CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक है : CM साय

लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक है : CM साय

 रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से सिक्ख समुदाय को लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लोहड़ी का पर्व नई फसल की खुशी में मनाया जाता है। इसे किसानों का पर्व भी कहा जाता है। लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक है।

लोहड़ी के दिन सामूहिक रूप से अग्निदेव की पूजा की जाती है। इस दिन लोग नृत्य और संगीत के माध्यम से जीवन की खुशियों को साझा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी का पर्व न केवल कृषि और प्रकृति से जुड़ा है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामूहिकता का भी प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से हम अपने समाज में प्रेम, भाईचारा और समृद्धि का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का त्योहार हर किसी के जीवन में अच्छी सेहत और सुख व समृद्धि लेकर आए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी छेरछेरा पर्व की बधाई, की जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी छेरछेरा पर्व की बधाई, की जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना

रायपुर/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री साय ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छेरछेरा पर्व नई फसल के घर आने की खुशी में पौष पूर्णिमा के दिन छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घरों में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती।

साय ने कहा कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।

CG : सरकारी अधिकारी – कर्मचारियों पर सरकार सख्त, कल से समय पर पहुंचना होगा दफ्तर

CG : सरकारी अधिकारी – कर्मचारियों पर सरकार सख्त, कल से समय पर पहुंचना होगा दफ्तर

 बिलासपुर : कलेक्टोरेट कैम्पस के कार्यालयों से लेकर शिक्षकों, बाबुओं और विभाग के अधिकारियों को अब समय पर दफ्तर आना पड़ेगा। राज्य सरकार ने सीधे कलेक्टर्स व एसपी पर सख्ती दिखाई है। जाहिर है जब कलेक्टर्स व एसपी समय से पहले याने 10 बजे से पहले दफ्तर पहुंचेंगे तो फाइल उनके टेबल तक पहुंचाने वाले बाबुओंं को तो आना ही पड़ेगा। सरकार का शिकंजा भी उसी अंदाज में अब कसते जा रहा है। इसे सुशासन और गुड गर्वनेंस की दिशा में बढ़ा कदम माना जा रहा है।

शनिवार से पहले शुक्रवार तक की स्थिति में जिले में ऐसा एक भी दफ्तर नहीं जहां के विभागीय अधिकारी से लेकर बाबू तय समय पर दफ्तर पहुंचकर अपना कामकाज शुरू करते दिखाई दिए हो। राज्य शासन ने जब पांच दिनों का सप्ताह घोषित किया था तब दफ्तर का समय सुबह 10,30 बजे नियत किया था।

शनिवार और रविवार को छुट्टी मनाने के बाद भी सप्ताह के पहले दिन साेमवार को भी समय पर नहीं पहुंचते थे। अब ऐसा नहीं होगा। मनमानी और मौज के दिन लद गए हैं। अफसर से लेकर मातहतों को तय समय से पहले कार्यालय पहुंचना होगा।

सरकारी दफ्तरों में सुबह से जुट जाती है भीड़ 

तहसील कार्यालय से लेकर स्वास्थ्य व अन्य विभागों में कामकाज के सिलसिले मेंआने वालों की सुबह से ही भीड़ जुट जाती है। आमताैर पर इन विभागों में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भीड़ ज्यादा रहती है। सुबह 11 बजे तक कार्यालय में अफसर से लेकर बाबुओं के आने का सिलसिला प्रारंभ होता है। काम का अंदाज आप ऐसे ही लगा सकते हैं कि कितने बजे से काम शुरू होता होगा और लोगों को किस हद तक राहत मिलती होगी। सरकार की कड़ाई का असर पब्लिक रूझान वाले दफ्तरों में दिखाई देगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट 2025: छत्तीसगढ़ में किसानों को मिल रहा धान का सर्वाधिक मूल्य- सीएम साय

इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट 2025: छत्तीसगढ़ में किसानों को मिल रहा धान का सर्वाधिक मूल्य- सीएम साय

12 जनवरी 2025 रायपुर :- आज राजधानी में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट 2025 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों और राज्य की कृषि को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने विचार साझा किए।

धान का कटोरा, अब विश्व बाजार की ओर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध धान परंपरा और किसानों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में धान की जितनी प्रजातियां हैं, उतनी अन्य किसी राज्य में नहीं पाई जातीं। मुख्यमंत्री ने राज्य के चावल को वैश्विक बाजार में पहुंचाने और इसकी ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन पर जोर दिया। उन्होंने धान की फसल को किसानों के लिए कम मेहनत में अधिक लाभदायक बताया।

