CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Naxalite-Police Encounter: बीजापुर मुठभेड़ में ढेर हुए 12 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद, भारी मात्रा में हथियार भी मिले

Naxalite-Police Encounter: बीजापुर मुठभेड़ में ढेर हुए 12 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद, भारी मात्रा में हथियार भी मिले

 बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ बीजापुर के दक्षिण बस्तर के पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में गुरुवार को मुठभेड़ में जवानों ने 12 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर दिया था, जिनमें 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं. सभी मारे गए नक्सलियों को बरामद कर शिनाख्तगी की जा रही है।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने माओवादियों के कैंप को ध्वस्त किया और भारी मात्रा में हथियार और माओवादी सामग्री बरामद की. जिसमें दो 303 रायफल, एक 12 बोर रायफल, एक 315 बोर रायफल, 1 बटालियन टेक्टिनकल टीम द्वारा निर्मित राकेट लॉन्चर और 3 बीजीएल लॉन्चर शामिल हैं। साथ ही औजार बनाने के उपकरण, विस्फोटक सामग्री और माओवादी साहित्य भी बरामद किए गए।

CG Naxalite-Police Encounter पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुदंरराज पी ने बताया गया कि, नक्सल विरोधी सर्च अभियान में जिला बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत थाना पामेड़/उसूर/बासागुड़ा/ के सरहदी क्षेत्रों के तुमरेल, सिगमपल्ली , पुजारीकांकेर, मलेमपेंटा के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ ,कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 एंव केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।

  • अभियान के दौरान दिनांक 16/01/2025 के प्रातः लगभग 09:00 बजे South bastar area मे सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के PLGA BN, CRC कंपनी के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रूक-रूक कर चलती रही।
  • मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 05 महिला माओवादी समेत 12 हार्डकोर माओवादियों का शव हथियार, सामग्री सहित बरामद हुआ।
  • मुठभेड़ में PLGA BN No 1, CRC Coy एवं अन्य माओवादी Formation के माओवादी मारे गये है, जिसकी शिनाख्तगी की कार्यवाही की जा रही है।

CG Naxalite-Police Encounter बरामद हथियार व नक्सल अन्य सामग्री का विवरणः-
01. 02 नग 303 रायफल
02. 01 नग 12 बोर रायफल
03. 01 नग 315 बोर रायफल 04. 01नग बटालियन टेक्निकल टीम द्वारा निर्मित राकेट लॉचंर
05. 03 नग बीजीएल लांचर, मय सेल एवं पोच के
06. 04 नग Muzzle Loading Rifle
07. औजार बनाने का उपकरण लेथ मशीन आदि जिसे मौके पर नष्ट किया गया ।
08. भारी मात्रा में wireless set, विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद।

बता दें पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुदंरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु राकेश अग्रवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ.  जितेन्द्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय, पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण, उप महानिरीक्षक केरिपु देवेन्द्र सिहं नेगी सेक्टर बीजापुर, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विजय पाण्डे एवं अन्या पुलिस व केरिपु/कोबरा अधिकारियों द्वारा मुठभेड़ के सबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया गया है कि जिला बीजापुर के थाना पामेड- उसूर- बासागुड़ा क्षेत्र में पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 एवं सेंट्रल रीजनल कमेटी कंपनी नम्बर 02 के शीर्ष माओवादियों के उपस्थिति की आसूचना पर बीजापुर, सुकमा एवं दंतेवाड़ा की डीआरजी टीम, कोबरा एवं केरिपु की संयुक्त टीम माओवादियों के विरूद्ध अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षा बलो की कार्यवाही में पीएलजी बटालियन और सीआरसी कंपनी के 12 हार्ड कोर माओवादियों को सुरक्षा बलो ने मार गिरया गया। माओवादियों के कैम्प एवं औजार बनाने के उपकरण आदि को ध्वस्त किया गया। मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद किया गया है । मुठभेड़ में नक्सल कमाण्डर हिड़मा, बारसे देवा समेत PLGA Battalion No 01 एवं CRC कंपनी के कैडर्स डर से जंगल पहाड़ियों में भागे ।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 16 दिनों में कुल 25 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये, माओवादियों के तमाम साजिश एवं कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

CG NEWS : यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

CG NEWS : यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

 रायपुर: राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां शुक्रवार को दावड़ा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना के बाद से हॉस्टल में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार राखी थाना अंतर्गत दावड़ा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्रा कुमारी तनुजा ध्रुव ग्राम चटोद दरबा की निवासी ने हॉस्टल में फांसी लगा कर आत्महत्या लिया। सूचना पर राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है। फिलहाल खुदकुशी करने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं, जांच के बाद छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का पता चल पाएगा।

