CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BREAKING : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में की 11 समन्वयकों नियुक्ति, देखें लिस्ट

BREAKING : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में की 11 समन्वयकों नियुक्ति, देखें लिस्ट

 रायपुर : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए AICC ने छत्तीसगढ़ में लोकसभावार समन्वयकों की नियुक्ति है. जारी आदेश के अनुसार रायपुर लोकसभा के लिए राजेंद्र साहू, सरगुजा लोकसभा (एसटी) के लिए पवन अग्रवाल, रायगढ़ लोकसभा (एसटी) मधु सिंह, जांजगीर चांपा (एससी) बैजनाथ चंद्राकर, कोरबा लोकसभा के लिए सुभाष धुप्पड़ को समन्वयक नियुक्त किया गया है.

 
प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराने से कांग्रेस का राम-द्रोही चेहरा सामने आया : भाजपा

प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराने से कांग्रेस का राम-द्रोही चेहरा सामने आया : भाजपा

 रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को कांग्रेस द्वारा ठुकराए जाने के फैसले पर कहा कि इससे कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। इससे कांग्रेस का राम-द्रोही चेहरा अब खुलकर सामने आया है। छत्तीसगढ़ के जो कांग्रेसी अपने भाँचा श्री राम के प्रति अगाध श्रद्धा रखते हैं, श्री शर्मा ने उन सबसे यह आग्रह किया है कि वे सब लोग ऐसी पार्टी का साथ छोड़ दें, जिसकी आस्था श्रीराम के प्रति नहीं है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाँचा राम को मानने वाले कांग्रेसी प्रभु श्रीराम की शरण में जाएँ, या फिर यह साफ करें कि उनकी आस्था क्या सोनिया-दरबार के प्रति है? राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल भाजपा समेत तमाम धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतित संस्थाओं के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीले अक्षत व भगवान श्री राम के चित्र का वितरण करके छत्तीसगढ़ के सभी मंदिरों और घर-घर में पूजा-पाठ, कीर्तन, दीप प्रज्जवलन कर इस कार्यक्रम को भव्य और चिरस्मरणीय बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। श्री राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण है। एक ओर जहाँ 22 जनवरी को प्रदेश के कोने-कोने में घर-घर दीप जलाकर दीपावली मनाई जाएगी, वहीं दूसरी ओर दुर्भाग्य यह है कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने जो फैसला किया है, उससे छत्तीसगढ़ का केवल एक स्थान राजीव भवन अंधकार में डूबा रहेगा। यह निर्णय बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के तौर पर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ प्रवास पर कटाक्ष कर कहा कि विधानसभा चुनाव में पराजय से पस्त हो चली छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी टूटी नाव चलाने के लिए राजस्थान से पायलट को बुलवाया है। यह कतई नहीं भूला जाना चाहिए कि ये वही पायलट हैं, जिन्होंने अपने राज्य में कई बार कांग्रेस के उड़ते प्लेन को खींचकर पटकने का काम करके कांग्रेस की सत्ता को धूल चटाई है। इससे पहले कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा थीं, जिन्होंने पहले हरियाणा और फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लुटिया डुबाने का काम किया था। अपने-अपने राज्य में जिन नेताओं ने बगावत की, उन्हीं नेताओं के सहारे कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। छत्तीसगढ़ के बागियों को सम्हालने के लिए अब इन्हीं चेहरों को कांग्रेस छत्तीसगढ़ में बुला रही है। इससे कांग्रेस का कोई भला नहीं होने वाला है।

 

राज्यपाल से मिले नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त

राज्यपाल से मिले नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त

 रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से गुरुवार को राजभवन में जनसम्पर्क के नवनियुक्त आयुक्त सह संचालक मयंक श्रीवास्तव ने मुलाकात की।

Breaking : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, IED बम लगाने वाले 4 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

Breaking : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, IED बम लगाने वाले 4 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही नक्सली आक्रामक होते दिख रही है। आए दिन नक्सलियों द्वारा आगजनी और आईईडी लगाने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है, कि 4 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। बताया जा रहा है, कि इन चारों नक्सलियों की गिरफ्तारी अलग-अलग इलाकों से हुई है। ये सभी हत्या, मार्ग अवरुद्ध जैसी कई घटनाओं में शामिल थे।

