CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
मुख्यमंत्री ने लालपुर धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री ने लालपुर धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुंगेली जिले के लालपुर धाम में बाबा गुरू घासीदास की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस मौके पर विधायक श्री पुन्नूलाल मोहिले सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

CG में व्यापारियों के घर IT की दबिश : तीन दिन में सीज किए 15 करोड़

CG में व्यापारियों के घर IT की दबिश : तीन दिन में सीज किए 15 करोड़

 रायपुर. राजधानी में आयकर छापे के तीसरे दिन 7 ठिकानों पर चल रही कार्रवाई खत्म हो चुकी है. वहीं 43 ठिकानों पर अभी भी जांच जारी है. आयकर विभाग ने 3 बैंक लॉकर को सीज कर लिया है. बाकी बैंक लॉकर्स में भारी मात्रा में जमीन के कागजात, कैश समेत जेवर बरामद किया गया है. आयकर की छापेमारी में अब तक 15 करोड़ रुपये नगद बरामद किया गया है.

इसके अलावा जांच दायरे में आए 18 प्रतिष्ठानों के संचालकों में से 3 संचालकों ने कर चोरी करने को स्वीकारा है. आयकर विभाग की 10 सदस्यीय अहमदाबाद से आई साइबर टीमें डिलीट मैसेज रिकवर करने में जुटी है. सोमवार की सुबह तक कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई जारी है.

विधान सभा परिसर में सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरू घासीदास जी की जयंती पर किये गये श्रद्धा सुमन अर्पित

विधान सभा परिसर में सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरू घासीदास जी की जयंती पर किये गये श्रद्धा सुमन अर्पित

 रायपुर। सतनाम पंथ के प्रवर्तक एवं महान संत गुरू घासीदास जी की जंयती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित उनके तैल चित्र पर आज विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी ‘‘सतनाम पंथ’’ के प्रवर्तक गुरू घासीदास जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।

छत्तीसगढ़ में बंद होगी बिजली बिल हाफ योजना...उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया यह बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ में बंद होगी बिजली बिल हाफ योजना...उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया यह बड़ा बयान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना  बंद की जा सकती है। इस पर अधिकृत आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा  ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि बिजली बिल हाफ योजना का उद्देश्य लोगों को लाभ पहुंचाने से ज्यादा दूसरे जरिए से धन कमाना था।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में जिन योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से हुआ है, उन्हें जारी रखा जाएगा लेकिन उन योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा जिन्हें सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए चलाया जा रहा था। उप मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब प्रदेशभर में बिजली बिल को लेकर चर्चा होने लगी है। दिसंबर महीने तक जारी बिल में लोगों को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिला था।

बिजली बिल हाफ योजना होगी बंद

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दो दिन पहले कवर्धा में विजय रैली के दौरान मीडिया से चर्चा में कहा था कि राज्य के सभी घरेलू कनेक्शन को दी जा रही बिजली बिल हाफ योजना को नव नियुक्त सरकार बंद करने जा रही है।

400 यूनिट की खपत पर आधा हो जाता था बिजली बिल

प्रदेश में एक मार्च 2019 से बिजली बिल हाफ योजना लागू की गई थी। इस योजना के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 400 यूनिट तक की बिजली की खपत पर प्रभावशाली विद्युत की दर के आधार पर आधे बिल की राशि की छूट दी जा रही थी। इससे पहले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट पर 4.50 रुपये देने पड़ते थे।

41.42 लाख उपभोक्ताओं को मिली राहत

विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो हाफ बिजली बिल योजना से प्रदेश में अब तक बिजली उपभोक्ताओं को 1,336 करोड़ रुपये की छूट दी जा चुकी है, जिसमें 41.42 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिली है, वहीं 16.82 लाख बीपीएल बिजली उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा चुका है।

आदिवासी समाज के साथ कांग्रेस के लोगों ने अत्याचार कियाः केदार कश्यप

आदिवासी समाज के साथ कांग्रेस के लोगों ने अत्याचार कियाः केदार कश्यप

 रायपुर। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर भाजपा नेता और विधायक केदार कश्यप ने कहा, कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार में अधिकारी संलिप्त थे और कांग्रेस के मंत्री मुख्यमंत्री के इशारे पर काम कर रहे थे। लगातार हमारे आदिवासी समाज के साथ कांग्रेस के लोगों ने अत्याचार किया। पदोन्नति में आरक्षण को रोक दिया। आरक्षण को लेकर किस तरह से यहां पर नाटक किया गया मुझे यह बताने की आवश्यकता नहीं है।

मंत्रिमंडल के गठन को लेकर केदार कश्यप ने कहा, मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है। पार्टी और संगठन आगे तय करेगा। कांग्रेस ने जिनकी टिकट काटी थी वह सभी 22 विधायक पेंशन के लिए आवेदन कर रहे हैं। इस पर विधायक केदार ने तंज कसते हुए कहा, यह तो अब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व बता पाएंगे। शीर्ष नेतृत्व कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सरकार में रहते हुए भ्रष्टाचार किया। इस तरह से उन्होंने संगठन में रहते हुए भ्रष्टाचार किया। दावेदारों से विधायकों से जिस तरह से पैसे लेने का काम किया है उसके कारण से कांग्रेस के जो विधायक और उम्मीदवार पूर्व विधायक वह सारे के सारे शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ में जा रहे हैं।