 
CG NEWS : प्रसिद्ध महामाया मंदिर के दानपेटी से लाखों की चोरी, सट्टा और जुआ से जुड़े तार

CG NEWS : प्रसिद्ध महामाया मंदिर के दानपेटी से लाखों की चोरी, सट्टा और जुआ से जुड़े तार

 जांजगीर चांम्पा: अकलतरा के प्रसिद्ध महामाया मंदिर में मध्य रात्रि को मंदिर की दानपेटी से लगभग ढाई लाख रुपए चोरों ने चुरा लिया है । विदित हो कि अकलतरा का महामाया मंदिर हर आमो-खास के साथ अकलतरा के सिंह परिवार की आस्था का केंद्र रहा है और यह मंदिर तालाबो से चारों ओर से घिरा बहुत सुरम्य वातावरण बनाता है और लोग यहां आकर शांति महसूस करते हैं, लेकिन कुछ सालों से यहां सट्टा जुआ और चोरी की घटनाएं बढ़ गई है, जिसके कारण लोग यहां असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, साथ ही यहां सट्टा के कारण अनेक घटनाएं हो रही है जिसमे चोरी, आत्महत्या यहां घर से भागना शामिल हैं, अगर इसकी बारीकी से जांच की जाये तो इसके तार सट्टा और जुआ से अवश्य जुड़ेंगे। यह भी विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा नेता नंद कुमार सिंह के घर भी चोरी हुई थी लेकिन चोरों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

 

 

 

 

दो जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आज होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, आचार संहिता से पहले कैबिनेट की बैठक

दो जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आज होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, आचार संहिता से पहले कैबिनेट की बैठक

18 जनवरी 2025 रायपुर :-  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे. महासमुंद जिला में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर महासमुंद जिला से सक्ती जिला के लिए रवाना होंगे. यहां मुख्यमंत्री साय कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर जेठा के सामने मैदान में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन एवं हितग्राही सम्मान समारोह में शामिल होंगे. समारोह में मुख्यमंत्री साय सक्ती जिले को 168.25 करोड़ रुपए की लागत राशि के कुल 173 विकास कार्यों का सौगात देंगे, जिसमें 105 करोड़ 78 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले 82 कार्यों का भूमिपूजन और 62 करोड़ 47 लाख से अधिक की लागत से निर्मित 91 निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है.

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज

नगरीय निकाय और पंचायतों के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा. निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बैठक ली है. बैठक मे चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई. मतदान केंद्र, मतदान कर्मी, सुरक्षा मतदाता सूची को लेकर बैठक मे चर्चा हुई.

कोरबा और सक्ती जिले के दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज कोरबा और सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे. कोरबा में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिसके बाद सक्ती जिला में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

उद्योग मंत्री देवांगन आज जाएंगे कबीरधाम

वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज कवर्धा में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल. निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री देवांगन आज रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास से सुबह 9 बजे कबीरधाम के लिए प्रस्थान करेंगे. वहां सुबह 11 बजे पीजी कॉलेज इंडोर ऑडिटोरियम कबीरधाम में स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा अधिकार अभिलेखों के वर्चुअली वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2 बजे कबीरधाम से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 4 बजे रायपुर लौट आएंगे.

आचार संहिता से पहले कैबिनेट की बैठक

कल यानी 19 जनवरी को साय कैबिनेट की बैठक होगी. बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है. इस सरकार में यह पहली दफा होगा जब रविवार को कैबिनेट के लिए मंत्रालय खुलेगा. 20 जनवरी को आचार संहिता की घोषणा होने की संभावना है.

राजधानी रायपुर में आज होने वाले कार्यक्रम

 

राष्ट्रीय संवाद

 

समृद्ध भारत-खुशहाल धरती आज की आवश्यकता थीम पर साधना फाउंडेशन एवं आचार्य सरयूकांत झा स्मृति संस्थान के तत्वावधान में राष्ट्रीय संवाद, वृंदावन हॉल सिविल लाइन में सुबह 10.30 बजे से.

 

चुनावी आमसभा

 

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के नए पदाधिकारियों के चयन के संदर्भ में आमसभा, सदर बाजार स्थित श्रीऋषभदेव जैन मंदिर के आराधना हॉल में रात्रि 8 बजे से.

 

सत्संग

 

स्वामी अनुराज जयंती महोत्सव पर सत्संग, महामाया मंदिर पुरानी बस्ती में अपरान्ह 3 बजे से.

