CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी, खुलेंगे 5 नए नर्सिंग कॉलेज, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी, खुलेंगे 5 नए नर्सिंग कॉलेज, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

 रायपुर। BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में अब नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति मिल गई है। बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने प्रदेश के पांच जिलों में पांच नए नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए अनुमति दे दी है। इन नर्सिंग कॉलेज को खोलने में लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत लगेगी।

देश में कुल 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति है। इनमे से छत्तीसगढ़ में पांच नए कॉलेज खोलने के लिए अनुमति दी गई है। देशभर में ये सभी कॉलेज दो साल के भीतर खोले जाएंगे। सभी कॉलेज को खोलने के लिए लगभग 1570 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश और दुनिया में बीएससी नर्सिंग करने वालों की डिमांड हैं और उन्‍हें तुरंत नौकरी मिल जाती है. इस फैसले से देश और दुनिया की जरूरत भी पूरी हो सकेगी. आज भारतीय नर्सेस दुनिया के कई देशों में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

 महामाया देवी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी को ट्रेलर ने मारी जोरदार ठोकर, दो महिलाओं की मौत, 9 घायल, तीन गंभीर

महामाया देवी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी को ट्रेलर ने मारी जोरदार ठोकर, दो महिलाओं की मौत, 9 घायल, तीन गंभीर

 बिलासपुर। CG ACCIDENT NEWS : बिलासपुर-रतनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें हैदराबाद में रहने वाली एक महिला सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी सवारी उतार रही थी। उसी समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी सड़क से 25 फीट दूर खेत में जा गिरी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को यात्रियों को लेकर रतनपुर जा रहे मैजिक वाहन मदनपुर के पास सवारी उतारने के लिए नेशनल हाईवे पर रुका था। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने मैजिक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से वाहन उछला और रोड से नीचे खेत में जा गिरा। इसमें सवार यात्री भी उसके साथ खेत में गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

 9 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

राजकिशोर नगर निवासी पुष्पा (68) अपने पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मीकांता सहित अन्य के साथ रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर देवी दर्शन करने के लिए जा रही थी। ये लोग मैजिक वाहन में सवार थे। मदनपुर में जब सवारी उतारने के लिए गाड़ी खड़ी हुई, तब उसमें नौ लोग सवार थे। इस हादसे में पुष्पा और लक्ष्मी समेत नौ लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद घायलों को रतनपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दो महिला की मौत, पांच घायल, दो गंभीर

इस हादसे में टाटा मैजिक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जिनमें मदनपुर निवासी सावित्रीबाई पति रूपराम कलीब (60 )और सरकंडा निवासी लक्ष्मीकांता सांगा (60) शामिल हैं। वहीं, पांच पुष्पा सहित पांच अन्य की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सिम्स रेफर किया गया है।

हैदाराबाद से मायके आई थीं मृतिका 

हादसे में जान गंवा चुकीं लक्ष्मीकांता सांगा का हैदराबाद में ससुराल है। वह हैदराबाद में परिवार के साथ रहती थीं। कुछ दिन पहले वह अपने मायके आई थीं। बुधवार को वह रिश्तेदारों के साथ महामाया देवी दर्शन करने के लिए रतनपुर जा रही थीं। तभी रास्ते में रानीगांव के पास हादसा हो गया और उनकी जान चली गई।

CG NEWS : सूरजपुर में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ सरगुजा संभाग बंद का आह्वान, कांग्रेस नेता विमलेश तिवारी बोले – जनता ने असफल कर दिया

CG NEWS : सूरजपुर में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ सरगुजा संभाग बंद का आह्वान, कांग्रेस नेता विमलेश तिवारी बोले – जनता ने असफल कर दिया

 सूरजपुर। CG NEWS : जिले में आज भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद का बिल्कुल भी असर नहीं दिखा, दरअसल बीजेपी ने जशपुर जिले के बगीचा में संत रामेश्वर गहिरा गुरु के पुत्र के साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में सरगुजा संभाग के जिलों में बंद का आह्वान किया था। वहीँ पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने भी प्रेस वार्ता कर इस घटना की निंदा करते हुए कार्यवाही की मांग की, और कांग्रेस सरकार पर हमला बोला था, इसके साथ ही लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील करते नज़र आये थे। पर सूरजपुर में दुकानदारों ने बंद को समर्थन नहीँ दिया, ना ही कोई भी भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दुकान बंद कराने के लिए निकले, दुकानें सुबह से खुली नज़र आई।

जहां सूरजपुर में बंद पूरी तरह फ्लॉफ शो साबित हुआ। वहीँ कांग्रेस नेता विमलेश तिवारी का कहना है कि इस घटना के बाद आईजी ने दोषी पुलिस के ऊपर कार्यवाही कर दिया है उसके बाद भी ऐसा करना ठीक नही है, भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है, जिसका परिणाम आज सूरजपुर में दिख रहा है, जहाँ इनके बंद को जनता ने असफ़ल कर दिया।

बता दें कि जशपुर जिले में सरगुजा ​क्षेत्र के प्रसिद्ध संत और समाज सुधारक गहिरा गुरु के पुत्र एवं जिला पंचायत सदस्य के साथ कथित रूप से मारपीट करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने अनुविभागीय पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है और दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

Naxal Attack : नक्सली हमले में शहीद 10 जवान और ड्राइवर के परिवार को मुआवजा देगी छत्तीसगढ़ सरकार, सीएम बघेल ने किया ऐलान

Naxal Attack : नक्सली हमले में शहीद 10 जवान और ड्राइवर के परिवार को मुआवजा देगी छत्तीसगढ़ सरकार, सीएम बघेल ने किया ऐलान

 Dantewada Naxal Attack : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को हुए बड़े नक्सली हमले में शहीद 10 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को इसका ऐलान किया. सीएम ने कहा कि, ‘मैं 10 डीआरजी जवानों और एक ड्राइवर की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं. उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. इसमें शामिल नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जो समर्पण करना चाहते हैं उन्हें समर्पण कर देना चाहिए.’

