CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
घर में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक बाइक ब्लास्ट, 50 लाख का सामान जलकर खाक

घर में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक बाइक ब्लास्ट, 50 लाख का सामान जलकर खाक

 सरगुजा। जिले के अंबिकापुर शहर के खरसिया रोड स्थित कुंडला सिटी कालोनी में एक व्यवसायी के किराए के घर में बीती रात भीषण आग लग गई। इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की बैटरी फटने से आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। आवाज सुनकर व्यवसायी का परिवार उठा लेकिन तब तक नीचे से ऊपर की मंजिल तक आग फैल चुकी थी। घर में छोटे-बड़े बुजुर्ग मिलाकर 16 सदस्य अलग-अलग कमरों में सोए थे।

ये सभी आग में फंस गए अगल-बगल के लोगों, पुलिसकर्मी एवं दमकलकर्मियों की मदद से इन्हें घर के पीछे के हिस्से में सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला गया। इस घटना में चार लोग झुलस गए हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं इस आग से घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। व्यवसायी के अनुसार करीब 50 लाख का सामान आग में जल गया।\ बता दें कि कुंडला सिटी कालोनी में किराए के मकान में अमित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और अरुण अग्रवाल का परिवार रहता है। इनकी श्याम मोबाइल के नाम से पैलेस रोड में दुकान संचालित है। नीचे और प्रथम तल की मंजिल में व्यवसायी का परिवार रविवार रात खाना खाकर सोया हुआ था। व्यवसायी अमित अग्रवाल के अनुसार रात 11 बजे इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी जो घर के पोर्च में खड़ी थी उसे चार्ज में लगाकर वे ऊपर वाली मंजिल में सोने चले गए थे।

देर रात लगभग 12.30 बजे के आसपास नीचे बहुत तेज विस्फोट की आवाज आई जिससे व्यवसायी के ऊपर के कमरे की खिड़की का शीशा टूट कर नीचे गिर गया। आवाज सुनकर वे सीढ़ी से नीचे उतरे। वहां का दृश्य देख घबरा गए। आग घर के पूरे हिस्से में फैल चुकी थी। उन्होंने सभी को शोर मचा कर उठाने का प्रयास किया। नीचे के कमरे में उनकी मां प्रभावती देवी, बहन पूजा सहित कुछ लोग और सोए हुए थे जिन्हें किसी तरह वहां से पीछे की दीवार में सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला गया। ऊपर के कमरे में 10 लोग अलग-अलग कमरों में सोए थे।

यात्रियों के लिए खुशखबरी :अब घर बैठे मोबाइल ऐप से Online बुक कर सकेंगे प्लेटफार्म टिकट

यात्रियों के लिए खुशखबरी :अब घर बैठे मोबाइल ऐप से Online बुक कर सकेंगे प्लेटफार्म टिकट

  • जनरल की तरह अब प्लेटफार्म टिकट भी होगे ऑनलाइन उपलब्ध
  • रेल प्रशासन एप के माध्यम से टिकट की सुविधा देने कर रहा प्रयास

बिलासपुर।  यात्रियों को सुविधा देने के लिए अब रेल प्रशासन आधुनिक तकनीक पर जोर दे रहा है, यही वजह है कि लगातार नए-नए आधुनिक तकनीक को अपनाकर भारतीय रेल अपनी व्यवस्था को भी दुरुस्त कर रहा है।

इसी कड़ी में रिजर्वेशन टिकट और अनरिजर्व्ड टिकट को ऑनलाइन करने के बाद अब रेलवे प्लेटफार्म टिकट भी ऑनलाइन उपलब्ध कराने जा रहा है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद अब यात्रियों को स्टेशन के टिकट काउंटर में लंबी लाइन लगानी नहीं पड़ेगी और वे ऑनलाइन टिकट लेकर यात्रा कर सकेगे।

 इसके लिए यात्री को रेल प्रशासन के ऑफिशियल ऐप पर जाना होगा और वहां से उन्हें जिस भी श्रेणी का टिकट चाहिए वहां से उपलब्ध कर यात्रा कर सकते हैं। रेलवे की मंशा है कि रेलवे स्टेशनों में यात्रियों को टिकट काउंटर में घंटो इंतजार का सामना न करना पड़े और वह सुविधाओं के बीच अपनी यात्रा संपन्न कर सके।

CG WEATHER UPDATE :आज भी बरसेंगे बदरा...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट और जताया यह अनुमान

CG WEATHER UPDATE :आज भी बरसेंगे बदरा...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट और जताया यह अनुमान

 रायपुर :- सूरज के चढ़ते पारे पर कुछ विराम लगने वाला है। दरसल उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 12 घंटों के भीतर बारिश होने वाली है।मौसम विभाग के मुताबिक लगातार गर्म हवाओं और बढ़े हुए तापमान के बीच कुछ इलाकों में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार  सुबह मौसम ने करवट ली। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हुई और कई जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बीते रविवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुमान मुताबिक रविवार शाम से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में अगले 12 घंटों के भीतर न सिर्फ तेज बारिश होगी, बल्कि ऊपरी इलाकों पर बर्फबारी का भी अनुमान है। जबकि जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में तेज गरज के साथ आंधी तूफान आने का भी अनुमान है, जो कि रविवार को ही अगले कुछ घंटे में कम दबाव वाले इलाकों में बदली हुई मौसम की परिस्थितियों के चलते दिखना शुरू हो जाएगा।

