CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
किसान आत्महत्या का दुखद दौर फिर वापस आ गया : दीपक बैज

किसान आत्महत्या का दुखद दौर फिर वापस आ गया : दीपक बैज

 रायपुर । नारायणपुर के कुकड़ाझोर गांव के एक किसान के द्वारा कर्ज बोझ के कारण की गयी आत्महत्या दुखद और गंभीर हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की असंवेदनशीलता और वायदाखिलाफी ने एक किसान को आत्महत्या करने को मजबूर कर दिया। यदि भाजपा सरकार ने पहली केबिनेट में 2 लाख तक कर्जा माफ कर दिया होता किसान को आत्महत्या नहीं करना पड़ता। किसान हीरू बढ़ई के ऊपर 1.24 लाख का कर्ज था उसको कर्ज माफी का भरोसा था। उसके पुत्र की भी शादी थी। कर्ज वसूली के नोटिस से वह मानसिक दबाव में आ गये थे। मृतक किसान के बेटे ने भी कहा कि भाजपा के लोग चुनाव प्रचार के दौरान 2 लाख रू. कर्ज माफ करने की बात कहकर गये थे। सरकार के कर्जमाफी के निर्णय नहीं लेने से वह व्यथित थे।


दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के अनेकों नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के कर्जमाफी करने का वायदा अपने भाषणों में किया था, इस संबंध में पाम्पलेट भी वितरित किया गया था। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का चुनाव प्रचार का वीडियों भी सोशल मीडिया में वायरल है। जिसमें वे 2 लाख कर्जमाफी का वायदा कर रहे है। उन्होंने चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता से अनेक जगह सभाओं में वादा किया है, कि भाजपा की सरकार बनने पर 2 लाख तक सारे बड़े और छोटे किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। अब भाजपा की सरकार बन गयी है तो भाजपा कर्ज माफी के वायदे से मुकर रही है जिससे किसान दुखी और व्यथित है।

 

RDA उपाध्यक्ष और सदस्यों समेत इनकी सेवाएं समाप्त...आदेश जारी

RDA उपाध्यक्ष और सदस्यों समेत इनकी सेवाएं समाप्त...आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी कर सेवाएं भी समाप्त की जा रही है।

इसी कड़ी में रायपुर विकास प्राधिकरण  के उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा और शिव सिंह ठाकुर की सेवाएं राज्य सरकार ने समाप्त कर दी है।

आरडीए के सदस्यों की भी सेवाएं समाप्त

बता दें कि, रायपुर विकास प्राधिकरण के सदस्य ममता राय, मुकेश साहू और चंद्रवती साहू की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। इसके अलावा सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष सतीश जग्गी की भी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

 
कलिंगा विश्वविद्यालय में “एचआईवी/एड्स”  पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

कलिंगा विश्वविद्यालय में “एचआईवी/एड्स” पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

 रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय ने विश्वविद्यालय परिसर में “एचआईवी/एड्स” पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण आयोजन फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डॉ. संदीप प्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सत्र का उद्देश्य एचआईवी/एड्स की रोकथाम के बारे में जागरूकता पैदा करना और एचआईवी/एड्स से संबंधित भेदभाव को कम करना था।बी.फार्मेसी, डी. फार्मेसी, फार्म.डी. और एम.फार्मेसी सहित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के छात्रों ने बड़ी संख्या में समूह चर्चा और पोस्टर प्रस्तुतियों जैसी आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। पूरे कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला का सुचारू समन्वय सुदीप मंडल, दीप्ति पाल और स्मिता सुथार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन के बाद, सभी योग्य प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। समूह चर्चा के लिए प्रथम पुरस्कार से अमीनु गरबा, द्वितीय पुरस्कार पीयूष, और तृतीय पुरस्कार आयुष, (सभी बी.फार्म के छात्रों) को पुरस्कृत किया गया।पोस्टर प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार अंजना और द्वितीय पुरस्कार श्रेया (फार्म डी की छात्राएं) और तृतीय पुरस्कार शुविज्ञा भारद्वाज, बी फार्म की छात्र को पुरस्कृत किया गया । कार्यशाला का समापन सुदीप मंडल के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसमें एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए सभी प्रतिभागियों और योगदानकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा B+ मान्यता प्रदान की गई है। यह छत्तीसगढ़ का एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है, जो वर्ष 2022 और 2023 में एनआईआरएफ रैंकिंग में शीर्ष 101- 150 विश्वविद्यालयों के बैंड में शामिल है। नेतृत्व शक्ति के विकास के साथ जिम्मेदार नागरिकों की भावना विकसित करने के लिए वैश्विक मानकों के अनुसार छात्रों में नवाचार विकसित करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बहु-विषयक अनुसंधान-केंद्रित शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को प्रशिक्षित किया जाता है।