दरअसल, जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर की संयुक्त कार्यवाही में अलग-अलग थाना क्षेत्र में 4 माआवादियों को गिरफ्तार कर विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुऐ, न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर 2023 को गोरना गांव के समीप आत्मसमर्पित माओवादी किसन ऊर्फ छोटू कुरसम की हत्या में शामिल फरार आरोपी नक्सली दल के मिलिशिया सदस्य दुला कुरसम को गोरना से पकड़ा गया।

वही, दुरधा के जंगल का सर्च के दौरान 02 नक्सली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 05 किग्रा का टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, फ्यूज वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी बरामद किया गया। वहीं, दूसरी ओर गंगालूर ईलाके से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य माड़वी लक्खू को गिरफ्तार किया गया। चारों नक्सलियों के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने ली प्रेस वार्ता, कहा,- भाजपा सरकार ने हमारे लोकतंत्र और हमारे संविधान को गंभीर चोट पहुंचाई

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने ली प्रेस वार्ता, कहा,- भाजपा सरकार ने हमारे लोकतंत्र और हमारे संविधान को गंभीर चोट पहुंचाई

 रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा सरकार द्वारा 10 वर्षों के गंभीर अन्याय ने हमारे लोगों, हमारे लोकतंत्र और हमारे संविधान को गंभीर चोट पहुंचाई है। बेतहाशा बेरोजगारी ने हमारे युवाओं के सपनों और भविष्य को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया है।

 कमरतोड़ महंगाई ने हमारे गरीबों और मध्यम वर्ग की मेहनत की कमाई को नष्ट कर दिया है। आय असमानता चरम पर है। मुट्ठी भर अरबपति व धनकुबेर वर्तमान व्यवस्था पर शासन करते हैं और उसको कठपुतली बनाते हैं। दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और गरीबों के साथ भेदभाव व अत्याचार किया गया है। किसानों के साथ धोखा हुआ है। महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर हैं।

अपराधियों का महिमामंडन किया गया है। सभी स्वायत्त लोकतान्त्रिक संस्थाओं का गला घोंट कर उन्हें अधीन कर दिया गया है। चुनी हुई सरकारों को अवैध रूप से उखाड़ फेंकने के लिए विपक्ष के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी का इस्तेमाल करना सामान्य बन गया है। पूरे विपक्ष को निलंबित करके कानून बनाये जाते हैं। चीन की घुसपैठ को क्लीन चिट देकर राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाला गया है। जुमलों, पीआर स्टंट, इवेंट के शोरगुल के माध्यम से नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जीवन को नष्ट कर दिया गया है।

पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के अन्यायों की लंबी सूची ने भारत के लोगों को भारी कष्ट सहने पर मजबूर कर दिया है।

1. युवा बेरोजगार – भारत को बेरोजगार बनाओ!
 बेरोजगार लोगों की संख्या तीन गुना हो गई है, 1 करोड़ (2012) से 4 करोड़ (2022) तक।
 बेरोज़गारी दर 45 वर्ष में सबसे अधिक है। तीन में से एक ग्रेजुएट नौकरी की तलाश में है, लेकिन नहीं मिल रही है।
2. महंगाई की मार से बचत नष्ट!
 पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी, आटा, दाल, चावल, खाना पकाने का तेल, दूध सब कुछ महंगा हो गया है।
 आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाया गया। घरेलू बचत 50 साल के निचले स्तर पर है।
3. खेती और किसानों से धोखा!
 मोदी सरकार के 3 काले कानूनों ने किसानों को एक साल तक धरने पर बैठने को मजबूर किया, 750 किसान हुए शहीद।
 भारत में हर घंटे कम से कम एक किसान आत्महत्या से मर जाता है। ( NCRB 2022)
4. कमजोर वर्गों (एससी एसटी ओबीसी, अल्पसंख्यक) के खिलाफ भेदभाव, कोई जाति जनगणना नहीं!
 2013 के बाद से दलितों के खिलाफ अपराध में 46.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ( NCRB )
 2013 के बाद से आदिवासियों के खिलाफ अपराध में 48.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ( NCRB)
 मोदी सरकार जाति जनगणना से क्यों भाग रही है?
5. महिलाओं पर अत्याचार बेटी बचाओ बना दोषी बचाओ।
 NCRB से पता चलता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अब सबसे अधिक है, 2022 में हर घंटे 51 FIR दर्ज की गईं।
 भाजपा बलात्कारियों को रिहा करती है। बृजभूषण शरण सिंह, कुलदीप सेंगर आदि आरोपियों और अपराधियों को बचती है।
6. सार्वजनिक स्वास्थ्य और कोविड-19 कुप्रबंधन!
 अनियोजित लॉकडाउन के कारण 4 करोड़ गरीब प्रवासियों को पैदल चलना पड़ा।
 विनाशकारी डेल्टा लहर जिसने परिवारों को तोड़ दिया और शवों को गंगा में तैरते हुए छोड़ दिया।
 WHO का अनुमान है कि 47 लाख लोग मारे गए, जो सरकारी आंकड़ों से दस गुना अधिक है। विश्व में 3 में से 1 भारत में मारा गया।