किसानों को मिल रहा सर्वाधिक मूल्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को देश में सबसे अधिक धान का मूल्य दे रही है। इसी वजह से खेती का रकबा और पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पहले 24 लाख किसान पंजीकृत थे, जबकि अब यह संख्या 27 लाख से अधिक हो चुकी है।

धान निर्यात को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने निर्यातकों से अपील की कि वे छत्तीसगढ़ की अनोखी धान प्रजातियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाएं। उनका मानना है कि इससे राज्य के किसानों को न केवल आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान भी वैश्विक स्तर पर बनेगी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का संदेश

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने छत्तीसगढ़ को धान उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के चावल को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने की दिशा में केंद्र और राज्य के प्रयासों को सराहा।

CG : सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोयला चोरी करने वाले एक दर्जन से अधिक ग्रामीण गिरफ्तार

CG : सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोयला चोरी करने वाले एक दर्जन से अधिक ग्रामीण गिरफ्तार

 सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र के अमेरा खुली खदान से रोजाना स्थानीय ग्रामीणों और बाइकर्स की मदद से कोल माफिया बड़े पैमाने पर कोयला की तस्करी कर मोटी कमाई करते हैं। वहीं शासन को प्रतिदिन लाखों रुपए की छती पहुंच रहे हैं। शिकायत पर सरगुजा पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर लखनपुर उदयपुर पुलिस और एसईसीएल की संयुक्त टीम ने रविवार की सुबह अमेरा खुली खदान से कोयला चोरी करने के मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल और साइकिल जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है। लेकिन सरगुजा पुलिस के पहुंच से कोल माफिया दूर है।

सरगुजा पुलिस इन बड़े कोल माफियाओ के खिलाफ कब तक कार्यवाई करती है यह तो देखने वाली बात होगी।मिली जानकारी के मुताबिक अमेरा एसीसीएल प्रबंधन की शिकायत की गई। लखनपुर उदयपुर पुलिस और एसईसीएल कि संयुक्त टीम ने एसईसीएल अमेरा खुली खदान के सीमा पर स्थित ग्राम कटकोना पहुंचकर अवैध रूप से कोयले का उत्खनन कर परिवहन करने के मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है संयुक्त टीम ने मौके से कोयला, साइकिल, मोटरसाइकिल वाहन जप्त कर लखनपुर थाने लाया गया है। गौरतलब है कि एसईसीएल सुरक्षा प्रभारी मो रिजवान खान के द्वारा कोयला चोरी के मामले में पूर्व में कई बार शिकायत की जा चुकी है। पुलिस और एसईसीएल की संयुक्त टीम ने बीच-बीच में कार्रवाई भी की जाती है। भनक लगते ही बड़े कोल माफिया बचकर निकल जाते हैं।

कोल माफिया पुलिस की पहुंच से दूर

अमेरा खुली खदान से कोयला चोरी के मामले में स्थानीय ग्रामीण ही मौके से पकड़े जाते हैं। कार्रवाई की भनक लगते ही बड़े कोल माफिया बचकर निकल जाते हैं। जब तक इन बड़े कोल माफियाओं पर कार्रवाई नहीं होगी तब कोयला चोरी का यह सिलसिला जारी रहेगा। शासन प्रशासन को चाहिए कि इन बड़े कोल माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ताकि कोयला चोरी पर अंकुश लग सके।

ग्रामीणों और बाइकर्स को आगे कर कोल माफिया कोयला चोरी लिप्त

कोल माफिया के द्वारा स्थानिय ग्रामीण और बाइकर्स गैंग को आगे करके कोयला तस्करी करते हैं।उनके माध्यम से ईट भट्टे और अन्यत्र स्थान पर कोयला एकत्रित कर रात के अंधेरे में पिकप ट्रकों में कला परिवहन का दूसरे राज्यों में भी बेचा जाता है । यही नहीं इन कोल माफियाओं द्वारा लखनपुर, बिश्रामपुर, दरिमा, अंबिकापुर क्षेत्र में संचालित चिमनी और अवैध गमले भट्ठे को कोयला बेचकर गाड़ी कमाई की जा रही है।

शासन को प्रतिदिन लाखों रुपए की क्षति

बाहरी और स्थानीय स्तर के कोल माफिया मिलकर कई माह से कोयला चोरी कराकर शासन को करोड़ों रुपए की क्षति पहुंचाई जा रही है। कोल माफियाओं के द्वारा प्रतिदिन लाखों रुपए का चोरी का कोयला बेचा जाता है।

