CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BREAKING : सीएम साय की बड़ी घोषणा, अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के शहादत की कहानी

BREAKING : सीएम साय की बड़ी घोषणा, अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के शहादत की कहानी

 रायपुर : आज 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर दसवें सिख गुरू श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के अदम्य साहस और बलिदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की है, अब गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों के शहादत की कहानी स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी।

बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों ने धर्म की रक्षा के लिए बहुत कम उम्र में ही अपने आप को बलिदान कर दिया था। उन्होंने अपनी वीरता और शौर्य से पुरे देश को गौरवान्वित किया है।

BREAKING : कल होगा छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार ! 14 मंत्री ले सकते हैं शपथ, राजनीतिक हलचल तेज

BREAKING : कल होगा छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार ! 14 मंत्री ले सकते हैं शपथ, राजनीतिक हलचल तेज

 रायपुर : नगरीय निकाय चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है, कयास लगाए जा रहे है कि कल राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। वहीं मंत्रियों की संख्या को लेकर भी चर्चा है कि हरियाणा की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी 13 की जगह 14 मंत्री हो सकते हैं। इसको लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत में राजनीतिक हलचल तेज है।

इन नामों पर चर्चा 

मंत्रीमंडल के विस्तार के अटकलों के बीच कुछ नामों की चर्चा जोरों पर हैं। जिनमें गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, किरणदेव सिंह और सुनील सोनी जैसे नाम शामिल हैं।

जानिए पूरा गणित 

बता दें कि सीएम को लेकर कुल 13 मंत्री बनाए जाते हैं। मौजूदा दौर में अभी प्रदेश में सीएम को लेकर कुल 11 मंत्री हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, नियमों के मुताबिक राज्य में कुल विधायकों की संख्या के 15 फीसदी के हिसाब से मंत्रिमंडल का गठन होता है, इस लिहाज से 13.5 विधायक ही मंत्री बन सकते हैं, इस आधार पर छत्तीसगढ़ में 13 मंत्री बनाए जाते हैं।

हरियाणा में बनाए गए 14 मंत्री 

हरियाणा में भी कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन यहां इस बार बदलाव किया गया है। हरियाणा में 14 मंत्री बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में भी 90 विधायक हैं बावजूद इसके यहां पर महज 13 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। वहीं अब उम्मीद जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में भी 13 की जगह 14 मंत्री हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में अबतक 74.60 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, किसानों को 16 हजार 785 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान

छत्तीसगढ़ में अबतक 74.60 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, किसानों को 16 हजार 785 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में धान 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 74.60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।

धान खरीदी के एवज में 15.35 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 16 हजार 785 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी शुरू कर दिया गया है। धान उठाव के लिए 46.24 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 21.58 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 26 दिसम्बर को 56,048 किसानों से 2.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 90 हजार 672 से अधिक टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 90 हजार 054 टोकन जारी किए गए हैं।

 स्वावलंबन की राह दिखाते स्वदेशी मेले का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय!

स्वावलंबन की राह दिखाते स्वदेशी मेले का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय!

@27 दिसंबर की संध्या 7:00 बजे रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा 8 दिवसीय स्वदेशी मेला का शुभारंभ!
रायपुर/26/12/2024/ राजधानी रायपुर में स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की ईकाई भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा बीते 22 वर्षों से प्रतिवर्ष होने वाला भव्य स्वदेशी मेला इस वर्ष कल 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक साइंस कॉलेज मैदान में होगा। रंगारंग समारोह के साथ कल संध्या 7 बजे मेला का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप करेंगे तथा विशेष अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत एवं स्वदेशी जागरण मंच मध्य क्षेत्र के संयोजक सुधीर दाते विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में प्रतिवर्ष 8 दिवसीय भव्य स्वदेशी मेला विगत 22 वर्षों से होता आ रहा है।  इस संबंध में स्वदेशी मेला के संयोजक प्रवीण मैशेरी बताया कि इस मेला में छत्तीसगढ़ सहित गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र,पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल, तमिलनाडु, बिहार,जम्मू कश्मीर, आंध्रप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के 300 से ज्यादा स्टॉल धारकों की सहभागिता होगी। मेले में हैंडीक्राफ्ट, लघु एवं कुटीर उद्योग के उत्पाद ,एजुकेशन, रियल स्टेट, ऑटो इंडस्ट्रीज, टेक्सटाइल, हैंडलूम, एफएमसीजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सामाजिक, हेल्थ सेक्टर, सर्विस सेक्टर, फर्नीचर, टेलीकॉम आदि के स्टॉल्स देखने को मिलेंगे।  स्वागत समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल स्वागत समिति के सचिव रविन्द्र सिंह, मेला सह संयोजक अमरजीत सिंह छाबड़ा व मनीषा सिंह ने बताया कि मेले में शहरवासियों के लिए आकर्षक फूड स्टॉल एवं बच्चों के लिए झूले भी लगेंगे।
स्वावलंबी भारत की राह दिखाता यह मेला अपने आप में अनूठा रहता है! ऐसा प्रतीत होता है मानों पूरा भारत यहां समा गया हो!
 
