CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG : विधायक देवेंद्र यादव ने बजट को लेकर सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ‘भ्रष्टाचार और नाकामी से भरा है बजट’

CG : विधायक देवेंद्र यादव ने बजट को लेकर सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ‘भ्रष्टाचार और नाकामी से भरा है बजट’

 भिलाई: भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास के बजाय केवल बड़े-बड़े वादों और योजनाओं का ड्रामा करार दिया। यादव ने कहा कि इस बजट में युवा, किसान, और  महिलाओं के लिए कुछ भी ठोस नहीं है, जिससे यह प्रदेश के इतिहास का सबसे खराब बजट साबित हो रहा है।

विधायक यादव ने कहा, “यह बजट सिर्फ मुंगेरी लाल के सपने दिखाने वाला है, जिसमें जमीन पर कोई ठोस योजना नहीं है।” उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ अपनी नाकामी को छिपाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, लेकिन वास्तविकता में गांव, गरीब, मजदूर और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोई योजना नहीं है।

यादव ने यह भी कहा कि पिछले साल जो घोषणाएं की गई थीं, जैसे एससीआर के लिए 5 करोड़ का प्रावधान और 30,000 शिक्षक भर्ती की बात, उन पर इस बजट में कोई कार्यवाही नहीं दिखती। प्रदेश के किसान और आदिवासी समुदाय के लिए कोई योजनाएं नहीं बनाई गई हैं।

इसके अलावा, उन्होंने भूपेश बघेल द्वारा भिलाई में नालंदा परिसर के लिए 20 करोड़ की घोषणा को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक साल हो गया, लेकिन इस परियोजना पर कोई काम नहीं हुआ। साथ ही, महिलाओं के लिए महतारी सदन बनाने के लिए 50 करोड़ की जो घोषणा की गई थी, वह भी इस बजट में सिर्फ दिखावा बनी हुई है।

यादव ने यह भी याद दिलाया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 2012 में राजनांदगांव से रायपुर तक मेट्रो चलाने की बात की थी, लेकिन इस बजट में दुर्ग से मेट्रो के लिए केवल 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो कि एक बड़ी बात की जगह सिर्फ एक छोटी सी घोषणा है।

विधायक यादव ने अंत में कहा कि इस बजट से प्रदेश के नागरिकों को सिर्फ निराशा ही हाथ लगेगी। उन्होंने कहा, “यह बजट प्रदेश को अंधकार की ओर ले जाने वाला है, क्योंकि इसमें वर्तमान की समस्याओं का समाधान नहीं है।”

CG : पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, नक्सली कैंप ध्वस्त

CG : पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, नक्सली कैंप ध्वस्त

 धमतरी : धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम मांदागिरी के जंगलों में आज सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। जानकारी के अनुसार, धमतरी पुलिस और डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने मिलकर माओवादी कैंप को ध्वस्त कर दिया है।

माओवादी की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद डीआरजी की 25-30 सदस्यीय टीम माओवादी विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। सर्च अभियान के दौरान मांदागिरी के जंगल और पहाड़ी इलाकों में पुलिस और माओवादियों के बीच अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। माओवादियों ने स्वचालित हथियारों से पुलिस पार्टी पर हमला किया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी पेड़ों की आड़ लेकर माओवादियों पर जवाबी फायरिंग की।

मुठभेड़ लगभग आधे घंटे तक जारी रही। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो से तीन नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस पार्टी ने घटनास्थल की सघन तलाशी अभियान चलाया है। इस घटना की पुष्टि धमतरी के एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने की है।

सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है, और इलाके में माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन को आगे बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।

 CG : छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को सांसद अग्रवाल ने बताया हर वर्ग को समृद्धि की ओर ले जाने वाला बजट

CG : छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को सांसद अग्रवाल ने बताया हर वर्ग को समृद्धि की ओर ले जाने वाला बजट

 रायपुर : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक और सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत स्वर्णिम बजट को उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि,

 नगरीय निकायों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 750 करोड़ रुपये– राजधानी सहित पूरे प्रदेश में शहरी विकास को गति मिलेगी।

 अमृत मिशन पेयजल योजना के लिए 744 करोड़ रुपये – स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

 आवास योजना के लिए 875 करोड़ रुपये:गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम।

 8 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य – स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

 ऑर्गेनिक खेती और नैनो यूरिया को प्रोत्साहनकिसानों के हित में दूरगामी प्रभाव डालने वाली योजना।

उन्होंने कहा कि, इस बजट में युवा, किसान, महिलाएं, गरीब और हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी गई है। विशेष रूप से रायपुर को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं, जो राजधानी के विकास को नई गति देंगी।

 रायपुर-दुर्ग मेट्रो सर्वे – 5 करोड़ रुपये का प्रावधान, जिससे राजधानी क्षेत्र में आधुनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