BREAKING : छग में कई IAS अधिकारियों की बढ़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे किस विभाग का मिला अतिरिक्त प्रभार

BREAKING : छग में कई IAS अधिकारियों की बढ़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे किस विभाग का मिला अतिरिक्त प्रभार

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में अधिकारियों के तबादले का सिलिसिला जारी है, इसी कड़ी में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारीयों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देखें आदेश

 

छत्तीसगढ़ बनेगा ऊर्जा और औद्योगिक हब: अडानी समूह 60 हजार रुपए करोड़ से अधिक का करेगा निवेश, चेयरमैन ने की बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ बनेगा ऊर्जा और औद्योगिक हब: अडानी समूह 60 हजार रुपए करोड़ से अधिक का करेगा निवेश, चेयरमैन ने की बड़ी घोषणा

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान अडानी ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा और सीमेंट के क्षेत्र में 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि निवेश किए जाने की घोषणा की।

अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी ने रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में समूह के बिजली संयंत्रों के विस्तार के लिए ₹60,000 करोड़ के नियोजित निवेश की घोषणा की। इस विस्तार से छत्तीसगढ़ की कुल बिजली उत्पादन क्षमता में अतिरिक्त 6,120 मेगावाट की वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त, अध्यक्ष ने राज्य में समूह के सीमेंट संयंत्रों के विकास और विस्तार के लिए ₹5,000 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई।

मुख्यमंत्री की सलाह पर, उन्होंने राज्य सरकार को अगले चार वर्षों में अदानी समूह की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और पर्यटन में सीएसआर और उससे आगे की पहलों का समर्थन करने के लिए ₹10,000 करोड़ की प्रोत्साहन राशि देने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा, बैठक में रक्षा-संबंधी उपकरणों के निर्माण और छत्तीसगढ़ में डेटा सेंटर और एक वैश्विक क्षमता केंद्र स्थापित करने में संभावित सहयोग की भी खोज की गई। इस महत्वपूर्ण निवेश से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने, रोजगार के अवसर पैदा होने और राज्य के समग्र विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 महाकुंभ के शुभारंभ पर 12,000 नए सन्यासी बनेगे नागा साधु, प्रमुख अखाड़ों ने तैयारी की शुरू

महाकुंभ के शुभारंभ पर 12,000 नए सन्यासी बनेगे नागा साधु, प्रमुख अखाड़ों ने तैयारी की शुरू

 Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ 2025 का आयोजन अत्यधिक धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जाएगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु संगम के तट पर एकत्र होंगे। पौष पूर्णिमा (13 जनवरी) को पहला शाही स्नान आयोजित होगा, जो महाकुंभ का शुभारंभ करेगा। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों से 12,000 नए सन्यासी नागा साधु बनेंगे, जो तीन दिन तक कठिन तपस्या के बाद इस धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे। जूना, निरंजनी और महानिर्वाणी जैसे प्रमुख अखाड़ों ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

इस विशेष दिन पर श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाने के लिए संगम में प्रवेश करेंगे और स्नान-दान तथा पुण्य के लिए रसद दान का कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। शनिवार को प्रदोष तिथि के अवसर पर पहले से ही संगम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई थी और यह सिलसिला महाकुंभ के दौरान पूरे आयोजन में जारी रहेगा। महाकुंभ एक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का महापर्व है, जो सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत पवित्र होता है।

कल से शुरू होगा महाकुंभ

13 जनवरी यानी कल से महाकुंभ का शुभारंभ होने जा रहा है। महाकुंभ मेला भारतीय संस्कृति और आस्था का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है, जो प्रयागराज में आयोजित होता है। यह मेला हर बार 12 साल बाद आयोजित होता है, और इस बार 2025 का महाकुंभ भी विशेष महत्व रखता है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु और साधु-संत इसमें भाग लेने के लिए आते हैं, और यह एक अनोखा दृश्य पेश करता है, जिसमें लोग धार्मिक अनुष्ठान, साधना और स्नान के लिए एकत्रित होते हैं।

सड़क हादसे का शिकार हुए छत्तीसगढ़ विधायक इंद्र साव; परिवार संग जा रहे थे महाकुंभ प्रयागराज

सड़क हादसे का शिकार हुए छत्तीसगढ़ विधायक इंद्र साव; परिवार संग जा रहे थे महाकुंभ प्रयागराज

