CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Mahadev Satta App: रायपुर के दो कारोबारी गिरफ्तार, 17 जनवरी तक ED की रिमांड पर

Mahadev Satta App: रायपुर के दो कारोबारी गिरफ्तार, 17 जनवरी तक ED की रिमांड पर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए रायपुर के दो कारो​बारियों को ​पूछताछ के ​बाद गिरफ्तार किया है।

 दोनों कारोबारी अनिल अग्रवाल और नवीन टीबरवाल को आज विशेष न्यायधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अनिल, नवीन को 17 जनवरी तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।

अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायपुर कोर्ट में ईडी ने परिवाद पेश कर दिया है। दोनों कारोबारी अनिल अग्रवाल और नवीन टीबरवाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद ईडी ने दोनों की गिरफ्तारी की है।

ईडी के परिवाद में असीम दास, भीम सिंह यादव, रोहित गुलाटी, अनिल कुमार अग्रवाल और महादेव एप के संचालक शुभमक सोनी के नाम का जिक्र किया गया है।

पेड़ को लेकर वृद्ध महिला ने किया विरोध, उतारा मौत के घाट, जानिए खूनीकांड की वजह…

पेड़ को लेकर वृद्ध महिला ने किया विरोध, उतारा मौत के घाट, जानिए खूनीकांड की वजह…

 जशपुर. पत्थलगांव का काडरो गांव में सुकरी बाई नामक एक वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. महिला की हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसने आंगन में लगे अमरूद को काटने को लेकर विरोध किया था. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, बागबहार थाना क्षेत्र का काडरो गांव में मृतिका सुकरी बाई के पड़ोसी ने अमरूद का पेड़ काट दिया था. इसी बात को लेकर मृतिका सुकरी बाई का आरोपी युवक से विवाद हो गया था. विवाद बढ़ जाने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी के ही डंडे से वृद्ध महिला पर हमला कर दिया, जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

पत्थलगांव SDOP हरिश पाटिल ने बताया कि, महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस ने पड़ोसी युवक पितरसाय को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद आरोपी पितर साय के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

 14 जनवरी से शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा: पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया बनाए गए ऑब्जर्वर

14 जनवरी से शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा: पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया बनाए गए ऑब्जर्वर

रायपुर :  राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी से शुरू होने वाली है, जो कि मणिपुर से शुरू होगी और मुंबई में खत्म होगी. वहीं मणिपुर से शुरू होने वाली यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ऑब्जर्वर नियुक्त किये गए हैं. 

घासीदास का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र : सीएम साय

घासीदास का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र : सीएम साय

गिरहोला में ऑडिटोरियम के लिए 50 लाख और तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के मिनी गिरौदपुरी धाम ग्राम गिरहोला में आयोजित संत समागम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आस्था के इस केंद्र पर आयोजित संत समागम में सम्मिलित होने का सुअवसर मिला।

उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी एक महान संत थे। जिन्होंने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश दिया। गुरू घासीदास बाबा जी का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र है। बहुत सरल शब्दों में उनके द्वारा कहे गए इन शब्दों को यदि व्यक्ति आत्मसात कर ले तो फिर उससे बड़ा सुखी व्यक्ति कोई नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास ऐसे महापुरूष थे, जिन्होंने अपने गांव, समाज, राज्य और देश में बदलाव लाने की पहल की। मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों की मांग पर ग्राम गिरहोला में आडिटोरियम निर्माण के लिए 50 लाख रूपए और तालाब सौन्दर्यीकरण के लिए 25 लाख रूपए की मंजूरी की घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम स्थल पर मंदिर में गुरूगद्दी का दर्शन कर पूजा अर्चना की और जैतखाम में श्वेत ध्वजा फहराया। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी उनके साथ मौजूद थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संत बाबा गुरू घासीदास जी ने तप किया और सिद्धि प्राप्त की और फिर वे समाज के उद्धार के लिए निकल पड़े। उन्होंने जनता के कष्टों का निवारण किया। बाबा गुरू घासीदास के संदेश हमें मानवता से जोड़ते हैं।

