CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
नगरीय निकाय चुनाव 2025 : भाजपा ने प्रभारी मंत्री/संगठन प्रभारी और संयोजक/सह-संयोजकों की नियुक्ति की, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : भाजपा ने प्रभारी मंत्री/संगठन प्रभारी और संयोजक/सह-संयोजकों की नियुक्ति की, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने नगर पालिक निगम के लिए प्रभारी मंत्री/संगठन प्रभारी और संयोजक/सह-संयोजकों की सूची जारी की है, जो चुनावी रणनीति और संगठनात्मक कामकाज की दिशा को सशक्त बनाएंगे।

नवीन नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और चुनाव में कांग्रेस पार्टी की स्थिति और भी सशक्त होगी। इस निर्णय के तहत प्रभारी मंत्री/संगठन प्रभारी को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं संयोजक और सह-संयोजकों का कार्यक्षेत्र चुनावी रणनीति और प्रचार-प्रसार को लेकर होगा।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस फैसले के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अधिक सक्रिय और उत्साही रहने की अपील की है, ताकि पार्टी हर वार्ड में सफलता हासिल कर सके।

CG NEWS : पुल के उपर बड़ा हादसा, एक के बाद एक पलटी तीन गाड़िया, पढ़िए पूरी खबर

CG NEWS : पुल के उपर बड़ा हादसा, एक के बाद एक पलटी तीन गाड़िया, पढ़िए पूरी खबर

 कोरबा: कोरबा में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। रोजाना हादसे हो रहे हैं और रोज लोग घायल हो रहे है। उरगा और कनकी के बीच कुदूरमाल पुल के उपर एक के बाद एक तीन भारी वाहन पलट गए। हादसे में किसी तरह की जनहानी तो नहीं हुई है, लेकिन वाहन में मौजूद राख और गिट्टी के सड़क पर फैलाव होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित जरुर हो गई।

कोरबा शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले भारी वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे है। वाहनों की रफ्तार अधिक हाने के कारण इस तरह की स्थिती निर्मित हो रही है। उरगा थानांतर्गत कुदूरमाल पुल के उपर बीती रात तीन ट्रक एक के बाद एक पलट गए। बताया जा रहा है,कि अकलतरा से गिट्टी लेकर कोरबा आ रही ट्रक पुल के उपर पलट गई,जिससे गिट्टी का बिखराव सड़क पर हो गया। हादसे के बाद पुल पर रास्ता संकरा हो गया।

एक एक कर संकरे रास्ते से वाहन निकलने लगी,इसी बीच राख लोड दो ट्रक भी मौके पर पलट गई और राख सड़क पर बिखर गया। सुबह जब ग्रामीणों ने इस नजारे को देखा तो उनके होश उड़ गई। हादसे के कारण मार्ग पर लंगा जाम लगा हुआ था। इस दुर्घटना में किसी तरह की जनहानी तो नहीं हुई है लेकिन आने जाने में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।

मुख्य मार्ग पर मौजूद पुल के उपर जिस तरह से वाहन हादसे का शिकर हुए हैं उससे बुधवार की सुबह तक जाम लगा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को मार्ग से हटाया तब जाकर लोगों ने रात की सांस ली और मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।

नाबालिग से गैंगरेप के बाद पिता समेत तीन लोगों की हत्या, कोर्ट ने पांच आरोपियों को दी फांसी की सजा

नाबालिग से गैंगरेप के बाद पिता समेत तीन लोगों की हत्या, कोर्ट ने पांच आरोपियों को दी फांसी की सजा

 कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 4 साल पहले पहाड़ी कोरवा नाबालिग से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसके पिता और नातिन को भी मार डाला। अब कोर्ट ने 5 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। जबकि एक आरोपी हत्या में शामिल था, लेकिन उसने रेप नहीं किया है, क्योंकि वो नपुंसक था। इसलिए उसे उम्रकैद की सजा मिली है। मामला लेमरू थाना इलाके का है।

दरअसल, सतरेंगा गांव निवासी दोषी संतराम मंझवार, अनिल कुमार सारथी, आनंद दास, परदेशी दास और जब्बार उर्फ विक्की को फांसी की सजा सुनाई गई है। वहीं एक आरोपी उमाशंकर यादव को आजीवन कारावास की सजा मिली है। बता दें 29 जनवरी 2021 को गढ़-उपोड़ा के कोराई जंगल में एक परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में देवपहरी गांव के धरमू उर्फ झकड़ी राम, उनकी बेटी और नातिन सतमति शामिल थे।

