CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ में गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल...अगले तीन दिनों में बढ़ सकता है प्रदेश का तापमान

छत्तीसगढ़ में गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल...अगले तीन दिनों में बढ़ सकता है प्रदेश का तापमान

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल है. प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो गया. प्रदेश के बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा.

वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान रायगढ़ में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तो न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा.

   अगले तीन दिनों में प्रदेश का तामपान बढ़ेगा

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब नमी का आना कम हो गया है. इसके कारण मौसम (CG Weather Update) शुष्क रहेगा. आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा.

   शुक्रवार को प्रदेश का मौसम रहा साफ 

रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा. दोपहर की चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण उमस बढ़ गई है. इस साल यह देखा जा रहा है कि तापमान में भले ही अधिक बदलाव नहीं हो रहा है, मगर गर्मी लगातार बढ़ते जा रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक 6 मई और 7 मई को प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

CG ब्रेकिंग : अवैध रेत परिवहन मामले में 5 सरपंचों और तत्कालीन सचिवों को नोटिस जारी..हो सकती है बड़ी कार्रवाई..!!

CG ब्रेकिंग : अवैध रेत परिवहन मामले में 5 सरपंचों और तत्कालीन सचिवों को नोटिस जारी..हो सकती है बड़ी कार्रवाई..!!

 गरियाबंद। रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। आज राजिम क्षेत्र के पांच गांवों के सरपंच एवं तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम राजिम अर्पिता पाठक ने ग्राम पंचायत चौबेबांधा, रावड़, सिंधौरी एवं हथखोज के सरपंच एवं ग्राम पंचायत सचिवों को गांवों में हो रहे अवैध उत्खनन के संबंध में जवाब प्रस्तुत करने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

ग्राम पंचायत परसदाजोशी में पूर्व में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर एसडीएम राजिम ने सीमांकन प्रतिवेदन की जानकारी मांगी थी। तीन माह उपरांत भी जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर परसदाजोशी के सरपंच एवं तत्कालीन सचिव को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 

एसडीएम राजिम की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि अनुविभाग राजिम अंतर्गत रेत खदानों द्वारा निर्धारित समय से परे रेत का परिवहन बगैर आवश्यक दस्तावेज के किया जा रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ कार्यालयों एवं एसडीएम कार्यालय द्वारा समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर नियमानुसार परिवहन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी शासन के बनाए नियमों को ताक में रखकर रेत का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। इसके चलते उक्त कृत्य के लिए क्यों न संबंधितों के विरूद्व पंचायती राज अधिनियम की धारा 40 के अधीन कार्यवाही की जाए। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

न्यायधानी में पीलिया का प्रकोप...चार दिनों में मिले 25 से अधिक मरीज

न्यायधानी में पीलिया का प्रकोप...चार दिनों में मिले 25 से अधिक मरीज

  • निगम और स्वास्थ्य विभाग एक दूसरे पर लगा रहे आरोप प्रत्यारोप
  • निगम कह रहा पानी साफ
  • अमृत मिशन के दूषित पानी से फैला पीलिया : स्वास्थ्य विभाग

बिलासपुर : तारबाहर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक पीलिया के मरीज मिलने के बाद अब नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक दूसरे पर बीमारी फैलने को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अमित मिशन के दूषित जल से पीलिया फैलने का दावा कर रहे हैं वही नगर निगम अधिकारी पानी के साफ होने का हवाला देकर दूषित भोजन को इसका कारण बता रहे हैं।

सीएमएचओ डॉ प्रभात श्रीवास्तव ने बताया की ताबाहर क्षेत्र में पिछले चार दिनों में करीब 25 से अधिक पीलिया के मरीज सामने आ चुके हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद नगर निगम ने सफाई करने के साथ लार्वा छिड़काव और पेय जल पाइपलाइन का कनेक्शन बदला था। स्वास्थ्य विभाग ने भी तारबाहर क्षेत्र में घर-घर पीलिया से बचाव के लिए टेबलेट और अन्य दवाइयां का वितरण भी किया। अब इस पीलिया बीमारी के फैलाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम द्वारा सप्लाई किया जा रहे अमृत मिशन पाइपलाइन के पानी पर सवाल उठाया है अमित मिशन की पाइपलाइन से सप्लाई के कारण ही पीलिया फैलने का दावा सीएमएचओ ने किया है।

इस मामले में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अनुपम तिवारी का कहना है कि क्षेत्र में सप्लाई हो रही पानी की जांच कर ली गई है पानी दूषित नहीं है और पीने के योग्य है। तारबाहर क्षेत्र में पीलिया फैलने का मुख्य कारण दूषित भोजन है। जहां पीलिया फैला है वहां कुछ दिन पूर्व शादी समारोह के लिए खुली नाली के पास भोजन पकाया गया था और इसी के कारण पीलिया फैला है। ऐसा नहीं है कि तारबाहर क्षेत्र में जल जनित बीमारी फैलने का या पहला मामला है इससे पहले भी यहां डायरिया फैल चुका है। बहरहाल पीलिया फैलने के कारणों का पता नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब तक नहीं लगा पाए हैं।