केदार कश्यप ने कहा, स्थानीय भर्ती परीक्षा में बस्तर और सरगुजा में पोस्ट को खत्म करने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तो हमारी अपेक्षा है मोदी जी की जो गारंटी है, उसे गारंटी के साथ हम जनता के साथ चलेंगे और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे। आदिवासी समाज की ओर से आयोजित सम्मान कार्यक्रम को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक केदार कश्यप ने कहा, आदिवासी समाज के जो कर्मचारी संगठन है उनके द्वारा सभी आदिवासी नवनिर्वाचित विधायकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

केदार ने कहा, यदि आदिवासी मुख्यमंत्री किसी ने दिया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद नकली आदिवासी को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया। वास्तविकता है यह सच है। उन्होंने कहा, विधानसभा में शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो रही है। कल विधानसभा सत्र का पहला दिन है। सभी नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। कल शपथ ग्रहण के बाद ही अुनूपूरक बजट पर चर्चा होगी।

BREAKING : कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पार्टी से दिया इस्तीफा

BREAKING : कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पार्टी से दिया इस्तीफा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी कर ली। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी की हार के बाद पूर्व विधायक पार्टी के बड़े नेताओं पर हार का ठिकरा फोड़ने पर लगे हुए हैं तो वहीं, कुछ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया। अब इसमें ताजा नाम पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू का जुड़ गया है।

अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को इस्तीफा पत्र भेजा है। वहीं, इस्तीफे की वजह कांग्रेस की हार से दुख होने के कारण बताया है। बता दें इससे पहले भी कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफा दिया है।

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों का रुट हुआ डायवर्ट, घर से निकलने से पहले देख ले लिस्ट कही आपकी ट्रेन तो नहीं शामिल

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों का रुट हुआ डायवर्ट, घर से निकलने से पहले देख ले लिस्ट कही आपकी ट्रेन तो नहीं शामिल

 बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं | इसी कड़ी में अधोसंरचना विकास हेतु पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल के चात्रा-मुरारई सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप निम्न गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-

दिनांक 26 दिसम्बर 2023 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया खड़गपुर-अंदुल-हावड़ा-बांडेल-कटवा-अजीमगंज-नईफरक्का मार्ग होकर रवाना होगी ।

दिनांक 23 व 30 दिसम्बर 2023 को कामाख्या से चलने वाली गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया नईफरक्का-अजीमगंज-कटवा-बांडेल-हावड़ा-अंदुल-खड़गपुर मार्ग होकर रवाना होगी ।

देरी से रवाना होने वाली गाड़ी:-

दिनांक 23 व 30 दिसम्बर 2023 को माल्दा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13425 माल्दा-सूरत एक्सप्रेस माल्दा से दो घंटे देरी से रवाना होगी ।

17007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का परिचालन सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद के मध्य किया जाएगा | इसी प्रकार पूर्व मध्य रेलवे के दरभंगा स्टेशन में वॉशिंग पिट लाइन रिमाडलिंग कार्य के फलस्वरूप गाड़ी संख्या 17007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का परिचालन सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद के मध्य किया जाएगा | दिनांक 16 व 19 दिसम्बर 2023 को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, बरौनी स्टेशन में समाप्त होगी तथा बरौनी-दरभंगा के मध्य रद्द रहेगी | इसी प्रकार दिनांक 19 व 22 दिसम्बर 2023 को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, बरौनी स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा दरभंगा-बरौनी के मध्य रद्द रहेगी |
विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |

विवरण इस प्रकार है –

1, गाड़ी संख्या 12262/12261 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा हावड़ा से 18 व 19 दिसम्बर 2023 को तथा सीएसएमटी से 19 व 20 दिसम्बर 2023 को उपलब्ध रहेगी ।

2, गाड़ी संख्या 20917/20918 इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा इंदौर से 19 दिसम्बर 2023 को तथा पुरी से 21 दिसम्बर 2023 को उपलब्ध रहेगी ।

मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरे होंगे...दिल्ली से लौटकर बोले सीएम साय

मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरे होंगे...दिल्ली से लौटकर बोले सीएम साय

 रायपुर। सीएम साय दिल्ली से रायपुर लौट आये है। माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की है, कुछ चर्चाएं हुई हैं बहुत जल्द मंत्रिमंडल का गठन होगा। नए और पुराने दोनों चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।”

बता दें कि साय मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, ओपी चौधरी, खुशवंत साहेब शामिल होंगे। कल साय ने दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात की। जेपी नड्डा के आवास पर बड़ी बैठक भी हुई। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। दिल्ली में हुई बैठक में तीन राज्यों में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मंथन किया गया।