चरणदास महंत होंगे नेता प्रतिपक्ष, AICC ने जारी ​की प्रेस रिलीज

चरणदास महंत होंगे नेता प्रतिपक्ष, AICC ने जारी ​की प्रेस रिलीज

 रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। AICC के कांग्रेस महा सचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को ये आदेश जारी किया है। वहीं दीपक बैज भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद कोषाध्यक्ष अजय माकन और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा विधायकों के साथ विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में नेता-प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष के लिए भी विधायकों से रायशुमारी की गई। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के लिए डॉ. चरणदास महंत के नाम पर सभी ने एक स्वर में सहमति जताई थी।

 देखें आदेश-

 

CG NEWS : पति की हत्या के आरोप में पत्नी को उम्रकैद की सजा...सिर पर पत्थर से किया था वार

CG NEWS : पति की हत्या के आरोप में पत्नी को उम्रकैद की सजा...सिर पर पत्थर से किया था वार

 रायपुर। राजधानी के उरला क्षेत्र के सरोरा में डेढ़ साल पहले घरेलू विवाद से परेशान होकर पति के सिर पर सील पत्थर से वार कर हत्या करने वाली पत्नी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। एकता चौक सरोरा में किसुन साहू के मकान में किराए पर रहकर रोजी-मजदूरी करने वाले मूलत: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के बिलाईखार (बजाज) निवासी उमेश ध्रुर्वे (28) और उसकी पत्नी इंग्लेश्वरी धुर्वे (25) के बीच अक्सर विवाद होता था।

17 अप्रैल 2022 की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। दूसरे दिन सुबह पड़ोसी प्रदीप धुर्वे उठा तो उसने उमेश के कमरे का दरवाजा बंद पाया। शंका होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो अधमरे हालत में पड़े उमेश के मुंह में उसकी पत्नी इंग्लेश्वरी पानी डाल रही थी। इस बीच प्रदीप को देखकर इंग्लेश्वरी ने दरवाजा खोला। उसने देखा कि उमेश के कान से खून निकल रहा है। इसके बाद किसुन साहू को बुलाकर घटना की जानकारी दी। किसुन ने उमेश का नाड़ी छूकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

वार्ड पार्षद धनेश जोगी के माध्यम से पुलिस को इस हत्या की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पत्नी इंग्लेश्वरी धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने रात में विवाद के दौरान पति के चेहरे और कनपटी में सील पत्थर से वार कर हत्या करना कबूल कर लिया। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर आरोप पत्र जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी के समक्ष पेश किया। न्यायाधीश ने पुलिस की ओर से पेश किए गए ठोस सुबूत और गवाहों के बयान के आधार पर पति उमेश धुर्वे की हत्या के दोषी करार देते हुए पत्नी इंग्लेश्वरी धुर्वे को धारा 302 के अंतर्गत उम्रकैद और पांच सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि का भुगतान नहीं करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण

रायपुर रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण

 रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के सुविधा के लिए नए फुट ओवरब्रिज का आज लोकार्पण हुआ। इस ओवरब्रीज की शुरुवात के बाद अब यात्री किसी भी प्लेटफार्म पर पहुंच सकते हैं, यानी प्लेटफार्म एक से सात तक सभी में जा सकेंगे।

कार्यक्रम में रायपुर सांसद सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत शामिल हुए। फुट ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के बाद सांसद सुनील सोनी ने कहा कि अब रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट से भी बेहतर है। ढाई साल में एक मॉडल स्टेशन में रूप में लोकार्पण कर देंगे। उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा में 8 स्टेशन है, सब का काम तेजी से होगा।

अलाव की चपेट में आने से युवती की मौत

अलाव की चपेट में आने से युवती की मौत

 अंबिकापुर। मीचौंग चक्रवाती तूफान का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिला। वहीं छत्तीसगढ़ में भी इसका व्यापक असर रहा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में लगातार तीन-चार दिनों तक हल्की एवं मध्यम बारिश हुई । हालांकि मीचौंग का असर अब खत्म हो गया है लेकिन इसके असर से कड़ाके की ठंड की शुरूआत हो गई है। छत्तीसगढ़ में ठंड सितम ढा रही है। इसी बीच आग तापने के दैरान एक युवती के साथ कुछ ऐसा हुआ की आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे।