30 जनवरी 2021 को जंगल में मिला था तीनों का शव 

आपको बता दें कि 30 जनवरी 2021 को जंगल में तीनों का शव मिला था। धरमू का परिवार आरोपी संतराम मंझवार के यहां रहकर उसके मवेशियों को चराने का काम करता था। जिसके एवज में 8000 रुपए सालाना और हर महीने 10 किलो चावल देने की बात हुई थी। लेकिन संतराम मंझवार ने मात्र 600 रुपए और 10 किलो चावल दिया था। इसलिए 29 जनवरी 2021 को पैसों का हिसाब-किताब किया। उसके बाद परिवार घर जाने के लिए सतरेंगा के बस स्टैंड चले गया। आरोपी संतराम मंझवार अपने साथियों के साथ आया और सभी को बाइक से घर छोड़ने की बात कही। पत्नी को एक बाइक से आगे भेज दिया। उसके पति, नाबालिग बेटी और नातिन को रोक लिया। धरमू को रास्ते में रोककर शराब पिलाई। फिर साजिश के तहत उसके नाबालिग बेटी से बारी-बारी से सभी ने रेप किया और डंडे-पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर फेंक दिया। इसके बाद उसके पिता और नातिन को भी पत्थर से हमलाकर मार डाला।

BREAKING : शहीद दिवस पर 30 जनवरी को सुबह 11 बजे रखा जाएगा दो मिनट का मौन, राज्य सरकार ने जारी किया परिपत्र

BREAKING : शहीद दिवस पर 30 जनवरी को सुबह 11 बजे रखा जाएगा दो मिनट का मौन, राज्य सरकार ने जारी किया परिपत्र

 रायपुर : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय नवा रायपुर के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों, सभी जिला पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए एक परिपत्र जारी किया गया है।

परिपत्र में कहा गया है कि 30 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाना है और अन्य काम तथा गतिविधियों को रोक दिया जाना चाहिए। जहां कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जानी चाहिए।

इस आयोजन के संबंध में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को जिला प्रशासन द्वारा समुचित अनुदेश जारी किए जाए। इस दिन के महत्व को प्रसारित करने हेतु भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकता से संबंधित विषय पर हाइब्रिड या आनलाइन मोड़ में भाषण और वार्ताएं आयोजित किए जाए।

BREAKING : रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, CM साय और राज्यपाल डेका ने किया आत्मीय स्वागत

BREAKING : रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, CM साय और राज्यपाल डेका ने किया आत्मीय स्वागत

 रायपुर : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति धनखड़ का विमानतल पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, डॉ. गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह भी उपस्थित थे।

हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न

हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न

 रायपुर। श्री जैतू साव मठ रायपुर के गांव धरमपुरा में हनुमान जी महाराज के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई, होम- हवन संपन्न होने के पश्चात आरती की गई। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंदिर के शिखर पर कलश एवं ध्वज चढ़ाया गया। इस कार्यक्रम में राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ,पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, सुरेश शुक्ला,महेंद्र अग्रवाल अजय तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण सम्मिलित हुए ग्राम वासियों ने अतिथियों का स्वागत साल एवं श्रीफल भेंट करके किया। लोगों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि -आज बहुत ही शुभ अवसर है। एक ओर भगवान हनुमान जी महाराज के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो रही है दूसरी ओर हम सभी जगद्गुरु श्री स्वामी रामानंदाचार्य जी महाराज की जयंती मना रहे हैं। आप सब ने मिलकर इस मंदिर को नया स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है, बधाई के पात्र हैं। पूर्व मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि- ग्राम वासियों की यह मांग थी कि यहां पर जर्जर अवस्था में स्थित मंदिर का जीर्णोद्धार हो, यहां नया मंदिर बनकर तैयार हुआ है‌। आप सबकी मांगे पूरी हुई है, हनुमान जी महाराज की कृपा आप सभी ग्राम वासियों के ऊपर निरंतर बनी रहे यही कामना है। लोगों को अग्रवाल जी एवं तिवारी जी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रमेश यदु, चंद्रकांत यदु, गांव के सरपंच बोटी यादव, केरहा साहू, मुन्ना साहू ,हितेंद्र यदु ,बाबूलाल वैष्णव, छोटे मंडल, राम प्रताप त्रिपाठी तथा निर्मल दास वैष्णव सहित गांव के सभी पंच एवं प्रबुद्ध नागरिक गण एवं माताएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

CG CRIME : पचपेड़ी और सरकंडा पुलिस ने तीन स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार..

CG CRIME : पचपेड़ी और सरकंडा पुलिस ने तीन स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार..

 बिलासपुर : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी और सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को चुनाव से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने की बड़ी सफलता बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि पचपेड़ी थाना प्रभारी श्रवण कुमार टंडन और सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडे की विशेष टीम ने स्थायी वारंटी धीरपाल पटेल को बलौदाबाजार, अजय कुमार पाटले को जांजगीर और किशोर सूर्यवंशी को सरकंडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें तीनों वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया. इस अभियान में आरक्षक छत्रपाल डहरिया और हरिशंकर चंद्रा का भी सराहनीय योगदान रहा.