CG – सरकारी नौकरी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी मंजूरी, इतने रिक्त पदों पर होगी भर्ती…..

CG – सरकारी नौकरी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी मंजूरी, इतने रिक्त पदों पर होगी भर्ती…..

 रायपुर। वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी ने पहल करते हुए रजिस्ट्री विभाग के पुनरीक्षित सेटअप को स्वीकृति दी है। इस नए सेटअप में पंजीयन विभाग में विभिन्न श्रेणी के 85 नए पद सृजित किए गए है। इसके साथ ही मंत्री ओपी चौधरी ने पंजीयन विभाग के वर्तमान लागू सेटअप के विभिन्न श्रेणी के लगभग 100 रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी भी दी है।

विदित हो कि राज्य विभाजन के बाद से 24 वर्षों से रजिस्ट्री विभाग का सेटअप रिवीजन लंबित था। रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी कर्मचारी लंबे समय से सेटअप पुनरीक्षण की मांग कर रहे थे। सेटअप रिवीजन नहीं होने से रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को पदोन्नति के अवसर नहीं मिल पा रहे थे। 25 30 साल की सेवा के बाद भी एक भी पदोन्नति नहीं मिल पा रहा था ,जबकि उनके समकक्ष दूसरे विभाग के अधिकारी कर्मचारी तीन चार पदोन्नति प्राप्त कर चुके होते थे।

राज्य विभाजन के बाद रजिस्ट्री विभाग का काम, दस्तावेज संख्या तथा राजस्व कई गुना बढ़ चुका है, लेकिन सेटअप रिवीजन नहीं होने से कर्मचारी अधिकारी काम के अत्याधिक बोझ से ग्रसित थे। राज्य विभाजन के बाद से दूसरे विभागों का सेटअप कई कई बार रिवाइज हो चुका है। पंजीयन विभाग के वर्तमान सेट अप रिवीजन में महानिरीक्षक पंजीयन पुष्पेंद्र मीणा ने भी काफी प्रयास किया। सेट अप रिवीजन से राज्य के युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।

रिक्त पदों पर भर्ती की मंजूरी दिए जाने से राज्य के बेरोजगार युवाओं को तत्काल भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहीं दूसरी ओर पंजीयन विभाग को अपने कर्तव्यों को अधिक कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में आसानी होगी। सेट अप रिवीजन तथा रिक्त पदों पर भर्ती के मंजूरी दिए जाने से जनता को भी सुविधा होगी

छत्तीसगढ़ पंजीयन मुद्रांक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास ने सेटअप रिवीजन किए जाने और रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति दिए जाने का स्वागत किया है, तथा वर्षों से लंबित इस कार्य को तत्काल पूरा किए जाने पर मंत्री ओपी चौधरी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

CG : छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाकों में निर्माणाधीन सड़कों की होगी जांच, राष्ट्रीय समीक्षकों की टीम इस तारीख को आयेगी छत्तीसगढ़…..

CG : छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाकों में निर्माणाधीन सड़कों की होगी जांच, राष्ट्रीय समीक्षकों की टीम इस तारीख को आयेगी छत्तीसगढ़…..

 रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के तीन जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक विजेन्द्र कुमार (मोबाइल नम्बर 9939234345 एवं 8709213282) 21 जनवरी को गरियाबंद जिले में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। नुरुल एन. इशरत (मोबाइल नम्बर 9006457159) 20 जनवरी को सुकमा जिले में सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे। बिनय कुमार सिन्हा (मोबाइल नम्बर 9430320975) 21 जनवरी को राजनांदगांव जिले में सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।

तहसील दफ्तर में एसीबी की दबिश, आरआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

तहसील दफ्तर में एसीबी की दबिश, आरआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

 भानुप्रतापपुर. भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. आज कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबिश देकर आरआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम महेंद्रपुर निवासी नरसिंह उयके की 10 डिसमिल जमीन डायवर्सन की रिपोर्ट बनाने दुर्गूकोंदल आईआई संतोष टोप्पो ने 50 हजार रुपए की मांग की थी. प्रार्थी को आरआई डायवर्सन रिपोर्ट बनाने 3 महीने से घूमा रहा था. इससे परेशान होकर प्रार्थी ने एसीबी से शिकायत की थी.

छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में की है बड़ी पहल : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में की है बड़ी पहल : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर। छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण, गेल इंडिया लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम और प्रदेश के 6 नगर निगमों के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय एमओयू संपन्न होने के अवसर पर यह बात कही। मुख्यमंत्री ने सभी संस्थाओं को इस विशेष एमओयू के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि यह कदम स्वच्छता, ऊर्जा उत्पादन और सतत विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दिलाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में आज एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रही है। छत्तीसगढ़ में सतत योजना के अंतर्गत नगरीय ठोस अपशिष्ट से कम्प्रेस्ड बायोगैस उत्पादन की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी और इसी पहल के माध्यम से देशवासियों में अपने परिवेश की स्वच्छता को लेकर व्यापक चेतना आई थी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में स्वच्छता को लेकर बेहतर काम हो रहे हैं। नगरीय निकायों में इन संयंत्रो की स्थापना से शहरों को स्वच्छ-सुंदर बनाने का हमारा संकल्प पूरा होगा। जैव ईंधन के रूप में बायोगैस के उत्पादन से हमारी ऊर्जा की आवश्यकता भी पूरी होगी और वेस्ट टू एनर्जी की परिकल्पना भी साकार होगी। उन्होंने एमओयू में शामिल सभी संस्थाओं से संयंत्र की स्थापना के कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का करने को कहा।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि इस एमओयू से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे बड़े उद्देश्य की पूर्ति के साथ-साथ रोजगार भी सृजित होंगे। भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थाओं के सहयोग से यह कार्य पूरा होगा और इस क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता का लाभ भी हमें मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वेस्ट टू वेल्थ की दिशा में बड़े निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश में स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और शहरों के लिए आज यह बहुत महत्वपूर्ण विषय हो गया है। हमारा लक्ष्य है कि नगर स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बने और भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ एमओयू से यह कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण होगा।

एमओयू के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, गेल इंडिया, बीपीसीएल, छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण और 06 नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में सतत् योजना(Sustainable Alternative Towards Affordable Transportation) के अंतर्गत नगरीय ठोस अपशिष्ट से जैव ईंधन जैसे कि कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) के निरंतर प्रयास से नगर पालिक निगम अंबिकापुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना हेतु सीबीडीए, गेल एवं बीपीसीएल के साथ आज त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इनमें नगर पालिक निगम अंबिकापुर, रायगढ़, कोरबा और सीबीडीए एवं गेल इंडिया लिमिटेड के बीच तथा नगर पालिक निगम बिलासपुर, धमतरी, राजनांदगांव और सीबीडीए एवं भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के बीच समझौता हुआ।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं

इस एमओयू के माध्यम से 6 नगर पालिक निगमों के लगभग 350 मीट्रिक टन प्रतिदिन नगरीय ठोस अपशिष्ट एवं लगभग 500 मीट्रिक टन अधिशेष बायोमास का उपयोग जैव ईंधन उत्पादन के लिये किया जावेगा। इन 06 संयंत्रों से प्रतिदिन लगभग 70 मीट्रिक टन कंप्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन होगा। इन परियोजनाओं में लगभग 600 करोड़ रुपये का निवेश पूर्ण रूप से GAIL और BPCL द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार संयंत्रों से होने वाले उत्पादन और बिक्री से राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 6 करोड़ रुपये का जीएसटी प्राप्त होगा।

स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती और नेट जीरो एमिशन की दिशा में अग्रसर होगा प्रदेश

एमओयू के फलस्वरूप संयंत्रों की स्थापना से उत्पन्न सह-उत्पाद से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। कचरे के प्रभावी निपटान से ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कमी आएगी और छत्तीसगढ़ नेट जीरो एमिशन प्राप्ति की दिशा में अग्रसर होगा।

Breaking : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की बैठक 19 जनवरी को, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Breaking : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की बैठक 19 जनवरी को, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। CG Cabinet Breaking : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार 19 जनवरी, 2025 को पूर्वान्ह् 11.30 बजे से कैबिनेट की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है।

 
नारायणपुर में IED ब्लास्ट, बीएसएफ के 2 जवान घायल, रोड-ओपनिंग पार्टी को बनाया निशाना

नारायणपुर में IED ब्लास्ट, बीएसएफ के 2 जवान घायल, रोड-ओपनिंग पार्टी को बनाया निशाना

 नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों की रोड-ओपनिंग पार्टी पर IED विस्फोट कर दिया। जिससे बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। नारायणपुर में इस नक्सली घटना की पुष्टि नारायणपुर जिले के एसपी प्रभात कुमार ने की है।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह बीएसएफ की रोड ओपनिंग पार्टी सर्चिंग अभियान के लिए गारपा गांव में लगाए कैंप से निकली हुई थी। जवान कैंप से कुछ दूरी पर गांव के आसपास पहुंचे हुए थे तभी सर्चिंग कर रहे जवानों पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में 2 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को कैंप पहुंचाया गया है, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।

 
Transfer : थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट…!!

