CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
सड़क पर मौत बनकर दौड़ती रही ट्रक: अनियंत्रित ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, 1 की मौत दो घायल, मची अफरा- तफरी

सड़क पर मौत बनकर दौड़ती रही ट्रक: अनियंत्रित ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, 1 की मौत दो घायल, मची अफरा- तफरी

 रायपुर। राजधानी के तिल्दा नेवरा थाना इलाके में  देर शाम एक बेकाबू ट्रक ने 4 से 5 लोगों को रौंदा जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

आज देर शाम एक बेकाबू ट्रक( truck) ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के आगे हाई स्कूल मार्ग पर तीन चार कार व सात आठ दो पहिया वाहन को ठोकर मार कर एक दुकान के अंदर घुस गई है, हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है वहीं चार पांच लोग घायल हैं।

नशे में धुत ट्रक चालक ने गाड़ी की रफ्तार

ट्रक सेठिया ट्रांसपोर्ट रायपुर की बताई जा रही है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 8 बजे की है। खाली ट्रक तेज रफ्तार से लहराते हुए आ रही थी, इसी बीच टॉकीज के पास उन्होंने एक कार को चपेट में लेते हुए एक सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इस हादसे के बाद शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी और एक-एक कर आधा दर्जन से भी अधिक वाहनों को टक्कर मारते हुए 2 और लोगों को कुचल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक के मौत का तांडव को देखते हुए आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक अफरा तफरी मची रही। आखरी में ट्रक एक टीवी फर्नीचर दुकान में घुस गई।

भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर का कल छत्तीसगढ़ आगमन, जिलों का करेंगे दौरा

भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर का कल छत्तीसगढ़ आगमन, जिलों का करेंगे दौरा

 रायपुर। प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर हफ्तेभर के दौरे पर सोमवार की सुबह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ उनके साथ नितिन नबीन भी रहेंगे। वे दुर्ग, महासमुंद के अलावा बस्तर के जिलों में जाएंगे, और प्रदेश की महिला कार्यसमिति की बैठक में भी शिरकत करेंगे। दोनों नेता कोर ग्रुप की बैठक लेंगे जिसमें आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी, पूर्व राज्यसभा सांसद ओम माथुर संगठन प्रवास पर 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने माथुर के प्रवास कार्यक्रम की संभावित जानकारी देते हुए बताया कि वे 24 अप्रैल को रायपुर आएंगे। वे प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रायपुर ग्रामीण जिला की बैठक लेंगे। माथुर 25 अप्रैल को प्रातः विस्तारक प्रशिक्षण में मार्गदर्शन देंगे। वे दोपहर 12 दुर्ग में शहर विधानसभा की बैठक लेंगे। माथुर अपरान्ह से शाम तक दुर्ग संभागीय बैठक में मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद कांकेर रवाना होंगे। 26 अप्रैल को सुबह माथुर कांकेर से जगदलपुर रवाना होंगे। दोपहर जिला भाजपा कार्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। मंदिर दर्शन के उपरांत दोपहर से संध्या 5 तक वे बस्तर संभाग की संगठन बैठक लेंगे। इसके बाद जगदलपुर विधानसभा की संगठन बैठक में मार्गदर्शन देंगे। बैठक के बाद श्री माथुर चित्रकोट प्रस्थान करेंगे।

केदार कश्यप ने बताया 27 अप्रैल को दंतेवाड़ा प्रस्थान करेंगे, जहां मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजन अर्चन उपरांत विधानसभा क्षेत्र दंतेवाड़ा जिले की संगठन बैठक में मार्गदर्शन देंगे। माथुर दंतेवाड़ा से जगदलपुर जाएंगे और चित्रकोट विधानसभा की संगठन बैठक लेंगे। 28 अप्रैल को कोंडागांव पहुंचेंगे तथा कोंडागांव जिला कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके पश्चात माथुर कांकेर में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में मार्गदर्शन देंगे। 29 अप्रैल को प्रदेश महामंत्रियों की बैठक लेंगे। माथुर विधानसभा की बैठक लेने गए प्रमुख लोगों की बैठक भी लेंगे। माथुर 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला रायपुर से प्रस्थान कर मन की बात कार्यक्रम के लिए आरंग विधानसभा जाएंगे। वे रायपुर ग्रामीण जिला के भानसोज में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर रात्रि में स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

CG में यहां करवाया जा रहा था बाल विवाह, मौके पर पहुंची टीम और …

CG में यहां करवाया जा रहा था बाल विवाह, मौके पर पहुंची टीम और …

 कोरिया। अक्षय तृतीया के दिन विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत चारपारा में परिजनों को समझाइश देकर बाल विवाह रुकवाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाल विवाह की सूचना मिलते ही तत्काल विवाह स्थल पहुंचकर बाल विवाह हेतु गठित पुलिस ईकाई, चाईल्ड लाईन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधियों की संयुक्त टीम के द्वारा शाला प्रमाणपत्र के समस्त दस्तावेजों का अवलोकन किया गया।जिसमें बालिका की जन्मतिथि 17 मार्च 2006 पाया गया।

जिसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह किए जाने की स्थिति में होने वाले वैधानिक प्रावधानों से तथा बालक, बालिका पर पडऩे वाले सामाजिक, शारीरिक दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और बाल विवाह रुकवाया गया। परिजनों ने अपनी सहमति जताते हुए वैवाहिक कार्यक्रम स्थगित करने का भरोसा दिलाया साथ ही यह भी सहमति जताई गई कि पंचनामा तैयार करने के बाद भी बाल विवाह किया जाता है तो परिजनों पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

CG NEWS : ऐसा भी अंधविश्वास, लाश को जिंदा करने गोबर में गाड़ दिया, जानिए फिर क्या हुआ

CG NEWS : ऐसा भी अंधविश्वास, लाश को जिंदा करने गोबर में गाड़ दिया, जानिए फिर क्या हुआ

  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 23 अप्रैल 2023। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो भाईयों की मौत शनिवार को हो गयी थी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार को अपने बेटो के दोबारा जिंदा होने की आश थी, लिहाजा गांव वालों के साथ परिवान ने भी अंधविश्वास में दोनों भाईयों के शव धड़ तक गोबर में गाड़ दिया गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों का हुजूम भी जुट गया। घंटो की मशक्कत के बाद भी दोनों मृतको के शरीर में कोई भी हरकत नही हुआ। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिवार वालों को समझाइश देकर शव को बाहर निकलवाया गया।

CG NEWS : अंधविश्वास का ये मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के नागपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनवर्षा का है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को एकाएक मौसम ने करवट ली थी। प्रदेश के कई जिलों के साथ ही मनेंद्रगढ़ जिला के सोनवर्षा गांव के कछार पारा में शनिवार की शाम तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही थी। इससे बचने के लिए दो युवक महुआ पेड़ के नीचे जाकर बैठे हुए थे। तभी आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर दोनों युवक आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों का नाम आशीष टोप्पो और सियोन टोप्पो हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतक दोनों युवक चचेरे भाई थे।

CG NEWS : दोनों चचेरे भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में मातम पसर गया। दोनों शव को जिंदा करने की उम्मीद से उसे धड़ तक लोगों ने गोबर में पाट दिया। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी जब दोनों शव में कोई हलचल नहीं हुई, तब गोबर में दबे शवों को बाहर निकाला गया।उधर इस बात की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसा करने से मृत व्यक्ति जिंदा नहीं होता है। पुलिस की समझाईश के बाद पीड़ित परिवार ने दोनों युवकों का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।

CG NEWS : गौरतलब हैं कि आज भी छत्तीसगढ़ सहित कई स्थानों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मारे गए लोगों को जिंदा करने के लिए उनके शरीर पर गोबर का लेप लगाने का अंधविश्वास से जुड़ी परंपरा चली आ रही है। हालांकि इस प्रयोग से अब तक कभी सफलता नहीं मिली हैं। बावजूद इसके परिवार के मृत सदस्य को जिंदा करने के लिए उसके शरीर को गोबर में गाड़ दिया जाता है। ऐसी घटनांए अक्सर ग्रामीण इलाकों में देखने को मिलता है। परिजन इस आस में मृतक को घंटों गोबर में गाड़े रहते हैं कि वह जीवित हो जाएगा। लेकिन ऐसा आज तक कभी भी संभव नही हो सका हैं।

Mission 2023: छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीएसपी, बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष केशव प्रसाद के बयान से चढ़ा सूबे का सियासी पारा

Mission 2023: छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीएसपी, बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष केशव प्रसाद के बयान से चढ़ा सूबे का सियासी पारा

 रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस बीजेपी, आम आदमी पार्टी, जेसीसी सहित बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा के एक बयान से सूबे का सियासी पारा गरमा गया है।

Mission 2023: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि, आगामी 2023 आमचुनाव में हम छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बहुजन समाज पार्टी के समर्थन के बगैर प्रदेश में सरकार नहीं बन सकेगी।

Mission 2023: उन्होंने कहा कि 50 से अधिक सीटों पर जीत का नीला झंडा लहराएंगे। बसपा आलाकमान से चुनाव लड़ने और पार्टी उम्मीदवारों के सर्वे करने की अनुमति मिली है।

Mission 2023: विधायक केशव प्रसाद ने जेसीसीजे पर हमला बोलते हुए कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के निधन के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो गया है। जेसीसीजे नेतृत्व विहीन हो चुकी है।

माता कौशल्या महोत्सव :  दूसरे दिन क्लासिकल सिंगर मैथिली ठाकुर के गीतों से गूंजेगा चंदखुरी, अंतिम दिन मशहूर सिंगर कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति

माता कौशल्या महोत्सव : दूसरे दिन क्लासिकल सिंगर मैथिली ठाकुर के गीतों से गूंजेगा चंदखुरी, अंतिम दिन मशहूर सिंगर कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति

 रायपुर : RAIPUR NEWS : माता कौशल्या महोत्सव का आगाज शनिवार को हो चुका है। महोत्सव के दूसरे दिन चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में देश की मशहूर क्लासिकल सिंगर मैथिली ठाकुर अपने भक्तिमय गीत-संगीत और भजनों की प्रस्तुति देंगी। मूलतः बिहार की रहने वाली मैथिली ठाकुर ने देश के युवा वर्ग में अपने गीत-संगीत से एक अलग पहचान बनायी है और पूरा देश उनके गीत-संगीत का कायल है।महोत्सव के दूसरे दिन मुंबई की मशहूर गायिका कविता पौडवाल के भक्तिमय भजनों की भी प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही वाराणसी से आए व्योमेश शुक्ल द्वारा राम की शक्ति पूजा की प्रस्तुति महोत्सव के मंच से की जाएगी। इन दोनों कलाकारों की प्रस्तुति महोत्सव के पहले दिन होनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से इनकी प्रस्तुति आज महोत्सव के दूसरे दिन होगी।

CG NEWS : खेत के पास मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका, मचा हड़कंप

CG NEWS : खेत के पास मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका, मचा हड़कंप

 बलौदाबाज़ार। CG NEWS :  जिले में तालाब के पास खेत में एक बुजुर्ग ग्रामीण का शव मिला है. लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है. मृतक का नाम फगुलाल पटेल, पिता जगे पटेल बताया जा रहा है. मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं. पुलिस इस पर हत्या की आशंका जता रही है।

लाश मिलने की सूचना पर गिधौरी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा. फिलहाल गिधौरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में मौत बनकर बरसी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों ने गवाई जान, 4 गंभीर

CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में मौत बनकर बरसी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों ने गवाई जान, 4 गंभीर

  CG BIG NEWS : बेमौसम बारिश कई जगहों पर मौत बनकर बरसी। अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली से 5 की मौत हो गयी। 3 मनेंद्रगढ़, 2 मौत पेंड्रा और एक कवर्धा में मौत हुई है। सभी की मौत बारिश की वजह से पेड़ के नीचे खड़े रहने के दौरान हुई। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आकाशीय बिजली गिरने से मनेंद्रगढ़ में जहां दो भाईयों समेत तीन की मौत हुई, तो वहीं की मौत हो गयी, वही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला में भी दो लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गयी।

वही 4 लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की खबर सामने आ रही हैं। मौसम में आये अचानक बदलाव और तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह से बाधित हो गयी हैं। शनिवार दोपहर मनेंद्रगढ़ जिला में तेज अंधड़ और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो भाईयों की मौत हो गयी।  घटना मनेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम पंचायत सोनवर्षा के कछार पारा की है।दोनों युवक महुआ पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। तभी यह हादसा हुआ है। दोनों का नाम आशीष टोप्पो और सियोंन टोप्पो बताया जा रहा है।

वहीं आकाशीय बिजली की दूसरी घटना जनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में हुई है। यहां घर बना रहे ग्रामीणों पर गाज गिर गई। इसमें मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं उसका बेटा और भांजा गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आकाशीय बिजली गिरने से एक 13 साल के बच्चे की मौत और 2 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कवर्धा में एक युवक लालू बैगा की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी। घटना तरेगांव थाना क्षेत्र के बोदाई गांव की बतायी जा रही है।

Weather Alert : प्रदेश भर में झमाझम बारिश, इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, वज्रपात व ओले की संभावना

Weather Alert : प्रदेश भर में झमाझम बारिश, इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, वज्रपात व ओले की संभावना

 रायपुर। Weather Alert : राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तो वहीं तापमान में काफी गिरावट आयी है। जो तापमान प्रदेश में 43 से 44 डिग्री पर पहुंच गया था, वो तापमान गिरकर आज 26 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका /हवा की अनियमित गति उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से तमिलनाडु तक स्थित है। प्रदेश में नमी युक्त हवा का आगमन लगातार बना हुआ है। प्रदेश में कल दिनांक 23 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में सार्थक परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

रायपुर में शाम होते ही अंधड़ के बाद कई इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के सभी जिलों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी। उधर, मनेंद्रगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं 4 लोगों की मौत और 4 लोग झुलस गए हैं।

वहीं तेज आंधी-तूफान की वजह से बेमेतरा में पिछले आधे घंटे से बिजली बंद है। शाम होते होते दुर्ग-भिलाई और रायपुर में बौछारें शुरू हो गई।मौसम विभाग ने अगले 4 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। रापुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के सभी जिलो के लिए अलर्ट जारी हुआ है। बस्तर संभाग के कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर के साथ इससे लगे जिलो में भी अलर्ट,गरज चमक के साथ अंधड़ के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। इस वजह से मौसम पिछले 2 दिनों से ठंडा है। राजधानी रायपुर में गुरुवार रात को बारिश हुई थी।बस्तर में देर शाम तक मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि बस्तर संभाग के कुछ जिलों में और कबीरधाम जिले के आसपास के इलाकों में आज ओले गिरने की आशंका है।