BREAKING : स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियों में जबरदस्त भिड़ंत...मची चीख-पुकार

BREAKING : स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियों में जबरदस्त भिड़ंत...मची चीख-पुकार

 बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर रतनपुर ओवर ब्रिज में बड़ा हादसा हो गया है, जहां स्कूली बच्चों से भरी तेज रफ़्तार बस और स्कॉर्पियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में 4 बच्चों को गंभीर चोटें आई है. वहीं घटना के बाद चीख पुकार  मच गई है, सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूली बच्चे पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में 8 से 10 लोग थे सवार. वहीं स्कूली बस में स्टूडेंट्स-शिक्षक समेत 22 लोग सवार थे. सभी स्कूली बच्चे पामगढ़ के बताए जा रहे हैं. चार बच्चों को गंभीर चोट आई है. एक शिक्षक का पैर टूट गया और स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी जख़्मी हुआ है. घायलों का रतनपुर के अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुँच पुलिस जाँच में जुट गई है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर, लालपुर और मोतिमपुर में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर, लालपुर और मोतिमपुर में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज  बिलासपुर, लालपुर और मोतिमपुर में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 18 दिसम्बर को प्रातः 11.20 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना शंकर नगर रायपुर से प्रस्थान कर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे गुरू घासीदास विश्वविद्यालय परिसर बिलासपुर पहुंचकर वहां आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 1.05 बजे गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम लालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 1.30 बजे आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात ग्राम लालपुर से दोपहर 2.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.15 बजे ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) पहुंचेंगे और वहां आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।

 

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही ठंड...जानें आज कैसे रहेगा मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही ठंड...जानें आज कैसे रहेगा मौसम का हाल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है. सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ठंड का कहर है. जिसमें सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इस बीच प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो गया है, जिसका असर अगले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा।मौसम विभाग के अनुसार बारशि तो नहीं होगी लेकिन छाए बदली की वजह से ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा ठिठुरन वाली ठंड का दौर शुरू होने वाला है, जो 21 दिसम्बर तक जारी रहने का अनुमान है। वहीं इस अवधि में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री के आसपास गिरावट हो सकती है।

कौन है गुरु घासीदास जी? जानिए इतिहास और जीवन परिचय से लेकर सबकुछ

कौन है गुरु घासीदास जी? जानिए इतिहास और जीवन परिचय से लेकर सबकुछ

 भारत में प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती मनाई जाती है. घासीदास मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे, लिहाजा इस दिन छत्तीसगढ़ में यह दिवस बड़े उत्साह एवं श्रद्धा भाव से मनाया जाता है. इस उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने इस दिन राजकीय अवकाश घोषित किया हुआ है

गुरु घासीदास का जन्म 18 दिसंबर 1756 को गिरौदपुरी (छत्तीसगढ़) स्थित एक गरीब परिवार में हुआ था, उनके पिता का नाम महंगू दास एवं माता का नाम अमरौतिन था. उनकी पत्नी का नाम सफुरा था. बचपन से ही सत्य के प्रति अटूट आस्था एवं निष्ठा के कारण बालक घासीदास को कुछ दिव्य शक्तियां हासिल हो गईं, जिसका अहसास बालक घासी को भी नहीं था, उन्होंने जाने-अनजाने कई चमत्कारिक प्रदर्शन किये, जिसकी वजह से उनके प्रति लोगों की आस्था एवं निष्ठा बढ़ी. ऐसे ही समय में बाबा ने भाईचारे एवं समरसता का संदेश दिया. उन्होंने समाज के लोगों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी. उन्होंने न सिर्फ सत्य की आराधना की, बल्कि अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता के लिए किया. उन्होंने छत्तीसगढ़ सतनाम पंथ की स्थापना की

गुरू घासीदास की शिक्षा और उपदेश

बाबा घासीदास को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के सारंगढ़ (बिलासपुर) स्थित एक वृक्ष के नीचे तपस्या करते समय ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. उन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत विषमताओं को ही नहीं बल्कि ब्राह्मणों के प्रभुत्व को भी नकारा और विभिन्न वर्गों में बांटने वाली जाति व्यवस्था का विरोध भी किया. उनके अनुसार समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार और महत्व दिया जाना चाहिए. घासीदास ने मूर्ति-पूजा का विरोध किया. उनके अनुसार उच्च वर्गों एवं मूर्ति पूजकों में गहरा संबंध है. घासीदास जी पशुओं से भी प्रेम करने की शिक्षा देते थे. वे पशुओं पर क्रूर रवैये के खिलाफ थे. सतनाम पंथ के अनुसार खेती के लिए गायों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. घासीदास के उपदेशों का समाज के पिछड़े समुदाय में गहरा असर पड़ा

क्या हैं गुरु घासीदास के सप्त सिद्धांत?

