CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Live : सीएम विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री जनमन योजना कार्यक्रम में हुए शामिल

Live : सीएम विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री जनमन योजना कार्यक्रम में हुए शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह जिले जशपुर में पीएम जनमन योजना में शामिल होने के लिए पहुंचे है। वहीं आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से शामिल हुए है।

रवानगी से पहले रायपुर पुलिस ग्राउंड में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना के उद्देश्य बतायें और इससे अनुसूचित जनजाति वर्ग के विकास की बात कही।

आज से कार और 4 पहिया वाहनों पर क्यूआर कोड लगाने की होगी शुरूआत, विधायक मोतीलाल साहू करेंगे शुभारंभ

आज से कार और 4 पहिया वाहनों पर क्यूआर कोड लगाने की होगी शुरूआत, विधायक मोतीलाल साहू करेंगे शुभारंभ

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से 15 फरवरी के तक यातायात जागरूकता माह मनाया जाएगा। इस दौरान रायपुर यातायात पुलिस द्वारा यातायात को सुगम बनाने के लिए कार पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इसका शुभारंभ रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू करेंगे।

 मोबाइल से क्यू आर कोड को स्कैन करते सामने आ जाएगी पूरी जानकारी

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने नगर निगम की मोर रायपुर एप में सोमवार 15 जनवरी से एक नई सुविधा शुरू करने जा रही है। शहर के हर कार की विंड स्क्रीन पर पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। क्यू आर कोड को मोबाइल से स्कैन करते ही गाड़ी मालिक का नाम, पता के साथ मोबाइल नंबर भी दिखाई देगा। हालांकि यह केवल यातायात पुलिस को दिखाई देगा। आम लोग केवल एप पर काल करके कार मालिक को हादसा होने या फिर नो पार्किंग में खड़े होने की जानकारी दे सकेंगे।

कार के बाद दोपहिया में लगेगा क्यूआर कोड

सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान पहले चरण में चार पहिया वाहनों में ही स्टीकर पर प्रकाशित क्यूआर कोड को विंड स्क्रीन पर चस्पा किया जाएगा। उसके बाद अगले चरण में बाइक, मोपेड की हेड लाइट पर भी क्यूआर कोड लगाने की योजना है। अक्सर सड़क हादसे के दौरान यह समस्या सामने आती है कि कार चालक के घायल होने की स्थिति में उसकी पहचान या उसके स्वजनों से संपर्क करने का कोई साधन नहीं हो पाता। क्यूआर कोड इसके लिए काफी मददगार साबित होगा।

एक महीने तक जिलेभर में चलेगा यातायात जागरूकता अभियान

15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच एक महीने तक यातायात पुलिस इस बार सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पहले दिन बाइक हेलमेट रैली निकालेगी। इस दौरान रायपुर समेत आरंग, मंदिर हसौद, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा-नेवरा, अभनपुर के मुख्य चौक-चौराहे पर यातायात जागरूकता से संबंधित बैनर-पोस्टर लगाने के साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों की जानकारी दी जायेगी।इसी क्रम में स्कूल-कालेजों में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम, शहर व ग्रामीण क्षेत्र में यातायात रथ निकाला जाएगा।

यातायात जागरूकता माह के पहले दिन यातायात पुलिस इस बार सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पहले दिन बाइक हेलमेट रैली निकालेगी। इस दौरान रायपुर समेत आरंग, मंदिर हसौद, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा-नेवरा, अभनपुर के मुख्य चौक-चौराहे पर यातायात जागरूकता से संबंधित बैनर-पोस्टर लगाने के साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।

छत्‍तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज...इन जिलों में बारिश का अलर्ट

छत्‍तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज...इन जिलों में बारिश का अलर्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 17 और 18 जनवरी को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण सरगुजा संभाग के सभी जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रविवार को बलरामपुर में सबसे कम 5.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक सोमवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर में न्यूनतम पारा 17.1 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था।

रविवार को ऐसा रहा अधिकतम तापमान

रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा।
दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा।
पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री ।
अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया।

CG दर्दनाक सड़क हादसा : तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस हुई बेकाबू, 3 लोगों को कुचला फिर पेड़ से टकराई

CG दर्दनाक सड़क हादसा : तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस हुई बेकाबू, 3 लोगों को कुचला फिर पेड़ से टकराई