बड़ा सड़क हादसा: बोलेरो पिकअप वैन की खड़े ट्रक से हुई टक्कर...8 लोगों की मौत, घायलों को किया गया रायपुर रेफर

बड़ा सड़क हादसा: बोलेरो पिकअप वैन की खड़े ट्रक से हुई टक्कर...8 लोगों की मौत, घायलों को किया गया रायपुर रेफर

 बेमेतरा :- छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा  हो गया। इसमें प्रारंभिक तौर पर 8 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। बताया जाता है कि दो वाहनों की टक्‍कर से यह दुर्घटना हुई।

मिली जानकारी के अनुसार माजदा वाहन और बोलोरो पिकअप वाहन की जबरदस्त टक्कर हुई। पिकअप वाहन में 20 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। छठी कार्यक्रम से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसा बेमेतरा कठिया पेट्रोल पंप के पास हुआ।

जिले के शीर्ष अधिकारी मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही देर रात बेमेतरा के कलेक्टर रणबीर शर्मा और एसपी रामकृष्ण साहू जिला अस्पताल पहुंचे वहीं स्थानीय विधायक दीपेश साहू भी देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना. सभी घायलों का बेमेतरा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.  मृतकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में और  जिला अस्पताल में रखे गए हैं. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

हादसे में जान गवाने वालों के नाम
भूरी निषाद (50 वर्ष)
नीरा साहू (55 वर्ष)
गीता साहू (60 वर्ष)
अग्निया साहू (60 वर्ष) पति हगरु साहू
मधु साहू (5 वर्ष) पिता दिलीप साहू
खुशबू साहू (39 वर्ष) पति दिलीप साहू
रिकेश निषाद (6 वर्ष)
ट्विंकल निषाद (6 वर्ष)

 नौकरी लगाने के नाम पर व्याख्याता ने कर दिया बड़ा काण्ड, बेरोजगारों से ऐसे ऐंठे लाखों रुपए...पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

नौकरी लगाने के नाम पर व्याख्याता ने कर दिया बड़ा काण्ड, बेरोजगारों से ऐसे ऐंठे लाखों रुपए...पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

 मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी :- कभी पैसे डबल करने या कभी बड़ा इनाम जीतने का झांसा देकर प्रदेश में लम्बे समय से ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जाता रहा हैं। वही नौकरी लगाने के नाम पर भी बड़े पैमाने पर भोले-भाले लोगो के गाढ़ी कमाई पर डाका डाला जा रहा हैं।

ताजा मामला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले का है। यहाँ एक व्याख्याता ने नौकरी लगाने के नाम पर करीब 28 लोगों से 63 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया हैं। आरोपी व्याख्याता केल्हारी के शासकीय स्कूल में पदस्थ हैं। बहरहाल शिकायत के बाद आरोपी व्याख्याता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

CG पटवारी सस्पेंड : शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई…पटवारी निलंबित..जानिए मामला…!!

CG पटवारी सस्पेंड : शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई…पटवारी निलंबित..जानिए मामला…!!

  दुर्ग : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की वैधानिक प्रावधानों तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के तहत कदाचरण एवं पदीय कर्तव्यों के अनुपालन में घोर लापरवाही बरतने पर श्री ईश्वर सिंह सेवई पटवारी हल्का नंबर 26 ग्राम चंगोरी तहसील दुर्ग को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार निलंबन अवधि में पटवारी श्री सेवई का मुख्यालय तहसील कार्यालय दुर्ग होगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। ज्ञात हो कि जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवकाश की पात्रता नहीं है। श्री ईश्वर सिंह सेवई पटवारी सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए बिना 21 मार्च 2024 से अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित है। इस संबंध में तहसीलदार दुर्ग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने के बावजूद भी पटवारी श्री सेवई निरंतर अनुपस्थित हैं। उक्त पटवारी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की गई है। पटवारी का निलंबन आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। 

 CG NEWS : बाय पास सड़क में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी

CG NEWS : बाय पास सड़क में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी

 रायगढ़ :- जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, यहां घरघोड़ा बाय पास में एक युवती की लाश मिली है, लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सरपंच सहित ग्रामीणों का हुजूम लग गया है, घटना की सूचना थाना प्रभारी को दे दी गई है। घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भेंडरा के पास सीमा से लगी बायपास में भेंडरा जाने वाली सड़क में घाँस में लाश को छुपाई गई थी। युवती की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है, मृतिका लेगिंस पहने हुए है और पैरो में पायल दिखाई दे रहा है। मौके पर चप्पल और मास्क मौजूद है। प्रथम दृष्टया युवती को हत्या कर लाश छिपाने की आशंका जताई जा रही है ।

 
 
CG Naxalite Encounter : डीआरजी और नक्सलियों में मुठभेड़, गोलीबारी अभी भी जारी…

CG Naxalite Encounter : डीआरजी और नक्सलियों में मुठभेड़, गोलीबारी अभी भी जारी…

 सुकमा/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सलातोंग इलाके में सोमवार को सर्चिंग पर निकले डीआरजी के जवान और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने और एक नक्सली का शव मिलने की खबर सामने आ रही है।

एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सलातोंग इलाके में सोमवार को सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों का नक्सलियों से आमना सामना हो गया। दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। जवान अब भी इलाके में मौजूद हैं। नक्सलियों की ओर से भी गोलीबारी जारी है। डीआरजी के जवान के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।

 छत्तीसगढ़ में नहीं रुकेगी महतारी वंदन योजना, हर महीने मिलते रहेंगे एक हजार रूपए: भाजपा

छत्तीसगढ़ में नहीं रुकेगी महतारी वंदन योजना, हर महीने मिलते रहेंगे एक हजार रूपए: भाजपा

 रायपुर : लोकसभा चुनाव का आगाज हो चूका हैं पहले और दूसरे चरण का मतदान भी संपन्न हो गया हैं. इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी हैं. प्रदेश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 7 मई को है. इस कड़ी में भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख शिवरतन शर्मा ने रायपुर में पत्रकार वार्ता की. प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने मोदी की गारंटी पूरा होने का दावा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि, “अगले माह दो से तीन तारीख को महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होगी. जब तक बीजेपी की सरकार है, तब तक महतारी वंदन योजना बंद नहीं होगी, लगातार चालू रहेगी.”

कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना पर उठाए सवाल
प्रेसवार्ता के दौरान शिवरतन शर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से की गई घोषणाओं पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस हर साल महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 1 लाख रुपये देने का दावा कर रही है. देश में लगभग 65 करोड़ के आसपास महिलाएं हैं. इस हिसाब से देश की महिलाओं को देने के लिए 65 लाख करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी, जबकि देश का 2023-24 का कुल बजट 48 लाख करोड़ था. ऐसे में कांग्रेस महिलाओं को प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए कैसे देगी. इसका अंदाजा आप स्वयं लगा सकते हैं.
भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की जनसंपर्क अभियान के दौरान 200 से ज्यादा लोग BJP में शामिल

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की जनसंपर्क अभियान के दौरान 200 से ज्यादा लोग BJP में शामिल

 रायपुर । भाजपा की राष्ट्रहित की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे है।रविवार को रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू के नेतृत्व में 200 से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए । श्री बृजमोहन अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब ने सभी का भाजपा में स्वागत किया।
इससे पहले पलौद सरपंच गोविंद साहू, पूर्व सरपंच शारदा देवी चंद्राकर, बकरिया साहू समेत 50 से ज्यादा लोग जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा में शामिल हुए।

 

 

 

 
 सीएम विष्णुदेव साय आज बलरामपुर, कोरबा और मुंगेली के दौरे पर,भाजपा के पक्ष में करेंगे प्रचार

सीएम विष्णुदेव साय आज बलरामपुर, कोरबा और मुंगेली के दौरे पर,भाजपा के पक्ष में करेंगे प्रचार

रायपुर । दो चरणों के मतदान के बाद 191 सीटों पर प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में रिकार्ड हो चुका है। लेकिन अब चुनाव धीरे-धीरे उस ओर बढ़ रहा है, जहां 2019 में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने रिकॉर्ड सफलता पाई थी। इसलिए तीसरे चरण के लिए 07 मई को 94 सीटों के लिए होने वाले मतदान तक लोकसभा चुनाव 2024 के पूरे रंग में आ जाने के आसार हैं

इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय आज बलरामपुर, कोरबा और मुंगेली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय तीनों जिलों में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। बता दें कि, लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही सीएम विष्णुदेव साय हर रोज प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर रहे हैं और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

 
CG NEWS: राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर...सकरी में सभा को करेंगे संबोधित

CG NEWS: राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर...सकरी में सभा को करेंगे संबोधित

 रायपुर । दो चरणों के मतदान के बाद 191 सीटों पर प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में रिकार्ड हो चुका है। लेकिन अब चुनाव धीरे-धीरे उस ओर बढ़ रहा है, जहां 2019 में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने रिकॉर्ड सफलता पाई थी। इसलिए तीसरे चरण के लिए 07 मई को 94 सीटों के लिए होने वाले मतदान तक लोकसभा चुनाव 2024 के पूरे रंग में आ जाने के आसार हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सकरी सिंचाई कालोनी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रहेगी

सकरी के सिंचाई कालोनी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे

कांग्रेस के स्टार प्रचारक व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर दो बजे सकरी के सिंचाई कालोनी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की सभा की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों का प्रवास बिलासपुर में हो रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पीसीसी के सह प्रभारी विजय जांगिड़, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम का दौरा हुआ। राहुल की सभा में प्रभावी भीड़ जुटाने के संबंध में पदाधिकारियों की बैठक लीख् साथ ही जिम्मेदारी भी सौंपी है। राहुल गांधी की सभा में लोकसभा क्षेत्र के लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी और कोटा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन के अलावा ग्रामीणों की मौजूदगी रहेगी।

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी…

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को भीषण गर्मी, तेज धूप व उमस से राहत मिली है। सुबह तेज आंधी के साथ कुछ इलाके में ओले गिरे और गरज के साथ बारिश भी हुई है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में तेज-आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई थी।

मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, भाटापारा-बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

शादी के घर में पसर गया मातम, दुल्हन अपने पिता और भाई के साथ जा रही थी बाजार, आधे रास्ते हुआ हादसा

शादी के घर में पसर गया मातम, दुल्हन अपने पिता और भाई के साथ जा रही थी बाजार, आधे रास्ते हुआ हादसा

 जशपुर । शादी के तीन दिन पहले दुल्हन की हादसे में जान चली गयी। घटना में दुल्हन के पिता की भी जान गयी है। जबकि भाई की हालत नाजुक है। जानकारी के मुताबिक शादी की खरीददारी के लिए दुल्हन अपने पिता और भाई के साथ बाजार जा रही थी। तीन दिन बाद लड़की की बारात आने वाली थी। लेकिन इसी बीच ये हादसा हो गया।

Jashpur News: घटना बगीचा थाना क्षेत्र के देवडाँड़ की घटना बतायी जा रही है। एक ही बाइक पर सवार होकर दुल्हन अपने पिता और भाई के साथ बाजार से लौट रही थी, इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार हाईवा ने एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया।

Jashpur News: हादसे में दुल्हन और उनके पिता की जान मौके पर ही चली गयी, जबकि बाईक चला रहा दुल्हन का भाई अभी गंभीर है। परिजनों के मुताबिक युवती की शादी की खरीददारी के लिए बाजार पिता-पुत्र और पुत्री, इसी दौरान ये हादसा हो गया।

बड़ी संख्या में लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने दिलाई सदस्यता

बड़ी संख्या में लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने दिलाई सदस्यता

 कोरबा: कोरबा संसदीय क्षेत्र में भाजपा के साथ ही कांग्रेस में भी लोगों के प्रवेश करने का दौर जारी है। इसी कड़ी में करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत लीमडीह में विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ.चरणदास महंत (Leader of Opposition Dr. Charandas Mahant) की मौजूदगी में रजनीकांत पटेल की मौजूदगी में पंचायत के करीब तीस लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। जिन लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया उनमें बुजूर्ग के साथ-साथ युवा वर्ग भी शामिल रहा।

डॉ.चरणदास महंत ने सभी को कांग्रेस का गमछा पहनाकर विधिवत् रुप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। कोरबा संसदीय क्षेत्र में जिस तरह से कांग्रेस का गढ़ मजबूत हो रहा है ,उससे कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने की संभावना काफी बढ़ गई है।

 
Lok Sabha Elections 2024: बृजमोहन अग्रवाल और विकास उपाध्याय के बीच अग्निपरीक्षा, कौन बनेगा रायपुर का किंग

Lok Sabha Elections 2024: बृजमोहन अग्रवाल और विकास उपाध्याय के बीच अग्निपरीक्षा, कौन बनेगा रायपुर का किंग

 रायपुर: लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो चुकी हैं. वही अब इंतजार तीसरे चरण के मतदान का हैं, जब छत्तीसगढ़ की बची हुई 7 सीटों पर मतदान होना हैं. लोकसभा चुनाव जीतने प्रतयषीयों के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, और अपने चैत्र में काफी सक्रीय भी नज़र आ रहे हैं,. लगातार प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं.

इस बीच तमाम राजनीतिक दल, जो लोकसभा चुनाव के मैदान में हैं, वह भी काफी तेजी से सक्रीय नज़र आ रहे हैं. 7 मई वो दिन होगा जब जनता अपने मत के जरिए सांसद के लिए अपने नुमाइंदों का चुनाव करेगी। इनमें से कुछ सीटें ऐसी हैं जहां जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसी ही सीटों में शामिल है छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बृजमोहन अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं उन्हें टक्कर देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने विकास उपाध्याय को मैदान में उतारा है। वहीं इन दोनों ही नेताओं के बीच बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कौन हैं बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ?
भाजपा ने रायपुर सीट पर आठ बार के विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। बृजमोहन अग्रवाल अविभाजित मध्यप्रदेश में पटवा सरकार में भी मंत्री रहे। इसके बाद रमन सरकार के तीनों कार्यकाल में वह मंत्री रहे हैं। एक मई 1959 को रायपुर में जन्मे बृजमोहन अग्रवाल ने एलएलबी की डिग्री भी ली है। मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी प्रदान किया जा चुका है। बता दें कि 1977 में बृजमोहन अग्रवाल ने मात्र 16 साल की उम्र में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ले ली थी। इसके बाद वर्ष 1981 और 1982 के दौरान वे छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे। 1984 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। फिर 1988 से 1990 तक वह भाजयुमो के युवा मंत्री भी रहे। 1990 में वे पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा में वह विधायक चुनकर आए। वे राज्य के सबसे युवा एमएलए थे। इसके बाद से 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में वे विधायक चुने गए।