 भाटापारा  :- छत्तीसगढ़ के भाटापारा के कांग्रेस विधायक इंद्र साव की गाड़ी सोनभद्र के म्योरपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे के दौरान विधायक की गाड़ी में उनका पूरा परिवार भी था। गाड़ी में उनकी पत्नी और दो बेटियों समेत कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें सुरक्षा गार्ड और गाड़ी के ड्राइवर शामिल थे। हालांकि, हादसे में विधायक और उनके परिवार समेत सभी सुरक्षित हैं। हादसे में परिवार के सभी लोगों को मामूली चोटें आईं। विधायक की पत्नी को कंधे में चोट आई, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। विधायक इंद्र साव के साथ हादसे की जानकारी की पुष्टि भाटापारा शहर थाना प्रभारी ने की है

सपरिवार जा रहे थे महाकुंभ

ये हादसा इतना दर्दनाक था कि उनकी गाड़ी के सामने से सारे परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार भाटापारा विधायक इंद्र साव सपरिवार महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। लेकिन प्रयागराज पहुंचने के पहले ही मुर्धवा-बीजापुर मार्ग स्थित नधिरा मोड़ के पास उनके साथ ये हादसा हो गया।

ट्रक ने मारी कार को टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक सपरिवार रविवार को बलरामपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। तभी सोनभद्र में सुबह करीब 7 बजे एक ट्रक ने विधायक की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। हादसे में घायल सभी लोगों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया है।

BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़,3 नक्सली ढेर,ऑटोमेटिक गन सहित कई हथियार बरामद,सर्चिंग ऑपरेशन जारी…

BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़,3 नक्सली ढेर,ऑटोमेटिक गन सहित कई हथियार बरामद,सर्चिंग ऑपरेशन जारी…

 बीजापुर :- बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे गए है। घटनास्थल से ऑटोमैटिक वेपन बरामद किए गए हैं। रुक-रुक कर फायरिंग अब भी जारी है। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटना मद्देड़ इलाके के बन्देपारा क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को रविवार सुबह से जवानों ने घेर रखा है। जिन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, उनमें से कुछ DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) कैडर के हैं। इस कैडर के नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ में 8 लाख रुपए का इनाम है।

नेशनल पार्क मुठभेड़ में अब तक 03 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद

मुठभेड़ स्थल से automatic weapon सहित अन्य हथियार & विस्फोटक पदार्थ व नक्सल सामाग्री बरामद हुआ

मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है

सर्च अभियान जारी है

नक्सल विरोधी सर्च अभियान में दिनांक 11.01.2025 को जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्रान्तर्गत जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर सुरक्षा बल की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी ।

 अभियान के दौरान आज दिनांक 12/01/2025 सुबह से सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है।

 सर्चिंग करने पर अब तक 03 वर्दीधारी माओवादियों का शव बरामद हुआ।

 मुठभेड़ स्थल से automatic weapon सहित अन्य हथियार & विस्फोटक पदार्थ व नक्सल सामाग्री बरामद हुआ l

 मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l

 सर्च अभियान जारी है।

 विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।

CG: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 425 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

CG: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 425 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के सीपत थाना पुलिस ने ग्राम मटियारी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां रेड कर 425 लीटर कच्ची महुआ शराब और 20 पाव देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और कच्ची महुआ शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए।

वीओ–सीपत थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं, जिनमें से एक आरोपी के पास 55 लीटर, दूसरे के पास 70 लीटर और तीसरे के पास 75 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसके अलावा 85 लीटर शराब प्रमोद माल्या के घर से बरामद हुई, वहीं सरिता शिकारी के पास 60 लीटर कच्ची महुआ शराब और 20 पाव देशी व अंग्रेजी शराब भी मिली। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस रेड के दौरान पुलिस ने 500 किलो लहान नष्ट किया और कच्ची महुआ शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए। । सीपत पुलिसे ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

VIP रोड बिल्डिंग हादसे में दो मजदूरों की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की…

VIP रोड बिल्डिंग हादसे में दो मजदूरों की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की…

 रायपुर: राजधानी रायपुर के VIP रोड में वीआईपी रोड स्थित अविनाश एलिगेंस की निर्माणाधीन हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, दो लोगों की हालत गंभीर है, वहीं इस हादसे में दो लोगों की मौत पर सीएम साय ने शोक व्यक्त किया है.