छत्तीसगढ़ में कौशल्या महोत्सव का हुआ आगाज, मंत्री अमरजीत और प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में कौशल्या महोत्सव का हुआ आगाज, मंत्री अमरजीत और प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया शुभारंभ

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में तीन दिवसीय कौशल्या महोत्सव का आज से आगाज हो गया है। संस्कृतिक मंत्री अमरजीत भगत और प्रेमसाय सिंह टेकाम ने महोत्सव का शुभारंभ किया। रायपुर जिले में शनिवार शाम तेज बारिश हुई जिसके बीच महोत्सव की शुरुवात हुई।

मशहूर सिंगर मैथिली ठाकुर माता कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं कैलाश खेर महोत्सव के आखिरी दिन 24 अप्रैल को अपनी प्रस्तुति देंगे। माता कौशल्या महोत्सव के पहले दिन मुंबई की मशहूर भजन गायक कविता पौडवाल एवं श्रीराम की शक्ति पूजा प्रस्तुत करने वाले वाराणसी के व्योमेश शुक्ला की प्रस्तुति होगी।

BREAKING NEWS : तिल्दा स्टेशन में मिली अधजली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

BREAKING NEWS : तिल्दा स्टेशन में मिली अधजली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

 रायपुर। BREAKING NEWS : तिल्दा स्टेशन (Tilda Railway Station) में लाश (Dead Body) मिलने से हड़कंप मच गया है। लाश आधी जली हुई है। राजधानी के तिल्दा रेलवे स्टेशन में देर रात की है. पुलिस ने बताया कि रेलवे माल धक्का के पास अज्ञात युवक का शव मिला है. अज्ञात युवक का शव देखकर आस-पास के लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि रेलवे माल धक्का के पास अज्ञात युवक का शव मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. पुलिस अब गुम इंसान रिकॉर्ड खंगाल रही है. लाश को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. पीएम रिपोर्ट आने के पश्चात् ही इसका खुलासा होगा। वही आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है. ताकि जल्द से जल्द शव का शिनाख्त हो सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CG RAILWAY NEWS : यात्रियों के लिए बड़ी खबर, आज ये ट्रेने हुई रद्द

CG RAILWAY NEWS : यात्रियों के लिए बड़ी खबर, आज ये ट्रेने हुई रद्द

 रायपुर। अंडरब्रिज के काम की वजह से रविवार को ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनें रद्द होंगी, तो कुछ देरी से चलेंगी, वहीं कुछ ट्रेनें बीच में ही समाप्त हो सकती है. आप भी जान लीजिए आज कौन-कौन सी गाड़ियां रद्द रहेंगी.

रद्द होने वाली गाड़ियां-

23 अप्रैल रायपुर और दुर्ग से चलने वाली 08701/08702, 08703/08704, रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी. देरी से रवाना होने वाली गाडियां 23 अप्रैल, 2023 को इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी.

23 अप्रैल को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस 01 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी. बीच में समाप्त होने वाली गाडियां 23 अप्रैल को डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल को दुर्ग में समाप्त होगी. 23 अप्रैल को रायपुर से छूटने वाली 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेजर स्पेशल को दुर्ग से ही डोंगरगढ़ के लिए रवाना होगी. 23 अप्रैल को झारसुगुड़ा से छूटने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेजर स्पेशल को बिलासपुर में समाप्त होगी.

CG NEWS : मानवता हुई शर्मसार : महिला शिक्षिका ने चार साल की मासूम को 4 दिन तक बाथरूम में रखा बंद, पुलिस ने रेस्क्यू कर बच्ची को निकाला बाहर…

CG NEWS : मानवता हुई शर्मसार : महिला शिक्षिका ने चार साल की मासूम को 4 दिन तक बाथरूम में रखा बंद, पुलिस ने रेस्क्यू कर बच्ची को निकाला बाहर…

 रायगढ़। CG NEWS : जिले से मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आयी है। कहते हैं गुरु के बिना ज्ञान नहीं। शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता होते हैं। लेकिन रायगढ़ में एक महिला शिक्षिका की हैवानियत सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि शिक्षिका ने एक गरीब परिवार की 4 साल की बच्ची को 4 दिनों तक बाथरूम में बंद करके रख दिया था। महिला शिक्षिका की प्रताड़ता से बच्ची काफी दहशत में हैं। वही घटना की जानकारी के बाद बच्ची को रेस्क्यू कर लिया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद अब पुलिस इस मामले में आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बजाये प्रार्थी का इंतजार कर रही हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपक डनसेना ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिक्षिका के पास से 9 साल पहले भी चाइल्ड लाइन ने एक 6 साल के बच्चे को रेस्क्यू कर बचाया था। उनकी टीम ने बच्ची को रायगढ़ लाकर सुरक्षा दी गई थी। उस वक्त के घटना के बाद अब एक बार फिर 4 साल की मासूम बच्ची को इसी शिक्षिका के घर से रेस्क्यू किया गया हैं। पूछताछ में पता चला हैं कि पीड़ित मासूम बच्ची विश्रामपुर की रहने वाली है। उसके पिता ड्राइवर हैं। माता-पिता गरीबी के कारण बच्ची को पालने में असमर्थ थे, तो उन्होंने अपनी बच्ची को सरकारी स्कूल की टीचर आशा अग्रवाल को पालने के लिए दे दिया।

