CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना उनके पूरे भविष्य को तय करता है: मंत्री राजवाड़े

महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना उनके पूरे भविष्य को तय करता है: मंत्री राजवाड़े

 रायपुर : महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना उनके पूरे भविष्य को तय करता है। आज शासन महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं के खाते में प्रति माह जो एक हजार रू की राशि हस्तांरित कर रही है, उससे निसंदेह महिलाएं संबल बनी है, उनके आत्मविश्वास में अविश्सनीय बदलाव आया है। जिससे आज वो अपना निर्णय लेने में दूसरों पर निर्भर नहीं है।

उक्त वक्तव्य महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के विकास में शासन द्वारा उठाये गए सबसे महत्वपूर्ण बड़ा कदम में से एक है। महिलाओं के आर्थिक रूप से सशक्त बनने एवं स्वावलंबी बनने में इस अयोजन का अहम योगदान है।

13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के उपलक्ष्य में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को ग्राम पंचायत स्तर पर एवं विकासखंड स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में भटगांव विधानसभा क्षेत्रातंर्गत फुटबाल ग्रांउड भटगांव में महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फुटबाल ग्रांउड भटगांव के कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय निकाय सहित विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 31 करोड़ 88 लाख के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान विभिन्न समूहों द्वारा सामूहिक नृत्य एवं गान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार को भी संपन्न कराया और उन्हें उपहार भेंट किया।

महिलाओं के कल्याण के लिए शासन द्वारा किए कार्यों को बताते हुए श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में 05 महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा तथा आने वाले समय में प्रत्येक ग्राम में महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नगर पंचायत भटगांव अंतर्गत लगभग 01 करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे।

वनमंत्री कश्यप ने किया नगर घड़ी चौक का लोकार्पण, दी 51 लाख की सौगात

वनमंत्री कश्यप ने किया नगर घड़ी चौक का लोकार्पण, दी 51 लाख की सौगात

नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महतारी वंदन सम्मेलन में पहुंचकर राज्य सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने 25 लाख रूपये से निर्मित नगर में बनी घड़ी चौक का लोकार्पण किया। उन्होनें जिला अस्पताल में 19 लाख 99 हजार रुपये की लागत से बने प्र्री बर्थ वेटिंग रूम और वार्ड क्रमांक 10 मुरिया पारा में 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांस्कृतिक भवन में शेड निर्माण का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि घड़ी चौक के बन जाने से शहर के सौंदर्यकरण और नगर की पहचान बनेगा और लोगों को समय देखने में आसानी होगी। लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रताप मांडवी, पार्षद जैकी कश्यप, कच्चापाल के सरपंच मंगडू़राम नुरेटी, कलेक्टर बिपिन मांझी, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सीएमओ नगर पालिका आशीष कोर्राम सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

सनी लियोन का तो सिर्फ एक प्रकरण है, हर माह लाखों फर्जी नामों से भुगतान हो रहा : कांग्रेस

सनी लियोन का तो सिर्फ एक प्रकरण है, हर माह लाखों फर्जी नामों से भुगतान हो रहा : कांग्रेस

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महतारी वंदन योजना में पहले दिन से ही भ्रष्टाचार किया जा रहा है। योजना में फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन के नाम से पिछले 10 माह से भुगतान किया जाना इस योजना की असली हकीकत को बताता है। सनी लियोन के नाम के सिर्फ एक प्रकरण का खुलासा हुआ है, हकीकत में पूरे प्रदेश में लाखों महिलाओं के नाम से प्रतिमाह फर्जी तरीके से राशि निकाल कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना भाजपा सरकार के सुनियोजित भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है। हर माह 450 करोड़ का घोटाला इस योजना में किया जा रहा है। नाम किसी का, एकाउंट किसी का 10 माह से अनवरत भुगतान बिना सुनियोजित षड़यंत्र और उच्चस्तरीय संरक्षण के संभव नहीं है।सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिन 70 लाख महिलाओं को सरकार ने पात्र बताया है उन सभी के खाते में भी पैसा नहीं जा रहा है। सरकार घोषित 70 लाख में से 25 लाख महिलाओं के खाते में पैसे डाल रही है। 45 लाख महिलाओं के खाते में पैसे नहीं जा रहे मतलब 45 लाख महिलाओं के नाम पर गलत लोग भुगतान प्राप्त कर रहे। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर सभी जगह से राशि नही मिलने की शिकायते आ रही है। लोकसभा चुनाव में वोट लेने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र बता कर उनका नाम लाभार्थी की सूची से हटा दिया गया था। पिछले तीन माह से 70 प्रतिशत महिलाओं को पैसा नहीं मिला है। यह महिलाओं के साथ धोखा और छल है। साय सरकार महतारी वंदन योजना में छल कपट खेल बंद करे।उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की सूची सरकार सार्वजनिक करे तथा इस पूरी योजना के घोटाले की सीबीआई जांच कराई जाये। यह सरकारी खजाने में अफरा-तफरी का मामला है। अतः ईडी भी इस घोटाले की जांच करें।

सहायक ग्रेड-3 भर्ती: हाईकोर्ट ने जारी की चयन सूची...

सहायक ग्रेड-3 भर्ती: हाईकोर्ट ने जारी की चयन सूची...

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के विनोद कुजुर ने सहायक ग्रेड- 3 भर्ती परीक्षा के तहत लिखित और कौशल परीक्षा के बाद चयन सूची जारी कर दी है। कौशल परीक्षा के बाद 31 अभ्यर्थी ही छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मापदंडों को पूरा कर पाया है। मेरिट के आधार पर इनकी सूची जारी कर दी है।


बता दें कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। सहायक ग्रेड-तीन के रिक्त 157 पदों पर नियुक्ति हेतु योग्यताधारी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक ऑनलाईन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजित किया गया था। लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर कौशल परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी किया गया था। कौशल परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर चयन सूची तैयार कर विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

लिखित परीक्षा पश्चात् अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा में प्राप्त उच्चतम अंको के आधार पर (मेरिट के आधार पर) उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्रों तथा संलग्न दस्तावेजों की जॉच (Scrutiny) की गई। सहीं पाये गये आवेदन पत्रों के आधार पर वर्गवार पद के 10 गुना अभ्यर्थियों को द्वितीय स्तर की कौशल परीक्षा हेतु आहुत किया जायेगा। कौशल परीक्षा हेतु आहुत किये जाने वाले अभ्यर्थियों की सूची पृथक से छ.ग. उच्च न्यायालय के वेबसाइट 
https://highcourt.cg.gov.in/ में प्रकाशित की गई थी।

नीचे देखें सूची...


