CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
मोवा ओवरब्रिज पर दोनों तरफ बनेंगे डिवाइडर...सिग्नलों पर जाम से मिलेगी निजात, पढ़े पूरी खबर

मोवा ओवरब्रिज पर दोनों तरफ बनेंगे डिवाइडर...सिग्नलों पर जाम से मिलेगी निजात, पढ़े पूरी खबर

 रायपुर। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में रायपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जरूरी उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में मोवा ओवरब्रिज पर दोनों ओर 50-50 मीटर डिवाइडर बनाने पर सहमति हुई।

 इस ब्रिज पर दोनों तरफ के चौराहों पर रेड सिग्नल की स्थिति में बड़ी संख्या में वाहन बेतरतीब तरीके से रूकने के कारण जाम की स्थिति बनती है। दोनों तरफ 50-50 मीटर डिवाइडर बन जाने से सिग्नल रेड होने पर वाहन चालक व्यवस्थित रूप से अपनी-अपनी तरफ रूकेंगे और जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। इस बैठक में एडीएम एन आर साहू, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, एसडीएम देवेन्द्र पटेल सहित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भाटागांव चौक से लेकर काठाडीह चौक हनुमान मंदिर और अवंती बाई चौक से क्रिस्टल आर्केड तक डिवाइडर बनाने अथवा सड़क को दाहिने-बाएं ट्रैफिक के लिए बीच से विभाजित करने मार्कर आदि लगाने पर भी विचार किया गया। इसी प्रकार सघन आबादी क्षेत्र पचपेड़ी नाका से सरोना ओवरब्रिज तक भी डिवाइडर को तीन फीट ऊॅचा करने की भी जरूरत बतायी गई। कलेक्टर डॉ. भुरे ने इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने शंकर नगर रोड, मालवीय रोड, एमजी रोड, बिलासपुर रोड, पुरानी बस्ती और कटोरा तालाब रोड पर विशेष रूप से दुकान के बाहर सामान निकालकर रखने और दुकानदारी करने वाले व्यापारियों तथा ठेले-खोमचों वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने शंकर नगर एक्सप्रेसवे ब्रिज के नीचे, पंडरी एक्सप्रेसवे ब्रिज के नीचे और कमल विहार चौक पर जल्द से जल्द विद्युत सिग्नल शुरू करने के निर्देश भी दिए। डॉ. भुरे ने शहर के चौक-चौराहों में फ्री लेफ्ट टर्न के लिए लगाए गए स्प्रिंग पोस्ट चैनेलाइजरों के क्षतिग्रस्त होने पर भी चिंता जताई तथा क्षतिग्रस्त स्प्रिंग पोस्टों की मरम्मत करने या नए स्प्रिंग पोस्ट लगाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

मोर रायपुर एप्प में नये साल से शुरू होंगी यातायात संबंधी नई सुविधाएं

बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी के तहत संचालित मोर रायपुर एप्प में दो नई सुविधाएं भी शुरू करने पर सहमति हुई। नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को उठाने और उन्हें संबंधित थाना ले जाने की ट्रैकिंग के लिए मोर रायपुर एप्प में टो-व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम एवं व्हीकल इन्फार्मेशन टैग सुविधा शुरू किया जाएगा। ऐसी नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को टो-व्हीकल द्वारा उठाने पर संबंधित वाहन चालक अपनी गाड़ी के प्राप्ति स्थल की जानकारी मोबाईल पर ही ले सकेंगे और निर्धारित स्थान पर जाकर जुर्माना पटाकर अपनी गाड़ी छुड़ा सकेंगे। संभवतः यह दोनों सुविधाएं नगर वासियों को नए वर्ष की शुरूआत से ही मिलने लगेंगी।

नजारा देख पुलिस हुई हैरान...एंबुलेंस में मरीज की जगह मिला 34 लाख का गांजा

नजारा देख पुलिस हुई हैरान...एंबुलेंस में मरीज की जगह मिला 34 लाख का गांजा

 पुलिस को चकमा देने गांजा तस्करी के लिए एंबुलेंस का उपयोग

रायपुर। राज्य में सरकार बदलने के साथ पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दी है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर चलाने के बाद अब काले कारोबार से जुड़े शातिरों के खिलाफ अभियान चलाने हौसले पस्त करने में जुट गई है।

राजधानी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 34 लाख का गांजा जब्त किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि तस्कर गांजे को एंबुलेंस में रखकर ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 360 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग 34 लाख बताई जा रही है।