BREAKING : एडिशनल SP यूबीएस चौहान बनाए गए संयुक्त परिवहन आयुक्त, आदेश जारी…

BREAKING : एडिशनल SP यूबीएस चौहान बनाए गए संयुक्त परिवहन आयुक्त, आदेश जारी…

 रायपुर : राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी कोरबा के एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत संयुक्त परिवहन आयुक्त, परिवहन आयुक्त कार्यालय इंद्रावती भवन नया रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है.

गणतंत्र दिवस पर सीएम साय सरगुजा में फहराएंगे तिरंगा, देखिए लिस्ट…. कौन मंत्री और MLA कहां करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर सीएम साय सरगुजा में फहराएंगे तिरंगा, देखिए लिस्ट…. कौन मंत्री और MLA कहां करेंगे ध्वजारोहण

 रायपुर : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय सरगुजा में ध्वजारोहण करेंगे. वही सामान्य प्रशासन विभाग जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों का आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, सीएम विष्णुदेव साय सरगुजा में झंडा फराएंगे. वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़ और सीएम विजय शर्मा बस्तर में ध्वजारोहण करेंगे.

 
जानिए कौन से मंत्री-विधायक कहां करेंगे ध्वजारोहण 
CRIME : युवती को घर बुलाया…. फिर बेहोशी की हालत में किया किया बलात्कार…. आरोपी पहुंचा जेल की सलाखों में

CRIME : युवती को घर बुलाया…. फिर बेहोशी की हालत में किया किया बलात्कार…. आरोपी पहुंचा जेल की सलाखों में

 बिलासपुर :- बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में सामूहिक बलात्कार के एक लंबे समय से फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सीताराम मीणा, जो पिछले 10 महीनों से फरार था, को पुलिस ने सरकंडा क्षेत्र में दबोच लिया। यह मामला जनवरी 2024 का है, जब पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे अपने घर बुलाकर बेहोशी की हालत में बलात्कार किया। इस मामले में एक अन्य आरोपी सुनील श्रीवास्तव को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

आपको बता दें कि जनवरी 2024 में सरकंडा थाना क्षेत्र में दर्ज हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में आरोपी सीताराम मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को घर बुलाकर खाना खिलाने के बाद बेहोशी की हालत में सामूहिक बलात्कार किया गया था। इस मामले में सुनील श्रीवास्तव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि सीताराम मीणा पिछले 10 महीनों से फरार था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने साथी से मिलने बिलासपुर आया हुआ है, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

चाइनीज मांझे से मासूम की मौत; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, अब चाइनीज मांझा बेचने वालों की खैर नहीं

चाइनीज मांझे से मासूम की मौत; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, अब चाइनीज मांझा बेचने वालों की खैर नहीं

 रायपुर। रायपुर में चाइनीज मांझे से एक मासूम की मौत के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। इस घटना में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यापारी चाइनीज मांझा बेचते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही रायपुर नगर निगम की टीम ने पतंग दुकानों में छापे मारे। जोन 6 के संतोषी नगर में दो पतंग दुकानों से 8 बंडल चाइनीज मांझा जब्त किया गया। वहीं सत्ती बाजार में एक अन्य छापेमार कार्रवाई में बिना लाइसेंस संचालित संजय पतंग दुकान को सील कर दिया गया है।

चाइनीज मांझे ने ली मासूम की जान

रविवार को चाइनीज मांझे ने एक सात साल के बच्चे की जान ले ली। बच्चा अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर गार्डन जा रहा था, तभी उसके गले में मांझा फंस गया और तेजी से खून बहने लगा। बच्चे के पिता, लक्ष्मीनगर निवासी धनेश साहू ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। यह राजधानी में चाइनीज मांझे से होने वाली तीसरी घटना है। बैन होने के बावजूद इस खतरनाक मांझे का व्यापार जारी है और पतंगबाज इस पर कोई रोक-टोक नहीं मान रहे हैं।

 
CG – हैवानित की हदें पार : पति ने पत्नी के साथ की रूह कंपा देने वाली बर्बरता, प्राइवेट पार्ट में डाला मूली और डंडा, फिर जो हुआ…..

CG – हैवानित की हदें पार : पति ने पत्नी के साथ की रूह कंपा देने वाली बर्बरता, प्राइवेट पार्ट में डाला मूली और डंडा, फिर जो हुआ…..