सीएम बघेल दंतेवाड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आये हुए थे. इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए मुआवजा का ऐलान किया. हालांकि मुआवजे की राशि कितनी होगी, इसे जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है. सीएम ने बताया कि ‘दंतेवाड़ा SP को नक्सलियों की गोपनीय सूचना मिली थी. घटनास्थल पर हमारी टीम की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, एक नक्सली को पकड़कर लाया जा रहा था जिस दौरान IED ब्लास्ट में 10 जवान और एक सिविलियन की मृत्यु हो गई. मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं. हमारे जवानों ने लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दी है, यह लड़ाई तेजी से लड़ी जाएगी.’

 

 
 

सीएम ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिन्हें सीएम बघेल ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इन तस्वीरों में वे शहीद जवानों के शव को कांधा देते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय. जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गये हैं. लिख चुकी है विधि तुम्हारी वीरता के पुण्य लेखे. विजय के उदघोष, गीता के कथन तुमको नमन है.’ आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिवार से भी लोग शामिल हुए हैं. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सभी शहीदों का शव उनके घर के लिए रवाना हो जाएगा.

CRIME : कैब ड्राइवर की हत्या कर आंगन में गाड़ी लाश, 11 दिन बाद हुआ बड़ा खुलासा

CRIME : कैब ड्राइवर की हत्या कर आंगन में गाड़ी लाश, 11 दिन बाद हुआ बड़ा खुलासा

 रायपुर। राजधानी में एक शख्स की हत्या कर आरोपियों ने उसकी लाश अपने ही घर के आंगन में गाड़ दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है। शातिर हत्यारों ने मृतक के फोन को घटना स्थल से दूर जाकर फेंक दिया था। जिससे पुलिस उनपर शक न कर सकें। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

राजधानी के पुरानी बस्ती थाना इलाके में रहने वाला सुनील वर्मा (47) टैक्सी चलाने का काम करता था। इसकी कार को अक्सर अभनपुर के रहने वाले राकेश कुर्रे (31) तपन बांधे (28) बुक किया करते थे। 14 अप्रैल को भी दोनों ने सुनील से कार बुक की। जिसके बाद 14 अप्रैल की रात जब सुनील वर्मा कार लेकर बदमाशों के पास पहुंचा तो आरोपियों ने सुनील को खोला गांव में रात के 12 बजे नहर के पास ले गए। फिर रस्सी से गला घोंटकर सुनील की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को पैसों की जरुरत थी। इसलिए दोनों ने हत्या का प्लान बनाया।

15 अप्रैल यानी वारदात के दूसरे दिन जब सुनील के परिजनों का उससे कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया तो परेशान परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम को पता चला कि सुनील राकेश और तपन के साथ था। पुलिस ने राकेश से इस मामले में पूछताछ की। शुरूवात में उसने पुलिस को गुमराह किया। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात की पूरी कहानी पुलिस को सुना दी।

जेसीबी से जमीन खोदकर निकाली गई लाश

आरोपियों ने हत्या के बाद सुनील की कार का नंबर बदल दिया था। गाड़ी को गांव के पास ही छुपा दिया था। गाड़ी को बेंचकर पैसों का बंटवारा करने की योजना थी। सुनील का मोबाइल फोन भी गांव से दूर ले जाकर फेंका। सुनील की रात में हत्या के बाद राकेश ने अपने ही घर के आंगन के पास शव को गाड़ दिया था। बुधवार को जब पुलिस को जानकारी मिली तो जेसीबी से खुदाई कराकर लाश को निकाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके धारा 302, 201, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में हुआ बड़ा बदलाव, CMHO, BMO समेत इतने अधिकारियों का हुआ तबादला …

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में हुआ बड़ा बदलाव, CMHO, BMO समेत इतने अधिकारियों का हुआ तबादला …

 रायपुर। कल बुधवार को स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक़ एक दर्जन से अधिक स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला किया गया है। 5 जिलों के सीएमएचओ के साथ ही सिविल सर्जन, बीएमओ और कुछ डॉक्टरों के तबादले किए गए हैं।बिलासपुर के सीएमएचओ को हटा कर जिला चिकित्सालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया हैं। देखें आदेश…

 

BREAKING NEWS : नक्सलियों ने मचाया उत्पात, ओरछा रास्ते पर गड्ढा खोदकर व लकड़ी रखकर मार्ग को किया अवरुद्ध

BREAKING NEWS : नक्सलियों ने मचाया उत्पात, ओरछा रास्ते पर गड्ढा खोदकर व लकड़ी रखकर मार्ग को किया अवरुद्ध