7. MSME और GST / मेक इन इंडिया की विफलता!
 अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी 2014 से गिर रही है और 2022 में 13 प्रतिशत के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गई है।
 हम चीन से आयात किया गए भागों का उपयोग करके मोबाइल फोन असेंबल कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं, “मेक इन इंडिया“!
 गलत योजना वाले GST और नोटबंदी के बाद MSME पर ऊंची लागत का बोझ पड़ा है।

8. ग़रीब पर वार/असमानता/पूंजीपतियों की सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र
 पीएम मोदी ने बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर एकाधिकार सौंपकर, उसे बिजली के लिए उपभोक्ताओं से अधिक शुल्क लेने और सेबी की नजर में अपने स्टॉक की कीमतें बढ़ाने के लिए इस चुराए गए पैसे का उपयोग करने की अनुमति देकर अडानी को भारत की लूट में मदद की है, जो कम से कम 32,000 करोड़ रुपये का घोटाला है।
 भारत में सबसे अमीर एक प्रतिशत के पास अब देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है, जबकि निचली आधी आबादी के पास कुल मिलाकर केवल 3 प्रतिशत संपत्ति है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से सौजन्य भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यादव के साथ विभिन्न विभागीय गतिविधियों के बारे में चर्चा की।

आबकारी विभाग की कड़ी कार्रवाई, 12 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त...जाने क्या है पूरा मामला

आबकारी विभाग की कड़ी कार्रवाई, 12 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त...जाने क्या है पूरा मामला

 महासमुंद। मदिरा दुकानों के सुचारू संचालन व आबकारी राजस्व की सुरक्षा के मद्देनजर सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता तथा कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा मदिरा दुकानों की सतत जांच व कड़ी निगरानी कि निर्देश दिए गए हैं, जिसके परिपालन में जिले के समस्त वृत्त प्रभारी अधिकारियों द्वारा मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।

10 जनवरी को कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान-तुमगांव में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मदिरा विक्रय काउंटर पर रखे आफ्टर डार्क व्हिस्की की 1 बोतल मदिरा का होलोग्राम क्षतिग्रस्त होना तथा उक्त मदिरा के तेजी परीक्षण में मदिरा में मिलावट होना पाया गया।

मामले में मदिरा दुकान के मुख्य विक्रयकर्ता विजय ब्रह्मे तथा विक्रयकर्ता किशन पांडे के विरुद्ध धारा 38-क आबकारी एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा उक्त कर्मचारियों को तत्काल सेवा से निष्कासित कर ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी।

उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त-महासमुंद अंतरिक हृदय कुमार तिरपुडे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक दरसराम सोनी, वृत-महासमुंद शहर एवं आबकारी स्टाफ के साथ प्लेसमेंट एजेंसी सुमित फैसिलिटीस प्रा. लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि प्रवेश कुमार जैन तथा फील्ड ऑफिसर गोल्डन कुमार उपस्थित थे।

विदित हो कि हाल ही में विदेशी मदिरा दुकान-सांकरा तथा बसना में मदिरा मिलावट के प्रकरणों में 2 मुख्य विक्रयकर्ताओं तथा 4 विक्रयकर्ताओं के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर सेवा से निष्कासित करने तथा ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी है तथा विदेशी मदिरा दुकान शीतलीनाला में ओवर रेट के एक अन्य प्रकरण में 01 मुख्य विक्रयकर्ता, 2 विक्रयकर्ताओं तथा 1 मल्टीपर्पस वर्कर के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्ति तथा ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी है।

जिले की मदिरा दुकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। मदिरा दुकानों में ओवर रेट, मिलावट तथा निर्धारित विक्रय सीमा से अधिक मात्रा में मदिरा विक्रय पाये जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।