रायपुर पुलिस को आज (20 दिसंबर) को मुखबिर से सूचना मिली कि डूमर तालाब चाणक्य स्कूल टर्निग के पास एक एम्बुलेस खडी है, जिसमें वाहन चालक मिलाकर चार व्यक्ति है। साथ ही उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा है। इस सूचना को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और अमानाका पुलिस की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही के निर्देश दिए।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकले। वहीँ, चालक मौके पर पकडा गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज खुंटे पिता कृष्णलाल खुंटे उम्र 22 साल ग्राम डोंगियाभाठा, सारंगढ़ का होना बताया। आरोपी ने अपने भागे हुए साथी का नाम गोलू चन्द्रा तथा अन्य दो का नाम मालूम नहीं होना बताया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने वाहन को चेक किया तो उसमे 72 पैकेट ब्राऊन कलर के रेपर से सील पैक गांजा पाया गया। उक्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछने पर गांजा को उड़ीसा से खरीदकर लाना और बलौदाबाजार से अन्य राज्य अपने फरार साथी गोलू के साथ मिलकर ले जाने की बात स्वीकार की।

मौके पर आरोपी चालक के कब्जे से एक एम्बुलेस कमांक सीजी-04/ एच.डी. 8385 में 72 पैकेट गांजा, कुल वजनी 364. 300 किलो ग्राम जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कमांक 00/2023 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। मौके से फरार आरोपियो के संबंध में जांच की जा रही है।

नक्सलियों की कायराना करतूत, नए साल से पहले भारत बंद के फेंके पर्चे

नक्सलियों की कायराना करतूत, नए साल से पहले भारत बंद के फेंके पर्चे

 दंतेवाड़ा। नक्सलियों की कायराना करतूत फिर एक बार सामने आई है। दरअसल नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में बैनर पोस्टर लगाकर भारत बंद का आव्हान किया है। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटाली का है। जहां नक्सलिओं ने साप्ताहिक बाजार में बैनर पोस्टर लगाया और 22 दिसंबर को भारत बंद का आव्हान किया है।

बता दें कि नक्सलियों ने दो दिन पहले भी प्रतिरोध सप्ताह के दूसरे दिन रविवार की देर रात बचेली थाना क्षेत्र के आकाशनगर में नक्सलियों ने एनएमडीसी के खान में स्थिति पंप हाउस में आगजनी की थी। इसमें पंप हाउस का मोटर जल गया थी। घटनास्थल पर नक्सलियों ने बड़ी संख्या में भारत बंद के पर्चे भी फेंके है।

पर्चे में झारखंड-बिहार में होने वाले क्रांतिकारी आंदोलन के दमन का विरोध करते हुए 16 से 22 दिसंबर तक प्रतिरोध सप्ताह मनाने का उल्लेख करते हुए भारत बंद की अपील की है। नक्सलियों ने अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग पर कामरगुड़ा के पास भी बैनर पोस्टर लगा भारत बंद का आह्वान किया है।

एसपी रामगोपाल गर्ग ने 7 साल की बच्ची दी बड़ी सौगात, आरक्षक के पद पर दी नियुक्ति

एसपी रामगोपाल गर्ग ने 7 साल की बच्ची दी बड़ी सौगात, आरक्षक के पद पर दी नियुक्ति

 दुर्ग। जिले की पुलिस विभाग में महज 7 वर्ष के बच्ची को नियुक्ति दी गई है। बाल आरक्षक के रुप में भर्ती किए गए, बच्चे के पिता की असामयिक निधन के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। अपनी मां के साथ पहुंचे बच्चे को दुर्ग एसपी रामगोपाल गर्ग  ने नए वर्ष पर सौगात देते हुए नियुक्ति का आदेश प्रदाय किया। दुर्ग एसपी ने नियुक्ति आदेश के साथ बच्चों की पसंदीदा चॉकलेट भी प्रदाय किया।

दुर्ग एसपी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि अंजली भट्ट को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इनके पिता अतुल भट्ट आरक्षक के पद पर दुर्ग ज़िले में पदस्थ थे। नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर एसपी रामगोपाल गर्ग के द्वारा अनुकम्पा नियुक्त के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी सभी कार्रवाई जल्द पूरी करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को सभी प्रक्रिया पूर्ण होने पर 7 साल की बच्ची अंजलि भट्ट को पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर आरक्षक के पद पर पदस्थ किया जाएगा।वहीं दुर्ग एसपी रामगोपाल गर्ग ने दिवंगत आरक्षक अतुल भट्ट के आकस्मिक निधन पर परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी। परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता में दुर्ग पुलिस द्वारा सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वास्त किया गया, अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी होते ही परिवार द्वारा ख़ुशी जाहिर की गई एवं दुर्ग पुलिस द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही जल्द कर नियुक्ति पत्र प्रदान करने पर आभार भी प्रकट किया गया।