दुनिया में आज इतनी गैर बराबरी है कि स्त्रियों और पुरूषों के बीच भी बहुत भेदभाव होता है, लेकिन बाबा गुरू घासीदास जी ने सैकड़ों वर्ष पहले बेटी और बेटे को समान मानने का उपदेश देकर स्त्री और पुरूष के बीच समानता का संदेश दिया था। जिस तरह गुरू घासीदास जी ने समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के उत्थान को अपना लक्ष्य बनाया, उसी तरह सरकार ने भी अंत्योदय को अपना लक्ष्य बनाया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को फिर से खुशहाल बनाने की गारंटी दी है। आप लोगों ने मोदी जी की गारंटियों पर विश्वास जताया है। इसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी जी की गारंटियों को हम क्रमशः पूरा कर रहे हैं। सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में इस पर अमल भी शुरू कर दिया गया है।

गारंटी के अनुरूप हमने 18 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के घर स्वीकृत करने का निर्णय लिया। पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन, सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ के किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस देने का वादा भी हमने पूरा कर दिया है। सुशासन दिवस पर किसानों के खातों में 3716 करोड़ रूपए की बोनस अंतरित की गई।

मोदी जी की गारंटी के अनुरूप हमारी सरकार ने किसानों से 3100 रूपए क्विंटल के भाव से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय भी लिया है, जो किसान धान बेच चुके हैं उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने के साथ-साथ हम केंद्र सरकार की योजनाओं को भी छत्तीसगढ़ में प्रभावी तरीके से लागू करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा गांवों और शहरों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ-साथ हमें विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण भी करना है।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लोगों को सम्बोधित करते हुए सतनाम के रास्ते पर चल कर प्रदेश और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अपने उद्बोधन में लोगों से बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग का अनुकरण कर समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक सांवला राम डहरे ने स्वागत उद्बोधन में गांव के मिनी गिरौदपुरी स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने आस्था के इस केंद्र को विकसित कराने की जरूरत पर बल दिया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी और सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता बने विकास तिवारी

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता बने विकास तिवारी

 रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मैराथन बैठक के बाद संगठन में पहली नियुक्ति वरिष्ठ प्रवक्ता की हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार विकास तिवारी ब्राम्हणपारा रायपुर को आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया।

विकास तिवारी वरिष्ठ प्रवक्ता बने
जेपी नड्डा से मिले रमन सिंह, जाने क्या है मुलाकात की वजह…

जेपी नड्डा से मिले रमन सिंह, जाने क्या है मुलाकात की वजह…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक संवाद किया।

बता दें कि कल यानी गत संध्या लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य मुलाक़ात किया था। मुलाकात की जानकारी देते रमन सिंह ने बताया कि इस मुलाक़ात के दौरान ओम बिरला को छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया, जिसपर माननीय लोकसभा अध्यक्ष जी ने 20 जनवरी का समय प्रदान किया है।

Breaking : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

Breaking : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

 बीजापुर :  छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र बीजापुर में जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच गंगालूर क्षेत्र के पुसनार जंगल में मुठभेड़ हो गई है, बैठाया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी जनमिलिशिया कमांडर तोया पोटाम ढेर हो गई.जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल को पुसनार के जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी. इस पर डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर एवं केरिपु 85 की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी. इस मुठभेड़ में 3-4 माओवादी भी घायल होने की खबर हैं.

मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री बरामद 

मारे गए माओवादी पर आरोप है कि उसके द्वारा एक ही परिवार में पिता के बाद मां-बेटी का अपहरण कर हत्या कर शव काे नदी में बहा दिया था. जवानों को मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री मिले है. यह मुठभेढ़ गंगालूर क्षेत्र के पुसनार जंगल हुई है.