धर्म अर्थात जीवन जीने का सर्वोत्तम मार्ग : प्रो. मुखर्जी

धर्म अर्थात जीवन जीने का सर्वोत्तम मार्ग : प्रो. मुखर्जी

 रायपुर :-  महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में वीर बाल दिवस के उपलक्ष मे 24 दिसंबर के दिन वीर बाल दिवस दिवस मनाया गया इस मौके पर महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने वीर बाल दिवस पर वक्तव्य रखते हुए बताया की वीर बाल दिवस सिख संप्रदाय के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के दो पुत्रों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को चिंतन कर  पुण्य स्मरण किया जा रहा है उन्होंने इस मौके पर दोनों वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और बताया कि जिन्होंने छोटी उम्र में धर्म और सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने प्राणों को निक्षावर कर दिया था ऐसे वीर सपूतों को याद किया जाना चाहिए उनका कहना था कि आप सभी छात्र-छात्राओं को दोनों बालकों की शहादत से प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे आप अपने सामाजिक कर्तव्यों को समझ सकें और उनके पालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें क्योंकि छात्र एक सामाजिक प्राणी भी है वही कार्यक्रम में इतिहास विभाग की शिक्षिका प्रोफेसर चरणजीत बजाज ने दोनों बालकों की शहादत को महत्वपूर्ण रेखांकित किया और उनकी जीवनी के अंश को प्रस्तुत करते हुए जानकारी रखी उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया कि इन बच्चों से शिक्षा लेकर ऐसे साहसी बनने की कोशिश की जानी चाहिए क्योंकि जीवन में सभी को अपने योगदान के लिए कोई ना कोई आवश्यक एवम महत्वपूर्ण कार्य मिलता है वहीं आयोजन में प्रमुखता से डॉ अनुपम जैन, डॉ शांतनु पाल, ललित मोहन वर्मा, रामप्रसाद दुबे, डॉ प्रेम चंद्राकर  समस्त स्टाफ एवम बड़ी संख्या में छात्र छात्राये उपस्थित थे

सावधान ! अब ई-चालान का भुगतान नहीं करने पर होगी वाहनों की जप्ती, शहर के चप्पे-चप्पे में लगाए गए कैमरें

सावधान ! अब ई-चालान का भुगतान नहीं करने पर होगी वाहनों की जप्ती, शहर के चप्पे-चप्पे में लगाए गए कैमरें

 रायपुर :- शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बढ़ती जा रही है। बीते छह वर्षों में 1 लाख 21 हजार से अधिक वाहन चालकों ने अपने ई-चालान का भुगतान नहीं किया है। यातायात विभाग ने अब सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, विभाग उन वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेगा, जो तय समय सीमा के भीतर चालान की राशि नहीं चुका रहे हैं। जिसकी वसूली के लिए यातायात पुलिस ने जुर्माना वसूलने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत जवानों की टीम बनाई गई है, जो ई-चालान भुगतान न करने वाले वाहनों को जब्त करेगी। बाद में मामला लोक अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें कि शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे सड़क पर हर तरह के यातायात नियम उल्लंघन (जैसे रेड लाइट जम्प, बिना हेलमेट गाड़ी चलाना) को रिकॉर्ड करते हैं।

इन कैमरों की मदद से रोजाना नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के ई-चालान जारी किए जाते हैं। लेकिन अधिकांश वाहन चालक चालान की राशि का भुगतान करने के लिए यातायात दफ्तर नहीं पहुंचते, जिससे लंबित चालानों की संख्या बढ़ती जा रही है। विभाग के अनुसार पिछले छह वर्षों में कुल 3,05,667 ई-चालान जारी किए गए। इनमें से 1,83,983 वाहन चालकों ने चालान की राशि जमा की वहीं 1,21,684 चालान अब भी लंबित हैं।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ई-चालान की राशि समय पर जमा करें। ऐसा न करने पर वाहन जब्त होने और कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।

CG CRIME : पत्नी ने टांगी से काटकर की पति की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

CG CRIME : पत्नी ने टांगी से काटकर की पति की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

 अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से हत्या का मामला सामने आया है। शराब के नशे में पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। शराब पीते समय पति- पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई। जिसकी खोजबीन में पुलिस जुट गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला मैनपाट के नमर्दापुर की है। जहां पर विवाद के बाद आक्रोशित पत्नी ने टांगी से अपने पति पर बेरहमी में कई बार वार कर दिया। जिससे मौके पर ही पति बलिराम माझी की मौत हो गई। वहीं हत्या के बाद से ही आरोपी पत्नी नेहारो माझी फरार हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

नगरीय निकाय चुनाव: छत्तीसगढ़ में इस दिन से लागू हो सकती है आचार संहिता

नगरीय निकाय चुनाव: छत्तीसगढ़ में इस दिन से लागू हो सकती है आचार संहिता

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में इस बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की पूरी तैयारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य सरकार के मंत्रियों ने कई मंचों पर इस योजना के संकेत दिए हैं। इसके लिए विधानसभा में नगरीय निकाय संशोधन विधेयक भी पारित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 31 दिसंबर 2024 तक आचार संहिता लागू हो सकती है और चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों की घोषणा कर सकता है।

