CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Politics: नए एआईसीसी कार्यालय के उद्घाटन और संगठन की बैठक में शामिल होंगे बैज और भूपेश बघेल, DCC में बदलाव के संकेत

Politics: नए एआईसीसी कार्यालय के उद्घाटन और संगठन की बैठक में शामिल होंगे बैज और भूपेश बघेल, DCC में बदलाव के संकेत

 रायपुर: एआईसीसी के नए कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम और संगठन को लेकर होने वाली बैठक में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। मंगलवार दोपहर में दीपक बैज दिल्ली के लिए निकले हैं। और देर शाम छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली रवाना हुए।

इस दौरान दोनों नेताओं की छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात होनी है। बता दें कि संगठन में बदलाव और मजबूती को लेकर दिल्ली में बड़ी तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली दरबार में तलब किया गया है।

संगठन में बदलाव के संकेत

बता दें कि मुंगेली सहित तीनों जिलों में जिला अध्यक्षों में कल ही बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि भाजपा ने प्रदेश स्तर पर संगठन में जिस तरीके से बदलाव किए हैं, जिन राजनीतिक और जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर जिलों को मजबूत किया है। कांग्रेस निकाय चुनावों में अपनी रणनीति को और मजबूत बनाने के लिए संगठन में बदलाव कर सकती है।

CG  : पूर्व मंत्री कवासी लखमा से आज ED करेगी पूछताछ, दस्तावेज और CA के साथ पहुंचेंगे दफ्तर

CG : पूर्व मंत्री कवासी लखमा से आज ED करेगी पूछताछ, दस्तावेज और CA के साथ पहुंचेंगे दफ्तर

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से पूछताछ करेगी. आज दस्तावेज और सीए के साथ कवासी लखमा ईडी के दफ्तर पहुंचेंगे. 9 जनवरी को ईडी ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश से लंबे समय तक पूछताछ की थी.

बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी. 3 जनवरी को दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया था.

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला ?

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को आयकर विभाग ने पूर्व  IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और  सौम्या चौरसिया के खिलाफ याचिका दायर की थी.  जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है.  महापौर ऐजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर का भाई अवैध वसूली के खेल में शामिल है. जिसके बाद ईडी ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA Act के तहत मामला दर्ज किया. अबतक मामले में 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया है.

ईडी की चार्जशीट के अनुसार, साल 2017 में अच्छे मकसद से आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिये शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया, उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिये भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. CSMCL के MD रहे अरुणपति त्रिपाठी को मनपसंद डिस्टिलर की शराब को परमिट करते थे.  देशी शराब के एक केस पर 75 रुपये कमीशन दिया जाना था, इस कमीशन की त्रिपाठी एक्सेलशीट तैयार कर के अनवर ढेबर को भेजता था. अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के सिंडिकेट ने देशी शराब और अंग्रेजी शराब ब्रांड के होलोग्राम बनाकर बेहिसाब शराब CSMCL की दुकानों में बेचीं. जिससे राज्य के राजस्व को बड़ा नुकसान हुआ. आपराधिक सिंडिकेट के जरिये CSMCL की दुकानों में सिर्फ तीन ग्रुप की शराब बेची जाती थीं, जिनमें केडिया ग्रुप की शराब 52 प्रतिशत, भाटिया ग्रुप की 30 प्रतिशत और वेलकम ग्रुप की 18 प्रतिशत हिस्सा शामिल है.

किसानों को अंतर की एकमुश्त राशि मिलेगी मुख्यमंत्री ने तातापानी महोत्सव में की बड़ी घोषणा

किसानों को अंतर की एकमुश्त राशि मिलेगी मुख्यमंत्री ने तातापानी महोत्सव में की बड़ी घोषणा

 बलरामपुर – मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि खरीफ वर्ष 2024-25 के तहत धान खरीदी प्रक्रिया 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें 27 लाख से अधिक किसानों का समर्थन मूल्य पर पंजीयन हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार भी प्रदेश में बम्पर धान उत्पादन हुआ है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य समय पर मिले। उन्होंने घोषणा की कि धान खरीदी समाप्त होने के सप्ताह भर के भीतर किसानों को अंतर की राशि एकमुश्त अंतरित कर दी जाएगी।

सुशासन की मिसाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ वर्ष 2022-23 की अंतर की राशि सुशासन दिवस यानी 25 दिसंबर 2023 को किसानों के खातों में अंतरित की गई थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष भी किसानों को समय पर भुगतान कर उनके हितों की रक्षा की जाएगी।

विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

श्री साय ने महोत्सव के दौरान 177 करोड़ों रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना और जनजाति उत्कर्ष योजना जैसे कार्यक्रमों से लाखों परिवारों को लाभ मिल रहा है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति शपथ ग्रहण करने के दूसरे दिन दे दिए थे, केंद्र सरकार से 08 लाख 47 हजार आवासों की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा विगत दिनों केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रायपुर में 3.88 लाख नए आवासों की सौगात भी दी है। श्री साय ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब ढाई एकड़, टू व्हीलर या 15 हजार रुपए मासिक कमाने वाले हितग्राहियों को भी प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही तेन्दूपत्ता पारिश्रमिक दर 4 हजार से बढ़ाकर 5500 रुपए कर दिए हैं और बोनस की राशि भी वितरण शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वन भूमि पट्टा धारियों के निधन उपरांत अब फौती कटेगा ताकि उनके उत्तराधिकारी को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने इन योजनाओं से समाज के कमजोर वर्गों के जीवनस्तर में सुखद बदलाव लाने का काम किया है।
प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा तातापानी महोत्सव के अलावा यह संगम स्थल भी है। मकर संक्रांति पर्व ऋतु परिवर्तन का संदेश देती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की वजह से प्रदेश के लाखों परिवारों के चेहरे में चमक आई है, खुशियां बिखरी है।

इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शंकुतला पोर्ते, सरगुजा विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, पूर्व गृह मंत्री श्री रामसेवक पैकरा, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आई.जी. श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

ब्रेकिंग: शराब दुकान के कलेक्शन वेन से लाखों की लूट,लूटेरों ने गार्ड को मारी गोली…फिर जो हुआ…

ब्रेकिंग: शराब दुकान के कलेक्शन वेन से लाखों की लूट,लूटेरों ने गार्ड को मारी गोली…फिर जो हुआ…

 जांजगीर। जांजगीर जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शातिर बदमाशों ने शराब दुकान से कैश कलेक्शन करने पहुंची वैन से 60 लाख रूपये की लूट कर फरार हो गये है। बताया जा रहा है कि वैन के बाहर तैनात गार्ड को बदमाशों ने गोली मारने के बाद कैश लेकर फरार हो गये। गार्ड के पैर में गोली लगी है। वारदात के बाद बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही जिले में नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

लूट की ये सनसनीखेज वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा देशी शराब भट्टी का है। बताया जा रहा है कि शराब दुकान से कैश कलेक्शन करने वाली टीम आज शाम के वक्त खोखरा शराब दुकान पहुंची हुई थी। बोलेरों में सवार कलेक्शन टीम के साथ हथियार बंद गार्ड भी तैनात था। बताया जा रहा है कि क्षेत्र की अलग-अलग दुकानों से करीब 60 लाख रूपये का कलेक्शन करने के बाद टीम खोखरा शराब दुकान कैश कलेक्शन के लिए पहुंची थी।

जहां कलेक्शन टीम शराब दुकान के अंदर कैश कलेक्टर कर रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और बोलेरों जीप के पास तैनात गार्ड पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इस घटना में गार्ड के पैर पर गोली लगने से वह मौके पर ही गिर गया। जिसके बाद शातिर बदमाश बोलेरो जीप में रखे कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गये। उधर दिनदहाड़े हुए लूट की इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले में नाकेबंदी की गयी। अलग-अलग प्वाइंट पर चेकिंग टीम को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि लूटेरों की पहचान कर उन तक पहुंचा जा सके। शराब दुकान से कलेक्शन करने वाली टीम ने करीब 60 लाख रूपये की लूट की जानकारी दी है। पुलिस ने घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कट्टानुमा हथियार से गार्ड पर फायरिंग की है।

CG – नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, 114 नगर पंचायतों के लिए नियुक्त किए ऑब्जर्वर, देखें पूरी लिस्ट …

CG – नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, 114 नगर पंचायतों के लिए नियुक्त किए ऑब्जर्वर, देखें पूरी लिस्ट …

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने 114 नगर पंचायतों के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। इन पर्यवेक्षकों को नगर पंचायत में अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर सूची तैयार करने का कार्य सौंपा गया है। यह सूची पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) को दी जाएगी, ताकि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सही उम्मीदवारों का चयन हो सके।

देखें पूरी लिस्ट…

CG – बड़े क्रिकेट सट्टेबाजी के नेटवर्क का भंडाफोड़ : घर में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा खिलाने का धंधा, पुलिस ने दबिश देकर 4 को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