गुरु घासीदास के सात वचन सतनाम पंथ के सप्त सिद्धांत के रूप में प्रतिष्ठित हैं, जिसमें सतनाम पर विश्वास, मूर्ति पूजा का निषेध, वर्ण भेद एवं हिंसा का विरोध, व्यसन से मुक्ति, परस्त्रीगमन का निषेध और दोपहर में खेत न जोतना आदि हैं. बाबा गुरु घासीदास द्वारा दिये गये उपदेशों से समाज के असहाय लोगों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व की पहचान और अन्याय से जूझने की शक्ति प्राप्त हुई

कल से शुरू होगा छत्तीसगढ़ का शीतकालीन सत्र,प्रोटेम स्पीकर लेंगे शपथ...अनुपूरक बजट भी होगा पेश

कल से शुरू होगा छत्तीसगढ़ का शीतकालीन सत्र,प्रोटेम स्पीकर लेंगे शपथ...अनुपूरक बजट भी होगा पेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद विधानसभा का पहला सत्र 19दिसंबर से शुरू होगा।इस शीतका​लीन सत्र में प्रोटेम स्पीकर शपथ लेंगे. साथ ही राज्यपाल का अभिभाषण होगा. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्र में अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा.  डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस सत्र को लेकर जानकारी दी है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि, सीएम ने सत्र को लेकर कैबिनेट की बैठक में निर्देश दिए कि 19 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि,  प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति के बाद शपथ की प्रक्रिया होगी. सत्र में प्रोटेम स्पीकर का शपथ के साथ राज्यपाल का अभिभाषण होगा.इसके अलावा सत्र में अनुपूरक बजट भी लाया जायेगा.

रमन सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

रमन सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंहने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना त्याग पत्र प्रस्तुत किया है। जिसमें सिंह ने लिखा है कि-

वर्तमान में मैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूँ, किन्तु भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है। अतः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से मेरा त्यागपत्र सादर प्रस्तुत है, कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार की जायें।आपको बता दें आज रविवार को डॉ. रमन को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।  डॉ. रमन सिंह को 2018 में भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। वे लगातार पांच सालों तक वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में लागू हो सकता नो रिपीट वाला गुजरात मॉडल...कैबिनेट विस्तार में चौंका सकते हैं कई नए चेहरे...यहां देखें पूरी सूची

छत्तीसगढ़ में लागू हो सकता नो रिपीट वाला गुजरात मॉडल...कैबिनेट विस्तार में चौंका सकते हैं कई नए चेहरे...यहां देखें पूरी सूची

 नई दिल्ली/रायपुर।  छत्तीसगढ़ में 19 दिसंबर से प्रस्तावित विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल के विस्तार होने की अटकलों के बीच छत्तीसगढ़ में नो रिपीट वाला गुजरात मॉडल लागू किए जाने की चर्चा दिल्ली में चल पड़ी है। छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश और राजस्थान में सीएम के चुनाव में इसका असर भी दिखा है।

 बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ इस व​क्त दिल्ली में पार्टी दफ्तार में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर के साथ कैबिनेट विस्तार में शामिल होने वाले नामों पर मंथन कर रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अगर छत्तीसगढ़ में गुजरात मॉडल वाला नो रिपीट वाला फार्मूला लागू हुआ तो मंत्री बनने की दौड़ में शामिल कई पूर्व मंत्रियों को विधायक का पद ही नसीब होगा। उन्हें मंत्री पद की दौड़ से बाहर किया जा सकता है। इनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

गुजरात में लागू किया गया था नो रिपीट फार्मूला

  बता दें कि भाजपा ने गुजरात में चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सभी को बदल दिया था। सभी की जगह नए चेहरों को स्थान दिया था। गुजरात को भाजपा की सियासी प्रयोगशाला माना जाता है। यही वजह है कि 25 सदस्यों वाली गुजरात सरकार में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित नौ मंत्री पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर आए थे और उन्हें कैबिनेट में शामिल होने का मौका मिल गया।

 गुजरात में बीजेपी का यह ‘नो रिपीट फार्मुला’ सफल भी रहा। दिल्ली के सूत्रों के अनुसार भाजपा के बड़े नेता बार-बार यह संकेत दे रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में भी पार्टी गुजरात माडल लागू कर सकती है। ऐसे में कई पूर्व मंत्रियों को शायद ही मंत्री बनने का अवसर मिले।

मंत्री पद की दौड़ में ये पूर्व मंत्री शामिल

 बता दें छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री ही हो सकते हैं। अब तक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री नियुक्त हो चुके हैं। बाकी 10 को मंत्री बनाना है मगर दावेदार 15 से अधिक है। मंत्री पद के दावेदारों में जिनके नाम शामिल बताए जा रहे हैं उनमें पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, रेणुका सिंह, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले, दयालदास बघेल, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, केदार कश्यप, लता उसेंडी प्रमुख हैं। इनमें से कुछ को क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरण के हिसाब से मंत्री मंडल में जगह मिल सकती है। बाकी नए नामों में विचार किया जा रहा है, जो चौंकाने वाले हो सकते हैं।