राज्य में “वन नेशन, वन इलेक्शन” की तर्ज पर दोनों चुनावों को एक साथ कराने की योजना है। इसके पीछे मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी पहल का प्रभाव माना जा रहा है। राज्य सरकार इस घोषणा को प्रदेश में पहले ही लागू करने की इच्छुक है।

नगरीय निकाय संशोधन विधेयक को विधानसभा में पारित करना, चुनाव प्रक्रिया को एक साथ आगे बढ़ाने का पहला कदम था। हालांकि, कुछ समय पहले पंचायत चुनाव के आरक्षण संबंधी कार्यों में देरी के कारण यह संभावना जताई गई थी कि चुनाव अप्रैल 2025 तक टल सकते हैं। लेकिन हाल ही में सरकार ने 30 दिसंबर तक पंचायत चुनावों के आरक्षण प्रक्रिया को पूरा करने का आदेश देकर इन अटकलों को खत्म कर दिया है।

राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अगर 31 दिसंबर को आचार संहिता लागू होती है, तो अगले डेढ़ महीने के भीतर चुनाव संपन्न हो सकते हैं। उम्मीद है कि 20 से 22 फरवरी 2025 के बीच पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे।

विधानसभा में पारित नगरीय निकाय संशोधन विधेयक पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया था। कांग्रेस का कहना है कि 74वें संविधान संशोधन के प्रावधानों को राज्य की विधानसभा बदलने का अधिकार नहीं रखती। कांग्रेस ने सदन में इस विधेयक का विरोध किया और इसे चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकार चुनाव कराने में देरी करती है, तो कांग्रेस इस मामले में कोर्ट से स्टे लेने का प्रयास कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो सरकार की छवि को बड़ा झटका लग सकता है। इसलिए, समय पर चुनाव कराना सरकार के लिए न केवल आवश्यक बल्कि राजनीतिक रूप से भी फायदेमंद हो सकता है।

31 दिसंबर को आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया तेज हो जाएगी। दोनों चुनाव एक साथ कराने का निर्णय प्रशासनिक रूप से आसान हो सकता है, लेकिन यह राजनीतिक और कानूनी विवादों से घिरा हुआ है।

सरकार की यह रणनीति न केवल वन नेशन, वन इलेक्शन की अवधारणा को मजबूत करती है, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रिया को भी सरल बनाती है। हालांकि, चुनाव परिणामों और कानूनी जटिलताओं का प्रभाव, प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर व्यापक असर डाल सकता ह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर की बेटी हेमबती नाग को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024” से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर की बेटी हेमबती नाग को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024” से किया सम्मानित

 रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले की राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024” से सम्मानित किया। इस गौरवशाली पल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर हेमबती की सराहना की और इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।

उन्होंने लिखा- शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है।

सीएम साय ने आगे लिखा हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बिटिया हेमबती को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं। जय छत्तीसगढ़!

 
वीर बाल दिवस: मुख्यमंत्री बोले, वीर बाल दिवस हम सभी की राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी को समझने का देता है अवसर

वीर बाल दिवस: मुख्यमंत्री बोले, वीर बाल दिवस हम सभी की राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी को समझने का देता है अवसर

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने संदेश में बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि 26 दिसम्बर को हम सभी वीर बाल दिवस मना रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। इस दिन सिख पंथ के दसवें गुरु गुरू गोबिंद सिंह के साहिबजादे, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। मैं उनकी शहादत को शत शत नमन करता हूँ।प्रधानमंत्री  ने घोषणा की थी कि गुरू गोबिंद सिंह के साहिबजादों की शहादत की स्मृति में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा।

यह आयोजन हमें उनके साहस और वीरता को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का अवसर देता है। गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने कभी अन्याय के सामने सिर नहीं झुकाया और अपनी संस्कृति, धर्म और देश के रक्षा के लिए जीवन का त्याग दिया। छोटी सी उम्र में साहिबजादों ने देश के लिए शहादत की जो प्रेरणा सबके समक्ष रखी, वो आदर्श हमेशा प्रकाश स्तंभ की तरह हमें राह दिखाएंगे।

CG - सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकराई बाइक, आरक्षक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

CG - सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकराई बाइक, आरक्षक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

