CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
डॉ अमित अग्रवाल को मिला "अग्र भूषण" सम्मान

डॉ अमित अग्रवाल को मिला "अग्र भूषण" सम्मान

 रायपुर : छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के 48वे वार्षिक अधिवेशन में डॉ अमित अग्रवाल को समाज सेवा के क्षेत्र में अग्र अलंकरण "अग्र भूषण" का सम्मान मिला। इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रविन्द्र अग्रवाल , तथा विशेष अतिथि के रूप में न्यायधीश ज्योति अग्रवाल, न्यायाधीश प्रज्ञा अग्रवाल, सी ए अरविंद अग्रवाल, अनुज अग्रवाल और समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल समेत समाज के पदाधिकारियों एवं प्रदेश भर से पधारे समाज के सदस्यों की उपस्थिति रही।

 

4 लोकसभा सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है बीजेपी

4 लोकसभा सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है बीजेपी

 रायपुर। बीजेपी कोरग्रुप की बैठक के बाद चुनावी एक्शन पर दिखाई दे रही है। कोरग्रुप की बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों के नामों को लेकर गहन विचार मंथन कर इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि भाजपा जहां पर पिछले लोकसभा चुनाव में पिछड़ गई थी,वहां पहले नामों की घोषणा कर चुनावी तैयारी में जुट जाने पर भी विचार कर रही है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा फरवरी के पहले पखवाड़े तक हो सकती है। जिन सीटों पर पहले प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं उनमें बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा और कोरबा सीट है।

भाजपा में लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों पर मंथन चल रहा है। कहा जा रहा है कि इस सिलसिले में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की है। साथ ही साथ कोर ग्रुप की बैठक में भी बात हुई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को कोर ग्रुप की बैठक में चुनाव तैयारियों पर चर्चा हुई है। सभी प्रभारियों, और संयोजकों को संबंधित लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए कहा गया है।

अरविंद वर्मा बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

अरविंद वर्मा बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

 रायपुर: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में विभिन्न नियुक्तियां की है. रजिस्ट्रार जनरल अरविंद वर्मा हाईकोर्ट के जस्टिस नियुक्त किये गए हैं. अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कुल जजों की संख्या 16 हो गई हैं.

बता दें सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था जिसमें अरविंद कुमार को जज बनाया जाने का प्रस्ताव दिया गया था. जिसके बाद उन्हें जज युक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है. अरविंद कुमार वर्मा इससे पहले जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर में जिला और सत्र न्यायाधीश के रुप में सेवा दे चुके हैं.

CG Politics: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल

CG Politics: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी की हार के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। बीजेपी प्रभारी ओम माथुर और सीएम विष्णुदेव साय ने बीजेपी का गमछा पहनाकर उनका बीजेपी में प्रवेश कराया।

भाजपा प्रवेश उत्सव के मौके पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा किए बीजेपी का वायुमंडल देखकर और मोदी जी की योजनाओं से प्रभावित होकर लोग भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाले दिनों में आपको और भी प्रवेश देखने को मिलेगा।

इन नेताओं ने ली बीजेपी की सदस्यता

आज भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सीएम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम आदमी पार्टी के जिन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई, उनमें आप के पूर्व उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी, पूर्व प्रदेश सचिव विशाल केलकर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग रवींद्र सिंह ठाकुर, एससी विंग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरम भार्गव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विंग कमल कांत साहू और एसटी विंग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुजूर शामिल हैं।

BREAKING : जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को मिला प्रमोशन, संयुक्त संचालक से बनाए गए अपर संचालक, देखें आदेश

BREAKING : जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को मिला प्रमोशन, संयुक्त संचालक से बनाए गए अपर संचालक, देखें आदेश

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के पदोन्नति एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी। आलोक देव , हर्षा पौराणिक एवं संतोष मौर्य को संयुक्त संचालक से अपर संचालक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

मुक्तांगन घुमाने के दौरान बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ किया दुष्कर्म, फिर जहर पिलाकर ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

