद रखा जायेगा।

मैनपाट में भाजपा के सांसदों और विधायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है। शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जबकि समापन 9 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

Breaking : CM साय कैबिनेट की बैठक 11 जुलाई को, लिए जा सकते है कई अहम फैसले

Breaking : CM साय कैबिनेट की बैठक 11 जुलाई को, लिए जा सकते है कई अहम फैसले

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में  शुक्रवार 11 जुलाई 2025 को  सवेरे 11.30 बजे से राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन ) में आयोजित होगी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

 
रायपुर में खड़गे की सभा,साइंस कॉलेज मैदान में जुटेगा जनसैलाब, जनसभा के बाद राजीव भवन में होगी अहम बैठक

रायपुर में खड़गे की सभा,साइंस कॉलेज मैदान में जुटेगा जनसैलाब, जनसभा के बाद राजीव भवन में होगी अहम बैठक

 रायपुर।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। दोपहर साइंस कॉलेज मैदान में ‘किसान, जवान और संविधान’ नामक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे राजीव भवन में पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे।

 
गरियाबंद में मूसलाधार बारिश का कहर: सड़कों पर जलजमाव, घरों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

गरियाबंद में मूसलाधार बारिश का कहर: सड़कों पर जलजमाव, घरों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

 गरियाबंद।  जिले में बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिले की कई ग्रामों लोहर्सी और रावण के सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात पूरी तरह से जाम हो गया है। लोग घरों से पानी निकालने में लगे हुए हैं, लेकिन लगातार बारिश के चलते राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

जिले की कई छोटी नदियां और नाले उफान पर हैं, जिसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और बिना आवश्यक कार्य के नदी नलो की ओर ना जाए ।

मैनपाट में बीजेपी कार्यकर्ताओं की पाठशाला शुरू, अंबिकापुर पहुंचे सीएम साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

मैनपाट में बीजेपी कार्यकर्ताओं की पाठशाला शुरू, अंबिकापुर पहुंचे सीएम साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

 सरगुजा : सरगुजा के मैनपाट में आज से भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू होने जा रहा है। आपको बता दें ये शिविर 9 जुलाई तक चलेगा, जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं को पार्टी नीति, विचारधारा और कार्यशैली का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता शिविर में शामिल होने अंबिकापुर पहुँचे। शिविर में आगामी रणनीति और संगठन की मजबूती को लेकर विशेष सत्र होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी और मंडल अध्यक्षों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है।

सुशासन और विकास की राह पर छत्तीसगढ़ – पंडरिया में उप तहसील, महाविद्यालय, नालंदा परिसर और निःशुल्क बस सेवाओं की घोषणा

सुशासन और विकास की राह पर छत्तीसगढ़ – पंडरिया में उप तहसील, महाविद्यालय, नालंदा परिसर और निःशुल्क बस सेवाओं की घोषणा

 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर कोने को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और संकल्पों को जमीन पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर सुशासन की स्थापना की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत आधारभूत ढाँचे और बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं को तेज़ी से क्रियान्वित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के महतारी अलंकरण सम्मान समारोह में वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंडरिया क्षेत्र को समृद्ध, सशक्त और विकसित बनाने की पहल प्रारंभ हो चुकी है। इस दिशा में अनेक योजनाओं और विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने रणवीरपुर में नवीन उप तहसील की स्थापना, आगामी शिक्षा सत्र से बिरेंद्र नगर में महाविद्यालय प्रारंभ करने, पंडरिया में 250 सीटर नवीन नालंदा परिसर, कुण्डा में महाविद्यालय के लिए नवीन भवन और पंडरिया में नवीन नगर पालिका भवन के निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-130 ए के 2.1 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण कर इसे 4 लेन में उन्नत किया जाएगा।