शिक्षिका का पति ट्रांसपोर्टर हैं, लिहाजा अक्सर वो घर से बाहर ही रहता हैं। बताया जा रहा हैं कि गरीब माता-पिता को उम्मींद थी कि शिक्षिका के घर में रहकर उनकी बेटी का भविष्य बन जाएगा। लेकिन आरोपी शिक्षिका ने गरीब माता-पिता का ना केवल भरोसा तोड़ा, बल्कि उनका फायदा भी उठाया और उन्हें आश्वासन देकर बच्ची को अपने साथ ले आई और उसे प्रताड़ित करना शुरू किया। बताया जा रहा हैं कि शिक्षिका की आदत है कि वो बच्चों को पहले लाती है और फिर उसे प्रताड़ित करती है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पति अक्सर घर से बाहर रहता था। वो कभी-कभी ही घर आता था। महिला अकेले बच्ची के साथ रहती थी, इसलिए उसे रोकने वाला कोई नहीं था।

इस पूरे घटना का साक्षी घर में काम करने वाला सुखदेव सिंग नामक नौकर भी हैं। उसने बताया कि आरोपी महिला के घर वह पिछले 20 दिनों से काम कर रहा था। उसने भी बताया कि महिला का व्यवहार बच्ची के साथ बहुत ही खराब था। वो बच्ची को हद से ज्यादा प्रताड़ित कर रही थी। खरसिया में रहने वाली आशा अग्रवाल शासकीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। उसने 4 साल की बच्ची को प्रताड़ित करते हुए उसे बाथरूम में बंद कर दिया। इस मामले की जानकारी पड़ोसियों के द्वारा जब बाल सरंक्षण विभाग के अधिकारियों को दी गई, तो उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से बच्ची का रेस्क्यू कर बाथरूम से सुरक्षित निकालकर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि बच्ची की काउंसलिंग सीडब्ल्यूसी में हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक शिक्षिका आशा अग्रवाल को इस मामले में नोटिस जारी 24 अप्रैल को उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का कहा गया हैं। दूसरी तरफ इस पूरे मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कोई अपराध दर्ज नही किया हैं। पुलिस का कहना हैं कि शिकायत मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जायेगी। लिहाजा पुलिस इस मामले में अब भी शिकायतकर्ता का इंतजार कर रही हैं।

CGBSE 10th-12th Result update : इस दिन तक जारी हो सकते है रिजल्ट, इस एक क्लिक से देखे नतीजे

CGBSE 10th-12th Result update : इस दिन तक जारी हो सकते है रिजल्ट, इस एक क्लिक से देखे नतीजे

 छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) के छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 15 मई तक CGBSE के नतीजे घोषित किये जा सकते हैं। बोर्ड परीक्षा के 95 फीसदी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। जिसके कारण बताया गया कि CGBSE के 10वीं-12वीं के बोर्ड के नतीजे 15 मई तक घोषित किये जा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 10वीं में 3.38 लाख और 12वीं में 3.28 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। राज्य में इस बार 32 मूल्यांकन केंद्रों में कापियों की जांच हो रही है। 15 हजार से ज्यादा शिक्षक मूल्यांकन का काम कर रहे हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षा की 95 फीसदी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि 15 मई तक बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो सकते हैं।

स्टूडेंट्स रिजल्ट (CGBSE 10th Result) जारी होने के बाद छात्र CGBSE की आधिकारिक cgbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थी cgbse.nic.in और results.cg.nic.in इस लिंक के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

CGBSE 10th-12th Result 2023 ऐसे करें चेक

  • CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CGBSE 10th Result 2023 लिखा हो
  • रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • CGBSE 10th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देंगे
  • CGBSE 10th Result 2023 चेक करें और इसे भविष्य के संदर्भों के लिए सहेजें
CG NEWS : दो राज्यों में विवाद : छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य के जल बटवारे मामले को सुलझाने  पहुंचे अभिकरण के अध्यक्ष

CG NEWS : दो राज्यों में विवाद : छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य के जल बटवारे मामले को सुलझाने पहुंचे अभिकरण के अध्यक्ष