CM ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन इमारत के गिरने से 2 लोगों की मृत्यु और कई अन्य लोगों के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत और बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है और स्थिति की सतत निगरानी भी की जा रही है। ईश्वर से घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने व दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

CG – पत्नी की हत्या : पत्नी को सीलबट्टे से मार-मारकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अजांम

CG – पत्नी की हत्या : पत्नी को सीलबट्टे से मार-मारकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अजांम

 रायपुर। राजधानी रायपुर से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी को सीलबट्टे से मार-मारकर उसकी हत्या कर दी। आग बबूला पति ने कीटनाशक पीकर सुसाइड करने की कोशिश की। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद इलाके के ग्राम कोटनी में बीती रात पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी पति ने तैश में आकर पत्नी पर सीलबट्टे से हमला कर दिया। महिला बुरी तरह घायल हुई और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी पति ने कीटनाशक पी लिया। आरोपी को गंभीर हालत में किया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मंदिर हसौद टीआई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलु विवाद के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने सील-लोढ़ा से पत्नी को बुरी तरह से घायल कर दिया। मौके पर पत्नी की मौत हो गई है. जिसके बाद आरोपी ने कीटनाशक पी लिया। अस्पताल में भर्ती आरोपी पति के ठीक होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Train Canceled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! रायपुर-बिलासपुर के बीच चलने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट…

Train Canceled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! रायपुर-बिलासपुर के बीच चलने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट…

 रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के बैकुंठ- सिलयारी रेलवे स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग नंबर 403 किलोमीटर 800/26-28 पर स्थित रोड अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए बॉक्स पुशिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 16 जनवरी, 2025 को 03:30 बजे से 4:30 तक एवं दिनांक 17 जनवरी, 2025 को 22:00 बजे से 18 जनवरी 2025 को 3:25 बजे तक किया जाएगा तक ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा।

लेवेल क्रोससिंग पर रोड अंडर ब्रिज बनने से आने वाले दिनों मे सड़क मार्ग उपयोगकर्ता को ट्रेन परिचालन के दोरान लेवेल क्रॉसिंग गेट पर रुकने की अवश्यकता नहीं होगी। इसी प्रकार इससे रेल परिचालन भी निर्भय एवं संरक्षित होगा।

रद्द होने वाली गाडियां

(1) गाड़ी संख्या 68728 रायपुर बिलासपुर मेमू पैसेंजर दिनांक 16 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

(2) गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर गेवरा रोड मेमू पैसेंजर दिनांक 16 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

(3) गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड बिलासपुर मेमू पैसेंजर दिनांक 16 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

(4) गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर रायपुर मेमू पैसेंजर दिनांक 16 जनवरी और 17 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

(5) गाड़ी संख्या 68727 बिलासपुर रायपुर मेमू पैसेंजर दिनांक 17 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

(6) गाड़ी संख्या 58201 बिलासपुर रायपुर पैसेंजर दिनांक 18 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

(7) गाड़ी संख्या 58207 रायपुर जूनागढ़ रोड पैसेंजर दिनांक 18 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी .

(8) गाड़ी संख्या 58208 जूनागढ़ रोड रायपुर पैसेंजर दिनांक 19 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी .

(9) गाड़ी संख्या 58280 रायपुर – कोरबा पैसेंजर दिनांक 19 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

बीच में समाप्त होने वाली गाडियां

(1) 16 जनवरी 2025 को, गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 68861/68862 गोंदिया- झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेजर स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.

CG – राजधानी में बड़ा हादसा,गिरी निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की छत,एक की मौत,9 घायल,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

CG – राजधानी में बड़ा हादसा,गिरी निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की छत,एक की मौत,9 घायल,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

 रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर के वीआईपी रोड पर निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक का नाम रहमत खान है। वहीं छत के मलबे में दबने से करीब 9 मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है।

मिली जानकारी के मुताबिक 8वें मंजिल में छत ढलाई का काम चल रहा था, तभी छत का एक हिस्सा गिर गया। साथ में सेंटरिंग और लोहे का स्टैंड भी गिरा है। इसी में सभी मजदूर दबे थे। घायलों में बिहार के मजदूर भी शामिल हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायल मजदूरों को कौशल्या विहार के VY हॉस्पिटल भेजा गया है। कुछ लोगों को ज्यादा चोट आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है। वहीं SSP लाल उमेद ने बताया कि मलबा हटाने का काम चल रहा है। जांच के बाद डिटेल में जानकारी देंगे।

CG – 12वीं की छात्रा का अपहरण कर राजधानी में किया दुष्कर्म, स्कूल में सामान छोड़ने वाले ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

CG – 12वीं की छात्रा का अपहरण कर राजधानी में किया दुष्कर्म, स्कूल में सामान छोड़ने वाले ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

 कोरबा। 12वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को राजधानी रायपुर ला कर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी और छात्रा को रायपुर से बरामद कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पूरा मामला मानिकपुर चौकी का है।

छात्रा के लापता होने के बाद परिजनों ने मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी घनश्याम केवट निवासी मुलमुला जांजगीर को रायपुर से गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी वाहन चालक है और स्कूल में सामान छोड़ने आता था। इस दौरान उनकी जान पहचान छात्रा से हुई, फिर बहला फुसलाकर छात्रा का अपहरण कर उसे रायपुर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी और नाबालिकग दोनों को बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ब्रेकिंग : CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के भतीजे और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर गिरफ्तार…..