रोग के लक्षण –

  • ए प्रकार के पीलिया और नान ए व नान बी तरह के पीलिया रोग की छूत लगने के तीन से छः सप्‍ताह के बाद ही रोग के लक्षण प्रकट होते हैं।
  • बी प्रकार के पीलिया (वायरल हैपेटाइटिस) के रोग की छूत के छः सप्‍ताह बाद ही रोग के लक्षण प्रकट होते हैं।

पीलिया रोग के कारण है –

  • रोगी को बुखार रहना।
  • भूख न लगना।
  • चिकनाई वाले भोजन से अरूचि।
  • जी मिचलाना और कभी कभी उल्टियॉं होना।
  • सिर में दर्द होना।
  • सिर के दाहिने भाग में दर्द रहना।
  • आंख व नाखून का रंग पीला होना।
  • पेशाब पीला आना।
  • अत्‍यधिक कमजोरी और थका थका सा लगना
लोकसभा चुनाव: आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं जेपी नड्डा...इस जिलें  में करेंगे जनसभा को संबोधित...जानें पूरा शेड्यूल

लोकसभा चुनाव: आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं जेपी नड्डा...इस जिलें में करेंगे जनसभा को संबोधित...जानें पूरा शेड्यूल

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में अगले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव  को लेकर बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। बीजेपी के बड़े नेता और स्टार प्रचारक लगातार प्रदेश का दौरा कर जनसभाएं कर रहे हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सूरजपुर जिले में आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दावा किया कि सबका साथ सबका विकास के साथ देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को जनता प्रधानमंत्री बनाएगी। गौरतलब है कि सरगुजा लोकसभा से चिंतामणि महाराज भाजपा की ओर से प्रत्याशी हैं, जिनके समर्थन में अभी हाल में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंबिकापुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया था और अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आगमन को लेकर सरगुजा भाजपा के कार्यकर्ता कार्यक्रम को भव्य रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ताबड़तोड़ दौरा भाजपा में जोश और ऊर्जा का संचार करेगा

 
सीएम विष्णुदेव साय आज बेमेतरा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और रायपुर जिले के दौरे पर...जनसभाओं को संबोधित करेंगे

सीएम विष्णुदेव साय आज बेमेतरा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और रायपुर जिले के दौरे पर...जनसभाओं को संबोधित करेंगे

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में अगले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी के बड़े नेता और स्टार प्रचारक लगातार प्रदेश का दौरा कर जनसभाएं कर रहे हैं.

इसी कड़ी में आज सीएम विष्णुदेव साय आज बेमेतरा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और तीनों जिलों में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। अपनी सभाओं में सीएम विष्णुदेव साय जनता से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से करेंगे। सीएम साय आज रायपुर के गुढ़ियारी स्थित पहाड़ी चौक में भी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

 
आत्मानंद स्कूल में एडमिशन की तारीख बढ़ी, DPI ने जारी किया निर्देश...अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, देखें पूरी डिटेल

आत्मानंद स्कूल में एडमिशन की तारीख बढ़ी, DPI ने जारी किया निर्देश...अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, देखें पूरी डिटेल

 रायपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल में दाखिले की तारीख बढ़ी दी गया है। इस संदर्भ में डीपीआई दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी आदेश जारी किया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एडमिशन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब 10 मई तक आवेदन किये जा सकेंगे, जबकि पूर्व में 5 मई तक अंतिम तारीख थी।

वहीं लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटन 11 मई से 15 मई के बीच किया जा सकेगा। इसेस पहले ये तारीख 5 मई से 10 मई तक ही थी। उसी तरह से  एडमिशन की अन्य कार्रवाई अब 16 मई से 20 मई तक पूरी हो सकेगी। जबकि पूर्व में ये तारीख 11 मई से 15 मई तक थी।

शराब घोटाला मामले में ईडी का बड़ा एक्शन...पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर की करोड़ों की संपत्तियां की जब्त

शराब घोटाला मामले में ईडी का बड़ा एक्शन...पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर की करोड़ों की संपत्तियां की जब्त

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले मामले में ईडी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा एवं अनवर ढेबर की संपत्तियां जब्त की है। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर आरोपियों की जब्त की गई संपत्तियों की जानकारी दी है। इसमें 18 चल और 161 अचल संपत्ति सहित 205.49 करोड़ रुपए की संपत्ति शामिल है। अनवर ढेबर के जब्त की गई संपत्तियों में होटल वैनिंगटन समेत कई बिल्डिंग शामिल है।

 कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत ने फिर दिया विवादित बयान, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कही ये बड़ी बात

कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत ने फिर दिया विवादित बयान, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कही ये बड़ी बात

 गौरेला-पेंड्रा- मरवाही। करीब महीनेभर पहले ही कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत ने हाथ जोड़कर कहा था कि अब वे प्रधानमंत्री मोदी और उनके भक्‍तों के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। अब फिर उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से विवाद खड़ा हो सकता है।

