CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
10 वीं मजिल से गिरी नाबालिग लड़की : हादसे में गई जान, मचा हड़कंप

10 वीं मजिल से गिरी नाबालिग लड़की : हादसे में गई जान, मचा हड़कंप

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी की बिल्डिंग के 10 वीं मजिल से एक नाबालिग लड़की गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर में ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी की बिल्डिंग के 10 वीं मजिल से एक नाबालिग लड़की गिर गई। हादसे में उसकी जान चली गई। यह घटना हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

इन्वेस्टर्स डायलॉग: मुख्यमंत्री का उद्योगपतियों को आमंत्रण, नई औद्योगिक नीति से 1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

इन्वेस्टर्स डायलॉग: मुख्यमंत्री का उद्योगपतियों को आमंत्रण, नई औद्योगिक नीति से 1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

 रायपुर ।  आप छत्तीसगढ़ आइए, निवेश करिए और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहभागी बनें। विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ को समर्पित हमारी नई उद्योग नीति लागू होने से अब तक राज्य सरकार को 1 लाख 23 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। राज्य सरकार न्यूनतम प्रशासन-अधिकतम प्रोत्साहन, उद्यमियों को निवेश अनुकूल माहौल और हर संभव सहयोग दिए जाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में आयोजित इंडस्ट्री डायलॉग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को बढ़ावा देने वाली भारत सरकार की महती योजना रैंप का प्रदेश में शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 09 लाभार्थियों को 2 करोड़ 21 लाख से अधिक, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य संस्करण योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 55 लाख से अधिक तथा राज्य में निवेश करने वाले 16 निवेशकों को इनविटेशन टू इन्वेस्ट पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प रखा है। उनके संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकसित करने छत्तीसगढ़ विजन 2047 तैयार कर इस दिशा में लगातार काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि ईज आफ डूइंग बिजनेस के तहत अनुमति, अनुमोदन और नवीनीकरण की प्रक्रिया हमने काफी आसान कर दी है, जिससे प्रदेश में निवेश आकर्षित हो रहे हैं।

श्री साय ने बताया कि हमारी सरकार उद्योग जगत की सुविधा के लिए नये औद्योगिक पार्क स्थापित कर रही है। इनके तैयार होने के बाद यहां तेजी से निवेशक अपने उद्योग लगा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने 7 नये लघु औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की है तथा 4 बड़े औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना प्रक्रियाधीन है। बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना के चलते सहायक ईकाइयों के लिए बड़ी संभावनाएं बनती हैं। इन्हें स्थान देने के लिए नगरनार के पास नियानार में 118 एकड़ भूमि में नये औद्योगिक पार्क की स्थापना की उन्होंने जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद से हम रायपुर, दिल्ली और मुंबई में इंवेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम कर चुके हैं जिसमें बड़ी संख्या में निवेशकों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई है। नई औद्योगिक नीति के लागू होने के बाद अब तक 1 लाख 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले है और 50 से ज्यादा उद्यमियों को निवेश हेतु प्रमाणपत्र भी सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज पदार्थों से समृद्ध है। हम बिजली सरप्लस स्टेट हैं। सेंट्रल इंडिया में होने के कारण कनेक्टिविटी देश के सभी हिस्सों से शानदार है और हमारी नीति और नीयत ने प्रदेश को निवेश के लिए आदर्श स्थल बना दिया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने एआई, आईटी, डाटा सेंटर, रोबोटिक्स जैसी नई संभावनाओं के साथ ही फार्मास्युटिकल, रेडीमेड गारमेंट सेक्टर में निवेश के लिए नई औद्योगिक नीति में विशेष प्रोत्साहन दिए जाने की जानकारी दी। श्री साय ने सेमी कंडक्टर, डाटा सेंटर और एआई आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए प्रस्ताव प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के रजत जयंती वर्ष का जिक्र करते हुए छत्तीसगढ़ की वित्तीय यात्रा की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि पिछले 25 वर्षों में प्रदेश की जीएसडीपी 20 गुना बढ़कर 5 लाख करोड़ हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 25 वर्षों में प्रदेश के बजट का आकार भी बढ़ा है और अब हम कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाने की दिशा में भी लगातार काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने राज्य सरकार सभी क्षेत्रों सकारात्मक पहल कर रही है। विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को पूरा करने के लिए छतीसगढ़ सरकार ने नई औद्योगिक नीति राज्य में लागू की है। उन्होंने बताया कि इस नीति के माध्यम से राज्य से बाहर के निवेशकों को आमंत्रित किया गया है और उद्योगों की स्थापना से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने पिछले 6 वर्षों से जिन उद्योगों को अनुदान की राशि नही मिली उनकी राशि जल्द जारी किए जाने की जानकारी दी और कहा कि सरकार 489 करोड़ रुपए 1049 लघु और बड़े उद्योगों को भुगतान करेगी।