कौन हैं कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय
एक तरफ भाजपा ने जहां बृजमोहन अग्रवाल को चुनाव में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने पार्टी के कद्दावर नेता रहे विकास उपाध्याय को लोकसभा की टिकट दिया है। विकास उपाध्याय रायपुर जिले की पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने तीन बार के मंत्री रह चुके राजेश मूणत को चुनाव में शिकस्त दी थी। छात्र जीवन से ही वह राजनीति में उतर गए। कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई से जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर पूरा किया। छात्र जीवन के बाद विकास उपाध्याय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी रहे। राजनीति में उनका ये सिलसिला लगातार आगे बढ़ता रहा और आज वह विधायक के बाद लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए हैं।

रायपुर सीट का क्या रहा है इतिहास
वहीं रायपुर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर कई दशकों से भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व रहा है। इसमें भी यहां पर रमेश बैस 7 बार सांसद रह चुके हैं। रमेश बैस 1989 में रायपुर सीट से पहली बार सांसद बने। इसके बाद 1991 में हुए चुनाव में कांग्रेस के विद्याचरण शुक्ला को रायपुर सीट से सांसद बनने का मौका मिला। दोबारा जब 1996 में लोकसभा चुनाव हुए तो रमेश बैस ने जीत हासिल की। इस चुनाव के बाद से रमेश बैस ने कभी पीछ मुड़कर नहीं देखा। रमेश बैस ने 1996 के बाद 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार रायपुर सीट पर जीत हासिल की। हालांकि 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर सीट पर सुनील सोनी को उम्मीदवार बना दिया और उन्होंने भी यहां पर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाई। वहीं इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बृजमोहन अग्रवाल को टिकट दिया है।

CG - चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई....8 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम जब्त...ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

CG - चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई....8 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम जब्त...ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

अंबिकापुर। सरगुजा में ऑपरेशन विश्वास के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एनसीआरबी दिल्ली द्वारा मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आठ मामलों में एक नाबालिग सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल और सिम जब्त किया गया है।

दरअसल, भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली की एनसीआरबी द्वारा सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के माध्यम से महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड होने की जानकारी सरगुजा पुलिस को दी गई। शिकायत के 24 घंटे के भीतर आरोपियों कों अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

नीचे देखें आरोपियों के नाम और जानकारी

थाना कोतवाली मे आरोपी शशांक गुप्ता उम्र 29 वर्ष साकिन महामाया रोड अम्बिकापुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 271/24 धारा 67(बी) आई. टी. एक्ट, पोक्सो एक्ट की धारा 14 (1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं। 

थाना कोतवाली के दूसरे प्रकरण मे आरोपी मनोज सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन जशवंतपुर शंकरगढ़ जिला बलरामपुर हाल मुकाम चोपडापारा कोतवाली के विरुद्ध अपराध क्रमांक 272/24 धारा 67 (बी) आई. टी. एक्ट एवं पोक्सो एक्ट की धारा 14(1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं। 

थाना कोतवाली के तीसरे प्रकरण मे विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270/24 धारा 67 (बी) आई. टी. एक्ट एवं पोक्सो एक्ट की धारा 14(1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं

थाना गांधीनगर मे आरोपी प्रदीप सिंह उम्र 28 वर्ष साकिन आमगांव जयनगर जिला सूरजपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 234/24 धारा 67(ए), 67(बी), आई. टी. एक्ट, 14 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं

थाना मणीपुर मे आरोपी आयुष मिश्रा उम्र 19वर्ष साकिन कबीर वार्ड थाना मणीपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 140/24 धारा 67(ए), 67(बी), आई. टी. एक्ट, 14 (1) पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं

थाना सीतापुर मे आरोपी विवेक प्रकाश लकड़ा उम्र 25 वर्ष साकिन रायकेरा बगीचापारा थाना सीतापुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 128/24 धारा 67, 67(क) आई. टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं


थाना उदयपुर मे आरोपी संजय लकड़ा उम्र 25 वर्ष साकिन लालपुर केदमा थाना उदयपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 91/24 धारा 509(ख) भा.द.वि., 67 (बी) आई. टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं

थाना लुन्ड्रा मे आरोपी इशरार अहमद उम्र 25 वर्ष साकिन खराकोना बीजापारा थाना लुन्ड्रा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 110/24 धारा 67(बी) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर सभी प्रकरणों के आरोपियों/विधि से संघर्षरत बालक कों गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।कार्यवाही मे सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख,सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, छत्रपाल सिंह, सुधीर सिंह, महिला आरक्षक स्मिता रागिनी मिंज,कौशल्या राजवाड़े, आरक्षक अनुज जायसवाल, लालदेव साय , बीरेंद्र पैकरा, मनीष सिंह, जितेश साहू, सुयश पैकरा, रमेश राजवाड़े, अशोक यादव, अरविन्द उपाध्याय, शिव राजवाड़े, निरंजन बड़ा,उपेंद्र सिंह,पंकज देवांगन, शामिल रहे

दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक का सिर धड़ से अलग...दो गंभीर रूप से घायल

दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक का सिर धड़ से अलग...दो गंभीर रूप से घायल

 रायगढ़। जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। हादसों के जानलेवा होने के सिलसिले में आज लैलूंगा में एक दर्दनाक रोड एक्सिडेंट में बाईक सवार की  मौत हुई है। हादसा इतना भयानक था कि बाईक सवार का सिर  धड़ से अलग हो गया और दो युवक गंभीर रूप से घायल है । यह पूरा मामला लैलूँगा थाना क्षेत्र का है