 
 
पूर्व कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल गिरफ्तार...कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से कर दिया था निष्कासित

पूर्व कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल गिरफ्तार...कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से कर दिया था निष्कासित

 मनेंद्रगढ़। पूर्व विधायक विनय जायसवाल को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पूर्व विधायक विनय जायसवाल को कांग्रेस पार्टी ने टिकट नहीं दिया था और कांग्रेस की करारी हार को लेकर पार्टी के खिलाफ बयान दिया था। इस वजह से उन्हें कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

 बता दें कि रेल रोको आंदोलन में शामिल होने के लिए रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय जायसवाल, चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल और कांग्रेस पार्षद रेलवे थाने पहुंचे थे।

बता दें कि रेलवे पुलिस ने रेल रोको आंदोलन के दौरान प्रदर्शन को लेकर विनय जायसवाल सहित करीब 25 कांग्रेस के नेताओं को उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था. सभी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बनी रहेंगी किरणमयी नायक...छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लगाई रोक

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बनी रहेंगी किरणमयी नायक...छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लगाई रोक

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक को पद से हटाने के आदेश पर रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई बुधवार को जस्टिस एनके चंद्रवंशी की सिंगल बेंच ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं।

दरअसल, भाजपा की सरकार बनते ही सभी राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त करने का आदेश जारी किया गया था। इसमें सभी आयोग और मंडल के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्तियां शामिल थीं। आदेश के खिलाफ अध्यक्ष किरणमयी नायक ने पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

तीन साल के लिए मिली थी नियुक्ती

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने किरणमयी नायक को तीन साल के लिए नियुक्ति दी थी। फिर उनका कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो गया, तब उन्हें दोबारा तीन साल के लिए नियुक्ति दी गई है। याचिका में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति को निरस्त करने का अधिकार सामान्य प्रशासन विभाग को नहीं है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में स्थगन आदेश दिया है।

सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

हाईकोर्ट ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने उन्हें पहले की तरह सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के निर्देश भी दिए हैं। केस में राज्य शासन की तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता राघवेंद्र प्रधान और वकील राहुल झा उपस्थित हुए।

आज जो अनुपूरक बजट आया उसमें मोदी की गारंटीः बृजमोहन अग्रवाल

आज जो अनुपूरक बजट आया उसमें मोदी की गारंटीः बृजमोहन अग्रवाल

 बजट आएगा तब कांग्रेसी लोग जमीन पर लोटेंगे

रायपुर। विधानसभा में अनुपूरक बजट पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज जो बजट आया उसमें मोदी की गारंटी, मातृ वंदन योजना के लिए, पीएम आवास के लिए और धान खरीदी के लिए पैसा रखा गया है।

यह पहली सरकार है जो बनते ही मोदी की गारंटी बात की हैं। बजट आएगा तब आप देखिएगा कांग्रेस के लोग जमीन पर लौटने लगेंगे। इसके अलावा उन्होंने उमेश पटेल के कठपुतली वाले बयान पर कहा कि थोड़ा इंतजार करिए, जब सरकार बनेगी, तो मंत्रिमंडल का गठन होगा।

तब इनको समझ आएगा कि फैसला कैसे होते है।फैसला भ्रष्टाचार करने के लिए नहीं होते हैं। अपने-अपने लोगों को बचाने पर भ्रष्टाचार में साथ दे उनके लिए नहीं होते हैं।पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया।

उन्होंने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि जनता उन्हें नीरस कर दिया है इसलिए उन्हें सब नीरस दिखाई दे रहा है। राज्यपाल ने सरकार का जो काम है, सरकार ने जो वादा किया है उसकी बात कही है। पीएससी घोटाले की जांच होगी। लाखों नौजवानों को एक संदेश है आने वाले समय में नौजवानों के साथ अन्याय अत्याचार या भ्रष्टाचार नहीं होगा।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि उनके भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ नहीं करेगी। इसके साथ में उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं, किसानों, नवजवानों, वनवासियों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों सबको साथ में लेकर चलने की बात कही है।

राज्यपाल उनका विस्तृत भाषण बजट के समय आएगा ये तो प्रारंभिक भाषण है। सरकार को बने 15 दिन भी नहीं हुआ है, तब राज्यपाल का इतनी बड़ी उद्घोषणा सरकार की काम को प्रदर्शित करता है।

BREAKING : नंद कुमार साय ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा...बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल..!!