CG – बड़े क्रिकेट सट्टेबाजी के नेटवर्क का भंडाफोड़ : घर में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा खिलाने का धंधा, पुलिस ने दबिश देकर 4 को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बड़े सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने शहर में क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलवाने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के सरगुजा साइकल स्टोर के सामने स्थित एक घर में की, जहां आरोपियों ने ऑफिस बना रखा था, और वहां से वह क्रिकेट मैचों पर सट्टा खेलवा रहे थे।

बता दें कि कोतवाली थाना प्रभारी को सरगुजा साइकल स्टोर के पास सुधीर गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा अपने घर के कमरे में ऑफिस बनाकर सट्टा खिलवाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक रोहित शाह के नेतृत्व में थाना कोतवाली और साइबर सेल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड किया। जहां एक घर में तीन युवकों राहुल अग्रवाल उर्फ विक्की, श्रीकांत अग्रवाल और राहुल कुमार सोनी को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे क्रिकेट मैचों पर रुपये पैसे का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे सुधीर गुप्ता के साथ मिलकर सट्टा खेलवाते थे और ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म में जीत-हार का हिसाब रखते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 73 मोबाइल, 234 एटीएम कार्ड, 78 चेकबुक, 81 पासबुक, 77 सिम कार्ड, और अन्य फर्जी दस्तावेज़ बरामद किए हैं। जब्त की गई अन्य वस्तुओं में 8 बार कोड स्कैनर, 13 आधार कार्ड की छायाप्रति, 4 पैन कार्ड की छायाप्रति, 7 जमा पावती और 22 सट्टा पट्टी रजिस्टर शामिल हैं। इसके अलावा, कमरे से एक नग एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स, वाई-फाई सेट, प्लास्टिक फर्नीचर और 154,100 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं। जब्त कुल सामाग्री की कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है।

फर्जी तरीके से लोगों के दस्तावेजों का उपयोग कर बैंकों में खोला खाता

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड का उपयोग कर विभिन्न बैंकों में खाता खोला था और एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक प्राप्त की थीं। इसके अलावा, वे फोन पे, पेटीएम और गूगल पे जैसी यूपीआई सेवाओं का इस्तेमाल कर सट्टे में लेन-देन करते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अर्जुन गुप्ता के सहयोग से अन्य व्यक्तियों के नाम पर फर्जी बैंक खाता खुलवाए थे। पुलिस ने अर्जुन गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है, जिसने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है।

फरार आरोपी सुधीर गुप्ता की तलाश जारी

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, धारा 7, 8, 336(3), 338, 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब सट्टे से संबंधित ट्रांजेक्शन डिटेल्स, केवाईसी फार्म और अन्य दस्तावेज़ों की जांच कर रही है। इसके साथ ही, फरार आरोपी सुधीर गुप्ता की तलाश जारी है, और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने की उम्मीद जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

राहुल अग्रवाल उर्फ विक्की आत्मज प्रयाग राज अग्रवाल, उम्र 27 वर्ष, बिलासपुर चौक के पास, थाना मणीपुर, जिला सरगुजा
श्रीकांत अग्रवाल आत्मज स्व. बाबुलाल अग्रवाल, उम्र 46 साल, महामाया रोड, सुदामा होटल के पास, थाना कोतवाली, अंबिकापुर
राहुल कुमार सोनी आत्मज शंकर प्रसाद सोनी, उम्र 23 साल, चांदनी चौक, शास्त्री नगर, थाना कोतवाली, अंबिकापुर
अर्जुन गुप्ता पिता श्याम सुन्दर गुप्ता, उम्र 20 साल, शिकारी रोड, नाला के पास, थाना अंबिकापुर
सम्पूर्ण कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक रोहित शाह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी अम्बिकापुर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, उप निरीक्षक रम्भा साहू, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, महिला आरक्षक किरण अमरावती आरक्षक शिव राजवाड़े, मंटूलाल गुप्ता, नितिन सिन्हा, अलोक गुप्ता, प्रवीण खलखो, दीपक दास, राहुल सिंह, संजीव चौबे, अशोक यादव, बीरेंद्र पैकरा, आनंद गुप्ता, विकाश मिश्रा, विवेक राय, मनीष सिंह सक्रिय रहे।

CG NEWS : कुसुम प्लाट हादसे में 6 सदस्यीय जांच टीम का गठन, 15 दिनों में जांच पूरी करने के निर्देश

CG NEWS : कुसुम प्लाट हादसे में 6 सदस्यीय जांच टीम का गठन, 15 दिनों में जांच पूरी करने के निर्देश