नए चेहरे –

1 ओपी चौधरी महामंत्री
2 किरण देव महामंत्री
3 गोमती साय
4 मोतीलाल साहू
5 आसाराम नेताम
6 खुशवंत गुरु साहिब
7 डीएल कोरसेवाड़ा
8 अनुज शर्मा
9 पुरंदर मिश्रा
10 भावना वोहरा
11 राजेश अग्रवाल
12 रिकेश सेन

महंत कॉलेज के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

महंत कॉलेज के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

रायपुर : दिनांक 16 दिसंबर 2023 को महंत लक्ष्मी नारायणदास महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के अंतर्गत बीकॉम और एम कॉम के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण बारूका डैम और  राजीव लोचन मंदिर की ऐतिहासिक स्थिति और महत्ता को जानने के लिए किया गया। बारूका डैम के आसपास की नैसर्गिक सुंदरता और प्राकृतिक संसाधनों का उचित दोहन को अच्छे से जाना।इसके अलावा विद्यार्थी अलग-अलग ग्रुप बनाकर गेम्स, अंताक्षरी और नृत्य से संपूर्ण मनोरंजन का आनंद लिया। राजीव लोचन मंदिर राजिम का इतिहास और और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी पंडित संतोष शर्मा जी के द्वारा दिया गया। इसके अलावा  राजीव लोचन अंजानेय सुंदरकांड समिति द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या से पूरा वातावरण भक्तिमय हुआ। प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने इस प्रकार के आयोजन के लिए  राजीव लोचन मंदिर समिति  को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में प्रोफेसर ललित मोहन वर्मा, डॉ शांतनु पाल, प्रोफेसर सुधीर जैन, डॉ चरनीत बजाज, राहुल तिवारी और जुबेस्ता परवीन, वाणिज्य परिषद के पदाधिकारियों और विद्यार्थियों की बहुतायत संख्या ने इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया।

            
दिल्ली में ओम माथुर से मिले सीएम साय, कैबिनेट विस्तार को लेकर मंथन जारी

दिल्ली में ओम माथुर से मिले सीएम साय, कैबिनेट विस्तार को लेकर मंथन जारी

 रायपुर।  सीएम साय ने आज नई दिल्ली में भाजपा वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

 वही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर अहम बैठक हो रही है। जिसमें तीन राज्य एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार को लेकर मंथन जारी है। इस बैठक में शामिल होने अमित शाह भी पहुंचे है।बता दें छग में कैबिनेट का विस्तार होना है। इसलिए सीएम साय का दौरा अहम माना जा रहा है। नई मंत्रियों की लिस्ट कल तक जारी होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतर नए चेहरे को मंत्री मंडल में शामिल की जाएगी। 19 दिसंबर से विधानसभा का सत्र भी है। जिसमें सभी विधायक शपथ लेंगे।

राजधानी में मैराथन दौड़ में शख्स की मौत, मचा हड़कंप…

राजधानी में मैराथन दौड़ में शख्स की मौत, मचा हड़कंप…

 रायपुर। द ग्रेट छत्तीसगढ़ मैराथन में हिस्सा लेने वाले एक धावक की मौत से हड़कंप मच गया है। मामला राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र का है मृतक का नाम गजानंद इंगले बताया जा रहा है। वह मारुती इन्क्लेव का रहने वाला था। मृतक गजानंद ने मैराथन के 6 किमी दौड़ वर्ग में हिस्सा लिया था। दौड़ के दौरान जब वह पीएचक्यू के पास पहुंचे थे तभी वह बेसुध होकर गिर गया।

दूसरे साथियों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह बेसुध हो गया। जाँच के दौरान पता चला कि उसकी मौत हो गई हैं। मृतक के शव को अस्पताल रवाना कर दिया गया है।

अब वाट्सएप हैक कर रहे हैं शातिर, ऐसे बना रहे हैं शिकार, बिल्कुल भी मत करें ये काम

अब वाट्सएप हैक कर रहे हैं शातिर, ऐसे बना रहे हैं शिकार, बिल्कुल भी मत करें ये काम

 रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के कई मामले सुने होंगे, लेकिन अब वाट्सएप हैक करने का मामला सामने आया है। शहर की पंडरी स्थित एक कालोनी सहित तीन अलग-अलग कालोनियों से 15 लोगों ने वाट्सएप हैक की शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने इसको लेकर अलर्ट किया है। कुरियर कंपनी की आड़ में लोगों को काल कर काल डायवर्ट कर मोबाइल नंबर हैक कर लोगों को बल्क में ठगी का शिकार बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार चर्चित आनलाइन वेबसाइट जिनसे लोग ज्यादातर खरीदी करते हैं। उन वेबसाइटों से ग्राहकों का डेटा लीक हो रहा है। ठग एक कालोनी को ही टारगेट कर रहे हैं। लीक डेटा से प्राप्त मोबाइल नंबर पर ठग फोन कर मोबाइल धारक को कुरियर आने का झांसा देते हैं।