 नारायणपुर। BREAKING NEWS : जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर आ रही है। जहां नारायणपुर, दंतेवाड़ा से सुकमा को जोड़ने वाली रोड पर नकुलनार के पास माओवादियों के द्वारा एक दिन पहले बड़ी घटना को अंजाम दे चुके है। उसके के बाद नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के थाना धनोरा क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों ने फिर उत्पात मचाया है। और ओरछा गेट से धनोरा चढ़ाव तक गड्ढा खोदकर व लकड़ी रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों के द्वारा दिल दहला देने वाली घटनाओं को अंजाम देने की वजह से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। माओवादियों ने बैनर भी लगाए है। अभी तक इस घटना का किसी प्रकार की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दंतेवाड़ा नक्सली हमला: सीएम बघेल ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

दंतेवाड़ा नक्सली हमला: सीएम बघेल ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

 दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को  दंतेवाड़ा में नक्सलियों के आईईडी हमले में जान गंवाने वाले 10 डीआरजी जवानों और एक चालक को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवानों के परिजनों से मुलाकात भी की।

दंतेवाड़ा नक्सली हमले में जान गंवाने वाले 10 डीआरजी जवानों को बंदूकों की सलामी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक, देवती कर्मा समेत दंतेवाड़ा कलेक्टर, आईजी, एसपी से लेकर तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कुछ देर बाद सीएम बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

बुधवार को हुए नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए। और एक सिविलियन ड्राइवर की भी मौत हुई है। सभी जवान एक पिकअप वैन में सवार थे और दंतेवाड़ा के अरनपुर में ये वैन आईईडी की चपेट में आ गई थी।

डीआरजी के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दिया।

भूपेश बघेल ने कहा, नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई अब अंतिम चरण में है। और योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा।

इस नक्सल वारदात के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन पर घटना की जानकारी ली और जवानों की शहादत पर दुख जताया। उन्होने सीएम को हरसंभव मदद का आश्वास दिया है।

CG Weather Update : छत्तीगसढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज : नम हवाओं और वर्षा ने गिराया तापमान, आज भी अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार

CG Weather Update : छत्तीगसढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज : नम हवाओं और वर्षा ने गिराया तापमान, आज भी अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार

 रायपुर। CG Weather Update : प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही है। तेज धूप के बाद भी ठंडी हवाओं के चलते ठंड का वातावरण है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने हल्की वर्षा के आसार है। मौसम विभाग ने बहुत से क्षेत्रों के लिए आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी किया है।

एक-दो मई से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार है, तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। अगले सप्ताह यानि एक-दो मई से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। इससे गर्मी भी बढ़ेगी।

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। साथ ही नम हवाएं भी आ रही है, इसके चलते तेज धूप के बाद भी पारे में गिरावट है। बादल छाने के साथ ही बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से इन दिनों बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके चलते गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

मुख्यमंत्री शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा रवाना, लेंगे उच्चस्तरीय बैठक;10 जवान हुए थे शहीद

मुख्यमंत्री शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा रवाना, लेंगे उच्चस्तरीय बैठक;10 जवान हुए थे शहीद

 दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सल हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा के लिए रायपुर से रवाना हो गए हैं। सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक भी लेंगे।

बुधवार को हुए नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए और एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। सभी जवान एक पिकअप वैन में सवार थे और दंतेवाड़ा के अरनपुर में ये वैन आईईडी की चपेट में आ गई थी। डीआरजी के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।

नक्सली हमला: मुख्यमंत्री बघेल शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने आज जाएंगे दंतेवाड़ा

नक्सली हमला: मुख्यमंत्री बघेल शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने आज जाएंगे दंतेवाड़ा

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने  दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सली हमले के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन समीक्षा की।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) तथा गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू उक्त नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने आज दंतेवाड़ा जाएंगे।

आपातकालीन बैठक में गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू रहे उपस्थित

इस आपातकालीन बैठक में गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव  अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता  अजय यादव उपस्थित रहे।

PM Modi In Chhattisgarh :जुलाई महीने में छग आ सकते है पीएम मोदी, उद्घाटन संबंधित कई कार्यों में होंगे शामिल

PM Modi In Chhattisgarh :जुलाई महीने में छग आ सकते है पीएम मोदी, उद्घाटन संबंधित कई कार्यों में होंगे शामिल

 रायपुर। आईआईटी भिलाई का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जुलाई में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद यहां क्लास लगनी शुरू हो जाएंगी। उद्घाटन से पहले आईआईटी कैंपस को पूरी तरह से कंप्लीट करना है।

आईआईटी के निर्माण कार्य को देखने के बाद सांसद बघेल ने बताया कि अभी भी काफी निर्माण कार्य होना बाकी है। इसका निर्माण एल एंड टी कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। उन्हें जून लास्ट तक की डेड लाइन दी गई है। ऐसे में मात्र दो महीने में निर्माण कार्य को कैसे पूरा यह समझ से परे है। इंजीनियर आर शुक्ला से पूछा गया तो उन्होंने इसे पूरा करने का वादा किया है। सांसद ने कहा कि वो इस निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतना चाहते हैं।

लोकल लोगों लगाकार मैन पॉवर को बढ़ाएं और पूरा काम दो महीने के अंदर पूरा करें

प्रधानमंत्री सिर्फ यहां का फीता काटकर नहीं चले जाएंगे। वो ऐसे नेता हैं, जो पूरे निर्माण को घूमकर देखेंगे। यदि उन्हें कोई कमी मिली तो उसके लिए तैयार रहेंगे। सांसद ने आर शुक्ला से कहा कि वो लोकल लोगों लगाकार मैन पॉवर को बढ़ाएं और पूरा काम दो महीने के अंदर पूरा करें।