मुंगेली: मुंगेली जिले के सरगांव स्थित रामबोड़ के कुसुम स्टील प्लांट में हुए हादसे की जांच में तेजी लाने के लिए एक 6 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम का नेतृत्व डीएसपी नवनीत पाटिल करेंगे, जबकि टीआई संतोष शर्मा को जांच टीम का प्रभारी बनाया गया है। टीम को जांच को 15 दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

हादसे के दौरान कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड पॉवर प्लांट में साइलो टैंक के नीचे दबने से 4 मजदूर घायल हो गए थे। इनमें से एक मजदूर, मनोज कुमार धृतलहरे का इलाज के दौरान बिलासपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। अन्य तीन शवों की पहचान इंजीनियर जयंत साहू और मजदूर अवधेश कश्यप तथा प्रकाश यादव के रूप में हुई है, जिनकी मृत्यु मलबे में दबने से हुई।

 
Breaking News : स्कुल बस और मोटर सायकल में आमने सामने टक्कर, एक मृत और एक गंभीर

Breaking News : स्कुल बस और मोटर सायकल में आमने सामने टक्कर, एक मृत और एक गंभीर

 तिल्दा नेवरा: तिल्दा नेवरा में सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ पर जेबी स्कूल की बस और एक मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हुई। यह घटना गिड़लानी पेट्रोल पंप के पास खरोरा तिल्दा मार्ग पर हुई, जब स्कूल बस बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस आ रही थी। मोटरसाइकिल में दो लोग सवार थे। टक्कर के बाद, पुलिस ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

डॉक्टरों ने ईश्वर साहू, जो कि ग्राम खपरी कला के निवासी थे, को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, और उसे गंभीर अवस्था में मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ब्रेकिंग :मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में होगी भर्ती,वित्त विभाग ने दी इतने रिक्त पदों की मंजूरी

ब्रेकिंग :मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में होगी भर्ती,वित्त विभाग ने दी इतने रिक्त पदों की मंजूरी

 रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर खाद्य और औषधि प्रशासन के अधीन परीक्षण प्रयोगशालाओं में 33 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वित्त विभाग ने इन पदों के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 16 और खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 17 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

खाद्य एवं औषधि सुरक्षा से जुड़े कार्यों में प्रभावी निगरानी और परीक्षण के लिए सक्षम कर्मचारियों की आवश्यकता को देखते हुए वित्त विभाग ने भर्ती के लिए स्वीकृति दी है। इन रिक्त पदों को भरने से प्रयोगशाला के काम-काज में तेजी आएगी। वहीं नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेंगी।

CG TRANSFER : 23 टीचरों का तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

CG TRANSFER : 23 टीचरों का तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। जारी  लिस्ट  में शिक्षक एलबी विष्णु शंकर साहू को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरखीकला धमधा दुर्ग से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरी अंजोरा दुर्ग भेजा गया है। वहीं सिरसा दुर्ग में प्रधानपाठक के तौर पर तैनात मणिकांत मरकाम को अब बोरियागेट दुर्ग भेजा गया है।

a

 
 

सीएम विष्णुदेव साय आज बिलासपुर जिले के दौरे पर, गुरु घासीदास वि.वि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

सीएम विष्णुदेव साय आज बिलासपुर जिले के दौरे पर, गुरु घासीदास वि.वि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

 रायपुर :- आज सीएम विष्णुदेव साय भी आज बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे बिलासपुर प्रवास पर वे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। सीएम साय शाम को दिल्ली पब्लिक स्कूल, बिलासपुर के 16वें वार्षिक उत्सव-नवरस में शिरकत करेंगे। निर्धारित कारक्रम के मुताबिक, दोपहर 12:30 बजे गृह निवास बगिया से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे, और वे 3 बजे गुरु घासीदास वि.वि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

Breaking : नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, यहां देखिए 114 नगर पंचायतों की पूरी लिस्ट…

Breaking : नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, यहां देखिए 114 नगर पंचायतों की पूरी लिस्ट…

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, वहीं अब सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने प्रदेश के 114 नगर पंचायत में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। नगर पंचायत में दौरा कर पर्यवेक्षक जीतने योग्य संभावित दावेदारों की सूची तैयार करेंगे।

देखिए पर्यवेक्षकों की सूची

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 300 बेटियां परिणय सूत्र में बंधे, सीएम साय ने दिया आशीर्वाद

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 300 बेटियां परिणय सूत्र में बंधे, सीएम साय ने दिया आशीर्वाद