मिली जानकारी के अनुसार  बाईक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।बता दे तीनों कोटरी माल के रहने वाले है और यह घटना केनापारा मोड़ के पास हुई है ।

 
 CM विष्णु देव साय आज रायगढ़ , जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

CM विष्णु देव साय आज रायगढ़ , जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर ।  छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची अब स्पष्ट हो गई है। तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ में 168 प्रत्याशी मैदान में हैं।हाईप्रोफाइल सीट रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल बनाम विकास उपाध्याय, दुर्ग से विजय बघेल बनाम राजेंद्र साहू, कोरबा से सरोज पांडेय बनाम ज्योत्सना महंत के बीच रोचक मुकाबला होगा। तीसरे चरण के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है।

इसी कड़ी में CM विष्णु देव साय आज रायगढ़ , जांजगीर-चांपा और बिलासपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे ।

बिरनपुर मामले में सीबीआई की एंट्री पर सचिन पायलट बोले – तथ्य के आधार पर जांच होनी चाहिए

बिरनपुर मामले में सीबीआई की एंट्री पर सचिन पायलट बोले – तथ्य के आधार पर जांच होनी चाहिए

 रायपुर । लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार अभियान का कोई सानी नहीं है। प्रधानमंत्री हर रोज औसतन तीन या चार जनसभा अथवा रोड शो कर रहे हैं। पिछले पांच दिनों में उन्होंने करीब 25 जनसभाएं की हैं।बता दे लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव से पहले तैयारियों का जायज लेने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राजधानी रायपुर पहुंचे. इस दौरान वे मीडिया से रूबरू हुए. तीसरे चरण के चुनाव पर उन्होंने कहा कि सभी नेता प्रचार में लगे हुए हैं. कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में पूरा फोकस है. हमारे मेनिफेस्टो और कैंपेन को पसंद किया जा रहा है. जिन-जिन राज्यों में सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस का है वहां पर हमारी परफॉर्मेंस अच्छी है. हमने महिला सशक्तिकरण और जनसरोकार की बातें की है. पूरी उम्मीद है कि 4 जून को इंडिया एलायंस की सरकार का गठन होगा. बिरनपुर मामले पर जांच के लिए सीबीआई की एंट्री पर सचिन पायलट ने कहा कि कोई भी एजेंसी हो तथ्य के आधार पर जांच होनी चाहिए।मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने भाजपा विधायक रिकेश सेन के विवादित बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को इसे संज्ञान में लेना चाहिए. इस तरीके से धर्म, जाति, बिरादरी की बात करने से स्वस्थ लोकतंत्र की अच्छी परंपरा स्थापित नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि मुद्दों की बात होनी चाहिए. रोजगार, खाद, तेल, बिजली पर बात होनी चाहिए. EVM और VVPAD वाले बयान और दूसरे चरण के मतदान को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी निर्णय आता है उसका सम्मान किया जाना चाहिए.

तीसरे चरण के लिए 07 मई को होगा मतदान 

2019 में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने रिकॉर्ड सफलता पाई थी। इसलिए तीसरे चरण के लिए 07 मई को 94 सीटों के लिए होने वाले मतदान तक लोकसभा चुनाव 2024 के पूरे रंग में आ जाने के आसार हैं। तीसरे चरण में असम की 04, बिहार की 05, छत्तीसगढ़ की 07, मध्यप्रदेश की 09, महाराष्ट्र की 11, दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में दो सीटें, गोवा की 2 सीटें, कर्नाटक की शेष बची 14, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, प. बंगाल की 04, गुजरात की 25 और उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मतदान होना है।

फिर चला बुलडोजर… कांग्रेस नेता और अधिकारी ने निगम की जमीन पर बनाया था काम्प्लेक्स

फिर चला बुलडोजर… कांग्रेस नेता और अधिकारी ने निगम की जमीन पर बनाया था काम्प्लेक्स

 बिलासपुर। बिलासपुर में नगर निगम की जमीन पर बने अवैध काम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाकर उसे ढहा दिया गया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में निगम से जमीन लीज पर लेकर यहां पार्किंग के बगैर काम्प्लेक्स बनाया गया था। बस स्टाप की इस जमीन को बचाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने आंदोलन कर मुहिम छेड़ दी थी, जिसके बाद विधायक अमर अग्रवाल ने भी अवैध काम्प्लेक्स निर्माण की जांच कराने के निर्देश दिए थे। बता दें कि निगम की इस जमीन पर रसूखदार ठेकेदार ने कांग्रेस नेताओं से मिलकर निगम से औने-पौने दाम पर लीज पर लिया है।