Transfer : थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट…!!

 सूरजपुर. पुलिस विभाग में थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है. सूरजपुर एसपी प्रशांत ठाकुर ने कानून व्यवस्था में कसावट लाने कई टीआई को इधर से उधर किया है.

BREAKING : आईटी का बड़ा एक्शन,कई बड़े कारोबारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी जारी…

BREAKING : आईटी का बड़ा एक्शन,कई बड़े कारोबारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी जारी…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयकर विभाग (IT) ने आज सुबह कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। अमलीडीह स्थित लॉ विस्टा कॉलोनी के बंगला नंबर 128 समेत कई बड़े ठिकानों पर यह कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग की टीम सुबह 5:30 बजे से जांच में जुटी हुई है।

बड़े कारोबारियों के ठिकाने निशाने पर –

इस छापेमारी के तहत कई निर्माण कंपनियों और रेलवे ठेकेदारों के घरों और ऑफिसों पर कार्रवाई की गई है। RSA इंफ्रा कंपनी के मालिक संजय अग्रवाल के घर और उनके ऑफिस पर भी IT टीम ने छापा मारा है। इसके साथ ही संजय अग्रवाल के भाई, जो रेलवे ठेकेदार हैं, के घर पर भी कार्रवाई जारी है।

लॉ विस्टा कॉलोनी पर फोकस –

अमलीडीह के लॉ विस्टा कॉलोनी के बंगला नंबर 128 में आयकर विभाग की टीम ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। यहां आईटी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

रेलवे और निर्माण क्षेत्र पर नजर –

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग ने यह छापेमारी निर्माण कंपनियों और रेलवे परियोजनाओं में वित्तीय गड़बड़ियों के शक में की है।

रायपुर में चल रही इस बड़ी कार्रवाई को लेकर पूरी जानकारी का इंतजार है। माना जा रहा है कि आयकर विभाग को कई अहम दस्तावेज और जानकारी हाथ लगी हैं।

CG – महंगे सामान पर थी लुटेरी दुल्हन की नजर : शादी के बाद दे गई धोखा, भागने से पहले लूटा घर, ऐसे रची साजिश

CG – महंगे सामान पर थी लुटेरी दुल्हन की नजर : शादी के बाद दे गई धोखा, भागने से पहले लूटा घर, ऐसे रची साजिश

 दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरअसल, युवती लड़कों से शादी करती थी, फिर महंगे सामान लूटकर फरार हो जाती थी। फर्जी केस में फंसाने की धमकी देती थी। जब युवती के बारे में पता किया और उसकी पहचान सामने आई तो घर से सामान और कैश लेकर भाग गई। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।

दुर्ग के शनिचरी बाजार निवासी संतोष जैन ने 16 जून 2023 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पिता उनके लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। इसी बीच सरला जैन नाम की महिला ने संपर्क किया और इंदौर निवासी एक लड़की का रिश्ता दिखाया। लड़की के साथ उसका भाई भी आया, जिसने खुद को संतोष शर्मा बताया।

परिवार ने शक होने पर की जांच शुरू

बताया जा रहा है कि 17 मार्च 2023 को संतोष जैन और भारती जैन की शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई। शादी के बाद भारती ने ससुराल वालों से पहले छोटी-छोटी चीजों की मांग की। फिर धीरे-धीरे उसकी डिमांड बढ़ती गई। जब परिवार ने भारती से उसके परिवार के आधार कार्ड और दस्तावेज मांगे, तो उसने टालमटोल शुरू कर दी। संतोष के परिवार ने शक होने पर जांच शुरू की। पता चला कि भारती पहले भी एक व्यक्ति से शादी कर चुकी थी और उसकी एक बेटी भी है। उसने उस परिवार को भी लूटकर छोड़ दिया।

ऐसे रची साजिश

जांच में सामने आया कि गिरोह के सभी सदस्य नकली पहचान का इस्तेमाल कर रहे थे। लुटेरी दुल्हन का असली नाम भारती नरगावेप है। उसके कथित भाई संतोष शर्मा का असली नाम संतोष जैन है। सरला जैन नाम की एजेंट का असली नाम सरला जाधव उर्फ हर्षा है।

लुटेरी दुल्हन का फर्जी भाई गिरफ्तार

जब ससुराल वालों ने कुलदेवी पूजा के लिए सभी रिश्तेदारों के दस्तावेज मांगे, तो भारती ने विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद वह घर से नकदी और सामान लेकर फरार हो गई। दुर्ग पुलिस ने आरोपी संतोष शर्मा को इंदौर से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाई। ASP अभिषेक झा ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। सभी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इन 6 नेताओं के चुनाव लड़ने पर लगी रोक, चुनाव आयोग ने अयोग्‍य किया घोषित….