मुख्यमंत्री साय ने जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका “छत्तीसगढ़ जनमन” का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री साय ने जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका “छत्तीसगढ़ जनमन” का किया अवलोकन

 विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने भी पत्रिका जनमन का अवलोकन कर सराहना की

बेमेतरा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत दिवस बेमेतरा जिले के नवागढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता और गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत के अवसर पर उन्होंने मंच पर जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका “छत्तीसगढ़ जनमन” का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने भी पत्रिका जनमन का अवलोकन कर सराहना की।

’मंच पर अतिथियों के लिए जनसंपर्क विभाग की विभिन्न योजनाओं,उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक व प्रचार सामग्री अतिथियों के लिए अवलोकन हेतु प्रस्तुत की गयी थी। इसके अलावा महोत्सव में लगाए गए जनसंपर्क प्रदर्शनी स्टॉल में भी आमजन के लिए निःशुल्क प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।

’युवा खास कर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षार्थियों के ने कहा कि उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं और छत्तीसगढ़ की जानकारी भी वितरित प्रचार सामग्री से मिली।

जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ के नये क्लेवर के साथ प्रकाशित की गयी है। छत्तीसगढ़ जनमन के इस विशेष एवं बेहद आकर्षक एवं महत्वपूर्ण जानकारी से भरे अंक है। छत्तीसगढ़ जनमन में राज्य सरकार के ऐतिहासिक फैसलों, नई सरकार की योजनाओं के साथ-साथ नया छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारियों का समावेश है।

जनता तक अपनी बात पहुंचाने का अद्भुत माध्यम है जनसंपर्क : अरुण साव

जनता तक अपनी बात पहुंचाने का अद्भुत माध्यम है जनसंपर्क : अरुण साव

बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव पीआरएसआई (Public Relations Society of India) के 46वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स नेशनल कॉन्फ्रेंस-2024 के समापन में मुख्य अतिथि के रुप में  शामिल हुए। उन्होंने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि पीआरएसआई ने अपने 46वें अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना। मैं देशभर से आए प्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि और माता कौशल्या की इस धरती पर हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं।

उप मुख्यमंत्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति ने छत्तीसगढ़ पर असीम कृपा बरसाई है। छत्तीसगढ़ ऐसा भू-भाग है जिसका उल्लेख हर काल में मिलता है। छत्तीसगढ़ ऐतिहासिक, पौराणिक एवं प्राकृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध रहा है। यहां एक ओर पहाड़, जंगल और नदियां हैं, तो दूसरी ओर कोयले से लेकर हीरे तक के भंडार हैं। यही छत्तीसगढ़ की ताकत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का जितना विकास और विश्व पटल पर नाम होना चाहिए था, वह अभी तक नहीं हो पाया है। देशभर के लोग आज यहां आए हैं, निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की विशेषताएं देशभर में जाएंगी।

साव ने कहा कि जनसंपर्क की ताकत संचार कौशल में है। जनता तक अपनी बात पहुंचाने का जनसंपर्क अद्भुत माध्यम है, जिसमें लगातार इनोवेशन हो रहे हैं। इन इनोवेशन्स के कारण जनसंपर्क की क्षमता का विस्तार भी हो रहा है। उन्होंने शुभकामनाएं दीं कि भारत माता के वैभव को आगे बढ़ाने में पीआरएसआई जो निरंतर कार्य कर रहा है, उसमें यह सफल हों। आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

हिमांशु द्विवेदी ने कॉन्फ्रेंस कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि जनसंपर्क का यह महाकुंभ रायपुर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के बाद छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क का दायरा और अधिक बढ़ेगा। भारत को आगे बढ़ाने के लिए पीआरएसआई जिस तरह से कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को उस स्तर तक सफलता नहीं मिल पाई है, जो दर्शा सके कि छत्तीसगढ़ कितना बदल चुका है। आप सभी की तीन दिवसीय यह उपस्थिति देश के हर कोने तक परिवर्तन के इस अहसास को अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचाएगी और यह बताएगी कि हम प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। सम्मेलन में जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न संस्थाओं तथा व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया। तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर के दर्शन के साथ हुआ।

CG : ट्रक में लगी आग, 6 मवेशियों की दम घुटने से मौत, मवेशियों की तस्करी करते हुए चार आरोपियों गिरफ्तार

CG : ट्रक में लगी आग, 6 मवेशियों की दम घुटने से मौत, मवेशियों की तस्करी करते हुए चार आरोपियों गिरफ्तार

 जशपुर  : फिल्मी स्टाइल में, जशपुर पुलिस ने मवेशियों की तस्करी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर ट्रक में मवेशियों को भरकर झारखंड के कत्लखाने ले जा रहे थे। पुलिस ने अपनी चतुराई का इस्तेमाल करते हुए ट्रक के सामने नुकीली ब्रेकर डालकर उसे रोक लिया। ट्रक का टायर फटने के बावजूद, मवेशी तस्कर गाड़ी को चलाते रहे। इस दौरान ट्रक में डिक्स से चलने की वजह से आग लग गई, और ट्रक धधकने लगा। आग में घिरने के बाद तस्कर जान बचाने के लिए गाड़ी से कूद पड़े, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया।

ट्रक में कुल 18 मवेशी थे, जिनमें से 6 मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगने के बाद पुलिस ने 14 मवेशियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। गिरफ्तार किए गए तस्कर सभी झारखंड के रहने वाले थे। यह पूरी कार्रवाई पुलिस लाइन में तैनात टीआई हर्षवर्धन चौरासे और उनकी टीम द्वारा की गई।

महतारी वंदन योजना के आवेदन में पति – पत्नी के नाम की जगह सनी लियोनी और जॉनी सिंस का नाम, आवेदनकर्ता गिरफ्तार

महतारी वंदन योजना के आवेदन में पति – पत्नी के नाम की जगह सनी लियोनी और जॉनी सिंस का नाम, आवेदनकर्ता गिरफ्तार