गौरेला-पेंड्रा- मरवाही पहुंचे डॉ. महंत ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए फिर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया। कोरबा संसदीय सीट से प्रत्‍याशी ज्‍योत्‍सना महंत के प्रचार के सिलसिले में यहां पहुंचे डॉ. महंत ने मोदी और शाह को 10वीं पास कह दिया। डॉ. महंत ने कहा कि मोदी और शाह 10वीं पास हैं वो हमें संविधान क्‍या सिखाएंगे। डॉ. महंत ने यह बयान संविधान बदलन वाली बात पर कही। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे लिए चट्टे बट्टे शब्‍द का प्रयोग करते हैं वह अच्‍छा नहीं लगता है। प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार वाले नारे पर डॉ. महंत ने कहा कि मोदी का दिमाग खराब हो गया है। 400 क्‍या इस बार वे 200 पार नहीं करने वाले हैं।

इससे पहले डॉ. महंत ने पहले कथिततौर पर लाठी मारने की बात कही थी फिर उन्‍होंने प्रधानमंत्री को डिफाल्‍टर कह दिया। लाठी मारने वाला बयान उन्‍होंने कुछ दिनों पहले राजनांदगांव में नामांकन रैली में कही थी। वहीं, फिर उन्‍होंने पीएम मोदी को लेकर एक बयान दिया। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डॉ. महंत ने कहा कि मोदी की गारंटी तो 10 साल से फेल हो रही है। न 2 करोड़ लोगों को रोजगार मिला न 15 लाख रुपये मिले। हम तो बार-बार अपने विधानसभा में बोले हैं लोगों के सामने बोले हैं। डॉ. महंत ने आगे कहा कि जिसकी गारंटी फेल हो चुकी है छत्‍तीगसढ़ के लोग समझते हैं वो डिफाल्‍टर आदमी है। डिफाल्‍टर आदमी के बारे में हम बात नहीं करते हैं। उसकी गारंटी हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाठी वाले बयान देने के मामले में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उक्त बयान को हेट स्पीच मानते हुए चुनाव आयोग ने नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज करवाने के निर्देश छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिए थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारी द्वारा महंत के खिलाफ राजनांदगांव कोतवाली थाने में अपराध दर्ज करवाया है।

चरणदास महंत ने लाठी मार कर नरेंद्र मोदी का सर फोड़ देने का बयान दिया था। इसके खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज कोतवाली थाने में तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा के द्वारा एसडीएम व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अतुल विश्वकर्मा के द्वारा प्रेषित ज्ञापन के आधार पर अपराध दर्ज करवाया गया है। पत्र में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर को भारत निर्वाचन आयोग के पत्र के साथ प्राप्त ओम पाठक सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सचिव केंद्रीय अनुशासन समिति भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित शिकायत की जांच कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजनांदगांव के निर्देश पर सहायक रिटर्निग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75 राजनांदगांव द्वारा जांच उपरांत प्रथम दृष्टया नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाठी से सर फोड़ने एवं उनको क्षति पहुंचाने की धमकी देना पाया जाना उल्लेखित किया है। प्रस्तुत ज्ञापन एवं संलग्न जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 506 भारतीय दंड विधान का घटित होना पाए जाने पर महंत के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

फर्नीचर कारोबारी ने खुद को जिंदा जलाया...पुलिस जांच में जुटी...पढ़े पूरी खबर…!!

फर्नीचर कारोबारी ने खुद को जिंदा जलाया...पुलिस जांच में जुटी...पढ़े पूरी खबर…!!

 कोंडागांव। जिले के गांधी चौक के पास एक फर्नीचर कारोबारी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतक के खिलाफ रायपुर में रेप का अपराध दर्ज है।

बता दें कि कोंडागांव के बस स्टैंड निवासी जितेंद्र गोलछा उर्फ जीतू 48 वर्ष पेशे से फर्नीचर कारोबारी हैं। मृतक कारोबारी शुक्रवार तड़के तकरीबन 3 से 4 बजे घर से निकले और दुकान से तकरीबन 100 मीटर दूर सड़क का डिवाइडर पार करने के बाद गांधी चौक के पास सड़क किनारे खुद पर केरोसिन तेल उडेल कर आग लगा ली। इस घटना के बाद कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर रूप से घायल कारोबारी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कारोबारी की हालत को देख जिला अस्पताल के डाक्‍टरों ने उन्‍हें जगदलपुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा मृतक कारोबारी के खिलाफ रायपुर में रेप का एक प्रकरण भी दर्ज है। रायपुर पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे BSF जवानों की बस पेड़ से टकराई, 17 घायल, 4 की हालत गंभीर

मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे BSF जवानों की बस पेड़ से टकराई, 17 घायल, 4 की हालत गंभीर

 रायगढ़ : धरमजयगढ़ से एक दिल दहला देने वाली हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे 30-40 बीएसएफ जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में 17 घायल जवानों को एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां जवानों का इलाज जारी। वही घटना में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, आज धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे 30-40 बीएसएफ जवानों की बस चाल्हा के पास कमोसिनडांड मोड़ पर अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस पेड़ से जा टकराई, जिस कारण कई जवान घायल हो गए। बता दें कि सभी जवान कांकेर जिला के अंतागढ़ के सारंगीपाल हेडक्वार्टर से है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि एक बस हादसे की शिकार हो गई है जिसमें जवान सवार थे। सभी जवानों को मामूली छोटी आई है जिनका इलाज धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में चल रहा है। कोई जनहानी नहीं हुई है किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मौके से पल-पल की जानकारी हम ले रहे हैं। डॉक्टर से भी बातचीत चल रही है सभी जवान खतरे से बाहर बताई जा रहे हैं।

