बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल आने का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है। आज स्कूल गेट के सामने प्राचार्य नशे में धुत्त मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला शासकीय हाईस्कूल गिंदोला, विकासखंड बलौदाबाजार का है।
आज से स्कूल का नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने वाला था। परमेश्वर सेन शासकीय हाईस्कूल गिंदोला में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है, जो आज स्कूल गेट के पास नशे में धुत्त मिला। इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में वायरल किया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते कह रहे कि जब स्कूल का मुखिया ही ऐसा हो फिर देश केबच्चों का भविष्य कैसा होगा।
बलौदा बाजार :- बलौदा बाजार हिंसा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है। वही राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है।
इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता शामिल हैं। फायर ब्रिगेड चौक मोती बाग में हो रहे इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
रायपुर :- बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग क़े कार्यों की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को ईलाज में किसी प्रकार की समस्या न हो इस बात को सुनिश्चित करने क़े निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है तथा गरीब परिवार क़े सदस्यों को मुफ्त ईलाज की सुविधा प्रदान करती है। उन्होने कहा कि शासकीय अस्पतालों क़े साथ ही जिले में अनुबंधित कुल 13 निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड से ईलाज कराने में समस्या न हो। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई बाधा ना आये। किसी क्षेत्र विशेष में कोई समस्या हो तो उसे दूर करने क़े लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि एसडीएम क़े द्वारा ली जाने वाली बैठको में विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को शामिल होकर स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित कोई समस्या ही तो जरूर बतायें। उन्होने विगत दिवस जिला मुख्यालय में हुई अप्रिय घटना में पीड़ितों का निशुल्क ईलाज कि व्यवस्था तथा दस्तावेजों का संधारण करने क़े निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले की वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर सभी अस्पतालों में जिला कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9479190629 तथा एम्बुलेंस कॉल नंबर को प्रदर्शित करने क़े निर्देश दिए. इसके साथ ही अस्पताओं से निकलने वाले जैव अपशिष्ट पदार्थों क़े उचित निपटान क़े लिए उपयुक्त व्यवस्था बनाने क़े निर्देश दिए। बरसात क़े मौसम में मौसमी बिमारियों क़े रोकथाम क़े लिए शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में बेहतर तैयारी करने क़े निर्देश दिए।
कांकेर : - एक दिन पहले प्रेमीका कि सगाई किसी और से हुई थी प्रेमी जोड़े को एक दुसरे से जुदाई बर्दाश्त नहीं हुआ तो दोनों ने एक साथ हंसते-हंसते दुनिया को अलविदा कह दिया मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र ग्राम गुड़ाबेड़ा का है जहां रविवार को एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज वारदात सामने आया है, जिस युवती की एक दिन पहले सगाई हुई थी, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रात में जहर का सेवन कर लिया, और दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। गांव से बाहर खेत में दोनों का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार दर्रो ने थाना में सूचना देते हुए बताया कि उसकी बहन शांती दर्रो (20) पिता सुकदेव दर्रो निवासी पटेलपारा गुड़ाबेड़ा का सगाई कार्यक्रम शनिवार को दिन में संपन्न हुआ था, सगाई के बाद से उसकी बहन खुश नहीं थी, उसका गांव के ही एक युवक सोनू कोमरा (20) पिता बुधराम कोमरा के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सगाई के बाद सगाई की रात ही प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने रात में गांव से बाहर धरमूराम आंचला के खेत में बुलाया, जहां दोनों ने यह फैसला लिया कि अगर दोनों एक साथ इस दुनिया में जी नहीं सकते, एक साथ दुनिया को अलविदा तो कह सकतें हैं, दोनों को एक दूसरे से जूदा होकर जीना मंजूर नहीं हुआ और दोनों ने एक साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद दोनों रात भर खेत में तड़पते रहे। इधर परिजन रात में दोनों की तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। 16 जून की सुबह करीब 6 बजे गांव के रामदेव पोया ने बताया कि शांती दर्रो और सोनू कोमरा दोनों खेत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ जब घटना स्थल पहुंचे तो वहां पर दोनों खेत में एक दूसरे से लिपटे पड़े हुए थे। प्रेमिका की मौत हो गई थी, लेकिन प्रेमी की सांस चल रही थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने शांति दर्रो को मृत घोषित कर दिया। वहीं पर सोनू कोमरा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवती शांति दर्रो सरण्डी की रहने वाली है, वह अपने नाना नानी के घर गुड़ाबेड़ा में रहकर पढ़ाई लिखाई कर रही थी। सगाई कार्यक्रम भी नाना नानी के घर में ही संपन्न किया गया, लेकिन प्यार किसी से और शादी किसी और से यह दोनों को मंजूर नहीं हुआ और दोनों ने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जूट गई।