मुक्तांगन घुमाने के दौरान बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ किया दुष्कर्म, फिर जहर पिलाकर ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने युवती से रेप के बाद जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने  राखी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्त में आये आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के द्वारा शादी के दबाव से परेशान था। इसलिए उसने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल थाना पुरानी बस्ती में पीड़िता ने मौत से पहले लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी राहुल संगोडे से 2 वर्षों से उसका प्रेम संबंध था। आरोपी पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर मुक्तांगन नया रायपुर घुमाने कई बार ले गया। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाये। बीते 3 जनवरी को आरोपी ने पीड़िता से शादी की बात करने के नाम पर साइंस कॉलेज ग्राउंड बुलाया। यहां पर दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पीने को दिया। पीड़िता अपने घर आई तो उसकी तबीयत खराब होने पर जगन्नाथ अस्पताल महादेव रायपुर में भर्ती कराया गया। 9 जनवरी 2024 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में युवती की मौत जहर के सेवन करने से होने की पुष्टि हुई।

पंचनामा/ कार्यवाही कर जांच के उपरांत मृतका के प्रेमी राहुल संगोडे के विरुद्ध अपराध धारा 376 (2) ढ,506,328 भादवी व जोड़ने धारा 302 भादवी का अपराध कर उसकी तलाश में जुट गई। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी राहुल संगोडे 22 जनवरी को जानकारी सीजेएम न्यायालय रायपुर में समर्पण करने वाला है। जानकारी मिलते ही ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस रिमांड में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसे आज न्यायालय में पेश कर 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

आरोपी का नाम : राहुल संगोडे पिता जय संगोडे उम्र 20 वर्ष निवासी सारथी चौक लाखे नगर

 
BREAKING : छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, सीएम साय ने दी बधाई

BREAKING : छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, सीएम साय ने दी बधाई

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए एक और राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य खनन मंत्री सम्मेलन में गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी के लिए छत्तीसगढ़ को देशभर में द्वितीय बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड से नवाजा है। यह पुरस्कार भारत सरकार के खनन मंत्रालय द्वारा दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए खनिज विभाग के सभी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय खनन मंत्री सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से श्री अनुराग दीवान, संयुक्त संचालक (खनिज प्रशासन) एवं इंचार्ज ऑक्शन तथा श्री संजय कनकने संयुक्त संचालक (भौमिकी) द्वारा अवार्ड प्राप्त किया गया।

 छत्तीसगढ़ के 2022 बैच के इस आईएएस ने बदला कैडर, तेलंगाना जा रहे, जल्द कार्यमुक्त होंगे

छत्तीसगढ़ के 2022 बैच के इस आईएएस ने बदला कैडर, तेलंगाना जा रहे, जल्द कार्यमुक्त होंगे

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के एक आईएएस ने छत्तीसगढ़ छोड़ दिया है। 2022 बैच के आईएएस युवराज मरमठ तेलंगाना ज्वाइन कर रहे हैं। उन्होंने विवाहोपरांत, कॉमन कैडर के तहत आप्ट किया है। उनकी पत्नी पी.मौनिका, तेलंगाना की 2022 बैच की आईपीएस है। युवराज जल्द कार्यमुक्त कर दिए जाएंगे।

BJP नेता असीम राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी कांग्रेस पार्षद के ठिकानों पर चला बुलडोजर

BJP नेता असीम राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी कांग्रेस पार्षद के ठिकानों पर चला बुलडोजर

 पंखाजूर। भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड के मामले में पुलिस द्वारा एक्शन लेने के बाद आज जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस वारदात के मुख्य आरोपी रहे कांग्रेस पार्षद विकास पाल के लाज और होटल पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। आपको बता दे कि 7 जनवरी को कांग्रेस पार्षद ने साजिश कर बीजेपी नेता असीम राॅय की सुपारी देकर हत्या करवा दी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद नगर पंचायत पंखाजूर में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीति गर्म हो गयी थी। अध्यख की कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस नेता और पार्षद विकास पाल ने 7 लाख रूपये की सुपारी देकर बीजेपी नेता असीम राॅय की हत्या करवा दी थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल कांग्रेस नेता विकास पाल सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्याकांड में कांग्रेस पार्षद विकास पाल का नाम आने के बाद से ही भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता और आम लोगों अवैध रूप से बने लाॅज और होटल को तोड़ने की मांग कर रहे थे।