इन्वेस्टर्स डायलॉग में मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने 16 निवेशकों को इनविटेशन टू इन्वेस्ट पत्र भी सौंपे, जिसके तहत प्रदेश में लगभग 11 हजार 733 करोड़ रुपए का निवेश होगा और लगभग 9 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। कार्यक्रम में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया से प्रशिक्षण प्राप्त 05 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इन्वेस्टर्स डायलॉग को मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला, संचालक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम  अंकिता पाण्डेय ने भी संबोधित किया। उद्योग विभाग के सचिव  रजत कुमार ने स्वागत उद्बोधन दिया और विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव  राहुल भगत सहित उद्योग विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमीगण उपस्थित थे।

वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का हुआ समापन

वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का हुआ समापन

 रायपुर, 01 मार्च 2025 : प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में महाशिवरात्रि पर्व पर पाली में आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव का समापन समारोह आयोजित हुआ। कैबिनेट मंत्री  देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाली महोत्सव कोरबा वासियो के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाली देवाधिदेव भगवान शिव व महिषासुर मर्दिनी की नगरी है। जिसका अपना ऐतिहासिक महत्व है। तीज, त्यौहार, मड़ई, मेला, सुआ, ददरिया ये हमारी संस्कृति की पहचान है, इसकी रक्षा की जिम्मेदारी हम सबकी है।

कैबिनट मंत्री  देवांगन ने कहा कि पाली महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम में बॉलीवुड, छालीवुड सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी कला संस्कृति का शानदार प्रस्तुति दी। जिसका हम सभी ने भरपूर आनंद लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कला संस्कृति को बढ़ावा देना, स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना एवं मंच के माध्यम से आमजनों का मनोरंजन करना है। जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव का बहुत अच्छा आयोजन किया गया है। आगे भी प्रशासन द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाता रहेगा।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का विकास तेजी से किया जा रहा है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। किसानों के परिश्रम को सम्मान देते हुए उनके उपज को 3100 रुपए प्रति क्विंटल एवं 21 क्विन्टल प्रति एकड़ की दर से खरीदी की गई है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में आगे भी निरंतर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पाली में भी क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखकर अनेक विकास कार्याे की स्वीकृति प्रदान की गई है। यहां के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थल की व्यवस्थित विकास हेतु कार्य योजना तैयार कर डीएमएफ के आने वाली बैठक में अनुमोदन कर कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेगा। श्री देवांगन ने गरिमामय कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
समापन समरोह को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री वसंत ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पाली की शिव मंदिर की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। क्षेत्र के विकास के सम्बंध में आने वाली बैठक में चर्चा कर ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का व्यवस्थित ढंग से विकास किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के आपसी समन्वय से विकास कार्याे में तेजी आएगी । आभार प्रदर्शन जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग ने किया।

समारोह को विधायक पाली तानाखार श्री तुलेश्वर मरकाम, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल,नवनिर्वाचित महापौर कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया एवं सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का आनंद लेने का आग्रह किया।

इस दौरान जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पाली महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विडियोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसके अंतर्गत प्रथम पुरस्कार पाली के रितिक कुमार पटेल, द्वितीय स्थान आईटीआई रामपुर कोरबा के विवेक कुमार यादव , तृतीय स्थान पाली के किसन कुमार मरकाम ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मंच से अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पाली श्री अजय जायसवाल, सरपंच श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैकरा, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में आमनागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों सहित अधिकारियों ने कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लिया। जिला प्रशासन द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
बॉलीवुड के मशहूर गायक शान की सुरीली आवाज ने बांधा समा शान की गीतों पर जनकर झूमे दर्शकलोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गायक दिलीप षड़ंगी ने दी मनमोहक प्रस्तुति

पाली महोत्सव के समापन अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर गायक शान के गीतों ने समा बांधा, उनके गीतों पर दर्शक जमकर झूमे, शान की सुरीली आवाज ने दर्शकों का मन मोह लिया और दर्शक उनके गीतों में खूब नाचे। शान ने मैं हूँ डॉन गाने के साथ मंच पर प्रवेश किया। दर्शकों से रूबरू होते हुए उन्होंने भगवान शिव की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीत छूनुर छुनुर पैरी बाजे.. गीत से उन्होंने पाली के लोगों समन्वय बनाया। चार कदम बस चार कदम चल दो ना साथ मेरे, चांद सिफारिश जो करता हमारी,.. हे शोना हे शोना,. दिवानगी दिवानगी,. ओम शांति ओम, दिल ने तुमको चुन लिया है,..तन्हा दिल तन्हा सफर,. जैसे अनेक लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। शान के सुरीली आवाज सुनकर दर्शक खुद को झूमने से नही रोक सके और सभी दर्शक झूमने लगे।

छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा: अंतस को सींचती है, आत्मा को एक दूसरे से जोड़ती है: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा: अंतस को सींचती है, आत्मा को एक दूसरे से जोड़ती है: मुख्यमंत्री साय