करणी कृपा प्लांट पर फूटा क्षेत्रवासियों का गुस्सा, कर्मचारियों को बाहर निकाला

करणी कृपा प्लांट पर फूटा क्षेत्रवासियों का गुस्सा, कर्मचारियों को बाहर निकाला

 रायपुर। शहर में करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट द्वारा बाहरी लोगों को नौकरी में रखा जा रहा है। जिसके कारण फैक्ट्री के आस-पास के क्षेत्र में अपराध बढ़ चले हैं। आए दिन हो रहे अपराध के कारण आक्रोश में आकर आज क्षेत्र के लोगों ने फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों को बाहर निकाल दिया।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में काम लोकल लोगों को दिया जाना चाहिए। बाहरी लोगों को नौकरी पर रखना यहां के लोगों के साथ नाइंसाफी है। साथ ही बाहरी लोग ही आकर हमारे क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। क्षेत्र में महिलाएं भी असुरक्षित हैं।

किसान नेता अनिल दुबे का कहना है स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जाने को लेकर अशोक कश्यप द्वारा हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है। इस फैसले के आने तक अभी करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट द्वारा भर्तियों को रोक दिया जाना चाहिए।

किसान नेता अनिल दुबे का कहना है कि महासमुंद जिले में शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। यहां स्थानीय लोगों की भी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने अवैध रूप से बनाई जा रही फैक्ट्री निर्माण का विरोद किया है साथ ही फैक्ट्री के मालिकों निर्णय चौधरी और विमल खेतान के गिरफ्तारी की भी मांग की है।

CG BIG NEWS : नक्सली हमले के संबंध में सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने कल दंतेवाड़ा जाएंगे मुख्यमंत्री

CG BIG NEWS : नक्सली हमले के संबंध में सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने कल दंतेवाड़ा जाएंगे मुख्यमंत्री

 रायपुर। CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सली हमले के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू उक्त नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने कल दंतेवाड़ा जाएंगे।

इस आपातकालीन बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव उपस्थित रहे।

दिव्यांग बच्चों से मिलती है कठिन परिस्थितियों में भी जीने की प्रेरणा : भूपेश बघेल

दिव्यांग बच्चों से मिलती है कठिन परिस्थितियों में भी जीने की प्रेरणा : भूपेश बघेल

 रायपुर। अर्पण कल्याण समिति द्वारा सेक्टर एक, बजाज कालोनी, न्यू राजेंद्र नगर में संचालित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के मूक-बधिर बच्चों को मुख्यमंत्री बघेल ने शाला प्रवेश उत्सव पर स्कूल बैग व पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया। नए शिक्षा सत्र पर प्रदेश का यह पहला शाला प्रवेशोत्सव था। कटोरा तालाब में बुधवार को कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक स्वर्गीय लक्ष्मण सतपथी की प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने जैसे ही मंच के बाजू में बैठे मूक-बधिर बच्चों को  देखा वैसे ही वे महापौर एजाज ढेबर व सभापति तथा पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के साथ उनके पास पहुंचे तथा उन्हें लाड़ करते हुए सबसे हाथ मिलाया।

मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चांपा में बोरवेल से छ: दिनों तक फंसे रहने के बाद सुरक्षित निकाले गए राहुल साहू से इशारों में बात कर उसका हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने करीब पाकर दिव्यांग बच्चे अति-उत्साहित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने बच्चों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चों से हमें कठीन परिस्थितियों में भी जीने की प्रेरणा मिलती है। ये भले ही सुन व बोल नहीं सकते किंतु इनके तेज दिमाग से देश व प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों को स्कूल बैग व पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया तथा सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। कार्यक्रम में मौजूद महापौर एजाज ढेबर ने इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इन्हें देवदूत बताया।

नगर निगम के अध्यक्ष व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि इन बच्चों की सेवा से आत्मा को आनंद की असीम अनुभूति होती है। दिव्यांग बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से तनाव तो दूर होता ही है, शांति भी मिलती है। इन बच्चों की प्रतिभा को इस स्कूल में तराशा जा रहा है। उन्हें विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा  ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एजाज ढेबर व प्रमोद दुबे का आभार जताया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, डायरेक्टर डॉ. राकेश पाण्डेय, मृत्युंजय शुक्ला सहित प्राचार्य कमलेश शुक्ला, विशाल, सीमा छाबड़ा, दिनेश शुक्ला, शाहना आदि मौजूद थे।

ओम माथुर बस्तर के आदिवासियों से माफी मांगे : मोहन मरकाम

ओम माथुर बस्तर के आदिवासियों से माफी मांगे : मोहन मरकाम

 रायपुर । भाजपा के प्रभारी ओम माथुर अपने बस्तर प्रवास के दौरान रमन सरकार के द्वारा किये गये अत्याचार और शोषण के लिये बस्तर के लोगो से माफी मांगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा कल भी आदिवासी विरोधी थी, आज भी आदिवासी विरोधी है। 15 साल के भाजपा के शासन काल में बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार को भाजपा ने बंधक बनाकर रखा था। 15 सालों तक बस्तर के आदिवासी सुरक्षा बलों और नक्सलवाद के दो पाटों में पिस रहे थे। छोटी-छोटी धाराओं में मासूम आदिवासियों को वर्षो तक जेल की सलाखों में बंद रखा गया था। उनकी जमीनों को कोडियों के दाम लूटने का षडयंत्र रचा गया। जल, जंगल, जमीन, पर आदिवासियों के नैसर्गिक अधिकारों का हनन किया गया था।

मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा हमेशा से आदिवासियों की शोषक रही है। लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की अधिग्रहित जमीनों को रमन सरकार ने लैड बनाकर जप्त किया था, कांग्रेस सरकार ने उसे वापस किया। 15 सालों तक साढ़े पांच लाख से अधिक वन अधिकार पट्टों को लंबित रखा था? बस्तर में हजारों आदिवासियों को नक्सली बताकर भाजपा की सरकार ने वर्षों से जेलों में बंद रखा था, कांग्रेस की सरकार ने उनकी रिहाई शुरू करवाया। बस्तर में 300 से अधिक स्कूल भाजपा सरकार ने बंद कर दिया था। बस्तर में लोग डायरिया, मलेरिया से मरते रहे, भाजपा कभी आदिवासियों के स्वास्थ्य का ख्याल नहीं आया। आदिवासियों के संबंध में उनके अधिकारों के संबंध में कुछ भी बोलने के पहले समूची भाजपा को छत्तीसगढ़ के 32 प्रतिशत आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिये। भाजपा के 15 सालों में छत्तीसगढ़ के आदिवासी ठगे गये, उनकी प्रगति को रोकने का षड़यंत्र रचा गया था।

पीसीसी चीफ ने कहा कि छल कपट कर 15 साल तक रमन सरकार निर्दोष आदिवासियों को जेल में बन्द किया जाता रहा, रमन सिंह सरकार में पांचवी अनुसूची क्षेत्रो को मिले कानूनी अधिकारों को दरकिनार कर ग्राम सभा के अनुमोदन के बिना हजारों आदिवासी से जमीन छीनी गई, रमन सिंह सरकार में नक्सली बताकर आदिवासियों के मासूम बच्चों को मुठभेड़ में मारा गया, झलियामारी बालिका गृह में हुई बलात्कार की घटना, मीना खलखो, पेद्दागेल्लूर, सारकेगुड़ा की घटना, बस्तर क्षेत्र के युवाओं को सरकारी नौकरी से वंचित रखा गया आउटसोर्सिंग से भर्ती कर उनके हक अधिकार को बेचा गया, रमन सरकार के दौरान तेंदूपत्ता संग्राहकों की लाभांश में हेराफेरी की गई, चरणपादुका खरीदने में भ्रष्टाचार किया गया, 5 लाख वनाधिकार पट्टा निरस्त किया गया था, पूर्व की रमन सरकार के दौरान निरन्तर आदिवासी वर्ग पर अत्याचार हुआ उनके अधिकारो का हनन किया गया। आदिवासी कल्याण के नाम से सरकारी योजना बनाकर बंदरबाट किया गया। इन सब के लिये भी ओम माथुर बस्तर की जनता से माफी मांगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आदिवासी वर्ग के चहुंमुखी विकास के लिए रोजगार मूलक योजनाएं बनाई। बस्तर क्षेत्र में आदिवासी के वर्ग शिक्षा के लिए 300 से अधिक बंद स्कूलों को शुरू किया गया। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा के नीतियों के तहत काम किया गया। रमन सरकार के दौरान लोहंडीगुडा दस गांवों के 1707 आदिवासी परिवार से छीनी गई 4200 एकड़ जमीन को लौटाई गई। जेलो में बंद निर्दोष आदिवासियो की रिहाई के लिये जस्टिस पटनायक की अध्यक्षता में कमेटी बनाया गया उनकी अनुशंसा पर जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से मुक्त कराया गया। 870 मामलो में बंद निर्दोषो की रिहाई हुयी। तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रु से बढ़ाकर 4000 रु प्रति बोरा किया गया। 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी की गई, चरणपादुका खरीदने नगद राशि दी गई। बस्तर में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया। 24827 व्यक्तिगत 20,000 से अधिक सामुदायिक व 2200 वन संसाधन पट्टे वितरित किए गए, 16 लाख से अधिक हेक्टर भूमि आदिवासी वर्ग को वितरित किया गया है। 4,38,000 से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित करने का शुरू किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा प्रभारी ओम माथुर आदिवासियों सहित सर्वसमाज के आरक्षण को राजभवन में रोकने से भाजपा के षडयंत्र का भी प्रदेश की जनता को जवाब दे। भाजपा के षडयंत्र के कारण आदिवासियों को 32 प्रतिशत तथा ईडब्लूएस का 4 प्रतिशत आरक्षण राजभवन में चार महिनों से रूका हुआ है। माथुर इसके लिये भी माफी मांगे।