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 19 जून बुधवार को अपराह्न 3:00 बजे महानदी भवन, मंत्रालय में आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ में आचार संहिता खत्म होने के बाद कैबिनेट की ये पहली बैठक होगी। बैठक में कई बड़े फैसले लिये जाने की उम्मीद है।
रायपुर । दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज को बस्तर संभाग में मानसून पहुंच सकता है और इसके बाद बड़ी तेजी से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मानसून बढ़ेगा।
रायपुर सहित प्रदेशभर में सोमवार सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही ठंडी हवा भी चली। हालांकि दोपहर को धूप भी निकली और अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। आने वाले दिनों में हल्की बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है।मौसम विभाग का कहना है कि रायपुर, बलौदा-बाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, धमधा, पाटन, जगदलपुर, बस्तर, बकावंड, लोहंडीगुडा, तोकापाल, दरभा और बास्तानार में बारिश होगी. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम कमजोर हो गया है. इस वजह से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अटक गई हैं. दुर्ग और उसके आसपास के इलाकों में गर्मी पड़ रही है. उमस की वजह से लोगों का जीना मुहाल है. दुर्ग में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है. विभाग का कहना है कि यहां 21 जून उसके बाद बारिश होने के आसार हैं.
26 जून को खुलेंगे स्कूल
इधर, भीषण गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां की बढ़ा दी गई हैं. स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं. प्रदेश के स्कूल अब 25 जून तक बंद रहेंगे. शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला किया गया है. बच्चों का जीवन सबसे बढ़कर है. इसलिए अब स्कूल 26 जून को खुलेंगे.
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दूसरे दिन आज भी जशपुर प्रवास पर रहेंगे. वे 1 बजे कांसाबेल के टाटीडांड़ में निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर शाम 4 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
आपको बता दे लोकसभा चुनाव के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक 19 जून को दोपहर 3 बजे महानदी भवन मंत्रालय में होगी. इस बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने निर्णय लिए जा सकते हैं. साथ ही प्रशासनिक ढांचे को बेहतर करने को लेकर भी फैसले लिए जा सकते हैं.
रायपुर :- कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं फिर से असुरक्षित हो गई हैं। उन्होंने विशेष रूप से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम में बड़े पैमाने पर मानव तस्करी की घटनाओं की ओर इशारा किया।
मानव तस्करी का बड़ा मामला
सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि 8 जून को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर कबीरधाम जिले की 16 युवतियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अपने संरक्षण में लेकर सखी सेंटर राजनांदगांव के हवाले किया। इन युवतियों में से अधिकांश कवर्धा के कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम कामठी, कंठी, पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी, केजेदहा, सिंघनपुरी, लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर, उड़ियाकला और पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापुर की थीं।
उप मुख्यमंत्री पर आरोप
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से कबीरधाम जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को मानव तस्करी के लिए नैतिक जिम्मेदार ठहराया है, जिनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि जिले में हत्या और तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
मामले में कोई कार्रवाई नहीं
शुक्ला ने आरोप लगाया कि विजय शर्मा, जो सामान्यतः शासकीय विभागों में हस्तक्षेप करते हैं, युवतियों की तस्करी के मामले में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोलह युवतियों को ले जाते पकड़े गए युवक उमेश चंद्राकर को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया और मामले को रफा-दफा कर दिया गया।
कांग्रेस ने कबीरधाम जिले की गायब युवतियों की तलाश के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। शुक्ला ने सवाल उठाया कि गृह मंत्री आखिर मानव तस्करी के मामले में क्यों अरुचि दिखा रहे हैं और इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