 जगदलपुर : बस्तर जिले के तालुर गांव में महतारी वंदन योजना के तहत एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के नाम पर हर महीने ₹1000 ट्रांसफर किए जा रहे थे। यह खुलासा एक आरटीआई (सूचना का अधिकार) के तहत हुआ है। पुलिस ने योजना का लाभ लेने वाले युवक वीरेंद्र जोशी को गिरफ्तार किया है, और उनसे पूछताछ जारी है। इस मामले के सामने आने के बाद बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को अनियमितताओं की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, वीरेंद्र जोशी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला

यह मामला छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के तालुर गांव से संबंधित है, जहां एक फर्जी आवेदन के माध्यम से महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त किया गया। इस योजना के तहत, राज्य सरकार माताओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस मामले में, आरोपी वीरेंद्र जोशी ने सनी लियोन और उनके पति जॉनी सिंस के नाम पर आवेदन किया और बैंक खाता भी फर्जी रूप से प्रस्तुत किया। यह आवेदन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की आईडी से सत्यापित किया गया था, और इसे योजना के तहत पात्र घोषित कर दिया गया। इसके बाद, योजना के तहत ₹1,000 की मासिक राशि जनवरी 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक बैंक खाते में जमा की गई, जिससे कुल ₹10,000 का भुगतान हुआ। यह मामला तब उजागर हुआ जब एक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट साझा किया

CG: नक्‍सली PLGA सप्ताह के दौरान कैंप स्थापित कर माओवादी स्मारक को किया ध्वस्त

CG: नक्‍सली PLGA सप्ताह के दौरान कैंप स्थापित कर माओवादी स्मारक को किया ध्वस्त

 सुकमा : जिले में नवीन कैंप गोमगुडा स्थापना के दौरान आस पास एरिया में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् जिला सुकमा से जिला बल, डीआरजी, एसटीएफ एव कोबरा, सीआरपीएफ, की टीम नवीन कैंप गोमगुड़ा क्षेत्रान्तर्गत आस पास जंगल पहाड़ी एरिया की ओर अभियान पर निकली थी।

अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गोमगुडा में माओवादियों द्वारा बनाए गए लगभग 10-15 फिट ऊंचाई के 05 माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया गया। क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग है जारी है।

ज्ञात हो माओवादियों का PLGA सप्ताह जारी है और इसी दौरान अतिसंवेदनशील गोमगूड़ा मे नवीन कैंप स्थापित किया गया।

सीआरपीएफ़ DIG सुकमा रेंज आनंद सिंह,सुकमा एसपी किरण चव्हाण गोमगुड़ा मे मौजूद हैं और लगातार जवानों के साथ नक्सलउन्मूलन मे मौक़े पर रहकर डटे हैं।

CG : CRPF कांस्टेबल ने की आत्महत्या, बैरक में फंदे से लटकती मिली लाश

CG : CRPF कांस्टेबल ने की आत्महत्या, बैरक में फंदे से लटकती मिली लाश

 बिलासपुर : न्यायधानी में CRPF के जवान ने आत्महत्या कर ली है, कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला, घटना के बाद से बैरक में सनसनी फैल गई है।  मामला भरनी सीआरपीएफ कैंप का है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भरनी सीआरपीएफ कैंप में आज एक सीआरपीएफ कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बैरक में जवान का लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक कांस्टेबल असम का रहने का वाला था। खुदखुशी का कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

BREAKING : पंचायत चुनाव : आरक्षण का नया शेड्यूल हुआ जारी

BREAKING : पंचायत चुनाव : आरक्षण का नया शेड्यूल हुआ जारी

 रायपुर : राज्य में पंचायत चुनाव से पहले होने वाले आरक्षण का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इससे पहले जारी आरक्षण के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। 30 दिसंबर तक आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होगी। इसके लिए सूचना का प्रकाशन आज ही हो जायेगा।

जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष व जनपद सदस्य के लिए अधिसूचना 28 और 29 दिसंबर को जारी होगी। वहीं जिला पंचायत सदस्य, जनदप सदस्य, सरपंच व पंच के लिए आरक्षण की जानकारी 29 दिसंबर को जारी होगी। वहीं आरक्षण की प्रक्रिया 30 दिसंबर को होगी।

 CG : मुखबिरी के नाम पर फिर नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

CG : मुखबिरी के नाम पर फिर नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा एक युवक का अपहरण और हत्या की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के रेड्डी गांव में रविवार को साप्ताहिक बाजार में हुई। यहां पांच नक्सलियों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर युवक मुकेश हेमला का अपहरण कर लिया और उसे जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। युवक का शव बाद में रेड्डी गांव के पास मिला। शव के पास एक पर्चा भी बरामद हुआ, जिसमें पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 लाख रुपये का इनाम नक्सली प्रभाकर गिरफ्तार

CG : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 लाख रुपये का इनाम नक्सली प्रभाकर गिरफ्तार

 कांकेर : कांकेर पुलिस ने पुष्टि की है कि प्रभाकर उर्फ बालमुरी नारायण राव की गिरफ्तारी हो गई है। यह नक्सली प्रभाकर SZCM (सेंट्रल जोन कमेटी में सचिव) रैंक का सदस्य है और उसकी गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ के अलावा 4 अन्य राज्यों की पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

प्रभाकर पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले 40 वर्षों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। वह सीसीएम (केंद्रीय कमेटी महासचिव) गणपति का चचेरा भाई है, जो नक्सल संगठन में एक प्रमुख नेता है।

कांकेर पुलिस ने इस संदर्भ में एक प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें बताया गया कि प्रभाकर की गिरफ्तारी से नक्सली संगठन के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज से सेजबहार में, रुट मैप जारी, इन सड़कों का करें उपयोग, भारी वाहनों पर रोक

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज से सेजबहार में, रुट मैप जारी, इन सड़कों का करें उपयोग, भारी वाहनों पर रोक

 रायपुर : सेजबहार में श्री शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का 24 से 30 दिसंबर तक कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, इस दौरान रोज औसतन दो लाख से ज्यादा लोगों की आने की संभावना है। इस वजह से टिकरापारा, संतोषीनगर से सेजबहार जाने वाली सड़क पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक श्रोताओं की भारी भीड़ रहेगी।

अतः भारी माल वाहक वाहनों की प्रवेश प्रतिबंधित करने के साथ ही सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज व भखारा होकर धमतरी आवागमन करने वाले सभी लोगों से अपील है कि वे धमतरी-कुरूद-अभनपुर-माना-रायपुर रोड का उपयोग करें। कथा सुनने वालों की भीड़ की वजह से वे सेजबहार रोड के जाम में फंस सकते हैं।