 मनेंद्रगढ़। तीर्थयात्रियों को लेकर अमरकंटक से जनकपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने देर शाम जनकपुर में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद बस भी पेड़ से जा टकराई। बस सवार यात्रियों में भी 15 लोगों को चोट आई है। वहीं पर्यटकों को छोड़कर बस ड्राइवर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जनकपुर थाना क्षेत्र के मनेंद्रगढ़ मोड़ पर हुआ। पक्षीराज कंपनी की एक बस जनकपुर के माड़ी सरई से तीर्थ यात्रियों को लेकर अमरकंटक गई थी। देर शाम करीब 8 बजे तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस मनेंद्रगढ़ मोड़ पर पहुंची थी। इसी दौरान ढलान में ड्राइवर बस को काबू नहीं कर पाया और अंडा ठेले के पास खड़े तीन लोगों को कुचल दिया।बस से कुचलने और नीचे दबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक का शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे की सूचना पर जनकपुर एसडीएम मूलचंद चोपड़ा, थाना प्रभारी ओम प्रकाश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बस सवार यात्रियों को पुलिस एवं प्रशासनिक अमले ने अस्पताल पहुंचाया। बस के पेड़ से टकराकर पलटने से बस सवार यात्रियों को भी चोटें आईं। करीब 15 तीर्थयात्रियों ज्यादा चोट आई है। वहीं कुछ को हल्की चोट भी लगी है। सभी का जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज किया गया।

धान के कोठार में सो रही महिला पर तेंदुए का हमला, सर धड़ से अलग, 100 मीटर दूर मिली लाश

धान के कोठार में सो रही महिला पर तेंदुए का हमला, सर धड़ से अलग, 100 मीटर दूर मिली लाश

 भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाबकट्टा में धान की रखवाली के लिए कोठार में सो रही महिला कमला बाई (47) पर तेंदुए के हमले में मौत हो गई। तेंदुए ने महिला को कोठार से खींचता हुआ 100 मीटर दूर ले गया। महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था।जानकारी के अनुसार ग्राम दाबकट्टा में महिला अपने घर से दो किमी दूर कोठार में शनिवार रात को सो रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया और महिला को करीब खींचते हुए लगभग 100 मीटर दूर जंगल की ओर ले गया। महिला का सिर धड़ से 10 मी़टर की दूरी पर मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम ने शव का पीएम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।

 मृतक के परिजन सुबह जब कोठार में आये तो आसपास खून के धब्बे थे। इधर-उधर तलाशी लेने पर उनका शव कोठार से 100 मीटर दूर मिला। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को खबर दी। सूचना पर पहुंचे वन परिक्षेत्र अधिकारी धनलाल साहू ने बताया महिला पर तेंदुए ने हमला किया है। शव पीएम कराकर परिजनों को सौप दिया है। विभाग के द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।

राजधानी में खुले आम चाकूबाजी, 3 लोगों पर किया जानलेवा हमला...देखें लाइव वीडियो

राजधानी में खुले आम चाकूबाजी, 3 लोगों पर किया जानलेवा हमला...देखें लाइव वीडियो

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सिरफिरे शख्स ने चाकूबाजी कर ऐसा कहर बरपाया क‍ि, इलाके के लोगों के दिलों में दहशत घर कर गई. उस शख्स 3 लोगों पर चाकू से जानलेवा वार कर उन्हें घायल दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया हैं जिसमें सिरफिरा चाकू लहराता हुआ नजर आ रहा है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.जानकारी के मुताबिक, चाकू लेकर लोगों को आतंकित करने वाले बदमाश का नाम फिरोज है, जिसने आज नशे की हालत में राजधानी के गोविंद नगर इलाके में चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया. फिरोज पर आरोप है कि, उसने स्थानीय रहवासी सिविल ठेकेदार मनिंदर सिंह समेत तीन लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उन्हें घायल कर दिया. इनमे गंभीर रूप से घायल मनिंदर सिंह को उपचार के लिए ए​क निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चाकूबाजी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

देखें Video –

भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री साव

भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री साव

 समुद्र प्रसंग का किया व्याख्यान, भगवान श्रीराम के गुणों का आत्मसात करने की अपील

ग्राम पलारी में आयोजित दिव्य मानस महोत्सव व्याख्यान माला महाकुंभ में हुए शामिल

रायपुर :  उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर हमेंशा बना हुआ है।  साव विगत 13 फरवरी की देर शाम बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पलारी में आयोजित 03 दिवसीय दिव्य मानस महोत्सव व्याख्यान माला महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान  राम की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में आयोजक समिति व ग्रामीणों द्वारा उप मुख्यमंत्री  साव का उत्साह भरे माहौल में स्वागत किया गया।

उप मुख्यमंत्री  साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान  रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश व दुनिया के साथ ही छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल बना हुआ है, इसी खुशी के मौके पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में दीपावली मनाया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव, गली-गली में लोग 22 तारीख को त्यौहार के रूप में मनाने तैयारी में लगे हुए हैं, पूरा छत्तीसगढ़ राममय हो गया है। उन्होंने रामचरितमानस के समुद्र प्रसंग पर संक्षिप्त व्याख्यान भी दिया। भगवान श्रीराम के नाम की शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके शत्रु को भी भगवान श्रीराम के नाम सहारा लेना पड़ा था। हम सभी को भगवान श्रीराम के गुणों का आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम में आयोजक समिति द्वारा उप मुख्यमंत्री  साव को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, नगर पालिका परिषद बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