 रायपुर : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 300 बेटियों का सामूहिक विवाह छत्तीसगढ़ सरकार  की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत धार्मिक रीति रिवाजों के साथ विधि विधान से संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री साय ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह के आयोजन से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहारा मिल रहा है। कुसमी विकासखंड की दिव्यांग कन्या कुंती नगेशिया ने अपने विवाह पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति और दिव्यांगता के कारण विवाह संभव नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और योजना की मदद से आज मेरा सपना साकार हुआ। अन्य नव दम्पत्तियों और उनके परिजनों ने भी इस आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, अन्य जनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने नवदम्पतियों को आपसी सम्मान और जिम्मेदारी से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तातापानी महोत्सव ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का दामन नई उम्मीदों और खुशियों से भर दिया है।

मुख्यमंत्री साय ने सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस पर शहीद परिवारों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री साय ने सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस पर शहीद परिवारों का किया सम्मान

  रायपुर : - मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के पगुराबहार गांव में आयोजित 9 वें सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस पर सेना के वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी वीरता का प्रदर्शन कर राष्ट्रपति द्वारा सेना मेडल से सम्मानित भागलपुर निवासी 81 वर्षीय  अरुण कुमार का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनके अदम्य साहस की सराहना की। अरुण कुमार ने अपने युद्ध के अनुभव साझा कर देशसेवा के गौरवशाली क्षणों को याद किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के तीन शहीद सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया। इनमें शहीद सिपाही शिमोन केरकेट्टा, शहीद राजेश बारा और शहीद अशोक राम भगत के परिजन शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इन परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। शहीद हवलदार शिमोन केरकेट्टा की पत्नी तेरेसा केरकेट्टा को चलने में हो रही कठिनाई को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें व्हीलचेयर प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने शहीद सिपाही शिमोन केरकेट्टा के अदम्य साहस को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 1966 में मिजोरम में देश के दुश्मनों से लड़ते हुए प्राणों की आहुति दी। वहीं शहीद राजेश बारा ने 2002 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर किए। शहीद अशोक राम भगत ने 2020 में सिक्किम के ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहादत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वीर सपूतों के बलिदान और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के पहले कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा के योगदान को याद करते हुए कहा कि सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस हमारे जवानों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है। यह दिन शांति और स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान को स्मरण करता है। कार्यक्रम में विधायक  गोमती साय और जिला भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी, अब तक लगभग 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी, अब तक लगभग 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 22.49 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 25 हजार 549 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथी का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।

धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 92.65 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, इसके एवज में 65 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

रिश्ता हुआ कलंकित : भाई ने नाबालिग बहन के साथ की दरिंदगी, 9 वर्षीय बहन को बनाया हवस का शिकार, फिर जो हुआ…..

रिश्ता हुआ कलंकित : भाई ने नाबालिग बहन के साथ की दरिंदगी, 9 वर्षीय बहन को बनाया हवस का शिकार, फिर जो हुआ…..

 रायपुर। जिले से रिश्तें को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चचेरे भाई ने नाबालिग बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, चचेरे भाई (20 वर्ष) ने नाबालिग बहन को बहाने से घर में बुलाया। इस दौरान आरोपी ने अपनी 9 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पीड़ित के परिजनों को पता चलने के बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

CG – पशुपालन विभाग में धड़ल्ले से तबादले पर कर्मचारी संगठन नाराज…

CG – पशुपालन विभाग में धड़ल्ले से तबादले पर कर्मचारी संगठन नाराज…

 पशुपालन विभाग में धड़ल्ले से तबादले पर कर्मचारी संगठन नाराज

जगदलपुर। पशुधन विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 08/01/2025 को आदेश जारी कर एकमुश्त 40 की संख्या में विभाग में पदस्थ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को अन्यत्र स्थानान्तरित कर दिया गया है। जबकि वर्तमान में छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोई भी स्थानान्तरण नीति जारी नहीं किया गया है।

अतः प्रथम दृष्टया उक्त आदेश संवर्ग के प्रति विद्वेषपूर्ण भावना से ओतप्रोत होकर विभाग की तानाशाही, एवं मनमाना रवैये को परिलक्षित कर रहा है। इसके विरोध में छत्तीसगढ़ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ द्वारा आज दिनांक 14/01/2024 को मंत्रालय में सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त छ.ग. शासन तथा संचालक पशु चिकित्सा सेवायें रायपुर को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रांताध्यक्ष कैलाश चौहान ने बताया कि संवर्ग सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पशुधन विकास विभाग के मैदानी स्तर पर कार्यरत हैं जिनकी पदस्थापना पशु औषधालयों के संस्था प्रभारी के रूप में होती है तथा एक कार्यपालिक पद है। ग्रामीण क्षेत्रों में समस्त प्रकार की पशु चिकित्सा सेवाएं इनके द्वारा प्रदान की जाती है जिसमें सामान्य पशु उपचार, पशु स्वास्थ्य रक्षा हेतु टीकाकरण, पशु प्रबंधन एवं पोषण संबंधी समाधान सम्मिलित है।

पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर पशुपालकों को लाभान्वित किया जाना तथा पशुधन विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन, वर्तमान में भारत सरकार के द्वारा नस्ल सुधार हेतु राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत टीकाकरण एवं राष्ट्रीय 21 वीं पशु संगणना कार्य का संपादन किया जा रहा है जिसमें उनकी 100% भागीदारी निश्चित की गई है तथा पशुओं के पहचान हेतु टैगिंग का कार्य भी संवर्ग को सौंपा गया है।

वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी अमूल्य सेवाएं विभाग द्वारा ली जाती रहीं हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा से संबंधित संपूर्ण कार्य इन्हीं के द्वारा किया जाता है गौरतलब है इनकी कार्य के स्वरूप एवं प्रकृति को देखते हुए ग्रामीण जनों के द्वारा पशु चिकित्सक के रूप में इन्हीं को ही जाना जाता है तथा उसी की भांति यह मैदानी स्तर पर कार्य करते आ रहे है।

वर्तमान में पशुधन विकास विभाग में विभागीय सेटअप अनुरूप सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संवर्ग के 2246 स्वीकृत पदों के विरूद्ध केवल 1100 कर्मचारी कार्यरत हैं, इस प्रकार 1046 रिक्त पद हैं। तथा प्रतिवर्ष लगभग 100 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिससे विभागीय निकटस्थ संस्थाओं का अतिरिक्त प्रभार के कारण उनके कार्यों का बोझ अनावश्यक बढ़ रहा है।

प्रांताध्यक्ष कैलाश चौहान ने आगे कहा कि राज्य में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संवर्ग की पदस्थापना हेतु चार पॉलीटेक्निक कॉलेजों की स्थापना की गई है जिसके प्रारंभ होने के उपरान्त आज दिनांक तक तीन बैच अपना कोर्स पूर्ण का चुके हैं जो लगभग 4000 की संख्या में हैं और वर्तमान में बेरोजगारी का दंश झेल रहे है, जो राज्य के मूल निवासी हैं, तथा निम्न आय वाले मध्यम वर्गीय एवं गरीब परिवार से हैं तथा अपने पदस्थापना की राह देख रहे है। राज्य में 50% पशु औषधालय में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पद रिक्त पड़े होने के बावजूद नवीन पदस्थापना हेतु राज्य शासन को प्रस्ताव भेजने के बजाये स्थानान्तरण की प्रक्रिया का सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ विरोध करता है एवं कड़े शब्दों में निन्दा करता है।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ डॉ. दिनेश मिश्र का नाम, स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ डॉ. दिनेश मिश्र का नाम, स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित

निःशुल्क नेत्र शिविर के लिए डॉ. दिनेश मिश्र का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज 

रायपुर : विगत 33 वर्षों से हर वर्ष दीपावली एवं होली त्यौहारों के समय निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन अपने नयापारा, फूल चौक, रायपुर स्थित अस्पताल में लगातार करने को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने आप में अद्वितीय जनसेवा का कार्य मानते हुए इस कार्य के लिए प्रसिद्ध वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस रिकॉर्ड के लिए डॉ. दिनेश मिश्र को संस्था द्वारा जारी पदक व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।t -

इस अवसर पर संस्था की छत्तीसगढ़ हेड सोनल राजेश शर्मा तथा विधानसभा अध्यक्ष के सचिव विक्रम सिसोदिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