 नया रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT)– 50 करोड़ रुपये का बजट, जिससे प्रदेश के युवाओं को फैशन डिजाइनिंग और टेक्नोलॉजी में विश्वस्तरीय शिक्षा मिलेगी।

 सरोना, रायपुर में 100 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल – राजधानीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम।

 नवा रायपुर में ई-बस सेवा 10 करोड़ रुपये, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 20 करोड़ रुपये, साइंस सिटी 37 करोड़ रुपये और पुस्तकालय 20 करोड़ रुपये के लिए बजटीय प्रावधान, जो शहर के समग्र विकास में सहायक होंगे।

 100 एकड़ में एडुसिटी का विकास– यह प्रदेश में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

 100 एकड़ में मेडिसिटी का निर्माण – यह परियोजना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगी, जिससे प्रदेशवासियों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

 156 करोड़ रुपये से Plug & Play Office Space – नवा रायपुर में स्टार्टअप्स और व्यापारिक संगठनों को अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए कमर्शियल ऑफिस कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा।

 40 करोड़ रुपये से नवा रायपुर में ICCC अपग्रेडेशन – शहरों में यातायात, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को हाई-टेक समाधान मिलेगा।

 मेकाहारा में ART विभाग की स्थापन – गंभीर बीमारियों के उन्नत इलाज के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम।

 पत्रकार सम्मान राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये – सरकार की पत्रकारों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय।

इस ऐतिहासिक बजट की प्रशंसा करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा:
“यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला है। रायपुर को मिली सौगातें शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। यह बजट प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगा और हर वर्ग को समृद्धि की ओर ले जाएगा।”

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को प्रगति की नई दिशा में ले जाएगा और हर नागरिक के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक होगा।

 
CG Budget 2025 : एक्स पर नंबर 1 ट्रेंड में रहा #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट

CG Budget 2025 : एक्स पर नंबर 1 ट्रेंड में रहा #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स पर ट्रेंड में पहले स्थान पर रहा। पांच बजे तक इस संबंध में 6 हजार 196 पोस्ट किये जा चुके थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने इस बजट का थीम ज्ञान के लिए गति रखा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कैबिनेट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह बजट आज विधानसभा में प्रस्तुत किया। पिछले बजट में ज्ञान पर जोर दिया गया था जिसका तात्पर्य यह था कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर आधारित है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन वर्गों पर फोकस कर बनाई जा रही कल्याणकारी नीतियों पर आधारित था। इस बार ज्ञान के लिए गति थीम रखा गया। यहां गति से तात्पर्य था। जी अर्थात गुड गवर्नेंस, ए अर्थात एक्सीलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टी अर्थात टेक्नालाजी एवं आई अर्थात इंडस्ट्रियल ग्रोथ था। इसी पर आधारित #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट ने आज एक्स पर ट्रेंड किया। इस बजट में विशेष रूप से डिजिटल टेक्नालाजी पर अत्याधिक जोर होने की वजह से युवाओं को इसने काफी प्रभावित किया। इसी के साथ #CG_बजट टापिक ने भी एक्स पर काफी ट्रेंड किया।

 
ED दफ्तर में 7 पन्नों के जवाब के साथ पहुंचे मलकीत सिंह गैदू, 3 बिंदुओं पर हुई पूछताछ

ED दफ्तर में 7 पन्नों के जवाब के साथ पहुंचे मलकीत सिंह गैदू, 3 बिंदुओं पर हुई पूछताछ

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू आज 7 पन्नों के जवाब के साथ ईडी दफ्तर पहुंचे. जहां ईडी ने कांग्रेस भवन निर्माण को लेकर मलकीत सिंह गैदू से तीन बिंदुओं पर पूछताछ की. वहीं कांग्रेस ने ईडी दफ्तर का घेराव किया.

छत्तीसगढ़ का बजट : एक क्लिक में जानिए बजट में आपके लिए क्या है खास…

छत्तीसगढ़ का बजट : एक क्लिक में जानिए बजट में आपके लिए क्या है खास…

3 मार्च 2025 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ का बजट प्रदेश को डिजिटल, सुरक्षित और विकसित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. बच्चों की पढ़ाई से लेकर गांवों के विकास, शहरों में नई सुविधाओं और सुरक्षा तक हर क्षेत्र में सरकार ने कुछ नया किया है. आने वाले सालों में छत्तीसगढ़ और आगे बढ़ेगा और देश के सबसे उन्नत राज्यों में शामिल होगा.