असीम राय के शूटर को पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

असीम राय के शूटर को पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

 कांकेर। असीम राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । कांकेर पुलिस ने शूटर विकास तालुकदार को चंद्रपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर आज प्रेस के सामने प्रस्तुत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या करने वाला शूटर आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ ही गया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की पखांजूर में 7 जनवरी की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस पखांजूर नगर पालिका अध्यक्ष बप्पा गांगुली के साथ पार्षद विकास पाल के साथ 12 लोगों को आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

वहीं मामले में फरार चल रहे शूटर विकास मजूमदार को ट्रेक कर पुलिस ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने विकास की निशानदेही पर हत्याकाण्ड में इस्तेमाल किए गए 7.65 एमएम पिस्टल, 2 मैग्जीन एवं 8 नग राउण्ड को गोपी दास के घर से पैरावट में बरामद किए।

वहीं शूटर विकास तालुकदार को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू साहू को दंतेवाडा से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए 2 नग पिस्टल, 2 मैग्जीन एवं 30 राउण्ड बरामद किए।

Breaking : एक्शन मोड में सांसद, रिश्वतखोर सब इंजीनियर को किया निलंबित

Breaking : एक्शन मोड में सांसद, रिश्वतखोर सब इंजीनियर को किया निलंबित

 अभनपुर :  रायपुर सांसद सुनील सोनी ने अभनपुर नगर पंचायत के सब इंजीनियर को तत्काल निलंबित करने के कलेक्टर को निर्देश दिए है. सब इंजीनियर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिल रही थी जिस पर ये कार्रवाई की गई है.

 
 बता दें कि, खुलेआम रिश्वत लेने की अध्यक्ष व पार्षदों ने सांसद से शिकायत की थी, इसके आलावा नगर पंचायत सीएमओ ने भी की सांसद से सब इंजीनियर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए सांसद ने कलेक्टर को फोन पर सब इंजीनियर को तत्काल निलंबित कर 24 घण्टे के अंदर नए सब इंजीनियर भेजने  के निर्देश दिये है.
सीएम साय ने तातापानी को पर्यटन स्थल घोषित किया

सीएम साय ने तातापानी को पर्यटन स्थल घोषित किया

 बनेगा मास्टर प्लान, खुलेगा पर्यटन विभाग का मोटल

रायपुर। तातापानी की धरती बहुत पवित्र धरती है। यह धरती रामकथा से जुड़ी है। तातापानी महोत्सव का आरंभ हमारी सरकार ने ही किया था। इसके बाद हर साल यह महोत्सव भव्य रूप लेता जा रहा है। तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में मैं घोषित करता हूँ। यहां पर्यटन विभाग का मोटल आरंभ करेंगे। तातापानी क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले समय में मास्टर प्लान भी तैयार किया जाएगा। तातापानी महोत्सव में शामिल होने जिला बलरामपुर-रामानुजगंज पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रघुनाथनगर में महाविद्यालय की घोषणा भी की, साथ ही डीपाडीह कला में नवीन पुलिस चौकी की घोषणा भी की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग की जनता को मकर संक्रांति की बधाई के साथ ही उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि सरगुजा की जनता ने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया। हम आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ का जो विश्वास रूक गया था, वो अब तेजी से होगा। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों को बहुत तेज गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तातापानी का संबंध माता सीता से है। यह बहुत पवित्र स्थल है। यह हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। हमें इस महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए पूरा माहौल राममय कर देना है। हर जगह भजन-कीर्तन आदि माध्यमों से पूरा माहौल भक्तिमय करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप सभी वायदे पूरा करेंगे। क्षेत्र की जो मांगें हैं उन्हें भी पूरा करेंगे।

इस मौके पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तातापानी में भगवान राम-सीता जी के पवित्र चरण पड़े। हमारा सौभाग्य है कि हमने ही 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय में तातापानी महोत्सव की शुरूआत की थी। हमारी आस्था के केंद्रों के विकास का काम मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। प्रभु राम 22 तारीख को आ रहे हैं। उनके आगमन की भव्य तैयारी करनी है। तातापानी के राम कथा से संबंधित महात्म्य के बारे में तथा यहां के जल के बारे में बताते हुए अग्रवाल ने कहा कि ऐसी पवित्र जगह पर 400 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं उन्हें भी मैं शुभकामनाएं देता हूँ। इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तातापानी का पर्यटन स्थल के रूप में इस तरह से विकास करना है कि पूरे देश के नक्शे में इसका नाम आ जाये। उन्होंने इसके विकास की संक्षिप्त रूपरेखा भी बताई।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव गोंड, प्रतापपुर विधायक  शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष निशा नेताम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, संभाग आयुक्त जी.आर. चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, सीसीएफ नवीद सुजाउद्दीन अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ रेना जमील सहित नागरिक मौजूद रहे।