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इन 6 नेताओं के चुनाव लड़ने पर लगी रोक, चुनाव आयोग ने अयोग्‍य किया घोषित….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके छह नेताओं को चुनाव आयोग ने अयोग्‍य घोषित कर दिया है। इस संबंध में राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन नेताओं पर तीन साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाया गया है।

चुनाव आयोग की तरफ से जिन 6 लोगों को अयोग्‍य घोषित किया गया है उनमें दो विधानसभा और चार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें गुलाब टंडन और रवि दास कोसले ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था। हीरा नंद नागवानी, मोहम्‍मद इमरान खान, नूरी खान और राजेश ध्रुव ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

निर्वाचन व्‍यय जमा न करने के कारण कार्रवाई –

चुनाव आयोग ने इन नेताओं पर कार्रवाई निर्वाचन व्‍यय सही तरीके से जमा नहीं करने के कारण की है। इसके चलते इन्हें तीन साल तक चुनाव में भाग लेने से रोक दिया गया है। इस निर्णय से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है, और यह मामला छत्तीसगढ़ की चुनावी राजनीति में एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है।

BREAKING: किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, संगठन चुनाव संपन्न

BREAKING: किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, संगठन चुनाव संपन्न

 रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने की।

विनोद तावड़े ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन प्राप्त हुए थे। हालांकि, ये सभी नामांकन एक ही व्यक्ति, किरण सिंह देव के थे। इस प्रकार, उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। किरण सिंह देव के दोबारा अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

CG MURDER : पति ने की पत्नी की हत्या, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

CG MURDER : पति ने की पत्नी की हत्या, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 बिलासपुर :-  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पति ने पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी है, ये पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलका का हैं जहां पति-पत्नी के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। धनवार मोहल्ला निवासी और उनके पति मैकू धनवार के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मैकू ने अपनी पत्नी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। घटना क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली है। पुलिस ने ग्रामीणों से आरोपी के बारे में जानकारी देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद आरोपी मैकू 10 माह की गोद ली हुई बच्ची को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया है।

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में इस दिन लग सकती है आचार संहिता,उपमुख्यमंत्री ने दिए ये संकेत…

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में इस दिन लग सकती है आचार संहिता,उपमुख्यमंत्री ने दिए ये संकेत…

 CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव बिलासपुर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि 18 जनवरी के बाद कभी भी तारीखों का ऐलान हो सकता है।

दरअसल, बिलासपुर पहुंचे डिप्टी सीएम साव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 18 जनवरी के बाद कभी भी चुनाव का तारीख की घोषणा हो सकती है। उपमुख्यमंत्री के बयान के बाद राजनीतिक से लेकर प्रशासनिक हलके में हलचल तेज हो गई है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव 18 जनवरी के बाद कभी भी हो सकते हैं और आगे कहा कि सरकार की मंशा है फरवरी में नगरीय व पंचायत चुनाव एक साथ करा लिए जाएं।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर सरकार की तैयारी पूरी हो गई है। नगरीय निकाय, जनपद से लेकर ग्राम पंचायत के पदों का आरक्षण का काम पूरा हो गया है। अब आगे का काम राज्य निर्वाचन आयोग को करना है। फिलहाल मतदाता सूची के अंतिम प्रशासन की तिथि 18 जनवरी तक बढ़ाई गई है।

18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो रहा है। इससे पहले 15 जनवरी की तारीख तय की गई थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया। अटकलें लगाई जा रही है कि 18 जनवरी को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग प्रेस कॉनफ्रेंस कर चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में 19 जनवरी या उसके बाद आचार संहिता लग सकती है।

BREAKING: कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता सस्पेंड,इस वजह से गिरी निलंबन की गाज,जानिए पूरा मामला

BREAKING: कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता सस्पेंड,इस वजह से गिरी निलंबन की गाज,जानिए पूरा मामला

 रायपुर :- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता सी. के. ठाकुर और सहायक अभियंता नीरज ठाकुर को निर्माण कार्य में अनियमितताएँ पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, ठेकेदार मेसर्स एन. के. कंस्ट्रक्शन दुर्ग को भी ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को सहन नहीं किया जाएगा।