 दुर्ग। आईजी ऑफिस दुर्ग में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र तिवारी सड़क हादसे का शिकार हो गए है। बताया जा रहा है कि वे अपनी बाइक से स्मृति नगर स्थित अपने घर जा रहे थे। अचानक वो बाइक सहित सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उपेंद्र तिवारी साल 2007 बैच का सिपाही थे। वह मूलतः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाले थे। भिलाई में उसकी पत्नी और एक तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा रहते थे। उसकी मौत की खबर सुनने के बाद उसके माता पिता उत्तर प्रदेश से भिलाई के निकल गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, उपेंद्र अपनी बाइक CG 07 AW 2208 से अकेले स्मृति नगर चौकी अंतर्गत हरि नगर स्थित अपने घर जा रहे थे। वो जैसे हरि नगर से थोड़ा पहले क्रिश 2 होटल के पास पहुंचे, वहां सड़क किनारे लगे ट्रांसफर्मर से तेज रफ्तार में टकरा गए। इसके बाद उपेंद्र नाली में गिरे और उसका सिर फट गया। सूचना मिलते ही सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची। तब तक 112 और 108 एंबुलेंस वहां पहुंच गई थी। उन लोगों ने उपेंद्र को बेहोशी की हालत में ही तुरंत चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को दुर्ग स्थित मरचुरी में रखवा दिया गया है।

IMD Alert : अगले 48 घंटे में कई जिलों में होगी झमाझम बारिश...फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

IMD Alert : अगले 48 घंटे में कई जिलों में होगी झमाझम बारिश...फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

  रायपुर :- नए साल से पहले कई जिलों में 27 और 28 दिसंबर को ओला और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बंगाल में बने सिस्टम के असर के कारण बारिश की स्थिति बन रही है।

अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है। 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा और फिर कड़ाके की ठंड लौटेगी। बुधवार को प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा यहां रात का तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जानिए मौसम विभाग ने क्या कुछ कहा

इन राज्यों में होगी बारिश

दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।27 दिसंबर से राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश और गरज के साथ बौछारों में वृद्धि होगी, जो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के हिस्सों तक फैल जाएगी

IAS Amit Agrawal: छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अमित कुमार भारत सरकार में सचिव प्रमोट, इस विभाग में मिली पोस्टिंग

IAS Amit Agrawal: छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अमित कुमार भारत सरकार में सचिव प्रमोट, इस विभाग में मिली पोस्टिंग

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल को केंद्र सरकार में सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है. उन्हें फार्मास्युटिकल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अमित अग्रवाल छत्तीसगढ़ कैडर के तीसरे अधिकारी हैं, जिन्हें सचिव बनने का अवसर मिला है.

CM साय आज जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले और राजधानी रायपुर में आयोजित इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM साय आज जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले और राजधानी रायपुर में आयोजित इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज  जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले और राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.30 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.40 बजे बगीचा विकासखंड के ग्राम घुघरी पहुंचेंगे और वहां ‘आदिवासी नागवंशी समाज के वार्षिक महासम्मेलन 2024‘ में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद 12.50 बजे घुघरी से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.30 बजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टिमरलगा पहुंचेंगे और वहां पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेघ यज्ञ महोत्सव में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री टिमरलगा से अपरान्ह 3.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में ‘वीर बाल दिवस‘ पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे। संगोष्ठी के बाद मुख्यमंत्री रात्रि 8.30 बजे रायपुर के पंडरी गुरूद्वारा में वीर बाल दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

CG : यात्रियों की फिर बढ़ी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें रद्द , यात्रा से पहले देखें ये लिस्ट

CG : यात्रियों की फिर बढ़ी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें रद्द , यात्रा से पहले देखें ये लिस्ट

रायपुर :- रेल यात्री ध्यान दें! उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने के लिए स्टेशन पर पहुंचने से पहले ट्रेनों की नवीनतम स्थिति की जांच करने की सलाह दी गई है। ट्रेनों के नवीनतम अपडेट या लाइव स्थिति को राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली या एनटीईएस पर जांचा जासकता है

 

CG - चंद रुपयों के लिए दोस्त बना जानी दुश्मन, पहले पिलाई शराब फिर किया ये बड़ा कांड, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

CG - चंद रुपयों के लिए दोस्त बना जानी दुश्मन, पहले पिलाई शराब फिर किया ये बड़ा कांड, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

 दुर्ग। जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उधारी की रकम नहीं देने पर दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी ने शराब पीने के बहाने बुलाया और फिर पत्थर से वार कर दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्यारे को गिरफ्तार किया।

खुर्सीपार में हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अजय कवर्धा में छिपकर रह रहा था। फिलहाल मामले में खुर्सीपार पुलिस उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, बीते 6 दिसंबर की रात वीरांगना अवंती बाई भवन के पास नहर किनारे लोकेश्वर बंजारे (उम्र 28 साल) पिता लक्ष्मण बंजारे का शव मिला था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि लोकेश्वर के सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या की गई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए ASP (शहर) दुर्ग सुखनंदन ने अंबर सिंह भारद्वाज, थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस की जांच के दौरान सीसीटीवी के विश्लेषण और संदिग्धों से पूछताछ पर जानकारी मिली कि मृतक लोकेश्वर बंजारे और अजय यादव उर्फ टंगिया दोस्त थे। घटना वाले दिन दोनों को वीरांगना अवंती बाई भवन के पीछे जाते हुए देखा गया था।