 रायपुर, 01 मार्च 2025 : छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा है। छत्तीसगढ़ी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, यह हमारे अंतस को सींचने और हमारी आत्मा को एक दूसरे से जोड़ने वाली भाषा है। हमें अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा पर गर्व है। मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रान्तीय सम्मेलन 2025 के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी ने सन 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर हमारे पुरखों के सपनों को साकार किया। अलग राज्य बनने के बाद अपनी महतारी की भाषा छत्तीसगढ़ी को सम्मान दिलाने की जिम्मेदारी हम सब की है। यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ी में बढ़िया किताबें लिखी जा रही है।

इनमें से आज भागमानी, छत्तीसगढ़ के छत्तीस भाजी, छतनार, चल उड़ रे पुचुक चिरई, एक कहानी हाना के, गंगा बारू अउ माटी के दीया सहित छत्तीसगढ़ी भाषा की 11 पुस्तकों का विमोचन किया गया। आयोग के आठवें प्रांतीय सम्मेलन के अध्यक्ष और वरिष्ठ साहित्यकार  रामेश्वर वैष्णव, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रमेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ. विनय कुमार पाठक, संचालक संस्कृति एवं राजभाषा  विवेक आचार्य, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार सहित अनेक गणमान्य साहित्यकार उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा अब तक डेढ़ हजार पुस्तकों का प्रकाशन

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि हमारी भाषा, बोली का मान बढ़े, लोगों का अपनी भाषा से जुड़ाव रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा का समृद्ध इतिहास है, हमारी यह भाषा शिलालेख में भी दर्ज है। अनेक कवि और लेखक अपनी लेखनी से छत्तीसगढ़ी को समृद्ध कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा अपने गठन के बाद अब तक डेढ़ हजार पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है। उन्होंने कहा प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है, इस नीति में बच्चों को अपनी मातृभाषा में शिक्षा दी जाती है। छत्तीसगढ़ में भी बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा दी जा रही है। बच्चे अपनी मातृभाषा में कठिन से कठिन विषय भी आसानी से समझ लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ी भाषा को लोकप्रिय बनाने में सफल होगा।

मुख्यमंत्री  साय ने साहित्यकारों के आग्रह पर छत्तीसगढ़ी रचनाकारों की किताबें स्कूलों की लाइब्रेरी में भेजने की घोषणा की, ताकि स्कूली बच्चे इनका अध्ययन कर सकें।

वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान

मुख्यमंत्री श्रीसाय ने सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवधर दास महंत, जिला जांजगीर,  काशीपुरी कुन्दन, जिला गरियाबंद,  सीताराम साहू ’’श्याम’’, जिला बालोद, राघवेन्द्र दुबे, जिला बिलासपुर, कुबेर सिंह साहू, जिला राजनांदगांव और डॉ. दादूलाल जोशी, जिला राजनांदगांव को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

11 किताबों का विमोचन –

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में 11 साहित्यकारों की पुस्तक का विमोचन किया। इनमें  देवचरन धुरी की पुस्तक ‘‘देवचरन के कहमुकरी’’, डॉ. दीनदयाल साहू की पुस्तक ‘‘भागमानी’’ ( छत्तीसगढ़ी उपन्यास) मुकेश कुमार के उपन्यास ‘‘मंजरी पाती’’ (छत्तीसगढ़ी उपन्यास),  कन्हैया साहू ’ अमित की पुस्तक ‘‘छत्तीसगढ़ के छत्तीस भाजी’’, राजकुमार चौधरी के काव्य संग्रह ‘‘छतनार (काव्य संग्रह)’’,  टीकेश्वर सिन्हा की ’गब्दीवाला’ की पुस्तक ‘‘चल उड़ रे पुचुक चिरई’’,  हरिशंकर प्रसाद देवांगन की पुस्तक ‘‘एक कहानी हाना के’’,  मिनेश कुमार साहू की पुस्तक ‘‘गंगा बारू’’ डॉ. लूनेश कुमार वर्मा के काव्य संग्रह ‘‘माटी के दिया’’,  रामनाथ साहू – गीतांजली (गुरूदेव रविन्द्रनाथ टेगोर के गीताजंली काव्य के छत्तीसगढ़ी अनुवाद) और दुर्गा प्रसाद पारकर की पुस्तक प्रतिज्ञा (मुंशी प्रेमचंद कृत प्रतिज्ञा के छत्तीसगढ़ी अनुवाद) शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के आठवें प्रांतीय सम्मेलन के अध्यक्ष रामेश्वर वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ी समृद्ध भाषा है। अलग-अलग क्षेत्रों में बोली जाने वाली छत्तीसगढ़ी का मानकीकरण करने और एकरूपता लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। संचालक संस्कृति एवं राजभाषा विवेक आचार्य ने राजभाषा आयोग के कार्यों पर प्रकाश डाला। आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए गणमान्य साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करें – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करें – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

 रायपुर :-  वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज भिलाई नगर स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद  विजय बघेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