कार्यक्रम में 72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री के करकमलों से सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र अब तक 1,460 ग्राम पंचायतों में स्थापित किए जा चुके हैं और आगामी एक वर्ष में यह सुविधा सभी पंचायतों तक पहुँचाई जाएगी। रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और कम खर्चीला बनाया गया है ताकि आम नागरिकों को किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री श्री साय ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती भावना बोहरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बस सेवाओं की शुरुआत केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि बेटियों के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे अब छात्राओं को महाविद्यालय आने-जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पंडरिया के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, जब 72 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा बेटियों के लिए 5 निःशुल्क बसों की शुरुआत हो रही है। यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की अनूठी पहल है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विकास अब केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर गाँव और क्षेत्र में समान रूप से पहुँच रहा है। आने वाला समय छत्तीसगढ़ की प्रगति का नया अध्याय होगा।

लोकसभा सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि यह पहल बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए महत्त्वपूर्ण साबित होगी। निःशुल्क बस सुविधा से छात्राओं को अपने सपनों को साकार करने में और अधिक संबल मिलेगा।

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने बताया कि पहले 3 निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा था, जिन्हें अब बढ़ाकर 8 कर दिया गया है। यह सेवा पंडरिया, पांडातराई, पिपरिया, सहसपुर लोहारा एवं कवर्धा के महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए संबल बनेगी। उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले डेढ़ वर्षों में लगभग 600 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है। हरिनाला पुल, बाईपास और अनेक बहुप्रतीक्षित कार्य अब गति पकड़ चुके हैं।

डबल इंजन से दोगुनी गति से हो रहा विकास : अरुण साव

डबल इंजन से दोगुनी गति से हो रहा विकास : अरुण साव

 रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने कोरबा प्रवास के दौरान पाली नगर पंचायत और बांकीमोंगरा नगर पालिका में आयोजित लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रमों में क्षेत्रवासियों को अनेक विकास कार्यो की सौगात दी। उन्होंने पाली में करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यो के अंतर्गत 4 करोड़ 75 लाख 30 हजार रुपए के कार्यों का भूमिपूजन तथा 67 लाख 39 हजार रुपए के कार्यो का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बांकीमोंगरा में 2 करोड़ 10 लाख 42 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वाणिज्य व उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायकद्वय सर्वश्री तुलेश्वर मरकाम और प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पाली नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल और बांकीमोंगरा नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा भी इस दौरान मौजूद थीं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा विकास के कार्यों को दोगुनी गति से पूरा किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, सरकार ने लोगों से जो भी वादा किया है उन्हें पूरा करने हेतु कटिबद्ध है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव का बड़ा बयान,सांसदों विधायकों को अगर ट्रेनिंग की जरूरत है तो छत्तीसगढ़ का क्या होगा ?

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव का बड़ा बयान,सांसदों विधायकों को अगर ट्रेनिंग की जरूरत है तो छत्तीसगढ़ का क्या होगा ?

 रायपुर – छत्तीसगढ़ में कल से भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसी प्रशिक्षण शिविर मैनपाट में शुरू हो रहा हैं। इस प्रशिक्षण में प्रदेश के तमाम बीजेपी के सांसद,मंत्री और विधायक शामिल होंगे इस प्रशिक्षण शिविर में सभी सांसदों और विधायकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्र के और बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बीजेपी के इस कार्यक्रम को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव का का एक बयां सामने आया हैं। जिसमे टी.एस.सिंहदेव यह कहते हुए नजर आ रहे है की बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर कल से शुरू हो रहा है जिसमे मुख्यमंत्री,मंत्री से लेकर सांसदों और केंद्र में मंत्री है सभी को इस कार्यक्रम में बुलाया गया है अगर उनको ट्रेनिंग की जरूरत है तो अब समझ लीजिये छत्तीसगढ़ का क्या होगा।

 
महानदी में बढ़ा जल स्तर, हीराकुंड बांध के खोले गए 12 गेट

महानदी में बढ़ा जल स्तर, हीराकुंड बांध के खोले गए 12 गेट

 संबलपुर। भारी बारिश और छत्तीसगढ़ से बढ़ते जल प्रवाह के चलते हीराकुंड बांध के अधिकारियों ने रविवार को जलाशय के बढ़ते जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए यहां के 12 गेट खोलकर बाढ़ का पानी छोड़ना शुरू किया।