 जशपुर। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को बर्बरता के मौत के घाट उतार दिया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी पति ने मृतिका के साथ रूह कंपा देने वाली बर्बरता की। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सरधापाठ ग्राम के रहने वाले दंपति बगीचा के ग्राम कुर्हाटेपना लड़की के घर गए हुए थे। यहां से लौटने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने कहा मैं दूसरी शादी करूंगी। इससे पति आक्रोश में आकर आपा खो बैठा।

रात भर शव के पास बैठा रहा आरोपी

पति ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ पहले जबरन दुष्कर्म किया। फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मूली और डंडा डालकर घायल कर दिया। आरोपी पति का जब इस बर्बरता से मन नहीं भरा, तो उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी रात भर शव के पास बैठा रहा।

ग्रामीणों ने जब महिला के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

BREAKING : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 से ज्यादा नक्सलियों को किया ढेर, दस शव बरामद, एसपी ने की पुष्टि

BREAKING : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 से ज्यादा नक्सलियों को किया ढेर, दस शव बरामद, एसपी ने की पुष्टि

 गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पिछले तीन दिनों से चल रही मुठभेड़ में अब तक 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, जिनमें महिला और पुरुaष दोनों ही शामिल हैं। यह मुठभेड़ कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में रविवार रात से सोमवार रात तक लगातार चल रही थी, जो अब भी जारी है।

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही गरियाबंद पुलिस द्वारा विशेष सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसकी निगरानी जिले के एसपी निखिल राखेचा द्वारा की जा रही थी। एसपी राखेचा ने बताया कि उनकी टीम 19 जनवरी को क्षेत्र में सर्चिंग के लिए गई थी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि यह अभियान नक्सलियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार जारी रहेगा।

इस ऑपरेशन में गरियाबंद कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। घायल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को दो महिला नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली थी, लेकिन अब तक यह संख्या बढ़कर 10 से अधिक हो गई है। मृत नक्सलियों में माओवादियों के वरिष्ठ कैडर के सदस्य भी शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है।

इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, क्योंकि भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनमें SLR राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी शामिल हैं। साथ ही, माओवादियों से जुड़े अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं।

नक्सल विरोधी इस सर्च ऑपरेशन में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप E30, कोबरा 207, CRPF की 65 और 211 बटालियन, और SOG नुआपाड़ा की संयुक्त टीम शामिल है। इन टीमों ने कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में गहन सर्चिंग अभियान चलाया, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।

यह अभियान 19 जनवरी, 2025 की शाम से रुक-रुक कर जारी है, और इसके परिणामस्वरूप अब तक नक्सलियों के कई शव बरामद हो चुके हैं। फिलहाल, अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

एसपी निखिल राखेचा ने आश्वस्त किया है कि सुरक्षाबल इस ऑपरेशन को अंतिम परिणाम तक जारी रखेंगे, ताकि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई को और मजबूत किया जा सके।

CG Crime : स्कूल के पास दिखा खौफनाक मंजर, पुलिस के उड़े होश, मौके पर पहुंची फोरेसिंक की टीम….फिर जो हुआ…..

CG Crime : स्कूल के पास दिखा खौफनाक मंजर, पुलिस के उड़े होश, मौके पर पहुंची फोरेसिंक की टीम….फिर जो हुआ…..

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां पटेवा थाना क्षेत्र के झलप में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम शिवा यादव कसीबाहरा झलप के निवासी बताया जा रहा है। बता दें कि झलप क्षेत्र के ग्राम बरेकेल हाईस्कूल ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की नजर स्कूल के समीप लाश पर पड़ी। इसके बाद गांव वाले एकत्र हो गए। जिसकी सूचना पटेवा पुलिस को दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्कावयड, फोरेसिंक टीम, साइबर सेल के साथ पहुंची है। पुलिस इस मर्डर कांड की गहनता से जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। बताया जा रहा है धारदार हथियार से गला रेतने के अलावा सिर पर गहरें चोट के निशान बने हुए हैं।

बताया जा रहा है, जहां युवक की लाश मिली है वहां खून के निशान और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। परिजन के मुताबिक, युवक घर से दो दिन पूर्व से लापता था। घटना स्थल पर युवक का मोबाइल और मोटर साईकिल भी नहीं होना बताया जा रहा है।

BREAKING : माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, दो महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में ऑटोमेटिक हथियार बरामद

BREAKING : माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, दो महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में ऑटोमेटिक हथियार बरामद

 गरियाबंद  : छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के पास स्थित कुल्हाड़ी घाट के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारे गए हैं। वहीं, एक जवान कोबरा बटालियन का घायल हुआ है, जिसे तत्काल हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया।

घटनास्थल पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियार और अन्य सैन्य साजो-सामान बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि इससे नक्सली गुट को बड़ी क्षति पहुंची है और उनके हथियारों की आपूर्ति भी बाधित हुई है।