 दुर्ग। CG NEWS : महानदी जल बटवारे को लेकर न्यायलय के निर्देश पर अभिकरण के अध्यक्ष जस्टिस एएम खानविलकर और सदस्य जस्टिस रवि रंजन, जस्टिस इन्द्रमीत कौर और जस्टिस एके पाठक सिंचाई योजना का निरीक्षण करने दुर्ग पहुंचे। मालूम हो कि दो राज्यों के जल बटवारें को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है।

छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य के बीच चल रहे महानदी जल बटवारे के विवाद को लेकर बने जल विवाद अभिकरण के अध्यक्ष और सदस्यों की टीम दुर्ग पहुंची हुई है। टीम ने यहां धमधा ब्लॉक अंतर्गत टेमरी लघु सिंचाई योजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग और उड़ीसा के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बताया जाता है कि महानदी जल बटवारे का मामला न्यायालय में काफी दोनों से लंबित है। इस मामले को सुलझाने के लिए न्यायालय के आदेश पर महानदी जल विवाद अभिकरण का गठन किया गया था। इस अभिकरण के अध्यक्ष जस्टिस एएम खानविलकर और सदस्य जस्टिस रवि रंजन, जस्टिस इन्द्रमीत कौर और जस्टिस एके पाठक हैं। सभी न्यायाधीश दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत टेमरी गांव स्थित टेमरी लघु सिंचाई योजना का निरीक्षण करने शुक्रवार को पहुंचे थे। न्यायाधीशों को पहले चरण में 18 से 22 अप्रैल 2023 तक यहां की योजनाओं का निरीक्षण करना था। जिसमें 21 अप्रैल को इन्होंने दुर्ग जिले की योजना का निरीक्षण पूर्ण कर उन्होंने जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारियों और इंजीनियर्स से सिंचाई योजना के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान दोनों राज्यों के अधिकारी रहे मौजूद

अभिकरण के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ नरीक्षण में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य के जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसमें छत्तीसगढ़ से जल संसाधन विभाग के सचिव अनबलगन पी., दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, प्रमुख अभियंता इन्द्रजीत उईके, मुख्य अभियंता महानदी जलाशय परियोजना राकेश नगरिया, मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर समीर जार्ज, अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार भगोरिया, कार्यपालन अभियंता सुरेश कुमार पाण्डेय उपास्थि थे।

RAIPUR CRIME NEWS : एक ही परिवार के तीन सदस्यों की घर पर मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

RAIPUR CRIME NEWS : एक ही परिवार के तीन सदस्यों की घर पर मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

  खरोरा। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा के मोतिमपुर खुर्द में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर पर ही मिले हैं। मृतकों में पति-पत्नी के साथ एक 3 साल बच्चा भी शामिल है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों के नाम 27 वर्षीय तुकेश सोनकेवरे, उनकी पत्नी 24 साल की निक्की उर्फ नितिक्षा सोनकेवरे और 3 साल का निहाल है।

ग्राम मोतिमपुर खुर्द में तुकेश सोनकेवरे अपने परिवार के रहता था। वहीं देर सुबह तक उनके घर का दरवाजा बंद होने के कारण लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने देखा कि, एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बिस्तर पर पड़े थे। जहां पति मियार में फांसी से लटका पाया गया है, वहीं मां और बच्चे का शव बिस्तर पर मिला। महिला के मुंह से झाग निकलता दिख रहा है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, महिला और बच्चे को जहर देकर पति ने फांसी लगाई होगी। फिलहाल पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।

CG CRIME : मानवता हुई शर्मसार : कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार

CG CRIME : मानवता हुई शर्मसार : कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार

 बिलासपुर। CG CRIME : जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहाँ एक कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया है. फ़िलहाल  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

CG CRIME : आरोपी गिरफ्तार 

मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करखा निवासी सगुन मानिकपुरी ने अपनी मां कुंवरमती उम्र 70 वर्ष से विवाद होने पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी.आस पास के लोगों को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया.

कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की तबियत खराब थी, जिसे मां ने इलाज के लिए पैसे दिए थे. उसी बात को लेकर मां बेटे में झगड़ा हुआ, जिसके बाद बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या कर दी.

CG TRANSFER BREAKING : केंद्रीय जेल अधीक्षकों का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

CG TRANSFER BREAKING : केंद्रीय जेल अधीक्षकों का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

 रायपुर : CG TRANSFER BREAKING : छत्तीसगढ़ के केंद्रीय जेल अधीक्षकों का तबादला किया गया है. जिसका आदेश गृह विभाग ने जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, योगेश सिंह क्षत्री रायपुर सेंट्रल से अंबिकापुर भेजें गए है. उत्तम कुमार पटेल रायपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक बनाए गए हैं. वहीं एम.एन प्रधान को महासमुंद जेल की जिम्मेदारी मिली है.