पूरा मामला अंबिकापुर के लुंड्रा थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव का है, जहां आग ताप रही युवती की जलने से मोत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थी तभी वो आग की चपेट में आ गई। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उलने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर में 6.1 डिग्री, रायपुर में 14.4, माना एयरपोर्ट में 13.5, बिलासपुर में 12.8, पेंड्रा रोड में 9, जगदलपुर में 12.2, दुर्ग में 13.8, राजनांदगांव में 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है।

आइटी छापेमारी में अनाज-कोल्ड स्टोरेज कारोबारियों, ब्रोकर के ठिकानों से पांच करोड़ जब्त

आइटी छापेमारी में अनाज-कोल्ड स्टोरेज कारोबारियों, ब्रोकर के ठिकानों से पांच करोड़ जब्त

  1. अपने को दिवालिया घोषित कर टैक्स चोरी कर रहे थे कारोबारी l
  2. सभी ठिकानों पर जांच जारी, दो-तीन दिनों में पूरी होने की उम्मीदl

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों की आयकर टीम द्वारा संयुक्त रूप से कोल्ड स्टोरेज, अनाज कारोबारी और ब्रोकर के ठिकानों पर की जा रही जांच में दूसरे दिन पांच करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इन कारोबारी समूहों के पास 12 लाकर भी मिले हैं। आयकर अफसरों द्वारा इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

दूसरे दिन भी सभी 50 ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई जारी रही। गुरुवार दोपहर से यह कार्रवाई चल रही है। इन कारोबारियों द्वारा कम से कम रिटर्न जमा कर टैक्स चोरी की जा रही थी और काफी समय से आयकर की नजर इन कारोबारी समूहों पर थी। आयकर की इस कार्रवाई में करीब 350 आयकर अफसर और 200 सीआरपीएफ जवान शामिल हैं।

इन ठिकानों पर चल रही कार्रवाई

आयकर सूत्रों के अनुसार राजेश्वरी के अलावा बालाजी, मां शारदा, मानवी कोल्ड स्टोरेज में छापे की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही बालकिशन माहावार ब्रोकर, सूरज पल्सेस भनपुरी के ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी है। छापे की इस कार्रवाई में रायपुर की टीम के अलावा इंदौर, जबलपुर और भोपाल के अफसर भी शामिल हैं।

पैमाने में हो रहा था कच्चे में काम

इन कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने में कच्चे में लेन-देन हो रहा था। इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही कारोबारियों के लैपटाप, कंप्यूटर तथा आय-व्यय का लेखा जोखा अपने कब्जे में लेकर कारोबारियों द्वारा पिछले तीन साल की लेनदेन की डिटेल भी जांची जा रही है।

11 वर्ष पहले भी हुई थी कार्रवाई

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेरला के सुराना परिवार का गुड़ का भंडारण का स्टोरेज है। साथ ही राधा मोहन कांप्लेक्स, लालगंगा मिडोस में सूरज पल्सेस वालों के आफिस और सिलतरा में कोल्ड स्टोरेज है। आयकर सूत्रों के अनुसार वर्ष 2011-12 में भी इनके यहां सर्वे हुआ था और करोड़ों की अघोषित नकदी संपत्ति, जेवरा जब्त किए गए।

भंडारण कर दोगुने-तीगुने दाम पर बेचते थे

आयकर सूत्रों के अनुसार सुराना परिवार के साथ ही गोयल पल्सेस भी कार्रवाई की जा रही है। समता आर्किड चौबे कालोनी में आफिस घर और गोंदवारा में फैक्ट्री है।आयकर अफसरों को कारोबारी समूहों के ठिकानों से नकदी भी मिली है। बताया जा रहा है कि कारोबारियों द्वारा डिफाल्टर बनकर कारोबार किया जाता था। ये लोग सीजन में 90 फीसद तक दाल का भंडारण करने के बाद बारिश के दिनों में दोगुने-तीगुने दामों में बेचते थे।

NEET एवं JEE की परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित

NEET एवं JEE की परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित

 मनेंद्रगढ़ । जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी वर्ग के अभ्यथियों के लिए ’’युवा करियर निर्माण’’ के अंतर्गत योजना वर्ष 2023-24 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराए जाने हेतु मनेन्द्रगढ़ एवं भरतपुर में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रवेश लेकर परीक्षा की तैयारी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को मनेन्द्रगढ़ एवं भरतपुर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