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह के वक्त स्लुइस गेट नंबर 7 को खोलकर पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके बाद अतिरिक्त पानी निकालने के लिए कुल 12 गेट खोल दिए गए। बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार, सुबह 9 बजे जल स्तर 609.54 फीट दर्ज किया गया। इस दौरान जलाशय में 1,30,028 क्यूसेक पानी आ रहा था, जबकि 38,164 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इस कुल डिस्चार्ज में से 34,313 क्यूसेक पानी से बिजली उत्पादन हेतु पावर चैनल के माध्यम से डायवर्ट किया गया, 3,223 क्यूसेक पानी सिंचाई के लिए तथा 234 क्यूसेक पानी औद्योगिक इकाइयों को आपूर्ति के लिए दिया गया।

अफसरों के मुताबिक सिंचाई हेतु पानी बरगढ़ मुख्य नहर (2,755 क्यूसेक), सासन मुख्य नहर (400 क्यूसेक) और संबलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी (68 क्यूसेक) में भेजा गया। जलाशय में बढ़ते जल प्रवाह का एक आंशिक कारण छत्तीसगढ़ स्थित कलमा बैराज के सभी 46 गेटों का हालिया रूप से खोला जाना भी है, जिससे महानदी प्रणाली में जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है।

नवा रायपुर का हो सुनियोजित विकास, सरकार की यह पहली प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नवा रायपुर का हो सुनियोजित विकास, सरकार की यह पहली प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर :- आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अतंर्गत संचालित कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने से बैठक में वित्त एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, भी बैठक में शामिल हुए

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि नवा रायपुर का सुव्यवस्थित विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। नवा रायपुर क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित विकास किया जायेगा। नवा रायपुर देश की सबसे आधुनिक व खुबसूरत राजधानी है। देश के आई.आई.एम., ट्रिपल आई.टी., नेशनल लॉ विश्वविद्यालय जैसे शीर्ष शिक्षण संस्थान यहां स्थापित किए गए हैं। भविष्य में नवा रायपुर में बसाहट और बढ़ेगी इसलिए यह आवश्यक है कि आगामी जरूरतों के हिसाब से यहां नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाए। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

भारत सरकार द्वारा परमालकसा – खरसिया नई रेलवे लाईन का निर्माण बलौदाबाजार जिले से होकर किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस रेल लाईन को नवा रायपुर से जोड़ने की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि इससे नवा रायपुर में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा और आम नागरिको को इसका लाभ मिलेगा।

मानव लखवानी ने सीए परीक्षा प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण की

मानव लखवानी ने सीए परीक्षा प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण की

रायपुर (छत्तीसगढ़) — डी.डी. नगर निवासी मानव लखवानी, टेस्टी चाय के निर्माता  महेश लखवानी एवं भारती लखवानी के पुत्र हैं उन्होंने प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण (अंक 349/600)कर अपना व डी डी नगर क्षेत्र का नाम रोशन किया है !

मानव लखवानी ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सीए फाइनल परीक्षा सहित सभी परीक्षायें प्रथम बार मे ही उत्तीर्ण की। यह परीक्षा परिणाम हाल ही में घोषित किया गया, जिसमें मानव ने सफलता के झंडे गाड़े।

उनकी इस सफलता पर परिवारजनों, मित्रों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मानव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं ईश्वर के आशीर्वाद को दिया।

मानव की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो दर्शाता है कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
 
 
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

 रायपुर, 6 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान शिक्षाविद्, ओजस्वी राष्ट्रवादी और भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना का संचार करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने निवास कार्यालय में डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया और उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, निःस्वार्थ सेवा और अखंड भारत के प्रति अदम्य प्रतिबद्धता का प्रतीक है। वे दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, प्रखर विचारक और शिक्षा, सामाजिक न्याय तथा राष्ट्रीय एकता के प्रबल समर्थक थे। उनके सिद्धांत और कार्य आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की एकता और संप्रभुता के लिए डॉ. मुखर्जी का संघर्ष भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का स्वप्न एक आत्मनिर्भर, सशक्त और गौरवशाली भारत का था, जिसे साकार करने के लिए हमें उनके आदर्शों का सतत अनुसरण करना होगा।