Breaking : पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार के बजट को बताया दिशाहीन

Breaking : पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार के बजट को बताया दिशाहीन

 रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज ने साय सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे “कोरी कल्पना” करार देते हुए कहा कि इस बजट में न तो कोई नीति है और न ही कोई विजन।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नहीं, बल्कि विनाश के लिए बनाया गया है। उनके मुताबिक, बजट में गांव और शहरों के लिए एक भी पैसा नहीं दिया गया है, जिससे राज्य की जनता को कोई फायदा नहीं होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने 4000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है, जो राज्य की आर्थिक स्थिति को और खराब करेगा। उनका कहना है कि यह बजट पूरी तरह दिशाहीन है और जनता के हितों की अनदेखी की गई है।

CRIME : प्यार में बदली दोस्ती, फिर युवक ने शादी का झांसा देकर महिला स्टेशन मास्टर से किया दुष्कर्म

CRIME : प्यार में बदली दोस्ती, फिर युवक ने शादी का झांसा देकर महिला स्टेशन मास्टर से किया दुष्कर्म

 बिलासपुर :- बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में महिला स्टेशन मास्टर ने सहकर्मी स्टेशन मास्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। रायगढ़ निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि नागपुर निवासी स्टेशन मास्टर अनमोल घनश्याम वाकोडीकर से उसकी पहचान नौकरी के दौरान हुई थी। दोनों एक ही पद पर कार्यरत होने के कारण जल्द ही उनकी दोस्ती हो गई, जो बाद में प्यार में बदल गई।

अनमोल ने शादी का वादा कर महिला को बिलासपुर बुलाया और सीएमडी चौक स्थित होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने इनकार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन सदस्यीय टीम नागपुर के लिए भेजा गया है।

 ब्रेकिंग : TI, SI और ASI का हुआ तबादला, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…..

ब्रेकिंग : TI, SI और ASI का हुआ तबादला, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…..

 अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसमें टीआई, SI और ASI समेत 8 पुलिसकर्मियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है। यह ट्रांसफर लिस्ट एसपी योगेश पटेल ने जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, 2 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक और 1 सहायक उपनिरीक्षक का तबादला किया गया है।

देखिये लिस्ट….

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र : 600 से अधिक इंजीनियर्स की होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र : 600 से अधिक इंजीनियर्स की होगी भर्ती

 रायपुर  :  वित्तमंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में प्रदेश का आगामी वर्ष का बजट प्रस्तुत कर रहे हैं।  ओपी चौधरी ने कहा कि सब-इंजीनियर की भर्ती न होने के कारण सभी निर्माण विभागों में पीडी एचडी जल संसाधन अभियंताओं की भारी कमी है।

हमने 1 साल में 600 से अधिक अभियंताओं की भर्ती की अनुमति दी है, ताकि इन विभागों में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध हो सके।

 
CG Budget 2025-26 : छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षक और प्रोफेसरों की भर्ती, युवाओं और किसानों के लिए भी कई बड़ी सौगाते

CG Budget 2025-26 : छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षक और प्रोफेसरों की भर्ती, युवाओं और किसानों के लिए भी कई बड़ी सौगाते

 रायपुर। CG Budget 2025-26 : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बजट का आकार इस बार पिछले साल से काफी बड़ा होगा। इसमें सभी वर्गों को उन्होंने ध्यान रखा है।

किसानों के लिए कई बड़ी सौगाते दी गई है, किसानों की आय बढ़ाने कई बड़े फैसले लिए गए है, जिसे जल्द ही प्रसारित किया जायेगा।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 15000 आवास बनेंगे। पीएम ग्रामीण आवास योजना के लिए 8500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पीएम ग्रामीण आवास योजना का दायरा बढ़ाया गया

स्कूल और कॉलेजों में टीचर की भर्ती की जाएगी। 20 हजार भर्ती की नई स्वीकृति दी गई।

17 नगरीय निकायों में नालांदा परिसर की स्थापना की जाएगी। इसके लिए बजट में 100 करोड़ का प्रवाधान 

नई योजना मुख्यमंत्री गृह प्रवेश शुरू किया गया है। बजट में 100 करोड़ का प्रवाधान किया गया है।

युवाओं के लिए घोषणा

युवाओं के लिए 26 सौ करोड़ का प्रवाधान

निफ्ट की स्थापना के लिए 50 करोड़ का प्रवाधान

12 अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज स्थापित किये जाएंगे। अब राज्य में आठ नर्सिंग काॅलेज से बढ़कर 20 हो जाएंगे। प्रदेश में 18 नर्सिंग कालेज और फिजियोथेरेपी कालेज खोले जाएंगे। इनमें 12 नर्सिंग कालेज होंगें। नर्सिंग कालेज के लिए 34 और फिजियोथेरेपी कॉलेज के लिए छह करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।

नये संग्रहालय होंगे शुरू। आदिवासी साहित्य को बढ़ावा देने सरकार दो नये संग्रहालय शुरू करेंगी। इस वर्ष दोनों संग्रहालय शुरू हो जाएंगे

तीर्थयात्रा योजना के लिए 15 करोड़ वित्तीय प्रवाधान की घोषणा की। वित्त मंत्री बोले-हमने छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्ज दिया।