जिला प्रशासन ने अंततः अवैध रूप से बने लाॅज और होटल भवन पर सोमवार की सुबह बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। वहीं इस स्थानीय लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए इस कार्रवाई का स्वागत किया।

जिला प्रशासन की टीम सुबह छह बजे ही इस लाज और होटल पर कार्रवाई की पूरी तैयारी कर पहुंच गयी थी। इस दौरान दोनों तरफ से मार्ग बंद कर भवन के अंदर रखे समान को हटाना शुरू कर दिया। दोपहर एक बजे तक समान निकालने का काम पूरा होने के बाद तीन बुल्डोजर के जरिये अवैध भवन तोड़ने का काम शुरू हुआ।

ब्रांडेड के नाम पर नकली चायपत्ती का खेल, तीन जिलों में धोखाधड़ी का मामला दर्ज, फिर भी तीन माह बाद हेमंत उर्फ हरीश गोयल की गिरफ्तारी नहीं, एफआईआर तक सिमटा मामला… आखिर क्यों…

ब्रांडेड के नाम पर नकली चायपत्ती का खेल, तीन जिलों में धोखाधड़ी का मामला दर्ज, फिर भी तीन माह बाद हेमंत उर्फ हरीश गोयल की गिरफ्तारी नहीं, एफआईआर तक सिमटा मामला… आखिर क्यों…

 रायपुर। राजधानी रायपुर में ब्रांडेड के नाम पर नकली सामानों को खपाने का खेल चल रहा है। ब्रांडेड कंपनियों की हुबहू नकल वाले सामान की बिक्री के लिए राजधानी बड़ा बाजार बनता जा रहा है। कार्रवाई नहीं होने से ब्रांडेड कंपनियों को नुकसान का मार झेलना पड़ता है।

बता दें कि बाजार में चुस्की के नाम से नकली चायपत्ती बेची जा रही है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने दुर्ग के कारोबारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। यह उस कारोबारी के खिलाफ तीसरी एफआईआर है। इससे पहले कवर्धा और दुर्ग में एफआईआर हो चुकी है। अपराध दर्ज हुए लगभग तीन माह हो गए हैं..इसके बाद भी पुलिस के द्वारा आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

-कैसे होता है नकली का खेल

 पुलिस के मुताबिक जैन ट्रेडर्स के संचालक यशवंत जैन ट्रेडमार्क जैन चुस्की के नाम चायपत्ती का कारोबार करते हैं। उनके ट्रेडमार्क जैन चुस्की में से चुस्की शब्द का इस्तेमाल करके दुर्ग के हेमंत उर्फ हरीश गोयल मार्केट में चुस्की चायपत्ती खपा रहे हैं। लोग इसे जैन चुस्की मानकर खरीद रहे हैं।

दरअसल जैन चुस्की ब्रांड के नाम पर नकली चायपत्ती को चुस्की नाम से बेचा जा रहा है। इसकी शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने हेमंत उर्फ हरीश के खिलाफ धोखाधड़ी, कॉपीराइट व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि हरीश के खिलाफ दुर्ग और कवर्धा में भी इसी तरह के कृत्य के चलते धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत अपराध दर्ज हुआ है। इसमें उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

एफआईआर तक सिमटा मामला

ब्रांडेड के नाम पर नकली सामान बेचने के मामले में पुलिस कॉपीराइट और धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज करती है। इसके बाद मामला आगे नहीं बढ़ता। नकली सामान की सप्लाई रायपुर में किसने की? उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। प्रशासन के दूसरे विभाग भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। नतीजा यह कारोबार बेखौफ बढ़ रहा है।