चयन परीक्षा ओएमआर आधारित, वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नों पर अधारित होंगे। जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। संघ एवं लोक सेवा आयोग की परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम में छत्तीसगढ़ व भारत का सामान्य ज्ञान, भारतीय संविधान, गणित तथा रिजनिंग, हिन्दी, अंग्रेजी भाषा, सामान्य विज्ञान तथा समसामयिकी विषय शामिल होंगे एवं NEET व JEE की परीक्षा हेतु पाठ्यकम में भौतिकी, रसायन, जीव-विज्ञान एवं गणित के विषय शामिल होंगे।

अभ्यर्थियों के पात्रता हेतु अर्हता इस प्रकार होगी। आवेदक छ.ग. राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक संघ व राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखता हो। ऐसे अभ्यर्थी जो वर्तमान में किसी शासकीय सेवा में कार्यरत हैं वे इस योजना हेतु पात्र नहीं होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को योजना का लाभ केवल एक बार ही दिया जायेगा।

इस योजना का लाभ लेने के लिए 18 दिसम्बर 2023 से 22 दिसम्बर 2023 तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आवेदन जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु वेब साइट https://manendragarh-chirmiri-bharatpur.gov.in/ का उपयोग कर सकते है।

कुल स्वीकृत सीट 200 (100 सीट नीट एवं जेईई के लिए तथा  100 सीट संघ लोक सेवा एवं राज्य लोक सेवा परीक्षाओं के लिए होगा।

परीक्षा का आयोजन- प्री चयन परीक्षा हेतु आवेदन करने की तिथि 18 दिसम्बर 2023, प्री चयन परीक्षा हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर 2023 समय सायं 05ः00 बजे तक। प्री चयन परीक्षा तिथि 24 दिसम्बर 2023, प्री चयन परीक्षा केन्द्र स्थल स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भरतपुर एवं मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी में होगी।

विस्तृत जानकारी के लिए जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के वेबसाइट से ’’युवा कैरियर निर्माण’’ योजना 2023-24 विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन एवं निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, स्कूलों का टाइम टेबल बदला, देखें आदेश

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, स्कूलों का टाइम टेबल बदला, देखें आदेश

  रायपुर/जशपुर/मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के दो जिलों में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूल के समय मे बदलाव किया गया है। इस संबंध में जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और मनेंद्रगढ़ जिले के कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने  स्कूल के खुलने के समय को लेकर नया आदेश जारी किया है।

 जारी आदेश के अनुसार दोनों जिलों में दो पालियों में संचालित होने वाली शालाओं की प्रथम पाली प्रातः 9:00 बजे से 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 12ः45 बजे से शाम 4ः15 बजे तक सोमवार से शनिवॉर खुलेंगे। वहीं एक पाली में संचालित शालाएं सोमवार से शनिवार प्रातः 10:30 बजे से सायं 3:30 तक खुली रहेंगी।

 देखें आदेश-

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के कोर इलाके में घुसी फोर्स, मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली; भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के कोर इलाके में घुसी फोर्स, मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली; भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

  बीजापुर। जिले में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। नक्सली कमांडर दिनेश मोड़ियम और दुला कारम की टीम के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई। फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले हैं। जवानों ने कैंप ध्वस्त किया है। मौके से विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर और गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव दिनेश मोड़ियम, गंगालूर LOS कमांडर दुला कारम पेद्दा कोरमा के जंगल में हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर DRG, STF, बस्तर फाइटर और कोबरा बटालियन के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। रात भर सर्चिंग के बाद जवान सुबह नक्सलियों के इसी कोर इलाके में घुसे।

जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरु कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला । बताया जा रहा है कि, दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले। जिसके बाद जवानों ने नक्सली कैंप को भी ध्वस्त कर दिया है। फिलहाल जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विष्णुदेव साय कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, सीएम से मिले डॉ. रमन सिंह

विष्णुदेव साय कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, सीएम से मिले डॉ. रमन सिंह

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय(CM Vishnudev Sai) कैबिनेट विस्तार ( Cabinet expansion) की अटकलें तेज हो गईं हैं। नई सरकार की ओर से 19 दिसंबर से विधानसभा के शीतकालीन सत्र का प्रस्ताव रखा गया है। इससे पहले 17 दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा उपस्थित रहे।