 
मुरूम के लिए खोदे गए गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में पसरा मातम

मुरूम के लिए खोदे गए गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में पसरा मातम

 कबीरधाम :- जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां मुरूम के लिए खोदे गए गड्ढे के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दशरंगपुर का है।

जानकारी अनुसार, गांव के बाहर एक पुरानी तालाब है, जिसका उपयोग नहीं होता। इसी तालाब में मुरूम के लिए गड्ढा खोदा गया था, इसी गड्ढे में पानी भरा हुआ था। गुरुवार देर शाम को गांव के रितेश पिता राधेश्याम साहू उम्र 12 व दुर्गेंद्र पिता संतराम चंद्रकार उम्र 12 दोनों निवासी ग्राम दशरंगपुर नहाने गए थे। नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। जब दोनों बच्चे अपने घर नहीं पहुंचे तो इनकी खोजबीन शुरू हुई। मुरूम वाले गड्ढे के पास ही इन बच्चों का कपड़े मिले। इसके बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम को जानकारी दी गई। गुरुवार रात करीब 11.30 बजे दोनों बच्चे का शव की निकाला गया है। आज शुक्रवार को शव का जिला अस्पताल कवर्धा में पोस्टमार्टम किया जाना है। इस मामले में दशरंगपुर पुलिस चौकी ने जांच शुरू कर दी है।
 
अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार...मवेशियों को बचाने के चक्कर में नाले में गिरी कार

अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार...मवेशियों को बचाने के चक्कर में नाले में गिरी कार

 कोरबा :- सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, एक बार फिर कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में मवेशियों के कारण एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार अनियंत्रित होकर नाला में जा गिरी। हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जेंजरा नाला के पास हादसा होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है, कि सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। अस्थि विसर्जन कर एक परिवार कार से घर लौट रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना के दौरान कार सवार 6 लोग घायल हो गए,जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

 
भारी बवाल के बाद टूटी कांग्रेस की नींद, AICC ने लिया ये एक्शन...अगला 24 घंटा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए बेहद अहम

भारी बवाल के बाद टूटी कांग्रेस की नींद, AICC ने लिया ये एक्शन...अगला 24 घंटा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए बेहद अहम

 रायपुर : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा के साथ बदसलूकी को लेकर मचा सियासी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रोजाना मामले में नया अपडेट आ रहा है। जहां एक ओर कोई भी कांग्रेस नेता ओर इस मामले में कुछ कहने से बच रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा नेता राधिका खेड़ा के साथ हुई घटना को लेकर कांग्रेसियों पर हमलावर हैं। इन सब के बीच आज मामले में एक नया मोड़ आ गया है। एआईसीसी ने पीसीसी से 24 घंटे के भीतर इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में एआईसीसी मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखा था।

24 घंटे के भीतर देना होगा जवाब

AICC Action on Radhika Khera Case मिली जानकारी के अनुसार राधिका खेड़ा के साथ हुई बदसलूकी को लेकर पूरे देश में बवाल मचने के बाद कांग्रेस पार्टी की नींद टूटी है और अब आईसीसी ने पीसीसी से 24 घंटे में रिपार्ट मांगी है। अब दीपक बैज को 24 घंटे के भीतर आईसीसी को रिपोर्ट भेजनी होगी। जबकि इससे पहले दीपक बैज ने एक नामी मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा था कि ये कोई बड़ा मामला नहीं है। दोनों एक ही विभाग में काम करते हैं और दोनों से बात करके जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल मंगलवार को राधिका खेड़ा का पीसीसी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ल के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद राधिका खेड़ा रोते हुए नजर आई थी। उन्होंने इसकी शिकायत के लिए बड़े नेताओं से संपर्क भी किया लेकिन उनकी किसी से बात नहीं हुई। वायरल हुए एक वीडियों में राधिका रोते हुए कह रही थी कि पिछले 40 सालो में ऐसा व्यवहार उनके साथ नहीं हुआ। राधिका ने पार्टी छोड़ने तक की बात कह दी थी। हालांकि कांग्रेस ने इस विवाद को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया और पार्टी के भीतर की बात होने और इससे निबट लेने का दावा किया हैं। इस पूरे मसले को लेकर भाजपा ने भी कांग्रेस नेताओ पर हमले किए हैं। भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता, विधायक राजेश मूणत और गौरी शंकर श्रीवास जैसे नेताओं ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

बता दें कि राधिका खेड़ा ने कल अपने X अकाउंट पर लिखा है कि ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज़्ज़त से बढ़कर है। लेकिन, लड़की हूँ, “लड़ रही हूँ” “मर्यादा पुरुषोत्तम” प्रभु श्री राम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है।