तातापानी महोत्सव में 400 जोड़ों का विवाह...सीएम साय ने दिया आर्शीवाद

तातापानी महोत्सव में 400 जोड़ों का विवाह...सीएम साय ने दिया आर्शीवाद

 नवदंपतियों को घरेलू सामग्री के साथ मिले अनेक उपहार

रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित किये जा रहे तातापानी महोत्सव परिसर में 400 नव युगल मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री साय का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्रीलक्ष्मी राजवाड़े, सामरी विधायकउद्देश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष निशा नेताम सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत 400 जोड़े ने रीति रिवाज से विवाह किए। इसमें 19 जोड़े का विवाह ईसाई रीति से कराया गया। 01 मुस्लिम रीति एवं शेष जोड़ियों का विवाह हिंदू रीति रिवाज से सम्पन्न किया गया। इन जोड़ियों में 07 जोड़ियो विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) के साथ 03 दिव्यांग जोड़ी भी शामिल हैं इनका हिंदू रीति रिवाज से विवाह कराया गया। इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री साय द्वारा नव विवाहित जोड़ों को घरेलू सामग्री, प्रति जोड़ा 21-21 हजार का डेमो चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने पहाड़ी कोरवा समुदाय के जोड़े रंजीता और दिनेश्वर, शांति और लाबूड़, लक्ष्मी और बसंत, रजनी और सोहन, सुभंति और छोटन राम से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

शंकरगढ़ के दिव्यांग जोड़े रुक्मणि और प्रकाश को मुख्यमंत्री द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 21 हजार के डेमो चेक के साथ दिव्यांग होने के नाते समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त 50 हजार का चेक भी प्रदान किया गया। वर-वधु को विभाग द्वारा सामग्री में बर्तन, अलमारी, पेटी, रैक,गद्दा, घरेलू सामग्री, अन्य सामग्रियां विशेष उपहार के रूप में भेंट की गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह में प्रत्येक कन्या को 15 हजार रूपये तक की उपहार सामग्री दी गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की कन्याओं के लिए विशेष प्रयास है। यह योजना का उद्देश्य आर्थिक स्थिति से कमजोर वर्गों के सहयोग के लिए योजना कि शुरुआत की गई है, जहां शासन प्रशासन के प्रयासों से इनका विवाह हो रहा है। इस योजना से लोग जागरूक होकर योजना का लाभ से लाभान्वित हो रहे हैं।

जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर होगा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन...1.14 करोड़ रूपए जारी

जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर होगा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन...1.14 करोड़ रूपए जारी

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ में भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इसके लिए राज्य के 146 विकाखण्डों में आयोजन के लिए एक करोड़ 14 लाख 25 हजार रूपए का आवंटन कलेक्टर के माध्यम से जारी किया गया है।
राज्य के संस्कृति संचालनालय के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत विकासखण्ड स्तर पर मानस मंडलियों के भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राशि का आवंटन किया गया है। यह राशि कलेक्टर के माध्यम से संबंधित पंजीकृत मानस मंडलियों को उपलब्ध कराई जाएगी। ज्ञातव्य है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित ‘‘ रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव‘‘ के मद्देनजर राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर संबंधित जिला कलेक्टर को उक्त राशि आबंटित की गई है।
आवंटित राशि में से रायपुर, धमतरी, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बिलासपुर, सक्ती जिले को 3.25 लाख-3.25 लाख रूपए शामिल है। इसी प्रकार बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, महासमुन्द, बालोद, कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले को 3.75 लाख-3.75 लाख रूपए का आवंटन जारी किया गया है। दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सुकमा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 2.75 लाख-2.75 लाख रूपए, बस्तर, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़ जिले को 4.75 लाख-4.75 लाख रूपए का जारी आवंटन शामिल है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, नारायणपुर, कोरिया जिले को 2.25 लाख-2.25 लाख रूपए, बलरामपुर, सूरजपुर जिले को 4.25 लाख-4.25 लाख रूपए और जशपुर जिले को 5 लाख 25 हजार रूपए आवंटन भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ - प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने खाया जह...इलाज के दौरान हुई मौत

छत्तीसगढ़ - प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने खाया जह...इलाज के दौरान हुई मौत

 बिलासपुर : जिले में पति के प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहित प्रेमलता साहू ने जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स लाया, जहां उपचार के दौरान प्रेमलता की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद मार्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। शक्ति थाना क्षेत्र का मामला।

पुलिस के मुताबिक, बलाना झार खरसिया निवासी प्रेमलता साहू का गत वर्ष 2021 में शक्ति निवासी परमेश्वर साहू से विवाह हुई थी, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच रोजाना विवाद होता। इससे तंग आकर स्टेशन जाकर पत्नी ने जहर का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में आज दोपहर भूकंप के झटके  महसूस किए गए। भूकंप के झटके दोपहर 2:18 बजे आए। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी हाल ही में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुरुवार की करीब 3 बजे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के आते ही लोग खोफ से अपने-अपने घरों के बाहर निकल आए थे। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश पर्वत को बताया गया। भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी लगे।