सुरक्षा बलों की इस सफलता से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

TRANSFER : एसएसपी ने SI, एएसआई समेत 57 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

TRANSFER : एसएसपी ने SI, एएसआई समेत 57 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के पहले राजधानी के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कई थानों के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी आदेश में 8 एसआई, 13 सहायक उप निरीक्षक, 16 हेड कांस्टेबल और 20 आरक्षकों के नाम शामिल है। जिनका ट्रांसफर किया गया है।

देखें लिस्ट –

 

 

CG Murder : खाना नहीं बनाई थी बीवी, तो सनकी पति ने गला दबाकर कर दी हत्या

CG Murder : खाना नहीं बनाई थी बीवी, तो सनकी पति ने गला दबाकर कर दी हत्या

जशपुर: जशपुर जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली, बात बस इतनी सी थी कि, पति ने पत्नी से खाना मांगा और उसने खाना नहीं बनाया, तो गुस्से में आकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

 गला दबाकर की हत्या 

 

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कामारिमा का है. जहां कामारिमा गांव निवासी राकेश राम सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे घर पहुंचा और अपनी पत्नी से खाना मांगा, लेकिन सरस्वति बाई (पत्नी) ने खाना नहीं बनाया था. इस पर राकेश राम ने गुस्से में अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी पति को जेल भेज दिया है.

महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़ से 8 स्पेशल ट्रेन : छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाना हुआ और भी आसान, इस दिन से चलेगी 8 स्पेशल ट्रेनें, देखें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़ से 8 स्पेशल ट्रेन : छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाना हुआ और भी आसान, इस दिन से चलेगी 8 स्पेशल ट्रेनें, देखें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

 बिलासपुर। महाकुंभ 2025 के लिए श्रद्धालुओं की आस्था को सम्मान देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़, दुर्ग और बिलासपुर से वाराणसी के लिए 8 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें 25 जनवरी से 24 फरवरी के बीच अलग-अलग दिनों में चलाई जाएगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के CPRO डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव ने बताया, इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन न केवल यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं को महाकुंभ के पवित्र स्नान का सपना पूरा करने का मौका भी देगा। छत्तीसगढ़ से वाराणसी तक की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी, जिससे उनकी यात्रा सुगम और आरामदायक होगी।

महाकुंभ 2025 के लिए ट्रेनों का शेड्यूल

08251 रायगढ़ – वाराणसी कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 14:00 आगमनः 10:00, यात्रा दिनांक: 25 जनवरी 2025
08252 वाराणसी – रायगढ़ कुंभ स्पेशलप्रस्थानः 10:50 आगमन: 05:25, यात्रा दिनांक: 27 जनवरी 2025
08791 दुर्ग – वाराणसी कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 13:50 आगमनः 10:00, यात्रा दिनांक: 8 फरवरी 2025
08792 वाराणसी – दुर्ग कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 10:50 आगमनः 05:30, यात्रा दिनांक: 10 फरवरी 2025
08795 दुर्ग – टुंडला कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 19:20 आगमन: 20:15, यात्रा दिनांक: 15 फरवरी 2025
08796 टुंडला – दुर्ग कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 16:00 आगमनः 18:20, यात्रा दिनांक: 17 फरवरी 2025
08253 बिलासपुर – वाराणसी कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 08:15 आगमनः 10:00, यात्रा दिनांक: 22 फरवरी 2025
08254 वाराणसी – बिलासपुर कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 10:50 आगमनः 10:40, यात्रा दिनांक: 24 फरवरी 2025

 ब्रेकिंग : स्वच्छता दीदी के मानदेय राशि में की वृद्धि, जानिये अब हर माह कितना मिलेगा मानदेय…..

ब्रेकिंग : स्वच्छता दीदी के मानदेय राशि में की वृद्धि, जानिये अब हर माह कितना मिलेगा मानदेय…..