दरअसल, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने निगम की जमीन को लीज पर बेचने का फैसला किया था। इसके तहत नूतन चौक पर ऑटो चालकों के लिए बने बस स्टैंड व सिटी बस स्टाप की जमीन को लीज पर दे दिया है। दस्तावेजों के अनुसार जमीन को जबड़ापारा निवासी हरीश राठौर ने खरीदी है। लेकिन, इसमें कांग्रेस नेता और नगर निगम के एक अफसर का भी हिस्सा है। यही वजह है कि 2377 स्क्वेयर फीट जमीन को औने-पौने दाम में लीज पर दे दिया गया है। इस विवादित जमीन पर हरीश राठौर ने शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने के लिए नगर निगम में नक्शे की मंजूरी के लिए आवेदन दिया। निगम ने 24 फरवरी 2023 को नक्शे को मंजूरी दी, लेकिन स्वीकृत नक्शे में तय की गई पार्किंग की जगह पर अवैध रूप से दुकानें बना ली गईं। इसके बाद नगर निगम ने 15 मार्च 2024 को अवैध कब्जा हटाने नोटिस जारी किया था, जिसके बाद उन्होंने नगर निगम में आवेदन देकर अवैध निर्माण के नियमितीकरण की मांग की, जिसे निगम ने खारिज कर दिया और 28 मार्च 2024 को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अवैध निर्माण हटाने को कहा, ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

अग्रसेन महाविद्यालय एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का आज तीसरा दिन

अग्रसेन महाविद्यालय एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का आज तीसरा दिन

 “शोध का प्रभाव और सटीकता बढाने में एनालिटिकल टूल्स का इस्तेमाल जरुरी - प्रो विक्रम

रायपुर : अग्रसेन महाविद्यालय (पुरानी बस्ती रायपुर) एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में “न्यू मेथोडोलॉजी इन रिसर्च प्रजेंटेशन” विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन आज दुर्ग स्थित के.के. मोदी विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ़ मेनेजमेंट के प्राध्यापक प्रो. विक्रम सिंह ने “एनालिटिकल टूल्स एप्लाइड फॉर एडवांस्ड रिसर्च” – विषय पर अपनी प्रस्तुति दी.

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शोध कि दुनिया में अनेक प्रकार के सोफ्टवेयर और टूल्स प्रचलित हैं. लेकिन जानकारी के अभाव में हम उन सुविधाओं का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाते. उन्होंने कहा कि आज के समय में शोध कार्य को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए अनेक प्रकार कि तकनीक भी उपलब्ध है. किन्तु उनसे परिचित नहीं हो पाने के कारण हम अपने शोध कार्य को पारंपरिक ढंग से ही करते रहते हैं. जबकि इसमें समय, संसाधन और ऊर्जा का अधिक खर्च होता है. इसीलिए आज के शोधार्थियों को अपने विषय में शोध करने से पहले उपलब्ध तकनीकों और टूल्स की जानकारी होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि हर एक शोधार्थी को गूगल स्कॉलर, ऑर्किड और रिसर्च-गेट जैसे प्लेटफोर्म का उपयोग करना चाहिए. साथ ही एनालिसिस के लिए उपलब्ध फ्री सोफ्टवेयर का उपयोग भी अवश्य करना चाहिए,. प्रो विक्रम ने कहा कि हमें शोध के विषय ऐसे चुनने चाहिए जिनकी प्रासंगिकता आज के समय में बनी हुई है. युवाओं को शोध अध्यायन से जोड़ने के लिए उनकी रूचि के विषय और डाटा कलेक्शन किये जाने चाहिए, ताकि उस अध्ययन में वे सही तरीके से विषय की जानकारी प्राप्त कर सकें.

प्रो. विक्रम ने पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति के जरिये एनालिटिकल टूल्स के विभिन्न पहलुओं की व्याख्या की. उन्होंने कहा कि अब शोधार्थी को विश्लेषण करने के लिए अपने दिमाग का कम और एनालिटिकल टूल्स का उपयोग अधिक करना होता है. इन टूल्स से विश्लेषण में सटीकता सौ प्रतिशत रहती है. इसलिए इसके डाटा एनालिसिस को अधिक विश्वसनीय माना जाता है. इसमें परिणाम भी अनेक आयामों में देखे जा सकते हैं. प्रो विक्रम में विभिन्न एनालिसिस में उपयोग होने वाले आवश्यक सॉफ्टवेयर के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी.

इस अवसर पर अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ वी.के. अग्रवाल तथा समिति के सचिव एवं वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ अमित अग्रवाल ने आज की प्रस्तुति को शोध के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि तकनीक और सोफ्टवेयर ने शोध कार्य को जिस तरह से व्यापक बना दिया है, वह शोधार्थियों के अकादमिक विकास के लिए भी बहुत मददगार हो रहा है.

आज के संत्र में महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि वतमान समय में शोध अध्ययन के लिए एनालिसिस के टूल्स भी बदल रहे हैं. इसलिए इनसे सम्बंधित सोफ्टवेयर को जानना भी आवश्यक है.