श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने वैचारिक स्पष्टता और सैद्धांतिक राजनीति की नींव रखकर भारतीय लोकतंत्र को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और राष्ट्र के विकास में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. मुखर्जी के विचारों और मूल्यों को अपने आचरण में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि हम उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक समृद्ध, स्वाभिमानी और समर्थ भारत के निर्माण के लिए संयुक्त प्रयास करें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद भी उपस्थित थे।

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवा रायपुर का होगा सुनियोजित विकास: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवा रायपुर का होगा सुनियोजित विकास: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

 मुख्यमंत्री ने आवास एवं पर्यावरण विभाग की ली समीक्षा बैठक

रायपुर, 06 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अतंर्गत संचालित कार्यो की जानकारी लेते हुए अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वित्त एवं आवास पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री अंकित आंनद, एन आर डी ए के सी.ई.ओ श्री चंदन कुमार, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त श्री अवनीश शरण, रायपुर विकास प्राधिकरण के सी.ई.ओ. श्री आकाश छिकारा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर का सुव्यवस्थित विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। नवा रायपुर क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित विकास किया जायेगा। नवा रायपुर देश की सबसे आधुनिक व खुबसूरत राजधानी है। देश के आई.आई.एम., ट्रिपल आई.टी., नेशनल लॉ विश्वविद्यालय जैसे शीर्ष शिक्षण संस्थान यहां स्थापित किए गए हैं। भविष्य में नवा रायपुर में बसाहट और बढ़ेगी इसलिए यह आवश्यक है कि आगमाी जरूरतों के हिसाब से यहां नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाए। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भारत सरकार द्वारा परमालकसा - खरसिया नई रेलवे लाईन का निर्माण बलौदाबाजार जिले से होकर किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस रेल लाईन को नवा रायपुर से जोड़ने की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि इससे नवा रायपुर में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा और आम नागरिको को इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत माला परियोजना के अंतर्गत विशाखापट्टनम को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे का निर्माण विकास के साथ आयात और निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु नवा रायपुर अटल नगर में एक लॉजिस्टीक हब की निर्माण आवश्यकता पर बल दिया। अधिकाारियों ने बाताया कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इसके बनने से रायपुर से विशाखापट्टनम की दूरी 100 कि.मी. कम हो जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कि नई औद्योगिक नीति से बड़ी संख्या में निवेशक आकर्षित हो रहे है। इससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर क्षेत्र में ऑक्सीजोन निर्माण के अंतर्गत पीपल, बरगद, करंज, नीम, अशोक, अमलतास, गुलमोहर आदि पौधों के रोपण एवं ग्रोथ कि जानकारी ली। बैठक मे अधिकरियों ने बताया कि नवा रायपुर क्षेत्र में भविष्य में राज्य सरकार के विभिन्न आयोग-बोर्ड-निगम आदि के लिए आयोग बिडिंग कॉम्पलेक्स तैयार करने की योजना है। इसके अलावा काम-काजी महिलाओं के लिए वर्किंग वुमन हॉस्टल, 100 बिस्तर अस्पताल, नवा रायपुर में एक और नवीन थाना की स्थापना का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर क्षेत्र में नवीन भवनों के निर्माण के लिए आबंटित भू-खण्डों का समूचित उपयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत शामिल - छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, नगर तथा ग्राम निवेश, छत्तीसगढ़ भू-सम्पदा नियामक प्राधिकरण (रेरा), रायपुर विकास प्राधिकरण के काम-काज की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल आएंगे छत्तीसगढ़,प्रदेश प्रभारी पायलेट ने लिया तैयरी का जायजा

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल आएंगे छत्तीसगढ़,प्रदेश प्रभारी पायलेट ने लिया तैयरी का जायजा

 रायपुर– कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल छत्तीसगढ़ आ रहे है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले किसान, जवान,संविधान जनसभा कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर सभा की तैयारियों का जायजा लिया इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे। वही सचिन पायलट ने मंच, पंडाल, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 
मैनपाट में सांसदों और विधायकों की प्रशिक्षण कल से शुरू,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,अमित शाह सहित बड़े नेता होंगे शामिल