ब्रेकिंग : CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के भतीजे और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर गिरफ्तार…..

 रायपुर। CGPSC घोटाले मामले में बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती परीक्षा घोटाले मामले में CBI ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें इस मामले में सीबीआई ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को पहले ही जेल भेज दिया है।

गौरतलब हो कि पीएससी परीक्षा में व्यापक गड़बड़ी और भ्रष्ट्राचार कर अपने रिश्तेदारों, संबंधियों, राजनीतिज्ञों और व्यापारियों को डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी का पद बांटने के लिए टामन सोनवानी समेत कई लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। राज्य में विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद सरकार ने पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। जिसके बाद लगातार कार्यवाई जारी है।

ये है पूरा मामला

CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में मामला दर्ज किया है। CGPSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है।

नारायणपुर पुलिस को मिला नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी का जखीरा, बम किए गए निष्क्रिय

नारायणपुर पुलिस को मिला नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी का जखीरा, बम किए गए निष्क्रिय

 नारायणपुरः नारायणपुर पुलिस ने नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए चार आईडी बम को बरामद कर निष्क्रिय किया है। नारायणपुर पुलिस के बम स्क्वाड की टीम ने कच्चापाल-तोकापाल मार्ग पर सर्चिंग के दौरान चार आईईडी बम बरामद किए है। टीम ने सभी आईडी बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है। देखिए कैसे आईईडी को निष्क्रिय किया गया।

इससे पहले भी कच्चापाल-तोकापाल मार्ग पर सर्चिंग के दौरान पन्द्रह आईईडी बरामद किया किया गया था। कल ही इस मार्ग में आईडी बलास्ट में एक मवेशी घायल हो गया था।

MGM स्कूल के अकाउंटेंट ने किया 27 लाख का गबन – प्रबंधन ने दायर किया परिवाद, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

MGM स्कूल के अकाउंटेंट ने किया 27 लाख का गबन – प्रबंधन ने दायर किया परिवाद, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

 भिलाई : भिलाई नगर थाने में MGM स्कूल प्रबंधन की तरफ से उनके अकाउंटेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिलाई नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग विवेक नेताम की अदालत के आदेश पर गबन का मामला दर्ज किया गया है। परिवार के आधार पर धारा 406 धोखाधड़ी का अपराध घटित होना पाये जाने पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

शिकायत क्रासपन्डेंस MGM सीनियर सेकण्डरी स्कूल सेक्टर-6 भिलाई की ओर से केसी मैथ्यु ने दर्ज कराई है। उन्होंने न्यायालय में परिवार दायर किया था, जिस पर न्यायालय ने सुनवाई करते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।

यह है पूरा मामला
न्यायालय में दायर परिवाद के मुताबिक आरोपी संजीव कुमार दत्ता पिता नारायण चंद्र दत्ता (50स साल) निवासी फ्लैट नंबर 102, कल्पकंचन अपार्टमेंट, सड़क-6, आशीष नगर रिसाली, भिलाई ने गबन किया है।

संजीव कुमार दत्ता MGM स्कूल में अकाउंटेंट के पद पर पदस्थ था। साल 2021 में MGM स्कूल प्रबंधन ने परिवाद दायर किया है कि संजीव कुमार ने अकाउटेंट रहते हुए साल 2024 से लेकर 2019 तक की स्कूल की फीस 21.56 लाख रुपए जमा नहीं की। इसके साथ ही EPF, ESI और TDS की राश 5.50 लाख रुपए भी गबन कर गया। इस तरह से उसने 27.6 लाख रुपए का गबन किया है।

कलेक्टर की कमेटी भी कर चुकी हैं जांच
जब MGM प्रबंधन ने न्यायालय में परिवाद दायर किया तो न्यायालय ने इसकी जांच राज्य सरकार को कराने के निर्देश दिए। इसके बाद राज्य शासन के आदेश पर कलेक्टर के द्वारा एक जांच कमेटी गठित की गई। इसके बाद जांच टीम ने पाया कि आरोपी संजीव दत्ता ने कुल 27 लाख 6 हजार 759 रुपए का गबन किया है।

CG : IAS रेणु पिल्ले बनीं छत्तीसगढ़ की कार्यवाहक मुख्य सचिव, व्‍यापमं और माशिमं का भी संभालेगी प्रभार….