अन्त में आभार प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि वर्तमान समय में शोध कार्य केवल किताबी नहीं रह गया है. जिस तरह से कंप्यूटर और सोफ्टवेयर का इस्तेमाल शोध के क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है, उससे शोध का प्रभाव भी बढ़ रहा है और उसकी पहुँच भी विश्व-व्यापी हो रही है. आज के सत्र का संचालन पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ आकांक्षा दुबे ने किया. आज के सत्र में दोनों महाविद्यालयों के समस्त प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही

 मां की फटकार से आहत युवती ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत

मां की फटकार से आहत युवती ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत

 सक्ती : जिले 21 वर्षीय युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है, बताया गया है कि, स्टेशन पारा निवासी युवती ने मां की फटकार से नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई हैजानकारी के अनुसार, मृतका पिंकी लता रात्रे (पिता श्याम रात्रे) उम्र 21 वर्ष कक्षा 12वीं की छात्रा थी। जो इस बार ओपन की परीक्षा दी है। ऐसे में गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे कीटनाशक का सेवन कर ली थी। जिससे कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे पहले सक्ती अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। ऐसे में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि युवती को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे उस बात को लेकर भी पिंकी असहज महसूस कर रही थी और मां की फटकार से उसे और भी तकलीफ हुई, जिस कारण उसने चूहामार कीटनाशक सेवन कर लिया था। सूचना मिलने पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम परिजनों की उपस्थिति में कराया।

 
दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार चार लोगों की मौत...आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार चार लोगों की मौत...आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

 जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां अरसमेटा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार पिता-पुत्र और नतनीन की मौके पर ही मौत हो गई है। वही गंभीर रूप से घायल पत्नी ने बिलासपुर सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दियाकिया हुआ। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ अस्पताल लगाया गया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

नतनीन के बर्थडे मानाने जा रहे थे गांव

मिली जानकारी अनुसार, मृतक रामकुमार कश्यप (47) निवासी कोनारगढ़ जोकि एक बाइक में अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42) वर्ष, पुत्र चंद्र प्रकाश कश्यप (19) वर्ष और 3 साल की छोटी बच्ची नतनीन के साथ अपने गांव कोनारगढ से अपनी नतनीन के बर्थडे मानाने के लिए गांव परसदा जा रहे थे।

करीबन 12.30 बजे अरसमेटा मोड़ के पास पहुंचे हुए थे की अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाइक में सवार सभी सड़क के किनारे दूर दूर जा गिरे। वही ट्रक वाहन चालक मौके पर से वाहन को लेकर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। मौके पर पिता पुत्र और नतनीन की मृत्यु हो गई। वही मृतक की पत्नी शतरूपा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ के अस्पताल में भेजा गया है।

CG ACCIDENT BREAKING : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक चार लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 

घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को मिलने पर मौके पर पहुंचकर चक्का जाम किया गया है। जिसे देख पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वही लोगो को समझाइश दी जा रही । पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी घटना स्थल पर पहुंची हुई है। पिछले 3 घंटे से चक्का जाम जारी है मगर अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है। लागतार अधिकारियों के द्वारा समझाया जा रहा है

CG - जनपद सदस्य की गई कुर्सी...इस मामले में शिकायत पर लिया एक्शन...!!

CG - जनपद सदस्य की गई कुर्सी...इस मामले में शिकायत पर लिया एक्शन...!!

 मनेन्द्रगढ़। जनप्रतिनिधि होकर लाभ अर्जन के मामले में दोषी पाए जाने पर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के सदस्य मकसूद आलम को कलेक्टर डी राहुल वेंकट ने जनपद सदस्य पद से हटा दिया है।

केल्हारी के भाजपा नेता व विधायक रेणुका सिंह के विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई कलेक्टर ने की है। मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के सदस्य मकसूद आलम द्वारा जनपद सदस्य पद पर रहते हुए अपने जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मटेरियल सप्लाई का काम खुद के फर्म से किया जा रहा था। जनपद सदस्य द्वारा लाखों रुपये की मटेरियल सप्लाई की गई। जिसकी शिकायत विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने वर्ष 2021 में कलेक्टर कोरिया से की गई, लेकिन कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक गुलाब कमरो का प्रतिनिधि होने व पूर्व सरकार का संरक्षण प्राप्त होने के कारण कोई कार्यवाही नही की गई। प्रदेश में सरकार बदली और भाजपा सत्ता में आई तब विधायक प्रतिनिधि ने फिर इस मामले की शिकायत मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर से की और कलेक्टर ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच करवाई और मामला सही पाए जाने के बाद कलेक्टर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर डी राहुल वेंकट ने पंचायती राज अधिनियम की धारा 40 (1) के तहत दोषी पाए जाने के बाद जनपद सदस्य मकसूद आलम को तत्काल जनपद सदस्य पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया है।

इस पूरे मामले के शिकायतकर्ता विधायक प्रतिनिधि भाजपा नेता रवि गुप्ता ने बताया कि उन्हें क्षेत्र की जनता से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि, जनपद सदस्य मकसूद आलम द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए पंचायतों में दबाव बनाकर खुद मटेरियल सप्लाई कर लाभ अर्जित कर रहे है। इस पर मैंने 2021 में कलेक्टर कोरिया को शिकायत की थी, लेकिन उस वक्त प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के कारण और मकसूद आलम के जनपद सदस्य होने के साथ ही पूर्व विधायक गुलाब कमरो के प्रतिनिधि होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं कि गई। अब प्रदेश में विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार है और भ्रष्टाचरियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है उसी के तहत यह कार्रवाई करते हुए मेरी शिकायत पर मकसूद आलम को कलेक्टर ने तत्काल जनपद सदस्य के पद से हटा दिया है।