अपने संबोधन में वित्त मंत्री  चौधरी ने बताया कि उन्होंने बीएससी की पढ़ाई इसी कॉलेज से की है। अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत कर आईएएस परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, सीखने की इच्छा और अनुशासन को अपनाने की सलाह दी।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवन के विभिन्न पहलुओं में समग्र विकास करना है। उन्होंने बिल गेट्स का उदाहरण देते हुए बताया कि डिग्री से अधिक महत्वपूर्ण ज्ञान, कौशल और नवाचार हैं। उन्होंने छात्रों से अपने भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने पीएचडी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक  रिकेश सेन, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की सौजन्य भेंट

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और सतत विकास को लेकर चल रही पहल पर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ को बस्तर की समृद्ध कला-संस्कृति का प्रतीक ‘बस्तर आर्ट’ स्मृति चिह्न भेंट किया।

मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों के अदम्य साहस की सराहना की, दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों के अदम्य साहस की सराहना की, दी बधाई

 रक्षाबलों को बड़ी सफलता: सुकमा में दो नक्सली ढेर, 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सलियों का सफाया

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। वहीं, बस्तर रेंज में बीते 60 दिनों के भीतर 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलवाद के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान को नई गति और दिशा मिली है। यह लड़ाई अब अपने निर्णायक चरण में है। उल्लेखनीय है कि विगत 13 माह में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत 300 से अधिक नक्सली मारे गए, 985 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 1177 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।

2026 तक नक्सलवाद का होगा संपूर्ण खात्मा

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का संपूर्ण रूप से अंत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षाबलों की संयुक्त रणनीति से नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया जा रहा है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक नक्सलवाद की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शांति, सुरक्षा और विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है, और यह सफलता इसी दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

12वीं बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ पाए ये 36 स्टूडेंट्स, एडमिट कार्ड हुआ निरस्त, जानें वजह

12वीं बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ पाए ये 36 स्टूडेंट्स, एडमिट कार्ड हुआ निरस्त, जानें वजह

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो रही है, लेकिन परीक्षा से ठीक 24 घंटे पहले बिलासपुर के 36 छात्रों का एडमिट कार्ड निरस्त कर दिया गया। तिलक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल के इन छात्रों का प्रवेश पत्र पहले जारी कर दिया गया था, लेकिन 75% से कम उपस्थिति का हवाला देते हुए बोर्ड ने उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी।

इस फैसले से छात्रों और उनके परिजनों में नाराजगी फैल गई। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया। मामला उपमुख्यमंत्री अरुण साव तक पहुंचा, जिसके बाद ABVP ने भी अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध जताया। जिसके बाद नतीजा ये निकला कि छात्र नियमित नहीं बल्कि प्राइवेट परीक्षा देंगे।

CG Budget 2025 : महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, बजट में हो सकते हैं ये बड़े ऐलान…

CG Budget 2025 : महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, बजट में हो सकते हैं ये बड़े ऐलान…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का बहुप्रतीक्षित बजट 3 मार्च को पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य का यह 24वां बजट विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे। माना जा रहा है कि यह बजट 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक का होगा और इसमें कई बड़ी योजनाओं की घोषणा हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, साय सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। चुनाव से पहले भाजपा ने आश्वासन दिया था कि सभी योग्य महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा, ऐसे में सरकार इसमें नए नाम जोड़ने और बजट बढ़ाने का फैसला ले सकती है। इसके अलावा सरकार इसे आगे जारी रखने के लिए बजट बढ़ा सकती है। इसके साथ ही बड़े शहरों में फ्री वाई-फाई के साथ टूरिज्म से जुड़े कई बड़े ऐलान कर सकती है।

शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा संभव

बता दें कि छत्तीसगढ़ के स्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। बजट में शिक्षक भर्ती का ऐलान हो सकता है। शिक्षा विभाग फिलहाल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पास है ऐसे में मुख्यमंत्री से जुड़े विभागों में बेहतर घोषणाओं की उम्मीद है। वहीं छत्तीसगढ़ में नई एजुकेशन पॉलिसी लागू की गई है। बहुत से स्कूल जर्जर हालत में हैं, जिन्हें मरम्मत की आवश्यकता है। सरकार ऐसे स्कूलों को नए अंदाज में रिनोवेट करने पर फोकस कर रही है।

CG – डीजल टैंकर और स्कूटी की हुई जोरदार टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, 1 की हालात गंभीर…

CG – डीजल टैंकर और स्कूटी की हुई जोरदार टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, 1 की हालात गंभीर…

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। डीजल टैंकर और मोपेड के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भीषण दुर्घटना में दो युवक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा से बसंतपुर रोड के बीच सरखोर गांव के पास डीजल टैंकर और मोपेड (टीवीएस एक्सेल) के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। स्कूटी में दो युवक और दो महिला सवार होकर थे। दोनों वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत होने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक महिला ने दम तोड़ दिया।

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पेंड्रा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच कर रहे हैं।