उद्योग विभाग का बजट दोगुना होगा,अब जिलों के जीडीपी की होगी गणना,  खाद्य प्रसंस्करण फुड पार्क के लिए 17 करोड़ का प्रावधान…

ACB ने 54 भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया है…

उत्कृष्ट काम के लिए सीएम एक्सीलेंसी अवार्ड दिए जायेंगे

नई सड़कों के लिए 2000 करोड़

250 करोड़ के DMF फंड से मेडिकल कॉलेज बनाये जायेंगे

सीएम रिंग रोड योजना शुरू

14 नगर निगमों के विकास योजना के लिए नई योजना

सड़कों के रख रखाव के लिए 20 करोड़

रायपुर दुर्ग-मेट्रो के लिए कार्य शुरू…

मुख्यमंत्री टॉवर योजना होगी शुरू…

एनसीआर की तर्ज पर SCR का होगा निर्माण

CG Budget 2025 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी की बड़ी घोषणाएं, रायपुर से दुर्ग तक यात्रा करना होगा और आसान,बजट में किसे क्या मिला?…पढ़ें बड़ी बातें…..

CG Budget 2025 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी की बड़ी घोषणाएं, रायपुर से दुर्ग तक यात्रा करना होगा और आसान,बजट में किसे क्या मिला?…पढ़ें बड़ी बातें…..

 रायपुर :- बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि, हमारी सरकार का आधार अच्छी नियत और कर्मठता है। वित्त मंत्री चौधरी ने बताया की इस बार उन्होंने बजट को खुद अपने हाथों से लिखा है और उसे अब सदन में पढ़ रहे हैं। इस दौरान मंत्री चौधरी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ का प्रति व्यक्ति आय 10 हजार से बढ़कर डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच गई है।

यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज बजट पर एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने बजट में कहा कि रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस प्रोजेक्ट से इन दोनों शहरों के बीच यात्रा करना आसान और तेज़ होगा, और राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार आएगा।

इस दौरान ओपी चौधरी ने कहा कि बड़े शहरों के लिए मिनी मेट्रो का विकास निश्चित रूप से हो रहा है। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सुविधा के लिए सर्वे कार्य शुरू होगा। इसके लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। PM आवास के लिए 8 हजार 500 करोड़ का प्रावधान है।

ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर में IIM, AIIMS, NIT, IIIT रायपुर में एक भी राष्ट्रीय स्तर का संस्थान नहीं था, आज रायपुर में IIM भी है। एम्स भी है, एनआईटी भी है। ट्रिपल आईटी भी है। प्लास्टिक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट भी है और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी है। वित्त मंत्री ने पहली बार हाथ से लिखा बजट पेश कर रहे हैं।

ओपी चौधरी ने कहा कि मोबाइल कनेक्टिविटी तकनीकी क्रांति की प्रेरक शक्ति है, लेकिन राज्य में ऐसे सुदूर क्षेत्र हैं, जो अभी भी दूरसंचार क्रांति से वंचित हैं। इस कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बजट में एक नई योजना का प्रावधान किया गया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना होगा।

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक और अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में डीएमएफ फंड से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत 250 करोड़ रुपये आएगी। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और क्षेत्र के छात्रों को मेडिकल शिक्षा में मौके देने के लिए महत्वपूर्ण है। दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज बनने से न सिर्फ स्थानीय लोगों को फायदा होगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर भी ऊंचा होगा।

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि, हमारी सरकार का आधार अच्छी नियत और कर्मठता है। वित्त मंत्री चौधरी ने बताया की इस बार उन्होंने बजट को खुद अपने हाथों से लिखा है और उसे अब सदन में पढ़ रहे हैं। इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि, प्रदेश के 14 नगर निगमों के उत्थान के लिए नगरों उत्थान योजना के नाम से नई योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इतना ही नहीं महानदी इंद्रावती, केवाई हसदेव जोड़ने के लिए सर्वे होगा। NCR के आधार पर प्रदेश में भी स्टेट कैपिटल रीजन यानी SCR का निर्माण किया जाएगा। वहीं वित्त मंत्री चौधरी ने आगे बताया कि, डीपीआर के लिए 5 करोड़ का प्रावधान इस बजट में किया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि, रायपुर दुर्ग के लिए मेट्रो सेवा पर काम शुरू होगा।

CG Budget : वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे हैं छत्तीसगढ़ का बजट,देखें सीधा प्रसारण…..

CG Budget : वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे हैं छत्तीसगढ़ का बजट,देखें सीधा प्रसारण…..