-ऐसे करते हैं ठगी शिकार

फोन धारक द्वारा कुरियर से सामान नहीं मंगाए जाने के लिए कहने पर ठग द्वारा कैंसिल करने और कंफर्मेशन करने के लिए एक नंबर डायल करने के लिए कहते हैं। नंबर डायल करवाने के बाद काल डायवर्ट कर हैक कर उसके वाट्सएप को अपने मोबाइल में इंस्टाल कर मोबाइल धारक के डीपी प्रोफाइल की फोटो का उपयोग कर परिचितों से पैसे की मांग करते हैं। इस तरह लोग ठगे जाते हैं।

वाट्सएप में लगाते हैं प्रोफाइल

लोगों का मोबाइल हैक करने के बाद फोनधारकों के वाट्सएप से उनके डीपी प्रोफाइल को चुरा कर नए नंबर में लगा लेते हैं। इसके बाद उस मोबाइल धारक के फोन बुक में जो मोबाइल नंबर होते हैं उसे क्लोनिंग कर स्टोर कर लेते हैं।

स्वर्ण भूमि के रहवासियों ने की एक साथ शिकायत

स्वर्ण भूमि में रहने वाले लोगों ने साइबर सेल में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कुरियर के नाम से फोन आया था, इसके बाद कैंसिल करने के नाम पर एक नंबर में फोन करवाया गया, जिसके बाद वाट्सएप हैक हो गया। अब उनके परिचितों से पैसे की मांग की जा रही है।

-रायपुर साइबर प्रभारी गौरव तिवारी ने कहा

रायपुर साइबर प्रभारी गौरव तिवारी ने कहा, कुरियर कंपनी से मोबाइल डेटा लीक हो रहे हैं, जिसकी वजह से एक ही कालोनी के लोगों के पास फर्जी कुरियर के नाम से फोन आ रहे हैं। शिकायत के बाद सभी को अलर्ट किया गया है। वहीं, बिना कुरियर मंगवाए अगर किसी का फोन आता है तो उसे किसी तरह की जानकारी न दें।

ऐसे करते हैं ठगी

: पहले तो कुरियर आने का फोन करते हैं। जब फोनधारक द्वारा किसी भी तरह का कुरियर मंगवाने से मना कर देता है तो ठग कुरियर को कैंसिल करने के लिए स्टार 401 स्टार के बाद 10 अंकों का मोबाइल नंबर डायल करने के लिए कहता है।

-मोबाइल का काल डायवर्ट हो जाता है

बताए अनुसार नंबर पर मोबाइल धारक नंबर डायल करता है तो वैसे ही उनका मोबाइल का काल डायवर्ट हो जाता है। मोबाइल धारक के नंबर को किसी दूसरे नंबर पर ट्रांसफर करने कंफर्मेशन आता है, इस दौरान ठग के दूसरे साथी द्वारा नंबर को हैक कर लिया जाता है।

ऐसे बचें

– अगर आपने कोई बुकिंग नहीं की है और कोई इस तरह काल कर सामान बुक करने की बात कहे तो साफ मना कर दें।

– बार-बार काल करके सामान लेने को कहा जाए, तो उससे आर्डर आइडी मांगें और उक्त कंपनी कस्टमर केयर से क्रासचेक करें।

– समय रहते उस कंपनी को और पुलिस में भी शिकायत दे सकते हैं।

– ठगी के शिकार हो गए हैं तो फौरन 1930 पर काल करें। या फिर cybercrime.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं।

विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए डॉ. रमन सिंह ने भरा नामांकन, साथ रहें CM और डिप्टी सीएम

विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए डॉ. रमन सिंह ने भरा नामांकन, साथ रहें CM और डिप्टी सीएम

  रायपुर: पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह आज विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया हैं. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद रहें. रमन सिंह ने अपना नामांकन विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए दिया है. बड़ी खबर ये है कि डॉक्टर रमन सिंह निर्विरोध चुने जाएंगे. ज़ी एमपी सीजी से बातचीत में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने डॉक्टर रमन सिंह को बधाई भी दे दी है. वहीं कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने कहा- हम कोई प्रत्याशी नहीं उतारेंगे.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार या सोमवार को हो सकता है. मुख्यमंत्री साय दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं के साथ आज बैठक करने वाले है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन में मंत्रिमंडल तय होते ही 18 दिसंबर को शपथ दिला दी जाएगी. क्योंकि 19 से 21 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी चलेगा.

आज प्रोटेम स्पीकर लेंगे शपथ
वहीं प्रदेश के पूर्व मंत्री रामविचार नेताम रविवार को राजभवन में प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेंगे. इसके बाद 19 दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर नए विधायकों को गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे. इसके साथ ही शीतकालीन सत्र को लेकर अभिभाषण होगा. इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.