ब्रांडेड की कीमत पर नकली सामान

कारोबारी बड़ी-बड़ी कंपनियों के स्टीकर, नाम, ट्रेडमार्क आदि लगाकर ग्राहकों से अधिक कीमत वसूलते हैं। उनकी कीमत ब्रांडेड का लेते हैं, लेकिन सामान नकली बेचते हैं। लोग ब्रांडेड सामान समझकर मुंहमांगी कीमत चुकाते हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर टिकरापारा टीआई दुर्गेश रावटे ने कहा कि जांच की जा रही है. जाँच के बाद जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के आरोप वाले मामले में सोमवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया है। जिसके बाद अदालत ने उनकी जमानत मंजूर कर ली है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। कोर्ट ने उनको तलब किया था। अधिवक्ता की तरफ से भूपेश की सरेंडर अर्जी दाखिल की गई। उस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जमानत दे दी। भूपेश समर्थकों के साथ सोमवार को गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय पहुंचे थे।

 सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पंखुड़ी पाठक और अनिल यादव न्यायालय पहुंचे। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अधिवक्ता रजनीश ने कोर्ट में दलील दी कि भूपेश बघेल को राजनीतिक द्वेष में फंसाया गया है। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। उनकी वजह से कोई बीमारी नहीं फैली है। इस तर्क पर कोर्ट ने जमानत अर्जी स्वीकार की है।

 अधिवक्ता रजनीश यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के चुनाव प्रचार में नोएडा आए थे। भूपेश ने पंखुड़ी पाठक व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार किया था। इसी दौरान पुलिस ने महामारी अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कोर्ट में पेश नहीं हुए और न ही उन्होंने जमानत कराई। इसके बाद कोर्ट ने भूपेश को तलब किया।

चाइनीज मांझे से कटकर बाइक सवार युवक की मौत

चाइनीज मांझे से कटकर बाइक सवार युवक की मौत

 भिलाई। पतंगबाजी के लिए इस्तेमाल में लाया जाने वाला चाइनीज मांझा हर दिन लोगों के लिए काल की वजह बनता जा रहा हैं। तरह का मामला स्टील सिटी भिलाई के चरोदा- देवबलौदा रोड में भी सामने आया हैं। यहाँ मांझे से कटकर शख्स की मौत हो गई जबकि उसका मासूम बेटा मांझे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। घटना के वक़्त दोनों बाइक पर सवार थे।

जानकारी के मुताबिक़ चरोदा- देवबलौदा रोड में शख्स अपने मासूम बेटे को लेकर बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पतंग का चाइनीज मांजा उसके गले में जा फंसा। मांझे की चपेट में आते ही दोनों बाइक से गिर पड़े। आसपास के लोगो ने आनन-फानन में घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही बाइक से गिराने से बच्चा भी घायल हो गया हैं। चरोदा जीआरपी ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।

strike: रायपुर एम्स के आउटसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर, OPD सेवाएं ठप्प

strike: रायपुर एम्स के आउटसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर, OPD सेवाएं ठप्प

 रायपुर। रायपुर एम्स की स्वास्थ्य सेवाएं मंगलवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हडताल की वजह से ठप पड़ गई है। एम्स के आउटसोर्सिंग के सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं।अकारण नौकरी से हटाए जाने को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में काम करने वाले आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

प्रबंधन को सौंपे गए लिखित ज्ञापन में उनका आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से पिछले दस साल से सेवा दे रहे हैं। समस्या का किसी तरह का हल नहीं किया गया। सभी कर्मियों ने अपने अपने काम और कक्ष छोड़ दिया है । इससे ओपीडी और आईपीडी की सेवाएं ठप्प हो गई हैं।

बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ में, CM साय आज हनुमंत कथा सुनने जाएंगे कोटा

बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ में, CM साय आज हनुमंत कथा सुनने जाएंगे कोटा

 रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज शाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कथा सुनने कोटा जाएंगे। बता दें कि बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ में हनुमंत कथा सुनाएंगे।\आज से रायपुर में कथा का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन समिति के बसंत अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. कथा में 250 परिवारों की घर वापसी होगी। इसके साथ ही निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया जाएगा। शहीद सैनिकों के परिवार का सम्मान होगा।

कौन हैं पं. धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले हैं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ था. गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम में भगवान हनुमान का प्राचीन मंदिर इसी गांव में स्थित है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं और लोग बागेश्वर धाम देश-विदेश से आते हैं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पिता का नाम रामकृपाल गर्ग और माता का नाम सरोज गर्ग है.