राजनीतिक षड्यंत्र के चलते हुई भाजपा नेता असीम राय की हत्या, एसआइटी ने 12 आरोपियों को पकड़ा

राजनीतिक षड्यंत्र के चलते हुई भाजपा नेता असीम राय की हत्या, एसआइटी ने 12 आरोपियों को पकड़ा

 कांकेर : जिले के पखांजूर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय हत्याकांड मामले में एसआइटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि इस हत्‍याकांड की जांच के लिए गठित एसआइटी ने 12 आरोपितों को पकड़ा है। हालांकि इस हत्‍याकांड का मुख्य शूटर विकास मजूमदार अभी भी एसआइटी की पकड़ से बाहर है।

वही सूत्रों कि माने तो राजनीतिक षड्यंत्र के चलते भाजपा नेता असीम राय की हत्या हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्‍यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और कांग्रेस पार्षद विकास पाल ने असीम राय की हत्या की सुपारी दी थी। इसको लेकर नगर पंचायत में अध्‍यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था।

असीम राय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्‍यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाया गया था, जिस पर 15 जनवरी को मतदान होना था। इससे पहले ही असीम राय की हत्‍या करवा दी गई।

 
छत्तीसगढ़ : डॉक्टरों की लापरवाही से फिर गई एक युवक की जान...पढिए पूरी खबर

छत्तीसगढ़ : डॉक्टरों की लापरवाही से फिर गई एक युवक की जान...पढिए पूरी खबर

 महासमुंद : मेडिकल हॉस्पिटल में फिर डॉक्टरों की लापरवाही से एक 42 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, हम इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डॉक्टरों से इलाज के लिए गिड़गिड़ाते रहे और डॉक्टर ने कौन से दवा खिलाए हो दवा दिखाओं की रट लगा रखी थी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रबंधन डॉक्टर पर कार्रवाई के बजाय लापरवाह डॉक्टर का बचाव करते नजर आए।

इलाज के अभाव में प्रभात गुप्ता की मौत हो गई

हम आपको बता दें कि, आज सुबह 7.15 बजे रमन टोला निवासी प्रभात गुप्ता गैस की बीमारी को लेकर जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया था। दर्द से तड़फ रहे प्रभात गुप्ता की पत्नी काजल गुप्ता ने तत्काल डॉक्टरों को इलाज के लिए निवेदन करती रही, लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पूछताछ करते रहे। लगभग एक घंटे बाद इलाज के अभाव में प्रभात गुप्ता की मौत हो गई। जिसके बाद गुप्ता परिवार ने डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मौत पर अस्पताल प्रबंधन पर आक्रोश व्यक्त किया।

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर बसंत महेश्वरी का कहना है कि, मरीज प्रभात गुप्ता को लिवर और ब्रेन की समस्या थी। आज गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचा था, जिनकी ईलाज के दौरान मौत हो गई है। डॉक्टर महेश्वरी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अगर लापरवाही की है तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हुए शामिल, युवाओं को ’टेक्नोटॉस्क’ बीपीओ में प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हुए शामिल, युवाओं को ’टेक्नोटॉस्क’ बीपीओ में प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां स्थित आदिवासियों के आराध्य आदिशक्ति बूढ़ादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस उद्यान में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर 20 युवाओं को कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग स्थित बीपीओ सेंटर से संबद्ध निजी कंपनी टेक्नोटॉस्क के जॉब ऑफर लेटर (नियुक्ति पत्र) और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पांच हितग्राहियों को व्यवसाय के लिए 10-10 हजार रूपए ऋण राशि के चेक वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर स्टार्टअप कंपनी ’सोशियो सेलर’ प्रारंभ करने वाले युवा ललित को सम्मानित किया। युवा महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन रायपुर द्वारा एमपी पॉली प्रिंट एंड पैक संस्थान में 30 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया। ये युवा संस्थान में सुपरवाइजर तथा अन्य स्टॉफ के रूप में कार्य करेंगे।

युवा महोत्सव में काफी संख्या में युवा उपस्थित थे। युवाओं को देखकर मुख्यमंत्री सीधे उनके बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ बड़ी ही आत्मीयता के साथ चर्चा की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर युवा काफी उत्साहित हुए।