CG – महिला आरक्षक गिरफ्तार, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

CG – महिला आरक्षक गिरफ्तार, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक और महिला आरक्षक को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक के 8 पुलिसकर्मी, 5 टेकनीशियन, 2 महिला अभ्यार्थी समेत 16 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

थाना जामुल में पदस्थ गिरफ्तार लेडी कांस्टेबल का नाम काजल भारद्वाज पति राकेश भारद्वाज 26 वर्ष है। पुलिस ने जांच के दौरान सबूत मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

जानिए मामला

दरअसल, राजनांदगांव संभाग स्तर की पुलिस भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई। भर्ती प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर बाहर से टेकनिकल टीम पहुंची थी, जिनके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक डीवाइज लगाकर टेकनिकल कार्य किया जा रहा था। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग इवेंट के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम की ड्यूटी भी लगाई गई थी। एएसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा बूथ की चैकिंग की गई थी। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने आनन-फानन में थाने में अपराध दर्ज कराई। लालबाग थाने में अपराध क्रमांक 568/24 धारा 318 4, 338, 336 3, 340 2, बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

इधर, गड़बड़ी मामले में 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। जाँच के दौरान 20 दिसंबर को आरक्षक अनिल रत्नाकर को पूछाताछ के लिए राजनांदगांव पुलिस ने बुलाया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। आज सुबह उसकी लाश एक पेड पर फंदे से झुलती मिली। मृतक अनिल रत्नाकर खैरागढ़ जिले के जालबांधा थाने में पदस्थ थे और महासमुंद जिले के सराईपाली के निवासी थे। अनिल रत्नाकर ने 2021 में पुलिस की ड्यूटी ज्वाइन की थी।

इस मामले में पूर्व में 8 पुलिसकर्मी, 5 टेकनीशियन टीम, 2 महिला अभ्यार्थी सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की विवेचना जारी है अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुकमा : फिर मिली सुरक्षाबलों को कामयाबी,जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर,हथियार भी किए बरामद

सुकमा : फिर मिली सुरक्षाबलों को कामयाबी,जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर,हथियार भी किए बरामद

 सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम सांसे ले रहा है। सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर ​कर दिया है। साथ ही मौके से हथियार भी बरामद कर ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ पामेड़ के जंगलों में हो रही है। दरअसल, बस्तर में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जवानों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जवान आज सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान पामेड़ के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अब धीरे-धीरे लाल आतंक अंतिम सांस ले रहा है। दशकों से बंदूक की बल पर ग्रामीणों का शोषण करने वाले और सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले नक्सली अब पनाह मांग रहे हैं। केंद्र सरकार के नक्सल मुक्त अभियान इन दिनों जोरों पर है। 19 जनवरी से 20 फरवरी तक चले एनकाउंटर में 24 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इससे पहले बीजापुर में 10 नक्सली मारे गए थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची,यहां देखें पूरी सूची

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची,यहां देखें पूरी सूची

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव 5 मार्च को चुनाव होना है. इसे लेकर पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने सभी 33 जिलों और निकायों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त की है। इसके अलावा नगरीय निकायों में सभापति, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए भी पार्टी ने पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान किया है।

पार्टी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रायपुर जिला पंचायत और नगर निगम के लिए पर्यवेक्षक प्रतिमा चंद्राकर को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं बिलासपुर के लिए प्रमोद दुबे, दुर्ग के लिए सुबोध हरितवाल, सरगुजा के लिए प्रेमसाय टेकाम, जगदलपुर के लिए राजेश तिवारी को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

CG : सड़क किनारे मिली युवक की अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका

CG : सड़क किनारे मिली युवक की अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका

 बिलासपुर: रतनपुर के खूंटाघाट बाईपास रोड किनारे अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सूरज खैरवार के रूप में हुई है, जो सुबह से घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। पुलिस को हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रतनपुर के खूंटाघाट बाईपास रोड पर दबकी पुल के पास एक अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान सूरज खैरवार के रूप में हुई, जो मजदूरी का काम करता था। शुरुआती जांच में हत्या कर शव जलाकर फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

CG : महादेव कावरे बने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति

CG : महादेव कावरे बने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति

 रायपुर। रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है. वर्तमान कुलपति बल्देव भाई शर्मा का कार्यकाल 4 मार्च को पूर्ण होने के बाद रायपुर संभागायुक्त पदभार ग्रहण करेंगे

राज्यपाल सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना ने छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की ओर से आदेश जारी किया है.

रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ 5 मार्च से आगामी आदेश तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि तक के लिये कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य करने के लिये नामनिर्देशित किया गया है.