 छत्तीसगढ़ का आज बजट पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ का यह 25वां बजट होगा। बजट पेश करने से पहले ओपी चौधरी ने राम मंदिर में पूजा अर्चना की। भगवान राम को दंडवत होकर प्रणाम किया।

CG Budget 2025-26 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का बजट, यहां से देख पाएंगे Live

CG Budget 2025-26 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का बजट, यहां से देख पाएंगे Live

 रायपुर। CG Budget 2025-26 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी आगामी 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। इसका सीधा प्रसारण मंत्री ओपी चौधरी के आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट पर देखा जा सकेगा। 

 
वित्त मंत्री चौधरी (Finance Minister OP Chaudhary) ने कहा कि इस वर्ष का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के संकल्प की तर्ज पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का भी लक्ष्य ‘2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करना है। इस दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

CG Budget 2025-26  वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में आर्थिक, औद्योगिक, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस विकास यात्रा को और अधिक गति देने के लिए इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यापक और प्रभावी होगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जिससे विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। राज्य सरकार की नीतियों का लाभ विशेष रूप से किसानों, महिलाओं, श्रमिकों, आवासहीन परिवारों और गरीब वर्ग को मिला है, जिससे जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जनता का यह आशीर्वाद ही सरकार की प्रेरणा है और यह बजट प्रदेश के विकास, आर्थिक सुधारों और जनहितकारी योजनाओं के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक साबित होगा।

CG : छत्तीसगढ़ में 10 % तक सस्ती होगी शराब, कैबिनेट की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

CG : छत्तीसगढ़ में 10 % तक सस्ती होगी शराब, कैबिनेट की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

  रायपुर : बजट से पहले सीएम साय कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। जिसमें कहा गया है कि विदेशी मदिरा फुटकर दुकानों पर 9.5 प्रतिशत की दर से लगने वाला अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त कर दिया जाएगा। बता दें कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को विधानसभा में राज्य सरकार का बजट पेश करेंगे। कैबिनेट की इस बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का भी अनुमोदन किया गया और कहा गया कि 2025-26 की आबकारी नीति 2024-25 की भांति होगी।

सस्ती हो जाएगी शराब

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी लिया गया है। वहीं, देशी मदिरा की आपूर्ति पूर्ववत रेट ऑफर प्रभावी रहेगा। विदेशी मदिरा थोक क्रय, वितरण छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा होगा। मदिरा पर लागू अधोसंरचना विकास शुल्क पहले की तरह ही लागू रहेगा। इस तरह से राज्य में शराब सस्ती हो जाएगी।

CG NEWS : खाकी पर कानून का शिकंजा! तीन सवारी में घूम रहे पुलिसकर्मियों पर SP ने कसी लगाम…

CG NEWS : खाकी पर कानून का शिकंजा! तीन सवारी में घूम रहे पुलिसकर्मियों पर SP ने कसी लगाम…

 बिलासपुर : शहर में कानून तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने वाली पुलिस ही जब नियमों की धज्जियां उड़ाने लगे, तो कार्रवाई किस पर होगी? लेकिन इस बार मामला उलटा है. सोशल मीडिया पर तीन सवारी में पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बिना किसी दबाव के खुद के ही विभाग के कर्मचारियों पर ई-चालान काटकर ये साबित कर दिया कि कानून सबके लिए बराबर है.

तस्वीरें 28 फरवरी की हैं, जब वीआईपी ड्यूटी में आए पुलिस जवान शहर में तीन सवारी में घूमते कैमरे में कैद हो गए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, तो लोगों ने सवाल उठाए कि आम लोगों पर तो फौरन कार्रवाई होती है, लेकिन वर्दी वालों पर क्यों नहीं?लेकिन इस बार पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने खुद इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए और 500 रुपए का ई-चालान काटकर पुलिस की निष्पक्ष छवि पेश की…अब बिलासपुर पुलिस की ये कार्रवाई मिसाल बन गई है… जो बताती है कि कानून की नजर में न वर्दी बड़ी है, न ओहदा, नियम सबके लिए बराबर हैं.

CRIME : मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद…

CRIME : मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद…

 बिलासपुर : बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में मंदिरों से धार्मिक सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमन साहू और अर्जुन देवार ने मंदिर से तांबे का नाग, कलश, त्रिशूल और घंटी सहित 35 हजार रुपये के सामान की चोरी की थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने सभी चोरी का सामान बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CRIME NEWS : छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला...!!

CRIME NEWS : छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला...!!