CG TRANSFER BREAKING: देखें आदेश – 

CG News : कौशल्या महोत्सव 2023 : भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी में मुख्यमंत्री बघेल आज करेंगे कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ, जाने-माने कलाकार देंगे प्रस्तुति

CG News : कौशल्या महोत्सव 2023 : भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी में मुख्यमंत्री बघेल आज करेंगे कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ, जाने-माने कलाकार देंगे प्रस्तुति

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) आज चंदखुरी में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। कौशल्या माता महोत्सव 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आरंग विधानसभा क्षेत्र के चंदखुरी में आयोजित होगा। महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने एवं महिला सशक्तिकरण, कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु माता कौशल्या महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में स्थित यह कौशल्या माता का एक मात्र मंदिर है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम: 22 अप्रैल

महोत्सव के पहले दिन 22 अप्रैल से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माधुरी महिला मानस मंडली, गरियाबंद की श्रीमती पुष्पांजलि सिन्हा, राम की शक्ति पूजा वाराणसी के श्री व्योमेश शुक्ला और मुम्बई की सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री कविता पौडवाल द्वारा भक्तिमय गीत-संगीत भजन प्रस्तुति दी जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम: 23 अप्रैल

महोत्सव के दूसरे दिन 23 अप्रैल को वीणा वादिनी मानस परिवार, भाटापारा से  वीणा साहू ,हरि दर्शन मानस मंडली जांजगीर-चांपा से  देवेंद्र कुमार श्रीवास ,दंतेवाड़ा से ज्ञान गंगा मानस परिवार के  कुशल सिंह साहू , मुंबई की  रविंदर खुराना भक्तिमय शास्त्रीय नृत्य नाटिका और  प्रभंजन चतुर्वेदी भिलाई भक्तिमय गीत संगीत भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

चरणदास महंत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

23 अप्रैल को महोत्सव के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष  चरणदास महंत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री  ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री  रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं समस्त मंत्रीगण, सांसदगण, संसदीय सचिव, विधायकगण, निगममंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम: 24 अप्रैल

महोत्सव के तीसरे दिन 24 अप्रैल को प्रज्ञा महिला मानस परिवार, कुरूद सिलयारी की  कुमुदिनी चंद्रवंशी , देवेश शर्मा रायगढ़ भक्तिमय गीत संगीत भजन और मुंबई की  तृप्ति शाक्य भक्तिमय गीत संगीत भजन की प्रस्तुति देंगे।24 अप्रैल को महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत करेंगे।

Eid Ul Fitr 2023: रमजान का महीना पूरा, भारत में आज मनाई जा रही है ईद, मस्जिद में पढ़ी गई नमाज, लोग एक-दूसरे को दे रहे मुबारकबाद

Eid Ul Fitr 2023: रमजान का महीना पूरा, भारत में आज मनाई जा रही है ईद, मस्जिद में पढ़ी गई नमाज, लोग एक-दूसरे को दे रहे मुबारकबाद

 आज ईद ( eid)मनाई जा रही है। सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। शुक्रवार की शाम को ईद का चांद नजर आने के साथ ही 24 मार्च को शुरू हुआ रमजान का महीना पूरा हो गया।

ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे को सेवइयां खिलाते हैं। मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पैगंबर हजरत मुहम्मद ने सन् 624 ईस्वी में बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इसी की खुशी में उन्होंने ईद-उल-फितर मनाया और लोगों का मुंह मीठा किया। इसलिए, मुस्लिम( muslims ) इस दिन मीठी सेवईं बनाकर एक-दूसरे को खिलाते हैं।

अरब देशों में अमूमन भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती

अरब देशों में अमूमन भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है। दरअसल, अरब देशों में ईद का चांद एक दिन पहले नजर आता है। वहां 20 अप्रैल को ही चांद नजर आ गया था, इसलिए 21 अप्रैल को ईद मनाई गई। भारत में 21 अप्रैल को चांद नजर आया था इसलिए आज शनिवार को ईद मनाई जा रही है।

CG Weather Update :बदला मौसम: अभी गर्मी से राहत, चक्रवाती हवाओं के असर से बदली फिजा, आज छाए रहेंगे बादल कहीं बारिश तो कहीं तूफान की आशंका

CG Weather Update :बदला मौसम: अभी गर्मी से राहत, चक्रवाती हवाओं के असर से बदली फिजा, आज छाए रहेंगे बादल कहीं बारिश तो कहीं तूफान की आशंका

 रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर रहा हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में वृद्धि हो रही थी। इसी बीच प्रदेश की जनता के लिए एक ख़ुशख़बरी सामने आई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इसका प्रभाव प्रदेश में कब से कितना होगा, एक-दो दिनों बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन तापमान में वृद्धि की संभावना कम हो गई है. असानी आज तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब बनकर और ज्यादा प्रबल होकर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय, दक्षिण तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना, छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और बिहार, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर छिटपुट बारिश संभव है। पंजाब में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी, गरज के साथ छींटे और हल्की बारिश हो सकती है।

CG News : खाद्य मंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क हादसे में घायल दो युवकों को पहुंचाया अस्पताल