BREAKING : नंद कुमार साय ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा...बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल..!!

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद नेताओं का पार्टी से इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। वहीं वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आदिवासी नेता साय ने इसी साल 30 अप्रैल को भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे, वहीं विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की आस में थे, कयास लगाया जा रहा है कि टिकट ना मिलने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।बता दें कि नंदकुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत...जर्जर सड़क बन रही हादसों की वजह

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत...जर्जर सड़क बन रही हादसों की वजह

 रायगढ़। मंगलवार की शाम तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों व स्थानीय कालोनीवासियों ने चक्काजाम कर दिया। जिससे कई घंटों तक इस मार्ग में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। उक्त घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर मार्ग में एश्वर्यम कालोनी के सामने मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े 5 बजे एक अज्ञात डंपर चालक ने बाईक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से आरोपी वाहन चालक डंपर सहित फरार हो गया है। इस घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गांव के ग्रामीण और एश्वर्यम कालोनी के निवासी अपने-अपने घरों से निकलकर मौके पर पहुंचकर चक्काजाम शुरू कर दिए। चक्रधर नगर पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली थाना प्रभारी प्रशांत राव दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गए।वहीं बताया जा रहा है कि दोनों मृतक तमनार थाना क्षेत्र के है, जिसमें जरेकेला नवापारा निवासी मुरली राठिया पिता धोबीराम राठिया उम्र 22 वर्ष अपने साथी लोकेश्वर राठिया पिता पूरन सिंह राठिया उम्र 26 वर्ष निवासी जांजगीर थाना तमनार के साथ रायगढ़ प्रेशर मशीन लेने के लिए आ रहे थे। इस दौरान गोवर्धनपुर क्षेत्र के एश्वर्यम कालोनी के पास पहुंचे थे कि डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां की अत्यंत जर्जर सडक़ की वजह से आए दिन इस मार्ग में छोटी मोटी घटना लगातार घटित हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद यहां की सडक़ की दशा में सुधार नही हो सका है। दिन रात इस मार्ग में भारी वाहनों के परिचालन से उन्हें कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। घटना के करीब दो घंटे बाद इस मार्ग पर चक्काजाम समाप्त हो सका और वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ल को कारण बताओ नोटिस जारी...जानिए क्या है पूरा मामला

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ल को कारण बताओ नोटिस जारी...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर।  प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ल को कारन बताओ नोटिस जारी किया गया है। महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ल ने राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा को भेजे पत्र में लिखा था कि प्रदेश कांग्रेस में दलालों और वामपंथियों का कब्जा हो चुका है। दुख के साथ लिखना पड़ रहा है कि दिल्ली के नेताओं के लिए छत्तीसगढ़ राजनीतिक पर्यटन हब, मौज-मस्ती का केंद्र बन गया था। जिसके बाद अब पार्टी ने महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ल पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमक : कांग्रेस

राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमक : कांग्रेस

 रायपुर । रायपुर में एक युवक को सरेआम गोली मारे जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा करते हुये चिंता व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमक है। बेहद ही दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने अभी एक हफ्ता नहीं हुये है प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है अपराधी बेलगाम हो चुके है सरेआम लोगो की हत्याएं की जा रही है गोलियां चल रही है। प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया है जो 2018 के पहले था गोलियां मार कर लोगो को लूटा जाता था अपराधी पकड़े नहीं जाते थे एक बार फिर से गोलिया चलायी गयी है अपराधी बैखोफ हो कर घूम रहे है यह भारतीय जनता पार्टी की जंगलराज है जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है।

उन्होंने कहा कि नई सरकार सत्ता प्राप्ति का मौज मना रही भाजपा के चुने हुये विधायक नेता सरकार में अपनी भागीदारी जुगत लगाने में लगे हुये हैं आपसी गुटबाजी के कारण मंत्री मंडल का गठन नहीं हो पा रही है। एक हफ्ते में ही भाजपा की नई सरकार बेचारी और दिग्भ्रमित दिखने लगी है जिसके कारण अपराधी और अराजकतत्व फिर सर उठाने लगे है। राज्य में नक्सल गतिविधियां बढ़ गई है, अपराधी सरेआम गोलियां चला रहे है यह स्थिति राज्य के नागरिको के लिये चिंता पूर्ण है।