श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी जश्न और उत्साह का माहौल: लेजर लाइट से जगमग हुआ कौशल्या धाम

श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी जश्न और उत्साह का माहौल: लेजर लाइट से जगमग हुआ कौशल्या धाम

 रायपुर। अयोध्या में आज भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इसे लेकर पूरा देश राममय है। ऐसे में श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी जश्न और उत्साह का माहौल है।रामलला की आने की खुशी में डूबे लोगों ने रायपुर के कोटा में 11 लाख दीए जलाकर जश्न मनाया. जानकारी के अनुसार, जिस जगह में दीए जलाए जा रहे हैं, वहां 23 जनवरी से बागेश्वर धाम आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कथा का भी आयोजन किया जाना है. जहां श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में दिए जलाए जा रहें. दीए जलाने के लिए आस-पास से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल राजधानी में तो सीएम साय जगदलपुर में फहराएंगे तिरंगा, जानिए कौनसे मंत्री – विधायक कहां करेंगे ध्वजारोहण ?

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल राजधानी में तो सीएम साय जगदलपुर में फहराएंगे तिरंगा, जानिए कौनसे मंत्री – विधायक कहां करेंगे ध्वजारोहण ?

 रायपुर।  गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में आयोजित में ध्वजारोहण करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर-रामानुजंगज जिले में, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा, वनमंत्री केदार कश्यप नारायणपुर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ध्वजारोहण करेंगे।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में, सांसद गुहा राम अजगले सक्ती, सांसद विजय बघेल बालोद, सांसद मोहन मण्डावी कांकेर, सांसद सुनील सोनी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में, सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई जिले में, सांसद चुन्नी लाल साहू गरियाबंद, विधायक धरमलाल कौशिक मुंगेली, विधायक अमर अग्रवाल जांजगीर-चांपा जिले तथा विधायक अजय चंद्राकर धमतरी में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी तरह विधायक रेणुका सिंह सूरजपुर, विधायक भईया लाल राजवाड़े कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर, विधायक गोमती साय जशपुर, विधायक लता उसेंडी कोण्डागांव, विधायक विक्रम उसेंडी बीजापुर, विधायक भावना बोहरा कबीरधाम, विधायक नीलकंठ टेकाम सुकमा, विधायक चैतराम अटामी दंतेवाड़ा, विधायक प्रवीण कुमार मरपची गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में और विधायक आशाराम नेताम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में ध्वजारोहण करेंगे।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ऐतिहासिक क्षण : अरुण साव