 रायपुर। आचार संहिता की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दो बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री विष्णु साय ने स्वच्छता दीदी को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने स्वच्छता दीदियों को हर माह 8000 रुपये का मानदेय राशि दिए जाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने रायपुर निगम के लिए 2 सौ करोड़ रुपए की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ’नगरीय विकास के सोपान’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। हमारी सरकार को अभी तेरह महीने ही हुए हैं। इस बीच हमने सुशासन के लिए, संवेदनशीलता के साथ, जनसेवा के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के साथ ही हम लोगों ने सभी वर्गों के विकास के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया है। इससे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना का विकास, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हुई है। हमारा पहला साल सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों के विकास के लिए समर्पित रहा। प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को एक साल के भीतर ही पूरा कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मुखिया प्रधानमंत्री से लेकर गांव के सरपंच तक विकास की सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि होंगे तो सबका साथ, सबका विकास मूलमंत्र के साथ छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास होकर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि गांव और नगरीय क्षेत्र का समन्वित विकास होना चाहिए, इसके लिए मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता आवश्यक है। नगरीय निकायों में अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में लम्बे समय से मांग की जा रही थी। हमने संवेदनशीलता के साथ विचार कर इसके लिए नए पद भी स्वीकृत किए हैं। नगरीय विकास के सोपान कार्यक्रम में हम लोग आज 103 पदों पर अनुकंपा नियुक्ति का आदेश पत्र अभी वितरण किए हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े और ज्यादा से ज्यादा युवा आत्मनिर्भर हों। हमारी सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और विभिन्न नगरीय निकायों में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए 353 पदों की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न नगरीय निकायों में 155 करोड़ 38 लाख रुपए के 813 कार्यों का शिलान्यास और 15 करोड़ 25 लाख रुपए के 70 कार्यों का लोकार्पण अभी यहां पर हुआ है। 6 नगरीय निकायों तखतपुर, रतनपुर, भानुप्रतापुर, छुरिया, मल्हार ओर खोंगापानी में अमृत मिशन-2.0 के तहत 270 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास भी हम लोगों ने यहां पर किया है। इन नगरीय निकायों में 20 हजार 511 निजी नल कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प मूर्तरूप लेने वाला है।

स्वच्छ भारत अभियान में सभी की सहभागिता से नगरीय क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिल रही है। स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए हम लोग समय-समय पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी कर रहे हैं। ऐसे ही मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत क्लीन टायलेट कैम्पेन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 14 नगरीय निकायों को आज हम लोग सम्मानित कर रहे हैं। अंबिकापुर, छुरा, छुरिया, डोंगरगढ़, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, मंदिर हसौद और चंदखुरी आदि नगरीय निकायों को आज पुरस्कृत किया जा रहा है। इन्हें सम्मानित करके हम खुद भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में स्वच्छता और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने में स्वच्छता दीदियों का बड़ा योगदान है। इनके लगन और मेहतन से ही स्वच्छता मिशन सफल हो पा रहा है। स्वच्छता दीदियों का सम्मान, इनके योगदान को प्रोत्साहन देता है। हम इनका सम्मान करके खुद भी सम्मानित महसूस कर रहे हैं. राज्य के नगरीय निकायों में इस समय स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 9 हजार से अधिक स्वच्छता दीदी कार्यरत हैं। इन्हें 7200 रुपये मानदेय दिया जाता है। मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि स्वच्छता दीदियों के मानदेय में आज 800 रूपये की बढ़ोत्तरी की जा रही है। अब स्वच्छता दीदियों को हर महीने 8 हजार रूपये मानदेय मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि कोई भी भारतीय खुले आसमान के नीचे नहीं सोएगा। हर नागरिक का पक्का मकान होगा। मोदी की गारंटी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को हमारी सरकार बनते ही, हमने 14 दिसंबर 2023 को पहले कैबिनेट की बैठक में पहला निर्णय 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी का लिया। हमें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए डबल इंजन की सरकार में भरपूर सहयोग मिल रहा है। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमें दुर्ग में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास की सौगात दी। अगले वित्तीय वर्ष के लिए उन्होंने 3 लाख अतिरिक्त आवास की स्वीकृति भी दी है। प्रधानमंत्री आवास 2024 प्लस योजना में सर्वे का काम प्रारंभ हो गया है। इसका लाभ अब उन लोगों को भी मिलेगा, जिनके पास दोपहिया वाहन है। जिनके पास ढाई एकड़ तक सिंचित और पांच एकड़ तक असिंचित खेती है, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपये तक है, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन और सुगम सर्वेक्षण की व्यवस्था भारत सरकार ने की है। अब घर बैठे ही मोबाइल एप के माध्यम से पात्रता संबंधी पंजीयन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन चल रहा है। यह शुभ संयोग 144 साल बाद बना है। छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्री भी इसका लाभ उठायें, इसके लिए हमारी सरकार ने मेला स्थल में विशेष व्यवस्था की है। हमारे प्रदेश से जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में जा रहे हैं। वहां उनके लिए ठहरने की अच्छी व्यवस्था है। खाने और नाश्ते का भी इंतजाम किया गया है। आप सभी को हम महाकंुभ में स्नान के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