CG : IAS रेणु पिल्ले बनीं छत्तीसगढ़ की कार्यवाहक मुख्य सचिव, व्‍यापमं और माशिमं का भी संभालेगी प्रभार….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 14 से 21 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे। उनके अवकाश के दौरान प्रशासनिक जिम्मेदारियों को सुचारु रूप से संभालने के लिए एसीएस (अतिरिक्त मुख्य सचिव) रेणु पिल्ले को कार्यवाहक मुख्य सचिव का प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। आईएएस पिल्‍ले राज्‍य की प्रभारी मुख्‍य सचिव रहेंगी, ऐसे में उनका मौजूदा प्रभार उनके पास बना रहेगा।

वहीं सचिव राजेश सुकुमार टोप्‍पो को प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा का लिंक अफसर बनाया गया है। टोप्‍पो को प्रमुख सचिव बोरा के आदिम जातिजाति विकास विभाग, अनुसूचित जातिजाति विकास विभाग और पिछड़ा वर्ग व अल्‍पसंख्‍यक विकास विभाग का लिंक अफसर बनाया गया है।

लिव इन में रह रही महिला को पार्टनर ने चाकुओं से गोदा, ताबड़तोड़ किए कई वार, फिर जो हुआ…..वजह जानकर उड़ जाएंगे होश…..

लिव इन में रह रही महिला को पार्टनर ने चाकुओं से गोदा, ताबड़तोड़ किए कई वार, फिर जो हुआ…..वजह जानकर उड़ जाएंगे होश…..

 बिलासपुर। बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। चाकू लगने से घायल महिला की स्थिति गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही चाकू मार कर आरोपी फरार हो गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगाली पारा कालीबाड़ी के पास 31 वर्षीय निर्मला उर्फ नीलू कश्यप रहती है। अपने पति से तलाक के बाद वह प्राइवेट नौकरी कर जीवन यापन करती है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का 9 वर्ष का एक बेटा है। महिला के मायके वाले अशोकनगर में रहते हैं। पति से अलग होने के बाद महिला सनत कश्यप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पर पिछले साल अक्टूबर 2024 दीपावली के समय से सनत कश्यप से भी महिला का मनमुटाव हो गया। तब से वह सनत कश्यप से भी अलग होना चाहती थी और दूरी बना रही थी। जिससे सनत कश्यप नाराज था। वह महिला पर संबंध कायम रखने का दबाव बना रहा था।

महिला किसी काम से घर से निकली थी फिर वापस अपने घर आ रही थी। इस दौरान सनत कश्यप ने रास्ते में रोककर नीलू कश्यप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सनत ने 8 से 10 बार चाकू से महिला के छाती, पेट,गले पर वार किया। जिससे महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। राहगीरों और आस – पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी साइकिल से भाग निकला। लोगों ने एम्बुलेंस मंगवा महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज जारी है।

महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही महिला के परिजन ने बताया कि पिछले दो माह से सनत के द्वारा निर्मला उर्फ नीलू को पीछा कर परेशान किया जा रहा था और अब उसके द्वारा हमला कर दिया गया। आरोपी हमले के बाद से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

CG NEWS : भाजपा आईटी सेल का नया वीडियो जारी, साय को श्री राम और भूपेश को बताया रावण, सिंह देव ने कहा कोई जीवित व्यक्ति नहीं हो सकता राम

CG NEWS : भाजपा आईटी सेल का नया वीडियो जारी, साय को श्री राम और भूपेश को बताया रावण, सिंह देव ने कहा कोई जीवित व्यक्ति नहीं हो सकता राम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की सियासत में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जो एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में आया है। इस वीडियो में, जिसे कथित तौर पर बीजेपी की आईटी सेल ने वायरल किया है, छत्तीसगढ़ की राजनीति को ‘रामायण’ के रूप में चित्रित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं को राम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को दशरथ और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को रावण के रूप में दर्शाया गया है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद, छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने इस पर प्रतिक्रिया दी और इसे हंसी मजाक के रूप में लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यह वीडियो मज़ाक के तौर पर जारी किया होगा, और इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उनका कहना था कि किसी जीवित व्यक्ति को श्रीराम के रूप में दिखाना सही नहीं है।