लोकेश्वर और अजय की दोस्ती की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अजय यादव की पतासाजी में जुट गई। इस दौरान अजय के रिश्तेदारों और परिचितों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। तभी पुलिस को यह जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी कवर्धा में है, जिसके बाद टीम ने कवर्धा पहुंचकर उसे हिरासत में लिया।

अटल के सुशासन के सपने को प्रदेश सरकार कर रही साकार-अरुण साव

अटल के सुशासन के सपने को प्रदेश सरकार कर रही साकार-अरुण साव

 बिलासपुर।  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.  अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज सुशासन दिवस के  अवसर पर उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने 50 लाख की लागत से बनने वाले अटल परिसर का भूमिपूजन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिवर व्यू रोड को अटल पथ के नाम किए जाने और चौक को अटल चौक के नाम से किए जाने की घोषणा की। भूमिपूजन कार्यक्रम में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी राज्य विकास मंत्री  तोखन साहू विशिष्ट अतिथि और बिलासपुर विधायक  अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक मंचस्थ रहे।

उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भारत के स्वप्नदृष्टा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को प्रदेश सरकार साकार करने की दिशा में काम कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रिवर व्यू रोड को अटल पथ के नाम से जाना जाएगा और चौक को अटल चौक के रूप में पहचान मिलेगी। उपमुख्यमंत्री  साव ने अटल जी को स्मरण करते हुए छत्तीसगढ़ निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया और कहा कि उनके कारण ही एक नए प्रदेश के रूप में छत्तीसगढ़ को पहचान मिली। केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने अटल जी की कविता का पाठ करते हुए उन्हें स्मरण किया और कहा कि सुशासन का जो सपना अटल जी ने देखा है उसे पूरा करने की दिशा में केंद्र और प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।  साहू ने अपने उद्बोधन में अटल जी के व्यक्तित्व और उनकी दूरदर्शिता को याद किया। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने अटल जी के बिलासपुर प्रवास की स्मृति को साझा किया। उन्होंने कहा कि वे युगपुरूष और  लोकप्रिय व्यक्तित्व थे, ऐसे अद्भुत राजनेता को आज पूरा देश स्मरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए देखे गए उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के चयनित 20 संविदा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अतिथियों द्वारा तिलक नगर स्थित 72 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के प्रथम तल का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राम देव कुमावत, निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, पार्षद विजय ताम्रकार जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

राजनांदगांव के भर्ती घोटाले में गृह मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे - दीपक बैज

राजनांदगांव के भर्ती घोटाले में गृह मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे - दीपक बैज

 रायपुर ।   राजनांदगांव आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को सिर्फ रद्द करना पर्याप्त नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि इस मामले की सीबीआई जांच के साथ राजनांदगांव के आरक्षक भर्ती घोटाला के लिये नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा इस्तीफा दे। पुलिस विभाग में भर्ती घोटाला हुआ है और पुलिस के ही अधिकारी एसआईटी के माध्यम से जांच करेंगे। विभाग के मंत्री गृह मंत्री जांच के आदेश दे रहे कैसे न्याय होगा जो लोग दोषी है वही जांच भी करेंगे। यह विष्णु के सुशासन में ही संभव है कि आरोपी अपनी जांच खुद करेगा। इस मामले में संलिप्त ठेका कंपनी को तत्काल ब्लेक लिस्टेड किया जाए तथा मामले में आत्महत्या किये सिपाही की मौत के मामले की भी अलग से न्यायिक जांच करवाया जाना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि जब से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयी है, नौकरी के नाम पर वसूली के शिकायतों की बाढ़ आ गई है। सत्ता के संरक्षण में छत्तीसगढ़ में नौकरियां बेचने वाले गिरोह फल फूल रहे हैं। भाजपा की सरकार में चयनित अभ्यर्थियों की सूची तो जारी होती है, लेकिन प्रक्रिया के दौरान परिणाम के अंक छिपाये जाते हैं, एस आई भर्ती इसका उदाहरण है। पुलिस भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड, प्रयोगशाला परिचारक में नौकरी लगवाने के नाम पर अनेकों काउंटर खुल गए हैं। मंत्रालय और संचालनालय तक में खुलेआम बोली लगाई जा रही है। रिमोट से संचालित इस सरकार में युवाओं के सरकारी नौकरी के रोजगार के अवसर को बेचा जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आठवीं बटालियन पेंड्री में पुलिस भर्ती प्रक्रिया में कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए मैनुअल एंट्री और रिजल्ट में गोलमाल किया गया है। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गोला फेंक और ऊंची कूद को लेकर मैनुअल रजिस्टर में और रिजल्ट जारी करने में धांधली की गई है। नंबर बढ़ाने और पास करने लिए लेनदेन की भी शिकायत आई हुई है। जिले के पुलिस अधीक्षक ने स्वीकार किया है कि तीन हजार से अधिक अभ्यर्थियों के अंकों में गड़बड़ी की गई है, इतने व्यापक स्तर पर संगठित घोटाले केवल आरक्षक स्तर के चंद कर्मचारियों के द्वारा कारित हो, यह संभव नहीं है। साय सरकार असल गुनाहगारों को बचाने के लिये 4 आरक्षक और 2 ठेका कर्मचारियों पर कार्यवाही करके पूरे षड़यंत्र पर लीपापोती कर रही है। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी के लिये गृहमंत्री विजय शर्मा अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें।