भाजपा नक्सल वारदात पर स्तरहीन बयानबाजी कर शहादत का अपमान कर रही है : कांग्रेस

भाजपा नक्सल वारदात पर स्तरहीन बयानबाजी कर शहादत का अपमान कर रही है : कांग्रेस

 रायपुर। दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए नक्सल हमले की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। वीर जवानों की शहादत को नमन है। नक्सलियों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे, शांति के लिए जारी अभियान नहीं रूकेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अरनपुर नक्सली हमले के संदर्भ में भाजपा नेताओं का बयान बेहद ही दुर्भाग्यजनक और गैर जिम्मेदाराना है। 15 साल तक प्रदेश में सरकार में रही भाजपा नक्सली घटना पर निम्नस्तरीय बयान देकर वीर जवानों की शहादत का अपमान कर रही है। नक्सली घटना के बाद भाजपा द्वारा दी गयी प्रतिक्रिया जवानों को हतोत्साहित करने वाली है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवादी खात्मे की ओर है तो इसके पीछे हमारे जवानो की मेहनत और उनकी जांबाजी है। चोरी छुपे बम लगाकर पीछे से घात करके नक्सली सुरक्षा बलों का नुकसान करने में भले ही सफल हो गये है। लेकिन पिछले साढ़े चार साल में हमारे जवानों ने नक्सलवादियों की कमर तोड़ कर रख दिया है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बयान देकर गये थे कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है, राज्य के भाजपाई उनसे अलग बयान दे रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शहादत की तुलना सरकारों के आधार पर नहीं करनी चाहिये लेकिन अरनपुर की दुर्भाग्यजनक घटना के बाद भाजपा के नेता जो बयान दे रहे है उन्हे रमन राज की इन दुर्दांत नक्सल हमलों का भी जवाब देना चाहिये। भाजपा राज में 6 अप्रैल 2010 में जिला दंतेवाड़ा के ताडमेटला में 76 सीआरपीएफ जवान, 24 अप्रैल 2017 में जिला सुकमा के दुर्गापाल 25 सीआरपीएफ जवान शहीद, 25 मई 2013 दरभा के जीरम, जिला बस्तर में महेन्द्र कर्मा, नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल सहित 30 लोग शहीद, 29 जून 2010 धोडाई जिला नारायणपुर 27 पुलिस जवान शहीद, 17 मई 2010 दंतेवाड़ा यात्री बस में 36 लोग शहीद (12 विशेष पुलिस अधिकारी सहित), 12 जुलाई 2009 मदनवाडा एसपी चौबे सहित 29 पुलिसकर्मी शहीद, 09 जुलाई 2007 उपलमेटा एर्राबोर 23 पुलिस कर्मी शहीद, 15 मार्च 2007 रानीबोदली बीजापुर 55 जवान शहीद हुये थे। भाजपा बताये इन शहादतों की जवाबदार कौन है?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीते साढ़े चार साल में प्रदेश में नक्सलवादी गतिविधियों में 80 प्रतिशत की कमी हुई है नक्सलियों के बड़े नेताओं की गिरफ्तारी हुई है एनकाउंटर हुआ है अब नक्सली छत्तीसगढ़ छोड़कर भाग रहे। वर्ष 2008 से लेकर 2018 तक के आंकड़ों को यदि देखा जाए तो इस दौरान राज्य में नक्सली हर साल 500 से लेकर 600 हिंसक घटनाओं को अंजाम देते थे, जो कि बीते साढ़े चार वर्षों में घटकर औसतन रूप से 250 तक रह गई है। वर्ष 2022 में मात्र 134 नक्सल घटनाएं हुई हैं, जो कि 2018 से पूर्व घटित घटनाओं से लगभग चार गुना कम हैं। राज्य में 2018 से पूर्व नक्सली मुठभेड़ के मामले प्रतिवर्ष 200 के करीब हुआ करते थे, जो अब घटकर दहाई के आंकड़े तक सिमट गए हैं। वर्ष 2021 में राज्य में मुठभेड़ के मात्र 81 और वर्ष 2022 में अब तक 41 मामले हुए हैं।

नक्सलियों के आत्मसमर्पण के मामलों में भी तेजी आई बीते साढ़े तीन वर्षों में 1589 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह आंकड़ा 10 वर्षों में समर्पित कुल नक्सलियों की संख्या के एक तिहाई से अधिक है। बस्तर संभाग के 589 गांवों के पौने छह लाख ग्रामीण नक्सलियों के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 121 गांव सुकमा जिले के हैं।

दंतेवाड़ा जिले के 118 गांव, बीजापुर जिले के 115 गांव, बस्तर के 63 गांव, कांकेर के 92 गांव, नारायणपुर के 48 गांव और कोंडागांव के 32 गांव नक्सल प्रभाव से मुक्त हुए हैं। दंतेवाड़ा पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे नक्सलियों के खिलाफ लोन वर्राटू  (घर वापस आइए) अभियान के तहत लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, पिछले डेढ़ सालों में अब तक 500 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें 137 नक्सलियों पर इनाम घोषित है।

CG TRANSFER NEWS : बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER NEWS : बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

 कोरबा। CG TRANSFER NEWS : कोरबा एसपी यू.उदय किरण ने सोमवार को हीे 162 पुलिस कर्मियों का जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी किया था। इस लिस्ट के जारी होने के दूसरे ही दिन एसपी ने एक और लिस्ट जारी की हैं। इसमें 37 पुलिस कर्मियोें का तबादला आदेश जारी किया हैं। एसपी द्वारा जारी आदेश में एक प्रधान आरक्षक और 36 आरक्षको का ट्रांसफर कर नई पदस्थापना दी गयी हैं।गौरतलब हैं कि चुनावी साल होने के कारण एसपी यू.उदय किरण ने जिले में पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए अभी से काम शुरू कर दिया गया हैं। एसपी ने पुलिस अधिकारी और कर्मियों को अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए गुंडा-बदमाशों की लिस्ट बनाकर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया हैं। जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस के काम काज में कसावट लाने के लिए एसपी ने एक बार फिर तबादला आदेश जारी किया हैं।

देखिये पूरी सूची

 

Bhilai: पहले दिन Pradeep Mishra का कथा वाचन सुनने उमड़ी भीड़, आज दूसरे दिन भारी भीड़ पहुंचने का अनुमान