यातायात पुलिस ने आम लोगों को जाम से बचाने ये उपाय किए है –

* ई-रिक्शा/आटो रिक्शा को भी पार्किंग स्थल तक ही जाने मिलेगा। कार्यक्रम स्थल के पास सिर्फ आयोजक, कथा वाचक व वीआईपी की गाड़ियों को ही एंट्री मिलेगी।
* ⁠24 से 30 दिसबंर तक संतोषी नगर चौक से भरेंगाभाठा चौक तक भारी वाहनों का सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।
* पुराने धमतरी रोड से भखारा होकर रायपुर आवागमन करने वाले चार पहिया वाहन भी निम्न स्थान से डायवर्ट किए जाएँगे-
१)भखारा से सेजबहार मार्ग पर जीडी गोयनका स्कूल के सामने डायवर्सन रहेगा
२)संतोषी नगर से सेजबहार मार्ग पर कौशल्या (कमल) विहार चौक पर डायवर्सन रहेगा

कार्यक्रम में आने वालों के लिए लगभग एक-दो किलोमीटर की दूरी में 8 पार्किंग स्थल निर्धारित की गई है। उनमें पचास हजार से ज्यादा गाड़ियां पार्क करने की व्यवस्था है। जाम न लगे इसलिए कथा स्थल से पार्किंग करीब एक-दो किलोमीटर की दूरी पर रखी गई है। लोगों को लगभग डेढ़ किमी पैदल चलकर कार्यक्रम में जाना होगा।
* संतोषी नगर की ओर से जाने वाले श्रृद्धालुगण बालाजी विहार, हाई स्कूल, अविनाश सिटी कालोनी के मार्ग में वाहन पार्क करेंगे।
* खिलौरा, छछानपैरी, खोपरा,मुजगहन की ओर से आने वाले श्रृद्धालुगण वाहन इंजीनियरिंग कालेज मैदान, हाउसिंग बोर्ड कालोनी और मुजगहन गौठान में वाहन पार्क करेंगे। ⁠

आमजन से अपील

A. टिकरापारा से सेजबहार होकर रोज औसतन 1 लाख गाड़ियां गुजरती हैं। सुबह और शाम को भीड़ का प्रेशर ज्यादा होने पर संतोषीनगर चौक एवं कार्यक्रम स्थल के सामने जाम लग सकता है,अतः अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

B. रायपुर-धमतरी आवागमन करने वाले आमजन उपरोक्त अवधि में माना-अभनपुर-कुरूद मार्ग से आवागमन कर असुविधा से बचे।

BREAKING : महापौर और अध्यक्षों के लिए 27 दिसंबर को निकलेगी आरक्षण की लॉटरी

BREAKING : महापौर और अध्यक्षों के लिए 27 दिसंबर को निकलेगी आरक्षण की लॉटरी

 रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में होने वाले प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किया जाएगा। उक्त पदों के आरक्षण की कार्यवाही दिनांक 27 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार पूर्वान्ह प्रातः 10ः30 बजे से पं. दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम, साईंस कॉलेज परिसर रायपुर, जिला-रायपुर में सम्पादित किया जाएगा। नगर निगम हेतु पूर्वान्ह 10.30 से 11.30 बजे तक, नगर पालिका हेतु पूर्वान्ह 11.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक, नगर पंचायत हेतु अपराह्न 12.30 बजे से कार्यवाही समाप्ति तक आरक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रक्रिया के अवलोकन हेतु इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते है।

 

 सरयूपारीण ब्राम्हण समाज मे हुवा प्रकृति परीक्षण अभियान

सरयूपारीण ब्राम्हण समाज मे हुवा प्रकृति परीक्षण अभियान


(आर्यवेद के वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थित में)

रायपुर/ केंद्रीय सरकार के निर्देश के अनुसार सभी नागरिकों के स्वास्थ्य रिकार्ड बना उन्हें समय समय पर चिकित्सकीय सलाह दे सवस्थ भारत बनाने की पहल के तहत आज सरयूपारीण ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजन किया गया।
डॉ अरुणा ओझा वरिष्ठ आर्युवेद चिकित्सक के साथ डॉ शिल्पी गंगवानी डॉ दीक्षा धीरज न समाज के लगभग 117 सदस्यो का पृकृति परीक्षण कर पंजीयन किया।
इस अवसर पर सरयूपारीण सभा अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला सर्व श्री अजय तिवारी,कैलाश तिवारी,आर एल द्विवेदी ,राजेन्द्र शर्मा विजय शर्मा लक्ष्मण मिश्रा  अरुण कुमार दुबे अनंत दुबे विजयतिवारी प्रमोद शर्मा अजय मिस्र सुमन त्रिपाठी रीना तिवारी काव्या मिश्रा  सुसुम शुक्ला किरण तिवारी आदि उपस्थित थे।
 
 छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मुख्यमंत्री साय

 

मुख्यमंत्री ने कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कारों का किया वितरण

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य योद्धाओं को किया सम्मानित, चिकित्सकीय संवर्ग के नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र