अगर धर्म के आड़ में राजनीति हो रही है तो उसे कोई स्वीकार नहीं करेगा : सचिन पायलट

अगर धर्म के आड़ में राजनीति हो रही है तो उसे कोई स्वीकार नहीं करेगा : सचिन पायलट

 रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के सचिन पायलट आज से दो दिवसीय दौरे के तहत रायपुर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के न्योते को ठुकराए जाने के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा, राजनीति और धर्म को अलग-अलग रखना चाहिए।

अगर धर्म के आड़ में राजनीति हो रही है तो उसे कोई स्वीकार नहीं करेगा। हम जनता के मुद्दों, विकास, शिक्षा, रोजगार पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन भाजपा इसपर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। भावनात्मक मुद्दों के आड़ में वोट लेना भाजपा की परंपरा रही है। कोई कभी भी मंदिर जा सकता है लेकिन इस तरह का जो राजनीतिकरण हो रहा है उसे कांग्रेस पार्टी ने गलत माना है।

रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने सचिन पायलट का भव्य स्वागत किया। इसके बाद एयरपोर्ट से सचिन पायलट का काफिला राजीव भवन के लिए रवाना हो गया। इस दौरान एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक सचिन पायलट का जगह-जगह स्वागत किया गया।

दोपहर तीन बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित विस्तारित बैठक में भाग लेंगे। 12 जनवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2.15 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 11 जनवरी को होगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर तीन बजे प्रदेश कार्यकारिणी (कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्य. सदस्य, संयुक्त महामंत्री एवं सचिव), एआइसीसी के सभी सदस्य, विधायक, प्रत्याशी, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी और लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों की पूरी रिपोर्ट लेंगे। कुछ दिनों पहले दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि नए प्रभारी का मार्गदर्शन लिया जाएगा। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी।

राजधानी में दर्दनाक हादसा...तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर...महिला की मौत, मौके से ट्रक चालक फरार

राजधानी में दर्दनाक हादसा...तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर...महिला की मौत, मौके से ट्रक चालक फरार

 रायपुर:  के खरोरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। खरोरा क्षेत्र के ग्राम बंगोली के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में पति और बच्चे के सामने ही पत्नी की मौत हो गई।

 घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है। एक बाइक से पति, पत्नी और बच्चे रायपुर से सुंदरावन जा रहे थे। तभी बंगोली के पास एक ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में 27 वर्षीय महिला नंदकुमारी कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

रिश्वत लेने वाले हो जाए सावधान...रिश्वतखोर पटवारी को तीन साल की सजा...जाने क्या है पूरा मामला

रिश्वत लेने वाले हो जाए सावधान...रिश्वतखोर पटवारी को तीन साल की सजा...जाने क्या है पूरा मामला

 धमतरी। जमीन बिक्री के लिए नक्शा रेखांकित कर नक्शा व खसरा देने के नाम पर किसान से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ाने वाले आरोपित पटवारी को न्यायालय ने तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड से दंडित भी किया है।

: न्यायालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गणेशराम साहू नहरडीह स्थित अपनी मां व बहन के नाम पर 50 डिसमिल जमीन खसरा नंबर 606-1 रकबा 0.52 हेक्टेयर को सभी की सहमति से बेचने वाले थे।

बेचने के लिए उस समय नहरडीह के पटवारी रहे ग्राम भठेली-भखारा निवासी हीरालाल ढीढी 45 वर्ष के पास जाने पर उसने नक्शा रेखांकित करने नक्शा व खसरा देने 5000 रुपये रिश्वत की मांग की।

पीड़ित किसान गणेशराम साहू ने घटना की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में दी। पटवारी द्वारा रुपये की मांग को टेपिंग कराकर योजनाबद्ध तरीके से 18 अगस्त 2018 को पटवारी हीरालाल ढीढी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत में लिए नोट व नोट पर अंगूठे के निशान जब्त कर उसे हिरासत में लिया।

इस पूरे मामले को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में पेश किया गया। सभी पक्षों को सुनने के बाद केएल चरयाणी विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ने आरोपित पटवारी को तीन वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपित पटवारी को 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी स्कूलों और कॉलेज में 22 तारिक को रहेगी छुट्टी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी स्कूलों और कॉलेज में 22 तारिक को रहेगी छुट्टी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा

 रायपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में स्कूलों और कॉलेज में छुट्टी रहेगी। आज मीडिया के समक्ष स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने साफ कहा है कि 22 जनवरी को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे और वहां के कर्मचारियों के लिए छुट्टी रहेगी।

BREAKING : जिले में 22, 26 और 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित, नहीं खुलेंगी शराब दुकानें

BREAKING : जिले में 22, 26 और 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित, नहीं खुलेंगी शराब दुकानें