सीसीपीएल का फाइनल देखने पहुंचे उप मुख्यमंत्री साव
रायपुर :- उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार की शाम नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित इस लीग का फाइनल मैच रायपुर रायनोस और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर रायनोस की टीम चैंपियन बनी। उप मुख्यमंत्री साव के स्टेडियम पहुंचने पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। साव ने हाथ हिलाकर वहां मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया।
उप मुख्यमंत्री साव ने सीसीपीएल के फाइनल मुकाबले में कहा कि यह आयोजन किसी भी मायने में आईपीएल से कम नहीं है। इसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल रहा है। इससे निश्चित ही छत्तीसगढ़ से नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। साव ने कहा कि फाइनल मुकाबला देखने के लिए 20 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे हुए हैं। यह लीग और राज्य के खिलाड़ियों के प्रति उनके अपार प्रेम को दर्शाता है।
डिप्टी साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी शशांक सिंह ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में अपने खेल से खूब धूम मचाई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीसीपीएल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स में खेलने का रास्ता खोलेगा। इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन होगा। सीसीपीएल के निर्देशक बलदेव सिंह भाटिया और विजय शाह, गर्वनिंग काउंसिल के चैयरमैन प्रमोद शंकर शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह और सचिव मुकुल तिवारी भी इस दौरान मौजूद थे।
रायपुर :- जब जिम्मेदारियां बढ़ती हैं तो बहुत कुछ छोड़ना भी पड़ता है। 35 सालों से ज्यादा समय से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही में शामिल रहने और राज्य के विकास और खुशहाली के लिए कार्य करने के बाद भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को उनके आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आज विधायक पद से इस्तीफा देना मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है। जनता के प्यार और आशीर्वाद से पिछले 35 सालों से भी ज्यादा समय से विधायक रहा हूं। विधानसभा में मेरे पुराने और नए साथी हैं जो एक परिवार की तरह है। लेकिन नियमतः लोकसभा सदस्य चुने जाने के 14 दिनों के अंदर विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देना पड़ता है। इसलिए बड़े भारी मन से इस्तीफा दे रहा हूं।
उन्होंने कहा कि, केंद्रीय नेतृत्व और रायपुर लोकसभा की जनता ने नई जिम्मेदारी दी है। नई ऊर्जा के साथ रायपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के लिए काम करूंगा। अपनी जनता के लिए जैसे उनका मोहन था, आगे भी वैसा ही उनका मोहन रहेगा।
त्यागपत्र लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि, यह उनके लिए बहुत भावुक पल है। पिछले कई दशकों से बृजमोहन अग्रवाल के साथ काम किया। विधानसभा कार्यवाही के कुशल संचालन में बृजमोहन अग्रवाल से बहुत कुछ सीखने को मिला है। अब सदन में उनकी कमी खलेगी। साथ ही बृजमोहन अग्रवाल को सांसद सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है जिसके लिए मैं बृजमोहन अग्रवाल को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक अजय चंद्राकर, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब, राजेश मूणत, इंद्रजीत साहू, सुनील सोनी भी उपस्थित रहे।
रायपुर। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल को बर्खास्त कब करेंगे? बृजमोहन अग्रवाल सांसद का चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिये है। नैतिकता का तकाजा है कि वे विधायक के साथ मंत्री पद से भी इस्तीफा दे देते लेकिन उन्होंने मंत्री पद के लालच में सारी नैतिकताओं को धता बता दिया है।
दीपक बैज ने कहा कि कोई व्यक्ति बिना विधानमंडल का सदस्य रहते हुये भी 6 माह तक मंत्री पद धारित कर सकता है। उसे 6 माह के अंदर सदन का सदस्य निर्वाचित होना होता है। बृजमोहन के मामले में स्थितियां अलग है। उन्होंने सांसद निर्वाचित होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया है। यहां पर 6 माह के अंदर सदस्य के निर्वाचन की अपेक्षा वाली बात नहीं है। अतः संवैधानिक प्रावधानों की आड़ लेकर मंत्री पद पर बने रहना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पद लोलुप है, सत्ता में बने रहना ही उनके लिये सब कुछ है। कोई सांसद पद पर तत्काल निर्वाचित व्यक्ति यह कह कर मंत्री पद नहीं छोड़ रहा कि वह 6 माह तक मंत्री बने रह सकता है यह भाजपा में ही संभव है। भाजपा और मुख्यमंत्री बताये कि क्या वह भी बृजमोहन अग्रवाल के इस निर्णय के साथ है या राजनैतिक सुचिता को देखते हुये मुख्यमंत्री उनको बर्खास्त करेंगे।