डॉ. रमन सिंह ने दिनेश मिश्र को दी बधाई

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि डॉ. दिनेश मिश्र द्वारा काफी लंबे समय से समाजसेवा का कार्य किया जा रहा है। निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों के अलावा अंधविश्वास उन्मूलन और टोनही प्रताड़ित महिलाओं के पुनर्वास के लिए उनके द्वारा बहुत सराहनीय कार्य किए गए हैं। संस्था की छत्तीसगढ़ प्रमुख शर्मा ने कहा कि डॉ. दिनेश मिश्र ने पिछले 33 वर्षों में हर वर्ष दीपावली व होली में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किए। यह 66 शिविर एक तरह से बहुत ही आवश्यकता और आपातकालीन परिस्थितियों में किए गए जब बड़े-बड़े त्यौहारों के कारण चिकित्सकों की उपलब्धता नहीं होती है। ऐसी स्थिति में मरीज और उनके रिश्तेदार दुर्घटनाग्रस्त हालत में भटकते हैं। डॉ. मिश्र ने अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं से विश्वसनीय मदद प्रदान करते हुए मानवता की बड़ी सेवा की है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने डॉ. दिनेश मिश्र को पदक, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1991 में यह सेवा शुरू की थी। उन्होंने देखा था कि त्यौहारों की खुशियों को गम में बदलने से बहुत ही निराशा का माहौल बनता है। ऐसे में शहर के बीच ऐसे निःशुल्क शिविर लगाने की जरूरत थी जहां आपात स्थिति के नाम पर बेहद जरूरतमंद और आपात स्थिति में पहुंचे मरीजों के साथ किसी भी तरह की उपेक्षा या धोखाधड़ी न हो। निःशुल्क शिविर करने से मरीजों को इस बात का भी विश्वास हुआ कि दुर्घटना के नाम से उनसे किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इन शिविरों की चर्चा प्रदेश के दूर-दूर के जिलों और गांवों में पहुंची और लोग लंबी-लंबी दूरी तय कर राहत के लिए पहुंचने लगे।

दिवाली में पटाखें हो या होली में रंग के कारण दुर्घटनाएं, दोनों परिस्थितियों में मरीजों के नेत्रहीन होने का खतरा रहता है इसलिए उन्हें तुरंत उपचार देना जरूरी होता है। डॉ. मिश्र द्वारा इन शिविरों के लिए कभी भी, किसी व्यक्ति या संस्था से कोई भी आर्थिक मदद नहीं ली गई। जिसमें निशुल्क, परीक्षण, उपचार, दवाईयां, यहां तक ऑपरेशन भी किया गया है। 4 हजार से अधिक घायल मरीजों का इलाज हुआ है। अपने सेवा कार्यों के लिए डॉ. मिश्र को प्रदेश शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण रविशंकर शुक्ल सम्मान 2006, एवं राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अवॉर्ड 2008, महिला आयोग 2007 द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें रेड एंड व्हाइट ब्रेवरी गोल्ड अवॉर्ड भी प्राप्त हो चुका है। समय-समय पर विभिन्न मीडिया हाउस व अन्य समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया गया है।

CG : छत्तीसगढ़ में दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें

CG : छत्तीसगढ़ में दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में दो दिन शुष्क दिवस घोषित किया गया है। 26 जनवरी और 30 जनवरी को प्रदेश की सभी शराब दुकाने बंद रहेगी। अगर कोई शराब बेचते या फिर पिलाते हुये पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 एवं “महात्मा गांधी निर्वाण दिवस” 30 जनवरी 2025 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

इस दौरान जिले में संचालित समस्त देशी कम्पोजिट दुकानें, विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल.8 तथा मद्य भण्डागार पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा।

अगर कोई आदेश का उलंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CG CRIME : टॉकीज के पीछे पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, हिरासत में 3 संदेही

CG CRIME : टॉकीज के पीछे पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, हिरासत में 3 संदेही

 तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ में आपराधिक मामले आए दिन सामने आ रही है, हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म और चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं हत्या का एक और मामला राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा से सामने आया है, यहां न्यू राज टॉकीज के पीछे गली में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में 3 संदेही युवकों को हिरासत में लिया है। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 37 वर्षीय शिव राजपूत पिता जवाहर राजपूतहै। वह ग्राम कोटा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, बीती रात को तिल्दा के वार्ड क्रमांक 15 न्यू राज टॉकीज के पीछे गली में एक युवक की हत्या हो गई है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने तीन संदेही युवकों हिरासम में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

संदेही युवकों से पूछताछ जारी 

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि, युवक की हत्या की गई है। इस मामले में तीन संदेही युवकों को हिरासत में लिया गया है। तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

BREAKING : रिश्‍ते हुए शर्मसार, चचेरे भाई ने अपनी 9 साल की बहन को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

BREAKING : रिश्‍ते हुए शर्मसार, चचेरे भाई ने अपनी 9 साल की बहन को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

 रायपुर : जिले के अभनपुर से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां एक चचेरे भाई ने अपनी 9 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया है, आरोपी भाई ने पीड़िता को किसी बहाने से अपने घर बुलाया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार दादा के रिश्ते से आरोपी पीड़िता का चचेरा भाई है, जिसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है, पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