CG : महापौर मीनल चौबे के बेटे ने बीच सड़क पर काटा केक, मां ने मांगी माफी

CG : महापौर मीनल चौबे के बेटे ने बीच सड़क पर काटा केक, मां ने मांगी माफी

 रायपुर : शहर की नई महापौर मीनल चौबे के बेटे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बीच सड़क पर केक काटते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

इस पर महापौर मीनल चौबे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “गलती तो हुई है, बेटे को नियमों से अवगत करा दिया गया है। मैं जनता की सेवा के लिए काम करने आई हूं। यदि मेरे या मेरे परिवारजन से किसी को कोई तकलीफ हुई है, तो मैं क्षमा मांगती हूं।”

इस घटनाक्रम के बाद शहर में चर्चा का माहौल गर्म है। विपक्षी दलों और आम नागरिकों की ओर से भी इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है।

Cg tourist place : छत्तीसगढ़ के 10 बेहतरीन पर्यटन स्थल जो देंगे गर्मी में ठंडक का एहसास

Cg tourist place : छत्तीसगढ़ के 10 बेहतरीन पर्यटन स्थल जो देंगे गर्मी में ठंडक का एहसास

1 मार्च 2025 रायपुर:- इस वर्ष छत्तीसगढ़ में अप्रैल से ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लोग राहत पाने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं। यदि आप भी गर्मी से बचने के लिए किसी ठंडी जगह जाना चाहते हैं, तो छत्तीसगढ़ में कई शानदार पर्यटन स्थल हैं जो आपको प्रकृति की गोद में सुकून देंगे।

 

1. गंगरेल बांध (मिनी गोवा)

 

महानदी पर स्थित गंगरेल बांध छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बांध है। इसे मिनी गोवा की तरह विकसित किया गया है, जहां जेट स्कीइंग, वाटर सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग और अन्य वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लिया जा सकता है। यह स्थान वीकेंड पर परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन है।

 

2. चित्रकोट जलप्रपात

 

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से 50 किलोमीटर दूर स्थित चित्रकोट जलप्रपात को भारत का “मिनी नियाग्रा फॉल्स” भी कहा जाता है। 90 फीट ऊंचाई से गिरने वाली जलधारा का दृश्य मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है। यहां नौका विहार का भी आनंद लिया जा सकता है।

 

3. तीरथगढ़ जलप्रपात

 

बस्तर जिले की कांगेर घाटी में स्थित तीरथगढ़ जलप्रपात 300 फीट की ऊंचाई से गिरने वाले झरनों का समूह है। यह स्थान गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन पिकनिक स्पॉट माना जाता है।

 

4. मैनपाट

 

सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां हरे-भरे जंगल, सरभंजा जलप्रपात, बौद्ध मंदिर और टाइगर प्वाइंट जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

 

5. चर्रे-मर्रे जलप्रपात

 

नारायणपुर जिले में स्थित यह 50 फीट ऊंचा झरना एक शानदार प्राकृतिक स्थल है। यह स्थान ठंडी हवा और हरी-भरी वादियों के कारण पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है।

 

6. चित्रधारा जलप्रपात

 

बस्तर जिले में स्थित यह झरना लगभग 50 फीट की ऊंचाई से गिरता है और इसके पास स्थित शिव मंदिर भी एक प्रमुख आकर्षण है। यह स्थान अपनी शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।

 

7. मदकू द्वीप

 

मुंगेली जिले में स्थित मदकू द्वीप शिवनाथ नदी के किनारे स्थित है। यहां प्राचीन शिव मंदिरों और अद्भुत प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया जा सकता है।

 

8. चिरमिरी

 

कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो झरनों और हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मंदिर और सांस्कृतिक विरासत भी देखने को मिलती है।

 

9. पिल्खा पहाड़

 

राम वन गमन पथ से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थल में एक प्राकृतिक जल स्रोत से पानी का उद्गम होता है। इसे एक सफारी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

 

10. राजिम

 

महानदी, पैरी और सोंढुर नदियों के संगम पर स्थित राजिम छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इसे छत्तीसगढ़ का प्रयाग भी कहा जाता है। गर्मियों में यहां की ठंडी हवाएं और प्राकृतिक नजारे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

यदि आप भी गर्मी से बचने के लिए एक बेहतरीन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ के ये प्राकृतिक पर्यटन स्थल आपकी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

CG : माओवादियों और सुरक्षाबलों बीच मुठभेड़, रुक रुककर हो रही फायरिंग

CG : माओवादियों और सुरक्षाबलों बीच मुठभेड़, रुक रुककर हो रही फायरिंग

 सुकमा : किस्टाराम क्षेत्र में माओवादियों और सुरक्षाबलों के जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दोनों ओर से रुक रुककर फायरिंग हो रही है. आज सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई.

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मिली जानकारी के मुताबिक थाना किस्टाराम क्षेत्र में माओवादियों के उपस्थिति के सूचना मिली थी. जिसके बाद शुक्रवार को जिला सुकमा डीआरजी और कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान के लिए रवाना हुई. आज सुबह से नक्सलियों और जवानों के बीच फायरिंग शुरू हो गई. दोनों ओर से रुक रुककर गोली बारी हो रही है.

मुठभेड़ स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के जवान सघन सर्चिंग कर रहे हैं. एसपी ने बताया कि नक्सल ऑपरेशन पूरा होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी.