 
राहुल गांधी को रायबरेली की जनता दिलाएगी ऐतिहासिक जीत : अरुण वोरा

राहुल गांधी को रायबरेली की जनता दिलाएगी ऐतिहासिक जीत : अरुण वोरा

 रायपुर। केंद्रीय चुनाव समित की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा की राहुल जी इस देश की उम्मीद हैं और वह सत्य का आग्रह लेकर न्याय के पक्ष में सतत युद्धरत एक निर्भय इंसान हैं। हमारा देश निःसंकोच राहुल के साथ इस न्याय की लड़ाई में उनके साथ है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि रायबरेली की जनता हमे ऐतिहासिक जीत देगी।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने आज सुबह आखिरकार अमेठी और रायबरेली को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगा दिया। दोनों ही सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। पार्टी ने अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी की जगह रायबरेली सीट से उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, अमेठी से गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि दोनों ही सीट गांधी परिवार का गढ़ रहा है, लेकिन 2019 की लड़ाई में राहुल गांधी को बीजेपी की फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित सियासी पंडितों को इस लिस्ट का अधिक इंतजार इसलिए भी था, क्योंकि प्रियंका गांधी के भी चुनावी राजनीति में कूदने की चर्चा थी।

CG अनुकंपा नियुक्ति घोटालाः ईओडब्ल्यू ने की शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति घोटाले की जांच शुरू

CG अनुकंपा नियुक्ति घोटालाः ईओडब्ल्यू ने की शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति घोटाले की जांच शुरू

 बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में हुए अनुकंपा नियुक्ति घोटाले की जांच राज्य सरकार की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में जिला शिक्षा अधिकारी को नियुक्ति से संबंधित सभी दस्तावेज देने के लिए कहा गया है।

ज्ञात हो कि कोविड काल में शिक्षा विभाग में मृत शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को शासन की नीति के तहत अनुकंपा नियुक्ति दी जानी थी। शासन ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का तेजी से निपटारा करने का निर्देश दिया था। ऐसी नियुक्ति में प्रावधान किया गया था कि संबंधित आवेदक के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी. दासरथी ने ऐसे 12 कर्मचारियों की नियुक्ति नियमों के खिलाफ जाकर कर दी, जो मृतक कर्मचारी के नजदीकी संबंधी नहीं थे, अथवा उसके परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी नौकरी में पहले से ही था। इस बात की शिकायत उच्चाधिकारियों को की गई।

विभागीय जांच में पाया गया कि प्रभारी डीईओ दासरथी और लिपिक विकास तिवारी ने सांठगांठ कर अपात्र लोगों को नौकरी दे दी है। जांच के बाद 12 में से 11 नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया, सिर्फ एक की नियुक्ति में गड़बड़ी नहीं मिली। इसके बाद दासरथी को निलंबित किया गया, जिस पर उन्होंने हाईकोर्ट से स्थगन ले लिया। इस समय वह विभाग में अपने सहायक संचालक के मूल पद पर काम कर रहे हैं। इसी तरह से क्लर्क तिवारी ने भी अपने आपको बहाल करा लिया। नियुक्ति में गड़बड़ी करने की पुष्टि होने के बावजूद उक्त दोनों व अवैध रूप से नियुक्ति पाने वालों के विरुद्ध किसी तरह की पुलिस जांच की अनुशंसा नहीं की गई। इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू से की गई। ईओडब्ल्यू ने प्रारंभिक जांच की और शासन से अपराध दर्ज करने की मांग की है। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर ईओडब्ल्यू ने नियुक्ति की प्रक्रिया और विभागीय जांच से संबंधित सभी दस्तावेजों की मांग की है।

BREAKING: सुकमा में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़...दोनों ओर से हो रही फायरिंग

BREAKING: सुकमा में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़...दोनों ओर से हो रही फायरिंग

 सुकमा : सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। यह एनकाउंटर रायगुड़म इलाक़े में हो रही है जानकारी के मुताबिक, दोनों ओर से फायरिंग जारी है।रायगुड़म में जवानों और माओवादियों के बीच एनकाउंटर उस वक्त हुआ, जब डीआरजी और कोबरा  जवान सर्चिंग पर निकले थे. नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. एसपी किरण चव्हाण ने की इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। बता दें, सुकमा के कई इलाके घोर नक्सली क्षेत्रों में आते हैं।  यहां आए दिन सुरक्षाबलों की माओवादियों से मुठभेड़ होती रहती है।

CM साय आज सूरजपुर, बिलासपुर और बलौदा बाजार लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर...जनसभा को करेंगे संबोधित

CM साय आज सूरजपुर, बिलासपुर और बलौदा बाजार लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर...जनसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान का तारीख अब नजदीक आ रहा है. ऐसे में इन दिनों लगातार ही सभी पार्टियों के नेताओं के दौरों का सिलसिला जारी है. सीएम विष्णुदेव साय आज चार लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर भी रहेंगे।

सीएम विष्णुदेव साय आज प्रदेश के तीन  लोकसभा क्षेत्र सूरजपुर, बिलासपुर और बलौदा बाजार  भाटापरा लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जहां वे तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम साय तीनों जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके बाद सीएम साय रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।