रायपुर। पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी में हुई रेल दुर्घटना पर कांग्रेस ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के प्रति संवेदना तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुनिया में सबसे सुरक्षित यात्रा मानी जाने वाली भारतीय रेल मोदी राज में असुरक्षित और घातक बन गयी है। पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने रेलवे को बर्बाद कर दिया है। दुर्घटना, लेटलतीफी, अचानक रद्द होना भारतीय रेल की नई पहचान बन चुकी है।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी रेल दुर्घटना रेल मंत्रालय की घोर लापरवाही दिख रही है। एक ही ट्रैक में दो ट्रेनों के आने के चलते गंभीर रेल हादसा हुआ है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को रेल मंत्रालय के द्वारा बरती गई लापरवाही गैर जिम्मेदाराना रवैया की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह बेहद गंभीर मसला है और इस पूरे हादसे की बारीकी से जांच होनी चाहिए और जितने भी लोग इस घटना के लिए दोषी है उन सब पर भी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा है। इस मौके पर, पूर्व सांसद सुनील सोनी, विधायक, पुरंदर मिश्रा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा निश्चित रूप से यह क्षण भावुक क्षण है। प्रदेश की जनता, कार्यकर्ता, साथ में रहे विधायक सब के लिए मुश्किल क्षण है। छत्तीसगढ़ की जनता को कहना चाहता हूँ कि उनका मोहन वैसा ही काम करेगा। और इतने सालों में विधानसभा में काम करते हुए मेरे काम से, व्यवहार से किसी को कष्ट हुआ है, उसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूँ। मैं इस नई पारी के लिए सबका प्रेम, आशीर्वाद और अपनेपन की उम्मीद करता हूँ। इसी भावना के साथ सांसद के रूप में मैं देश के सबसे बड़े पंचायत में जा रहा हूँ।
सांसद अग्रवाल ने आगे कहा कि केंद्रीय नेतृत्व में सांसद का चुनाव लड़वाया है, तो सोच समझकर लड़ाया होगा। मुख्यमंत्री के अधिकारों में है कि वह वो 6 महीने तक मंत्री रख सकते हैं। यह कहकर बृजमोहन ने मंत्री पद पर बने रहने की अपनी इच्छा जता दी है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि हमारे वरिष्ठ साथी 35 वर्षो से राजनीती में है, राष्ट्रिय पर्वेक्ष में जाने का बृजमोहन अग्रवाल को अवसर मिला है, दिल्ली में जाकर छत्तीसगढ़ की समस्याओं को विशेष रूप से रखेंगे। कांग्रेस के स्वागत है वाले बयान पर कहा कि जिस प्रकार की बयान बाजी आ रही है, मुझे लगता है उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में रायपुर (Raipur) से पार्टी के उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Aggarwal) ने भारी अंतर के साथ जीत हासिल की थी। और कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 5 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। बृजमोहन अग्रवाल देशभर में 8वे नंबर पर सबसे ज्यादा मतों से विजयी होने वाले प्रत्याशी है। वहीँ मोदी केबिनेट में उनके मंत्री बनने के को लेकर चर्चाएं हो रही थी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने बिलासपुर सांसद को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया, वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने अब विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वे वर्तमान में संसाद साथ ही छत्तीसगढ़ शासन में 6 महीने तक मंत्री बने रहेंगे, यह मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है कि सीएम सांसद बृजमोहन अग्रवाल को कब तक मंत्री बने रहने देने की अनुमति देते है। विदित हो कि कुछ दिनों पहले ही ब्रिजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से इस्तीफा देने के सवाल पर कहा था कि मैं 6 महीने तक मंत्री रह सकता हूँ, यह सीएम के हाथ में है।
डहरिया ने दिया कांग्रेस में आने का ऑफर
सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कांग्रेस में आने का ऑफर दिया है। शिव डहरिया ने कहा कि, बीजेपी में सिर-फुटोव्वल की स्थिति बनी हुई है। बीजेपी में उनकी उपेक्षा की है, वो चाहें हमारी पार्टी में आ जाएं। अगर बृजमोहन मिलेंगे तो उनसे जरूर चर्चा करेंगे। वो जो चाहे वो मिलेगा।
जानिए बृजमोहन अग्रवाल का राजनीतिक सफर
बृजमोहन अग्रवाल का जन्म एक मई 1959 को रायपुर में हुआ था. काॅमर्स व आर्ट्स दोनों विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन, एलएलबी की डिग्री भी ली है. साल 1986 में इनकी शादी सरिता देवी अग्रवाल से हुई. इनके 2 बेटे और 1 बेटी हैं. वे मध्यप्रदेश से बंटवारे से पूर्व भी मंत्री का पद संभाल चुके हैं. मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है. बृजमोहन ने मात्र 16 साल की उम्र में ही 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ले ली थी. वर्ष 1981 और 1982 के दौरान वे छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे. 1984 में वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने. 1988 से 1990 तक वे भाजयुमो के युवा मंत्री भी रहे. 1990 में वे पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक चुनकर आए. वे राज्य के सबसे युवा एमएलए थे. इसके बाद से वे 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में विधायक चुने गए.
महासमुंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इमलीभाठा कैनाल रेलवे ट्रैक के रायपुर-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन में आज सुबह दो सगे भाइयों की लाश मिली है। एक साथ दो भाइयों की लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। वहीं परिवार में मातम का माहौल है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मृतक सुनील यादव 35 वर्ष और आकाश यादव 22 वर्ष हैं। दोनों महासमुंद शहर के वार्ड नं 11 नयापारा के रहने वाले थे। बताया जाता है कि कल रात दोनों भाई खाना खाने के बाद घर से निकले थे और आज सुबह उनकी इमलीभाठा कैनाल रेलवे ट्रैक के पास इनकी रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। दोनों भाई श्रमिक का काम करते हैं।
एसडीओपी अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक सुनील की पत्नी कुछ दिन पहले कही चली गयी थी। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में रहता था। बहरहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे हत्या या आत्महत्या का कारण का पता चल सके।
रायपुर। राजधानी रायपुर में खारुन नदी में मिली लाश के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने ही अपने पति की हत्या करने के लिए बॉयफ्रेंड पर दबाव बनाया था। मर्डर के बाद जब उसे पति की मौत पर यकीन नहीं हुआ, तो उसने लाश देखने की भी जिद की थी। जिस पर आरोपी ने महिला को खारुन नदी में तैरती हुई लाश भी दिखाई।
हत्या का यह मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस को 10 जून को एक युवक की भाठागांव स्थित केसरी बगीचा के पास नदी में लाश मिली। पुलिस ने लाश की पहचान के लिए उसकी फोटो सभी थानों पर भेजी। दो दिन बाद मृतक की पत्नी मीना यादव अपने परिवार वालों के साथ थाने पहुंची।
मीना यादव ने लाश की पहचान अपने पति विधाता यादव के रूप में की। 30 साल का विधाता यादव सयासीपारा खमतराई में रहता था। इस बीच लाश की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल के साथ ही पत्नी मीना यादव की भी कॉल डिटेल खंगाली। जब पत्नी के कॉल डिटेल को पुलिस ने जांचा तो एक शख्स का नंबर सामने आया जिससे मीना यादव बार-बार फोन में बात किया करती थी। ये फोन नंबर मौदाहापारा के रहने वाले अमजद खान का था।
जानकारी के मुताबिक, अमजद का ऑटो किराए पर देने का काम था। मृतक विधाता यादव अमजद से ही किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। इसी बीच मीना यादव का अमजद खान के साथ अफेयर हुआ। अमजद ने मीना को डेढ़ साल पहले मोबाइल फोन और सिम भी दिया था।
इस मोबाइल से ही मीना और अमजद के बीच कई बार बातें होती थीं। इस अफेयर की जानकारी विधाता यादव को हुई जिस पर कई बार पति-पत्नी में बहस और लड़ाई भी हुई। बार-बार की लड़ाई से परेशान मीना ने अपने पति को ही रास्ते से हटाने का विचार कर लिया।
मीना इसके बाद बॉयफ्रेंड अमजद खान पर अपने पति की हत्या करने का दबाव डालने लगी। इसके बाद अमजद ने एक और शख्स अन्नू प्रजापति के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की। अन्नू भी अमजद से किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। अन्नू पहले उत्तरप्रदेश में हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ के मामले में जेल भी जा चुका है। प्लानिंग के मुताबिक अन्नू और अमजद ने विधाता को शराब पार्टी के लिए बुलाया। तीनों ने भाठागांव के सुनसान केसरी बगीचा के पास बैठकर शराब पी।
शराब पार्टी के बीच आरोपियों ने नशे में चूर हो चुके विधाता के सिर पर लोहे की पटिया से वार कर दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई जिसके बाद दोनों ने लाश को नदी पर फेंक दिया। हत्या के दौरान मीना अपने पति विधाता और प्रेमी दोनों को बार-बार फोन करते रही। वह कंफर्म करना चाहती थी कि मर्डर हुआ है या नहीं। अमजद ने बताया कि हत्या हो चुकी है, लेकिन उसे यकीन नहीं हुआ वह लाश देखने की जिद करने लगी।