CG News : खाद्य मंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क हादसे में घायल दो युवकों को पहुंचाया अस्पताल

 सरगुजा। प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे से देर रात वापस लौट रहे थे. इस दौरान लमंगाव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दिया था।

जिसे देख मंत्री का काफिला रुका और वही मंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल काफिले में शामिल पुलिस की वाहन में दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया. जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, तो वही एक को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

CG WEATHER UPDATE : मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

CG WEATHER UPDATE : मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

 रायपुर। राजधानी में गुरूवार शाम से तापमान में गिरावट देखी गई है। जिसके कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। प्रदेश के दूसरे जिलों में भी कही तेज धूप तो कहीं बादल का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। अब मौसम विभाग ने नया अपडेट दिया है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के लिए सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन संभाग के एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। बस्तर संभाग के सभी जिलो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां के कुछ स्थानों पर ओला वृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

CG CRIME : 7 साल की बच्ची से गैंगरेप, चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गए आरोपी

CG CRIME : 7 साल की बच्ची से गैंगरेप, चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गए आरोपी

 कोरबा। जिले में सात साल की मासूम से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने चॉकलेट खिलाने के बहाना देकर बच्ची को गोदाम में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में जब बच्ची रोती हुई घर पहुंची, तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बच्ची अभी आंगनबाड़ी जाती है। उसके पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। बच्ची गुरुवार को अपने घर के पास खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले शिव कुमार(21) और हरि कुमार(22) उसे अपने साथ ले गए। फिर दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची से रेप करने के बाद वापस उसे घर के बाहर दोनों ने छोड़ दिया। बच्ची को घबराया हुआ देख बच्ची के माता-पिता ने उससे सवाल किया, तब उसने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। अगले दिन आरोपियों की भी जांच की गई थी। जिसमें रेप के एक आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे थाने के बगल कमरे में आइसोलेट किया गया है। अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

CG Crime: तांत्रिक बोला- आसमान से बरसेगा पैसा, आसमान में टकटकी लगाए बैठा रहा ग्रामीण, घंटे भर बाद…

CG Crime: तांत्रिक बोला- आसमान से बरसेगा पैसा, आसमान में टकटकी लगाए बैठा रहा ग्रामीण, घंटे भर बाद…

 बलौदाबाजार। CG Crime: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र में जादू-टोने के दम पर आसमान से पैसा बरसने का झांसा देकर ठग तांत्रिक ने एक ग्रामीण से ढाई लाख रुपए ठग लिए।

CG Crime: इधर ठगों के जाने के बाद ग्रामीण काफी समय तक पैसा बरसने का इंतजार करता रहा। जब आसमान से पैसा नहीं बरसा, तो उसने पिता-पुत्र को फोन लगाया, लेकिन दोनों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।

CG Crime: मामले की जानकारी देते हुए पलारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि ग्राम बलोदी में रामगोपाल साहू (55 वर्ष) के पास पिछले साल दिवाली से पहले तांत्रिक दीनदयाल जांगड़े (64 वर्ष) और पुरुषोत्तम जांगड़े (25 वर्ष) आए। दोनों ठग बाप-बेटों ने रामगोपाल को अपने झांसे में ले लिया और कहा कि वो जितना पैसा देगा, उतना ही पैसा तत्काल आसमान से बरसाकर उसे वे लोग उसे डबल कर देंगे।

CG Crime: रकम मिलते ही रफूचक्कर

CG Crime: पीड़ित ने बताया कि वो दोनों की बातों में आकर उन्हें ढाई लाख रुपए दे दिए। रकम लेकर आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए। जाने से पहले उन्होंने कहा कि नियत समय पर आसमान से पैसा बरसेगा। वे अपनी तांत्रिक शक्तियों से उसका पैसा दोगुना कर देंगे।

CG Crime: इधर ठगों के जाने के बाद ग्रामीण काफी समय तक पैसा बरसने का इंतजार करता रहा। जब आसमान से पैसा नहीं बरसा, तो उसने पिता-पुत्र को फोन लगाया, लेकिन दोनों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। कुछ दिनों बाद जब मोबाइल फोन पर ठगों से पीड़ित की बात हुई और उसने बताया कि आसमान से पैसा नहीं बरसा, इस पर आरोपियों ने अपनी बातों में फंसाकर फिर से थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा।

CG Crime: इधर जब पीड़ित को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ, तो वो अपना पैसा वापस मांगने लगा। जब भी पीड़ित अपना पैसा लौटाने के लिए कहता था, तो वे उसे कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देते थे। इसके बाद दोनों ठग ग्रामीण का पैसा लेकर फरार हो गए।

CG Crime: इसके बाद रामगोपाल साहू ने मामले की शिकायत बुधवार 19 अप्रैल को पलारी थाने में की। जांच के बाद पुलिस ने धौराभांठा थाना गिधपुरी क्षेत्र के रहने वाले दोनों आरोपियों दीनदयाल जांगड़े और पुरुषोत्तम जांगड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।