कायाकल्प : जिला अस्पताल बेमेतरा पूरे प्रदेश में अव्वल

रायपुर : प्रदेश में तेजी से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मेडिकल कॉलेज रायपुर में आज कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में स्वास्थ्य योद्धाओं, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया और चिकित्सकीय संवर्ग के नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कायाकल्प से सम्मानित संस्थाओं, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों और स्वास्थ्य योद्धाओं को अपनी शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जब प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ होगा तभी हम विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि  डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ हो रही हैं। उन्होंने प्रदेश में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 11 लाख से अधिक लोगों के स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य अमले को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि परिवेश की स्वच्छता के साथ ही अस्पताल की स्वच्छता भी बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जब स्वच्छ भारत का संकल्प लिया था, उसमें अस्पताल की स्वच्छता को भी प्राथमिकता दी गई। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सांसद रहने के रहने के दौरान मेरे दिल्ली स्थित निवास में इलाज के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता था। एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीज और उनके परिजन मेरे आवास में ही रुकते थे। तब मेरे घर की व्यवस्था देख श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव ने कहा था कि तुमने तो अपने घर को मिनी एम्स बना रखा है।  श्रद्धेय अटल जी के कार्यकाल के दौरान रायपुर एम्स की जब स्वीकृति मिली तो वास्तव में छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों के लाखों लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं  का रास्ता खुल गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संवेदनशील नेतृत्व ने आम जनता के कारगर इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना तैयार की। गरीबों के लिए पांच लाख रुपए तक के इलाज की व्यवस्था हो गई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वो अपने वयोवृद्ध लोगों का कितना ख्याल रख पाता है। हमारे बुजुर्ग अपना पूरा जीवन समाज के लिए देते हैं और समाज का फर्ज है कि उनकी पूरी देखरेख करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों के लिए भी पांच लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था भी की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस है कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी मिले। बस्तर के कुछ गाँव ऐसे भी थे जहां बरसों तक माओवादी हिंसा की वजह से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाया था। अब वहां स्वास्थ्य शिविर लग रहे हैं। लोगों के आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़िया हुआ है इसका असर मेडिकल टूरिज्म के रूप में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में भी सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल्स में पड़ोसी राज्यों से भी मरीज आते हैं। हम लगातार छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अधोसंरचना को बेहतर करने काम कर रहे हैं। आंबेडकर  हास्पिटल में हम 700 बिस्तर अस्पताल भवन तैयार कर रहे हैं। इसके बाद यहां की क्षमता दो हजार मरीजों की हो जाएगी।छत्तीसगढ़ में मेडिकल कालेजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हाल ही में हमने चार मेडिकल कालेजों के भवन निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। हमारे हिंदी मीडियम के और ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा में किसी तरह की दिक्कत न आये, इसके लिए हम हिंदी माध्यम में मेडिकल की शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। मेडिकल कालेजों में पीजी की सीटें भी बढ़ाई गई हैं ताकि विशेषज्ञ डाक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में लिए गए बड़े निर्णय और अपने प्रयासों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने मेकाहारा में 700 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति, 4 नए मेडिकल कॉलेज भवन की स्वीकृति और बुनियादी स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुकमा जिले के चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट मिलने पर पूरे स्वास्थ्य अमले को बधाई दी और कहा कि हमारी सरकार में न केवल प्रदेश के बड़े शहरों तक बल्कि अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का काम जारी रखा है। 
इस अवसर  पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। उन्होंने पुरस्कृत होने वाले सभी संस्थाओं और स्वास्थ्य योद्धाओं को बधाई दी और कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अब स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो रही है। हमारे स्वास्थ्य केंद्र निजी संस्थान से मुकाबला कर रहे है। श्री साव ने स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाभावना और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब कोई मरीज चिकित्सा उपरांत स्वस्थ होता है तो हमें अपनी पूरी व्यवस्था पर गर्व होता है और संतुष्टि मिलती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी के साथ बढ़ रही है और इससे प्रदेश के लोग लाभान्वित होंगे। 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज स्वास्थ्य विभाग के लिए उत्सव का दिन है और प्रदेश भर के स्वास्थ्य योद्धा हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के अल्प समय में स्वास्थ्य सुविधाओं ने नई ऊंचाईयों को छुआ है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचनाओं के विस्तार सहित आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री सुनील सोनी, गुरु खुशवंत साहेब,  श्री अनुज शर्मा उपस्थित  थे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023-24 के कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में जिला अस्पताल श्रेणी में प्रथम स्थान जिला अस्पताल बेमेतरा, द्वितीय स्थान जिला अस्पताल कोण्डागांव और कंसिस्टेंसी पुरस्कार जिला अस्पताल जगदलपुर को दिया गया। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला जिला जशपुर, द्वितीय स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया जिला कबीरधाम और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम स्थान शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजातलाब जिला रायपुर, द्वितीय स्थान शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजकिशोरनगर जिला बिलासपुर को मिला। 

इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागोडार जिला कांकेर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राहोद जिला जांजगीर चांपा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी जिला बेमेतरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोरपा जिला रायपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बटईकेला जिला सरगुजा को दिया गया।उप स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से उप स्वास्थ्य केन्द्र तुमनार जिला बीजापुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र मांगरी जिला सरगुजा, उप स्वास्थ्य केन्द्र कटीया जिला रायपुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र अहेरी जिला दुर्ग और उप स्वास्थ्य केन्द्र मीट्ठुनवागांव जिला बिलासपुर को मिला है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 स्वास्थ्य योद्धाओं का सम्मान किया। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।  इसके साथ ही श्री साय ने प्रदेश के टीबी से मुक्त हुए ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया।
 
प्रीमियम विदेशी शराब दुकान में 36,90,790 की गड़बड़ी, चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

प्रीमियम विदेशी शराब दुकान में 36,90,790 की गड़बड़ी, चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