बीजापुर जिले के भैरमगढ़, भोपालपट्टम और उसूर (आवापल्ली) ब्लॉकों में GAD आवास भवनों के निर्माण कार्यों में मिली शिकायतों के बाद मुख्यालय स्तर पर जांच की गई। जांच में अनियमितताएँ और कार्यों में विलंब पाया गया, जिसके बाद ठेकेदार मेसर्स एन. के. कंस्ट्रक्शन दुर्ग के पंजीकरण को निरस्त करने नोटिस जारी किया गया है। यह भी खुलासा हुआ कि मेसर्स एन. के. कंस्ट्रक्शन को कार्य से अधिक का आखिरी भुगतान पूर्व शासनकाल में किया गया था। ठेकेदार को उस कार्य का भी भुगतान कर दिया गया था जो कार्य उसके द्वारा किया ही गया है।

पारदर्शिता और सुशासन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुंदन कुमार (IAS) ने निलंबन आदेश जारी किया ताकि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर शासकीय आवास उपलब्ध हो सकें।

IMD Alert : अगले 48 घंटे में इन राज्यों में कोहरे और बारिश का ‘डबल अटैक’!जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान…

IMD Alert : अगले 48 घंटे में इन राज्यों में कोहरे और बारिश का ‘डबल अटैक’!जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान…

 देशभर में मौसम का मिजाज काफी तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता दिख रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है और बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 1 जनवरी को चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश संभव7 है। साथ ही मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। 17 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

इन राज्यों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में मौसम बदल सकता है। 18 से 22 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 जनवरी को राजस्थान, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी को तमिलनाडु और केरल में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर में घना कोहरा भी छा सकता है।

BREAKING : किरण सिंह देव दोबारा बनेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ! अकेले दाखिल किया नामांकन, आज होगा ऐलान

BREAKING : किरण सिंह देव दोबारा बनेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ! अकेले दाखिल किया नामांकन, आज होगा ऐलान

 रायपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ा अपडेट है, आज गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर कार्यालय में चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कल बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा। वहीं 6 बजे तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए केवल किरण सिंह देव ने नामांकन भरा है, जिससे अब किरण सिंह देव के दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किरण सिंह देव को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा के आला नेता पार्टी कार्यालय में मौजूद हैं। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नामांकन प्रक्रिया 5 बजे से 7 बजे तक रहेगी।

मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट लगाकर चलायी बाईक, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, कहा – वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें अवश्य पालन

मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट लगाकर चलायी बाईक, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, कहा – वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें अवश्य पालन

 रायपुर : प्रदेश में मनाये जा रहे 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट लगाकर बाईक चलाते हुए प्रदेशवासियों को हेलमेट लगाने और यातायात के नियमों के नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आज राजधानी रायपुर के रोहणीपुरम गोल चौक पहॅुंचकर बाईक रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के साथ साथ चार पहिया वाहन चालकों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान श्री साय ने हरी झण्डी दिखाकर भव्य बाईक रैली को रवाना भी किया। रैली के दौरान स्वंयसेवी संस्थाओं ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने से होने वाले फायदों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि मनुष्य का जीवन अत्यंत अनमोल है। मनुष्य के अपने परिवार और समाज के प्रति दायित्व होते हैं, जिनका उनको निर्वहन करना होता है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने अपने परिवार के लिए अनमोल हैं जिसकी जगह कोई अन्य कभी नहीं ले सकता। इसलिए स्वयं को और अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाहन चलाते समय हम सभी को यातायात नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय सिर पर हेलमेट अवश्य ही पहनना चाहिए और कार चलाते समय सीट बेल्ट भी लगाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए इसे देश व राज्य की क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटनाएं यातायात के नियमों का पालन नहीं करने से होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा सीमित रफ्तार में वाहन चलाने से वाहन पर बेहतर नियंत्रण होने से दुर्घटना होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि कभी भी नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया ताकि अपने जीवन के साथ-साथ दूसरे लोगों का जीवन भी सुरक्षित रहें और पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 31 जनवरी 2025 तक मनाया जा रहा है। इसके तहत रायपुर यातायात पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जरूरी नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। रोचक तरीके से सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा की थीम पर बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने इस पूरे अभियान के लिए अलग-अलग दिनों पर अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में वाहन चालकों, स्थानीय नागरिकां और छात्र-छात्राओं के पालकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह सहित पुलिस और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Naxalite-Police Encounter: बीजापुर मुठभेड़ में 10-12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर..

Naxalite-Police Encounter: बीजापुर मुठभेड़ में 10-12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर..