CG: शादी का झांसा देकर कई बार बुझाई हवस, नौकरी लगवाने के नाम पर भी ठगे 5 लाख

CG: शादी का झांसा देकर कई बार बुझाई हवस, नौकरी लगवाने के नाम पर भी ठगे 5 लाख

 बिलासपुर: न्यायधानी में एक युवती से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण और नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। एक साल पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर आरोपी ने पीड़िता से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा, इसी बीच सरकारी नौकरी के नाम पर आरोपी ने युवती से 5 लाख भी ठग लिए। लेकिन लंबे समय के बाद भी नौकरी न लगने से परेशान युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा। जब आरोपी ने पीड़िता का फोन भी उठाना बंद कर दिया, तब पीड़िता ने पुलिस में दुष्कर्म और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार हिर्री थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता एक निजी अस्पताल में नर्स है। उसकी सारंगढ़ के मड़वाभाठा निवासी घनश्याम जांगड़े उर्फ विक्रम से जान-पहचान 1 साल पहले सामाजिक व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। आरोपी के परिजनों ने उसका बायोडाया सामाजिक ग्रुप में शेयर किया था, जिसके बाद युवती की उससे बातचीत शुरू हई। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच दोस्ती हई और जुलाई 2024 से दोनों की मुलाकातें होने लगी। इसी बीच आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से शारिरिक संबंध बनाने लगा और सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर पीड़िता से 5 लाख रुपए भी ले लिए। नौकरी नहीं लगी, तो युवती ने रुपए वापस मांगे और शादी का दबाव बनाया तो युवक बात टालने लगा। कुछ दिनों बाद आरोपी प्रेमी ने युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया, जिसके बाद अब परेशान होकर युवती ने सिविल लाइन थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

CM विष्णुदेव साय ने दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं, बोले- तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें

CM विष्णुदेव साय ने दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं, बोले- तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है।

मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे।

मुख्यमंत्री ने माता-पिता और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें प्रेरित करें और उनका मनोबल बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना आवश्यक है कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, न कि मंज़िल। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयास से जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आप सभी बिना भय के पूरी लगन, पूर्ण आत्मविश्वास और मनोयोग से परीक्षा दें। निश्चित रूप से आप लोगों को सफलता हासिल होगी।

CG Murder : बेटा बना बाप का हत्यारा...कलयुगी बेटे ने अपने ही बाप को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

CG Murder : बेटा बना बाप का हत्यारा...कलयुगी बेटे ने अपने ही बाप को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 सक्ती:-  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पिता पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शराबी बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी बेटे ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, प्रार्थी निर्मल प्रसाद केंवट निवासी सरहर थाना बाराद्वार के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 26 फरवरी के रात्रि करीबन 8.00 बजे उसका बडा भाई विक्रम केंवट और भतीजा गीताराम केंवट के बीच घर में विवाद हो रहा था, जिसे सुनकर अपने बडा भाई विक्रम केंवट के घर गया। जहां दोनों बाप बेटा लड़ाई झगड़ा हो रहे थे।  आरोपी गीता राम अपने पिता विक्रम बरेठ को आज तुझे जान से खतम कर दूंगा कहकर चिल्ला रहा था, प्रार्थी के समझानें पर दोनों शांत हो गये।

फिर उसका बडा भाई विक्रम केंवट बस्ती की ओर गुटखा खानें चला गया, कुछ देर बाद पता चला कि आरोपी गीताराम केंवट अपने पिता विक्रम केंवट को गुडी चैंक सरहर के पास , लोहे के छड मोडनें वाला डाई से सिर में प्राणघातक वार कर दिया। परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती लेकर गये थे, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  जिसका रिपोर्ट पर धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर पुलिस ने आरोपी गीता राम केंवट, उम्र 30 साल निवासी सरहर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया है।

BREAKING : 2 मार्च को साय कैबिनेट की बड़ी बैठक, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

BREAKING : 2 मार्च को साय कैबिनेट की बड़ी बैठक, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार 02 मार्च को अपरान्ह 3.00 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

 रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही उड़ीसा के मेल्क्षामुडा़ पुलिस मौके पर पहुंची है। 

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र के झिकाबहाल गांव के रहने वाले थे, जो पति- पत्नी 2 बच्चे और ड्राइवर के साथ गए थे ओडिशा गए थे। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है। 

Panchayat Election : चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी को थमा दिया जीत का प्रमाण पत्र, फिर जो हुआ…!!

Panchayat Election : चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी को थमा दिया जीत का प्रमाण पत्र, फिर जो हुआ…!!