परेशान होकर अगले दिन अमजद उसे स्कूटी में बैठाकर घटनास्थल पर ले गया। नदी में बहाव कम होने से लाश खारुन नदी के ऊपर तैर रही थी। पति की लाश देखकर वह शांत हुई। पुलिस को इस पूरे हत्याकांड में मोबाइल की कॉल डिटेल, लोकेशन और आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज से सब कुछ साफ हो गया। मामले में अमजद खान, मीना यादव और अन्नू प्रजापति को हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर : गायत्री परिवार द्वारा आयोजित व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन दुर्गा मंदिर परिसर कांडूल बोरिया खुर्द रायपुर में किया गया स्वस्थ युवा, स्वावलंबी युवा ,शालिन युवा ,सेवाभावी युवा, के निर्माण के लिए पांच दिवसीय शिविर आसपास के गांव के बालक बालिका वहीं रहकर संस्कार सीख रहे हैं प्रतिदिन बच्चों को बौद्धिक परिचर्चा के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है आज पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन एवं नशे से दूर ,साइबर क्राइम, यातायात संबंधी जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डीएसपी ललित मैहर मैडम, प्रोफेसर सुनीता चंसोरिया रक्षा टीम की विशेष रूप से उपस्थित रहे परिचर्चा में मैहर मैडम ने नशे से कैसे दूर रख सकते हैं और आज का युवा कैसे नशे की ओर जा रहा है सुख नशा आज रायपुर में फैल रहा है उसे कैसे दूर रहा जा सकता है इसकी विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा अगर आपके आसपास कोई नशा करता है तो उसकी जानकारी दें जिससे पुलिस विभाग उन पर कार्यवाही कर सके सुनीता चंसोरिया ने पर्यावरण संबंधी जानकारी देते हुए कहा जल संरक्षण के तहत हम किस तरह से पानी को बचा सकते हैं घर से पानी कैसे बचाया जा सकता है पॉलिथीन का उपयोग न करें घर से कपड़े की थैली लेकर ही बाजार जाए संयुक्त परिवार के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि वह बच्चे अपनी चीज एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं और अपनों से बड़ों का आदर करते हैं यातायात संबधित भी जानकारी प्रदान की रक्षा टीम से सरिता यादव ने साइबर क्राइम की जानकारी दी मोबाइल से आप कैसे ठगी का शिकार होते हैं और इसे कैसे बचा जा सकता है कार्यक्रम में गायत्री परिवार से महिलाएं एवं पुरुष एवम गांव के वरिष्ठ जन शामिल हुए कार्यक्रम के पश्चात नशे केविरुध जागरुकता रैली निकाली गई जिसमे बच्चे नारा लगाकर, तख्ती लेकर चल रहे थे
रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा है।
बलौदाबाजार : - बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने शनिवार को 8 और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में भीम आर्मी के रायपुर संभागाध्यक्ष जीवराखन बांधे भी शामिल हैं। पुलिस ने बांधे को जगदलपुर से गिरफ्तार किया, जहाँ से वह विशाखापट्टनम भागने की तैयारी में था।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इससे पहले जीवराखन बांधे के घर पर भी छापा मारा था, लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था। पुलिस को बांधे के भागने की योजना की पहले ही जानकारी मिल गई थी, जिसके चलते उसे जगदलपुर में उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा के पीछे भीम आर्मी के साथ-साथ भीम क्रांतिवीर संगठन की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और आगे भी कई गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।
भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार, भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को भी रायपुर के महादेव घाट से छापेमारी कर पकड़ा गया है। बलौदाबाजार के हिंसक घटनाओं में इनकी बड़ी भूमिका थी। पुलिस ने अभी तक 132 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। गिरफ्तार आरोपी भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट, भीम क्रांतिवीर, संगठनों से हैं।
132 लोगों की गिरफ्तारी
बलौदाबाजर हिंसा मामले में पुलिस अब तक कुल 132 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। वहीं, अब तक इस मामले में अलग-अलग कुल 9 FIR भी दर्ज की गई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट, भीम क्रांतिवीर आदि संगठनों के लोग बताए जा रहे हैं। इस मामले में अभी भी जांच जारी है. वीडियो, फोटो, CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उस दिन क्या हुआ था ?