सावधान :आसमान से बरस रही ‘आग’ हीट वेव और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी

सावधान :आसमान से बरस रही ‘आग’ हीट वेव और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी

 रायपुर । तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी के बढ़ने के बाद लोगों को लू से बचाव के लिए अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा।

राज्य का सर्वाधिक तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है। बुधवार को रायगढ़ का तापमान अन्‍य शहरों को पीछे छोड़ते हुए 43.9 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं महासमुंद, डोंगरगढ़, तिल्दा जैसे इलाकों में भी गर्मी का तेज प्रभाव दिखा। पिछले 24 घंटे की तुलना में दशमलव दो डिग्री की वृद्धि हुई है। रायपुर में पारा 42.2 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि माना में 42.1, बिलासपुर में 41.6, पेण्ड्रारोड में 40, अंबिकापुर में 39.8, जगदलपुर में 39.6 और राजनांदगांव में 42 डिग्री था।हालांकि रायपुर में आधी रात को कुछ देर तेज हवा भी चली। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था। गर्मी से बेहाल लोग देर रात तक सपरिवार चहलकदमी कर रहे हैं और राहत के लिए शीतल पेय, आइसक्रीम आदि का सेवन करते देखे गए। घरों, दफ्तरों में लगभग पूरे समय पंखे, कूलर, एसी चल रहे हैं

गर्मी का प्रकोप अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का प्रकोप अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा। गुरुवार को रायपुर में आकाश साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

CG ब्रेकिंग : 47 अधिकारी- कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

CG ब्रेकिंग : 47 अधिकारी- कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 खैरागढ़। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामले के संज्ञान में आने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने कुल 47 लोगों को नोटिस जारी किया है। सभी निर्वाचन दल के अधिकारी-कर्मचारियों से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार इन कर्मचारियों पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। बता दें कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने वाले खैरागढ़ जिले के 47 अधिकारी-कर्मचारियों को अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल द्वारा नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर कारण सहित संतोषप्रद जवाब मांगा गया है। वहीं नोटिस का स्पष्ट एवं समयावधिमें जवाब नहीं मिलने पर इन सब के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी नोटिस के अनुसार, विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए मतदान दल में लगाई गई थी और इस दौरान सभी को विधिवत तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया किया गया था। लेकिन मतदान के एक दिन पूर्व 25 अप्रैल की सुबह मतदान दल के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों ने रवानगी के समय ही स्वास्थ्य खराब और अन्य कारणों से मतदान ड्यूटी पर जाने से इंकार कर दिया गया था। जिससे निर्वाचन कार्यालय को अनेक विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन द्वारा रिवर्ज मतदान दल के अधिकारी और कर्मचारियों की व्यवस्था करते हुए मतदान केन्द्र के लिये दलों को रवाना करना पड़ा। इससे मतदान दल की रवानगी में देर और अव्यवस्था हुई।इसके अलावा समय सीमा बैठक (टी एल मीटिंग) में नदारद सात अधिकारियों को भी आज नोटिस जारी किया गया है। समय सीमा की बैठक में बिना आधिकारिक जानकारी दिए अनुपस्थिति और अपना प्रतिनिधि भी नहीं भेजने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए शोकाज नोटिस जारी किया गया है। शोकॉज नोटिस जारी होने वालों में बृजेश पटौरिया कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एडीबी दुर्ग, सहदेव सोनवानी कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला खैरागढ़, पवन मेश्राम मंडी सचिव कृषि उपज मंडी गंडई, सुदेश सिंह मंडी सचिव कृषि उपज मंडी खैरागढ़, पूर्णिमा गुप्ता सहायक अभियंता क्रेडा राजनांदगांव, सौरभ ताम्रकार अनुविभागिय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा छुईखदान, आरके राठौर अनुविभागिय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा खैरागढ़ का नाम शामिल है। इन सभी अधिकारियों को बैठक में उपस्थित नहीं होने या अपना प्रतिनिधि नहीं भेजने पर नोटिस जारी हुआ है। 

कांग्रेस के भय और भ्रष्टाचार का बदला लोकसभा चुनाव में भी लेगी छत्तीसगढ़ की जनता : किरण सिंह देव

कांग्रेस के भय और भ्रष्टाचार का बदला लोकसभा चुनाव में भी लेगी छत्तीसगढ़ की जनता : किरण सिंह देव

 अंबिकापुर/ सरगुजा :  भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर सरगुजा पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में लखनपुर मंडल, उदयपुर मंडल, अंबिकापुर ग्रामीण तथा अंबिकापुर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आप सबके परिश्रम से पहले और दूसरे चरण की सभी चार सीट भाजपा जीत रही है। इस चुनाव में लोगों के उत्साह को देखते हुए अबकी पार चार सौ पार के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ की शत-प्रतिशत भूमिका रहेगी। भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीट जीतेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता इस प्रचंड गर्मी में भी जन-जन के बीच जा रहे हैं, क्योंकि वह जनकल्याण के मंत्र पर कार्य करते हैं। कांग्रेसी अपनी जेब भरने के लक्ष्य पर काम करते हैं, इसलिए गरमी में वह घरों से निकलने को तैयार नहीं हैं।