 
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दो ट्रक सब्जियां छत्तीसगढ़ से अयोध्या रवाना, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दो ट्रक सब्जियां छत्तीसगढ़ से अयोध्या रवाना, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए हरी सब्जी से भरे दो ट्रक को हरी झंडी दिखाकर राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया। इन दो ट्रक में 20 टन सब्जी ननिहाल छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम भेजी जा रही है।

कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई खत्म, सचिन पायलट समेत अन्य वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई खत्म, सचिन पायलट समेत अन्य वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

 रायपुर : कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गयी है। बता दें कि, पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट की अध्यक्षता में यह बैठक की गयी है। बैठक के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत अन्य वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, अनिला भेंडिया, शिव डहरिया भी रहे मौजूद। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की गयी है।

CG NEWS : दहेज के लिए पति ने की मारपीट, महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

CG NEWS : दहेज के लिए पति ने की मारपीट, महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

 बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतौरा में रहने वाली महिला ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मस्तूरी क्षेत्र के लिमतरा में रहने वाली वर्षा राठौर (24) की शादी गतौरा में रहने वाले संजू राठौर से हुई थी। वर्षा के पिता गोपी राठौर ने पुलिस को बताया कि शादी के चार महीने बाद ही संजू उनकी बेटी को मायके से रुपये लाने के लिए कहता। बेटी के कहने पर उन्होंने अपने दामाद को 25 हजार रुपये दिए। इसके एक साल बाद उसने फिर से रुपये मांगे। तब गोपी ने धान बेचकर फिर से 25 हजार रुपये दे दिए। इसी बीच उनकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद वे अपने बेटी को लेकर लिमतरा चले गए थे।

स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उन्होंने अपनी बेटी को ससुराल भेज दिया। दो महीने बाद ही संजू ने वर्षा को परेशान करना शुरू कर दिया। उसने जयरामनगर में आटो पार्टस की दुकान खोलने के लिए वर्षा को मायके से रुपये लाने के लिए कहा। गोपी ने 10 हजार रुपये देकर बाकी रुपये बाद में देने की बात कही। गोपी ने बताया कि 11 अक्टूबर की सुबह संजू दुकान जयरामनगर आ गया था। रात को वह गया तो किसी बात को लेकर वर्षा और संजू के बीच विवाद हो गया। इस दौरान संजू ने वर्षा की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद वह अपने कमरे में सो गया। रात करीब 12 बजे जब वह जागा तो वर्षा का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उसने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। मायके वालों के बयान के आधार पर पुलिस ने संजू के खिलाफ धारा 304 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बूढ़ादेव के प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बूढ़ादेव के प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर स्थित आदि बूढ़ादेव के प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बूढ़ादेव आदिवासियों के आराध्य देव हैं।

22 जनवरी को ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी धूमधाम से मनेगा रामोत्सव, पंजीकृत 4700 मानस मंडलियों को मिलेगी 5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि -बृजमोहन अग्रवाल

22 जनवरी को ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी धूमधाम से मनेगा रामोत्सव, पंजीकृत 4700 मानस मंडलियों को मिलेगी 5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि -बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर, छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, संस्कृति,शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में आयोजित "श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव', दिनॉक 22 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ में भी भव्य एवं वृहद रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देश विभाग को दिए है। इस संबंध में कार्ययोजना बनाकर राज्य के सभी कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिए गए है।
राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिनाँक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित "श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव" के मद्देनजर राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त आयोजन तीन स्तरों में संभागीय/जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किया जायेगा।
उक्त आयोजन में मानस मंडलियों को जोड़ा जाना है। की मागीदारी राज्य के प्रत्येक जिलों में संचनालय संस्कृति एवं राजभाषा के साथ पंजीकृत क्रियाशील लगभग 4700 मानस मडलियों हैं । राज्य शासन के घोषणा अनुरूप इन सभी मानस मडलियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक मडलियों को 5000/- रू राशि प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है। उक्त निर्णय अनुरूप जिलेवार मानस मंडलियों की सूची एवं तदानुसार धनराशि का आबंटन सचालनालय, संस्कृति एवं राजभाषा द्वारा सीधे प्रत्येक कलेक्टरों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका शीघ्रता के साथ वितरण किए जाने की बात कही गई है ताकि भव्य आयोजनों में इन मानस मडलियों को पूरा उत्सुकता के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित हो सके ।