दिल्ली दौर से राज्यपाल हरिनंदन भी 17 दिसंबर को रायपुर लौट आएंगे। उनके लौटने के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट विस्तार को अंतिम रूप दिया जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की ये मुलाकात किस सिलसिले में हुई है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है।

डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है सबसे बड़ा जिला अस्पताल

डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है सबसे बड़ा जिला अस्पताल

  बालोद। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से करोड़ों की लागत से सर्वसुविधायुक्त जिला अस्पताल का निमार्ण कराया गया है। लेकिन अस्पला में मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डाक्टरों की भारी कमी है। जिसके कारण अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जिला अस्पताल में दो साल से चिकित्सकों की कमी है जिसके चलते मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। परेशान होकर परिजनों द्वारा मरीज को रिफर करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सर्वसुविधा युक्त यह अस्पताल रेफर सेंटर बन कर रह गया है। हर छोटे केस रेफर हो रहे हैं, जिससे मरीजों के परिजन परेशान है।

रिक्त पदों पर नहीं हो सकी भर्ती
पूर्व शासन काल में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर भर्ती नहीं हो सकी। अब प्रदेश में भाजपा की नई सरकार से उम्मीदें बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल में इन दिनों सबसे ज्यादा जरूरत स्त्रीरोग विशेषज्ञ व निश्चेतना रोग विशेषज्ञ की है। वर्तमान में जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 21 पद रिक्त हैं। नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जिले की जनता को उम्मीद है कि वे अस्पतालों में चिकित्सकों की भर्ती पर विशेष ध्यान देंगे। स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्टर को दी जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्टर को हाल ही में इसकी जानकारी भी दी है। उम्मीद है कि जिला कलेक्टर भी अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रयास करेंगे।

इन विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त
जिला अस्पताल बालोद में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, सर्जिकल, नेत्र रोग, निश्चेतना रोग, मेडिकल, रेडियोलॉजिस्ट, नाक, कान, गला रोग, अस्थि रोग, मनोरोग एवं पैथालॉजिस्ट रोग के पद स्वीकृत हैं, जिसमें से नियमित व संविदा मिलाकर मात्र 16 पद भरे हैं और 21 पद रिक्त हैं। हर माह जिला अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग रिक्त पदों पर भर्ती की लगातार मांग कर रहा है।

PM मोदी के विश्वस्त रिटायर्ड IAS BVR सुब्रमण्यम की होगी छत्तीसगढ़ में पोस्टिंग

PM मोदी के विश्वस्त रिटायर्ड IAS BVR सुब्रमण्यम की होगी छत्तीसगढ़ में पोस्टिंग

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5 साल बाद बीजेपी सरकार की वापसी के बाद शासन के साथ-साथ प्रशासन में भी बड़े फेरबदल की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री के तौर पर नए चेहरे को लाने के साथ प्रशासन पर उनकी पकड़ को बरकरार रखने के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल तक उतारने पीएम मोदी के विश्वस्त रिटायर्ड आईएएस बीवीआर सुब्रमण्यम को छत्तीसगढ़ भेजने की खबर है।

बीवीआर सुब्रमण्यम के बारे में

बता दें आंध्रप्रदेश के बीवीआर सुब्रमण्यम ने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई करने के साथ-साथ इंजीनियरिंग की डिग्री भी है। छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के आईएएस अफसर रह चुके बीवीआर सुब्रमण्यम हैं। डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सम्हालने वाले सुब्रमण्यम के कार्यकाल के दौरान नक्सल ऑपरेशंस में अच्छा काम हुआ था। 2018 में उन्हें जम्मू-कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। रिटायर होने के बाद फरवरी 2023 में उन्हें नीति आयोग का सीईओ बनाया गया।

छत्तीसगढ़ पुलिस में 6 हजार पदों पर भर्तियां शुरु, 12वीं पास को भी मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ पुलिस में 6 हजार पदों पर भर्तियां शुरु, 12वीं पास को भी मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में 6 हजार पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो गई है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा 5967 पदों के लिए नोटिफिकेशन 4 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था।

मुख्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 133 वैकेंसी के लिए 6 अक्टूबर को नोटिस जारी हुआ था। इन दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू की गई थी। हालांकि, राज्य में विधानसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लगने से इसे स्थगित कर दिया गया था।

इन पदों पर होगी भर्ती :

आरक्षक जीडी : 5110 पद
वाहन चालक : 235 पद
ट्रेड्समैन : 623 पद

जिलेवार पदों की संख्या :