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ऐतिहासिक क्षण : अरुण साव

 लोरमी में 5 टन बेर से बनी रामलला की आकृति ने खींचा लोगों का ध्यान

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव सोमवार को अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोरमी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का सीधा प्रसारण देखा और इसके साक्षी बने। कार्यक्रम में अतिथियों का तिलक लगाकर और गमछा भेंटकर स्वागत किया गया। पूरे देश की तरह मुंगेली जिले में भी आज हर तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। जिले में दिनभर पूरा वातावरण राममय रहा। लोगों ने स्वस्फूर्त जगह-जगह विविध कार्यक्रम आयोजित किए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रामलला की बेर से बनी आकृति का दर्शन किया और महाआरती में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ऐतिहासिक क्षण है। अयोध्या धाम में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। पिछले 500 साल से रामभक्त आज के इस ऐतिहासिक दिन का इंतजार कर रहे थे। आज भगवान राम के इस उत्सव को पूरे देश के लोग अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं। हर गली, हर मोहल्ले को सजाया गया है। अनेक धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन भगवान राम के प्रति लोगों के स्नेह, श्रद्धा और सम्मान को दर्शा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है, जिसके कारण यहां खुशी और उमंग बहुत ज्यादा है। आज दीपावली जैसा उत्सव का वातावरण है। ऐसे माहौल में लोरमी भी किसी से पीछे नहीं रहने वाला है। जिस बेर को शबरी माता ने भगवान राम को खिलाया था, वैसे पांच टन बेर से भगवान राम की आकृति बनाने का रिकॉर्ड यहां की धरती पर बना है। उन्होने कहा कि यह केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं है, बल्कि पूरे भारतवासियों के मान-सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। एक स्वाभिमानी, समृद्ध, आत्मनिर्भर और खुशहाल भारत की मजबूत नींव का निर्माण आज अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के साथ हुई है। उन्होंने इसके लिए पूरे छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बेर से बनी रामलला की आकृति रही आकर्षण का केन्द्र
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोरमी के हाई स्कूल मैदान में पांच टन बेर से भगवान श्रीराम के बालरूप की आकृति बनाई गई, जो लोगों के खासे आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में लोग इसका दर्शन करने पहुंचे। इस आकृति की खास बात यह है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के जिस बालरूप की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, उसी बालरूप की आकृति मैदान में बेर से उकेरी गई है। इस आकृति को 30 से अधिक कलाकारों ने 22 घंटे की कड़ी मेहनत से बनाया है, जो अपने आप में अनूठा रिकॉर्ड है।

कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय गाने पर जमकर झूमे उप मुख्यमंत्री, मानस मंडलियों को किया सम्मानित
प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अवसर पर कलाकारों द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम, मानस गायन और भगवान श्रीराम द्वारा शबरी के जूठे बेर खाते हुए झांकी की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी अपने आप को भक्तिमय वातावरण में झूमने से नहीं रोक सके और वहां उपस्थित अतिथियों के साथ भक्तिमय गाने सुनकर जमकर झूमे। उन्होंने कार्यक्रम में मानस मंडलियों को पांच-पांच हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि तथा तबला व हरमोनियम प्रदान कर सम्मानित किया। साव ने लोरमी के मानस मंच में नवनिर्मित राम दरबार में भी पहुंचकर दर्शन किया और महाआरती में शामिल होकर सभी की खुशहाली की कामना की। नगरवासियों के सहयोग से मात्र 11 दिनों में ही इस राम दरबार का निर्माण किया गया है। मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, वन मंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, पूर्व विधायक तोखन साहू, जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती शीलू साहू और श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

श्रीराम मंदिर देश की आन, बान, शान और स्वाभिमान का प्रतीक : अरुण साव

श्रीराम मंदिर देश की आन, बान, शान और स्वाभिमान का प्रतीक : अरुण साव

 उप मुख्यमंत्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव सोमवार को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली पल का साक्षी बनने मुंगेली जिले के बरेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बरेला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री साव और अन्य अतिथियों ने जय श्रीराम की आकृति के दीपों का प्रज्वलन कर तथा रामलला की पूजा-अर्चना कर रामोत्सव का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रामोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि 500 वर्षों की लंबी तपस्या के बाद भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यह केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं है, बल्कि पूरे भारतवासियों की आन, बान, शान और स्वाभिमान का प्रतीक है। प्रभु श्रीराम हम सबके श्रद्धा और आस्था के केन्द्र हैं। उनके बताए रास्ते से दुनिया में सुख, शांति और समृद्धि आ सकती है। उन्होंने कहा कि आज भगवान राम के इस उत्सव को पूरे देश के लोग मना रहे हैं। लोरमी में भी बेर से बने भगवान राम की आकृति निर्मित करने का रिकॉर्ड बना है। अब पूरा हिन्दुस्तान एक नई दिशा में एक नई सोच के साथ बढ़ेगा तथा छत्तीसगढ़ में रामराज्य का सपना साकार होगा।

साव ने कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ को खुशहाल और समृद्ध बनाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब के सहयोग से हम राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हैं।