 धमतरी : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नम्रता गांधी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर 22 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर 30 जनवरी को धमतरी जिले में शुष्क दिवस (dry day) घोषित किया है।

 
उन्होंने उक्त दिवसों में धमतरी जिले के सभी देशी मदिरा दुकान, विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकान, प्रिमियम शॉप, एफ.एल. 3 बार, एफ.एल.4 क एवं भण्डारण भाण्डागार को बंद रखने के लिये शुष्क दिवस घोषित किया है।
नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, शिकायत करने पर पुलिस ने नहीं दिखाई थी दिलचस्पी

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, शिकायत करने पर पुलिस ने नहीं दिखाई थी दिलचस्पी

 कोरबा। बालको नगर क्षेत्र की किशोरी के साथ इस इलाके में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके प्रभाव से किशोरी को गर्भ ठहर गया। जब तक यह बात परिजनों को पता चलती काफी विलंब हो चुका था। महिला पुलिस अधिकारी को जानकारी देने पर उसने दिलचस्पी नहीं ली और इस बीच पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इस पूरे मामले में महिला अधिकारी के रवैया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के मामले में पुलिस को तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कुछ मामलों में कोई और नहीं बल्कि पुलिस विभाग की महिला अधिकारी उदासीनता बरतने से बाज नहीं आ रही है। बालको नगर थाना क्षेत्र से संबंधित एक मामले में नाबालिक पीड़िता के द्वारा अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी महिला अधिकारी को दी गई। पूरा विषय बताने पर अधिकारी ने कार्रवाई करने के बजाय दूसरे पक्ष को बुलाया। दोनों की बात सुनी। इस घटना के एक सप्ताह बाद पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक शिशु को जन्म दिया। उसके परिजन ने बताया कि घटना की शिकायत करने के लिए हम लोग महिला अधिकारी से मिले थे जिस पर उसने दोनों पक्षों की गरीबी और आपसी रिश्तों का जिक्र करते हुए राजीनामा कर लेने पर जोर दिया।

नाबालिग के प्रसव होने और बच्चे को जन्म देने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले में इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है । यह सब विकृतियों की ओर इशारा करती हैं । हालिया घटनाक्रम में अस्पताल से प्रतिवेदन मिलने पर यहां की चौकी पुलिस ने संबंधित पक्ष का बयान लिया है। देखना होगा कि इस दिशा में आगे पुलिस क्या कुछ कदम उठाती है

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी और सीएम साय को खून से लिखा खत, कहा – जिस जंगलों में प्रभु राम ने वनवास काटा, उसे बचाइए

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी और सीएम साय को खून से लिखा खत, कहा – जिस जंगलों में प्रभु राम ने वनवास काटा, उसे बचाइए

 CG NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक कसार ने हसदेव की जंगल कटाई रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा अपने खून से पत्र (letter with blood) लिखा है। प्रदेश सचिव कसार ने बताया कि भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने के बाद से लगातार हसदेव के जंगलों की कटाई की जा रही है, तब से युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में लगातार आंदोलन कर रही है।

पीएम मोदी को खून से लिखा खत: खून से लिखे पत्र में अभिषेक ने कहा कि “एक तरफ प्रभु श्री राम अयोध्या आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके ननिहाल को नष्ट किया जा रहा है.मैं अपने खून से पत्र लिखकर आपसे मांग करता हूं ,कि जिस हसदेव के जंगलों में प्रभु राम ने वनवास काटा, उसे अडानी की बुरी नजर से बचाइए. उसे कटने से बचाइए. हसदेव करें पुकार, जागो मोदी सरकार.”

साय से की आदिवासियों के जंगल को बचाने की मांग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को खून से लिखे पत्र में अभिषेक ने कहा कि “आदिवासी होने के नाते आपकी नैतिक जिम्मेदारी है, आदिवासीयों के जल जंगल जमीन की रक्षा करना. मैं अपने खून से चिट्ठी लिखकर, आपसे इन मांगों को पूरा करने की अपील करता हूं।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि आपको आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने पेश किया है। आप जल जंगल जमीन की रक्षा करें सीएम विष्णुदेव साय। अगर आदिवासियों का घर छीन जाएगा, तो आदिवासी कहां रहेंगे, कैसे जियेंगे। उन्होंने खून के खत में आगे लिखा कि आप खुद आदिवासी समुदाय से आते हैं आपको तो अच्छे से पता होगा। हम अपने लहू से पत्र लिखकर मांग करते हैं। फर्जी ग्रामसभा की जांच कराइए और आदिवासियों को न्याय दिलाइए। राज्य को अडानीगढ़ बनने से बचना होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात कर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात कर दी शुभकामनाएं