मैनपाट में सांसदों और विधायकों की प्रशिक्षण कल से शुरू,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,अमित शाह सहित बड़े नेता होंगे शामिल

 रायपुर-  छत्तीसगढ़ के मैनपाट में तीन दिवसीय मंत्री, सांसद,विधायक दल के प्रशिक्षण शिविर कल से शुरू हो रहा हैं। जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेता से लेकर के छत्तीसगढ़ के मंत्री,सांसद, विधायक सभी पहुंचेंगे यह कार्यक्रम 7 जुलाई से 9 जुलाई तक मैनपाट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ भाजपा के समस्त मंत्रिमंडल ,सांसद, विधायक इस प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित हो रहे हैं।

ये हैं छत्तीसगढ़ के 5 सबसे फेमस और खूबसूरत वॉटरफॉल, मानसून में जरूर जाए घूमने..

ये हैं छत्तीसगढ़ के 5 सबसे फेमस और खूबसूरत वॉटरफॉल, मानसून में जरूर जाए घूमने..

 CG Tourism Place: छत्तीसगढ़ के 5 सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल मानसून में अपनी पूरी भव्यता में नजर आते हैं। चित्रकोट, तीरथगढ़, महादेव धूमर, रानीदाह और मेंदरी घूमर जैसे जलप्रपात प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और शांति से भरपूर हैं। ये झरने न सिर्फ सैर-सपाटे के लिए परफेक्ट हैं, बल्कि मानसून ट्रैवल के लिए भी शानदार डेस्टिनेशन हैं।

चित्रकोट जलप्रपात

चित्रकोट जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध जलप्रपात है, जिसे इसकी विशालता और सुंदरता के कारण अक्सर "भारत का नियाग्रा फॉल" कहा जाता है। यह जलप्रपात बस्तर जिले में स्थित है और इंद्रावती नदी पर बना है। इसकी ऊंचाई लगभग 30 मीटर (98 फीट) है और मानसून के दौरान इसकी चौड़ाई 300 मीटर तक फैल जाती है, जिससे इसका दृश्य अत्यंत भव्य और प्रभावशाली बन जाता है।

यह जलप्रपात घोड़े की नाल के आकार में गिरता है, जो इसे अन्य जलप्रपातों से अलग पहचान देता है। चारों ओर फैली हरियाली, घने जंगल और शांत वातावरण इसे प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थल बनाते हैं। चित्रकोट जलप्रपात के पास भगवान शिव का एक छोटा मंदिर भी स्थित है, जिससे यह धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मानसून के मौसम में जब जलप्रपात अपनी पूरी भव्यता के साथ बहता है, तो इसका दृश्य देखने के लिए देश-विदेश से सैलानी यहां पहुंचते हैं।

तीरथगढ़ जलप्रपात

तीरथगढ़ जलप्रपात छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जगदलपुर के पास स्थित एक बेहद खूबसूरत और शांत जलप्रपात है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यह जलप्रपात कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Kanger Valley National Park) के भीतर स्थित है, जो इसे और भी खास बना देता है। तीरथगढ़ जलप्रपात की खासियत इसकी सीढ़ीनुमा चट्टानों से गिरती पानी की धाराएं हैं, जो इसे एक अनोखा और दर्शनीय स्वरूप देती हैं।

इसकी ऊंचाई लगभग 100 फीट है और मानसून के मौसम में इसका प्रवाह अत्यंत आकर्षक हो जाता है। घने जंगलों से घिरा यह स्थल प्रकृति प्रेमियों, ट्रेकिंग के शौकीनों और फोटोग्राफरों के लिए एक आदर्श गंतव्य है। इसके शांत वातावरण और सुंदर दृश्यों के कारण यह एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल भी बन चुका है। यहां पर आने वाले सैलानी न केवल जलप्रपात का आनंद लेते हैं, बल्कि पास में स्थित गुफाओं और वन्य जीवन का अनुभव भी करते हैं।
महादेव धूमर जलप्रपात