खिलाड़ियों को मिलेगा खेल अलंकरण, जनवरी-फरवरी में होगा समारोह का आयोजन : मंत्री टंकराम वर्मा

खिलाड़ियों को मिलेगा खेल अलंकरण, जनवरी-फरवरी में होगा समारोह का आयोजन : मंत्री टंकराम वर्मा

 रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आने वाले समय में खेल में बहुत बदलाव होने का संकेत दिया है. साथ ही उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल अलंकरण दिए जाने की घोषणा करते हुए जनवरी या फरवरी में खिलाड़ियों को खेल अलंकरण दिए जाने मिलने की बात कही.

स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने राजधानी के राम मंदिर पहुंचे खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भूपेश बघेल ने जिस खेल अलंकरण समारोह को रोककर रखा था, उसे हमारा प्रयास है कि जनवरी में ही कर लें. अगर जनवरी में नहीं हो पता तो फरवरी में निश्चित करेंगे.

टंकराम वर्मा ने कहा कि हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अलंकरण पुरस्कार मिलेगा, विभाग में नौकरियां भी मिलेगी. हमारी पूर्ववर्ती सरकार ने खिलाड़ियों को जो अंक दिए थे, उनके अनुसार उनको विभाग में नौकरियां भी मिली थी. इस तरह के रास्ते फिर से खुलेंगे. खिलाड़ियों का भविष्य बहुत उज्जवल रहेगा.

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर टंकराम वर्मा ने कहा कि जिन पूर्वजों ने सपना देखा था कि रामलला विराजे जाएंगे, वह सपना पूरा होने वाला है. स्वच्छता अभियान हमारे प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाया गया है. प्रधानमंत्री चाहते हैं कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने. इसमें सभी की भूमिका हो, इसलिए हम सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने में अपना-अपना योगदान दे रहे हैं.

माओवादियों ने केंद्र पर फिर लगाया एयर स्ट्राइक का आरोप

माओवादियों ने केंद्र पर फिर लगाया एयर स्ट्राइक का आरोप

 बीजापुर। माओवादियों ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर एयर स्ट्राइक करने का आरोप लगाया है. सीपीआई (माओवादी) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने सुकमा-बीजापुर के सरहदी मेटटागुड़ा, एरनपल्ली और बोटट्टे तोंग में ड्रोन से बमबारी करने का आरोप लगाते हुए तस्वीर जारी की है

सीपीआई (माओवादी) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 13 जनवरी को जब लोग संक्रांति का त्योहार मना रहे हैं, तब बीजापुर जिले के बार्डर इलाके के गांव – मेट्टागुड़ा, एर्रानपल्ली, बोट्टेतोंग में खेत-खलिहान और जंगल इलाके में ड्रोन से बम गिराया गया है. जिसके विरोध में लोगों से आंदोलन करने का आह्वान किया गया है.

बयान में कहा गया कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद आरएसएस-भाजपा की बुलडोजर सरकार बनाने के बाद हजारों संख्या में पुलिस को तैनात कर नया कैंप बना रहे हैं. सैकड़ों बुलडोजर, पोकलेन और गाड़ियां चलाकर जंगल को विध्वंस करके कैंप और कैंप के लिए पुलिया, रोड, टॉवर बना रहे हैं. यह सब आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के आदेश पर ही हो रहा है.

नक्सल संगठन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का आदिवासी चेहरा कारपोरेट कंपनियों को सेवा करने के लिए एक मुखौटा है. भाजपा सरकार का पॉलसी वहीं है. छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी बहुल इलाका और खनिज संपत्ति का भंडार है. कई अनेक सालों से इस भंडार को कारपोरेट कंपनियों का सौंप देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है. इसी को विकास का नाम से ढोल पीट रहे हैं.

पतंग उत्सव में शामिल होने पुरखौती मुक्ताँगन पहुँचे सीएम साय...यहां देखें लाइव कार्यक्रम

पतंग उत्सव में शामिल होने पुरखौती मुक्ताँगन पहुँचे सीएम साय...यहां देखें लाइव कार्यक्रम

 रायपुर । मकर संक्रांति के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित पतंग उत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्ताँगन पहुँचे। इस अवसर पर उनके साथ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी और अतिथि उपस्थित हैं।

यहां देखें लाइव कार्यक्रम...

संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

 बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के हिर्री स्थित पुल के पास युवक की लाश मिली है। युवक शुक्रवार को घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जिसके बाद अब उसकी लाश मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। इसकी रिपोर्ट से युवक के मौत का कारण स्पष्ट होगा।मस्तूरी क्षेत्र के रिस्दा में रहने वाले नीरज सिंह(35) किसान थे। शुक्रवार को वे घर से ट्रैक्टर लेकर खेत जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वे लौटकर घर नहीं आए। गांव के कोठार में ट्रैक्टर खड़ा मिला। युवक का पता नहीं चल पाया। इसके बाद स्वजन उनकी तलाश में जुटे थे। सुबह हिर्री स्थित पुल के पास उनकी लाश मिली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

गांव के लोगों से पूछताछ कर युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पीएम रिपोर्ट से युवक के मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

CG NEWS :  बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जाने क्या है पूरा मामला

CG NEWS : बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जाने क्या है पूरा मामला

 कोरबा। जिले में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते परेशान थी। घटना बालको नगर थाना क्षेत्र के दोन्द्रों गांव की है। घटना की जानकारी कोटवार ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतिका के भतीजा रामदयाल कंवर ने बताया कि मुंदरी कंवर रिश्ते में चाची है। घर में कमाने वाला कोई नहीं था। पति की बीमारी की वजह से 8 साल पहले ही मौत हो गई थी। जिससे वजह से परेशान रहा करती थी। आशंका है कि गरीबी की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा कांग्रेस की ढकोसला -रामविचार नेताम

राहुल गांधी की न्याय यात्रा कांग्रेस की ढकोसला -रामविचार नेताम

 रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू कर रहे हैं । यह यात्रा मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी 6000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे। यह यात्रा दो महीने चलेगी। राहुल गांधी 60 से 70 यात्रियों के साथ पैदल और बस से सफर करेंगे। यात्रा मणिपुर स्थित खोंगजोम युद्ध स्मारक से शुरू होगी। वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा को भाजपा ने कांग्रेस का ढकोसला बताया है। साय कैबिनेट के मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता रामविचार नेताम ने कांग्रेस के इस यात्रा पर तीखा प्रहार किया हैं। नेताम ने इस पूरे यात्रा को ढकोसला करार देते हुए दावा किया हैं कि राहुल गांधी अब अपनी पार्टी के भीतर ही न्याय ढूंढ रहे हैं। यहाँ की जनता ने न्याय कर दिया हैं। नेताम ने यह टिप्पणी चुनावी हार को लेकर की।

नेताम ने कहा असुरी शक्ति का समर्थन करने वाले, अधर्म की यात्रा पर चलने वाली सरकार को जनता ने सही जगह पहुंचा दिया हैं। अब प्रदेश की जनता 2024 के चुनाव में इंतजार में हैं। छत्तीसगढ़ की 11 सीट भाजपा की झोली में जायेगी। पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की उनकी तैयारी पूरी है।
नेताम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोगों को बरगलाने का काम किया हैं। प्रदेश को बर्बाद करने तुले रहे इसलिए जनता ने उन्हें सबक सिखाया हैं। जनता ने भाजपा की सरकार बनाकर पीएम मोदी पर विश्वास जताया हैं। लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस में सिर फुटव्वल के हालात हैं। आपस में वे लड़ रहे वे क्या चुनाव लड़ पाएंगे? कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर मेजॉरिटी नहीं मिल पाई हैं।

राम मंदिर के मुद्दे पर नेताम ने कहा साधु संतो की उपस्थिति में पीएम मोदी के द्वारा भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। वे उसका भी विरोध कर रहे, ये सब कहां जायेंगे? आने वाले दिनों में ये उस लायक ही नहीं रहेंगे कि विरोध कर सके। कांग्रेस और उससे जुड़े हुए भगवान राम के विरोधी बयानबाजी कर रहे। प्रभु राम के बारे में आलोचना करने वालों का अस्तित्व समाप्ति की ओर हैं। ऐसे में कांग्रेस की स्थिति अब और खराब होने वाली हैं।

Breaking : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर में की साफ सफाई

Breaking : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर में की साफ सफाई

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के व्हीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुँचे। उन्होंने भगवान राम, माता जानकी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में साफ सफाई की।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के पहले सभी लोगों से मंदिरों,आस्था केंद्रों की साफ सफाई करने का आव्हान किया है। छत्तीसगढ़ में भी ‘ रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।पूरे छत्तीसगढ़ में आम जनता, मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से भव्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

छत्तीसगढ़ :  मालगाड़ी का इंजन हुआ डिरेल...पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को हुई काफी परेशानी

छत्तीसगढ़ : मालगाड़ी का इंजन हुआ डिरेल...पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को हुई काफी परेशानी