अटल जी की वजह से हम लिख रहे अपने पते में छत्तीसगढ़ का नाम: बृजमोहन

अटल जी की वजह से हम लिख रहे अपने पते में छत्तीसगढ़ का नाम: बृजमोहन

 रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की 100 जयंती के अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक्सप्रेस-वे में अटल परिसर का भूमिपूजन किया। साथ ही अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के 100 वीं जयंती पर देश में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। अटल जी ने हमारे प्रदेश का निर्माण किया और उनकी वजह से आज हम अपने पते पर छत्तीसगढ़ का नाम लिख पा रहे हैं। सासंद श्री अग्रवाल ने कहा कि अटल जी का देश के विकास में महती भूमिका रही है। वे छत्तीसगढ़ को भी जानते थे कि यहां पर प्राकृतिक सांसधनों से भरपूर है और राज्य बनने के बाद विकास की गति तेज होगी। उनके सपनों को पूरा करने का कार्य अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार कर रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि नवा रायपुर का नाम अटल जी के नाम पर किया गया है। अब एक्सप्रेस-वे के रास्ते में अटल परिसर बनाया जाएगा। जिसका भूमिपूजन किया गया है। यहां अटल जी की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी प्रेरणा ले सकेगी।

अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब हर क्षेत्र में तरक्की करने लगा हैै। इस प्रगति से अटल जी का सपना भी पूरा होगा और हमें भी गौवान्वित महसूस होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि अटल परिसर के चारों ओर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना चाहिए। इससे अटल परिसर की पहचान अलग ही नजर आएगी।
इस अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि अटल जी को छत्तीसगढ़ से हमेशा स्नेह रहा है। श्री सोनी ने कहा कि अटल जी जानते थे कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद बस्तर से लेकर सरगुजा तक के लोगों के जीवन में परिवर्तन होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिवस को सुशासन दिवस मनाने की घोषणा की थी। आज मोदी की गारंटी को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में पूरा करने का काम भी किया है।
इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि अटल जी का सपना था कि छत्तीसगढ़ हमेशा प्रगति की करें तो उनके सपनों को छत्तीसगढ़ सरकार भी पूरा कर रही है। अटल जी की वजह से आज छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन हो रहा है और हर क्षेत्र में प्रगति भी तेजी के साथ कर रहा है।
इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि आज का दिन हमारे के लिए गौरव का दिन है। अटल जी का व्यक्तित्व ही उनकी पहचान थी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रदेश को बनाया है। अटल जी ने कई पुनीत कार्य किए है। आज गांव-गांव में सड़कें जुड़ चुकी है। आज राज्य की उन्नति भी हो रही है।
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की नींव रखी। आज का दिन हमें गौरवान्वित करता है और रायपुर में अटल परिसर बनाया गया है, उस चैराहें के चारों तरफ सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएं। इससे चैराहें सुंदर नजर आएं। श्री मूणत ने कहा कि अटल जी का नेतृत्व, दूरदष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी है।
इस कार्यक्रम में पार्षद मृत्युंजय दुबे, पार्षद सरिता दुबे, जयंती भाई पटेल, नगरीय प्रशासन सचिव बसवराजू एस., कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, नगरीय प्रशासन के संचालक कुंदन कुमार एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय सुशासन दिवस पर सलियाटोली में 726.27 करोड़ रूपए के विकासकार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

मुख्यमंत्री साय सुशासन दिवस पर सलियाटोली में 726.27 करोड़ रूपए के विकासकार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

 5.94 करोड़ की लागत के 50 कार्यों का किया लोकार्पण

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर आज कुनकुरी के सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 726.27 करोड़ रूपए की लागत के 172 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण और 660.33 करोड़ की लागत के 122 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत सामग्री, उपकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किए।

मुख्यमंत्री साय 660.33 करोड़ रूपये की लागत के जिन 122 कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें जशपुर विधानसभा के 58.83 करोड़ रूपये की लागत के 21 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 498.01 करोड़ रूपये की लागत के 58 कार्य, पत्थलगांव विधानसभा में 103.48 करोड़ रूपये की लागत के 43 कार्य शामिल हैं। भूमिपूजन होने वाले कार्याे में मुख्य रूप से जशपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय, बगीचा में नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज, कुनकुरी में रिक्रिएशन पार्क, जिला कार्यालय जशपुर के द्वितीय तल, 15 धान उपार्जन केन्द्रों में अधोसंरचना-गोदाम, सलिहाटोली में इंडोर जिम, बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट, कुनकुरी में अमृत मिशन 2.0 के विभिन्न कार्य शामिल है।  