महादेव धूमर जलप्रपात छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित एक अद्भुत और शांत वातावरण से भरपूर जलप्रपात है, जो अब धीरे-धीरे पर्यटन मानचित्र पर उभर रहा है। यह जलप्रपात घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित है, जहां प्रकृति अपने सबसे सुंदर रूप में नजर आती है। स्थानीय लोगों के लिए यह एक पूजनीय स्थल भी है, क्योंकि इसके समीप भगवान शिव का महादेव मंदिर स्थित है, जिससे यह स्थान धार्मिक आस्था का केंद्र भी बन गया है।

धूमर जलप्रपात खासतौर पर अपनी स्वच्छ जलधारा, हरियाली से घिरा शांत वातावरण और एकांत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। मानसून के दौरान यहां का दृश्य अत्यंत मनमोहक हो जाता है, जब जलप्रपात की धाराएं पूरे वेग से गिरती हैं और वातावरण में ठंडक और नमी भर जाती है। यह स्थान न केवल प्राकृतिक सैर के लिए उपयुक्त है, बल्कि आत्मिक शांति और ध्यान के लिए भी आदर्श माना जाता है। शहरी भागदौड़ से दूर, महादेव धूमर जलप्रपात सुकून और प्रकृति से जुड़ने का एक सुंदर मौका प्रदान करता है।
रानीदाह झरना

रानीदाह झरना छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत और शांत जलप्रपात है, जो अपनी हरी-भरी हरियाली, सुरम्य प्राकृतिक दृश्यों और सुकून देने वाले वातावरण के लिए जाना जाता है। यह झरना घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसा है, जिससे यहां का दृश्य एक लुभावनी तस्वीर जैसा प्रतीत होता है।

रानीदाह जलप्रपात की खासियत इसका प्राकृतिक सौंदर्य और शांति है, जो इसे भीड़-भाड़ से दूर एक आदर्श पिकनिक और ट्रैकिंग स्थल बनाता है। बरसात के मौसम में जब झरने का जल स्तर बढ़ जाता है और आसपास की हरियाली और भी ताजगी से भर जाती है, तब यह स्थान और भी आकर्षक लगने लगता है। यहां का ठंडा और ताजगी भरा वातावरण न केवल पर्यटकों को आकर्षित करता है, बल्कि फोटोग्राफरों और प्रकृति प्रेमियों के लिए भी यह एक पसंदीदा स्थान बन चुका है। रानीदाह झरना उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो शांति, प्रकृति और सौंदर्य की तलाश में हैं।

मेंदरी घूमर जलप्रपात

मेंदरी घूमर जलप्रपात छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित एक खूबसूरत मौसमी जलप्रपात है, जो चित्रकोट जलप्रपात के रास्ते में पड़ता है। यह झरना घने जंगलों और प्राकृतिक हरियाली से घिरा हुआ है, जिससे इसका वातावरण अत्यंत शांत और ताजगी भरा लगता है। मेंदरी घूमर विशेष रूप से बरसात के मौसम में सक्रिय होता है, जब आसपास की पहाड़ियों से बहकर पानी गिरता है और यह झरना जीवंत हो उठता है।

इसकी सुंदरता, कलकल करती जलधाराएं और ठंडी हवा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इस जलप्रपात तक पहुँचने का रास्ता भी एक छोटा रोमांचक ट्रैक जैसा अनुभव देता है, जो एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए अतिरिक्त आनंद का कारण बनता है। मेंदरी घूमर झरना अब धीरे-धीरे स्थानीय व बाहरी सैलानियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है और मानसून पर्यटन के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन चुका है।
TRANSFER : रायपुर पुलिस विभाग में तबादला, कई SI और ASI इधर से उधर, SSP डॉ. लाल उमेंद सिंह ने जारी किया आदेश

TRANSFER : रायपुर पुलिस विभाग में तबादला, कई SI और ASI इधर से उधर, SSP डॉ. लाल उमेंद सिंह ने जारी किया आदेश

 रायपुर। रायपुर पुलिस विभाग में तबादला हुआ है, एसएसपी डॉ लाल उमेंद सिंह ने आदेश जारी कर 10 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी आदेश में उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक के नाम शामिल है।

CM विष्णुदेव साय कल मैनपाट दौरे पर

CM विष्णुदेव साय कल मैनपाट दौरे पर

 सरगुजा।  जिले के मैनपाट में कल यानि 7 जुलाई से 09 जुलाई 2025 तक मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन की पूरी तैयारियां जारी है। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई है।

कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक को नोडल अधिकारी और सीतापुर एसडीएम नीरज कुमार कौशिक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी कार्यक्रम के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।

कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रधान पाठक निलंबित

कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रधान पाठक निलंबित

 रायपुर :- विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से बलरामपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला पशुपतिपुर विकासखंड वाड्रफनगर में 03 जुलाई 2025 को शराब के नशे में धूत शिक्षक पढ़ाने की बजाय क्लास में बच्चियों के साथ करने लगा डांस संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी । विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर के द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर संस्था में पदस्थ प्रधानपाठक श्री लक्ष्मी नारायण सिंह की उपर्युक्त लापरवाही प्रमाणित पाई गई।

लक्ष्मी नारायण सिंह का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-03 का स्पष्ट उल्लंघन है। शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत् जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी. एन. मिश्रा द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री लक्ष्मी नारायण का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में श्री सिंह को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून ने लगभग 15 दिन पहले दस्तक दे दी थी। पूरे राज्य में मानसून 18 जून से पूरी तरह सक्रीय हो गया है। प्रदेश के 75 प्रतिशत हिस्सों में पिछले 15 दिनों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी है और नदी-नाले अब उफान पर आ गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसमें 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी क्षेत्रों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती हैं।

वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

पीएम सूर्य घर योजना: बिजली बचत से आर्थिक सशक्तिकरण तक

पीएम सूर्य घर योजना: बिजली बचत से आर्थिक सशक्तिकरण तक

 रायपुर : प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का असर अब पूरे छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। इस महत्वाकांक्षी योजना से न केवल आम नागरिकों को बिजली बिल से राहत मिल रही है, बल्कि वे अब स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं।

सक्ती जिले के बाराद्वार निवासी श्री यशवंत कुमार राठौर भी इस योजना से लाभान्वित होने वालों में शामिल हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। इस सोलर सिस्टम से वे गर्मी के मौसम में प्रतिदिन औसतन 18 यूनिट, जबकि बरसात के मौसम में 10 यूनिट तक बिजली का उत्पादन कर रहे हैं।

श्री राठौर का कहना है कि इस योजना से न केवल उनके बिजली बिल में भारी कमी आई है, बल्कि अतिरिक्त यूनिट का लाभ उन्हें आर्थिक रूप से भी मिल रहा है। उन्होंने इसे एक पर्यावरण अनुकूल और आर्थिक रूप से फायदेमंद योजना बताते हुए सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी इस पहल का हिस्सा बनें और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दें।

इस योजना के तहत आम नागरिक पीएम सूर्यघर पोर्टल ( pmsuryaghar.gov.in), मोबाइल ऐप अथवा नजदीकी विद्युत कार्यालय से संपर्क कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।राज्य सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त पहल से यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इससे न केवल आमजन को राहत मिल रही है, बल्कि हर घर सौर ऊर्जा के सपने को भी साकार किया जा रहा है।

CG - नेशनल हाईवे में भीषण हादसा, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

CG - नेशनल हाईवे में भीषण हादसा, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

 कोरबा. छत्तीसगढ़ के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य दो की हालत गंभीर हैं.

हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार में हुआ है. शनिवार रात करीब 11-12 बजे के बीच बाइक सवारों को तेज रफ़्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

घायलों को डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं – मुख्यमंत्री साय