 बालोद। बालोद जिले के दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन के पास आज देर रात एक मालगाड़ी की इंजन पटरी से उतर गई। हालांकि इस हादसे से कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन यातायात प्रभावित होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का दल घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया । जिसके बाद यातायात बहाल करने के लिए सुधार कार्य शुरू कर दी गई । रेलवे के अधिकारियों के अनुसार मालगाड़ी ले जाने वाली इंजन पटरी से डिरेल हो गई। इससे ट्रेक क्रमांक 1,2,3 प्रभावित हुई। इंजन के डिरेल होने से आज सुबह अंतागढ़ से दुर्ग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हादसा कल देर रात करीब 1 बजे हुआ। दरअसल, पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म में न रुककर ट्रेक क्रमांक 4 में रुकी, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए ट्रेक 4 में जाना पड़ा. हालांकि हादसे का कारण अभी तक स्पस्ट नहीं हो पाया है। इसकी जांच की जा रही है।

रामलला की प्राणप्रतिष्ठा पश्चिम विधानसभा में पर्व की तरह मनाई जाएगी : राजेश मूणत

रामलला की प्राणप्रतिष्ठा पश्चिम विधानसभा में पर्व की तरह मनाई जाएगी : राजेश मूणत

 मूणत के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा के मंडलों की बैठक हुई संपन्न

रायपुर। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में रायपुर पश्चिम विधानसभा की मंडल सह बैठक का आयोजन किया गया । विधायक राजेश मूणत  ने बैठक में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा  को लेकर विस्तृत चर्चा एवं जरूरी निर्देश दिए।आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है ।

जिसको लेकर समग्र हिंदू समाज में खासा उत्साह है भारतीय जनता पार्टी भी इस अवसर को यादगार और विशेष बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती भाजपा राम मंदिर निर्माण को बड़े उत्सव के रूप में मानने की तैयारी में है ।

मूणत ने कहा आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु  राम जी के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है 550 वर्षो की लंबी प्रतीक्षा के पश्चात हमारे प्रभु श्री राम जी की जन्मस्थली पर का भव्य मंदिर बनकर भक्तो के दर्शन के लिए आरंभ कर दिया जाएगा हम सभी को मिलकर इस अवसर को बेहद विशेष और ऐतिहासिक बनाना है यह ऐसा अविष्मरणीय उत्सव हो जाए जो देश विदेश में ऐतिहासिक रहे इसके लिए हर हिंदू परिवार को इस पर्व से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।

रायपुर पश्चिम के सभी 20 वार्डों में आगामी 17 से लेकर 19 जनवरी तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा जिसमे हमारे सभी अनुसांगिक संगठनों का भी सहयोग और सामंजस्य स्थापित कर सफलता पूर्वक भजन कीर्तन सहित प्रभात फेरी संपन्न हो एवं साथ ही चारो मंडल के प्रमुख 4 स्थानों पर मंदिर के उद्घाटन का सीधा प्रसारण एल. ई. डी. के माध्यम से दिखाया जायेगा ताकि क्षेत्र की जनता भी इस पुण्य पलो की साक्षी बन सके 22 जनवरी श्री राम जी के मंदिर लोकार्पण के  सुअवसर पर हमे प्रत्येक सनातनी परिवार को कम से कम 5 दीपक जलाने और एक भगवा ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है जो सक्षम ना हो उसके यहां आपसी और सामाजिक सहयोग से दीप प्रज्वलन होना चाहिए ।

हमने दशकों से एक प्रण लिया था जिसमे हमारा प्रमुख नारा था "राम लला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनाएंगे " जो 22 जनवरी को अक्षरसह पूर्ण होने जा रहा है प्रभु  राम का भव्य गगनचुंभी मंदिर बनकर तैयार है और राम भक्त मंदिर दर्शन कर अपने पूर्वजों की सदियों पुरानी प्रतिज्ञा को पूर्ण होते देखने पुण्य लाभ हासिल करेंगे , हमारी नवनिर्मित सरकार ने भी राम लला के दर्शन का वादा प्रदेश की जनता से किया जिसको प्रदेश के मुख्यमंत्री की सहमति भी प्राप्त हो गई है जिसके तहत सरकारी योजना से प्रथम चरण में  प्रदेश के वयोवृद्ध राम लला के दर्शन के लिए जायेंगे उसके पश्चात क्रमशः पूरे प्रदेश के राम भक्त दर्शन हेतु जा सकेंगे , और रायपुर पश्चिम का प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति राम लला के दर्शन करे इसकी जिम्मेदारी अब राजेश मूणत की भी है और मैं वचनबद्ध हूं पश्चिम में निवास करने वाला एक एक राम भक्त राम लला के दर्शन लाभ ले सके हम सभी को प्रभु राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर को ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मानना है बाजा गाजा , भजन मंडलियों द्वारा भजन प्रस्तुति , आतिशबाजी , विद्युत साज सज्जा , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ मंदिर आवाह्न पर मंदिर प्रांगण और आस पास स्वच्छता अभियान , भक्तों को मंदिर के कार्यक्रमों के लिए निमंत्रण सहित सीधे प्रसारण की भी व्यवस्था की जाएगी ।