10 जून को बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय का प्रदर्शन अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान भीड़ ने पथराव किया और फिर कलेक्टर-SP ऑफिस में आग लगा दी। आग और भीड़ के आक्रोश को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय के साथ-साथ कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था।
बिलासपुर। विकास कार्यों का हवाला देकर रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया गया है. ये गाड़ियां 19 जून से 10 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेंगी. इसकी वजह से कोलकाता, बिहार, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में डेवलपमेंट के कार्य के चलते गाड़ियों का परिचालन कैंसिल किया है. भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों को दूसरी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. यह काम 16 जून से 10 जुलाई तक चलेगा.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की रद्द होने वाली गाड़ियां
29 जून एवं 06 जुलाई को उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20971 उयदपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
30 जून एवं 07 जुलाई को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20972 शालीमार- उयदपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
16, 23, 30 जून एवं 07 जुलाई को बीकानेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
19, 26 जून एवं 03, 10 जुलाई को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20472 पूरी- बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
29 जून एवं 06 जुलाई को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22830 शालीमार- भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
02 एवं 09 जुलाई को भुज से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27 जून एवं 04 जुलाई को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
29 जून एवं 06 जुलाई को भगत की कोठी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
05, 06 एवं 09 जुलाई को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
06, 07 एवं 10 जुलाई को अमृतसर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
14, 21 एवं 28 जून को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08475 पूरी-निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी.
15, 22 एवं 29 जून को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08476 निज़ामुद्दीन-पूरी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी.
14 जून से 09 जुलाई तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
16 जून से 11 जुलाई तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
01 एवं 08 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
02 एवं 09 जुलाई को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
30 जून एवं 07 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
01 एवं 08 जुलाई को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
09 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
11 जुलाई को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12450 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
03 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
05 जुलाई को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
05 एवं 09 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
06 एवं 10 जुलाई को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
09 जुलाई को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22408 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
11 जुलाई को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर- निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
03 एवं 10 जुलाई को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
04 एवं 11 जुलाई को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी रानी कमलापति- एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
06 एवं 08 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी–कटनी-ओहन केबिन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन होकर चलेगी.
05, 07 एवं 09 जुलाई को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12824 निज़ामुद्दीन- दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग––वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन-ओहन केबिन- कटनी- न्यू कटनी होकर चलेगी
इसी तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के कोतरलिया रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम तलाईपल्ली माइंस लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. यह नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 22 से 30 जून तक किया जा रहा है.इस कार्य के चलते रद्द होने वाली गाड़ियां
25 से 30 जून तक रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
2.25 से 30 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
24 से 29 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक रायगढ़ से चलने वाली 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
24 से 29 जून तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18110 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) -टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
26 जून को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27 जून को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 एवं 29 जून को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
28 जून एवं 02 जुलाई को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
29 जून को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
01 जुलाई को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24 एवं 27 जून को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
26 एवं 29 जून को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
28 जून को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
30 जून को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27 जून से 02 जुलाई तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24, 25, 28 एवं 29 जून को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार सुपर डिलेक्स एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
26, 27, 30 जून एवं 01 जुलाई तक शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार – एलटीटी सुपर डिलेक्स एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
बीच समाप्त होने वाली गाड़ी
25 से 30 जून तक गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/ 08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी.
देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां
24 एवं 25 जून को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी.
26 जून को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी.
25 एवं 26 जून को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी.
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
24 से 29 जून तक हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी.
26 जून से 01 जुलाई तक मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर- टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी.
26 जून एवं 27 जून को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर-टिटलागढ़- झारसुगुड़ा होकर चलेगी.
28 जून एवं 29 जून को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी.
24 जून एवं 28 जून को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा- टिटलागढ़- रायपुर होकर चलेगी.
26 एवं 30 जून को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर- टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी.