BREAKING : बदली जाएगी चंदखुरी में लगी प्रभु राम की प्रतिमा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया ऐलान…

BREAKING : बदली जाएगी चंदखुरी में लगी प्रभु राम की प्रतिमा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया ऐलान…

 रायपुर। कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राम उत्सव के दौरान चंदखुरी में बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला अब फिर से राजिम कुंभ मेला कहलाएगा।

बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि चंदखुरी में लगी प्रभु राम की प्रतिमा को बदला जायेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बने राम मंदिर की तर्ज पर मुक्तांगन में राम मंदिर बनाया जायेगा।

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर में चंखुरी सहित राजधानी रायपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में आयोजित रामोत्सव समारोह में शामिल हुए। मंत्री अग्रवाल ने दूधाधारी मठ स्थित राम दरबार, सदर बाजार स्थित मंदिर एवं आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को रामोत्सव की बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि सभी अपने घरों में दिया जलाएं और दीपावली जैसा उत्सव मनाएं।

सेन्ट्रल जेल में बंदी की संदिग्ध मौत से विभाग में मचा हड़कंप

सेन्ट्रल जेल में बंदी की संदिग्ध मौत से विभाग में मचा हड़कंप

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बिलासपुर। बिलासपुर में केंद्रीय जेल में चार दिन पहले ही पुलिस ने शराब के केस में गिरफ्तार बंदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन का कहना है कि जेल भेजने से पहले पुलिसकर्मियों ने पैसे की डिमांड की थी और उसकी बेहरमी से पिटाई की थी। उन्होंने बंदी की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र के ग्राम मोहरा निवासी श्रवण तांबे (35) अमृतलाल खेती किसानी करता था। बीते 17 जनवरी को पुलिस ने उसे महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे 19 जनवरी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। इस बीच वह जेल में बंद था। परिजन जब जेल में मिलने पहुंचे, तब उसे मिलने नहीं दिया गया।

बताया जा रहा है कि बीते सोमवार की शाम जेल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रबंधन के अनुसार उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी, तब आनन फानन में उसे जेल अस्पताल और फिर सिम्स रेफर किया गया। सिम्स पहुंचने के बाद देर रात उसकी मौत हो गई। मंगलवार को इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, तब परिजन उसकी मौत की खबर सुनकर सन्न रह गए।

श्रवण तांबे की पत्नी लहरा बाई का आरोप है कि जब पुलिस ने उसे महुआ शराब के साथ पकड़ा था, तब उससे दस हजार रुपए की मांग की थी। परिजन जब उससे थाने में मिलने पहुंचे तब कोर्ट से आदेश लेकर आने के लिए कहा। इसके बाद ही मिलने देने की बात कही। लहराबाई का यह भी आरोप है कि पहले उससे पैसों की डिमांड की गई।

पुलिस को देने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे पैसों का इंतजाम करने के लिए बोला था। इस बीच करीब 36 घंटे तक उसे हवालात में बंद रखा गया। साथ ही उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। जब पैसे देने से मना किया, तब उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

मृतक बंदी के परिजन का आरोप है कि जेल में उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उसकी हालात जानने के लिए परिजन दो दिन तक जेल का चक्कर काट रहे थे। लेकिन, जेल प्रबंधन ने मुलाकात कराने से मना कर दिया। उनका यह भी आरोप है कि जेल में भी उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया गया है।

परिजनों ने बताया कि सिम्स में जब श्रवण तांबे के शव का पोस्टमार्टम किया गया, तब उसके सिर-मुंह सहित कई जगहों पर ब्लड जमा हो गए थे। साफ दिख रहा था कि किस तरह से बेरहमी से उसकी पिटाई की गई है। हालांकि, बंदी की मौत के बाद मजिस्ट्रेट से जांच कराई जा रही है।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बंदी की मौत के मामले में जेल प्रशासन की अमानवीयता भी सामने आई है। जेल के प्रहरियों ने उसे देर शाम सिम्स में भर्ती कराया, तब वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। इसके बाद भी उसके हाथ में हथकड़ी बांध दिया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, फिर भी शव में हथकड़ी बंधी रही।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का प्रमोशन, देखें लिस्ट