Bhilai: पहले दिन Pradeep Mishra का कथा वाचन सुनने उमड़ी भीड़, आज दूसरे दिन भारी भीड़ पहुंचने का अनुमान

 रायपुर। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित Pradeep Mishra का लौह नगरी में 25 अप्रैल से 1 मई तक एकांतेश्वर महादेव का शिवमहापुराण का आयोजन किया गया है। जिसका आज दूसरा दिन है। पहले दिन आयोजन स्थल में भक्तों की भीड़ कथा सुनने पहुंची रही। जिसके बाद आज दूसरे दिन भारी भीड़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

Shivmahapuran by Pradeep Mishra in Bhilai:Pradeep Mishra वहीं इस बीच पहले दिन जिस-जिस तरह की कमियां देखी गई थी। उसे पूरा करते हुये आयोजन को सफल बनाने आयोजन समिति पूरी मुस्तैद नजर आ रही है। आयोजन समिति ने देर रात कमियों को लेकर बैठक भी की है। जिसमें भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसकी पूरी तैयारी की गई है। जरुरत पड़ने पर व्यवस्थाएं और बढ़ाई जाएगी। वहीं व्यवस्था को संभालने प्रशासनिक अमला भी दिनभर जूझता रहा है।

Shivmahapuran by Pradeep Mishra in Bhilai: आयोजन के दौरान वरिष्ठ नेताओं पंडाल पहुंचकर आशीर्वाद लेने का सिलसिला भी दिनभर चलता रहा है। आज भी उम्मीद जताई जा रही है। कांग्रेस-भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुंच सकते हैं।

Pradeep Mishra आज का कथा दोपहर 2 बजे से शाम बजे तक चलने वाला है। वहीं जो लोग पंडाल नहीं पहुंच पा रहे हैं। वे सोशल मीडिया या आस्था चैनल के माध्यम से भी सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

CG NEWS : मंत्री कवासी लखमा ने फरार गुड्डू मुस्लिम को लेकर दिया बड़ा बयान

CG NEWS : मंत्री कवासी लखमा ने फरार गुड्डू मुस्लिम को लेकर दिया बड़ा बयान

 रायपुर न्यूज़। माफिया अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन और उमेश पाल हत्याकांड में शामिल गुड्डु मुस्लिम फरार चल रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस की हाथ खाली है। फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम को लेकर छत्तीसगढ़ आबकारी मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि BJP मुद्दा विहीन पार्टी, ये झूठ बोलने वाली नंबर 1 पार्टी है।

उन्होंने ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज चलता है। किसी को यहां पनाह नहीं देंगे। बृजमोहन अग्रवाल, रमन सिंह हमें फोन कर बताएं तो उसको तुरंत पकड़ लेंगे।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस गुड्डू मुस्लिम को छत्तीसगढ़ में आकर तलाश रही है। उसकी लोकेशन ओड़िशा के बाद छत्तीसगढ़ बॉर्डर में लोकेट होने की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस को लगी थी। इसको लेकर भाजपा ने आरोप भी लगाए थे। उनके आरोपों पर सीएम भूपेश बघेल ने बयान देते हुए कहा कि अगर कोई भी अपराधी यहां छुपा है और छत्तीसगढ़ पुलिस से सहयोग मांगेंगे तो हम बिल्कुल सहयोग करेंगे।

 CG BIG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, छत्तीसगढ़ में दो दिन राजकीय शोक की घोषणा, आदेश जारी

CG BIG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, छत्तीसगढ़ में दो दिन राजकीय शोक की घोषणा, आदेश जारी

 रायपुर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में आज और कल दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के मद्देनजर प्रदेश में दो दिन यानी 26 और 27 अप्रैल को राजकीय शोक की घोषणा की है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टर, कमिश्नर और एचओडी को भेजे पत्र में कहा कि बादल का 25 अप्रैल को निधन हो गया और केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि दिवंगत नेता के सम्मान में पूरे देश में 26 और 27 अप्रैल को दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा।

पत्र में कहा गया है, ‘शोक के दिनों में, राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और इन दो दिनों में कोई सरकारी समारोह आयोजित नहीं होगा।’

बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वे 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।

देखें आदेश 

मुख्यमंत्री ने कटोरा तालाब इलाक़े में पूर्व विधायक दिवंगत लक्ष्मण सतपथी की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने कटोरा तालाब इलाक़े में पूर्व विधायक दिवंगत लक्ष्मण सतपथी की प्रतिमा का किया अनावरण

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व विधायक स्वर्गीय लक्ष्मण सतपथी की प्रतिमा का कटोरा तालाब में अनावरण किया। उन्होंने स्वर्गीय सतपथी के व्यक्तित्व को आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। बघेल ने कहा की लक्ष्मण जी की दबंग और आम जनों के हित के लिए सत्य निष्ठा से काम करने की कार्यशैली लोगों के मन मस्तिष्क में चिरस्थायी है। उनके द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए किए गए काम आज भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि स्व. लक्ष्मण सतपथी दो बार बसना क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हुए थे। उनका जन्म 1937 में हुआ। उनके पिता पंडित जयदेव सतपथी और माता जशोंती देवी थीं। सतपथी ने कोंडागाँव, धमतरी, बेमेतरा, सरायपाली में शिक्षक के रूप में सेवाएँ दी। वें एक योग्य क्रीड़ा प्रशिक्षक के साथ बास्केटबॉल खेल के राष्ट्रीय निर्णायक भी रहे। रायपुर में शिक्षक रहते आपने एलएलबी की पढ़ाई भी की और प्रखर अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। स्व. सतपथी पहली बार 1972 और दूसरी बार 1977-78 में बसना क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गये। शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने फुलझर सेवा समिति सरायपाली की कमान संभाली। आपका देहावसान 6 जून 2016 को हुआ।

 
CG NEWS : छग से गुजरने वाली ये एक्स्प्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ देरी से होंगी रवाना, देखें पूरी लिस्ट….