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली के भारत मंडपम में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी उपस्थित रहे।

 
BREAKING : रायपुर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नेताओं और कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

BREAKING : रायपुर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नेताओं और कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के सिलसिले में रायपुर पहुंच गए है. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया. बता दें कि, सचिन पायलेट कांग्रेस प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे है, यहां वे यहां से सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन जाएंगे. जहां वे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की विस्तारित बैठक लेंगे. इसके बाद 12 जनवरी को सुबह प्रदेश चुनाव समिति की बैठक लेंगे।

 बता दें, छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं, इनमें से 9 सीटें अभी भाजपा के कब्जे में है। वहीं, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है। अब पायलट के कंधों पर सभी 11 सीटों की जिम्मेदारी है।

बताया जा रहा है कि, सचिन पायलट लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने और आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश के नेताओं से चर्चा करेंगे। एयरपोर्ट से लेकर राजीव भवन तक 11 जगहों पर पायलट का स्वागत किया जाएगा। इस मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेता शामिल रहेंगे।

दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान लाउडस्पीकर पर बैन, निगरानी के लिए बनाई गई 5 टीमें

दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान लाउडस्पीकर पर बैन, निगरानी के लिए बनाई गई 5 टीमें

 रायपुर। जिला प्रशासन ने दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शहर में बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया है। बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का उपयोग रोकने कलेक्टर ने प्रशासन, पुलिस और निगम अफसरों की पांच टीम बनाई है।

टीम में शामिल सदस्य अलग-अलग वार्डों की सड़कों और गलियों में जाकर देखेंगे कि लाउडस्पीकर, डीजे या किसी भी तरह का शोर तो नहीं हो रहा है। जहां नियमों के खिलाफ काम होगा वहां कार्रवाई भी तुरंत होगी।

कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार रायपुर सीमा के अंतर्गत बिना लिखित अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर अगले आदेश तक बैन लगा दिया गया है। इस वजह से लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जा सकता है। परीक्षा का सीजन शुरू होने की वजह से छात्रों की पढ़ाई एवं परीक्षा, बुजुर्गों, निःशक्तजनों, मरीजों आदि को कोई परेशानी न हो इसलिए कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार प्रथम जांच दल में एसडीएम देवेंद्र पटेल थाना-गोलबाजार एवं निगम सीमा को छोड़कर बाकी रायपुर अनुभाग की जांच करेंगे। उनके साथ कार्यपालिक दंडाधिकारी राजकुमार साहू, थाना प्रभारी, गोलबाजार, संबंधित जोन कमिश्नर, रसायनज्ञ अभय कुमार मिश्रा शामिल रहेंगे।

टीम दो में एसडीएम आशुतोष देवांगन थाना-टिकरापारा, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, पुरानीबस्ती, गंज, मौदहापारा की जांच करेंगे। उनके साथ तहसीलदार जयेंद्र सिंह, थाना प्रभारी टिकरापारा, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, पुरानी बस्ती, गंज, मौदहापारा, संबंधित जोन कमिश्नर और उप अभियंता एसके चौधरी रहेंगे। टीम तीन में थाना-मुजगहन, गुढ़ियारी, खमतराई, उरला, विधानसभा, माना क्षेत्र की जांच होगी।

इसमें एसडीएम के साथ तहसीलदार व्रिकांत सिंह राठौर, थाना प्रभारी मुजगहन, गुढ़ियारी, खमतराई, उरला, विधानसभा, माना, संबंधित जोन कमिश्नर, केमिस्ट खेमचंद साहू शामिल हैं। जांच टीम चार में एसडीएम उत्तम प्रसाद रजक थाना आजाद चौक, आमानाका, सरस्वती नगर, कबीर नगर, तेलीबांधा एरिया की जांच करेंगे।

उनके साथ तहसीलदार राकेश देवांगन, संबंधित जोन कमिश्नर, थाना प्रभारी आजाद चौक, आमानाका, सरस्वती नगर, कबीर नगर, तेलीबॉधा, रसायनज्ञ अजय कुमार भगत रहेंगे। पांचवीं जांच टीम में एसडीएम थाना सिविल लाइन, देवेंद्र नगर, पंडरी, खम्हारडीह, सिटी कोतवाली एरिया की जांच करेंगे। उनके साथ तहसीलदार प्रवीण परमार, संबंधित जोन कमिश्नर, थाना प्रभारी सिविल लाइन, देवेंद्र नगर, पंडरी, खम्हारडीह, सिटी कोतवाली और सैंपलर संजय सिंह शामिल रहेंगे।