इसके साथ ही प्रत्येक जिला स्तरीय संस्थानों/विकासखण्ड स्तरीय / धार्मिक ट्रस्टों / मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ जन जन के धार्मिक महत्व के इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जावे । नगरीय निकायों/ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए है

कार्यक्रम की रूपरेखा:
प्रत्येक विकासखण्ड स्तर से कम से कम ऐसे एक विशिष्ठ मंदिर में दिनाँक 22 जनवरी, 2024 को दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं लाईटिंग व्यवस्था किया जावें । उक्त मंदिर प्रांगण में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्र के 05 मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन उक्त दिवस में आयोजित किया जायेगा । उसी तरह प्रत्येक संभाग एवं जिला मुख्यालयों में भी कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर तय कर उपरोक्त वर्णन अनुसार भव्य आयोजन किया जायेगा ।

बजट आवंटन :-
विकासखण्ड स्तर पर आवश्यक कार्यक्रम व्यवस्था हेतु राशि 25000/- , प्रत्येक विकासखण्ड में पंजीकृत 05 मानस गायन दलों के लिए प्रोत्साहन राशि 5000/- के मान से , संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजन हेतु राशि 1.00 लाख रू. के मान से तथा संभाग मुख्यालय में पंजीकृत प्रत्येक संभाग से 5-5 मानस गायन दलों के लिए प्रोत्साहन राशि
5000/- रु. के मान से प्रदान किए जायेंगे।

धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रभु राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपूर्ण भारतवर्ष के लिए आस्था का विषय है इसलिए सामाजिक संस्था / मदिर ट्रस्ट/मदिर समितियों एवं आम जनमानस से इस भव्य और दिव्य आयोजन को सफल बनाने सहयोग का आग्रह है।
 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस दिन आएंगे छत्तीसगढ़, कार्यक्रम में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस दिन आएंगे छत्तीसगढ़, कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद अब विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस प्रबोधन में शामिल होने देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ छत्तीसगढ़ आएंगे।

देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का आगमन 20 जनवरी को होगा। महामहिम के दौरे की पुष्टि हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। बतादें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कल ही उप राष्ट्रपति व गृह मंत्री से भेंट कर उन्हें प्रबोधन कार्यक्रम का निमंत्रण दिया था।

किराना और कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

किराना और कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

दुर्ग। जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में श्रीकृष्णा रेड्डी किराना एवं कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दुकान के अंदर अधिकतर माल जलकर खाक हो चुका है।

तीन आईएएस अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार, राज्य सरकार ने सौंपी ये जिम्मेदारी….

तीन आईएएस अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार, राज्य सरकार ने सौंपी ये जिम्मेदारी….

 रायपुर। राज्य सरकार ने 3 IAS असफरों के प्रभार में बदलाव किया है। आईएएस कमलप्रीत सिंह को PWD सचिव और GAD के एडिशनल चार्ज के साथ-साथ अब छत्तीसगढ़ रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CGRIDC) का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इसके साथ ही आईएएस यशवंत कुमार और अबिनाश मिश्रा को भी अलग-अलग विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2007 बैच के आईएएस यशवंत कुमार को संचालक ग्रामोद्योग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हथकरघा विभाग एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को उनके मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं 2018 बैच के आईएएस अविनाश मिश्रा को रायपुर नगर निगम कमिश्नर के साथ-साथ रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखिये आदेश की कॉपी-

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 जनवरी को आएंगे छत्तीसगढ़, विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 जनवरी को आएंगे छत्तीसगढ़, विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल

 केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने  केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह से मुलाकात की । प्रदेश विधानसभा के प्रबोधन में शीर्ष नेताओं को किया आमंत्रित।

रमन सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. इस दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की. रमन सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में आमंत्रित किया. इस पर शाह ने 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ आने की सहमति दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ आएंगे.