 महासमुंद। प्रीमियम विदेशी शराब दुकान में आबकारी विभाग द्वारा जांच के दौरान 36,90,790 रुपये की गड़बड़ी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने चार कर्मचारियों मुख्य विक्रयकर्ता अमित राय, विक्रयकर्ता गौरी शंकर सेन, विक्रयकर्ता तुकेश दीवान एवं मल्टीपर्पस वर्कर लक्ष्मीनारायण साहू के खिलाफ गबन का मामला दर्ज धारा 3 (5), 316, 318(3, 318 (4) बीएनएस के तहत विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त महासमुंद दीपक कुमार ठाकुर ने एफआईआर दर्ज कराई है कि 17 एवं 19 दिसंबर को प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान महासमुंद का निरीक्षण किया गया। प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान के निरीक्षण पर स्कंध के अनुसार कुल राशि 36,90,790 रुपए की शराब भौतिक निरीक्षण पर नहीं होना पाया गया।
जांच में पाया गया कि प्लेसमेंट एजेंसी ईगल हंटर सोल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारी मुख्य विक्रयकर्ता अमित राय, विक्रयकर्ता गौरी शंकर सेन, विक्रयकर्ता तुकेश दीवान एवं मल्टीपर्पस वर्कर लक्ष्मीनारायण साहू के द्वारा विक्रय हेतु प्रदत्त शराब को एक राय होकर धोखाधड़ी पूर्वक अवैध लाभ अर्जन करने की नीयत से विक्रय की कुल राशि 36,90,790 रुपए का गबन कर लिया गया है। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3 (5), 316, 318(3, 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मामला यह है कि सहायक आबकारी अधिकारी आबकारी ने 17 दिसंबर. 2024 को प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान महासमुंद का निरीक्षण किया। उस वक्त निरीक्षण विक्रयकर्ता गौरी शंकर सेन, टुकेश दीवान एवं मल्टीपर्पस वर्कर लक्ष्मीनारायण साहू मदिरा दुकान में उपस्थित पाए गए। बैगपाईपर व्हिस्की की स्कंध की दुकान में जांच करने पर विक्रयकर्ताओं के द्वारा गोलमोल जवाब दिया गया। जवाब संतोषप्रद न लगने पर सभी पेटियों को संग्रहित समस्त बोतलों को नगवार भौतिक सत्यापन करने / जांच करने पर दैनिक मदिरा स्कंध पंजी में 373 नग व मदिरा दुकान में 136 नग बोतल का उपलब्ध होना पाया व 273 नग का अंतर परिलक्षित होना पाया। उक्त आधार पर मदिरा दुकान का भौतिक सत्यापन किया गया।
भौतिक सत्यापन पश्चात दुकान में उपलब्ध मदिरा स्कंध व पंजी अनुसार भिन्नता पाई गई। प्रत्येक पेटियों की सूक्ष्मता से जांच करने पर पेटियों को सीलबंद अवस्था में पाया गया, जिसके सीलटेप को फाडकर नगवार मिलानकर दुकान में संग्रहित पेटियों में 12 नग के स्थान पर 05 नग, 04 नग, 03 नग रखा होना पाया। प्रत्येक ब्राण्ड/लेबल की पेटियों की सूक्ष्मता से जांच करने पर मैकडावेल नं. 01, रेड लेबल, टीर्चस 50, ब्लैक डाग, 100 पाईपर, सिंगनेचर रेयर, रायल चैलेन्ज, बैग्पाईपर, आफ्टर डार्क, ओकस्मिथ, रायल ग्रीन, रायल स्टैग, द वोल्फस्टोन ब्रांड में अत्यधिक कमी पाई गई।
स्कंध पंजी अनुसार अन्य ब्राण्ड के मदिरा के स्कंध में भी कमी पाई गई। दुकान में संधारित दैनिक मदिरा हिसाब पंजी में मदिरा के प्रारंभिक स्कंध में भी अंतर पाया गया। परमिट अनुसार मदिरा का स्कंध मिलान पर व दैनिक मदिरा विक्रय की राशि व भौतिक सत्यापन में प्राप्त मदिरा स्कंध में आई कमी व दैनिक मदिरा विक्रय राशि में आई अचानक बढोत्तरी स्टाक मिलान पर दैनिक मदिरा हिसाब पंजी अनुसार विक्रय राशि दिनांक 17. दिसंबर 2024 की राशि 3902140 रु. (उन्नतालीस लाख दो हजार एक सौ चालीस) होना पाया गया। जबकि दुकान की वास्तविक बिक्री 211350 रू. (दो लाख ग्यारह हजार तीन सौ पचास रूपये) होना पाया। जिसमें नगद विक्रय राशि 108850 रू. व पी.ओ.एस. मशीन से प्राप्त विक्रय राशि 102500 रू. होना पाया। दुकान में उपलब्ध मदिरा का भौतिक सत्यापन करने पर व विक्रय की राशि का मिलान व परमिट का मिलान, ट्रांसफर परमिट का मिलान, परिवहन टूट-फूट का मिलान करने पर दुकान में 3690790 रू. (छत्तीस लाख नब्बे हजार सात सौ नब्बे रू.) का अंतर परिलक्षित होना पाया।
मुख्य विक्रयकर्ता अमित राय के निर्देश पर जांच के बाद समस्त कर्मचारियों विक्रयकर्ता गौरी शंकर सेन, विक्रयकर्ता तुकेश दीवान एवं मल्टीपर्पस वर्कर लक्ष्मीनारायण साहू ने गलती स्वीकार की। जानकारी अनुसार मदिरा दुकान में उपलब्ध / संग्रहित मदिरा की बोतलों को बिना स्कैन किये विक्रय किया जा रहा था एवं विक्रय निरंतर कम दिखाने के कारण लंबे समय से यह कार्य दुकान में चल रहा था एवं राशि गबन की स्थिति निर्मित हुई है।

नाबालिक लड़की का प्रेम माँ पिता देनें गए जान हॉस्पिटल में एडमिट जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

नाबालिक लड़की का प्रेम माँ पिता देनें गए जान हॉस्पिटल में एडमिट जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

 बलरामपुर  :- आजकल छोटी उम्र में बच्चे बहक जाते हैं कम लडखडानें लगती है इसका कारण होता है प्रेम जाल अक्सर 15 से 20 साल की उम्र में आते-आते कई बच्चे जाल में फंस जाते हैं जो बाद में मां-बाप के लिए मुसीबत का सबक बन जाता है ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सामने आया हैं जहाँ अपनी नाबालिग बेटी की करतूत से परेशान परिजनों ने आत्महत्या की कोशिश की है। नाबालिग बेटी से परेशान माता-पिता ने खुद को जिंदा जलाने की कोशिश कर डाली। हादसे में दोनों बुरी तर झुलस गए हैं.

जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अपचारी बालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। जहां नाबालिग बेटी की हरकतों से परेशान दंपति ने खुद को आग के हवाले कर दिया। दरअसल नाबालिग बेटी का कम उम्र में ही झूठे इश्क के जाल में फंसना मां बाप को नागवार गुजरा। मां बाप ने बेटी को बहुत समझाया लेकिन बेटी एक भी सुनने को तैयार नहीं थी और शादी के झांसे में आकर अपचारी बालक के साथ घर छोड़कर भाग गई। नाबालिग को प्यार में धोखा मिला तो, उसने जहर खा कर आत्म हत्या करने का भी प्रयास किया।

 
CG  : दिल दहला देने वाली घटना, बच्चों ने पैरावट में लगाई आग, 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत, परिवार में पसरा मातम…!!

CG : दिल दहला देने वाली घटना, बच्चों ने पैरावट में लगाई आग, 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत, परिवार में पसरा मातम…!!

 जशपुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बच्चों ने खेलते-खेलते माचिस से पैरावट में आग लगा दी। आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत हाे गई। बच्चे को बचाने की कोशिश में पिता भी आग की चपेट में आकर घायल हो गया। यह घटना कुनकुरी थाना इलाके के घटमुंडा नवाटोली की है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। 

जानकारी के मुताबिक, दो नाबालिग बच्चे खलिहान में रखे पैरावट में माचिस लेकर खेल रहे थे। इस दौरान खेलते-खेलते बच्चों ने माचिस से पैरावट को जला दिया. वहीं आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि एक बच्चे की जलकर मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा सुरक्षित है. मृतक बच्चे का नाम एल्ड्रियन एक्का पिता प्रबोध एक्का पहला नवाटोली है। वहीं आग से मृतक बच्चे के पिता भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम, एंबुलेंस एवं दमकल की गाड़ी व एसडीएम नंदजी पाण्डे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। 

ED ने अनवर ढेबर के करीबी रिश्तेदारों के 6 ठिकानों पर दी दबिश, छापेमारी में कैश, नोट गिनने की मशीन, आपत्तिजनक दस्तावेज सहित कई सामान जब्त

ED ने अनवर ढेबर के करीबी रिश्तेदारों के 6 ठिकानों पर दी दबिश, छापेमारी में कैश, नोट गिनने की मशीन, आपत्तिजनक दस्तावेज सहित कई सामान जब्त

 रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर के करीबी रिश्तेदारों के करीब 6 ठिकानों पर दबिश दी। ईडी ने गरियाबंद के आबिद ढेबर, मोहम्मद हसन रजा मेमन, मोहम्मद गुलाम मेमन, सरफराज मेमन और रायपुर के सरफराज मेमन के मैनपुर स्थित ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, नकदी और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। ईडी ने बताया कि शराब घोटाले से मिली नकदी का इस्तेमाल अचल संपत्तियां बहुत ही सस्ती दरों पर खरीदने के लिए किया गया था। इसके अलावा, कई परिसरों से करेंसी नोट गिनने की मशीनें भी जब्त की गईं। ईडी ने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी साझा की और बताया कि उनकी कार्यवाही जारी है।

CG NEWS: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  नई दिल्ली प्रवास पर

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली प्रवास पर

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर से नियमित विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4.40 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

 
परिवेश की स्वच्छता के साथ ही अस्पताल की स्वच्छता भी बहुत महत्वपूर्ण है: CM साय

परिवेश की स्वच्छता के साथ ही अस्पताल की स्वच्छता भी बहुत महत्वपूर्ण है: CM साय

 रायपुर । प्रदेश में तेजी से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मेडिकल कॉलेज रायपुर में आज कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में स्वास्थ्य योद्धाओं, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया और चिकित्सकीय संवर्ग के नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कायाकल्प से सम्मानित संस्थाओं, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों और स्वास्थ्य योद्धाओं को अपनी शुभकामनाएं भी दी।   मुख्यमंत्री \ साय ने कहा कि जब प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ होगा तभी हम विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि  डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ हो रही हैं। उन्होंने प्रदेश में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 11 लाख से अधिक लोगों के स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य अमले को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि परिवेश की स्वच्छता के साथ ही अस्पताल की स्वच्छता भी बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जब स्वच्छ भारत का संकल्प लिया था, उसमें अस्पताल की स्वच्छता को भी प्राथमिकता दी गई

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि सांसद रहने के रहने के दौरान मेरे दिल्ली स्थित निवास में इलाज के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता था। एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीज और उनके परिजन मेरे आवास में ही रुकते थे। तब मेरे घर की व्यवस्था देख श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव ने कहा था कि तुमने तो अपने घर को मिनी एम्स बना रखा है।  श्रद्धेय अटल जी के कार्यकाल के दौरान रायपुर एम्स की जब स्वीकृति मिली तो वास्तव में छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों के लाखों लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं  का रास्ता खुल गया।मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के संवेदनशील नेतृत्व ने आम जनता के कारगर इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना तैयार की। गरीबों के लिए पांच लाख रुपए तक के इलाज की व्यवस्था हो गई।मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि एक सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वो अपने वयोवृद्ध लोगों का कितना ख्याल रख पाता है। हमारे बुजुर्ग अपना पूरा जीवन समाज के लिए देते हैं और समाज का फर्ज है कि उनकी पूरी देखरेख करें। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों के लिए भी पांच लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था भी की है

सरकार का फोकस है कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी मिले

मुख्यमंत्री ने कहा कि  हमारी सरकार का फोकस है कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी मिले। बस्तर के कुछ गाँव ऐसे भी थे जहां बरसों तक माओवादी हिंसा की वजह से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाया था। अब वहां स्वास्थ्य शिविर लग रहे हैं। लोगों के आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़िया हुआ है इसका असर मेडिकल टूरिज्म के रूप में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में भी सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल्स में पड़ोसी राज्यों से भी मरीज आते हैं। हम लगातार छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अधोसंरचना को बेहतर करने काम कर रहे हैं। आंबेडकर  हास्पिटल में हम 700 बिस्तर अस्पताल भवन तैयार कर रहे हैं। इसके बाद यहां की क्षमता दो हजार मरीजों की हो जाएगी।छत्तीसगढ़ में मेडिकल कालेजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हाल ही में हमने चार मेडिकल कालेजों के भवन निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। हमारे हिंदी मीडियम के और ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा में किसी तरह की दिक्कत न आये, इसके लिए हम हिंदी माध्यम में मेडिकल की शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। मेडिकल कालेजों में पीजी की सीटें भी बढ़ाई गई हैं ताकि विशेषज्ञ डाक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में लिए गए बड़े निर्णय और अपने प्रयासों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने मेकाहारा में 700 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति, 4 नए मेडिकल कॉलेज भवन की स्वीकृति और बुनियादी स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री  साय ने सुकमा जिले के चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट मिलने पर पूरे स्वास्थ्य अमले को बधाई दी और कहा कि हमारी सरकार में न केवल प्रदेश के बड़े शहरों तक बल्कि अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का काम जारी रखा है।

साव ने स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाभावना और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की