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं – मुख्यमंत्री साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के लिए तीन दिवसीय आधारभूत/उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के रूप में आप सभी के पास बहुत बड़ा अवसर और बड़ी जिम्मेदारी है। यदि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो एक व्यक्ति भी पूरे जिले की तस्वीर बदल सकता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोक कल्याण की भावना से जनता की सेवा करने वालों को जनता स्वयं आगे बढ़ाती है। अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने भी अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पंच के रूप में की थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि राजनीति में आऊंगा। 10 वर्ष की आयु में पिताजी के स्वर्गवास के बाद मेरे कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई। मेरा पूरा जीवन संघर्ष में बीता। मैं सरपंच भी बनूंगा, यह मैंने कभी कल्पना नहीं की थी, लेकिन जनता का आशीर्वाद मिला, जिससे विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का अवसर प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुछ कर गुजरने के लिए संसाधनों से अधिक महत्वपूर्ण इच्छाशक्ति होती है। जनहित में कार्य करने की सोच से अकेला व्यक्ति भी बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे जिन प्रेरणादायी लोगों के जनसेवा के कार्यों को निकट से देखने का अवसर मिला, उनमें ओडिशा के डॉ. अच्युत सामंत और नानाजी देशमुख का उल्लेख करना चाहूंगा। अभावों में पले-बढ़े डॉ. अच्युत सामंत ने आजीवन जनता की सेवा का संकल्प लिया और भुवनेश्वर में एक बड़ा शिक्षण संस्थान स्थापित किया। इस संस्थान में वे लगभग 25 हजार जनजातीय बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसी तरह, चित्रकूट में नानाजी देशमुख ने दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान के माध्यम से 500 गांवों को गोद लेकर उनके सर्वांगीण विकास का कार्य किया। वर्ष 2006-07 में जब मैं वहां गया, तब मुझे पता चला कि अब तक 80 गांवों को उन्होंने आत्मनिर्भर बना दिया है। इन गांवों में हर परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य किया गया। ये उदाहरण हमें यह बताते हैं कि एक व्यक्ति भी कितना बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ हर दृष्टि से एक समृद्ध राज्य है। यहां 44 प्रतिशत भूभाग पर वन हैं। यहां की मिट्टी उर्वरा है और किसान मेहनतकश हैं। छत्तीसगढ़ के विकास में नक्सलवाद एक बड़ी बाधा था, जिसे हम समाप्त कर रहे हैं। जो नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, उनके लिए हमने एक उत्कृष्ट पुनर्वास नीति बनाई है। जल्द ही राज्य नक्सलमुक्त होगा और बस्तर में सड़क, बिजली, पानी सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर संभाग के मुलेर ग्राम का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के आदिवासियों को राशन के लिए 25 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता था, जिसमें तीन दिन लगते थे। कल्पना की जा सकती है कि यह इलाका विकास में कितना पीछे था। हमने मुलेर को अलग पंचायत बनाने का निर्णय लिया और वहां राशन दुकान खोली। जब मैं वहां गया, तो लोगों की खुशी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों से कहा कि गांवों का विकास किए बिना हम विकसित छत्तीसगढ़ नहीं बना सकते। प्रशिक्षण के इस समय का पूरा लाभ उठाएं। यह सदैव ध्यान रखें कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। नियमित रूप से अपने क्षेत्रों का दौरा करें। प्रवास और निरीक्षण से प्रशासनिक कसावट आती है और विकास कार्यों को गति मिलती है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में बेहतर कार्य करने के लिए स्वयं को पूरी तरह तैयार करें। पंचायती राज से जुड़े कानूनी प्रावधानों की गहन जानकारी रखें। गांव की उन्नति के लिए केवल निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि अन्य संभावनाओं पर भी सतत विचार करें। दुग्ध उत्पादन जैसे कार्यों से गांव की आर्थिक उन्नति सुनिश्चित होती है। गांव में आर्थिक समृद्धि आने से युवाओं को नई दिशा मिलती है और वे व्यसनों से दूर रहते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आप ग्राम पंचायत के कार्य स्वरूप पर भी चिंतन करें। पंचायती राज संस्था से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को भलीभांति समझें, ताकि आप जनता के हित में बेहतर कार्य कर सकें। पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े सभी स्तर के एक लाख सत्तर हजार लोगों को यहां प्रशिक्षित किया जाएगा। आज आप सभी से इसकी शुरुआत हो रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पेसा : पंचायत उपबंध एवं छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध मार्गदर्शिका, पंचमन पत्रिका तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों हेतु पठन सामग्री का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के प्रांगण में मौलश्री पौधे का रोपण भी किया।

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक सिंह, सचिव श्री भीम सिंह, संचालक श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के संचालक श्री पी. सी. मिश्रा उपस्थित थे।