छत्तीसगढ़ तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य, रायपुर समेत इन पांच शहरों को मिला पुरस्कार

छत्तीसगढ़ तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य, रायपुर समेत इन पांच शहरों को मिला पुरस्कार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य बन गया है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बाद देश के तीसरे सबसे साफ-सुथरे राज्य का दर्जा मिला है। प्रदेश की इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सचिव मनोज जोशी और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की निदेशक  रूपा मिश्रा भी समारोह में शामिल हुईं। स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के पांच नगरीय निकायों रायपुर, महासमुंद, कुम्हारी, आरंग और पाटन को भी समारोह में पुरस्कृत किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने प्रदेश और नगरीय निकायों की इस उपलब्धि पर संबंधित निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समन्वयकों तथा स्वच्छता दीदियों को बधाई और शभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इनके उत्कृष्ट कार्यों के कारण आज प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित होने का मौका मिला है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के शहरों को साफ-सुथरा एवं कचरामुक्त रखने के लिए ये आगे भी अपने बेहतरीन कार्यों को जारी रखेंगे और अन्य नगरीय निकायों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे । स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणामों के मुताबिक गारबेज फ्री सिटी के अंतर्गत प्रदेश के दो शहरों को फाइव स्टार रेटिंग, 23 शहरों को थ्री स्टार रेटिंग और 47 शहरों को सिंगल स्टार रेटिंग मिला है।

राज्य में ओडीफ प्लस प्लस वाले 164, ओडीफ प्लस वाला एक और ओडीएफ वाले तीन शहर हैं। प्रदेश के एक नगरीय निकाय को वाटर प्लस का दर्जा मिला है। दिल्ली से पुरस्कार लेकर लौटे उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने आव्हान किया था । वह अब जन आंदोलन बन गया है । छत्तीसगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में पूरी ताकत से जुटेंगे। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है ।

कौन किसका भक्त है इसका ‘प्रमाणपत्र’ कोई राजनीतिक दल नहीं दे सकता : पायलट

कौन किसका भक्त है इसका ‘प्रमाणपत्र’ कोई राजनीतिक दल नहीं दे सकता : पायलट

 रायपुर : अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के तीन शीर्ष नेताओं को भेजे गए निमंत्रण को ‘अस्वीकार’ करने को लेकर भाजपा के आरोपों पर पार्टी नेता सचिन पायलट ने कहा है कि कौन किसका भक्त है इसका प्रमाणपत्र कोई राजनीतिक दल नहीं दे सकता है।

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे पायलट ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए भेजे गए निमंत्रण को अस्वीकार करने को लेकर पूछे गए सवाल पर पायलट ने कहा, ‘‘निमंत्रण देने वाली संस्था ने तीन लोगों को आमंत्रित किया था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के बयान से स्पष्ट है कि धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है जिसके पक्ष में हम नहीं हैं। हर व्यक्ति की आजादी है कि उसकी आस्था किस भगवान में है, किस देवता में है, किस मंदिर और गुरूद्वारा में है। उसका यह व्यक्तिगत निर्णय है, कोई भी, कभी भी, कहीं जा सकता है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इस प्रकार के चीजों का राजनीतिक लाभ लेना हम गलत मानते हैं। मुझे नहीं लगता कि कौन किसका भक्त है इसका प्रमाणपत्र कोई राजनीतिक पार्टी दे सकती है, खासकर भाजपा या और कोई भी। किसी को अच्छा या बुरा हिंदू होने का प्रमाणपत्र भाजपा नहीं दे सकती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सबकी अपनी आस्था है। किसको पूजते हैं, किस मंदिर में जाते हैं या नहीं जाते हैं यह व्यक्तिगत निर्णय है। जिसको जहां जाना है वहां जाएगा सबको छूट है, इसके लिए न तो किसी की अनुमति की जरूरत है और न ही न्यौते की।”उन्होंने इस दौरान भाजपा(भारतीय जनता पार्टी) नीत केंद्र सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।