CG BREAKING : तांत्रिक के कहने पर नाबालिगों ने की थी दोस्त की हत्या...जाने की है पूरा मामला

CG BREAKING : तांत्रिक के कहने पर नाबालिगों ने की थी दोस्त की हत्या...जाने की है पूरा मामला

 बिलासपुर। आधुनिकता के इस दौर में भी ग्रामीण इलाकों के लोग अंधविश्वास से उबर नहीं पा रहे हैं। झाड़फूंक के चक्कर में आकर हत्या जैसी संगीन अपराध को अंजाम दे रहे हैं। तांत्रिक के कहने पर नाबालिगों ने फांसी की रस्सी से गला घोंटकर अपने दोस्त की हत्या कर दी और अपराध को छिपाने के लिए लाश को खेत में गाड़ दिया गया। तांत्रिक ने कहा था कि फांसी की रस्सी रखकर जुआ खेलोगे तो नहीं हारोगे। इसलिए नाबालिग दोस्तों ने हत्या को अंजाम दिया। 3 साल से लापता विकास का कंकाल मिलने के बाद ये खुलासा हुआ।

विकास की हत्या के बाद जब आरोपी पकड़े नहीं गए तो उनका हौसला बढ़ गया। आरोपियों ने रुपयों की लालच में फिर एक दोस्त की हत्या कर दी। इस केस में आरोपियों को 2 साल पहले पकड़ा गया था। मस्तूरी पुलिस ने दो दिन पहले ही लापता युवक का कंकाल बरामद किया था। मल्हार निवासी विकास कुमार कैवर्त्य (19) साल 2020 में धनतेरस के दिन लापता हो गया था। पुलिस मामले की जांच करती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं बेटे का पता नहीं चलने पर परिजन थाने के चक्कर काटते रहे। इसे देखते हुए पुलिस ने फिर नए सिरे से जांच शुरू की थी।

 
छत्तीसगढ़ में फिर गिरेगा तापमान, ये जिला रहा सबसे ठंडा

छत्तीसगढ़ में फिर गिरेगा तापमान, ये जिला रहा सबसे ठंडा

 रायपुर: प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. छत्तीसगढ़ में ठंड एकबार फिर बढ़ने वाली है. आगामी तीन दिनों में प्रदेश का पारा नीचे गिरेगा. मौसम विभाग ने रात में 3 से 5 डिग्री और दिन में 1 से 2 डिग्री तापमान गिरने की संभावना जताई है. प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा.

बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बदली छाए रहे. वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कोहरा छाया रहा. जिसके कारण तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बताया कि, ठंड का असर सरगुजा संभाग से शुरू होगा. ज्यादा ठंड उत्तर क्षेत्र से दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढे़गी.

कल यानी बुधवार को नारायणपुर जिला सबसे ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि राजनांदगांव 30 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. छत्तीसगढ़ में आज गुरुवार को आसमान साफ रहेगा.

सीएम साय आज दिल्ली में होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में होंगे शामिल, डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद, वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात

सीएम साय आज दिल्ली में होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में होंगे शामिल, डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद, वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात

 रायपुर। सीएम साय आज दिल्ली में होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। साथ में डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सीएम साय आज दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।मोदी की गारंटी पूरा करने की दिशा में हो रहे काम की जानकारी देंगे। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण -2023 अवार्ड समारोह में शामिल होंगे।

इसके अलावा स्वच्छ सर्वेक्षण -2023 अवार्ड समारोह में शामिल होंगे। साथ ही निगम मंडल की नियुक्ति और प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेताओं चर्चा करेंगे। अयोध्या दर्शन योजना को लेकर भी चर्चा होगी।

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से अपना परचम लहराया है। छत्तीसगढ़ को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति  द्रोपदी मुर्मू 11 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री  अरूण साव राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. सहित प्रदेश के कई नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संभागीय व जिला समन्वयक तथा स्वच्छता दीदियां भी समारोह में शामिल होंगी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य के पांच नगरीय निकाय रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को भी राष्ट्रीय अवार्ड मिलेगा।