रायपुर:- लोकसभा चुनाव में रायपुर से सांसद का चुनाव जीतने वाले प्रदेश के मंत्री और रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल 19 जून को विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 24 जून को लोकसभा का सत्र प्रारंभ हो रहा है, इसमें वे भी सांसद पद की शपथ लेंगे। इसके पहले वे विधायक का पद छोड़ देंगे।
हालांकि प्रदेश के मंत्री के पद को लेकर बृजमोहन कह चुके हैं कि वे छह माह तक इस पद पर बने रह सकते हैं, लेकिन इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहमति जरूरी होगी। भाजपा ने लोकसभा के चुनाव में इस बार रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा का चुनाव लड़वाया। इस चुनाव में उनको रिकॉर्ड मतों से जीत मिली।
इसलिए जरूरी
जानकारों का कहना है, सांसद के चुनाव के बाद 6 जून को अधिसूचना जारी हुई थी। ऐसे में 6 जून के बाद से 14 दिनों का समय मिलाकर 20 जून तक का समय होता है। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि बृजमोहन अग्रवाल ने 19 जून को विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। संभावना है कि समय सीमा समाप्त होने के एक दिन पहले वे विधायकी छोड़ देंगे।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ व्यवसायी मंडल की ओर से छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा आगामी 23 जून को ली जाएगी। इसके लिए व्यापम ने प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। इस परीक्षा में पहली से 5वीं व 6वीं से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने की पात्रता के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सीजी व्यापम की साइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते हैं।
बता दें, छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के चलते यह परीक्षा काफी देर ले ली जा रही है। फरवरी में आयोजित होने वाली परीक्षा इस बार जून में हो रही है। इसके लिए दो लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।
इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी पहली से 5वीं व 6 वीं से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए की पात्रता रखेंगे। यह परीक्षा प्रदेश के 33 जिलों में आयोजित होगी। सभी जिलों में परीक्षा केन्द्र है और अभ्यार्थियों को उनके जिले के मुताबिक ही परीक्षा केन्द्रों में सेंटर दिया गया है।
इसमें परीक्षा दो पालियों में होगी। अभी तक प्रदेश में यह परीक्षा 7 बार आयोजित की गई है। अन्य वर्षों की तुलना में इस बार अधिक आवेदन प्राप्त हुए है। इसमें प्रायमरी व मिडिल दोनों ही कक्षाओं के लिए कुल मिलाकर 4 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है। इसकी परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली में प्रायमरी और दूसरी पाली में मिडिल के लिए परीक्षा हेागी।
शिक्षक भर्ती परीक्षा में डीएड डिग्री धारी को प्राथमिक शाला के लिए शिक्षक की पात्रता दी गई है। वहीं बीएड डिग्री धारी को मिडिल व हाई स्कूल में पढ़ाने के लिए योग्य बताया गया है। ऐसे में ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रायमरी के लिए सिर्फ डीएड डिग्री धारी ही आवेदन किए है। जबकि मिडिल की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए ही बीएड डिग्री धारी योग्य बताए गए है। इसलिए मिडिल कक्षाओं को पढ़ाने के लिए अधिक आवेदन प्राप्त हुए है
जगदलपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बिच भीषण सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर में टक्कर हो गयी। हादसे में छत्तीसगढ़ के चार लोगों की मौत हो गयी। घटना ओड़िशा के कालाहांडी की बतायी जा रही है। जिस जगह पर ये हादसा हुआ है, वो बस्तर और ओड़िशा का सीमावर्ती क्षेत्र है।
जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर और तेज रफ्तार कार में टक्कर हुई है। घटना में 4 की मौके पर ही मौत हो गयी। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। घटना कालाहांडी के लाचीपुर के पास की बतायी जा रही है। घटना में शव क्षत विक्षत हो गया है। मृतकों के शवों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। हालांकि मृतक छत्तीसगढ़ के बताये जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, पीएम के लिए शव भिजवाये हैं। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भवानीपटना की ओर कार जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये।
रायपुर। बलौदाबाजार में प्रशासन और पुलिस अभी भी हालात पर नजर बनाये हुए हैं। लिहाजा, बलौदाबाजार के नगरपालिका क्षेत्र में धारा 144 अभी लागू रहेगा। जानकारी पहले 10 जून से 16 जून तक रात के 9 बजे से 12 बजे तक धारा 144 लागू करने का आदेश था, लेकिन अब उस मियाद को बढ़ा दिया गया है।
कलेक्टर दीपक सोनी ने नया निर्देश जारी किया है, जिसके मुताबिक शाम के 4 बजे से 20 जून की रात के 12 बजे तक नगरपालिका क्षेत्र में धारा 144 लागू किया है। इस निर्देश के बाद 5 लोगों से ज्यादा की जुटान प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं हो सकेगी। वहीं अस्त्र-शस्त्र के साथ कोई भी नहीं चल सकेगा। ये आदेश आज से ही लागू कर दिया गया है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने अमानक दवाइयों के खिलाफ राज्य भर में दो दिवसीय अभियान चलाया है। 19 औषधि प्रतिष्ठानों से संदेहास्पद 17 दवाओं और फूड सप्लीमेंट के सैंपल लिए। जिन्हें कालीबाड़ी स्थित राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।
रायपुर व दुर्ग के चार-चार, बिलासपुर के पांच, सरगुजा और बस्तर के तीन-तीन प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए हैं। इससे पहले आठ जून को राज्य के कई जिलों के ड्रग वेयर हॉउस, जिला अस्पताल और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आयरन और फोलिक एसिड टेबलेट के सैंपल लिए गए थे।











.jpeg)












.jpg)