BREAKING : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...CRPF के सब इंस्पेक्टर शहीद...एक कांस्टेबल घायल

BREAKING : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...CRPF के सब इंस्पेक्टर शहीद...एक कांस्टेबल घायल

  सुकमा : आज रविवार को एक दुखद घटना में, सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक उप-निरीक्षक की जान चली गई, और एक कांस्टेबल घायल हो गया। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कार्मिक और माओवादी। यह टकराव जगरगुंडा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में सुबह सामने आया जब CRPF की 165वीं बटालियन ने माओवादी विरोधी अभियान शुरू किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ऑपरेशन सुबह करीब 7 बजे बेदरे कैंप से उर्संगल गांव की ओर शुरू हुआ।

जैसे ही सुरक्षा बल माओवादी विरोधी अभियान में लगे, तीव्र गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके परिणामस्वरूप उप-निरीक्षक सुधाकर रेड्डी की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई। इसके अलावा मुठभेड़ के दौरान सिपाही रामू को गोली लगी। गोलीबारी बंद होने के बाद घटना स्थल से चार संदिग्धों को पकड़ लिया गया।

सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम फिलहाल इलाके में गहन तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार, घायल कांस्टेबल रामू को चिकित्सा उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा है। यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालती है क्योंकि वे माओवादी गतिविधियों का मुकाबला करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

अधिकारियों द्वारा मुठभेड़ की विस्तृत जांच करने की संभावना है, जिसमें उन परिस्थितियों की जांच की जाएगी जिनके कारण गोलीबारी हुई और उसके बाद एक सीआरपीएफ उप-निरीक्षक की जान चली गई। यह घटना संघर्ष-प्रवण क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों के सामने आने वाले जोखिमों को रेखांकित करती है, क्योंकि वे क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करते हैं।

CG BREAKING : रामविचार नेताम को मिली बड़ी जिम्मेदारी...राज्यपाल ने दिलाई प्रोटेम स्पीकर की शपथ

CG BREAKING : रामविचार नेताम को मिली बड़ी जिम्मेदारी...राज्यपाल ने दिलाई प्रोटेम स्पीकर की शपथ

 

  • रामविचार नेताम बने प्रोटेम स्पीकर
  • राज्यपाल ने दिलाई शपथ
  • सीनियर विधायक हैं नेताम
  • 19 दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा सत्र
  •  
  • रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और विधायक राम विचार नेताम ने रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ (अस्थायी अध्यक्ष) पद की शपथ ली। नेताम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शपथ दिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का पहला सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा।प्रोटेम स्पीकर विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष होता है। जिसे नियमित स्पीकर (विधानसभा अध्यक्ष) की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए सीमित समय के लिए नियुक्त किया जाता है।
    रामानुजगंज से चुनाव जीते हैं रामविचार नेताम
    राम विचार नेताम बीजेपी के सीनियर नेता हैं। हाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अजय तिर्की को 29,663 मतों के अंतर से हराकर रामानुजगंज सीट से जीत हासिल की है। राम विचार नेताम छह बार विधायक रहे हैं। 2016 में वह राज्यसभा सदस्य भी चुने गए थे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार में दो बार मंत्री भी रह चुके हैं।
  • विधायकों को दिलाएंगे शपथ
    प्रोटेम स्पीकर बनते ही रामविचार नेताम सबसे पहले नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं। राम विचार नेताम 90 विधायकों को शपथ दिलाएंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का पहला सत्र 19 दिसंबर से होगा। इस दौरान सरकार अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 43 सीटों पर जीत मिली है।
राजभवन में आज रामविचार नेताम लेंगे प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ…

राजभवन में आज रामविचार नेताम लेंगे प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ…

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम आज 17 दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेंगे। वहीं राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन इन्हें शपथ दिलाएंगे। सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि 19 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू होगा, इस दौरान नेता नेताम नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवायेंगे। इस बीच मंत्रिमंडल के विस्तार होने की भी संभावना है।

CG BREAKING : जमीन विवाद में ग्रामीण की हत्या...तीन आरोपी गिरफ्तार

CG BREAKING : जमीन विवाद में ग्रामीण की हत्या...तीन आरोपी गिरफ्तार

 दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस ने जमीन विवाद पर हत्या के गुत्थी को सुलझा ली है, इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर धारदार टंगिया से हुंगा भास्कर की हत्या कर दी थी, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार टंगिया को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 15 दिसंबर को प्रार्थिया सुकमति भास्कर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 दिसंबर की रात करीब 7 – 8 बजे हुंगा भास्कर अपने परिवार के साथ अपने घर कुहचेपाल कड़ती पारा में घर के लाड़ी पर सोया हुआ था। तभी बुधराम कड़ती ( 45), बुधराम कड़ती (27), सुनील भास्कर (19) सभी निवासी कुहचेपाल थाना भांसी जिला दन्तेवाड़ा जमीन विवाद को लेकर हुंगा भास्कर की धारदार टंगिया से मारकर हत्या कर दी। सूचना पर थाने में अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपियों बुधराम कड़ती, सुनील भास्कर, बुधराम कड़ती ने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार टंगिया को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