CG NEWS : छग से गुजरने वाली ये एक्स्प्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ देरी से होंगी रवाना, देखें पूरी लिस्ट….

 रायपुर। आज रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मण्डल के बामरा एवं धारुआडीहीए रेलवे स्टेशनो के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य दिनांक 26 अप्रैल, 2023 को किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को पूर्ननिर्धारित समय पर विलंब से रवाना की जाएगी।

रद्द होने वाली गाडियां:-

  1. दिनांक 26 अप्रैल, 2023 को 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  2. दिनांक 26 अप्रैल, 2023 को 18113/18114 टाटानगर –बिलासपुर – टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  3. दिनांक 25 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से चलने वाली 12261 हावड़ा-सीएसटीएम दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रही।
  4. दिनांक 26 अप्रैल, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  5. दिनांक 26 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-सीएसटीएम दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होने वाली गाडियां:-

  1. दिनांक 25 अप्रैल, 2023 को कुर्ला से चलने वाली 22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस 07 घंटे देरी से रवाना की गयी।
  2. दिनांक 25 अप्रैल, 2023 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल 03 घंटे 45 मिनिट देरी से रवाना की गयी।
राजधानी रायपुर में ईडी का छापा, बार संचालक के निवास में दी दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज, पढ़िए खबर

राजधानी रायपुर में ईडी का छापा, बार संचालक के निवास में दी दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज, पढ़िए खबर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। आज सुबह खम्हारडीह स्थित अशोका रतन कॉलोनी में एक बार संचालक के निवास पर छापा मारा। करीब दर्जनभर अफसरों की टीम शराब कारोबार में हुए गोलमाल और उनमें बार संचालक की संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि ईडी की यह टीम झारखंड में हुए शराब नीति घोटाले की जांच कर रही है । इस सिलसिले में दो सप्ताह पूर्व रायपुर बिलासपुर के दिग्गज शराब कारोबारियों को घेरे में लिया था।

बता दें कि ईडी ने कोल परिवहन केस में छत्तीसगढ़ में अक्टूबर 2022 से छापेमारी शुरू की है। पहले छापे 40 ठिकानों पर पड़े, जिसमें 4 करोड़ कैश, करोड़ों की संपत्ति और दस्तावेज बरामद किए गए थे।

इस मामले में आईएएस समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल, वकील-कारोबारी लक्ष्मीकांत तिवारी, सूर्यकांत तिवारी और उपसचिव सौम्या चौरसिया के अलावा दो खनिज अफसर भी जेल में हैं।

काला धन मिले, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करें तो सुनेंगे ‘मन की बात’: कवासी लखमा

काला धन मिले, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करें तो सुनेंगे ‘मन की बात’: कवासी लखमा

 रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो वार्ता ‘मन की बात’ के सौवें एपीसोड के प्रसारण पर तंज कसते हुए मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि 15 लाख रुपए काला धन मिले तो सुनेंगे, महंगाई कम करें, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करें तो सुनेंगे। झूठ बोलने से कोई नहीं सुनेगा ‘मन की बात'।  फालतू बात को क्यों सुने हम, हमें कोई और काम नहीं?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए रवाना होने से पहले मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बस्तर दौरे पर कहा कि बस्तर संभाग में ओम माथुर जा रहे हैं, लेकिन प्रियंका गांधी की रैली में काफी भीड़ आई थी। प्रियंका की रैली देखकर बीजेपी घबराई हुई है। केंद्र में यूपीए सरकार थी, तो हर जिले को 30 करोड़ मिलता था। भूपेश बघेल की सरकार बस्तर के लिए काफी काम कर रही है। हर गाँव मे देवगुड़ी बना है, वहां के पुजारी को 7 हजार मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि केदार कश्यप सबसे लंबे समय तक मंत्री रहे।  उन्होंने 3 हजार स्कूल बंद कर दिए. आज वहां पर आदिवासी भवन बन रहा है. बीजेपी-आरएसएस कितना भी कर ले इस बार भी 12 सीट जीतेंगे. इस बार भी भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनेगी।  भाजपा के पास मुद्दे नहीं हैं. दौरे पर जाना है, तो जाए, लेकिन कांग्रेस मजबूत है।

वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कवासी लखमा ने कहा कि 13 दिनों तक कर्नाटक में रहूंगा।  हाईकमान ने मुझे जिम्मेदारी दी है। धारवाड़ जिला में कांग्रेस की नीति को जनता के बीच के बताएंगे। मैं कोशिश करूँगा उस क्षेत्र के लोगों को, जो देश मे चल रहा है, उसके बारे में बता सकूं।

केंद्रसरकार आतंक मचा कर रखा है। आज देश सुरक्षित नहीं है इसे जनता के बीच रखेंगे।  कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

बता दें कि कवासी लखमा को कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में धारवाड़ जिले का ऑब्जर्वर बनाया है।