इसी प्रकार मुख्यमंत्री साय 65.94 करोड़ की लागत के जिन नवनिर्मित 50 कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें जशपुर विधानसभा में लगभग 27.76 करोड़ लागत के 26 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 5.65 करोड़ लागत के 12 कार्य और पत्थलगावं विधानसभा में 32.51 करोड़ लागत के 12 कार्य शामिल है। लोकार्पित होने वाले कार्यों में मुख्य रूप से पोंगरों एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना, 4 प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन, 6 स्टाप डेम, सेन्द्रीमुण्डा में नवीन आदिवासी कन्या आश्रम, नारायणपुर में हाई स्कूल भवन शामिल है।        

इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, विधायक गोमती साय और रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, कृष्ण कुमार राय, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, रामप्रताप सिंह, यश प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, रोहित साय, संभागायुक्त जी. आर. चुरेंद्र, कलेक्टर रोहित व्यास, आईजी अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

धान खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था 50 प्रतिशत केंद्रों पर धान खरीदी बंद : कांग्रेस

धान खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था 50 प्रतिशत केंद्रों पर धान खरीदी बंद : कांग्रेस

 रायपुर । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में फैली अव्यवस्था के कारण 50 प्रतिशत से अधिक धान खरीदी केंद्रों में खरीदी लगभग बंद हो चुकी है। सोसायटियों से उठाव नहीं होने के कारण जाम के हालात है। जगह की कमी होने के कारण सोसायटियां हाथ खड़ा कर रही है, किसान परेशान है, बारदाने की कमी अभी भी बरकरार है, टोकन की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, किसान खरीदी शुरू होने के डेढ़ माह बाद भी टोकन के लिये परेशान हो रहे है। खरीदी केंद्रों में फैली अव्यवस्था से साफ हो रहा है कि सरकार की नीयत पूरा धान खरीदी करने की नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी की गारंटी में वादा किया था किसानों को एकमुश्त भुगतान किया जायेगा तथा ग्राम पंचायतों में काउंटर बनाकर भुगतान होगा। मुख्यमंत्री बताये कितने गांव में धान के भुगतान के लिये काउंटर बनाये गये है। सरकार ने यह घोषणा किया था कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आयेगा, लेकिन जो लोग धान बेच चुके है, उनके खाते में रकम हफ्तों तक नहीं आया है, जो रकम आ रहा है वह एकमुश्त 3100 नहीं है, सिर्फ 2300 रुपए प्रति क्विंटल ही आ रहा है (जो समर्थन मूल्य है उतना)। भाजपा ने 3100 रुपए एकमुश्त देने का वादा किया था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धान की कीमत का भुगतान 3217 रू. में करें क्योंकि 3100 रू. भाजपा ने अपने चुनावी वायदे में कहा था। केन्द्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 117 रू. बढ़ा दिया है। इस कारण इस वर्ष धान की खरीदी 3100 रू. से बढ़ाकर 3217 रू. किया जाये। कांग्रेस के समय भी कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 2500 देने का वादा किया था लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने पर कांग्रेस ने 2640 रू. में धान खरीदी किया था।

 

भाजपा का अटल सुशासन दिवस महज दिखावा सरकार के कुशासन से हर वर्ग परेशान : कांग्रेस

भाजपा का अटल सुशासन दिवस महज दिखावा सरकार के कुशासन से हर वर्ग परेशान : कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का अटल सुशासन दिवस दिखावा है। साय सरकार के कुशासन से हर वर्ग परेशान हैं। 1 साल में ही भाजपा की सरकार बेहद अलोकप्रिय हो चुकी है। हर वर्ग में हताशा और नाराजगी झलक रही है। बिजली की महंगाई, पुलिस भर्ती में घोटाला, सरकारी जमीन की बंदरबाट, धान खरीदी में अव्यवस्था, बढ़ते आपराधिक और नक्सली वारदात, हर वर्ग से वादाखिलाफी ही भाजपा सरकार की उपलब्धि है। 

भाजपा को अटल बिहारी वाजपेयी  के राजधर्म पालन करने वाले बयान का अनुशरण करना चाहिये। सरकार की जनता के प्रति जवाबदेही को समझना चाहिये। लेकिन एक साल में भाजपा की सरकार ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबा दिया हैं। मोदी की गारंटी का राग अलाप रहें हैं, लेकिन गारंटी को पूरा नहीं कर रहें हैं। बड़े बड़े विज्ञापन होर्डिंग लगाकर ही बेहतर काम होने का दावा किया जा रहा हैं, जबकि हकीकत में सरकार के काम से जनता भारी नाराज हैं।

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के प्रति भाजपा की दुर्भावना उनके दिवंगत होने के बाद पूरा प्रदेश ने देखा है। किस प्रकार से भाजपा कार्यालय में अटल अस्थि कलश को कोने में फेंक दिया गया था और अस्थि कलश यात्रा के दौरान भाजपा के नेता हंसी ठिठोली कर रहे थे। भाजपा यूज एंड थ्रो की राजनीति करती हैं पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी बाजपेयी के बीमारी के समय उन्हें भुला दी गईं थी, अब साय सरकार के कुशासन पर पर्दा करने अटल सुशासन दिवस मनाया जा रहा हैं। भाजपा ने अटल बिहारी बाजपेयी के  विचारधारा का त्याग कर दिया हैं। छत्तीसगढ़ की जनता भ्रष्ट और कुशासन की साय सरकार से पीड़ित और प्रताड़ित हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े