किरण देव ने कहा कि कांग्रेस हार के कारणों का अभी से मंथन करने लगी है। भय, भ्रष्टाचार और भ्रम की राजनीति करने वाली मुख्य विपक्षी पार्टी हार के बाद के बहाने तलाश रही है।

किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर सरगुजा जिला भाजपा कार्यालय में कोर ग्रुप के साथ बैठक की। इसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक सीट पर रिकॉर्ड जीत का अंतर स्थापित करने जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम छत्तीसगढ़ में प्रत्येक सीट पर कमल खिलाकर मोदी जी को मजबूत करेंगे।

हाईकोर्ट ने जारी किए पदोन्नति आदेश...देखें आदेश…!!

हाईकोर्ट ने जारी किए पदोन्नति आदेश...देखें आदेश…!!

 बिलासपुर : हाईकोर्ट ने व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ से व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ के रिक्त 50 पदों पर पदोन्नति आदेश जारी किए है। जारी आदेश में सिविल जज क्लास वन के 50 रिक्त पदों में वरिष्ठता के आधार पात्र सिविल जज क्लास 2 को प्रमोशन दिया गया है।के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने इसके आदेश जारी किए है।

 
 
 
क्या 10 सालों में मंहगाई कम हुई, क्या आप सभी को रोजगार मिला है- प्रियंका गांधी

क्या 10 सालों में मंहगाई कम हुई, क्या आप सभी को रोजगार मिला है- प्रियंका गांधी

 कोरबा :- आज छत्तीसगढ़ के कोरबा संसदीय क्षेत्र के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि क्या 10 सालों में मंहगाई कम हुई है या आप सभी को रोजगार मिला है।

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति की जानकारी देते हुए कहा कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल की वजह से देश के लोग छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जान पाए हैं। यहीं बात इन्हें पसंद नहीं आती, इसलिए छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की बात कर रहे हैं। साथ ही कहा कि, आज देश में जिस तरह की राजनीति चल रही है। उसमें गरीब, मजदूर के बारे में जिक्र तक नहीं है।

यही नहीं प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी जी ने सब कुछ अरबपतियों को सौंप दिया है। राज्य की खदान और एयरपोर्ट खरबपतियों को दे दिया है। यह संपत्ति देश की है। लेकिन मोदी जी आपके कार्य में लगाने की वजह से व्यापारियों को बांट रहे हैं। इसी वजह से ठेकेदारों और लेवर का शोषण किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि देश में 30 लाख पद खाली पड़े हैं, जिसे कांग्रेस सत्ता में आते ही भरना शुरू कर देगी।

 
अनवर ढेबर,अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी फिर इतने दिनों के  लिए भेजे गए जेल..

अनवर ढेबर,अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी फिर इतने दिनों के लिए भेजे गए जेल..

 रायपुर। कथित शराब घोटाला केस में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने जेल में बंद तीन आरोपियों अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी और अरविंद सिंह को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। 14 दिन की न्यायिक हिरासत का समय खत्म होने के बाद तीनों को कोर्ट लाया गया था, जहां ईओडब्ल्यू और बचाव पक्ष का तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने तीनों को फिर से 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है। कोर्ट ने न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए दोबारा 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड बढ़ा दी है। दूसरी तरफ अनवर ढेबर ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। कोर्ट ने 4 मई को सुनवाई की तारीख तय की है।दूसरी तरफ इस मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन कोर्ट में पेश किया गया हे। ईओडब्ल्यू ने 6 दिन की रिमांड खत्म होने पर स्पेशल कोर्ट में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग की है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 6 दिन यानी 8 मई तक रिमांड बढ़ाते हुए आरोपी ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है।

 
आदर्श आचार संहिता में अब तक 119.70 करोड़ की नकदी...शराब सहित मादक पदार्थ बरामद

आदर्श आचार संहिता में अब तक 119.70 करोड़ की नकदी...शराब सहित मादक पदार्थ बरामद

 रायपुर :- लोकसभा चुनाव-2024 की आचार संहिता लगने के बाद छत्तीसगढ़ में अब तक 119.70 करोड़ कैश, शराब, ड्रग्स और सामग्री जब्त किए जा चुके हैं। हवाला कारोबारी, शराब तस्कर, नशे के कारोबारियों और हेरा-फेरी करने वाले लोगों पर 20 एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। जिससे लोकसभा चुनाव में प्रलोभन का इस्तेमाल ना हो।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, आचार संहिता से पहले और बाद में सबसे ज्यादा कैश, ड्रग्स और शराब में जब्त किया गया है। वहीं, जब्ती के मामले में दूसरे नंबर पर दुर्ग, तीसरे नंबर पर बिलासपुर, चौथे नंबर पर महासमुंद और पांचवे नंबर पर राजनांदगांव है। एजेंसियों ने वैध दस्तावेज दिखाने पर 1.54 करोड़ की नगदी-सामान रिलीज किया।