 धमतरी : जिले के नगरी में हत्या का मामला सामने आया है, यहां छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ले ली है। पूरा मामला नगरी से 2 किलो मीटर की दूरी पर स्थित ग्राम छिपली की घटना है।

बता दें कि घटना शनिवार रात की है, जहां खाना बनाने को लेकर हुआ दोनों भाई के बीच में हुआ झगड़ा हुआ । झगड़ा इतना बड़ा की दोनों के बीच हाथापाई हुई। जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई बड़े के सर में पत्थर से मारा सिर में चोट लगने से बड़ा भाई घायल हो गया और वहीं पर गिर गया और छोटे भाई को भी चोट आने से इलाज कराने अस्पताल लाया गया, वहीं इलाज करा कर वापस जब घर पहुंचा तो बड़े भाई की स्थिति गंभीर था देख उसे भी रात को नगरी के शासकीय अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छिपली के नवज्योति टिकरापारा की चिंताराम नवरंग का बड़े लड़के कन्हैया लाल नवरंग उम्र 42 साल का छोटे भाई पानेश कुमार नवरंग उम्र 40 साल के साथ झगड़ा हुआ, छोटे भाई ने पत्थर से सिर में मार दिया, जिससे ज्यादा ब्लडिंग होने के कारण बड़े भाई कन्हैया लाल नवरंग का मौत हो गई। नगरी में पोस्टमार्टम होने के बाद पता चला कि सिर में गहरा चोट लगने से काफी खून बहन के चलते मौत हुई है। पुलिस पुलिस जांच जुटी हुई है छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं पोस्टमार्टम करने के पश्चात लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है।

BREAKING : साय कैबिनट की बैठक संपन्न, विदेशी मदिरा दुकानों में अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त, जानिए लिए गए सभी बड़े फैसले

BREAKING : साय कैबिनट की बैठक संपन्न, विदेशी मदिरा दुकानों में अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त, जानिए लिए गए सभी बड़े फैसले

  रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

 मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमोदन किया गया।

वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति वर्ष 2024-25 की भांति होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी यथावत् रखा गया है। देशी मदिरा की आपूर्ति पूर्ववत् रेट ऑफर प्रभावी रहेगा। विदेशी मदिरा थोक क्रय, वितरण छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा होगा। मदिरा पर लागू अधोसंरचना विकास शुल्क यथावत् रहेगा। विदेशी मदिरा फुटकर दुकानों पर 9.5 प्रतिशत की दर से लगने वाला अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त होगा।

 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ लोक परिसर (बेदखली) (संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 मंत्रिपरिषद द्वारा ईज ऑफ डुइंग बिजनेस के हित को देखते हुए ई-प्रोक्योरमेंट के लिए गठित सशक्त समिति को समाप्त करने का निर्णय लिया। चूंकि वर्तमान में पीएफआईसी द्वारा 100 करोड़ रूपए से उपर की परियोजनाएं स्वीकृत किए जा रहे हैं। बड़ी आईटी परियोजनाओं के संबंध में पहले से सशक्त समिति अनुमोदन की अनिवार्यता होने से अनुमोदन प्रक्रिया का डुप्लिकेशन होता है। इस कारण सशक्त समिति को समाप्त करने का निर्णय लिया।

 छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ता मामलों की समयबद्ध सुनवाई के लिए सदस्य का एक नवीन पद सृजित करने का निर्णय लिया गया।

 खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के समर्थन मूल्य योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की अनुशंसा दर को स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।

 छत्तीसगढ़ श्रम विधियां संशोधन एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध विधेयक-2025 के माध्यम से कारखाना अधिनियम-1948, औद्योगिक विवाद अधिनियम-1947 तथा ट्रेड यूनियन अधिनियम-1976 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1908 (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 रजिस्ट्री ऑफिसों के नियमित रूप से संचालन के लिए वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में उप पंजीयक के पदोन्नति श्रेणी के रिक्त 9 पदों की पूर्ति के लिए पांच वर्ष की अर्हकारी सेवा में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

 राज्य में 01 नवम्बर 2024 से औद्योगिक विकास नीति 2024-30 प्रभावशील है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम-2002 में प्रस्तावित संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 छत्तीसगढ़ सरकार एवं व्यक्ति विकास केन्द्र इंडिया (द आर्ट ऑफ लिविंग) के मध्य आजीविका सृजन एवं ग्रामीण छत्तीसगढ़ का कल्याण विषयक एमओयू के लिए राज्य सरकार के सुशासन एवं अभिसरण विभाग को अधिकृत किया गया।

 CG : कल पेश होगा छत्तीसगढ़ का मुख्य बजट, वित्त मंत्री चौधरी ने कहा – यह बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला होगा

CG : कल पेश होगा छत्तीसगढ़ का मुख्य बजट, वित्त मंत्री चौधरी ने कहा – यह बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला होगा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कल यानी सोमवार 3 मार्च को मुख्य बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का दूसरा बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला होगा। सरकार को लगभग सवा साल हो गया है, कल साय सरकार का दूसरा बजट पेश किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने वाला होगा। पिछली बार की तुलना में इस बार बजट का आकार बड़ा होगा -