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत एर्राबोर में पंचायत चुनाव में जीत मिलने की खुशियां मना चुके सरपंच प्रत्याशी जब जीत का प्रमाण पत्र लेने पहुंची तो उसे पता चला कि चुनाव में उसकी नहीं बल्कि दूसरे प्रत्याशी की जीत हुई है और उसे जीत का प्रमाण पत्र भी रातों-रात बांट दिया गया। मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा तो बवाल मच गया।

आपको बता दें सुकमा जिले के कोंटा तहसील अंतर्गत त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 का तीसरे व अंतिम चरण का मतदान 23 फरवरी को संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत एर्राबोर में सरपंच पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आस जोगी और भाजपा समर्थित प्रत्याशी कट्टम जोगी चुनाव लड़ रहे थे। मतदान के दिन ग्राम पंचायत एर्राबोर में सरपंच पद के लिए चार मतदान केन्द्र क्रमांक 109, 110, 111 व 112 में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

मतदान संपन्न होने के बाद शाम को मतों की गिनती की गई, जिसमें प्रत्याशी आस जोगी को 165, 202, 90 व 70 वोट मिले हैं। वहीं कट्टम लक्ष्मी को 88, 76, 173 व 129 वोट मिले। इसी तरह कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आस जोगी ने 61 मतों से जीत दर्ज कर ली। आस जोगी को 527 और भाजपा समर्पित उम्मीदवार को 466 वोट प्राप्त हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार सरपंच पद का चुनाव जीतने के बाद आस जोगी ने प्रमाण पत्र की मांग की। जिस पर पीठासीन अधिकारी ने विजय प्रमाण पत्र 26 फरवरी को प्रदाय करने की बात कही। 26 तारीख को जब प्रमाण जीती हुई प्रतयाशी पत्र लेने पहुंची तो अधिकारियों ने शिवरात्रि के कारण अवकाश होने की जानकारी दी और अगले दिन 27 तारीख को बुलाया गया।

इसी बीच कोंटा के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने शिवरात्रि की रात को करीब 8.30 बजे हारी हुई प्रत्याशी कट्टम लक्ष्मी को जीत का प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को सरकार में अधिकारी दबाव में काम रहे हैं। कोंटा ब्लॉक में 62 पंचायतों में नए सरपंच जीत कर आए हैं। कोंटा ब्लॉक के रिटर्निंग ऑफिसर 62 नवनिर्वाचित सरपंचों में से केवल एक प्रत्याशी को ही प्रमाण पत्र जारी किया है, वो भी छुट्टी के दिन। इस प्रकरण से साफ नजर आ रहा है कि मतगणना के बाद मतों के आंकड़ों में हेर-फेर किया गया है। पूरे मामले को जांच होनी चाहिए।

नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी समेत सभी 70 पार्षदों ने ली शपथ, अब विकास को मिलेगी गति

नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी समेत सभी 70 पार्षदों ने ली शपथ, अब विकास को मिलेगी गति

 बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी समेत सभी 70 पार्षदों ने शपथ ले ली है।  शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित बिलासपुर के विधायक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बिलासपुर नगर निगम में नेहरू बातचीत महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह मुंगेली नाका स्थित ग्रीन पार्क मैदान में संपन्न हुआ। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर जिले के समस्त विधायक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला सहित जिला भाजपा के नेता मौजूद थे। कलेक्टर अवनीश शरण ने नवनियुक्त महापौर पूजा विधानी को शपथ दिलाया, हालांकि पहले शपथ में पूजा विधानी के द्वारा शब्दों को सही ढंग से उच्चारण नहीं करने के कारण उन्हें दोबारा शपथ दिलाई गई। इसके बाद सभी 70 पार्षदों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद अब यह सभी पार्षद और महापौर 5 सालों तक अपने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर कर समस्याओं को दूर करने आगे बढ़ेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के संपन्न होने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि अब अटल विश्वास पात्र पर तेजी से कम होगा और शहर के विकास को नई दिशा भारतीय जनता पार्टी देगी जितनी भी योजनाएं हैं उसे पूर्ण किया जाएगा और सुंदर स्वच्छ बिलासपुर कैसा होता है यह इन 5 सालों में दिखेगा।

इस मौके पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने भी बिलासपुर महापौर और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि बिलासपुर की जो रफ्तार पिछले 5 सालों में धीमी हुई है उसे अब गति देने की जरूरत है और यह दिखेगा भी जो बिलासपुर उनके कार्यकाल में देखा गया था वही नजर एक बार फिर से बिलासपुर में दिखेगा और जो वादे चुनाव में किए गए थे वह एक-एक वादे पूरे होंगे।

समारोह में सभी पार्षदों और महापौर ने शपथ ले लिया है। अब सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर गति देने की बात कर रहे हैं। सड़क पानी बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को अब वार्डों में बेहतर किया जाएगा।

जाहिर तौर पर मौजूदा समय में जिस तरह से जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। इस पर आप बीजेपी को खरा उतरना होगा पानी बिजली सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को तो बेहतर करना ही होगा साथ ही शासन की योजनाओं को भी हर हितग्राही तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने होंगे ताकि जिस उम्मीद के साथ जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है उसे पर अब भाजपा को अपना श्रेष्ठ कार्य करना होगा।