सचिन पायलट का आज छत्तीसगढ़ दौरा...लोकसभा चुनाव को लेकर बनाएंगे रणनीति

सचिन पायलट का आज छत्तीसगढ़ दौरा...लोकसभा चुनाव को लेकर बनाएंगे रणनीति

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नव-नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रभारी पायलट गुरुवार को दोपहर 1.40 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे।

आपको बता दे दोपहर दो बजे विमानतल से राजीव भवन के लिए रवाना होंगे। दोपहर तीन बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित विस्तारित बैठक में भाग लेंगे। 12 जनवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2.15 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

CG BREAKING: राज्य शासन ने जारी किया IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश, देखें सूची

CG BREAKING: राज्य शासन ने जारी किया IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश, देखें सूची

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। 2012 बैच के IAS अफसर रजत बंसल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

देखें सूची –

Image

रवि उप्पल को भारत लाने की तैयारी, प्रत्यर्पण आवेदन को कोर्ट की मंजूरी, खुलेंगे बड़े राज

रवि उप्पल को भारत लाने की तैयारी, प्रत्यर्पण आवेदन को कोर्ट की मंजूरी, खुलेंगे बड़े राज

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहु​चर्चित महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर के सहयोगी रवि उप्पल को दुबई से पूछताछ ​के लिए भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि रवि उप्पल को दुबई में इंटरपोल ने गिरफ्तार किया था।

प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की ओर से विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के समक्ष प्रत्यर्पण आवेदन लगाया गया था, जिसे बुधवार को स्वीकार करने के साथ ही न्यायाधीश ने मंजूरी दे दी। ईडी की विशेष अदालत ने दुबई स्थित सक्षम न्यायालय को रवि को प्रत्यर्पण के तहत भारत लाने के लिए आग्रह पत्र जारी कर दिया है।

 ईडी इस समूचे विधिक अभिलेख को विदेश मंत्रालय को सौंपेगा, विदेश मंत्रालय इसे दुबई स्थित भारतीय उच्चायोग को सौंपेगा। भारतीय उच्चायोग उसे दुबई की सक्षम अदालत में पेश करेगा,जिसके बाद प्रत्यर्पण के लिए विधिक सहमति दुबई की अदालत देगी।

32 दिनों से दुबई के जेल में बंद है रवि उप्पल

रवि उप्पल इस दुबई की जेल में ईडी के मामले में इंटरपोल द्वारा जारी रेड कार्नर नोटिस की वजह से हिरासत में है। नियमों के अनुरूप 60 दिनों के भीतर भारतीय दूतावास को दुबई कोर्ट को संतुष्ट करते हुए प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरी करा लेनी है। रवि पिछले 32 दिनों से दुबई की जेल में बंद है। रवि उप्पल को दुबई से भारत लाने की महत्वपूर्ण विधिक औपचारिकता पूरी करने लंबे अरसे से प्रयासरत केंद्रीय जांच एजेंसी को सफलता मिली है।

19 जनवरी को होगी सुनवाई

ईडी के अधिवक्ता ने बताया कि पीएसएलए की धारा 59 के अंतर्गत प्रत्यर्पित किए जाने संबंधी आवेदन कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। विशेष अदालत में दस्तावेज़ों की एक कापी को अरबी लिपि में लिपिबद्ध कर पेश किया गया है। अदालत ने दुबई स्थित सक्षम अदालत को प्रत्यर्पण के लिए आग्रह पत्र जारी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी।

तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी, इस वजह से कलेक्टर ने थमाया नोटिस

तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी, इस वजह से कलेक्टर ने थमाया नोटिस

 गरियाबंद: जिसे से बड़ी खबर है। कलेक्टर ने देवभोग तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर नोटिस दी गई है। तीन दिनों में जवाब देने का निर्देश दिए हैं।

 समय सीमा में जवाब न देने पर एक पक्षी कार्रवाई की बात कही गई है। आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगाई गई है।

=ओड़िशा क्षेत्र से धान उपार्जन केन्द्र में अवैध परिवहन की संभावना होती है। अत: तहसीलदार का मुख्यालय में रहना भी एक कारण गिनाया गया है।
BREAKING : IAS निहारिका बारिक की जगह अब रजत बंसल होंगे पीएम आवास योजना के संचालक

BREAKING : IAS निहारिका बारिक की जगह अब रजत बंसल होंगे पीएम आवास योजना के संचालक

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी। जारी आदेश में IAS रजत बंसल और IAS निहारिका बारीक के नाम शामिल है।

देखें आदेश