BREAKING : छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का प्रमोशन, देखें लिस्ट

 रायपुर। राज्य सरकार ने वन विभाग के अधिकारियों को प्रमोशन दिया है. इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी किया है. जिसमें 2006 और 2010 के आईएफएस (IFS) अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।

BREAKING : IAS एस प्रकाश की बढ़ी जिम्मेदारी, आयुक्त निश्क्तजन का मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

BREAKING : IAS एस प्रकाश की बढ़ी जिम्मेदारी, आयुक्त निश्क्तजन का मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

 रायपुर। राज्य सरकार ने IAS एस प्रकाश को आयुक्त निश्क्तजन का अतिरिक्त प्रभार दिया है। 2005 बैच के IAS एस प्रकाश अभी सचिव संसदीय कार्य विभाग हैं, साथ ही उन्हें सचिव परिवहन विभाग व सचिव कल्याण विभाग का भी एडिश्नल चार्ज दिया गया था, अब वो मौजूदा चार्ज के साथ-साथ आयुक्त निशक्तजन का भी अतिरिक्त जिम्मा संभालेंगे।

 
 
माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी सचिव ने जारी किया प्रेस नोट, पुलिस पर लगाया झूठी प्रचार -प्रसार करने का आरोप

माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी सचिव ने जारी किया प्रेस नोट, पुलिस पर लगाया झूठी प्रचार -प्रसार करने का आरोप

 बस्तर  : माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी सचिव मोहन ने जारी किया प्रेस नोट।बीजापुर जिले के बेलमनेड्रा में हुए मुठभेड़ को खंडन करते हुए बीजापुर पुलिस द्वारा झूठी प्रचार प्रसार करने का लगाया आरोप

BREAKING : CAF जवान ने खाया जहर, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती, कम्पनी कमांडर की प्रताड़ना से था परेशान

BREAKING : CAF जवान ने खाया जहर, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती, कम्पनी कमांडर की प्रताड़ना से था परेशान

 सुकमा।  जिले में एक सीएएफ के जवान ने देर शाम को फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी कमांडर के द्वारा प्रताड़ना का आरोप जवान की ओर से लगाया गया है।

घटना की जानकारी लगते ही जवान को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारियों की टीम मौके पर आ पहुंची, साथ ही जवान की हालत के बारे में डॉक्टरों से चर्चा किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वी वाहिनी छत्तीसगढ़ बल कैम्प पुलिस लाइन सुकमा में पदस्थ जवान टिकेश्वर साहू 40 वर्ष ने रविवार की शाम को पुलिस लाइन में ही फिनाइल का सेवन कर लिया। जवान के द्वारा फिनाइए सेवन करने की जानकारी लगते ही उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

‘हम सबके राम’ कॉफी टेबल बुक और ‘रामो विग्रहवान धर्म’ : कैलेंडर का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

‘हम सबके राम’ कॉफी टेबल बुक और ‘रामो विग्रहवान धर्म’ : कैलेंडर का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

 रायपुर। अयोध्या धाम के श्रीराम जन्मभूमि में निर्मित भव्य मंदिर में आज श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग की ओर से श्री राम के अयोध्या धाम और वनवास काल में छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित कॉफ़ी टेबल बुक “हम सबके राम” व विशेष कैलेंडर “रामो विग्रहवान धर्मः” का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर कमलों से माता शबरी की भूमि शिवरीनारायण में किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास, सांसद गुहाराम अजगले, आयुक्त जनसंपर्क मयंक श्रीवास्तव, संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी विजय अग्रवाल, अपर संचालक जनसंपर्क जे एल दरियो उपस्थित रहे।

“रामो विग्रहवान धर्मः” कैलेंडर में अयोध्या धाम श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर के साथ श्री रामलला की बेहद मनमोहक तस्वीर को समाहित किया गया है।