पायलट ने कहा, ‘‘इस सरकार को 10 साल हो गए हैं। इस दौरान अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ी है। हमारे हवाई अड्डे, रेलवे, खदान, बिजली घर सभी को निजी हाथों में दे दिया गया। किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लाए गए। अग्निवीर योजना में नौजवानों के साथ धोखा किया गया। नोटबंदी, जीएसटी लेकर आए जिससे नुकसान हुआ, इसे यहां की जनता देख रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस चुनाव में हमारी कोशिश रहेगी कि यह चुनाव लोगों के जो ज्वलंत मुद्दे हैं उसके आधार पर लड़ा जाए, वहीं भाजपा जज्बाती मुद्दों के आधार पर वोट बटोरने की कोशिश करेगी, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है, इस बार चुनाव परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आएगा।’’

छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को लेकर पायलट ने कहा, ”राज्य में पार्टी मजबूत स्थिति में है। यहां हर तहसील, हर संभाग में कांग्रेस मौजूद है। हम विधानसभा चुनाव हार गए हैं लेकिन लोकसभा में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मजबूती से लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है। लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम आएंगे।’’

कांग्रेस नेता ने इस दौरान पार्टी के नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य देश के वंचित वर्ग को न्याय दिलाना है।

पायलट ने यह भी कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन भाजपा के लिए चिंता का विषय बन चुका है, क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन के दलों को कुल दो तिहाई वोट मिले थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में दबाव की राजनीति की जा रही है तथा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरोजैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

CG News: बेटे ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट...इस वजह से दिया घटना को अंजाम

CG News: बेटे ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट...इस वजह से दिया घटना को अंजाम

 बिलासपुर: प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी लूटपाट, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, मामला कोनी थाना क्षेत्र के बड़े कोनी का है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से परिवारिक विवाद चल रहा था। लेकिन गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने अपने पिता को धारदार हथियार से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच जुट गई और आरोपी को ​गिरफ्तार कर लिया है।

 
बड़ी खबर : राजधानी में अवैध संबंध के शक पति ने काटा पत्नी का गला...इलाके में फैली सनसनी

बड़ी खबर : राजधानी में अवैध संबंध के शक पति ने काटा पत्नी का गला...इलाके में फैली सनसनी

 रायपुर। राजधानी के भनपुरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी है. इस घटना की सूचना के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की सूचना के बाद खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

रायपुर के रामेश्वर नगर में पति ने पत्नी की गर्दन काटकर की हत्या कर दी फिर खुद थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या की जानकारी दी है। पति राधेश्याम वर्मा ने अपनी पत्नी काजल वर्मा की गला काटकर की हत्या कर दी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध के शक के चलते पति ने पत्नी की हत्या की है।

Classroom में दारू पार्टी करने वाला प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड…जानिए पूरा मामला

Classroom में दारू पार्टी करने वाला प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड…जानिए पूरा मामला

 मानपुर-मोहला : जिले में क्लास रूम में साथियों के साथ शराब सेवन करने वाले प्रभारी प्राचार्य को निलंबित किया गया है। जानकारी के अनुसार, डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी विकासखंड मानपुर, जिला मानपुर मोहला में पदस्थ शिक्षक कोमराज रामटेके जो व्याख्याता (प्रभारी प्राचार्य) के पद पर कार्यरत थे।बता दें कि, प्राचार्य का कक्षा के भीतर अपने साथियों के साथ शराब पीते हुए वीडियो के साथ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से शिकायत की गई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कर्तव्य के प्रति स्वेच्छाचारिता एवं गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबित करने का आदेश लोक शिक्षण संचनालय ने जारी किया है।

BREAKING : पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, फैली सनसनी

BREAKING : पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, फैली सनसनी

 रायपुर। राजधानी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां भनपुरी में एक शख्स ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. खमतराई थाना क्षेत्र का मामला.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे आदमी के साथ अवैध संबंध है, जिसके चलते उसने तैश में आकर अपनी पत्नी की गाला रेतकर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर मामले की जांच कर रही है.