पश्चिम विधानसभा की मंडलवार बैठक में विशेष रूप से अशोक पाण्डे,ओंकार बैस, गोवर्धन खण्डेलवाल, सत्यम दुवा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नवीन शर्मा, गोपी साहू,, अमित मैसेरी, बजरंग खण्डेलवाल, गज्जू साहू, पवन केशरवानी, निलम सिंह, भूपेन्द्र ठाकुर, प्रितम ठाकुर, श्रीनिवास राव, अनिल सोनकर, सुमन सिंह, अनिता पंडित, शकुन ठाकुर, निशा स्वर्णकार, शुभांकर द्धिवेदी, चंद्रप्रकाश शर्मा, विनय जैन, सुरेन्द्र साहू, राजेश ठाकुर, रंजियंत ध्रुव, दीनबंधु ठाकुर, दिलीप यदु, दीपक जायसवाल, सुनिल चंद्राकर, कमलेश बसंत वर्मा, पंचु भारती, सनत बैस, भोला साहू, गोपी साहू, ईश्वर साहू, विनोद अग्रवाल, गोदावरी साहू, अरूण झा, राहुल राय, आत्माराम बंजारे, मोहन उपारकर, वंदना मुखर्जी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे आज तातापानी संक्रांति परब का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे आज तातापानी संक्रांति परब का शुभारंभ

 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 400 जोड़ो का विवाह समारोह का आयोजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी में 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे तीन दिवसीय तातापानी संक्रांति परब का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 400 जोड़ो का विवाह समारोह भी आयोजित किया गया है। तातापानी संक्रांति परब में 14 से 16 जनवरी तक प्रातः 11 बजे से सायं 4.30 बजे तक आरागाही हवाई पट्टी पर पैरासेलिंग का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही तीनो दिन छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। लोक कलाकार सुनील सोनी और अबुझमाड़ मलखंभ की प्रस्तुति 14 जनवरी को होगी। लेजर शो का आयोजन 14 और 15 जनवरी को और प्रसिद्ध गायक उदित नारायण 15 जनवरी को संध्याकाल में प्रस्तुति देंगे। दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’ तथा सुश्री आम्रपाली दुबे का सांस्कृतिक कार्यक्रम 16 जनवरी को होगा। इसके साथ ही ट्राईबल फैशल वॉक का आयोजन 16 जनवरी को किया गया है।  

तातापानी संक्रांति परब शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिमजाति, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बालविकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, विधायक शकुन्तला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज निशा नेताम, जनपद अध्यक्ष बलरामपुर विनय पैकरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर शारदा देवी सिंह और सरपंच ग्राम पंचायत तातापानी प्रतिमा मिंज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

तातापानी संक्रांति परब में 15 जनवरी को किसान संगोष्ठी एवं पंच-सरपंच सम्मेलन का आयोजन कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री  रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में अपरान्ह 12 बजे से किया जाएगा। इसके पूर्व प्रातः 11 बजे से शालेय छात्र-छात्राओं  एवं लोक कलाकारों की मंचीय प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्धेश्वरी पैकरा करेंगी और विधायक  शकुन्तला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज निशा नेताम, जनपद अध्यक्ष बलरामपुर विनय पैकरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर शारदा देवी सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजपुर अनिता बेक, अध्यक्ष जनपद पंचायत वाइड्रफनगर गीता सोनपाकर और सरपंच ग्राम पंचायत तातापानी प्रतिमा मिंज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

तातापानी संक्रांति परब का समापन कार्यक्रम 16 जनवरी सायं 4 बजे होगा। समापन कार्यक्रम लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य और कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में होगा। समापन कार्यक्रम में विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, विधायक शकुन्तला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज निशा नेताम, जनपद अध्यक्ष बलरामपुर विनय पैकरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर शारदा देवी सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत शंकरगढ़ शिवशंकर मरावी, अध्यक्ष जनपद पंचायत कुसमी हुमन्त सिंह और सरपंच ग्राम पंचायत तातापानी प्रतिमा मिंज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

मकर संक्रांति के अवसर पर पुरखौती मुक्तांगन में होगा भव्य पतंग उत्सव, अन्य राज्यों के पतंगबाज भी जुटेंगे

मकर संक्रांति के अवसर पर पुरखौती मुक्तांगन में होगा भव्य पतंग उत्सव, अन्य राज्यों के पतंगबाज भी जुटेंगे

 रायपुर: मकर संक्रांति के अवसर पर पुरखौती मुक्तांगन में भव्य पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। धर्मस्व, संस्कृति एवम पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया है।

 इसके लिए राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पतंगबाजों को आमंत्रित किया गया है। पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा।

मंत्री ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर अधिकारियों को जरूरी तैयारियां करने कहा है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार हमारी परंपरा के महत्वपूर्ण पर्वों में से है जब सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। इसके उल्लास की अभिव्यक्ति का एक तरीका पतंगबाजी भी होता है।