चंदखुरी, रायपुर : 22
रेल रायपुर : 181
पीटीएस, माना, रायपुर : 20
महासमुंद : 92
गरियाबंद : 186
धमतरी : 108
भाटापारा : 98
रायपुर : 559
दुर्ग : 332
जांजगीर-चांपा : 28
रायगढ़ : 124
मुंगेली : 139
बिलासपुर : 168
गंडई पीटीएस, राजनांदगांव : 20
खैरागढ़-छुईखदान: 82
मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी : 228
कबीरधाम : 120
राजनांदगांव : 160
बेमेतरा : 110
एमटी. पूल, पुलिस मुख्यालय, रायपुर : 48
बालोद : 128
बेमेतरा : 110
सरगुजा : 79
जशपुर : 106
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : 116
गौरेला-पेंड्रा मरवाही : 42
कोरबा : 177
सक्ती : 101
कोरिया : 37
बलरामपुर – रामानुजगंज : 259
सूरजपुर : 144
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : 106
पीटीएस, मैनपाट : 39
बस्तर : 365
कोंडागांव : 104
कांकेर : 133
दंतेवाड़ा : 73
नारायणपुर : 477
सुकमा : 139
बीजापुर : 390
कुल पदों की संख्या : 5967

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

12 वीं या कोई समकक्ष परीक्षा पास।

आयु सीमा

18 से 28 वर्ष, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग ( गैर क्रीमीलेयर) के उम्मीदवारों को उच्चतर आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी ।

सैलरी

19500 रुपये प्रतिमाह। इसके अलावा एचआरए, डीए आदि भत्ते दिए जाएंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस

इस प्रोसेस में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, PST, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा शामिल है। पीईटी में लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ शामिल है।

एग्जाम पैटर्न

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें जनरल नॉलेज, इंटेलिजेंस एबिलिटी, एनालिटिकल एबिलिटी और एरिथमैटिक से प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
सीजी पुलिस आरक्षक जीडी ऑनलाइन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस भरकर फॉर्म सबमिट कर दें।
आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

30 मिनट में जरूरतमंद तक पहुंचे एंबुलेंस : CM विष्णुदेव साय

30 मिनट में जरूरतमंद तक पहुंचे एंबुलेंस : CM विष्णुदेव साय

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर और जगदलपुर में सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साय ने एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त करने और जरूरतमंद तक 30 मिनट में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन अस्पतालों का उद्घाटन मार्च में पीएम मोदी करेंगे।

सीएम साय शुक्रवार को डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूदगी में मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बैठक ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को नागरिकों को क्वालिटी हेल्थ सर्विस मिलने, मॉनिटरिंग करने के लिए कहा है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्लै और सुब्रत साहू भी मौजूद रहे।

बृहस्पत सिंह की सरगुजा आदिवासी प्राधिकरण से हुई छुट्टी...आदेश जारी

बृहस्पत सिंह की सरगुजा आदिवासी प्राधिकरण से हुई छुट्टी...आदेश जारी

 रायपुर। निगम मंडल आयोग की नियुक्तियों को समाप्त करने का आदेश जारी होते ही इस पर अमल भी शुरू हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सरगुजा क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण से कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह की हुई छुट्टी उनकी जगह तत्कालीन विधायक को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें आदेश

इसी के साथ ही छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम के अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अलावा मदरसा बोर्ड के अल्ताफ अहमद और मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और छह सदस्यों की नियुक्ति को भी रद्द कर दिया गया है। इनकी नियुक्ति कांग्रेस सरकार में हुई थी।

भारत यात्रा कार्यक्रम का डिप्टी सीएम साव करेंगे शुभारंभ

भारत यात्रा कार्यक्रम का डिप्टी सीएम साव करेंगे शुभारंभ

 रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव 16 दिसम्बर को बिलासपुर में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वे 16 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर तीन बजे बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

साव शाम साढ़े सात बजे बिलासपुर के एस.ई.सी.एल. मैदान में स्वदेशी मेला का अवलोकन करेंगे। वे रात्रि साढ़े आठ बजे सीएमडी कॉलेज मैदान में नवभारत टूर्नामेंट फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। साव बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

केबिनेट की दूसरी बैठक में अनुपूरक बजट पर चर्चा

केबिनेट की दूसरी बैठक में अनुपूरक बजट पर चर्चा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार को महानदी मंत्रालय भवन में केबिनेट की दूसरी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री  अरूण साव और विजय शर्मा मौजूद थे। दिसम्बर माह के द्वितीय पखवाड़े में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होने वाले अनुपूरक बजट के लिए विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श कर अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।