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा बजट को ‘बर्बादी का बजट’ बताए जाने पर वित्त मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि “बजट आने से पहले ही विपक्ष आलोचना कर रहा है। कांग्रेस की सोच हमेशा नकारात्मक रही है।” वित्त मंत्री ने बताया कि जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ था, तब बजट मात्र 5000 करोड़ रुपये का था, जो अब कई गुना बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार भी बजट का आकार बढ़ेगा और यह प्रदेश को विकसित छत्तीसगढ़ की ओर ले जाने वाला होगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री साय की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रहे हैं और मुख्यमंत्री साय भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस साल छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं और यह अटल जी की जन्मशताब्दी का वर्ष भी है, ऐसे में बजट विकासोन्मुखी होगा। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि किसानों को बोनस दिया गया, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई और कई अन्य योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गईं। ओपी चौधरी ने कहा कि यह बजट पिछले बजट का अगला चरण होगा और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा।

छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाओं से भरा – मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाओं से भरा – मुख्यमंत्री साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके।

उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., पी. दयानंद, राहुल भगत, उद्योग सचिव रजत कुमार और प्रबंध संचालक विश्वेष झा उपस्थित थे।

नई औद्योगिक नीति 2024-30 से उद्योग स्थापना होगी आसान

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 लागू की गई है, जिससे निवेशकों के लिए उद्योग स्थापित करना पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक हो गया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन और त्वरित प्रोसेसिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे निवेश प्रक्रिया पारदर्शी और तेज़ बनी है। इसके अतिरिक्त, ‘सिंगल विंडो 2.0’ प्रणाली लागू की गई है, जिससे सभी आवश्यक स्वीकृतियाँ आसानी से मिल रही हैं और निवेशकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

नए औद्योगिक पार्क से निवेश को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर रही है, जिससे उद्योगपतियों को आवश्यक बुनियादी ढाँचा और संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे नव उद्यमियों को भी सशक्त वातावरण मिलेगा, जिससे वे अपनी व्यावसायिक यात्रा को मजबूती से आगे बढ़ा सकें। इस पहल से न केवल औद्योगिक इकाइयों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव, पहली बार सेमीकंडक्टर और एआई सेक्टर को बढ़ावा

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश में एआई, आईटी, डाटा सेंटर, फार्मास्युटिकल, रियल एस्टेट और रोबोटिक्स जैसे सेक्टरों को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ में पहली बार सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर और एआई आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होंगे।

औद्योगिक निवेश को लेकर सकारात्मक संवाद

मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार उद्यमियों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक नीति स्पष्ट, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल हैं, जिससे देश-विदेश के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में व्यापार स्थापित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उनके व्यापार को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देगी। राज्य की नई औद्योगिक पहल प्रदेश को आर्थिक प्रगति और नवाचार के नए दौर में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित उद्यमियों और निवेशकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से मैनकाइंड फार्मा से गौरव चौहान, एम्बेसी रीट के सीईओ विकास खडोलिया, यूअरस्टोरी की संस्थापक श्रद्धा शर्मा और मायट्री स्कूल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के फाउंडर रोहित कश्यप शामिल थे।

उत्पादन बढ़ाने की कवायद : जशपुर में पानी से बनेगी 35 सौ मेगावाट बिजली

उत्पादन बढ़ाने की कवायद : जशपुर में पानी से बनेगी 35 सौ मेगावाट बिजली

 रायपुर। प्रदेश में लगातार बिजली की खपत में इजाफा हो रहा है। खपत 65 सौ मेगावाट के पार जाने की संभावना है। लेकिन उत्पादन की क्षमता 2960 मेगावाट है, लेकिन हमेशा 22 से 25 सौ मेगावाट ही उत्पादन होता है। बिजली की पूर्ति करने के लिए सेंट्रल सेक्टर या फिर निजी उत्पादकों से बिजली खरीदनी पड़ती है। अब छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी कोरबा में 660 मेगावाट के दो नए संयंत्र लगाने लिए  की मंजूरी राज्य सरकार से ले चुकी है। इसे लेकर प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इसका टेंडर भी हो गया है। 

इसी के साथ पानी से जो 7700 मेगावाट बिजली बनाने की योजना है, उसमें से एक योजना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में हैं जहां 35 सौ मेगावाट बिजली बनाने की योजना प्रारंभ होगी। छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य उत्पादन कंपनी के कोरबा पश्चिम में 660 मेगावाट के दो संयंत्र लगेंगे। इसके पहले सबसे बड़े दो संयंत्र 500-500 मेगावाट के मड़वा में लगे थे। कोरबा पश्चिम में पॉवर कंपनी के पास अपनी जमीन भी है। यहां 60 साल पुराने 50 मेगावाट के चार और 120 मेगावाट के दो संयंत्र प्रदूषण के कारण बंद हो चुके हैं। अब उसी स्थान पर नए संयंत्र लगाने की तैयारी है। इसे लेकर उत्पादन कंपनी की तैयारी अंतिम चरण में है।