जनता ने कांग्रेस को नीरस कर दिया है, इसलिए अब उनको सभी चीज नीरस लग रही है : बृजमोहन

जनता ने कांग्रेस को नीरस कर दिया है, इसलिए अब उनको सभी चीज नीरस लग रही है : बृजमोहन

 रायपुर । विधानसभा शीतकालीन सत्र में दूसरे दिन बुधवार को राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल के इस अभिभाषण को पूर्व सीएम और विपक्षी दल के विधायक भूपेश बघेल ने नीरस बताया। उन्होंने साय सरकार को भी दिशाहीन करार दिया। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि जनता ने उन्हें नीरस कर दिया है इसलिए उन्हें सब नीरस दिखाई दे रहा है। राज्यपाल ने सरकार का जो काम है, सरकार ने जो वादा किया है उसकी बात कही है। पीएससी घोटाले की जांच होगी। लाखों नौजवानों को एक संदेश है। आने वाले समय में नौजवानों के साथ अन्याय अत्याचार या भ्रष्टाचार नहीं होगा।


बृजमोहन ने आगे कहा कि भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ नहीं करेगी। इसके साथ में उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं, किसानों, नवजवानों, वनवासियों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों सबको साथ में लेकर चलने की बात कही है। राज्यपाल उनका विस्तृत भाषण बजट के समय आएगा ये तो प्रारंभिक भाषण है। सरकार को बने 15 दिन भी नहीं हुआ है, तब राज्यपाल का इतनी बड़ी उद्घोषणा सरकार की काम को प्रदर्शित करता है।

वहीं अनुपूरक बजट पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज जो बजट आया उसमें मोदी की गारंटी, मातृ वंदन योजना के लिए, पीएम आवास के लिए और धान खरीदी के लिए पैसा रखा गया है। यह पहली सरकार है जो बनते ही मोदी की गारंटी बात की हैं। बजट आएगा तब आप देखिएगा कांग्रेस के लोग जमीन पर लौटने लगेंगे। इसके अलावा उन्होंने उमेश पटेल के कठपुतली वाले बयान पर कहा कि थोड़ा इंतजार करिए, जब सरकार बनेगी, तो मंत्रिमंडल का गठन होगा। तब इनको समझ आएगा कि फैसला कैसे होते है।फैसला भ्रष्टाचार करने के लिए नहीं होते हैं। अपने-अपने लोगों को बचाने पर भ्रष्टाचार में साथ दे उनके लिए नहीं होते हैं।

13 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, इस दिन होगी चर्चा

13 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, इस दिन होगी चर्चा

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट का प्रस्ताव रखा। 12 हजार 992 करोड़ 70 लाख 98 हजार 800 का कुल अनुपूरक का प्रस्ताव सदन में रखा गया है। बजट में किसानों के 2 साल के बकाया बोनस, प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना के लिए प्रावधान है। इस अनुपूरक पर कल चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक बजट में प्रधानमंत्री आवास के लिए 3799 करोड़ का प्रावधान किया गया है, वहीं धान के बोनस के लिए 3800 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जबकि महतारी वंदन के लिए 1200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

 विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बजट पर पर चर्चा के लिए गुरुवार का दिन तय किया है। इसी के साथ कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 तक के लिए स्थगित कर दी गई। गुरुवार को ही राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा की जाएगी। इससे पहले सदन की कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। राज्यपाल ने कहा, 6वीं विधानसभा के लिए प्रदेश में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई और 3 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुए। इन चुनावों में चुनकर आए आप इस पवित्र सदन में पहुंचे हैं, इसलिए सर्वप्रथम मैं आप सभी को जीत की बधाई देता हूं।

 राज्‍यपाल ने कहा, आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आपने जो वादा और दवा किया है उसे आप पूरा करें।मतदान के प्रतिशत का दुरस्त इलाकों में बढ़ना सरकार के विश्वास को बताता है। यह लोगों का संविधान के प्रति लगाव को बताने के लिए काफी है।

आपको बता दें राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अंग्रेजी में भाषण दे रहे थे। हालांकि हिंदी में भाषण की प्रति सभी सदस्यों को बांटी जा चुकी थी। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि सदन में अंग्रेजी समझने वाले लोग कम हैं। हिंदी में अभिभाषण की प्रति सबके पास है, इसलिए इसे पढ़ा हुआ मान लिया जाए।

नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 5 वाहनों को फूंका, मजदूरों को दी धमकी

नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 5 वाहनों को फूंका, मजदूरों को दी धमकी

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही विकास कार्यों में तेजी आने लगी है। सरकार के मंशानुरूप बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन नक्सलियों को सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य रास नहीं आ रहा है और वे लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। सड़क निर्माण काम में लगी करीब 4 से 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सड़क निर्माण काम में लगे मजदूरों को भी काम न करने की धमकी दी है। वारदात के बाद नक्सली जंगल की तरफ लौट गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स सर्च ऑपरेशन चला रही है। मामला भामरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भमरागढ़ के हिंदूर गांव में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस काम का नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं। आज बुधवार की सुबह अचानक जंगल की तरफ से करीब 10 से 12 की संख्या में नक्सली जंगल की तरफ से पहुंचे। जिन्होंने काम कर रहे मजदूरों को काम करने से मना किया। उनसे उनके मोबाइल फोन ले लिए। फिर निर्माण काम में लगी मिक्सचर मशीन, JCB, टैक्टर समेत अन्य वाहनों के डीजल टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी।

लाभांडी में दिनदहाड़े हुआ गोलीकांड, घायल व्यापारी को भेजा गया अस्पताल, इलाके में मचा हड़कंप

लाभांडी में दिनदहाड़े हुआ गोलीकांड, घायल व्यापारी को भेजा गया अस्पताल, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी में दिनदहाड़े गोली चलने की खबर सामने आई है। दरअसल रायपुर के लाभांडी में गोलीकांड हुआ है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा क्षेत्र के लाभांडी में आज सुबह 11:30 बजे गोली चलने की एक घटना हुई है। आरोपी अमन शर्मा जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है, रायपुर निवासी संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर पैसे की वसूली के चलते गोली चला दी है। घायल व्यापारी को इलाज के लिए भेजा गया है।

फ़िलहाल आरोपी को कट्टे सहित पकड़ लिया गया है। घटनास्थल में एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Oye Indori पर रेप का केस! शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Oye Indori पर रेप का केस! शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

  के नाम से मशहूर रॉबिन जिंदल रेप केस में फरार हो गए हैं। उन पर एक युवती ने मंगलवार देर रात रेप केस दर्ज करवाया है। रॉबिन देश के प्रमुख सोशल मीडिया सेलिब्रिटी में शामिल हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। एमआईजी थाने के एसआई सचिन आर्य ने बताया कि रॉबिन जिंदल पुत्र मिथिलेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।दरअसल तलाकशुदा युवती ने रॉबिन अग्रवाल जिंदल पर आरोप लगाया है कि वो शादी का झांसा देकर फिजिकली यूज कर रहा था। एमआईजी पुलिस ने लंबी जांच पड़ताल के बाद रॉबिन अग्रवाल जिंदल उर्फ ओए इंदौरी पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है. बता दें कि उनपर ये दूसरी बार मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले मार्च में भी युवती की शिकायत के बाद ओए इंदौरी पर आरोप लगा था। लेकिन तब आपसी समझाईश पर मामला खत्म हो गया था।

राज्यपाल के अभिभाषण में भाजपा के जनता से किए वादे कही भी नहीं दिखाई दियाः भूपेश

राज्यपाल के अभिभाषण में भाजपा के जनता से किए वादे कही भी नहीं दिखाई दियाः भूपेश

 रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अनुपूरक बजट पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों और वादों को लेकर भाजपा में सत्ता में आई है उसकी झलक राज्यपाल के अभिभाषण में कही दिखाई नहीं दी है। चुनाव के दौरान भाजपा जिन वादों को लेकर जनता के बीच गई, वह कदम सरकार बनने के बाद दिखाई नहीं दिया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन के अभिभाषण को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नीरस करार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने अंग्रेजी में भाषण दिया। राज्यपाल का भी भाषण आईना होता है, उसमें वह बात नहीं आई जो छत्तीसगढ़ के लिए जरूरी था। राज्य सरकार ने राज्यपाल से नीरस भाषण कराया।

उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट प्रस्तुत हुआ। 18 लाख आवास की बात करते हैं। कल्याण उन्नति योजना है, 3100 रुपए के बारे में कहा गया है, बोनस के बारे में कहा गया है, कर्ज माफी के बारे में मुख्यमंत्री अलग कहते हैं, और उनके नेता अलग कहते हैं।