 सूरजपुर। आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई के जन्म शताब्दी  वर्ष के अवसर पर अटल परिसर भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने सूरजपुर में न्यू बस स्टैंड स्थल में अटल परिसर का भूमिपूजन  किया। इस दौरान बाबूलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष नगर पालिका रितेश गुप्ता, एस डी एम सूरजपुर, सीएमओ नगरपालिका सूरजपुर तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि आज हम पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष एवं सुशासन दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी अटल जी के व्यक्तित्व को याद किया जाता है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है और उनकी सोच का परिणाम छत्तीसगढ़ है। उनके कदमों पर चलकर हम इस राज्य और देश का बेहतर विकास एवं कल्याण कर सकते है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री वाजपेई सरस और सरल स्वभाव के धनी थे। विद्यार्थी हो या युवा या राजनेता सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मरावी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने देश और लोगों के कल्याण के लिए  सुशासन स्थापित किया। उन्होंने आह्वान किया कि हम सब शासन और प्रशासन के साथ मिलकर सुशासन स्थापित करते हुए सूरजपुर के विकास में अपना योगदान दें।

कलेक्टर एस जयवर्धन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निरंतर लोगों के हित में योजनाओं को क्रियान्वित कर लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों के कल्याण के लिए शासन एवं जिला प्रशासन पारदर्शिता के साथ लोगों को आधारभूत सुविधाएं विकसित करने का कार्य कर रही है।

पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने अटल बिहारी वाजपाई के जन्म शताब्दी  वर्ष  एवं सुशासन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी को जिले एवं राज्य के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के इस अवसर पर मंत्री रजवाड़े स्वच्छग्रही दीदियों को सम्मानित करते हुए उपहार प्रदान किया। साथ ही एन यू एल एम के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

BREAKING : महापौर चुनाव के लिए 25 लाख, तो इन प्रत्याशियों के लिए भी तय हुई खर्च की सीमा, अधिसूचना जारी

BREAKING : महापौर चुनाव के लिए 25 लाख, तो इन प्रत्याशियों के लिए भी तय हुई खर्च की सीमा, अधिसूचना जारी

 रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में महापौर / अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा तय कर दी है।

 
राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से प्रत्याशियों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा तय की गई है।
 
देखें अधिसूचना…..
BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा, छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रूप मनाया जाएगा

BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा, छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रूप मनाया जाएगा

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के सराईटोली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अटल सुशासन चौपाल में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के निर्माता श्रद्धेय अटल जी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से नमन किया। मुख्यमंत्री ने देश के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रूप मनाया जाएगा। इस दौरान अधोसंरचना विकास के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य छत्तीसगढ़ उनकी ही देन है।उन्होंने कहा कि अटल जी हमेशा अपने मूल्यों और सिद्धांतों पर अडिग रहते थे। आज पूरे प्रदेश में उनकी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी का मानना था कि छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा तो इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। यहां के निवासियों और जनजातियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उनकी प्रगति को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के स्वप्न को पूरा कर रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में लगातार मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम राज्य सरकार कर रही है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना में 70 लाख माताओं-बहनों को हर माह एक हजार रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। रामलला दर्शन योजना के साथ अब तीर्थ यात्रा योजना भी जल्द शुरू की जाएगी। तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की दर 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दी गई है।सीजीपीएससी घोटाले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। इसमें लिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इससे छात्रों का भरोसा सीजीपीएससी पर फिर से लौटा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाया जा रहा है। गुड गवर्नेंस के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। राज्य सरकार पूरे प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी के योगदान के लिए पूरे देश के साथ विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के लोग उनके बहुत आभारी हैं। उन्होंने हमें छत्तीसगढ़ के रूप में एक अलग राज्य की सौगात दी। आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। मोदी की गारंटी के अधिकांश वायदे हमने एक वर्ष में पूरे किए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सराईटोली में अनेक विकास कार्यों की घोषणा की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्र के किसानों की सुविधा की दृष्टि से फरसाबहार में अपेक्स बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही कोतईबीरा से कपाटद्वार तक लक्ष्मण झूला की तर्ज पर सस्पेंशन ब्रिज निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटल सुशासन चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को सहायता राशि और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किया। उन्होंने मछुआ सहकारी समिति एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण पत्र देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक द्वारा पे-केसीसी कार्ड के वितरण सहित अनेक हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि एवं दिव्यांग बच्चों को निःशक्तजन छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से मां तारिणी स्व-सहायता समूह को 80 हजार रुपए एवं जय मां अम्बे स्व सहयता समूह को एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या देवी साय, श्री रोहित साय, श्री भरत साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।