जनता के आशीर्वाद और सहयोग से पूरी होगी मोदी की गारंटी : मुख्यमंत्री साय

जनता के आशीर्वाद और सहयोग से पूरी होगी मोदी की गारंटी : मुख्यमंत्री साय

 छत्तीसगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

रायपुर । मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के पश्चात रायपुर के विवेकानंद सरोवर से विष्णु देव साय के पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ का आगाज हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में संकल्प यात्रा का आगाज नई दिल्ली से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से रथों को हरी झंडी दिखाकर किया। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ‘‘ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  मुख्यमंत्री साय ने विकास का विश्वास लेकर कार्यक्रम में पहुंचे बड़ी संख्या में उत्साहित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और सहयोग से हम ‘‘मोदी की गारंटी‘‘ को छत्तीसगढ़ में पूरा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने कोने में पहुंच रही है। यात्रा को शुरू हुए एक महीना हो चुका है। यात्रा हजारों गांवों के साथ डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंच चुकी है। इनमें से अधिकतर छोटे-छोटे कस्बे हैं। आज छत्तीसगढ़ से भी यात्रा का शुभारंभ हो गया है। मेरा नई सरकार से आग्रह है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का अपने राज्य में तेजी से विस्तार करें। इसे हरी झंडी भले ही मोदी ने दिखाई है लेकिन सच्चाई है कि राज्यों ने इस यात्रा की कमान संभाल ली है। अभी जिन लोगों से मैंने बातें की, उनके संवाद से मुझे लगा कि देश का जनमन इससे बहुत उत्साहित है। जहां यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव के लोग इसकी अगुवाई करने लगते हैं। लोगों में इसके स्वागत की प्रतिस्पर्धा है। नये-नये तरीकों से लोग स्वागत कर रहे हैं। लोग सेल्फी ले रहे हैं। नमो एप को डाउनलोड कर रहे हैं और विकसित भारत के एंबेसडर बन रहे हैं। लोग प्रतियोगिताओं के माध्यम से न केवल पुरस्कार जीत रहे हैं, अपितु नई जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। इस यात्रा के शुरू होने के बाद यह चौथी बार है कि मैं वर्चुअली इस यात्रा से जुड़ रहा हूँ। पहले मैंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से संवाद किया था। मुझे बहुत सुकून है कि लोगों तक हमारी योजनाएं पहुंच रही है। आज चर्चा का फोकस शहरी क्षेत्रों पर था। विकसित भारत के संकल्प में हमारे शहरों की बड़ी भूमिका है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी युवा शक्ति, नारी शक्ति को सशक्त करने ‘‘मोदी की गारंटी‘‘ काम कर रही है। आप सभी विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं। मेरा आग्रह है कि जिन्होंने भी योजनाओं का लाभ उठाया है वे इसकी जानकारी सबको दें। ये मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आपके लिए है। 2047 में देश विकसित होकर रहेगा, इस विचार को लेकर चलना है। इस वातावरण को बनाने में यह संकल्प बहुत काम आयेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद आज वीडियो कन्फ्रेंस के माध्यम से पहली बार पूरे प्रदेश के नागरिकों से बात करने का सुअवसर आया है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने आज छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। हम सभी बड़े सौभाग्यशाली हैं कि यह यात्रा हमारे प्रदेश में भी प्रभावी तरीके से संचालित हो पाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। मैं यह बताना चाहता हूँ कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो जनहित में योजनाएं बनाते हैं। साथ ही योजना का लाभ लोगों तक पहुँचे यह भी सुनिश्चित करते हैं। ग़रीबों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार समर्पित होकर कार्य कर रही है।  प्रधानमंत्री ने कोरोना के समय भी देश के नागरिकों की रक्षा की। हमारे देश में कोविड के दो टीके विकसित किए गए और इसके 200 करोड़ से अधिक डोज बनाए गए। ये टीके देशवासियों को लगाए गए और 100 से अधिक देशों को भी भेजे गए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ग़रीब कल्याण अन्न योजना की अवधि 2028 तक बढ़ाई गई है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अतिरिक्त चावल प्रदान किया जा रहा है। मोदी की गारंटी में हर वर्ग के लिए चिंता है। हर वर्ग के सरोकार हैं। मैं मुख्यमंत्री के नाते आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मोदी की गारंटी पूरी होंगी।



मुख्यमंत्री ने कहा कि शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट में यह निर्णय लिया है कि 18 लाख लोगों को आवास मिलेगा। छत्तीसगढ़ वासियों के आशीर्वाद से हम मोदी की गारंटी प्रदेश में पूरा करेंगे। मोदी की गारंटी में किए गए वायदे के अनुरूप 3100 रूपए प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करेंगे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसम्बर सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को दो साल के धान के बोनस की बकाया राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 180 रथ हर ग्राम पंचायत तक पहुंचेेंगे, वहां हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि  विकसित भारत संकल्प यात्रा आज से प्रारम्भ होकर 26 जनवरी 2024 तक चलेगी। आप सभी से आग्रह करना चाहता हूं कि आप सभी जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।  

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने दिया।