CG : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में बंदूकें सहित नक्सलियों के डम्प सामग्री को किया बरामद

CG : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में बंदूकें सहित नक्सलियों के डम्प सामग्री को किया बरामद

 कोंडागांव : जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प सामग्री को बरामद किया है। जिसमें बंदूक, नक्सल साहित्य, टिफिन बम और दैनिक उपयोगी सामग्री शामिल है। ग्राम पुंगारपाल के जंगल मे नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कोंडागांव की डीआरजी व बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी और तुमडीवाल जंगल पहाड़ पर घेराबंदी कर सामान, हथियार विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद किया। नक्सलियों के पास से ऑटोमेटिक हथियार, भरमार, बंदूक 14 नग, टिफिन 14 नग, कुकर 02 नग नक्सली साहित्य रस्सा 01 बण्डल अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री जब्त किया गया है।

बता दें कि बीते दिनों बीजापुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया था। भोपालपटनम के मद्देड़ इलाके के बन्देपारा,कोरणजेड के जंगलो में रुक- रूककर गोली बारी हो रही थी।

CG : चिकन लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत, अगले महीने होनी थी शादी

CG : चिकन लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत, अगले महीने होनी थी शादी

 कोरबा: जिले में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 दोस्तों को टक्कर मार दी, हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वही दूसरा घायल है। दोनों दोस्त त्योहार के लिए चिकन और राशन लेने जा रहे थे तभी हादसा हो गया।

घटना करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बोतली की है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही युवक अनु सिंह राठिया (24) की सगाई हुई थी और अगले महीने शादी होने वाली थी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं उसका दोस्त घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

बिना नंबर प्लेट का था ट्रैक्टर

करतला थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट का था और चालक ने पूछताछ में बताया कि इसे खरीदे हुए 5 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है।

मृतक युवक की अगले माह शादी थी

मृतक के बड़े भाई पवन कुमार ने बताया कि अनु घर की खेती-किसानी का काम देखता था। कुछ महीने पहले ही मदनपुर गांव में उसकी सगाई हुई थी और अगले माह शादी होने वाली थी। इससे पहले घर में मातम का माहौल है।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है, जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी।

 Breaking News : संदिग्ध अवस्था में मिला युवती का शव, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

Breaking News : संदिग्ध अवस्था में मिला युवती का शव, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

 रायपुर : रायपुर के कमल विहार इलाके में संदिग्ध अवस्था में एक युवती का शव मिला है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती सीएसपी और टिकरापारा टीआई की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। शव सुनसान इलाके में पाया गया है, और पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मामले की तफ्तीश जारी है और पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 
CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने, महतारी एक्सप्रेस की स्थिति बदहाल

CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने, महतारी एक्सप्रेस की स्थिति बदहाल

 गरियाबंद : गरियाबंद जिले में जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत महतारी एक्सप्रेस (डायल 102) सेवा की स्थिति गंभीर हो गई है। पिछले डेढ़ महीने से उरमाल पीएचसी और देवभोग सीएचसी के लिए एक ही एंबुलेंस और चालक का उपयोग हो रहा है, जिससे केवल 39 प्रसूताओं को ही इमरजेंसी सेवा मिल पाई, जबकि 177 प्रसव के मामलों में बाकी 138 महिलाओं को निजी वाहनों के सहारे अस्पताल पहुंचाया गया। इसके पीछे की वजह दिसंबर के बाद से एक महतारी एक्सप्रेस वाहन का दुर्घटना का शिकार होना और चालक की लापरवाही बताई जा रही है।

इस दौरान उरमाल पीएचसी और देवभोग सीएचसी में कुल 177 हितग्राहियों में से अधिकांश को इमरजेंसी सेवा नहीं मिल पाई, जबकि अस्पतालों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इन दोनों केंद्रों में कुल 177 प्रसवों में से महज 39 को ही वाहन द्वारा सेवा दी जा सकी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कुप्रबंधन की बात स्वीकार की है और जल्द ही इस व्यवस्था में सुधार लाने की बात की है। जिला समन्वयक एस मूर्ति ने बताया कि जल्द ही एक और चालक की व्यवस्था की जाएगी और संस्था से समन्वय बनाकर सेवा में सुधार किया जाएगा।

राज्य सरकार ने साईं राम टेक्नो मैनजमेंट नामक संस्था से महतारी एक्सप्रेस सेवा का अनुबंध किया है, जिसके तहत एक एंबुलेंस के लिए दो चालक और दो मेडिकल लैब टेक्नीशियन (MLT) की व्यवस्था की जानी चाहिए।