नक्सली घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सल नियंत्रण पर हमारी सरकार ने काम किया। भाजपा सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही है. एक भी मतदान केंद्र नहीं था, जिसमें 0% मतदान हुआ हो। अधिक मतदान होना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार में नक्सली पर लगाम लगा था।

कल होगी अनुपूरक बजट पर चर्चा, सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित

कल होगी अनुपूरक बजट पर चर्चा, सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधायकों ने जय श्रीराम के जयकारे भी लगाए।आपको बता दे सदन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अंग्रेजी में अपने अभिभाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की छठवीं विधानसभा के प्रथम सत्र में आप सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं।राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अंग्रेजी को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी को अंग्रेजी समझ नहीं आ रही है। इसलिए भाषण पढ़ा हुआ मान लिया जाए। इसी बीच किसान आत्महत्या और दो लाख के बोनस के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।
सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनुपूरक बजट का अनुमान सदन के पटल पर रखा जिस पर चर्चा के लिए स्पीकर ने कल का समय निर्धारित करते हुए सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित करने की घोषणा की

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरे दिन आज: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण, सीएम विष्णुदेव साय सदन में पेश करेंगे अनुपूरक बजट,

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरे दिन आज: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण, सीएम विष्णुदेव साय सदन में पेश करेंगे अनुपूरक बजट,

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतक़ालीन सत्र के दूसरे दिन आज  सीएम विष्णुदेव साय सदन में अनुपूरक बजट पेश करेंगे। वहीं अनुपूरक बजट की चर्चा में नई सरकार को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में रणनीति तैयार की गई.छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे की चुटकी ली। जहां बीजेपी ने कांग्रेस की चुटकी ली तो कांग्रेस ने भी कटाक्ष किया। कुल मिलाकर पहले दिन सदन में हंसी ठिठोली देखने को मिली। दूसरे दिन राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसके बाद मंत्रियों का परिचय और सरकारी कामकाज होंगे।

अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
शीतकालीन सत्र के आखिरी और तीसरे दिन अनुपूरक बजट के अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। मतदान और विनियोग विधेयक पर पुनर्स्थापन होगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद सरकारी काम होंगे।

90 विधायकों ली शपथ
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा समेत सभी 90 विधायकों ने शपथ लिया। इस दौरान अधिकतर विधायकों ने छत्तीसगढ़ी भाषा में अपने पद की शपथ ली। इसके बाद पूर्व सीएम रमन सिंह को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधायकों को शपथ दिलाई। सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ भाषा में शपथ ली। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। इसके अलावा विक्रम उसेंडी, धरमजीत सिंह,  रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल, लखेश्वर बघेल, दलेश्चर साहू समेत सभी विधायकों ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली

BREAKING: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD रहे 5 अधिकारी हटाए गए...आदेश जारी

BREAKING: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD रहे 5 अधिकारी हटाए गए...आदेश जारी

 रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रहे 5 राज्य सेवा के प्रशासनिक अधिकारियों को हटा दिया गया है. नए osd की नियुक्ति के साथ ही पुराने को हटाकर उन्हें उनको मूल विभाग में भेज दिया गया है. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने जारी किया है.

देखें आदेश की कॉपी-

 
BREAKING : 2006 बैच के IAS पी दयानंद सेकरेट्री टू सीएम होंगे...आदेश जारी

BREAKING : 2006 बैच के IAS पी दयानंद सेकरेट्री टू सीएम होंगे...आदेश जारी

 रायपुर। पी दयानंद मुख्यमंत्री के सचिव होंगे। जीएडी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 2006 बैच के IAS पी दयानंद के सचिव मुख्यमंत्री बनने के साथ ही, एसीएस सुब्रत साहू, परदेशी सिद्धार्थ कोमल, अंकित आनंद , सोलई भारती दासन और डीडी सिंह को सचिवालय से मुक्त कर दिया है।

सीएम विष्णुदेव साय के OSD होंगे डॉ. सुभाष सिंह राज, दीपक अंधारे बनाए गए निज सचिव..अलग-अलग 4 आदेश जारी

सीएम विष्णुदेव साय के OSD होंगे डॉ. सुभाष सिंह राज, दीपक अंधारे बनाए गए निज सचिव..अलग-अलग 4 आदेश जारी

रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. सुभाष सिंह राज को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ सुभाष सिंह राज को पदस्थ किया गया है।  मुख्यमंत्री  की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में उमेश अग्रवाल और रविकांत मिश्रा तथा निज सचिव के रूप में  दीपक अंधारे को पदस्थ किया गया है।

   

 

BREAKING : राज्य सरकार ने बीएमओ और खाद्य अधिकारी का किया तबादला, देखें आदेश

BREAKING : राज्य सरकार ने बीएमओ और खाद्य अधिकारी का किया तबादला, देखें आदेश

 रायपुर :  राज्य सरकार ने जशपुर में बीएमओ और खाद्य अधिकारी के तबादले का आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक कांसाबेल में पदस्थ बीएमओ संध्या रानी टोप्पो की जगह अब सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टर सिलबेस्टर तिर्की बीएमओ का प्रभार संभालेंगे, वहीं फरसाबहार के फूड इंस्पेक्टर अलाउद्दीन खान की जगह हेमप्रकाश भारद्वाज फूड इंस्पेक्टर होंगे.

देखें आदेश-

लोकसभा चुनाव की तैयारी, मार्च में फिर लगेगी आचार संहिता...जारी किया गया शेड्यूल

लोकसभा चुनाव की तैयारी, मार्च में फिर लगेगी आचार संहिता...जारी किया गया शेड्यूल

 रायपुर। विधानसभा चुनाव खत्म होते ही अब लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की तिथियां जारी कर दी गई हैं। इसकी शुरूआत 20 दिसंबर से हो रही है।

इस दौरान मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन करने के साथ ही नए नाम भी जोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों की पुनर्व्यवस्था, अनुभागों का गठन, मतदान केद्रों, अनुभाग सीमाओं के स्थान प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।

उच्च गुणवत्ता वाली फोटो को भी अपडेट किया जाएगा

इसके अलावा निर्वाचक नामावली में खराब फोटो की जगह उच्च गुणवत्ता वाली फोटो को भी अपडेट किया जाएगा। वहीं छह जनवरी, 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वहीं मुख्य निर्वाचन आयोग से आए इस शेड्यूल को रायपुर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा जारी किया जा चुका है। इसके अलावा आठ फरवरी, 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। वहीं मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है।

दावा-आपत्ति छह से 22 जनवरी तक

मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के बाद इसके लिए दावा-आपत्ति मंगवाई जाएगी। इसके लिए छह जनवरी से लेकर 22 जनवरी, 2024 तक का समय तय किया गया है। उक्त अवधि में मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति होने पर आवेदन दिया जा सकता है।

 दो महीने बाद फिर आचार संहिता

अभी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता दो माह बाद कुछ दिनों पहले ही खत्म हुई है। वहीं अब लोकसभा चुनाव के लिए भी आचार संहिता लगने की तिथि सामने मंडराने लगी है। ऐसे में दो महीने बाद फिर से आचार संहिता लगने से सभी अधिकारी वापस पुनरीक्षण सहित अन्य कार्यों में व्यस्त हो जाएंगे और लोगों को फिर से विभिन्न कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

13 और 14 जनवरी को विशेष शिविर

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के साथ ही संशोधन के लिए शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। चूंकि विधानसभा के दौरान लंबे समय तक यह कार्य किया गया, इसलिए लोकसभा चुनाव के दौरान इसके लिए शिविर का समय कम दिया जा रहा है। यह शिविर सभी अनुभागों में 13 और 14 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

रफ़्तार का कहर जारी...दो बाइकों में हुई जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की मौत

रफ़्तार का कहर जारी...दो बाइकों में हुई जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की मौत

 रायपुर/जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहे है. लगातार जिले में सड़क हादसा हो रहे है. एक बार फिर से ताजा मामला जांजगीर जिले के मेऊभाटा के पास मेन रोड में दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं महिला सहित तीन लोगों घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल लाया गया। गंभीर चोट लगने के बाद उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम खिसोरा के रहने वाला करण कोसले अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गिरौधपूरी घूमने गए हुए थे। तीनों एक बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक में सवार मनोज संडे अपनी पत्नी के साथ शिवरीनारायण की ओर जा रहे थे।

दोनों की बाइक मेऊभाटा मेन रोड के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइक की टक्कर से बाइक सवार सभी एक दूसरे से दूर जा गिरे। सभी घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत करण कोसले और मनोज संडे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला और दो युवकों को गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। दोनों मृतक के शव को पामगढ़ अस्पताल के मॉर्चुरी में रखा गया है। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।