मोदी की एक गारंटी प्रदेश के पांच लाख से अधिक भूमिहीन श्रमिकों को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन श्रमिक योजना अंतर्गत 10 हजार रूपये देने की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है। आज के कार्यक्रम में माता-बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति है। यह इस बात का प्रमाण है कि इनके खाते में हर महीने एक-एक हजार रूपये सांय-सांय आ रहा है। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिला है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में काम करने वाली और सुशासन की सरकार है। विष्णु के सुशासन में किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के 23 नगरीय निकायों में मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत लगभग चार लाख जनसंख्या को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके तहत माना कैम्प, कुम्हारी, मंदिर हसौद, सुकमा और कोंडागांव नगर पालिका तथा समोदा, चंदखुरी, कुंरा, नगरी, आमदी, फिंगेश्वर, गुण्डरदेही, अर्जुन्दा, बोदरी, राहोद, खरोद, शिवरीनारायण, सरिया, प्रेमनगर, भटगांव, झगराखंड, कुनकुरी और नरहरपुर नगर पंचायत में 1154 करोड़ रुपए की लागत की जलप्रदाय परियोजनाओं का योजनाबद्ध ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। वन मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में शहरी क्षेत्रों में लगातार विकास की गंगा बह रही है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायकगण सर्वराजेश मूणत, धर्मजीत सिंह, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा और इन्द्रकुमार साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक आर. एक्का सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

CG – पति-पत्नी की मौत : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, पति-पत्नी की मौके पर हुई मौत, दो बच्चों समेत 5 की हालत गंभीर

CG – पति-पत्नी की मौत : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, पति-पत्नी की मौके पर हुई मौत, दो बच्चों समेत 5 की हालत गंभीर

 बालोद। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, ग्राम मनकी के रामायण मंडली के सदस्य रामचरित मानसगान का कार्यक्रम देकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हुए हैं। मृतक दंपत्ति के दोनों बच्चों की हालत भी गंभीर है। यह घटना देवरी थाना क्षेत्र के मुजगहन और खामतराई गांव के बीच हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, रामचरित मानस मंडली के लोग कार्यक्रम देने के बाद स्कॉर्पियो में सवार होकर अपने गांव मनकी लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में मनकी गांव के निवासी पुरषोत्तम यादव 43 वर्ष और उनकी पत्नी जानकी यादव 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के दोनों बच्चे हर्ष यादव और वीणा यादव गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।21 जनवरी 2025

CG – वन स्टेट-वन इलेक्शन लागू करने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

CG – वन स्टेट-वन इलेक्शन लागू करने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

 रायपुर। वन स्टेट-वन इलेक्शन लागू करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है। आज राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया, जिसमें एक ही आचार संहिता में छत्तीसगढ़ में पहली बार शहर और गांव दोनाें का चुनाव कराने की घोषणा की गई। बता दें कि निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने साय सरकार ने कमेटी गठित की थी। उसके सुझाव के बाद एक ही आचार संहिता में चुनाव कराने की घोषणा की गई है।

ऐसा पहली बार हो रहा है जब शहर और गांव दोनों के चुनाव एक साथ होने जा रहा है। करीब 13 महीने पहले सत्‍ता में आई विष्‍णुदेव साय सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन नेशन वन इलेक्‍शन वाले विजन पर काम करना शुरू कर दिया था। निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने के लिए सरकार ने कमेटी गठित की और उसके सुझाव के बाद इसे लागू करने का फैसला किया। आज राज्‍य निर्वाचन आयोग की तरफ से दोनों चुनाव के लिए एक साथ कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही छत्‍तीसगढ़ राज्‍य राज्‍य एक चुनाव लागू करने वाला देश का पहला राज्‍य बन गया।

वन स्‍टेट वन इलेक्‍शन के लिए बदले गए नियम

वन स्‍टेट वन इलेक्‍शन लागू करने के लिए छत्‍तीसगढ़ सरकार को नियमों में बदलाव करना पड़ा है, क्‍योंकि इससे पहले दोनों चुनाव की टाइमिंग अलग-अलग थी। राज्‍य के ज्‍यादातर नगरीय निकायों का कार्यकाल दिसंबर से जनवरी के बीच पूरा होता है। वहीं, पंचायतों का कार्यकाल फरवरी से मार्च के बीच पूरा होता है। ऐसे में दोनों चुनावों को एक साथ कराने के लिए राज्‍य सरकार को नगरीय निकायों में निर्वाचित परिषद का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासक बैठाना पड़ा है। इसके लिए सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में संशोधन किया है। राज्‍य के नगर निगम समेत 100 से ज्‍यादा शहरी निकायों में इस वक्‍त प्रशासक काम कर रहे हैं। अफसरों के अनुसार प्रशासक की व्‍यवस्‍था इस वजह से की गई ताकि किसी भी निर्वाचित परिषद को समय से पहले हटाना न पड़े।