इस अवसर  पर उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। उन्होंने पुरस्कृत होने वाले सभी संस्थाओं और स्वास्थ्य योद्धाओं को बधाई दी और कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अब स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो रही है। हमारे स्वास्थ्य केंद्र निजी संस्थान से मुकाबला कर रहे है।  साव ने स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाभावना और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब कोई मरीज चिकित्सा उपरांत स्वस्थ होता है तो हमें अपनी पूरी व्यवस्था पर गर्व होता है और संतुष्टि मिलती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी के साथ बढ़ रही है और इससे प्रदेश के लोग लाभान्वित होंगे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज स्वास्थ्य विभाग के लिए उत्सव का दिन है और प्रदेश भर के स्वास्थ्य योद्धा हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के अल्प समय में स्वास्थ्य सुविधाओं ने नई ऊंचाईयों को छुआ है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचनाओं के विस्तार सहित आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक  मोतीलाल साहू,  सुनील सोनी, गुरु खुशवंत साहेब,   अनुज शर्मा उपस्थित  थे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023-24 के कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में जिला अस्पताल श्रेणी में प्रथम स्थान जिला अस्पताल बेमेतरा, द्वितीय स्थान जिला अस्पताल कोण्डागांव और कंसिस्टेंसी पुरस्कार जिला अस्पताल जगदलपुर को दिया गया। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला जिला जशपुर, द्वितीय स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया जिला कबीरधाम और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम स्थान शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजातलाब जिला रायपुर, द्वितीय स्थान शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजकिशोरनगर जिला बिलासपुर को मिला।

इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागोडार जिला कांकेर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राहोद जिला जांजगीर चांपा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी जिला बेमेतरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोरपा जिला रायपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बटईकेला जिला सरगुजा को दिया गया।उप स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से उप स्वास्थ्य केन्द्र तुमनार जिला बीजापुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र मांगरी जिला सरगुजा, उप स्वास्थ्य केन्द्र कटीया जिला रायपुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र अहेरी जिला दुर्ग और उप स्वास्थ्य केन्द्र मीट्ठुनवागांव जिला बिलासपुर को मिला है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 स्वास्थ्य योद्धाओं का सम्मान किया। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।  इसके साथ ही  साय ने प्रदेश के टीबी से मुक्त हुए ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में 209 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में 209 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

 बेमेतरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बेमेतरा जिले के विकासखंड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवागढ़ में बाबा गुरु घासीदास जैतखम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर 209 करोड़ 12 लाख 57 हजार रूपये के 74 विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने नवागढ़ के कोदूराम दलित महाविद्यालय में एमकाम और साइंस विषय की 40-40 सीट और अनुसूचित जाति बाहुल्य 10 ग्रामों में 10-10 लाख रूपये की सीसी रोड का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का समाज एक समतामूलक समाज है। इस समाज के निर्माण में बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों की छाया स्पष्ट नजर आती है। मनखे-मनखे एक समान के अपने संदेश से यही बात उन्होंने कह दी। जब एक दूसरे को समानता के दृष्टिकोण से देखना शुरू कर देंगे तो बैरभाव स्वतः ही समाप्त हो जाएगा। उनका यह संदेश केवल समाज ही नहीं अपितु देश-दुनिया को एकजुटता के सूत्र में बांधता है। ऐसे समय में जब विघटनकारी तत्व देश की एकता को तोड़ने की साजिश में लगे हैं, बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश प्रकाश स्तंभ की तरह हमें रास्ता दिखा रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। धान के कटोरे की पहचान जिन किसान भाइयों से है, वे सुखी समृद्ध रहें इसके लिए हम किसान भाइयों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद रहे हैं। पिछली बार हमने 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, इस बार उम्मीद है कि धान खरीदी का यह आंकड़ा 160 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगा। बाबा जी ने महिला और पुरुषों के बीच समानता का संदेश भी दिया है। यह समानता तब आयेगी जब आर्थिक रूप से भी हमारी माताएं-बहनें पूरी तरह से सशक्त हों, इसके लिए ही मोदी जी ने हमारी माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना के रूप में हर महीने एक हजार रुपए की गारंटी दी। शपथ ग्रहण के पहले दिन से ही हमने महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए काम करना आरंभ कर दिया था। तीन महीने के भीतर ही हमने 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में हर महीने एक हजार रुपए की राशि देनी आरंभ कर दी। अब तक हम योजना की दस किश्त दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को रोजगार के उचित अवसर मिल सकें, परीक्षाओं में पूरी तरह पारदर्शिता हो, इसके लिए भी हमने कार्य किया। पीएससी परीक्षा की जांच सीबीआई को सौंपी गई। इस साल पीएससी की परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित हुई। मैं पीएससी के टापर्स से मिला, उन्होंने मुझे बताया कि पिछली सरकार में जमकर हुए भ्रष्टाचार के चलते बहुत से युवाओं का पीएससी से भरोसा उठ गया था, इस बार साफसुथरी परीक्षा हुई तो भरोसा फिर से कायम हुआ। अनुसूचित जाति, जनजाति के युवा कलेक्टर, एसपी बन सकें, इसके लिए हमने दिल्ली में ट्राइबल यूथ हास्टल में युवाओं के लिए 135 सीटें बढ़ाई हैं। हम लोग युवाओं के लिए नालंदा की तर्ज पर 13 लाइब्रेरी भी नगरीय निकायों में आरंभ करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का पूरा फोकस अनुसूचित जाति-जनजाति के विकास पर है। इसके लिए हमने बजट प्रावधान में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। हमने नई उद्योग नीति तैयार की है। इस उद्योग नीति में हमारे अनुसूचित जाति-जनजाति के उद्यमियों के लिए विशेष प्रावधान रखे गये हैं। जो लोग उद्यमशीलता के क्षेत्र में बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए काफी अच्छे अवसर हैं। मुझे खुशी है कि हम बाबा गुरु घासीदास जी के शांतिपूर्ण और समतामूलक समाज के संदेश के अनुरूप छत्तीसगढ़ को संवार रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए लगातार कड़ी मेहनत करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर वहां विभागों द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी के स्टॉल का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौपीं। मुख्यमंत्री साय ने राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक साल में प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा करके दिखाया है।खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया और नवागढ़ क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री साय द्वारा की गई घोषणा के लिए उनका आभार जताया।

समारोह में विधायक किरण सिंह देव, पुन्नूलाल मोहले, दीपक साहू, ईश्वर साहू, अवधेश चंदेल, लाभचंद बाफना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

BREAKING: धान डंप करने जा रही ट्रक में लगी भीषण आग, धान जलकर खाक, तीन फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

BREAKING: धान डंप करने जा रही ट्रक में लगी भीषण आग, धान जलकर खाक, तीन फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

 रायगढ़ :- रायगढ़ से  बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ  सरकारी तरकेला उपज मंडी से धान डंप करने जा रही ट्रक में सहदेवपाली के पास अचानक  आग लग गई , जानकारी मिलते ही नगर सेना के जवानों समेत तीन फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर मौजूद। बात दे इस घटना में  धान जलकर  खाक हो गया है ।