पानी से पैदा होगी 7700 मेगावाट बिजली 

पानी से बिजली बनाने के लिए पांच स्थानों का चयन किया गया है। इसमें हसदेव बांगो कोरबा और सिकासेर बांध गरियाबंद में 12-12 सौ मेगावाट का प्लांट लगेगा। जशपुर के डांगरी में 14 सौ मेगावाट और रौनी में 21 सौ मेगावाट का प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारी हो गई है। पहले चरण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में 35 सौ मेगावाट बिजली का उत्पादन पानी से किया जाएगा। इसी के साथ बलरामपुर के कोटपल्ली में 18 सौ मेगावाट का प्लांट लगेगा। इन स्थानों पर पंप हाइड्रो योजना के तहत 7700 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।

CG : बारात के स्वागत के वक्त बज रहा था धुमाल, तभी हो गया ये बड़ा हादसा, देखते ही देखते मातम में बदल गई शादी की खुशियां

CG : बारात के स्वागत के वक्त बज रहा था धुमाल, तभी हो गया ये बड़ा हादसा, देखते ही देखते मातम में बदल गई शादी की खुशियां

 जांजगीर-चांपा :-  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहां धुमाल गाड़ी 11 केवी विद्युत तार की चपेट में गई। इस हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं धुमाल के संचालक के साथ-साथ कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। धुमाल के संचालक की स्थिति गंभीर होने की वजह से बिलासपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जर्वे गांव का है। यहां कनई गांव से बारात थी। वहीं चांपा से धुमाल पार्टी आई थी। जर्वे के पंचायत भवन के पास धुमाल बज रहा था। इस दौरान धुमाल के ऊपर लाइट नहीं जल रही थी और उसे ठीक करने कर्मचारी राजू साहू ऊपर चढ़ा, फिर वह कम ऊंचाई से गुजरे 11केवी तार की चपेट में आ गया। वहीं धुमाल संचालक अमर बघेल के साथ ही नीचे खड़े ग्रामीण राजू साहू भी करंट की चपेट में आ गया और ग्रामीण राजू साहू की मौत हो गई, वहीं धुमाल संचालक और कर्मचारी झुलस गए। धुमाल के संचालक अमर बघेल को गम्भीर स्थिति होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं झुलसे कर्मचारी गजेंद्र गुजरतिया का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं जर्वे गांव में खुशी, मातम में बदल गई।

 
छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती? बजट में वित्त मंत्री कर सकते हैं ये ऐलान, इन लोगों को भी मिल सकता है तोहफा

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती? बजट में वित्त मंत्री कर सकते हैं ये ऐलान, इन लोगों को भी मिल सकता है तोहफा

 रायपुर :-  लाखों छत्तीसगढ़वासियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सोमवार को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। साय सरकार अपने दूसरा बजट 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होने वाला है। साय सरकार अपने दूसरे बजट में महतारी वंदन योजना, बड़े शहरों में फ्री वाई-फाई के साथ टूरिज्म से जुड़े कई बड़े ऐलान कर सकती है। इसके अलावा शिक्षक भर्ती समेत बड़े प्रावधान कर सकती है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के महतारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए साय सरकार महतारी वंदन योजना चलाती है। इस बार के बजट में इस योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो इस योजना में नए नाम जोड़ने का ऐलान हो सकता है। इसके अलावा सरकार इसे आगे जारी रखने के लिए बजट बढ़ा सकती है, क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव के समय भाजपा ने कहा था कि बची हुई महिलाओं का नाम इस योजना में जोड़े जाएंगे। ऐसे में ये माना जा रहा है कि सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ा सकती है।

शिक्षक भर्ती का ऐलान संभव

बता दें कि छत्तीसगढ़ के स्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। बजट में शिक्षक भर्ती का ऐलान हो सकता है। शिक्षा विभाग फिलहाल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पास है ऐसे में मुख्यमंत्री से जुड़े विभागों में बेहतर घोषणाओं की उम्मीद है। वहीं छत्तीसगढ़ में नई एजुकेशन पॉलिसी लागू की गई है। बहुत से स्कूल जर्जर हालत में हैं, जिन्हें मरम्मत की आवश्यकता है। सरकार ऐसे स्कूलों को नए अंदाज में रिनोवेट करने पर फोकस कर रही है।

CG : सरगुजा दौरे पर विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम साय

CG : सरगुजा दौरे पर विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम साय

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

सरगुजा दौरे पर विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सुबह 9:45 बजे अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.45 बजे रायपुर निवास पहुंचेंगे। 

नगर पालिका शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम साय 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह और कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। 9.45 बजे रायपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। नगर निगम, अम्बिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर और  पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 02.00 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। 05.30 बजे अपने निवास स्थान पर वापस लौटेंगे। 

दोपहर को होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय आज कैबिनेट की बैठक लेंगे। सीएम साय की अध्यक्षता में दोपहर 3 बजे मंत्रालय में बैठक होगी। बजट के एक दिन पहले कैबिनेट बैठक हो रही है। 3 मार्च को राज्य का बजट पेश होगा।