विधानसभा में पेश हुआ था अशासकीय संकल्‍प

निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने को लेकर विधानसभा में बीजेपी विधायक राजेश मूणत की तरफ से अशासकीय संकल्‍प प्रस्‍तुत किया गया था। इस अशासकीय संकल्‍प पर 26 जुलाई 2024 को सदन में चर्चा हुई थी। इस पर सरकार की तरफ से डिप्‍टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सहमति व्‍यक्‍त की। इसके बाद मूणत ने संकल्‍प वापस ले लिया था, लेकिन इस दौरान सदन में सरकार की तरफ से दिए गए आश्‍वासन के आधार पर इसकी प्रक्रिया शुरू की गई।

सुझाव देने बनाई गई थी पांच सदस्‍यीय कमेटी

स्‍थानीय चुनाव एक साथ कराने की संभावना पर विचार करने और सुझाव देने के लिए राज्‍य सरकार ने आईएएस ऋचा शर्मा की अध्‍यक्षता में अफसरों की कमेटी बनाई थी। इसमें अध्‍यक्ष सहित पांच अफसर थे। इस कमेटी के गठन का आदेश 4 अगस्‍त को जारी हुआ था। इस कमेटी ने अक्‍टूबर में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। कमेटी ने दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने की सिफारिश की थी। कमेटी ने कहा था कि दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने से धन और मैन पावर दोनों की बचत होगी।

BREAKING : एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को किया निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही करने पर गिरी गाज, जानिए पूरा मामला…..

BREAKING : एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को किया निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही करने पर गिरी गाज, जानिए पूरा मामला…..

 अंबिकापुर। शासकीय कार्यों में लापरवाही के चलते पटवारी नारायण सिंह पर गाज गिरी है। तहसील उदयपुर के हल्का पटवारी नारायण सिंह, जो हल्का नंबर-8 चैनपुर में पदस्थ हैं, उन्हें शासकीय कार्यों में लापरवाही और कदाचार के कारण निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) उदयपुर ने की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटवारी नारायण सिंह पर ग्राम कवलगिरी के कृषक बंधन से रकबा संशोधन कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने का आरोप है। साथ ही उन पर कृषक से एक हजार रुपये लेने का भी आरोप है। पटवारी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 (1) की कंडिका (ड) एवं (च) के विपरीत पाया गया। पटवारी का यह कृत्य शासकीय कार्यों में लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है, जो कदाचार की श्रेणी में आता है. इस मामले में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 09 के तहत नारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

BREAKING: तेज रफ्तार का कहर, दर्जनों भैंसों को रौंदा, 5 भैंसो की हुई मौत

BREAKING: तेज रफ्तार का कहर, दर्जनों भैंसों को रौंदा, 5 भैंसो की हुई मौत

 रायपुर : जिले के राखी थाना अंतर्गत ग्राम कुर्रू में एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से दर्जनों भैंसों को कुचल दिया। इस हादसे में 5 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को कब्जे में लेकर चक्काजाम कर दिया।

ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी है। फिलहाल चक्काजाम जारी है, और पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

CG BIG NEWS : पहले युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, असफल होने पर केरोसीन डालकर लगा दी आग, आरोपी गिरफ्तार

CG BIG NEWS : पहले युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, असफल होने पर केरोसीन डालकर लगा दी आग, आरोपी गिरफ्तार

 गरियाबंद : जिले के इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर एक व्यक्ति ने युवती को केरोसीन डालकर आग के हवाले कर दिया। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी चम्पेश्वर ने पीड़िता के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और पास में रखे केरोसीन को पीड़िता पर डालकर आग लगा दी।

पीड़िता को तुरंत नजदीकी हस्पताल छुरा ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए जिला हस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया जिसके बाद उन्हें महासमुंद व रायपुर के के डिकेएस हस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मौत से लड़ते हुए 6 दिन बाद प्राण त्याग दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म के प्रयास, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

CG: मुख्यमंत्री ने ‘टीम प्रहरी’ के छह वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

CG: मुख्यमंत्री ने ‘टीम प्रहरी’ के छह वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर से ‘टीम प्रहरी’ दल के छह वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

राजधानी रायपुर की सड़कों से अवैध गुमटियां और अतिक्रमण हटाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिला तथा पुलिस प्रशासन द्वारा यह पहल की है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

गौरतलब है कि व्यस्त सड़कों पर अवैध गुमटियों और दुकान के बाहर सड़क पर सामान लगाने से ट्रैफिक अवरुद्ध हो जाता है। टीम प्रहरी के सदस्य ऐसे अतिक्रमण को हटाने का काम करेंगे। इस टीम में नगर निगम और पुलिस के कर्मचारी शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, खुशवंत गुरू साहेब, इंद्रकुमार साहू, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह तथा अधिकारी उपस्थित थे।