जिन एजेंसियों को कार्रवाई की जिम्मेदारी मिली है, उसमें पुलिस विभाग, आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, आबकारी विभाग, सीजीएसटी, डीआरआई, एनसीबी ,सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएफ, भारतीय विमानन प्राधिकरण, राज्य विमानन विभाग। राज्य कर (एसजीएसटी), राज्य परिवहन विभाग, भारतीय डाक विभाग, वन विभाग, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया, स्टेट लेवल बैंकिंग कमेटी और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ऑफ इंडिया शामिल है।

कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर अब झूठ की नाव में सवार हो गए भूपेश बघेल – विष्णु देव साय

कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर अब झूठ की नाव में सवार हो गए भूपेश बघेल – विष्णु देव साय

 रायपुर :- कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर भूपेश बघेल अब झूठ की नाव में सवार हो गए हैं। जनता के बीच गलतफहमी फैला रहे हैं। इनके बहकावे में नहीं आना है, करारा जवाब देना है।बलरामपुर के शंकरगढ़ में मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे जनता के बीच मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर संविधान खत्म हो जाने का झूठ, आरक्षण खत्म हो जाने का झूठ, चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना का पैसा बंद हो जाने का झूठ, धान की इकतीस सौ रुपए खरीदी न होने का झूठ, पीडीएस का चावल बंद हो जाने का झूठ वे लगातार बोल रहे हैं। 

साय ने स्पष्ट किया कि मोदी और भाजपा के रहते आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता। अस्सी से ज्यादा बार संविधान से छेड़छाड़ करने वाली कांग्रेस का यह कयास हास्यास्पद है कि मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने पर संविधान खत्म हो जाएगा।

सीएम साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कल जारी कर दी गई है। यह योजना तब तक जारी रहेगी जब तक जनता का आशीर्वाद उनकी सरकार को मिलता रहेगा। जब तक हम सरकार में रहेंगे, यह योजना बंद नहीं होगी। माता-बहनों का पैसा हर महीने के पहले सप्ताह में उनके खाते में पहुँचता रहेगा। धान की खरीदी इकतीस सौ रूपये होती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा भूपेश बघेल केवल 5 किलो चावल देने का आरोप हम पर लगा रहे हैं। जबकि 5 किलो चावल तो मोदी की गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिल ही रहा है और हमारी सरकार भी गरीबों को उनके हक का राशन दे रही है।

भूपेश की सभाओं में नहीं आ रहे लोग

सीएम ने कहा कि कल भूपेश बघेल अपने झूठ की दूकान लेकर उनके कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में सभा लेने पहुंचे मगर लोग नहीं जुटे। बमुश्किल हजार-बारह सौ लोग ही जुटाए जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ का न आना उनके दौर में उनकी सरकार के कामकाज का आईना दिखाता है। कांग्रेस की संभावित हार देखकर भूपेश बघेल लोगों को भरमाने का काम कर रहे हैं। लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी, उनके झूठ का उन्हें करारा जवाब देगी।

कांग्रेस ने जल जीवन मिशन को भी नहीं छोड़ा

कांग्रेस को घेरते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने मोदी सरकार के जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार किया। जिससे कि हर घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा नहीं पाया। अब हमारी सरकार आ गई है सभी घरों में नल से जल पहुँचाने का काम हो रहा है। लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा होगा।

पूर्व विधायक स्व. अमीन साय को दी श्रद्धांजलि

जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन के शुरुआत में क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. अमीन साय को अपनी अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश में हम सब एक साथ विधायक थे। उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्री साय ने भाजपा नेता शंकर मरावी के पिता के निधन पर भी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा का संकल्प पत्र – मोदी की गारंटी

सक्ती के मालखरौदा में आयोजित जनसभा में भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए श्री साय ने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मोदी की कार्ययोजनाओं में देश और गरीबों के विकास के लिए अभी बहुत कुछ है। मोदी की 10 साल की सरकार में कुल 4 करोड़ पीएम आवास बने। आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाने की घोषणा हमारे प्रधानमंत्री जी ने कर दी है। अब देश-प्रदेश में किसी भी गरीब के मकान कच्चे नहीं रहेंगे। सबको पक्का मकान मिलेगा।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को विनाश की ओर धकेला

देर शाम मुंगेली पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने प्रदेश को विकास की दृष्टि से बहुत पीछे छोड़ दिया था। 36 वादे में एक भी वादे को उसने ठीक से पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध को गढ़ बना दिया था। वे नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि छत्तीसगढ़ की जनता ने पिछले चुनाव में कांग्रेस को आउट कर दिया और इस बार लोकसभा चुनाव में भी जनता उसको बाहर करेगी।

 साय ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। जिसने मात्र 3 महीने में ही मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है। अब छत्तीसगढ़ का समुचित विकास भाजपा सरकार के हाथों में है। आप सबके आशीर्वाद से हम सब छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम करेंगे।

विष्णु देव साय ने सरगुजा लोकसभा के लिए चिंतामणि महाराज, जांजगीर-चांपा के लिए श्रीमती कमलेश जांगड़े और बिलासपुर के लिए तोखन साहू के पक्ष में जमकर मतदान करने का आग्रह किया।