 बीजापुर: बस्तर के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां मुठभेड़ में जवानों ने एक दर्जन नक्सलियों को ढेर कर दिया हैं। हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। खुद आईजी सुंदरराज इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पूरा एनकाउंटर बीजापुर-सुकमा-तेलंगाना बॉर्डर पर अंजाम दिया गया है। 

गौरतलब हैं कि, इस पूरे एनकाउंटर को नक्सल इतिहास का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन बताया जा रहा है। फ़िलहाल सुबह से मुठभेड़ जारी थी। पहले दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर थी लेकिन अब बताया जा रहा है कि यह संख्या बढ़ चुकी है। फिलहाल बस्तर आईजी के पुष्टि का इंतज़ार है।

CG : 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी

CG : 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के रायपुर संभाग के शासकीय अस्पतालों में 03 चिकित्सा अधिकारियों, बिलासपुर संभाग में 06 चिकित्सा अधिकारियों, सरगुजा संभाग में 02 चिकित्सा अधिकारियों, बस्तर संभाग में 01 चिकित्सा अधिकारियों के साथ दुर्ग संभाग में 03 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आज इन नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारी की पदस्थापना से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. पी सुधाकर,, डॉ. राहुल माणिकराव राठौड़, डॉ. समीरानन्दन रेड्डी सी. व डॉ. वी अमरिंदर को जिला अस्पताल बीजापुर व डॉ समीर रजक की जिला अस्पताल खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पदस्थापना की गई है।

रायपुर संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ दीनेन्द्र प्रधान, डॉ. साक्षी नायक, डॉ. जाश्मीन चावड़ा बिलासपुर संभाग हेतु जारी आदेश में डॉ विरेन्द्र कुमार सार्वा, डॉ. विशाल कुमार केसर, डॉ. उपासना साहू, डॉ जीनत शेख, डॉ निशि निर्मल, डॉ सौरव विश्वास सरगुजा संभाग हेतु जारी आदेश में डॉ. आस्था जयसवाल, डॉ प्रीति कुशवाहा दुर्ग संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. आकाश साहू, डॉ. समीक्षा डाकलिया, डॉ. स्वाती मिश्रा व बस्तर संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. एम. रामाकृष्णा मादारापु को विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है ।

श्रम मंत्री देवांगन आज प्रदेश के श्रमिकों को देंगे बड़ी सौगात, 75543 श्रमिक परिवारों के खाते में डालेंगे 28.41 करोड़ रूपए की सहायता राशि

श्रम मंत्री देवांगन आज प्रदेश के श्रमिकों को देंगे बड़ी सौगात, 75543 श्रमिक परिवारों के खाते में डालेंगे 28.41 करोड़ रूपए की सहायता राशि

 रायपुर : श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 17 जनवरी शुक्रवार को शाम 4 बजे अपने शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा प्रदेश के 75 हजार 543 श्रमिक परिवारों को 28.41 करोड़ की राशि के सामग्री एवं अन्य सहायता राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के श्रमवीरों को आर्थिक मदद एवं उन्हें संबल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मंडल द्वारा 42 हजार 071 निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 5 करोड़ 54 लाख 38 हजार रूपए की राशि के निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी वितरित की जाएगी। इसी तरह 2351 श्रमिकों को मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 4 करोड़ 70 लाख 20 हजार रूपए, 62 श्रमिकों को मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना अंतर्गत 93 हजार, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के 39 श्रमिकों को 39 लाख रूपए तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के 1 श्रमिक को 20 हजार रूपए की सहायता राशि वितरित करेंगे।

इस तरह मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 210 श्रमिकों को 2 करोड़ 14 लाख रूपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 500 श्रमिकों को 59 लाख 24 हजार, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 3928 श्रमिकों को 7 करोड़ 85 लाख 60 हजार रूपए तथा मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के 22 हजार 337 श्रमिकों को 4 करोड़ 51 लाख 25 हजार रूपए की सहायता राशि का भुगतान करेंगे।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के 1800 श्रमिकों को 62 लाख 26 हजार रूपए की सहायता राशि का भुगतान करेंगे। मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत 734 श्रमिकों को एक करोड़ 46 लाख 80 हजार, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत 1482 श्रमिक परिवारों को 54 लाख 90 हजार रूपए तथा मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत 28 श्रमिक परिवारों को 2 लाख 21 हजार रूपए की सहायता राशि का लाभ देंगे।

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. रवि रत्न सक्सेना, राज्यपाल ने किया नियुक्त

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. रवि रत्न सक्सेना, राज्यपाल ने किया नियुक्त

 रायपुर : राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका द्वारा महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 की धारा 14(1) मंे प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ. रवि रत्न सक्सेना प्रोफेसर और एसोसिएट निदेशक (अनुसंधान), अनुसंधान सेवा निदेशालय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन जिला दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया गया है।