 
 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत व्यापार स्थापित करने के लिए प्रदान की जाएगी वित्तीय सहायता

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत व्यापार स्थापित करने के लिए प्रदान की जाएगी वित्तीय सहायता

 रायपुर | प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगरी क्षेत्र के पथ विक्रेताओं को अपना स्वयं का व्यापार स्थापित करने या व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत पथ विक्रेताओं को ऋण किस्तों का प्रावधान है। जिसमे प्रथम किस्त – 10,000 रुपये, द्वितीय किस्त – 20,000 रुपये, तृतीय किस्त – 50,000 रुपये दिए जायेगे। अब तक नगर पालिका मंदिर हसौद अंतर्गत 65 हितग्राही इस योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कमजोर आय वर्ग के लोगों को उनके व्यवसाय को बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

 
तीन दिवसीय युवा उत्सव कल से, प्रो.आनंद कुमार और कुमार विश्वास समेत दिग्गज कलाकार करेंगे शिरकत

तीन दिवसीय युवा उत्सव कल से, प्रो.आनंद कुमार और कुमार विश्वास समेत दिग्गज कलाकार करेंगे शिरकत

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि यह आयोजन राज्य की प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसमें राज्य के 33 जिलों से करीब 3500 युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

राज्य की कला और संस्कृति का होगा प्रदर्शन

खेल मंत्री ने कहा कि तीन दिवसीय आयोजन में युवाओं को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और परंपरा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। राजधानी में तीन दिनों तक हजारों कलाकार प्रस्तुति देंगे। पहले दिन 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में महोत्सव का उद्घाटन होगा।

युवाओं से संवाद करेंगे सीएम

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में श्री राम मंदिर निर्माण पर आधारित नाटक “मैं अयोध्या हूं” की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा एक दशक में भारत के विकास की कहानी को दर्शाने वाला लेजर शो भी होगा। महोत्सव के तीसरे दिन 13 जनवरी को 'सुपर 30' के मशहूर शिक्षक आनंद कुमार युवाओं को प्रेरित करेंगे। वहीं दयारा बैंड 'ऐसा जादू है मेरे बस्तर में' प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम के आखिरी दिन राज्यपाल रमेन डेका युवा महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे, जिसके बाद डॉ. कुमार विश्वास और अन्य कवियों के साथ 'युवा कवि सम्मेलन' महोत्सव का समापन होगा।

CG : मुंगेली स्टील प्लांट हादसे के 40 घंटे बाद हटा साइलो, मलबे से मिले इंजीनियर समेत 3 लोगों के शव, पुलिस ने एक दिन पहले ही किया था एफआईआर

CG : मुंगेली स्टील प्लांट हादसे के 40 घंटे बाद हटा साइलो, मलबे से मिले इंजीनियर समेत 3 लोगों के शव, पुलिस ने एक दिन पहले ही किया था एफआईआर

 मुंगेली । मुंगेली जिला में हुए स्टील प्लांट हादसे के करीब 40 घंटे बाद साइलो को हटाया जा सका है। साइलो के हटने के बाद मलबे में दबे इंजीनियर सहित 3 लोगों की लाश रेस्क्यू टीम ने बरामद कर ली है। आपको बता दे इससे पहले इस हादसे में 2 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गये थे, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गयी थी।पुलिस-प्रशासन द्वारा पिछले 40 घंटे से रेस्क्यू आपरेशन चलाकर साइलो को हटाने का प्रयास किया जा रहा था। जिसमें आज जाकर सफलता मिली है।

गौरतलब है कि मुंगेली के कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में ये हादसा गुरूवार को हुआ था। जहां साइलो के अचानक गिर जाने से उसकी चपेट में आकर मजदूर और इंजीनियर नीचे दब गये थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस-प्रशासन द्वारा रेस्क्यू आपरेशन चलाकर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया था। वहीं हादसे के बाद कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर उद्योग विभाग के अफसरों ने शुरुआती जांच की, जिसमें मैनेजर और प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई।

यहां साइलो में क्षमता से अधिक लोड किया गया था, जिसके कारण ये हादसा हुआ। जांच रिपोर्ट के आधार पर सरगांव पुलिस ने प्लांट के ऑपरेशन मैनेजर अनिल प्रसाद, इंचार्ज अमित केडिया और प्लांट के प्रबंधकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं कलेक्टर राहुल देव ने स्पष्ट किया कि इस हादसे में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।