वह दिन अब दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा : अरुण साव

वह दिन अब दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा : अरुण साव

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी शहीद अखिलेश राय को श्रद्धांजलि

रायपुर / भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने नक्सली हमले में शहीद अखिलेश राय के पार्थिव शरीर को पुष्पचक्र अर्पित करते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा की सरकार के नेतृत्व में हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी है और अब पुनः भाजपा की सरकार स्थापित होने पर नक्सली बौखलाहट में सुरक्षा बलों पर घात लगाकर कायराना हमला कर रहे हैं। नक्सली में इतनी हिम्मत नहीं है कि हमारे बहादूर जवानों का सामना कर सकें। इसलिए वे अपने बिल से निकलकर जो हिंसात्मक कार्रवाई कर रहे है उसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि जब भाजपा की सरकार होती है तो नक्सली समस्या के समाधान के उपाय होते है। हमारे वीर जवान नक्सलियों की गुफा में घुसकर मुठभेड़ करते है। इसलिए नक्सलियों को भाजपा की सरकार रास नहीं आ रही है लेकिन हम छत्तीसगढ़ की जनता को विश्वास दिलाते है कि जिस तरह हमने पहले नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण किया उसी तरह अब इस सरकार में हम नक्सल समस्या का खात्मा कर देंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। यह केवल एक कथन नहीं है। हम कहने नहीं करने में भरोसा करते है। विश्वास दिलाते है कि छत्तीसगढ़ से नक्सल समस्या का पूरी तरह खात्मा कर देंगे और कांग्रेस की  देन नक्सलवाद को छत्तीसगढ़ छोड़ कर जाना होगा। आने वाले समय में भाजपा की सरकार नक्सलियों के खिलाफ मजबूती से रणनीतिक अभियान शुरू करेगी। वह दिन अब दूर नहीं है जब छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ही तरह नक्सलवाद से भी मुक्त हो जाएगा।
वकील पति ने पत्नी को मारी गोली, गिरफ्तार...

वकील पति ने पत्नी को मारी गोली, गिरफ्तार...

 रायपुर । रायपुर के गोल चौक के पास देर शाम गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सकते में आ गए। मामले की जानकारी देते हुए डीडी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि गोल चौक गैस गोदाम के पास एक वकील ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। आरोपित पति ने लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था।


जानकारी के मुताबिक घटना शाम पांच बजे डीडी नगर थाना क्षेत्र के गोल चौक के पास की है। आरोपी वकील शुभंकर नदी 44 वर्ष का किसी बात को लेकर पत्नी काकुली नंदी उम्र 39 से विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी पर गोली चला दी। इस घटना में महिला के हाथ मे दो गोली लगी। घटना के बाद महिला को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लाया गया है। महिला का उपचार जारी है


वहीं, इस घटना के बाद डीडी नगर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि पति-पत्नी का विवाद पूर्व में भी होता रहता था। आज शाम में भी दोनों का विवाद हुआ और पति ने पत्नी पर गोली चला दी। आरोपी और लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

निगम मंडल आयोग की राजनीतिक नियुक्तियां रद्द...सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

निगम मंडल आयोग की राजनीतिक नियुक्तियां रद्द...सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने निगम मंडल आयोग की राजनीतिक नियुक्तियां समाप्त कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने पुरानी नियुक्तियां समाप्त की है और इसकी सूचना समस्त विभाग और सचिवों को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।

बता दें कि आज नया रायपुर स्थित सचिवालय में जारी समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश के नए मुखिया विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य के मामले में कई महत्वपूर्ण आदेश अफसरों को दिए हैं। सीएम साय ने प्रदेश भर में ‘कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध’ अभियान चलाने के साथ प्रदेश को कुष्ठ रोग से मुक्त करने पर तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कुष्ठ रोगियों के हित में कई बड़ी घोषणाएं भी की है।

उन्होंने अफसरों को सड़कों पर घूमते मानसिक रोगियों के कल्याण हेतु तत्काल कदम उठाने, ऐसे मानसिक रोगियों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने और जगदलपुर, बिलासपुर में सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल फ़रवरी तक पूरा करने को कहा है। उन्होंने बताया है कि मार्च के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री इन अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे।

सबसे बड़े निर्देशों में 108 एम्बुलेंस सेवा सुविधा को दुरुस्त करने, कॉल के आधे घंटे के भीतर एम्बुलेंस की पहुँच सुनिश्चित करने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने और सरकारी डॉक्टर मरीजों को सिर्फ जेनेरिक ही लिखे यह सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

 
CG BREAKING : महादेव ऐप घोटाले मामले मेें आरोपियों की न्यायिक रिमांड बढ़ी...विशेष अदालत में हुई सुनवाई

CG BREAKING : महादेव ऐप घोटाले मामले मेें आरोपियों की न्यायिक रिमांड बढ़ी...विशेष अदालत में हुई सुनवाई

  रायपुर। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप के आरोपियों के मामले की सुनवाई हुई । विशेष न्यायाधीश ने महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप के आरोपियों की न्यायिक रिमांड बढ़ा दी गई है।

महादेव ऐप घोटाले मामले के आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर तीनो आरोपियों की गैर मौजूदगी में ये कार्रवाई हुई है। जेल में बंद तीनो आरोपियों निलंबित पुलिस ASI चंद्रभूषण वर्मा, आरक्षक भीम सिंह यादव और असीम दास की न्यायिक रिमांड बढ़ाई है। जानकारी के मुताबिक इन तीनों की रिमांड 20 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।

सट्टा मामले में आरोपियों से पूछताछ

महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप घोटाले के मामले में सेंट्रल जेल में बंद आरोपियों से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है. ईडी की 6 सदस्यीय टीम जेल में बंद निलंबित पुलिस एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, आरक्षक भीम सिंह यादव और असीम दास अनिल और सुनील दम्मनी से पूछताछ कर रही है।

महादेव एप के प्रमोटर रवि उप्पल की गिरफ्तारी के संबंध में पूछताछ की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि अब सरकार बदलने के बाद दूसरे आरोपी सौरभ चंद्राकर की तलास शुरू हो सकती है।

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वास्थ्य विभाग की ले रहे हैं बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वास्थ्य विभाग की ले रहे हैं बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वास्थ्य विभाग की ले रहे हैं बैठक

मंत्रालय में हो रही है बैठक

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की ले रहे हैं जानकारी

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा भी हैं बैठक में शामिल

मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्लै और श्री सुब्रत साहू भी हैं बैठक में मौजूद
मुख्यमंत्री श्री साय ने एंबुलेंस सेवा-108 और मानसिक स्वास्थ्य के लिए संचालित सेवाओं पर जोर देने कहा

सभी अस्पतालों में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

जेनेरिक दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने कहा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान

‘कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध’ अभियान चलाने दिए निर्देश

प्रदेश को कुष्ठ रोग से मुक्त करने पर तत्काल कार्य प्रारंभ करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री द्वारा कुष्ठ रोगियों के हित में की गई बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल

प्रदेश में सड़कों पर विचरण करते मानसिक रोगियों के कल्याण हेतु तत्काल कदम उठाने के दिए निर्देश

मानसिक रोगियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए स्वास्थ्य अमला

समय सीमा में कार्य करने के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कड़े निर्देश

जगदलपुर, बिलासपुर में सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल फ़रवरी तक पूर्ण करें

मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री जी करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को निर्देश

108 एम्बुलेंस सेवा सुविधा करें दूरस्त

आधे घंटे के अंदर पहुँचे एम्बुलेंस

सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जेनेरिक दवाइयों के संबंध में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध की जाए उपलब्धता

मरीज़ों को लिखी जाएँ केवल जेनेरिक दवाइयाँ 

Breaking: PHQ में फेरबदल की हलचल तेज, तीन IPS आरएसएस मुख्यालय तलब

Breaking: PHQ में फेरबदल की हलचल तेज, तीन IPS आरएसएस मुख्यालय तलब

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के गठन के साथ पुलिस मुख्यालय में फेरबदल की हलचल तेज हो गई है। इस बीच शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन वरिष्ठ आईपीएस अफसर अब से कुछ देर पहले रवि नगर स्थित संघ मुख्यालय जागृति मंडल पहुंचे। बताया जा रहाa है कि जहां डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद थे।

बता दें कि जागृति मंडल, आरएसएस का प्रान्त मुख्यालय है। जिन अफसरों को बुलाया गया था, उनमें एडीजी (नक्सल आपरेशन) विवेकानन्द, डीआईजी आरएन दास समेत एक अन्य शामिल हैं। अफसरों को किस लिए संघ मुख्यालय बुलाया गया था फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।